BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मानवता हुई शर्मसार : 6 माह के अन्तराल में नाबालिग के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, एक पुलिसकर्मी भी शामिल, नाबालिग हुई गर्भवती

मानवता हुई शर्मसार : 6 माह के अन्तराल में नाबालिग के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, एक पुलिसकर्मी भी शामिल, नाबालिग हुई गर्भवती

औरंगाबाद | देश में महिलाओं व बेटियों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की घटनाएं रोज सुनने को मिलती है | लेकिन महाराष्ट्र से सामने आई एक घटना बेहद हैरान और परेशान करने वाली है | आज छपी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार किया है | इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है | नाबालिग लड़की अब गर्भवती हो गई है | नाबालिग के साथ बलात्कार की यह घटना उस वक्त सामने आई है जब डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था | ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है |

बलात्कार के इस नए मामले में मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी | जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी | ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई | आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी | कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई |

नौकरी का वादा करके यौन शोषण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार किया | इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा | 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया |

पीड़ित नाबालिग वर्तमान में 2 महीने गर्भ से है | फिलहाल इस पूरे मामले पर पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है | इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है | पीड़िता इस बच्चे को जन्म न दे पाए इसके लिए गर्भपात की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है |

डोंबिवली गैंगरेप केस जानिए पूरा मामला?
इससे पहले, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि डोंबिवली के अलग-अलग इलाकों में उसके साथ 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच करीब 33 युवकों ने बलात्कार किया था | इस साल जनवरी में एक आरोपी ने लड़की के साथ रेप करके उसका वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग की धमकी देकर अलग-अलग लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया | गैंगरेप का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है |

 

स्रोत : News18.com

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में हुआ बम विस्फोट, धमाके में चार लोग हुए घायल, इलाके में दहशत का माहौल

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में हुआ बम विस्फोट, धमाके में चार लोग हुए घायल, इलाके में दहशत का माहौल

पटना | पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इलाके में आज दोपहर एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एएसपी दानापुर सैयद इमरान मसूद ने मामले की जांच के लिए मौके का दौरा किया है।

मसूद ने कहा, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बम कहां रखा गया था। विस्फोट के कारण एक दूसरे से सटी दो इमारतों का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धमाका दानापुर सेना छावनी में एक ठेकेदार मोहम्मद शफीक और मोहम्मद ओन के घर में हुआ। जोरदार धमाका होने से दोनों के घरों की बगल की दीवार गिर गई, वहीं बगल के मकान के शीशे भी टूट गए।
घायलों की पहचान शफीक के बेटे शाहिद अब्दुल्ला, पत्नी आएशा खातून, मां सबद्रिना और जायदा खातून के रूप में हुई है। उन सभी को शुरू में अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी हालत गंभीर होने के कारण पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया है कि बम शफीक के घर में रखा था, जो ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या इस घटना का दानापुर छावनी में काम से कोई संबंध है।
 
बड़ी खबर : राजधानी का ये रेलवे स्टेशन अब जाना जायेगा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से, सीएम ने माना पीएम मोदी का आभार

बड़ी खबर : राजधानी का ये रेलवे स्टेशन अब जाना जायेगा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से, सीएम ने माना पीएम मोदी का आभार

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम कर दिया गया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। वहीं भाजपा ने अतिषबाजी कर प्रसन्नता जाहिर की है।

ज्ञात हो कि हबीबगंज रेल्वे स्टेशन केा भव्य रुप दिया गया है और उसका प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करने वाले है। इस स्टेशन का नाम जनजातीय वर्ग के गोंड समाज की रानी कमलापति नाम कर दिया गया है।
भाजपा के तमाम नेताओं ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी की गई और प्रधानमंत्री का आभार माना गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज िंसह चौहान, सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति पर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। यह अपने आप में एक उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा है। रानी कमलापति गोंड समाज का गौरव थीं। वे अंतिम हिंदू रानी थी। बाहरी सेनापति दोस्त मोहम्मद ने छल कपट और धोखा देकर उनका राज्य हड़पने का काम किया। जब रानी कमलापति ने यह देखा कि विजय संभव नहीं है, तो उन्होंने आत्म-सम्मान की खातिर जल जौहर (जलसमाधि) किया। रानी कमलापति के बेटे नवल शाह लालघाटी के पास मारे गए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बचपन में हम लोग सुनते थे ताल तो भोपाल, ताल बाकी सब तलैया- रानियों में रानी कमलापति बाकी सब रनैया। उनके नाम से भोपाल में कमला पार्क पहले से ही बना है।
 
बड़ी खबर राणापुर : भाजपा मंडल महामंत्री पर लगा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

बड़ी खबर राणापुर : भाजपा मंडल महामंत्री पर लगा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

राणापुर | ग्राम कुंदनपुर के भाजपा मंडल महामंत्री पर आदिवासी नाबालिग बालिका ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। बालिका ने पुलिस को बताया कि उसके मम्मी पापा दोनों टीचर हैं। गत दिवस वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला जितेंंद्र पंचाल उसक घर आया। जितेंंद्र ने उसे मम्मी पापा का पूछा। नहीं होने पर वापस चला गया। थोड़ी देर बाद जितेंंद्र फिर से आ गया। उसने बालिका को बुरी नीतय से पकड़ लिया। बालिका के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाने आकर जितेंद्र पांचाल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। टीआई कैलाश चौहान ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

 

 
BIG BREAKING : नेपाल के इस इलाके में तालाब में जा गिरी अनियंत्रित कार, 4 भारतीय नागरिकों की हुई मौत

BIG BREAKING : नेपाल के इस इलाके में तालाब में जा गिरी अनियंत्रित कार, 4 भारतीय नागरिकों की हुई मौत

नई दिल्ली | दक्षिणी नेपाल में भारत से सटे इलाके रौतहट में एक वाहन के तालाब में गिर जाने से 4 भारतीयों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस सूत्रों का कहना है कि वाहन का चालक और इसमें सवार लोग संभवत: नशे में थे।

रौतहट जिले के एसपी बिनोद घिमिरे ने मीडिया को बताया कि मारे गए सभी लोग बिहार के रहने वाले थे, जिनकी पहचान दिनानाथ साह (25), अरुण साह (30), दिलीप महतो (28) और अमित महतो (27) के रूप में हुई है। यमुनामई ग्रामीण नगर निगम के तहत गौर-चंद्रपुर रोड पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार तालाब में जा गिरी।

सुरक्षाकर्मियों ने कार विंडशील्ड को तोड़कर लोगों को निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। इनके पास मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई। पुलिस ने बिहार में संबंधित पुलिस से संपर्क किया है। मृतक के परिजन रविवार को सुबह पहुंचे और शवों की पहचान की। पुलिस ने कहा कि वाहन को बाहर निकाल लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

रिश्ते हुए तार-तार : एक माँ ने की अपने ही 2 बेटों की निर्मम हत्या, फिर खुद करने लगी आत्महत्या की कोशिश

रिश्ते हुए तार-तार : एक माँ ने की अपने ही 2 बेटों की निर्मम हत्या, फिर खुद करने लगी आत्महत्या की कोशिश

 तिरुवनंतपुरम | बाल दिवस के मौके पर एक मां दिव्या ने अपने चार और एक साल के दो बच्चों की हत्या कर दी और अपनी नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना रविवार सुबह केरल के पलक्कड़ जिले के शोरानूर में हुई। मृतक बच्चों के नाम अनिरुद्ध (4) और अभिनव (1) हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने बच्चों की हत्या करने वाले पलक्कड़ जिले के मांजाकंदथ की दिव्या को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नींद की गोलियां खाकर उसने अपनी नसें काट लीं। दिव्या के पति राजेश की दादी अम्मिनियम्मा ने भी अपनी नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने कहा कि वह खतरे से बाहर है।
दिव्या द्वारा उठाए गए चरम कदम की वजह घरेलू हिंसा को बताया जा रहा है।
पुलिस को संदेह है, कि  ऐसा लगता है कि घर में झगड़े के बाद मां ने अपना आपा खो दिया और बच्चों को मार डाला। अगर कोई महिला अपने 4 और 1 साल के लड़कों को मारकर इतना बड़ा कदम उठा रही है, तो इसका मतलब है कि उसका दिमागी संतुलन खराब हो गया है या वह कुछ घरेलू मुद्दों को सहन नहीं कर पा रही है। पुलिस उसके पति की दादी द्वारा भी नस काट कर आत्महत्या करने की वजह समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।
 
BIG BREAKING : राजधानी में कल से एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : राजधानी में कल से एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े फैसले लिए हैं. उन्होंने आज एक बैठक बाद कहा कि सोमवार से दिल्ली के सभी स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली के सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम करेंगे.

प्रदूषण को लेकर अहम बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि दिल्ली में सोमवार से सभी स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे. हालांकि इस दौरान वर्चुअल कक्षा जारी रहेंगी. उन्होंने बताया कि 14 से 17 नवंबर के बीच हवा नहीं चलेगी, इसलिए उस वक़्त कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी बंद किया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त हमारा मकसद दिल्ली के लोगों को राहत पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि सभी विभागों के लोगों के साथ मीटिंग की और चार फैसले किए हैं. उन्होंने कहा कि ये समय किसी पर उंगली उठाने का नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण स्तर को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर विचार करने को कहा था. इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन पर प्रस्ताव बना रहे हैं. उन्होंने कहा हम अपने प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेंगे. केंद्र सरकार और सभी एजेंसियों से बात करके फैसला लेंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर हालात ऐसे बनते हैं (प्रदूषण और बढ़ता है तो) तो दिल्ली में सभी प्राइवेट गाड़ियों, निर्माण कार्य, ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज़ को बंद किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ये अभी सिर्फ प्रस्ताव है.

सीएम केजरीवाल ने किए ये बड़े एलान
राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए सभी स्कूल बंद.
सरकारी कर्मचारी एक हफ्ते के लिए वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करेंगे.
प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम कराने के लिए जारी की जाएगी एडवाइजरी.
शहर में सोमवार से तीन दिन बंद रहेंगी कंस्ट्रक्शन गतिविधियां.

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आज ही सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई. कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हालात को बेहतर बनाने के लिए आपातकालीन कदम उठाए जाएं. अगर जरूरी हो तो दिल्ली में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने पर भी विचार हो. केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि संबंधित राज्यों से बात कर तात्कालिक कदम उठाए जाएंगे. इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी.

बड़ी ख़बर : नाबालिक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटा , जानिये क्या है पूरा मामला

बड़ी ख़बर : नाबालिक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटा , जानिये क्या है पूरा मामला

ख़बर चित्तौड़गढ़ के सूरजपोल गांव से है जहा एक नाबालिग के कपड़े उतार कर उसे बेल्ट से पीटा गया है। मामला सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन ने संज्ञान लेते हुए दो भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। मामला दर्ज होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र में दुर्ग के पीछे सूरजपोल गांव में दो भाई शक्ति सिंह और राजेंद्र सिंह के घर में 2 महीने से 16 वर्षीय नाबालिग काम कर रहा था। बुधवार शाम को परिवार घर से बाहर गया था। वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। घर की तलाशी लेने पर जेवर, कपड़े और करीब 25 हजार रुपए गायब थे। पास में ही काम करने वाले नाबालिग की पेंट भी पड़ी थी।


इस पर दोनों भाइयों को उस पर शक हुआ। गुरुवार दोपहर को नाबालिग उन्हें बस स्टैंड के पास मिला। दोनों भाई उसे खेत में ले आए। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने बेल्ट से नाबालिग की जमकर पिटाई की।
परिवार का कहना है कि नाबालिग के पास एक बैग से चुराए गहने, कपड़े और नकदी परिवार को मिला, लेकिन दोनों भाइयों ने इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी। नाबालिग के कपड़े उतार कर पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटने लगे। इस हरकत का उन्होंने वीडियो भी बनाया और राजेंद्र सिंह ने उसे लोगों के साथ शेयर भी किया। जब वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को चाइल्ड लाइन की टीम पीड़ित के पास पहुंची। कोतवाली पुलिस को भी इस बात की सूचना दी।

 

 


इसके बाद एससी एसटी सेल की डिप्टी शाहना खानम, मुख्यालय के डिप्टी मनीष शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम, किला चौकी प्रभारी भूरसिंह जांच में जुट गए। देर शाम को शक्ति सिंह और राजेंद्र सिंह को थाने में लाकर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच डिप्टी शाहना खानम के जिम्मे की गई।


मजदूरी कर अपना पेट पालता है नाबालिग

नाबालिग लंबे समय से सूरजपोल और आस-पास के गांवों में छोटी-मोटी मजदूरी कर पेट पाल रहा था। हालांकि वो पहले भी चोरी के आरोप में पकड़ा गया। बताया गया कि बचपन में ही माता-पिता के अकेला छोड़कर चले जाने के बाद उसे कुछ समय नानी ने साथ रखा।

 

 BIG NEWS : व्यापारी को केक में बम भेजा गया , जानिये क्या है पूरा मामला

BIG NEWS : व्यापारी को केक में बम भेजा गया , जानिये क्या है पूरा मामला

जयपुर :  घटना जयपुर के पॉश इलाके राजा पार्क के पास पंचवटी सर्किल के पास गारमेंट से आ रही जहा व्यापारी को केक में बम भेजा गया। इससे हड़कंप मच गया। बम के साथ बकायदा टाइमर लगाया गया। साथ ही इसमें एक लेटर भेजकर 10 लाख की फिरौती भी मांगी गई। बम मिलने की सूचना के बाद बीडीएस (बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वायड) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया गया। यूनिट जांच कर रही है कि ये वास्तव में बम विस्फोट के लिए या फिर डराने के लिए लगाया गया है।

 


 

 

जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार की शाम गारमेंट व्यापारी को डिलीवरी करने अज्ञात शख्स आया था। जवाहर नगर में पंचवटी सर्किल के पास बम वाले केक बॉक्स में बम को नाले के पास फेंक दिया। केक बॉक्स में टाइमर लगा हुआ था। जैसे ही केक बॉक्स को खोल कर देखा तो लोगों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
जवाहर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बीडीएस टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। केक बॉक्स में एक टाइमर लगा हुआ था और चार वायर लगे थे। आपस में तारों को कनेक्ट कर रखा था।

 

 

 

 

 

बीडीएस टीम ने शनिवार सुबह बम को डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद बम को जवाहर नगर थाने में कस्टडी में रखा गया है। डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज से पता लगा रही है कि बम को किसने रखा था और कहां से लाया गया था। व्यापारी को पार्सल किसने भेजा था। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जयपुर में 4 दिन के बाद इंटरनेशनल मैच है, जिससे पुलिस के लिए बड़ी चिंता की बात है।


जांच में सामने आया है कि पंचवटी सर्किल के पास ही एक लेडिज गारमेंट्स बिजनेसमैन के पास केक का पार्सल भेजा गया था। बिजनेसमैन ने पार्सल को लेने से मना कर दिया था। पार्सल के साथ एक फिरौती के लिए धमकी भरा लेटर भी था।
बिजनेसमैन ने कोई ऑर्डर नहीं देने की बात बोल कर पार्सल नहीं लिया। तब डिलीवरी वाले ने नाले के पास ही केक बॉक्स को पटक दिया था। डिलीवरी मैन ई-रिक्शे पर आया था। अज्ञात शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
 

 BIG NEWS : मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 12 साल का लड़का बुरी तरह हुआ घायल ,पढ़िये  पूरी ख़बर

BIG NEWS : मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 12 साल का लड़का बुरी तरह हुआ घायल ,पढ़िये पूरी ख़बर

घटना छतरपुर से है जहा लड़का सड़क पर पड़ी बैटरी घर ले आया और खेल-खेल में इसके एक पॉइंट से तार दूसरे पॉइंट में जोड़ दिए। तेज धमाके के साथ बैटरी फटी और इसके टुकड़े लड़के के शरीर में घुस गए। लिवर में टुकड़ा घुसने से ब्लीडिंग हो रही है। फेफड़े के अलावा हाथ, पैर, मुंह, पेट, सीने में गंभीर चोटें आई हैं।


घायल 12 साल का अफजल पुत्र हासिम खान छतरपुर जिले के कुर्राहा गांव का रहने वाला है। वह अपनी मां रुखसार बेगम के साथ मामा के यहां पड़ोसी UP के गांव श्रीनगर में गया था। मां रुखसार बेगम ने बताया कि शुक्रवार को उसे सड़क पर मोबाइल की बैटरी पड़ी मिली थी। वह उसे घर ले आया। यहां-वहां तार लगाने के दौरान बैटरी में ब्लास्ट हो गया। बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है।
डॉक्टर बोले- लिवर से हो रही ब्लीडिंग


बच्चे का इलाज कर रहे जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. वीपी सेशा के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर है। बैटरी के टुकड़े शरीर के काफी भीतर तक घुस गए हैं, जिसने अंदरूनी हिस्से को डैमेज कर दिया है। बैटरी का एक टुकड़ा लिवर में तो दूसरा टुकड़ा फेफड़े में घुसा। लिवर की ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही है। खून बंद नहीं हुआ तो ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी।
बच्चों को मोबाइल नहीं दें
डॉक्टर का कहना है कि घर के बड़े सतर्क रहें, बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, जरूरत हो तो ही दें, वह भी अपनी देखरेख में। मोबाइल चार्ज करते समय तो मोबाइल बिल्कुल भी नहीं चलाएं।
 

सनसनीखेज खबर: शादी समारोह में चली गोली, मचा हड़कंप

सनसनीखेज खबर: शादी समारोह में चली गोली, मचा हड़कंप

सीवान: बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक शादी समारोह में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच प्रारंभ कर दी है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र भलवापुर गांव निवासी लड्डन मियां की बेटी की शादी थी। इस दौरान सभी रस्म-रिवाज निभाए जा रहे थे। इसी दौरान शादी समारोह में अचानक से गोली चलने लगी जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


बड़हरिया के थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले मोहम्मद फैज के रूप में की गई है। मृतक रिश्तेदार लड्डन मियां के घर शादी समारोह में शरीक होने आया था।


उन्होंने बताया कि घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।


उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी हर्ष फायरिंग में हुई है या अपराधियों ने शादी समारोह मे आकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

बंद के दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, जिले में धारा 144 लागू

बंद के दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, जिले में धारा 144 लागू

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में शनिवार को भाजपा की तरफ से बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क उठी। यहां कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। फिलहाल जिले में धारा 144 लगाने का एलान कर दिया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने यह बंद शुक्रवार को हुई घटना के खिलाफ बुलाया था। पिछले महीने त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार को कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों पर पथराव कर दिया था, जिसके बाद इलाके के कई हिस्सों में तनाव फैल गया। भाजपा ने इसी हिंसा के खिलाफ आज अमरावती बंद का आह्वान किया था।

बताया गया है कि शनिवार सुबह भाजपा के समर्थन से जो प्रदर्शन हुआ, उसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थर उठा कर दुकानों पर फेंकने शुरू कर दिए। एक पुलिस अफसर ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। फिलहाल ज्यादातर जगहों पर पुलिसबल तैनात है।

मुस्लिमों के प्रदर्शन के दौरान भी भड़की थी हिंसा
इससे पहले शुक्रवार को हुई घटना को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वल्से ने कहा, `त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ राज्यभर के मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान नांदेड़, मालेगांव और अमरावती समेत कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई। मैंने हिंदू, मुस्लिमों से शांति बनाए रखने की अपील की।` उन्होंने कहा, `अब स्थिति नियंत्रण में है। मैं खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जरिए इस पर नजर रख रहा हूं। अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।`

अमरावती की सांसद नवनीत आर राणा ने कहा कि जिले में कल जो कुछ हुआ उसकी निंदा करती हूं। मैं सभी नागरिकों और नेताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। मैं बड़े मंत्रियों से अपील करती हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जगह लोगों की सुरक्षा के बारे में बात की जाए।

LOCKDOWN 2021: बिगड़ते हालात ने बढ़ाई चिंता, राजधानी में लग सकता है लॉकडाउन

LOCKDOWN 2021: बिगड़ते हालात ने बढ़ाई चिंता, राजधानी में लग सकता है लॉकडाउन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अपनी चरम सीमा तक पहुँच चुका है. वायु प्रदूषण ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को फटकार लगाई. साथ ही कोर्ट ने सरकार को प्रदूषण से निपटने के लिए तत्काल उपाय के तौर पर दो दिन का लॉकडाउन लगाने की सलाह भी दी.


चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा, मैं यह नहीं बताना चाहता कि प्रदूषण पर पराली जलाने का कितना असर है और बाकी पटाखे, वाहन, डस्ट और निर्माण का योगदान है. आप हमें बताएं कि प्रदूषण पर नियंत्रण के तत्काल उपाय क्या हैं. सीजेआई ने कहा, अगर संभव हो तो दो दिन का लॉकडाउन लगा दें.


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार सुबह 10:30 बजे तक के लिए टल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को प्रदूषण कम करने के कदमों पर आपात बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी मांगी है.


‘प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार नहीं’
सीजेआई ने केंद्र से कहा कि आपकी ऐसी धारणा है कि पूरे प्रदूषण के लिए किसान जिम्मेदार है. आपने आखिर पटाखों और वाहनों के प्रदूषण पर गौर क्यों नहीं किया!

सुनवाई शुरू होने के बाद दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील राहुल मेहरा ने हलफनामे में देरी के लिए बेंच से माफी मांगी. इस पर सीजेआई ने कहा, कोई बात नहीं. कम से कम कुछ सोच तो है. वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से SG तुषार मेहता ने कहा कि हमने भी डिटेल हलफनामा दाखिल कर दिया है.


‘प्रदूषण का स्तर बेहद खराब, लोग घरों में मास्क लगा रहे’
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर पर चिंता जाहिर की. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील तुषार मेहता से कहा कि प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हो गया है. लोग अपने घरों में मास्क लगा कर बैठ रहे हैं. केंद्र सरकार की तरफ से प्रदूषण को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए? CJI ने केंद्र सरकार से पूछा कि पराली को लेकर क्या कदम उठाया गया है?

मैं भी किसान हूं- जस्टिस सूर्यकांत
सीजेआई रमन्ना ने केंद्र से कहा, हालात कितने खराब हैं आप जानते हैं. पराली जलाने से हालात खराब हुए हैं. इसे रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है. इसपर तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र सब्सिडी पर मशीनें दे रही है. जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि इनका रेट क्या है. पराली और कचरा प्रबंधन कि मशीने इतनी महंगी है कि किसाने उन्हें खरीद नहीं सकते. मैं किसान हूं, सीजेआई भी किसान हैं. हम जानते है कि क्या होता है? इस पर तुषार मेहता ने कहा, 80 फीसदी सब्सिडी जी जाती है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि केंद्र किसानों से पराली लेकर उद्योगों को क्यों नहीं देता? कोर्ट ने केंद्र से हरियाणा में बायो डिकमपोजर इस्तेमाल करने वाले किसानों और जमीन का प्रतिशत पूछा? केंद्र की ओर से आंकड़े पेश किए गए.

VIDEO: लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़के ने गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए किया ये अनोखा काम, रोने लगी लड़की

VIDEO: लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़के ने गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए किया ये अनोखा काम, रोने लगी लड़की

सोशल मीडिया में आये दिनों शादी-ब्याह के मजेदार विडियोज आते रहते है, भारत में जल्दी ही शादी का सीजन शुरू होने वाला है. कई दिनों से रुके शादी-ब्याह के फंक्शन अब शुरू होने वाले हैं. ऐसे में आपको भी अपने आसपास से निकलती बारात देखने का मौका मिल जाएगा. शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियोज शेयर होने शुरू हो गए हैं. इसमें कुछ तो बेहद मजेदार हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर शेयर किया जा रहा है.


इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक पर बारात का ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक मोहल्ले के आगे से निकलती बारात दिखाई दे रही है. इसमें कई गाड़ियों में सवार बाराती डांस और गाना गाते नजर आए. वीडियो में बाराती इमरान खान के गाने- बेवफा निकली हाए तू पर डांस करते हुए मोहल्ले से गुजरे. इस दौरान लड़के के दोस्तों ने जमकर डांस किया. बताया जा रहा है कि ये बारात दूल्हे की प्रेमिका के घर के बाहर से निकाली गई थी.

लड़की ने शादी से किया इंकार तो लिया मजेदार बदला
वीडियो के साथ कैप्शन में भी इसका जिक्र किया गया. वीडियो से जुड़ी इनफार्मेशन में ये तो सामने नहीं आ पाया कि इसे किस जगह पर शूट किया गया है और कब. लेकिन कैप्शन से ये समझ आ रहा है कि प्यार में धोखा खाए शख्स ने अपनी बारात एक्स के घर के बाहर से ऐसे निकाली. ये वीडियो काफी पुराना है. कई सालों से इसे शेयर किया जा रहा है. अब जब एक बार फिर शादी का सीजन आने वाला है तो इसे जमकर शेयर किया जा रहा है.

लोगों को अपनी बेवफा प्रेमिका को सबक सिखाने का शख्स का ये तरीका काफी पसंद आया. बाराती जोर से बेवफा निकली हाए तू गाना गाते सुनाई दिए. साथ ही इसपर जमकर परफॉर्म किया. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही इसपर कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.
 

BIG NEWS :एक करोड़ का इनामी माओवादी गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

BIG NEWS :एक करोड़ का इनामी माओवादी गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

रांची : एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उसके साथ उसकी पत्नी शीला मरांडी को भी पकड़ लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।


प्रशांत बोस भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य और उनके ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सचिव है। पुलिस उसे बिहार, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में नक्सली संगठन के ऑपरेशन का मास्टरमाइंड मानती है।
बताया जाता है कि पुलिस और आईबी की टीम को सूचना मिली थी कि प्रशांत बोस अपने इलाज के लिए सरायकेला-चांडिल आने वाला है। सूचना के आधार पर घेराबंदी की गयी और उसे कांड्रा टोल ब्रिज के पास एक गाड़ी में पकड़ लिया गया। बोस की पत्नी शीला मरांडी भी उसके साथ थी। वह भी कई नक्सली वारदातों में वांछित रही है।


बता दें कि प्रशांत बोस छत्तीसगढ़ के कई नक्सली घटनाओं में शामिल था। इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी नक्सली संगठन को मजबूत करने का काम करता था। वहीं अब इनामी नक्सली की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 

BREAKING NEWS: स्टेशन का नाम बदलने राज्य सरकार ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

BREAKING NEWS: स्टेशन का नाम बदलने राज्य सरकार ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने राजधानी भोपाल में स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। प्रस्ताव के मुताबिक, शिवराज सरकार अब इस स्टेशन का नाम आदिवासी रानी- रानी कमलापति के नाम पर रखेगी। इसके लिए गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई है और बिना किसी देरी के नाम बदलने का अनुरोध किया गया है।

सूत्रों के अनुसार हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम 15 नवंबर तक बदलने का एलान किया जा सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के लिए इस दिन भोपाल में ही होंगे। शिवराज सरकार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा कर चुकी है। इसके लिए महासम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। ऐसे में पीएम खुद भोपाल से स्टेशन का नाम बदलने का एलान कर सकते हैं। हबीबगंज स्टेशन का पुनर्विकास 100 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसका लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को करेंगे।

जानें, कौन हैं रानी कमलापति?
रानी कमलापति 16वीं सदी में गोंड राजवंश की रानी रहीं। भोपाल में गोंड राजवंश का शासन था और रानी कमलापति ने आक्रांताओं से क्षेत्र की बहादुरी से रक्षा की थी। मध्य प्रदेश सरकार की चिट्ठी में भी रानी कमलापति की बहादुरी का जिक्र किया गया है और कहा गया कि रानी कमलापति ने जीवनभर अत्यंत बहादुरी और वीरता के साथ आक्रमणकारियों का सामना किया था। उनकी स्मृतियों को सहेजने और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता के लिए राज्य सरकार ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम से रखने का निर्णय लिया है।

इससे पहले भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की थी। उन्होंने पीएम की तरफ से आधुनिक स्टेशन के लोकार्पण के दौरान इस नाम के एलान की मांग भी उठाई थी। हालांकि, राज्य सरकार ने स्टेशन का नाम रानी कमलापति पर रखने का प्रस्ताव देकर प्रज्ञा ठाकुर की मांग को दरकिनार कर दिया।

LOCKDOWN: टीका न लगवाने वालों को लॉकडाउन में बंद रखने का ऐलान........

LOCKDOWN: टीका न लगवाने वालों को लॉकडाउन में बंद रखने का ऐलान........

विएना/नई दिल्ली: कोरोना का बढ़ते कहर के बीच ऑस्ट्रिया ने टीका न लगवाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है और उन्हें लॉकडाउन में घरों में रखने से जुड़ा ऐलान कर दिया। दरअसल यूरोप में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने तो यहां तक कह दिया है कि यूरोप अब एक बार फिर महामारी का केंद्र बन गया है। कोरोना से फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित पश्चिमी यूरोप है, जहां संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते लॉकडाउन जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं।

ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को एलान किया कि अपर ऑस्ट्रिया और साल्जबर्ग में टीके की खुराक न लेने वाले लोग सोमवार से खास वजहों, जैसे जरूरत का सामान खरीदने, डॉक्टर से मिलने या नौकरी के लिए ही घरों से बाहर निकल पाएंगे। शालेनबर्ग ने कहा कि वे देशभर में ऐसे ही कदमों को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। बताया गया है कि ऑस्ट्रिया के साथ पड़ोसी जर्मनी में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है।

कोरोना महामारी के तकरीबन दो साल बाद भी यूरोप के पश्चिमी क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यह काफी चौंकाने वाली बात है, क्योंकि इस क्षेत्र में टीकाकरण की दरें अधिक हैं और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियां अच्छी हैं। इसके बावजूद अब कोरोना के लौटने की वजह से लॉकडाउन लगाने की नौबत आन पड़ी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि यूरोप में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 10 फीसदी तक बढ़ गई। एजेंसी ने पिछले हफ्ते आधिकारिक घोषणा में कहा कि यूरोप फिर से महामारी का केंद्र बनने जा रहा है।

वैक्सिनेशन की दर ज्यादा होने के बावजूद बढ़ रहे संक्रमित
पश्चिमी यूरोप के कुछ देशों जैसे कि जर्मनी और ब्रिटेन में दुनिया में संक्रमण के सबसे अधिक नए मामले आ रहे हैं जबकि वहां कोरोना टीके लगाने की दर ज्यादा है। पश्चिम यूरोप में सभी देशों में टीकाकरण की दर 60 प्रतिशत से अधिक है और पुर्तगाल-स्पेन जैसे देशों में टीकाकरण की दर और अधिक है।

एक्सेटर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ में वरिष्ठ क्लिनिकल व्याख्याता डॉ. भारत पनखानिया ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से व्यापक पैमाने पर सामाजिक गतिविधियां शुरू होने के साथ टीके की खुराक न लेने वाले लोग और महीनों पहले टीके की खुराक ले चुके लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है।

नीदरलैंड्स में महामारी फैलने के बाद से संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। अस्पतालों की ओर से चेतावनी दी गई है कि आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि, अधिकारी बहुत ज्यादा सख्ती बरतने से इनकार कर रहे हैं।

80% टीकाकरण करा चुके स्पेन में भी फैला कोरोना
एक समय यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित रहे स्पेन ने संभवत: यह उदाहरण दिया है कि कैसे खतरे से निपटा जा सकता है। उसने अपनी 80 प्रतिशत आबादी को टीके की खुराक दे दी है और बाहर मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं किया। इसके बावजूद लोगों ने मास्क लगाना जारी रखा है। हालांकि, इसके बावजूद वहां संक्रमण के मामले थोड़े बढ़े हैं।

पुलिस ने महिला के कपड़े उतरवाए, सरेआम न्यूड डांस करवाया और फिर..., जाने पूरा क्या है मामला

पुलिस ने महिला के कपड़े उतरवाए, सरेआम न्यूड डांस करवाया और फिर..., जाने पूरा क्या है मामला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिरासत में ली गई महिला को कपड़े उतार कर नृत्य करने के लिए मजबूर करने की आरोपी महिला पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप की जांच के लिए गठित पुलिस जांच समिति ने निरीक्षक शबाना इरशाद को दोषी पाया है।
क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद अजहर अकरम ने कहा कि जांच में पाया गया कि महिला निरीक्षक ने परी गुल नामक महिला को क्वेटा के जिन्ना टाउनशिप में बच्चे की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और थाने लाई। उन्होंने कहा कि जब महिला को पुलिस हिरासत में लाया गया, तब महिला निरीक्षक शबाना ने न केवल उसे निवस्त्र किया बल्कि जेल में अन्य के सामने नृत्य करने पर भी मजबूर किया। पीड़ित महिला को अदालत ने अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अकरम ने कहा कि महिला निरीक्षक ने अपने बचाव में कुछ नहीं कहा और उसे सेवा से जबरन कार्यमुक्त कर बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर महिला निरीक्षक एक महिला के साथ ऐसा कर सकती है और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमने सुरक्षा के लिए जेल तक में महिला कैदियों से पूछताछ के लिए केवल महिला निरीक्षक को ही अधिकृत किया है।

 

राष्ट्रपति भवन में महिला सैनिक का हुआ बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस, जाने पूरा मामला

राष्ट्रपति भवन में महिला सैनिक का हुआ बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस, जाने पूरा मामला

पेरिस, (एपी) फ्रांसीसी अधिकारी इस साल राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में हुई कथित बलात्कार की वारदात की जांच कर रहे हैं। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को यह बात कही।

रायपुर के इस इलाके के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 12 जुलाई को जांच शुरू की गयी गयी । हालांकि उसने फ्रांसीसी मीडिया की उस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की जिसमें महल की एक महिला सैनिक ने एक जुलाई को एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

कंगना रनौत के दिए गए बयान पर उठा विवाद , पढ़िए पूरी ख़बर... 
फ्रांसीसी मीडिया ने यह भी खबर दी है कि कथित रूप से जब यह वारदात हुई तब राष्ट्रपति एमैनुल मैक्रों वहां नहीं थे बल्कि एक कार्यक्रम में गये थे। मैक्रों एलिसी पैलेस में ही रहते हैं।

राशिफल: दिनांक 13 नवम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि आरोपी कर्मी से ‘सहायता प्राप्त गवाह’ के रूप में पूछताछ की गयी , सहायता प्राप्त गवाह का तात्पर्य है कि उससे संभावित आरोपों से घिरे संदिग्ध के रूप में पूछताछ नहीं की गयी। कार्यालय ने इससे अधिक किसी बात की पुष्टि नहीं की तथा न ही कोई और ब्योरा दिया।

इस कथा को पढ़ने या सुनने से मिलता है आंवला नवमी व्रत का फल
एलिसी पैलेस ने भी कहा कि वह वर्तमान न्यायिक जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उसने कहा कि आरोपी को उसके पद से हटा दिया गया है और अधिकारी अब न्यायिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।
 

चोर की भक्ति: मंदिर से दानपात्र चोरी करने से पहले छुए भगवान के पैर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चोर की भक्ति: मंदिर से दानपात्र चोरी करने से पहले छुए भगवान के पैर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ठाणे में नौपाड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने भगवान हनुमान के मंदिर से इसी सप्ताह दानपात्र की चोरी की थी। पुलिस को भी जिस बात ने चौंकाया वह सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। आरोपी मंदिर से दानपात्र चोरी करने से पहले भगवान का पैर छूता दिख रहा है।
नौपाड़ा पुलिस के मुताबिक, खोपाट बस डिपो के पास स्थित कबीरवाडी हनुमान मंदिर के पुजारी महंत महावीरदास ने गुरुवार को उन्हें घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार को रात 8 से 9:30 के बीच मंदिर में चोरी हुई। पुजारी किसी काम से उस समय मंदिर से बाहर गए थे और वापस आए तो मूर्ति के सामने से दानपात्र गायब था। पुजारी ने बताया कि दानपात्र में 1 हजार रुपए थे।

पुलिस ने इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें एक युवक मंदिर के अंदर आता हुआ दिखता है। वह मोबाइल से मंदिर की तस्वीर भी लेता है। इसके बाद भगवान के पैर छुता है और फिर झट से दानपात्र लेकर बाहर चला जाता है। मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखता है कि उसका एक साथ मंदिर के बाहर इंतजार कर रहा था।
नौपाड़ा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर संजय धूमल ने कहा, ''हमने मंदिर के आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की। हमने स्थानीय लोगों को सीसीटीवी फुटेज से ली गईं तस्वीरें दिखाईं और इससे आरोपी की पहचान में मदद मिली।'' इन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्धों को घेरना शुरू किया और गुरुवार शाम को राबोड़ी निवासी केजस म्हसदे (18) को उठा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई और उसने अपने सहयोगी की पहचान बताई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके साथी सूरज टोराने (21) को भी राबोड़ी से ही पकड़ा गया। पुलिस ने दानपात्र को बरामद कर लिया है और आरोपियों के पास से 536 रुपए भी बरामद हुए हैं।