BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया दुख

कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया दुख

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बीती रात एक ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। ये हादसा जी सिगदम मंडल के बथुवा गांव के पास हुआ। बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कुछ यात्री तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के रुकने के बाद नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही एक अन्य ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया।

भुवनेश्वर-मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। श्रीकाकुलम के जिला कलेक्टर श्रीकेश लठकर ने स्थानीय अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से घायलों का उपचार सुनिश्चित करने और मृतक व्यक्तियों के परिवारों को हर संभव मदद देने को कहा है।

 

पोर्न विडियो देखने के बदले मिलेगी सैलरी , इस कंपनी ने दिया ऑफर

पोर्न विडियो देखने के बदले मिलेगी सैलरी , इस कंपनी ने दिया ऑफर

नई दिल्ली : बेरोजगारी आज एक बहत बड़ी समस्या बन गई है। खासकर युवा इस समस्या से जूझ रहे है भारत सहित कई देश इस समस्या से उबरने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस समस्या के बीच एक कंपनी ने ऐसा विज्ञापन जारी किया है, जिसे लेकर हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि इस नौकरी के लिए बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी है और 31 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। डेली स्टार यूके की रिपोर्ट के मुताबिक एक कंपनी की ओर से जॉब ऐड निकाला गया, जिसके बाद नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों की भीड़ भर गई। कंपनी की ओर से जारी जॉब नोटिफिकेशन में पोर्न देखने के लिए पेमेंट किया जाना है। ऐसी शानदार नौकरी के लिए कंपनी को चौंकाने वाले 31 हजार से ज्यादा एप्लीकेशन मिले हैं।

इंटीमेसी पर एडवाइज और टिप्स के लिए एक जानी-मानी कंपनी Bedbible.com की तरफ से हाल ही में एक नौकरी का विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें पोर्न देखने के लिए रुपयों का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में कंपनी को विज्ञापन के ए विज्ञापन जाबाद महज 48 घंटों में नौकरी के लिए 31000 आवेदन मिले हैं। कंपनी ने पोर्न रिसर्च के प्रमुख (Head of Porn Research) की पोजीशन के लिरी किया है, जिसमें कंपनी को ऑनलाइन पोर्न वीडियो देखने के लिए कैंडिडेट्स की तलाश है।

जानकारी के मुताबिक पोर्न रिसर्च हेड के लिए कैंडिडेट को अपने काम पर फोकस करते हुए पोर्न के कुछ एरिया पर जानकारी और डाटा इकट्ठा करना होगा। इसमें सेक्स पोजीशन, ड्यूरेशन, ओर्गास्म की संख्या, पुरुष Vs महिला अनुपात, बालों का रंग और भाषा डिस्ट्रीब्यूशन शामिल है। ऐड के मुताबिक डाटा का यूज पोर्न वीडियो ट्रेंड / आंकड़ों के बारे में गहन रिपोर्ट करने के लिए किया जाएगा।

वहीं अगर पेमेंट की बात करें तो पार्ट टाइम जॉब के लिए प्रति घंटा वेतन 20 डॉलर यानी 1518 रुपए दिए जाएंगे। यानी पोर्न देखने के 50 घंटे के लिए यह कुल $1000 यानी 76,005 मिलेंगे। वहीं पूरे महीने में 3.205 डॉलर (2,43,642 रुपए) का भुगतान किया जाएगा। इस जॉब के लिए 21 साल या उससे ज्यादा की आयु का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। सबसे खास बात यह कि इस जॉब में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अप्लाई करने वाला दुनिया में कहां रहता है, क्योंकि यह 100 फीसदी रिमोर्ट पोजीशन है।

 

10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या...

10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या...

अमेठी : यूपी के वीआईपी क्षेत्र में शुमार अमेठी में मंगलवार 10 वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है। सौरभ सिंह मंगलवार की सुबह वह परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रहा था। स्कूल पहुंचने से करीब दो सौ मीटर पहले घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद की है।

यहां धरौली गांव निवासी सुशील सिंह का पुत्र सौरभ उर्फ देवांश सिंह मंगलवार को 10वीं की परीक्षा देने स्कूल जा रहा था। रसूलाबाद में स्कूल से करीब दो सौ मीटर पहले ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।
 

 नहर में डूबे दो छात्र , नहाने के दौरान हुआ हादसा

नहर में डूबे दो छात्र , नहाने के दौरान हुआ हादसा

काशीपुर : तुमडिय़ा डैम से निकली नहर में नहाने के दौरान हाईस्कूल के दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जसपुर के गांव बढिय़ोंवाला निवासी लवप्रीत सिंह (16) वर्ष पुत्र निर्मल सिंह मारिया स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार को वह घर से स्कूल से अपना प्रवेश पत्र लेने निकला था। स्कूल के पास ही उसे दोस्त उत्तर प्रदेश के गांव रानी नांगल थाना रेहड़ जिला बिजनौर निवासी लवजीत सिंह (16) पुत्र हरदीप सिंह मिल गया। लवजीत खालसा एकेडमी गांव कहरीपुर बिजनौर में कक्षा 10 का छात्र था। दोनों अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ तुमडिय़ा डैम पहुंच गए। इनमें दो छात्राएं शामिल थीं। दोपहर करीब 11 बजे छात्र डैम से निकल रही बड़ी नहर में नहाने लगे। छात्राएं नहर किनारे बैठ गईं। नहाते समय लवप्रीत सिंह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्त को डूबता देख उसे बचाने को लवजीत सिंह भी आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि तैरना न आने के कारण वह भी गहरे पानी डूब गया। इससे साथ नहा रहे अन्य दोस्त घबरा गए। उन्होंने भागकर पास के एक दुकानदार को घटना की जानकारी दी। दुकानदार के पुत्र ने छात्रों को नहर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने दोनों छात्रों को नहर से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहर में नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबकर मौत हुई है। एक जसपुर तो दूसरा रेहड़ बिजनौर का है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र कुमार, कोतवाल जसपुर।

 

 रेप के बाद नाबालिग की हत्या, जबरन कराया अंतिम संस्कार, नहीं होने दिया पोस्टमार्टम

रेप के बाद नाबालिग की हत्या, जबरन कराया अंतिम संस्कार, नहीं होने दिया पोस्टमार्टम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक नाबालिग की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि हंसखाली नाम की जगह पर एक बर्थडे पार्टी के दौरान नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। पीडि़ता के परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी एक टीएमसी पंचायत सदस्य का बेटा है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीडि़ता कक्षा 9 में पढ़ती थी। उसके माता पिता ने घटना के चार दिन बाद हंसखाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में मुख्य आरोपी बृजगोपाल उर्फ सोहैल गयाली को पहले हिरासत में लिया गया और फिर कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में कानूनी दखल के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई हैं। जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। शिकायत के मुताबिक पीडि़ता आरोपी के घर उसके बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी। वह जब घर लौटी तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

पीडि़ता की मां ने बताया कि जब स्थानीय टीएमसी नेता के घर से उनकी बेटी वापस आई तो उसे खून बह रहा था और पेट में दर्द था। उसे अस्पातल लेकर जाते उससे पहले ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पार्टी मैं मौजूद लोगों से मिली जानकारी के बाद मुझे पक्का पता है कि आरोपी और उसके दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीडि़ता का डेथ सर्टिफिकेट मिलने से पहले ही अंतिम संस्कार का दबाव बनाया गया। परिवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उन्हें पहले ही धमकी दी थी की बेटी का इलाज पास की क्लीनिक में ही करवाएं। उसे लेकर किसी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल न जाएं।
बताया जा रहा है कि बाहुबली समरेंद्र गयाली का बेटा बृजगोपाल पीडि़ता की ओर आकर्षित था और उसने अपनी बर्थडे पार्टी में उसे बुलाया था। पीडि़ता के परिवार ने शुरू में बताया कि उनकी बेटी की तबीयत पार्टी के दौरान ही बिगड़ गई थी और इसके बाद उसे लेकर लोकल क्लीनिक में गए।

रानाघाट में जूडिशल मजिस्ट्रेट के सामने भी पीडि़ता के परिवार, क्वैक डॉक्टर और श्मशान के अटेंडेंट के बयान दर्ज किए गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने उसे पेनकिलर दिया था लेकिन कोई डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं किया। वहीं श्मशान कर्मी ने कहा कि जब पीडि़ता का अंतिम संस्कार हुआ तो वह वहां मौजूद नहीं था।

भूसे के ढेर में छिपी बहनें आग से जिंदा जलीं, दो को बचाया

भूसे के ढेर में छिपी बहनें आग से जिंदा जलीं, दो को बचाया

शिवपुरी : पिछोर थानांतर्गत ग्राम नयागांव गजौरा में रविवार की शाम एक हृदय विदारक घटनाक्रम में दो सगी बहनेां की जिंदा जलकर मौत हो गई। दो बच्चों को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम नयागांव गजौरा निवासी कृपाल सिंह खेत में बने मकान पर रहते हैं। मकान के पास ही एक झोंपड़ी भी बनी हुई है। इसमें भूसा भराह ुआ था। झोंपड़ी के पास ही रविवार की शाम करीब पांच बजे कृपाल सिंह की पांच साल की बेटी शिवांशी व तीन साल की नित्थ्या चचेरे भाई-बहन अभिजीत व समीक्षा के साथ खेल रही थीं।

अचानक झोंपड़ी में आग लग गई। धुआं उठते हुए बच्चों के स्वजन व अन्य ग्रामीणों ने देखा तो वह दौड़ कर वहां गए। झोंपड़ी से अभिजीत व समीक्षा को बाहर निकाल लिया जबकि भूसे के ढेर में छिपकर बॅैठी हुई शिवाीशं व नित्या गामीणों को नजर नहीं आई। अभिजीत-समीक्षा भी आग की घटना से डर गए और उन्होंने भी शिवांशी व नित्या के अंदर फंसे होने के बारे में नहीं बताया।

इसी दौरान आग भड़क गई। जब फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग बुझी तो देखा कि दोनों बच्चियां भूसे के ढेर में जली पड़ी थीं। जहां आग लगी, वहां न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही कोई आग आसपास थी। ऐसे में फिलहाल कोई यह नहीं सझ पा रहा है कि आखिर झोंपड़ी में आग कैसे लगी।

आग की चपेट में आने से दो बालिकाओं की हुई मृत्यु...

आग की चपेट में आने से दो बालिकाओं की हुई मृत्यु...

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नयागांव टीलामजरा में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो सगी बहनों की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल की इस घटना में मृत बालिकाओं की पहचान हिमांशी 4 वर्ष और नित्या ढाई वर्ष के रूप में हुयी है। दोनों बच्चियों के माता-पिता काम पर गए थे और वे झोपड़ी में दो अन्य सहेलियों के साथ खेल रही थीं, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई।

उसकी सहेलियां किसी तरह झोपड़ी से बाहर भाग गईं और यह दोनों बहनें झोपड़ी के अंदर ही रह गयीं। आसपास के लोगों ने आग बुझायी और तब तक दोनों बहनें आग में झुलस चुकी थीं। सूत्रों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

बड़ा हादसा : केमिकल फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्फोट, काम कर रहे 6 मजदूरों की हुई मौत...

बड़ा हादसा : केमिकल फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्फोट, काम कर रहे 6 मजदूरों की हुई मौत...

अहमदाबाद : गुजरात के भरूच जिले में रासायनिक कारखाने में विस्फोट का मामला सामने आया है। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही छह कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तीन बजे एक रासायनिक फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, लेकिन विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। जिससे कारखाने में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण लाखों रूपए के नुक्सान की आशंका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया है। शुरूआती जांच में विस्फोट को ही आग का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच जारी है।
 

बड़ी खबर : भिण्ड के दबोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या...

बड़ी खबर : भिण्ड के दबोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या...

भिण्ड : जिले के दबोह कस्बे में एक युवक की दो युवकाकें ने उसकी डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी है। लहार के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अवनीश बंसल ने रविवार को बताया कि दबोह नाथ मोहल्ला निवासी मोहन नाथ (25) का शनिवार शाम मोहल्ले के ही कुछ लड़कों से विवाद हो गया था।

इन युवकों ने मोहन नाथ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

शादी के तीन माह बाद ही दहेज की मांग कर घर से निकाला....

शादी के तीन माह बाद ही दहेज की मांग कर घर से निकाला....

ग्वालियर : घर से भागकर प्रेमी से लव मैरिज करने वाली 18 वर्षीय युवती को शादी के तीन माह बाद ही ससुरालवालों ने दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता के परिजन ने थाने में मामला दर्ज कराया है। मुरार थाना क्षेत्र में वंशीपुरा निवासी 18 वर्षीय युवती ने पास में रहने वाले अभिषेक चौहान से 16 दिसम्बर 2021 को दिल्ली में लव मैरिज की थी।

इसके बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन फिर अभिषेक व उसके घरवाले उसे मायके से दो लाख रुपए नगदी लाने के लिए दबाव बनाने लगे। नहीं लाने पर मारपीट कर अभिषेक और उसके परिजनों ने उस घर से निकाल दिया।

नशे में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाला अब ठीक से चल भी नहीं पा रहा...

नशे में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाला अब ठीक से चल भी नहीं पा रहा...

इंदौर : एरोड्रम इलाके में शराब के नशे में पुलिस की पिटाई करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के पहले पुलिस से भागने की फिराक में वह अपने हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस ने मरहम-पट्टी कराने के बाद उसी के इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने उससे उठक-बैइक भी लगवाई। एरोड्रम टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक गांधीनगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल जयप्रकाश जायसवाल शुक्रवार दोपहर दो बजे वेंकटेश नगर से गुजर रहे थे।

इसी दौरान नशे में धुत्त दिनेश प्रजापति (32) बाइक लहराते हुए गुजर रहा था। जयप्रकाश ने उसे टोका जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दिनेश ने जयप्रकाश पर लाठी से हमला कर दिया। काफी देर तक ल_ से कांस्टेबल जयप्रकाश को पीठता रहा। कांस्टेबल जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोग कांस्टेबल जयप्रकाश की मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नज आए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिनेश प्रजापति को पकड़ लिया था। रविवार को इलाके में पैदल उसका जुलूस निकालने के साथ उससे उठक-बैठक भी करवाई गई। इस दौरान वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया। 

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा...

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा...

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों का आमना-सामना हुआ जिसमें दो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
इस एनकाउंटर को लेकर सीओ स्वतंत्रत सिंह ने बताया कि लालकुआं इलाके के पास बाइक सवार बदमाश एक शख्स को हथियार दिखाकर मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी।


खुद को पुलिस से घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अभिषेक राजपूत, राकेश राजपूत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों से लूटा हुआ मोबाइल और पर्स के साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने बदमाशों से दो अवैध हथियार भी जप्त किए हैं।
 

स्कूलों में मिले कोरोना संक्रमित छात्र, मचा हड़कंप...

स्कूलों में मिले कोरोना संक्रमित छात्र, मचा हड़कंप...

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। इसमें गाजियाबाद के दो निजी स्कूलों में पांच छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नोएडा के एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं में कोविड संक्रमित छात्र मिले हैं। जिस कारण अब कक्षाएं आनलाइन चलेंगी।
नोएडा में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने बीच सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। अचानक कोरोना संक्रमित पाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक कक्षा नौवीं के सेक्शन ई, 12 वीं के सेक्शन बी और सेक्शन डी में कुछ छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं।


इसके चलते 13 अप्रैल तक तीनों कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई बंद रहेगी। साथ ही इन तीनों कक्षाओं के अभिभावकों से अपील की है कि अगर किसी छात्र में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उसको 18 अप्रैल को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्कूल भेजें। असिम्प्टोमैटिक लक्षण वालों के लिए रैपिड टेस्ट अनिवार्य है। इन तीन कक्षाओं को छोड़कर शेष कक्षाएं और सेक्शन सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि नोएडा से सटे गाजियाबाद में भी कोरोना संक्रमण के मामले रविवार को बढ़े हैं। शनिवार को दो मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रविवार को यह संख्या पांच तक पहुंच गई, जबकि कोरोना को सिर्फ एक मरीज ने मात दी है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कोई भी लापरवाही संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। इसमें अपने स्तर पर हर किसी को सतर्कता बरतने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। ताकि समय रहते उपचार कराया जा सके और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 

रामनवमी विवाद में शामिल 70 लोग गिरफ्तार, शहर में लगा कर्फ्यू...

रामनवमी विवाद में शामिल 70 लोग गिरफ्तार, शहर में लगा कर्फ्यू...

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को दो पक्षों में हुए विवाद, पथराव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पूरे खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। शहरवासियों को सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। कर्फ्यू के चलते 11 अप्रैल को पूरा शहर बंद रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को रामनवमी में हुए विवाद में एसपी सिद्धार्थ चौधरी, 6 पुलिसकर्मी सहित करीब 24 लोग घायल हुए हैं।


डीआईजी तिलक सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब 400 का अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर पर गोली लगी है। वे निजी अस्पताल में भर्ती, उनकी हालत खतरे से बहार है। उपद्रवियों की सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रात 2 बजे के बाद किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
खरगोन शहर कर्फ्यू के चलते कक्षा 8वीं और महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।


बता दें रामनवमी के अवसर पर रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ और पथराव के बाद आगजनी भी हुई। इस घटना के बाद शहर के तीन से चार स्थानों पर पथराव की अलग-अलग घटनओं हुईं थी। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र होने के चलते बाहर से फोर्स बुलाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस को पथराव करने वाली और दुकानों तथा वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों की संख्या के बारे में अभी तक ज्ञात नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में दोपहर बाद जब रामनवमी का जुलूस निकला तो दो समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।
अधिकारी ने कहा, 'पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बाद में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शहर के बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।' नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आणंद जिले के खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प हो गई, जिसमें पथराव किया गया तथा दो समूहों ने दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया।

 

देश के 41 सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, राष्ट्रपति सांसदों के साथ करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

देश के 41 सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, राष्ट्रपति सांसदों के साथ करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

कोलम्बो/नई दिल्ली | श्रीलंका में चल रहे आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट का समाधान ढूंढने के प्रयासों के तहत राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे हाल ही में इस्तीफा देने वाले 41 सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
जानकारी के अुसार श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) और राष्ट्रपति राजपक्षे के बीच यह बैठक रविवार देर शाम होगी। इस निर्णायक और अहम बैठक की जानकारी पूर्व राष्ट्रपति और एसएलएफपी नेता मैत्रीपाला सिरिसरना ने दी।
रविवार की सुबह सिरिसरना ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति राजपक्षे को कम से कम विभागों के साथ राजपक्षे के बिना एक सर्वदलीय मंत्रिमंडल के तहत एक अंतरिम प्रशासन बनाने के लिए मजबूर करना रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिम प्रशासन की स्थापना होने से पहले कार्यकारी अध्यक्ष पद की कार्यकारी शक्तियों को कम करने के लिए संविधान के 19वें संशोधन को अतिरिक्त शक्तियों के साथ फिर से पेश किया जाना चाहिए।

1948 में आजाद होने के बाद से सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में लोग बड़ी संख्या में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रपति से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों को भारी बिजली कटौती और गैस, खाद्य पदार्थों व अन्य जरूरी सामग्रियों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ‘गाले फेस ग्रीन पार्क’ में 10 हजार से अधिक लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने सरकार के विरोध में पूरा रात प्रदर्शन किया था।

‘राष्ट्रपति के सत्ता में रहने तक कम नहीं होगा विरोध’
सिरिसरना ने कहा कि ऐसा लगता है राष्ट्रपति और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) सरकार के खिलाफ विरोध और आंदोलन तब तक कम नहीं होंगे जब तक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सत्ता में रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया और इसमें समय लगता है। हमारे देश के लोगों को बिजली और भोजन की कमी तथा आसमान छूती महंगाई जैसी वर्तमान समस्याओं के तत्काल समाधान की आवश्यकता है।’

‘हालात सुधारने के लिए स्थिर सरकार बनाना जरूरी’
उन्होंने कहा कि अगर हमें इन गंभीर मुद्दों का तत्काल समाधान खोजना है, तो सबसे पहले एक स्थिर सरकार बनाने के लिए कदम उठाने होंगे। एसएलएफपी का मानना है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके सहयोगियों के बिना एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार जनता का विश्वास जीतेगी। पार्टी का कहना है कि 10वें संशोधन के संवैधानिक प्रावधानों को फिर से पेश करने के साथ कार्यपालिका से कोई अनावश्यक निर्देश या आदेश जारी नहीं होंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से बचकर 207 विद्यार्थी राजधानी पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत...

रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से बचकर 207 विद्यार्थी राजधानी पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत...

रायपुर : रूस और यूक्रेन के बीच घमासान लड़ाई से छत्तीसगढ़ के 207 छात्र भी चपेट में आ गये, जो मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे। जब उनकी वापसी हुई तो भाजपा के कद्दावर नेता एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें गुलाब का फू ल देकर उनका स्वागत किया, यूके्रन से वापसी पर उनकी पढ़ाई के संबंध में भविष्य में अध्ययन को लेकर पूछे गये सवाल पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली। ज्ञातव्य है कि देश के किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय में घोषित नियमावली के तहत इन छात्रों को प्रवेश देकर आगे की पढ़ाई के लिए केंद्र एवं राज्यस्तर पर विशेष प्रयास करने होंगे। असाधारण स्थिति में युद्ध से बचकर आए विद्यार्थियों के लिए शासन एवं प्रशासन का संवेदनशील रवैया अपनाया जाना जरूरी है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आनंद नगर में यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे मेडिकल के छात्रों के पालक एकत्रित हुए और बच्चों की आगे पढ़ाई को लेकर मंथन किया। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव से जल्द मुलाकात कर बच्चों की मेडिकल पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग करेंगे। बच्चों के पालक चिंतित हैं बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
शर्मा
 

भारतीय मर्दों के साथ पैसे लेकर डेट पर जाती है ये महिला...

भारतीय मर्दों के साथ पैसे लेकर डेट पर जाती है ये महिला...

दूसरे देशों की तरह अब भारत में भी डेटिंग कल्चर तेजी से फैल रही है, लोग अपने जीवन साथी की तलाश सोशल मीडिया या फिर डेटिंग एप्स के माध्यम से कर रहे हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उनको जानने के लिए डेट पर जाते हैं. मगर एक डेटिंग एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय लोगों खासकर मर्दों को डेटिंग की समझ नहीं है. ऐसे में वो पिछले लंबे वक्त से भारतीयों को डेटिंग के गुण सिखा रही है.

वाइस वेबसाइट के अनुसार एली सेगेटी नाम की महिला ब्रिटेन की रहने वाली हैं और एक डेटिंग और इंटिमेसी कोच हैं. 15 साल पहले जब वो ब्रिटेन से भारत शिफ्ट हुईं तो उन्होंने देखा कि भारत में लोगों में डेटिंग की समझ बिल्कुल नहीं है. एली ने कहा कि जब उन्होंने शुरू में डेटिंग पर जाना शुरू किया तो उन्होंने पाया कि वो या तो चिपकू मर्दों के बीच घिर गई हैं या फिर उन्हें शर्मिंदी भरी बातें सुननी पड़ रही हैं.

बदल रहा है भारत में डेटिंग की व्यवस्था
तब उन्होंने तय किया कि वो मर्द और औरतों को डेटिंग के हुनर सिखाएंगी. उनका मानना है कि भारत में समाज तेजी से बदल रहा है. यहां जेंडर रोल भी बदले जा रहे हैं. पहले के वक्त में औरतों के पास पैसे नहीं होते थे, वो खुद नहीं कमाती थीं मगर धीरे-धीरे उन्होंने कमाई करना शुरू कर दिया और अब वो अपने पसंद के हिसाब से, शादी के पहले भी इंटिमेसी चाहती हैं. लोग अरेंज मैरेज से लव मैरेज की तरफ बढ़ रहे हैं. उनका मानना है कि अचानक से ये बदलाव आया मगर लोगों के स्वभाव में बदलाव नहीं आया इसलिए उन्हें एक दूसरे से सम्मान से पेश आना नहीं आता है.

पैसे लेकर जाती है डेट पर एली
तब उन्होंने इंटिमेसी क्यूरेटर की शुरुआत की. ये एक डेटिंग, रिलेशनशिप, इंटिमेसी और कोचिंग सर्विस है. वो डेटिंग सरोगेट की तरह काम करती हैं. यानी वो पैसे लेकर लोगों के साथ नकली डेट पर जाती हैं जिससे वो उदाहरण के साथ अपने क्लायंट को डेटिंग करना सिखा सकें. इस तरह वो डेट पर लोगों की बॉडी लैंग्वेज सही करती हैं, आंखों का कॉन्टैक्ट सुधारती हैं और उनकी स्टाइल सुधारने पर भी उन्हें मदद करती हैं.
 

कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी...

कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी...

बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश मिले हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे भेजने वालों ने लिखा कि मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी करो।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। मैसेज करने वाले अज्ञात बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है। धमकियों को हल्के में न ले सरकार: कुमारस्वामी वहीं पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी ने सरकार को इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से प्रगतिशील विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और अन्य लेखकों को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है। जानें पत्र में और क्या लिखा था: पत्र में आगे लिखा गया है कि आप विनाश के रास्ते पर हैं। मृत्यु आपके बहुत करीब है। आप तैयार रहें। मौत आपके सिर पर मंडरा रही है। अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लें।  

नहाते समय नदी में डूबने से मासूम की हुई मौत...

नहाते समय नदी में डूबने से मासूम की हुई मौत...

बड़वानी : गाम खाजपुर में पांच वर्षीय मासूम की गोई नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद पिता ने बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही मृतक राहुल के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा शुक्रवार शाम का है।

पांच वर्षीय राहुल पिता कंगी निवासी वलन का परिवार पिछले आठ दिन पहले खाजपुर में मेहमान गया हुआ था। यहां से शुक्रवार दोपहर एक बजे अपने पिता के साथ गोई नदी में नहाने गया था। इस दौरान पानी डूबता नजर आया। परिजन ने जब उसे नदी से बाहर निकाल, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।