BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मानवता हुई शर्मसार : 6 वर्षीय मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने युवक उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ करने लगा अश्लील हरकतें...

मानवता हुई शर्मसार : 6 वर्षीय मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने युवक उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ करने लगा अश्लील हरकतें...

उरई : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेल रही 6 वर्षीय मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने युवक उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मासूम के रोने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक मौके से भाग निकला। पीडि़ता के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 6 वर्षीय मासूम घर के पास चैराहे पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ऊदल नामक युवक उसके पास पहुंचा और उसे 10 रुपये देकर टॉफी दिलाने के बहाने उसे गोद में उठाकर एकांत में एक बाड़ा में ले गया। पिता का आरोप है युवक ने वहां मासूम के कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लीलता करते हुए उसे बरदनीयती से जमीन पर गिरा दिया। जिसके चलते पुत्री रोने लगी। जब आसपास के लोागें ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वहां पहुंच गए।

वहीं, युवक लोगों को आता देख मौका पाकर वहां से भाग निकला। मौजूद लोगों ने जब उन्हें इसकी जानकारी दी तो उसने इसकी सूचना डायल 112 को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग चुका था। बुधवार को पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

बीयर का शौक रखने वालो के लिए है बुरी खबर...

बीयर का शौक रखने वालो के लिए है बुरी खबर...

नई दिल्ली : बीयर जौ और अंगूर को सड़ा कर तैयार की जाती है. आमतौर पर लोग इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं. गर्मियों के मौसम बीयर कंपनियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इन्हीं महीनों में उनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। भारत में अब गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन बीयर कंपनियां इस बार खुश नहीं हैं। धंधे का सीजन शुरू होने की खुशी पर रूस-यूक्रेन का संकट भारी पड़ रहा है और बीयर कंपनियों को तनाव दे रहा है।


भारत में मार्च से जुलाई के दौरान ही 40 से 45 फीसदी बीयर की बिक्री होती है। बीयर कंपनियों का अनुमान था कि लगातार 2 सीजन खराब होने के बाद इस साल उनकी बिक्री सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़ सकती है। रेस्तरां, बार और क्लब आदि कोरोना महामारी से जुड़ी पाबंदियों के चलते पिछली दोनों गर्मियों में बंद पड़े रहे। बीयर की ज्यादातर बिक्री यहीं होती है। साल 2020 मे तो जब पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था, कई Brewers को हजारों लीटर बीयर नालियों में बहाने पर मजबूर होना पड़ा था।


रूस और यूक्रेन दोनों ही देश गेहूं , जौ जैसी फसलों के सबसे बड़े उत्पादकों में से हैं। गेहूं के मामले में रूस दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है तो यूक्रेन चौथे स्थान पर है। दोनों देश मिलकर गेहूं के टोटल ग्लोबल एक्सपोर्ट में 25 फीसदी का हिस्सा रखते हैं। इसी तरह जौ के मामले में भी दोनों देश टॉप5 एक्सपोर्टर्स में से हैं। बीयर बनाने में सबसे ज्यादा जौ का इस्तेमाल होता है। इसके बाद गेहूं का भी बीयर बनाने में ठीक-ठाक इस्तेमाल होता है। रूस और यूक्रेन के तनाव के चलते जौ-गेहूं की वैश्विक आपूर्ति में बाधा न आ जाए, बीयर कंपनियों को यही आशंका खाए जा रही है।


ईटी की एक रिपोर्ट में प्रीमियम बीयर ब्रांड Bira91 के चीफ एक्सीक्यूटिव अंकुर जैन के हवाले से बताया गया है कि रूस-यूक्रेन संकट बीयर इंडस्ट्री के मार्जिन को कम कर सकता है। वह कहते हैं, ‘जौ की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं। शॉर्ट एंड मीडियम टर्म में निश्चित तौर पर जौ की वैश्विक कीमतों पर यूक्रेन का असर होने वाला है। अभी यह देखा जाना बाकी है कि इस असर को कम करने के लिए बीयर कंपनियां तुरंत रिएक्ट करती हैं और दाम बढ़ाने का निर्णय करती हैं या नहीं। कुछ मामलों में तो दाम सरकार के नियंत्रण में है।’
 

बड़ी खबर : इस विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं हुई स्थगित, प्रश्नपत्रों की नई तारीखों की सूचना जल्द की जाएगी जारी...

बड़ी खबर : इस विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं हुई स्थगित, प्रश्नपत्रों की नई तारीखों की सूचना जल्द की जाएगी जारी...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस चलते बीती रात से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसका असर हाईवे के साथ हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण हवाई और रेल सेवा प्रभावित हो गई है। वहीं कश्मीर विश्वविद्यालय ने खराब मौसम को देखते हुए बुधवार को होने वाली सभी यूजी, पीजी और व्यावसायिक कोर्सों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ माजिद जमान ने बताया कि स्थगित किए गए प्रश्नपत्रों की नई तारीखों की सूचना जल्द जारी की जाएगी।

41 विमान हुवे रद
श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। भारी बर्फबारी के चलते अब तक यहां के कुल 41 उड़ानों को रद्द किया गया है। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि अभी भी लगातार हिमपात हो रहा है हालांकि हमारा स्नो क्लियरिंग टीम रनवे और एप्रन पड़ रही बर्फ को निरंतर हटाने में जुटी हुई है। वहीं विजिबिलिटी की बात करें तो वह महज 400 मीटर तक है। अभी तक करीब 41 उड़ाने रद कर दी गई हैं। उड़ानों की स्थिति को लगातार अपडेट किया जा रहा है। यात्रियों को आगामी उड़ानों में अगली उपलब्ध उड़ान में समायोजित किया जाएगा।

मौसम विभाग ने जारी की किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बर्फबारी की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने बर्फबारी व बारिश के दौरान लोगों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। IMD के मुताबिक, कश्मीर और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी होते रहने की संभावना है। जम्मूआ-कश्मी र और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्कीं बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जबकि मैदान इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर दो की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर दो की हुई मौत

मऊ : स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सोनाडीह के निकट फोर लेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर जिसकी वजह से बाइक पर सवार दो व्यक्ति की मौत हो गयी। बता दे कि वाराणसी गोरखपुर फोर लेन पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के निकट दोहरीघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पनईल जा रहे थे। मृतक के जेब से निकले आधार कार्ड से उनकी पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पनईल बिहटा का 32 वर्षीय अनिल कुमार व योगेश पुत्र बन्धन उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई। अनिल कुमार व योगेश दोने एक ही बाइक पर सवार होकर बाइक से मंगलवार की शाम लगभग 6:15 बजे घोसी से घर जा रहा था।

दोनों अभी राष्ट्रीय राजमार्ग से फोरलेन पर चढ़ ही रहे थे कि दोहरीघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार बाइक सहित सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने के चलते 32 वर्षीय अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि योगेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। अनिल की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिया। अभी तक दूसरे युवक की घर का पता नही चल पाया है। 

फांसी पर झूली विवाहिता, पढ़िये पूरी खबर..

फांसी पर झूली विवाहिता, पढ़िये पूरी खबर..

मेरठ : टीपी नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में एक विवाहिता घरेलू क्लेश के चलते फांसी पर झूल गई। बताया गया कि शेखपुरा में राहुल अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार शाम वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नीतू फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।

उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाई है। 

युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, जाचं में जुटी पुलिस...

युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, जाचं में जुटी पुलिस...

जौनपुर : सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला(नवपुरवा) गांव के एक 28 वर्षीय युवक मंगलवार रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंगीपुर कला नव पुरवा गांव के 28 वर्षीय जितेंद्र पुत्र विजई मंगलवार रात परिजनों के साथ खाना खाकर सोने चला गया परिजनों ने सुबह उठकर जितेंद्र को कमरे में नहीं पाया तो खोजबीन करने लगे कुछ देर बाद पता चला कि जितेंद्र का गांव के समीप रेलवे लाइन पर मृत पड़ा है।

घटना की जानकारी जैसे परिजनों को हुई तो परिजनों में खलबली मच गई आनन-फानन में रेलवे लाइन के पास पहुंचे थे सब को देख कर सन्न रह गए। परिजनों ने बताया कि बीते 7 साल पहले जितेंद्र की शादी हो गई थी और उसके दो पुत्र भी हैं ना जाने किस बात को लेकर जितेंद्र ने मौत को गले लगा लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

ऑपरेशन बुल बुल : सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान नक्सल कमांडर ढेर, दस लाख के ईनामी समेत 9 गिरफ्तार

ऑपरेशन बुल बुल : सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान नक्सल कमांडर ढेर, दस लाख के ईनामी समेत 9 गिरफ्तार

रांची :  झारखंड के लोहरदगा एवं लातेहार जिलों में बारह दिनों तक माओवादियों के खिलाफ चलाये गये 'ऑपरेशन बुलबुल के दौरान सुरक्षा बलों ने कम से कम दस मुठभेड़ों में जहां दस लाख रुपए के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को धर दबोचा। वहीं एक शीर्ष नक्सली को मार गिराया है। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है।

यहां झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि आठ फरवरी को लोहरदगा एवं लातेहार के बुलबुल जंगलों में शुरू हुए इस 'ऑपरेशन बुल बुल अभियान में सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिली और उन्होंने पूरे इलाके में न सिर्फ नक्सलियों की कमर तोड़ दी बल्कि लगभग पूरे इलाके से उन्हें खदेड़ दिया।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को संपन्न हुए इस नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के साथ कार्रवाई में शामिल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के तीन जवान आइईडी विस्फोट में घायल हुए। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक शीर्ष माओवादी को मार गिराया जिसकी पहचान की जा रही है।

होमकर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नौ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जिनकी पहचान कराने पर पता चला कि उनमें माओवादियों का जोनल कमांडर दस लाख रुपये का ईनामी बलराम उरांव, सबजोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया, शैलेश्वर उरांव, मुकेश कोरवा, विरेन कोरवा, शैलेन्द्र नगेसिया, संजय नगेसिया और शीला खेरवार शामिल हैं।

पकड़े गये नक्सलियों एवं उनके नष्ट किये गये अड्डों से सुरक्षा बलों ने एक अमेरिकन आटोमेटिक राइफल, एक इंसास राइफल, 315 बोर की एक राइफल, एक कारबाइन, एक पिस्तौल, तमाम हथियारों की 1678 गोलियां, एसएलआर की 13 मैगजीन, इंसास राइफल की चार मैगजीन, लाइट मशीनगन की दो मैगजीन, अनेक ग्रेनेड, चार वायरलेस सेट आदि सामान बरामद किया है।

 

Maharastra News : अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के मामले में ये मंत्री गिरफ्तार, समर्थकों ने काटा हंगामा

Maharastra News : अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के मामले में ये मंत्री गिरफ्तार, समर्थकों ने काटा हंगामा

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।

बताया गया है कि तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी के दफ्तर से बहर निकलने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि मैं लड़ूंगा, डरूंगा नहीं।

उन्होंने कहा कि वे इससे लड़ेंगे और जीत कर ही बाहर निकलेंगे। इससे पहले जिस वक्त नवाब मलिक से पूछताछ चल रही थी, उस वक्त राकांपा कार्यकर्ताओं ने ईडी के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। बताया गया है कि फिलहाल ईडी उन्हें मेडिकल के लिए ले गई है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

 

सड़क हादसा : बिहार में सड़क हादसा, 5 पुलिसकर्मी घायल

सड़क हादसा : बिहार में सड़क हादसा, 5 पुलिसकर्मी घायल

पटना : बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के 5 जवान मंगलवार को शेखपुरा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

कैबिनेट मंत्री शीला मंडल के काफिले को एस्कॉर्ट कर रहे बीएमपी के जवानों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये हादसा इतना जबरदस्त था कि जिस वाहन पर बीएमपी के जवान पहुंचे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
महुली पुलिस चौकी के प्रभारी पप्पू सिंह ने कहा, हमारे पास ट्रक का विवरण है। हम जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार कर लेंगे।

 

 अनोखा अस्पताल बना है, जहां इंसानों या जानवरों का नहीं, बल्कि जूतों का इलाज किया जाता है

अनोखा अस्पताल बना है, जहां इंसानों या जानवरों का नहीं, बल्कि जूतों का इलाज किया जाता है

सूरत : सूरत में एक ऐसा अस्पताल बना है इस अस्पताल में इंसानों या जानवरों का नहीं बल्कि जूतों का इलाज किया जाता है। इस अस्पताल को चलाते हैं रामदास और उनके दो लड़के 2005 से वे सूरत की सड़क पर यह काम कर तो रहे हैं। रामदास कोई आम मोची नहीं है। वे अपने काम की वजह से इतने मशहूर हैं कि सूरत ही नहीं, आसपास के शहरों से भी लोग उनके पास फटे हुए जूते सुधरवाने आते हैं। आपके जूतों की कीमत हजार रुपए हो या लाख रुपए, टूटने या फटने पर उसका इलाज करके रामदास इन्हें नया रूप दे देते हैं। अस्पताल में ग्राहकों का तांता लगा रहता है। यहां लेदर जूते, स्पोटर््स शूज के साथ-साथ ब्रांडेड बैग्स और पर्स की भी मरम्मत की जाती हे।

रामदास कहते हैं कि उनके पास कई तरह के हाई-फाई ग्राहक अपने विदेशी ब्रांड के लाखों रुपए के जूतों की मरम्मत कराने के लिए आते हैं। उन्होंने अपने इस बिजनेस को और खास बनाने के लिए इसे अनोखा नाम भी दिया है। हालांकि, उनके पास अपनी कोई दुकान नहीं है, लेकिन उन्होंने जख्मी जूतों का हॉस्पिटल नाम का पोस्टर लगाया है जो अब उनकी पहचान भी बन गया है। रामदास ने बताया कि मुझे जूते बनाने के अलावा कोई और काम नहीं आता। आठवीं पास करने के बाद ही मैंने पिता के साथ यह काम शुरु कर दिया था। मैंने कभी किसी नए काम के बारे में सोचा ही नहीं। मैं हमेशा यही सोचता हूं कि मुझे जो आता है, उसमें और कैसे बेहतर कर सकता हूँ।

दूर-दूर से जब लोग मेरे पास जूते बनवाने आते हैं, तो इसे मैं अपनी सफलता समझता हूँ। अपनी इसी सोच के कारण आज वह इतना आगे बढ़ पाए हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के खानगांव में रहने वाली रामदास 2005 से सूरत में रह कर यह काम कर रहे हैं। इससे पहले वह नासिक में भी यही काम कर रहे थे, तभी उनके एक दोस्त ने उन्हें सूरत आने को कहा। रामदास बताते हैं कि मेरा दोस्त यहां कपड़ों का काम करता था। उसने मुझे बताया कि गुजरात में लोग महंगे जूते पहनते हैं। यहां काम करने में ज्यादा फायदा है। तभी मैंने सूरत आकर काम करना शुरु किया। इस शहर में आकर उन्हें सफलता तो मिली ही और अब तो रामदास ने शहर में अपना खुद का घर भी बना लिया है। वे आज भी लगन से यह काम कर रहे हैं। हर दिन उनके पास दस से ज्यादा स्पोट्र्स शूज, वॉश के लिए देते हैं। शहर में जब भी किसी का कोई महंगा जूता जख्मी होता है, तो लोग इस अस्पताल का पता पूछते हुए यहं तक पहुंच जाते हैं।

 भाजपा नेता व उसके साथियों ने 21 दिन तक युवती से किया गैंगरेप , एक आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता व उसके साथियों ने 21 दिन तक युवती से किया गैंगरेप , एक आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली : शहर के एक भाजपा नेता कोमल गुप्ता ने एक 21 वर्षीय युवती को अगवाकर जबलपुर ले गया यहां से फिर बालाघाट ले जाकर 21 दिन अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवती बालाघाट में मिल गई। पुलिस ने एक आरोपी धर्मेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार हैं।

मामला सामने आने पर भाजपा ने उसे पद से हटा दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता कोमल गुप्ता सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बता दें मामला 27 जनवरी का है जब पीडि़ता शौच कर लौट रही थी। तभी भाजपा नेता और उसके दा ेसाथियों ने अपनी कार में युवती को बैठा कर जबलपुर ले गए थे। उसके बाद कोमल गुप्ता भी था। जबलपुर के बाद आरोपी युवती को बालाघाट ले गए। जहां पर 21 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात युवती ने अपने बयान में दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल का अध्यक्ष था।

सरकार बनी तो 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की कराएंगे जांच : अखिलेश

सरकार बनी तो 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की कराएंगे जांच : अखिलेश

प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज के करछना में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, 'झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं, लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे।


प्रयागराज के करछना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पहुंच कर दिख रहा है कि हर तरफ समाजवादी हवा चल रही है। मंच के चारों तरफ सपा ही सपा दिखाई दे रही है। ये जोश जो नौजवानों का दिखाई दे रहा है, तो निश्चित रूप से 2022 में समाजवादी सरकार बनने जा रही है। आज तारीख 22 है और 22 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा की भाषा आपने सुनी होगी। ये कुंभ की धरती है। यहां दुनिया भर के साधु-संत आते हैं और हमारे बाबा कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे। आपने सुना होगा कि अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करते हैं, जो अभी भागा वो कहां का है? अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में इन झूठे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी, बल्कि साफ कर देगी। सपा नेता बोले, बाबा मुख्यमंत्री का नया नाम पड़ गया है।

एक अंग्रेजी अखबार ने उनका नाम बाबा बुलडोजर रख दिया है। बाबा गर्मी निकालने की बात कहते हैं, इस चुनाव में जनता उनका भाप निकाल देगी। ये शिलान्यास करने वाले बाबा मुख्यमंत्री हैं।
सपा मुखिया ने कहा कि, भाजपा सरकार में 69 हजार शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है, इस घोटाले में हम पीडि़तों को न्याय दिलाएंगे। महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण सपा सरकार देगी। जनजातीय लोगों को सामाजिक और आर्थिक लाभ देंगे। उनको समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश ने कहा कि जितना समर्थन मुझे यहां मिलता दिखाई दे रहा है, मैं यह कह सकता हूं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है।


इस दौरान मंच पर अखिलेश यादव से हाथ मिलाने और सेल्फी लेने को लेकर भगदड़ मच गई। सपा के कार्यकर्ता एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इससे भगदड़ मच गई और पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा।
 

अश्लील फोटो-मैसेज भेजकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने में केस दर्ज..

अश्लील फोटो-मैसेज भेजकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने में केस दर्ज..

रुड़की : सुल्तानपुर की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो माह पहले उसकी नाबालिग बेटी को बरेली का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर ले गया थ। इसमें मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें बेटी वापस मिल गई थी। बताया कि अब उसकी बेटी अपनी बुआ के पास रह रही है।


आरोप लगाया कि आरोपी युवक जो फिलहाल हल्द्वानी में रह रहा है, उसकी बेटी के फोन पर अश्लील फोटो व मैसेज भेज रहा है और उसके साथ शादी न करने पर धमकियां दे रहा है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी हेमराज उर्फ हेमंत पुत्र ओमप्रकाश निवासी हल्द्वानी के खिलाफ धमकी देने व ब्लैकमेल करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
 

अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी...

अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी...

चित्रकूट : एक अधेड महिला की हत्याकर शव बरुआ बांध के पास फेंक दिया गया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के सिर व माथे पर चोंट के निशान हैं।


अज्ञात महिला का शव भरतकूप थाना क्षेत्र के बरुआ बांध के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ भरतकूप थाना के वरिष्ठ दरोगा कृपानन्दन शर्मा व शैलेन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किये हैं। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी।
लोगों के कयास हैं कि महिला की हत्याकर शव को बरुआ बांध के पास फेंका गया है। अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाने के दरोगा ने कहा कि जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।
 

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत...

ललितपुर : ललितपुर-झांसी रेलवे राजमार्ग अंतर्गत दैलवारा व जखौरा रेलवे स्टेशन के मध्य एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ललितपुर से झांसी की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी पुलिस ने युवक की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिये हैं।


बताया गया है कि मंगलवार की सुबह ग्राम खुरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दैलवारा और जखौरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित ग्राम खुरा रेलवे क्रासिंग के पास सुबह साढ़े चार बजे रेलवे ट्रैक खम्भा नम्बर 1045, 20 व 22 के बीच में 20 साल का युवक ललितपुर से झांसी की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। चैकी इंचार्ज दैलवारा आलोक सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का शव रेल पटरियों पर मिला है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

घर से लापता बालक की हुई मौत, कुएं में मिला कंकाल, जाचं में जुटी पुलिस...

घर से लापता बालक की हुई मौत, कुएं में मिला कंकाल, जाचं में जुटी पुलिस...

महोबा : जिले के कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकरबई गांव में 8 दिसंबर से लापता कक्षा आठवीं के छात्र का का शव कंकाल कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही 3 व्यक्तियों पर अपहरण कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं उक्त मामले में पुलिस पर तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कुएं से बाहर निकाला है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव का है। जहां रहने वाले प्रताप अहिरवार का 15 वर्षीय पुत्र नीरज कक्षा आठवीं का छात्र था। वह 8 दिसंबर को अचानक घर से लापता हो गया। परिवार के लोग छात्र की हर जगह तलाश की। साथ ही कबरई पुलिस को तीन लोगों पर अपहरण करने की शंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। न ही कोई कार्रवाई की। आरोप है कि न ही लापता छात्र की तलाश की।

नीरज का कंकाल एक कुएं में पड़ा मिला और पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोग भी पहुंचे। मृतक के पिता, दादा और दादी ने कंकाल से लिपटे कपड़ों और चप्पल से मृतक नीरज की शिनाख्त कर ली। मासूम की दर्दनाक मौत और निर्मम हत्या से परिवार सदमे में है। परिवार ने गांव के ही 3 व्यक्तियों पर अपहरण कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस घटना से बाद से मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।  

भीषण सड़क हादसा : दुर्घटना में फौजी की दर्दनाक मौत, दूल्हा दुल्हन सहित छह घायल..

भीषण सड़क हादसा : दुर्घटना में फौजी की दर्दनाक मौत, दूल्हा दुल्हन सहित छह घायल..

महोबा : वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार तेज गति से होने के कारण पेड़ से जा टकराई और इसमें सवार एक 24 साल के फौजी युवक की मौत हो गई तो दूल्हा दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पंचनामे बाद पीएम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरा गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार मप्र के जनपद छतरपुर के नौगांव थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम भदेसर के रहने वाले जवाहर यादव के पुत्र धीरज की शादी होने के बाद परिवार के लोग कार से चित्रकूट गए हुए थे। चित्रकूट में हथा लगाकर कार से वापस लौट रहे थे और कालीपहाड़ी के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई और इस भीषण हादसे में दूल्हे के 24 साल के फौजी भाई नीरज की मौके पर मौत हो गई और दूल्हा 28 साल का धीरज, दुल्हन 26 साल की दीपा, 18 साल की षिवानी सहित छह अन्य लोग भी घायल हो गए। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। वहीं मृतक के शव को पंचनामे बाद पीएम के लिए भेजा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया और परिवार के लोगों पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया है कि इनकी 18 फरवरी को ष्षादी हुई थी और खुषियों की जगह मातम पसर गया है। 

यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : भारत

यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : भारत

न्यूयॉर्क : भारत ने कहा है कि यूक्रेन-रूस सीमा पर तनाव बढऩे से क्षेत्र की सुरक्षा और शांति भंग होने की संभावना है इसलिए यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की सोमवार को आयोजित बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा जोर दिया और कहा , अपने नागरिकों की भलाई हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिक और छात्र यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं और अध्ययन करते हैं।


तिरुमूर्ति ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव बढऩे से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर पड़ सकती है। उन्होंने कहा , हम सभी पक्षों से संयम का आह्वान करते हैं। सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों तथा दीर्घकालिक शांति और स्थिरता के मद्देनजर तनाव को कम करना तात्कालिक प्राथिमकता है।


उन्होंने जोर दिया कि तनाव को बढऩे से रोकने के लिए रचनात्मक कूटनीति अपेक्षित है। मौजूदा संकट को हल करने के लिए मौजूदा मुद्दे को हल करने के लिए राजनयिक स्तर की वार्ता पर बल देते हुए उन्होंने कहा , हमें मिन्स्क समझौते के प्रावधानों के क्रियान्वयन को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयास करने की जरुरत है।
 

पत्नी का 8 सालों से था किरायेदार से अफेयर, पति को हुई जानकारी, तो पत्नी ने सुपारी देकर करवा दी हत्या...

पत्नी का 8 सालों से था किरायेदार से अफेयर, पति को हुई जानकारी, तो पत्नी ने सुपारी देकर करवा दी हत्या...

नई दिल्ली : देश की राजधानी के बेगमपुर में हुई दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले का हुआ पर्दाफाश, पुलिस के मुताबिक मृतक प्रदीप की पत्नी सीमा का किसी शख्स से 8 साल से अफेयर चल रहा था। अवैध संबंधों का कच्चा चिट्ठा पति के सामने खुला तो उसने विरोध किया। इससे भड़की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर 5 सुपारी किलर हायर किए। इस काम के लिए सभी को 4-4 लाख रुपये दिए गए। जिसके बाद दूध व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।


पुलिस के मुताबिक 22 फरवरी को जानकारी मिली थी की एक शख्स की लाश खून से सनी हालत में सड़क पर पड़ी हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला की मृतक प्रदीप दूध का कारोबार करता था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए केस की जांच आगे बढ़ाई।

पत्नी ने किरायेदार के लिए पति को मरवा दिया
पुलिस जांच में पता चला की मृतक प्रदीप की पत्नी सीमा का गौरव तेवतिया नाम के एक शख्स के प्रेम प्रसंग चल रहा है। गौरव, सीमा का किरायेदार है जो हत्या के बाद से फरार था। पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद सीमा और प्रदीप के रिश्तेदारों से लंबी पूछताछ की गई जिससे पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली।


आरोपीयो को किया गिरफ्तार
इधर गौरव की लोकेशन नोएडा में मिली तो उसे वहीं से दबोच लिया गया. पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद सीमा को हिरासत में लिया गया. जांच के दौरान गौरव और सीमा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. जिसमें दोनों ने खुलासा किया की पति उनके बीच आ रहा था. लिहाजा प्रदीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया।


गौरव ने 5 शूटर रिंकू, सौरभ, प्रशांत, प्रविंदर, विशन को हत्या के प्लान में शामिल किया. आरोपियों ने प्रदीप को उस वक्त गोली मारी जब वो बाइक से जा रहा था. पुलिस ने सीमा और गौरव समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक, 2 तमंचे और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किये गए हैं
 

LPG Gas Cylinder :  इस महीने से दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत, जानिये यह बड़ी वजह

LPG Gas Cylinder : इस महीने से दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत, जानिये यह बड़ी वजह

नई दिल्ली : देश की जनता लगातार महंगाई की मार सह रही है खाद्य पदार्थो से लेकर कपड़ें भी महंगे हो गए है इस बीच एक खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर भारत की जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। पूरी दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत के चलते भारत में रसोई गैस की कीमत दोगुनी हो सकती है। बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने तक भारत में गैस की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं।

इन दिनों दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत हो गई है। ऐसे में वैश्विक स्तर में सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी। इधर रूस, यूरोप को गैस सप्लाएई करने का एक बड़ा स्रोत है, यानी यूक्रेन संकट का असर भी गैस सप्लावई पर देखने को मिल सकता है। लिहाजा गैस के दामों में इजाफा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर गैस की कमी का असर अप्रैल से दिखने लगेगा, जब सरकार नेचुरल गैस की घरेलू कीमतों में बदलाव करेगी. एक्स्पर्ट्स के अनुसार, 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6 से 7 डॉलर किया जा सकता है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक, गहरे समुद्र से निकलने वाली गैस की कीमत 6.13 डॉलर से बढ़कर करीब 10 डॉलर हो जाएगी। कंपनी अगले महीने कुछ गैस की नीलामी करेगी । इसके लिए उसने फ्लोर प्राइज को क्रूड ऑयल से जोड़ा है, जो अभी 14 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है