BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING NEWS: सीबीआई की टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने की मारपीट

BREAKING NEWS: सीबीआई की टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने की मारपीट

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ऑनलाइन बाल शोषण सामग्री से संबंधित अपराधों को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश के 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने बताया कि ये कार्रवाई 14 नवंबर को 83 आरोपियों के खिलाफ दर्ज 23 अलग मामलों के संबंध में की है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अपनी इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न सोशल मीडया प्लेटफॉर्म या समूहों के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को प्रसारित करने, सहेजने और देखने में कथित तौर पर शामिल रहने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

सीबीआई टीम को घेरा
ओडिशा के ढेंकनाल में एक आरोपी से पूछताछ करने के दौरान कुछ महिलाओं और लाठी लिए युवकों ने पांच सदस्यीय सीबीआई टीम को घेर लिया। चूंकि सीबीआई ने इस अभियान के बारे में पहले से स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दी थी इसलिए पुलिस को देर से टीम के फंसे होने की सूचना मिल पाई। बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे भी घटनास्थल तक जाने देने में बाधाएं डाली गईं। बाद में पुलिस टीम सीबीआई अधिकारियों को वहां से निकालने में सफल रही। संबंधित आरोपी को सीबीआई अपने साथ ले गई।

400 से अधिक अधिकारी शामिल हुए छापेमारी में
मंगलवार की सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 400 से अधिक सीबीआई अधिकारियों को आरोपियों के ठिकानों पर धावा बोलने के लिए तैयार रखा गया था। शीर्ष स्तर से छापे की अनुमति मिलते ही पूरे देश में एक साथ 77 जगहों पर इन अधिकारियों ने धावा बोला।

इन 14 राज्यों में छापेमारी को अंजाम दे रही है सीबीआई
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि यह छापेमारी आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में की जा रही है। छापेमारी का अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है।

एजेंसी ने बताया कि आरोप लगाया गया था कि देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में कुछ लोग और गिरोह बाल यौन शोषण सामग्री देखने, उसे सहेजने और प्रसारित करने के काम में संलिप्त थे। ये लोग इस काम के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समूहों का इस्तेमाल कर रहे थे।

सबसे अधिक यूपी के शहर
उत्तर प्रदेश में कोंच जालौन, मऊ, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, आंध्र प्रदेश में तिरुपति और कनेकल, दिल्ली, गुजरात में जूनागढ़, भावनगर, जामनगर में आरोपियों के ठिकाने पर छापा पड़ा। इसके अलावा, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला, बिहार में पटना और सिवान, हरियाणा में यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, हिसार, ओडिशा में भद्रक, जाजापुर और ढेंकनाल, तमिलनाडु में तिरुवल्लुर, कोयंबटूर, नमक्कल, सलेम और तिरुवन्नामलाई, राजस्थान में अजमेर, जयपुर, झुंझनू और नागौर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, महाराष्ट्र में जलगांव, सलवाड और धुले, छत्तीसगढ़ में कोरबा और हिमाचल प्रदेश में सोलन में भी छापेमारी हुई है।

100 से अधिक देशों के नागरिकों की हो सकती है संलिप्तता
सीबीआई ने कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि इसमें 100 देशों से अधिक के नागरिकों की संलिप्तता हो सकती है। सीबीआई अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से समन्वय कर रही है। छापेमारी अभी जारी है और इसमें और मोड़ भी आ सकते हैं।

अभी तक की छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त किए हैं। यह पता चला है कि कुछ लोग बाल यौन शोषण सामग्री को बेचने के काम में भी संलिप्त थे। एजेंसी ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रोटोकॉल तोड़कर केंद्रीय मंत्री ने बचाई विमान में बीमार मरीज की जान, पीएम मोदी ने की सराहना

प्रोटोकॉल तोड़कर केंद्रीय मंत्री ने बचाई विमान में बीमार मरीज की जान, पीएम मोदी ने की सराहना

मंत्री से पहले हम डॉक्टर हैं, ऐसा कहकर प्रोटोकॉल तोड़ा और फ्लाइट में साथ जा रहे व्यक्ति की केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने जान बचा ली. उनकी इस कर्तव्यपरायणता को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गए और ट्वीट कर तारीफ की. पीएम ने लिखा आप हमेशा दिल के डॉक्टर हैं, आप मेरे सहयोगी हैं ये सुखद है.
प्रोटोकॉल तोड़कर मंत्री ने बचाई मरीज की जान
सोमवार, 15 नवंबर को इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड दिल्ली से मुंबई जा रहे थे. उनकी पीछे की सीट 12A पर यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई. क्रू मेंबर्स ने मदद की अपील की, जिसे सुनते ही केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने एक भी क्षण का विलम्ब किये बिना मिनिस्ट्रियल प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए उस यात्री का इलाज किया और उसकी जान बचा ली. ऐसा कर उन्होंने साबित कर दिया कि अब भी भगवान धरती पर डाक्टर के रूप में बसते हैं.
इंडिगो ने मंत्री कराड की सराहना की है और ट्वीट कर लिखा है कि अपने कर्तव्यों को बिना रुके पूरा करने के लिए MoS के प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता और हम दिल से उनकी ईमानदारी से प्रशंसा करते हैं. मंत्री ने विमान में एक साथी यात्री की. इस मदद के लिए आपका स्वैच्छिक समर्थन हमेशा इतना प्रेरणादायक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्री डाक्टर कराड के इस काम की सराहना की है.
पीएम के ट्वीट के लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा कि आपकी ही दिखाई राह ‘सेवा और समर्पण’ के जरिए देश और जनता की सेवा का अनुसरण कर रहा हूं।

 

विवाह मंडप में दूल्हे की भांजी से गैंगरेप फिर हत्या, कमरे में मिला नशे में धुत सिपाही

विवाह मंडप में दूल्हे की भांजी से गैंगरेप फिर हत्या, कमरे में मिला नशे में धुत सिपाही

मेरठ के भावनपुर के एक विवाह मंडप में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। तलाश करने पर युवती का शव विवाह मंडप के एक कमरे के बाथरूम में अस्त व्यस्त हालत में मिला। इसी कमरे में एक सिपाही नशे की हालत में मिला तो गुस्साए परिजनों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने गढ़ रोड पर मेडिकल मोर्चरी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक यहां बवाल चलता रहा। पुलिस ने हत्या में मुकदमा दर्ज कर मंडप को सील कर दिया। इसके बाद ही जाम खोला गया। सिपाही समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जागृति विहार क्षेत्र निवासी परिवार सोमवार रात भावनपुर के दतावली में रेड कारपेट मंडप में शादी समारोह में आया था। शादी समारोह से युवती लापता हो गई। खोजबीन की तो युवती मंडप में बने कमरा नंबर-2 के बाथरूम में मृत अवस्था में मिली। इसी कमरे में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि बालियान नशे की हालत में बेड पर पड़ा था। लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा और बीच बचाव में आए मंडप के मैनेजर विकास गुप्ता व अंशुल गुप्ता से भी हाथापाई कर दी। परिजनों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में पिता ने की अपने ही शादीशुदा बेटी के साथ बलात्कार, और फिर उतारा बेटी और नाती को मौत के घाट

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में पिता ने की अपने ही शादीशुदा बेटी के साथ बलात्कार, और फिर उतारा बेटी और नाती को मौत के घाट

भोपालमध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाप बेटी की दूसरी जाति के लड़के के साथ शादी से नाखुश था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर 5 अक्टूबर को अपनी बेटी की हत्या कर दी थी, लेकिन मामला तब सामने आया जब पुलिस ने रविवार को महिला और उसके आठ महीने के बच्चे का शव बरामद किया।

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), उमेश तिवारी ने कहा, “आरोपा ने अपनी बेटी के शव को भोपाल के रतीबाद इलाके के पास एक जंगल में फेंक दिया था और बच्चे को छोड़ दिया था।” उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत निमोनिया के कारण हुई है।

 

तिवारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने महिला की पहचान शाजापुर जिले के शुजालपुर निवासी के रूप में की और उसके ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि महिला भोपाल में अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। उन्होंने कहा, "पुलिस ने उसकी बहन से पूछताछ की। उसने हमें बताया कि महिला अपने आठ महीने के बेटे के साथ 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने के लिए भोपाल आई थी क्योंकि पति एक टेंट हाउस में काम करने के लिए रायपुर गया था।”

घटनाओं का क्रम बताते हुए, तिवारी ने कहा कि महिला के बेटे की निमोनिया से मृत्यु हो गई। उसने अपने पति के साथ इसकी जानकारी साझा नहीं की। बड़ी बहन ने पड़ोसी जिले सीहोर में रहने वाले अपने पिता और भाई को भोपाल बुलाया। तिवारी ने कहा, “पिता, जिसने अंतरजातीय विवाह के बाद महिला के साथ सभी संबंध तोड़ दिए, आया और उसे बच्चे के शव को दफनाने के लिए कहा। बच्चे के शव को दफनाने के लिए पिता और भाई महिला को जंगल में ले गए।”

सीएसपी ने कहा, “उस आदमी ने अपने बेटे को बाइक की रखवाली करने के लिए कहा और बेटी को अपने साथ जंगल में आने के लिए कहा। आदमी ने अंतर्जातीय विवाह के पीछे का कारण पूछा और उसने उसके साथ मारपीट की लेकिन महिला ने कुछ नहीं कहा। बाद में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वह महिला और उसके बेटे के शव को जंगल में छोड़कर अपने बेटे के साथ भाग गया।”

छह अक्टूबर को पिता-पुत्र ने बड़ी बेटी को महिला की हत्या की सूचना दी। सीएसपी ने कहा कि बेटे और बेटी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बहन का उनके पिता द्वारा बलात्कार किया जा रहा है। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद महिला और कपड़ों की स्थिति से पता चला कि हत्या से पहले महिला के साथ बलात्कार किया गया था। सोमवार को प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत सीहोर जिले के एक गांव के एक व्यक्ति और उसके 23 वर्षीय बेटे, जो अपराध में एक साथी था, को धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया। 

पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की अंतरजातीय शादी को लेकर गांव वाले उसका मजाक उड़ाते थे। कई रिश्तेदारों ने उसे अपने घर बुलाना बंद कर दिया था। पिता ने पुलिस को बताया, "मैं मौके की तलाश में था और जब मेरी बेटी ने मुझे इसके बारे में बताया, तो मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका।"

थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया, 'पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सोमवार को महिला की हत्या के बारे में महिला के पति को पता चला। महिला के पास मोबाइल फोन नहीं था। उसने पिछली बार दीवाली पर अपनी बहन के मकान मालिक का मोबाइल फोन उधार लेकर अपने पति से संपर्क किया था।”

पति ने कहा, 'मैं मकान मालिक के नंबर पर कॉल करता था लेकिन वह कहता था कि मेरी पत्नी अपने घर लौट आई है। लेकिन मेरे परिवार ने मुझे बताया कि वह नहीं आई। मुझे लगा कि महिला का परिवार मेरी पत्नी को मुझसे बात करने से रोक रहा है। मकान मालिक ने मेरे खिलाफ रतीबाद पुलिस में गाली देने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, इसलिए मैंने उसे फोन करना बंद कर दिया और मैं अपनी पत्नी से मिलने आने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने मुझे हत्या की सूचना दी।''

उन्होंने कहा, 'भागने के बाद उन्होंने डेढ़ साल पहले शादी की थी। पिता ने सीहोर के बिलकिसगंज पुलिस में महिला की गुमशुदगी की फर्जी शिकायत दर्ज कराई लेकिन हमने पुलिस को सूचना दी कि हम शादीशुदा हैं। लड़की के पिता ने मेरी पत्नी को धमकी दी कि अगर वह कभी अपने घर लौटी तो उसे जान से मार देंगे।”

VIRAL VIDEO : शादी के मंडप में अचानक लिपलॉप करने लगे दूल्हा दुल्हन, ऐसी अश्लील हरकत देख दंग रह गये मेहमान, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : शादी के मंडप में अचानक लिपलॉप करने लगे दूल्हा दुल्हन, ऐसी अश्लील हरकत देख दंग रह गये मेहमान, देखें विडियो

नई दिल्लीसोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा दुल्हन का शादी के मंडप में ही लिपलॉप करता एक विडियो जम कर वायरल हो रहा है | दूल्हा-दुल्हन की हरकत देख वहां मौजूद सभी मेहमान हैरान रह गए। 

वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो फेरों के बाद का मालूम होता है जिसमें दूल्हा-दुल्हन कोई रस्म निभा रहे हैं, मगर तभी फ्रेम में जो कुछ नजर आता है देखकर हैरानी भी खूब होती है। देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के करीब बैठे हैं तभी पास बैठा शख्स दोनों को चूमने के लिए कहता मालूम पड़ता है। इतना सुनते ही दूल्हे ने दुल्हन को गर्दन से पकड़ा और किस की जगह दोनों लिपलॉक करने लगे। इस दौरान पास खड़े लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

 

BIG BREAKING : राजधानी में शादी ब्याह के दौरान डीजे और बैंड-बाजा में फिर लगा प्रतिबन्ध, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : राजधानी में शादी ब्याह के दौरान डीजे और बैंड-बाजा में फिर लगा प्रतिबन्ध, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

 

पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि बिहार की राजधानी पटना में इस बार भी लोग शादी-ब्याह  में डीजे का आनंद नहीं उठा सकेंगे | सरकार ने अनलॉक 8 में डीजे, बारात और जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है | सरकार के इस फैसले के कारण डीजे और बैंड-बाजा वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है | शादी-विवाह से जुड़े पुरोहितों का कहना है कि नवंबर से लेकर दिसंबर तक में 15 लगन (शुभ मुहूर्त) हैं और उसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा |


वहीं, प्रतिबंध लगने से डीजे और बैंड-बाजा पेशे वाले लोग काफी परेशान और आक्रोशित हैं | मीडिया से बातचीत में डीजे और बैंड-बाजा संचालकों  ने कहा कि जिस तरह से पिछले लगभग दो वर्षों से कोरोना संक्रमण को लेकर प्रतिबंध था, उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है | इस बार कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार ने फिर से उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया है और डीजे और बारात-जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है | उनका कहना है कि इस पेशे से काफी लोग जुड़े हुए हैं | उनके साथ-साथ सैकड़ों मजदूर भी हैं जो डेली काम करते हैं | अब सरकार के प्रतिबंध लगाने से इन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी | डीजे वालों ने यह भी कहा कि सरकार हम लोगों का सामान रख ले और हमारे लिए कोई रोजगार की व्यवस्था करे

अपनी ही बेटी से घर में रहने का किराया लेती है मां, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

अपनी ही बेटी से घर में रहने का किराया लेती है मां, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

हर माता-पिता को बच्चों के पालन-पोषण को लेकर कई चिंता रहती है और अपना एक नज़रिया रहता है. हालांकि भारत में ऐसा कभी देखने में नहीं आता कि कोई अभिभावक बच्चों से घर में रहने के लिए किराया मांगता हो. ऐसे में TikTok पर जब न्यूज़ीलैंड की एक मां ने बताया कि वो बेटियों से घर का किराया लेती हैं, तो सुनकर लोग दंग रह गए.

केट ने इस बात को दुनिया के सामने टिकटॉक वीडियो के ज़रिये रखा है. इसमें वे अपनी बेटी के साथ एक गेम खेलती हुई नज़र आती हैं. गेम के तहत एक पेन को कप में डालना होता है. अगर कोई ऐसा कर लेता है, तो उसे अगले की बात माननी पड़ती है. ये गेम वो अपनी 18 साल की बेटी लतिशा के साथ खेलती हैं. गेम हारने के बाद जो शर्त वो बेटी के सामने रखती हैं, वो आपको हैरान कर देगी.

साल भर का किराया देगी बेटी
गेम हारते ही केट अपनी बेटी को कहती हैं कि उसे अगले एक साल तक घर में रहने का किराया देना होगा. केट के ऐसा कहते ही उन्हें वीडियो पर दुनिया भर से अजीबोगरीब कमेंट मिलना शुरू हो जाते हैं. केट आगे बताती हैं कि उन्हें निगेटिव कमेंट से फर्क नहीं पड़ता. उनकी बेटी उन्हें 2600 रुपये हर महीने रेंट के तौर पर देगी, जो एक इंवेस्टमेंट की तरह होगा. जब भी वो घर से बाहर रहने के लिए जाएगी, वे अपनी बेटी को ये पैसे नया घर खरीदने के लिए देंगी. इस तरह वे उसे कामयाब ज़िंदगी देना चाहती हैं और असल दुनिया के बारे में बता रही हैं, जहां कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता.

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
केट के वीडियो को लेकर सबने तरह-तरह की राय दी है. कुछ लोगों का कहना है कि बेटी से घर में रहने का किराया भला कौन लेता है? एक यूज़र ने कहा कि उसे अभी अपना बचपना जीने दो, उसकी उम्र किराया देने की नहीं है. कुछ लोगों ने इसे शर्मिंदा करने वाला भी बताया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने केट के तरीके का समर्थन किया और कहा कि वे बेटी को आने वाली ज़िंदगी के लिए सही शिक्षा दे रही हैं.

जीजा से एक तरफा प्यार कर बैठी साली, अपनी ही बहन के खिलाफ रची ये साजिश......

जीजा से एक तरफा प्यार कर बैठी साली, अपनी ही बहन के खिलाफ रची ये साजिश......

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां की रहने वाली एक युवती अपने जीजा के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपनी सगी बहन को ही मौत के घाट उतार दिया है। जीजा और साली दोनों ने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज किया था। वर्षा के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था। इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया। वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन हो गयी। वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया।


हत्या करने के बाद पति सनी और साली मिलकर वर्षा के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई वर्षा के घर पहुंचा। उस समय तक जीजा और साली फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

 बड़ी ख़बर : अश्लील वीडियो बनाने वाले पर CBI कर रही कार्यवाही

बड़ी ख़बर : अश्लील वीडियो बनाने वाले पर CBI कर रही कार्यवाही

अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने के मामले में CBI छापामारी कर रही है। CBI अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को इस मामले में 83 आरोपियों के खिलाफ 23 नामजद FIR रजिस्टर किए गए थे।


CBI के आरसी जोशी ने बताया कि आज सुबह से देश के अलग अलग राज्यों के 76 शहरों में यह सर्चिंग चल रही है। दो दिन पहले ही CBI ने इस मामले में केस दर्ज किया था। आज सुबह से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लोगों के घरो में छापा मारा गया है। 14 राज्यों और UT के अलग-अलग शहरों में यह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के 3 बड़े शहरों में भी छापामारी की जा रही है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के पिछले दिनों जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम 2019 की तुलना में 2020 में 400% से ज्यादा बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर मामले यौन कार्यों में बच्चों को दिखाने वाली सामग्री के प्रकाशन और प्रसारण से जुड़े हैं।


UP में सबसे ज्यादा 170 मामले
NCRB के 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, बच्चों के खिलाफ हुए ऑनलाइन क्राइम के उत्तर प्रदेश (UP) में सबसे ज्यादा 170 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का नंबर है। यहां बच्चों के खिलाफ हुए क्राइम के 144 और 137 मामले दर्ज किए गए। केरल (107) और ओडिशा (71) इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।


सुप्रीम कोर्ट के जज ने किया था आगाह
बच्चों के अधिकारों को लेकर पिछले महीने हुए एक संवाद कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस यू.यू. ललित ने कहा था कि सिर्फ बाल तस्करी और बाल शोषण ही नहीं, चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक ऐसी चीज है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

 

अनोखी ख़बर : इस भैंस की कीमत है करोड़ों, इसके रख-रखाओ मे प्रतिमाह खर्च आते है लाखो, जानिये कैसे......

अनोखी ख़बर : इस भैंस की कीमत है करोड़ों, इसके रख-रखाओ मे प्रतिमाह खर्च आते है लाखो, जानिये कैसे......

जोधपुर के अरविंद 24 करोड़ के भैंसा भीम को लेकर पुष्कर पहुंचे। भीम के रख-रखाव पर प्रतिमाह 2 लाख का खर्चा आता है| मेले में भैंसे को मोतीसर रोड पर प्रदर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को दिनभर इस भीम को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। अरविंद की मानें तो कुछ महीनों पहले जोधपुर आए अफगानिस्तान के एक शेख परिवार ने इस भैंसे की 24 करोड़ रुपए बोली लगाई थी, लेकिन वे भीम को बेचना नहीं चाहते हैं। मेले में भी भैंसे को बेचने के लिए नहीं लाए हैं। बल्कि मुर्रा नस्ल के संरक्षण के उद्देश्य से केवल प्रदर्शन करने के लिए लेकर आए हैं।


उन्होंने बताया कि वे इससे पहले 2018 और 2019 में भी भीम को पुष्कर मेले में प्रदर्शन के लिए लेकर आए थे। इसके अलावा बालोतरा, नागौर, देहरादून समेत कई मेलों में इसका प्रदर्शन कर चुके हैं। मेलों में आयोजित पशु प्रतियोगिता में भी भाग लेकर पुरस्कार जीते हैं। बताया गया है कि वे इच्छुक पशुपालकों को भीम का सीमन उपलब्ध कराते हैं। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के सीमन की देश में बड़ी डिमांड है।


भीम के रख-रखाव पर प्रतिमाह 2 लाख का खर्चा


14 फीट लंबे और 6 फीट ऊंचे भीमकाय भैंसे का वजन करीब 1500 किलो है। इसके रख-रखाव और खुराक पर प्रतिमाह डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्चा हो रहा है। अरविंद ने बताया कि भैंसे को प्रतिदिन एक किलो घी, आधा किलो मक्खन, 200 ग्राम शहद, 25 लीटर दूध, एक किलो काजू-बादाम खिलाया जाता है।



दो साल में बढ़ी तीन करोड़ कीमत
भीम का वजन दो साल में 200 किलो और कीमत तीन करोड़ बढ़ गई। पुष्कर मेले में जब भीम को दूसरी बार 2019 में लाया गया था, तब इसका वजन 1300 किलो था। जबकि अब इसका वजन बढ़कर 1500 किलो तक पहुंच गया। इसी प्रकार पिछली बार इसकी बोली 21 करोड़ तक लगाई गई थी। अब 24 करोड़ रुपए का ऑफर मिल चुका है, मगर मालिक इस कीमत में भी बेचने के लिए तैयार नहीं है।


सीमन की वजह से रहती है डिमांड
मुर्रा नसल का भैंसे की दुनियाभर में काफी डिमांड रहती है। इसके सीमन से होने होने वाली भैंस का पैदा होते ही 40 से 50 किलो वजन रहता है। जो वयस्क होने के साथ ही एक बार में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इसके .25 ml सीमन की कीमत करीब 500 रुपए रहती है। .25 ml सीमन एक पेन की रीफ़िल जैसी स्ट्रॉ में भरा जाता है। भीम भैंसे के मालिक साल भर में ऐसी 10 हजार स्ट्रॉ बेच देते हैं। एक बार में 4 से 5 ML सीमन इकट्ठा होता है।
 

बड़ा  हादसा :  ट्रक और सूमो के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत

बड़ा हादसा : ट्रक और सूमो के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत

घटना बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा-शेखपुरा के पास की है जहा ट्रक और सूमो के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार हैं। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास NH-333 पर मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में ADGP के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और दो अन्य रिश्तेदार भी मरने वालों में शामिल हैं। कार के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है।


हादसे की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से हलसी थाने में दी। पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक पर LPG रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए हैं।

एक ही परिवार के है सभी
जानकारी के अनुसार सुमो में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके वापस गांव लौट रहे थे। हादसे में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई।

 

इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

लखीसराय के SP सुशील कुमार ने कहा कि हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास की घटना है। NH-333 पर मंगलवार की सुबह ट्रक और सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सूमो में सवार 10 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो को पटना भेजा गया है।
 

नाबालिक से शादी का वादा कर बुलाया राजधानी, फिर 8 दिनों तक दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

नाबालिक से शादी का वादा कर बुलाया राजधानी, फिर 8 दिनों तक दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

बिहार के छपरा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, घर से फरार एक नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जहां प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसी तरह पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना के बाद किसी तरह पीड़िता छपरा पहुंची और उसने तरह थाने में शिकायत दर्ज कराई.


मिली जानकारी के मुताबिक तरैया थाना क्षेत्र की एक 12वीं कक्षा की छात्रा का पास के गांव के युवक राहुल कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद वह उसका प्रेमी दिल्ली चला गया और लगातार छात्रा से मोबाइल से संपर्क में रहा. बीते 28 अक्टूबर को लड़की का प्रेमी के दोस्त संजीव शर्मा और अन्य तीन दोस्तों के साथ तरैया खदरा पुल के पास चार पहिया वाहन से पहुंचा. लड़की उस समय 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान प्रेमी के दोस्त ने उसका हाथ पकड़ गाड़ी में बैठा लिया.


प्रेमी के दोस्त ने लड़की से कहा कि तुम्हारा प्रेमी दिल्ली में तुमको बुला रहा है. पहले लड़की को छपरा ले गया और वहां से दिल्ली ले जाया गया. 8 दिनों तक लड़की को दिल्ली में रखा गया. जहां प्रेमी और उसके दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना की पुलिस जांच कर रही है. मामले की जांच कर रहे छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित लड़की का लिखित आवेदन लिया गया है. जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी. जल्दी गैंगरेप के आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा. इस मामले में पीड़ित लड़की ने एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है.

बड़ा फैसला: नई आबकारी नीति के तहत राज्य में आज रात से शराब की 400 सरकारी ठेके हो जाएंगे बंद

बड़ा फैसला: नई आबकारी नीति के तहत राज्य में आज रात से शराब की 400 सरकारी ठेके हो जाएंगे बंद

दिल्ली में मंगलवार की रात से शराब पीने-पिलाने वालों को परेशानी हो सकती है. दिल्ली में मंगलवार से करीब 400 शराब के ठेकों पर ताला लग जाएगा और अब निजी शराब बिक्रेता ही शराब की दुकानों में शराब की बिक्री करेंगे. इसकी वजह ये है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति बुधवार की सुबह से लागू हो जाएगी. हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है कि अचानक से बड़ी संख्या में सरकारी ठेके की दुकान बंद होने से शराब की किल्लत भी होगी और निजी दुकानों पर अचानक भीड़ बढ़ जाएगी. यानी कि औपचारिक रूप से दिल्ली में शराब के सरकारी ठेके अब बंद हो जाएंगे और यह कारोबार अब सिर्फ निजी बिक्रेताओं के हवाले होगा.
बुधवार की सुबह से लागू हो जाएगी नई आबकारी नीति
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार 17 नवंबर से दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू हो जाएगी, जिसके तहत स 32 जोन में सभी आवेदकों को लाइसेंस वितरित कर दिया गया है. लेकिन नई व्यवस्था के तहत पहले दिन यानी बुधवार को 300-350 दुकानों का संचालन शुरू होने की संभावना है. ऐसे में शराब मिलने में कठिनाई संभव है.
जानकारी के मुताबिक 350 दुकानों को अंतरिम लाइसेंस वितरित किया गया है और 10 थोक लाइसेंसधारियों के साथ 200 से अधिक ब्रांड पंजीकृत किए गए हैं. हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे सभी 850 शराब के ठेके काम करना शुरू कर देंगे और उसके बाद कोई कमी शराब की नहीं होगी.
नए लाइसेंस धारक शराब की खुदरा बिक्री करेंगे
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत निजी तौर पर चलने वालीं 260 दुकानों समेत सभी 850 शराब की दुकानें खुली निविदा के जरिए निजी कंपनियों को वितरित की गई हैं. बता दें कि निजी शराब की दुकानों ने पहले ही 30 सितंबर को अपना संचालन बंद कर दिया था और डेढ़ महीने के कोरोना के संक्रमण काल में चल रहे सरकारी ठेके भी मंगलवार की रात को अपना कारोबार खत्म कर लेंगे और नए लाइसेंस धारक बुधवार से शराब की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे.
अब सुपर प्रीमियम होंगी शराब की दुकानें…
नई व्यवस्था के तहत शराब की दुकानें अब कम से कम 500 वर्ग फुट क्षेत्र में खोली जाएंगी. दुकानें अब एसी और सीसीटीवी से लैस होंगी. शराब के लिए अब सड़क पर भीड़ नहीं लगेगी, क्योंकि शराब की बिक्री दुकानों के भीतर ही की जाएगी. नई आबकारी नीति के तहत 2,500 वर्ग फुट के क्षेत्रफल वाले पांच सुपर-प्रीमियम खुदरा विक्रेता भी दुकान खोलेंगे, जहां शराब पीने की भी सुविधा दी जाएगी.

 

 भारत का एक ऐसा राज्य जहां किया जाता है  बाघ की पुजा ,जानिये यहाँ

भारत का एक ऐसा राज्य जहां किया जाता है बाघ की पुजा ,जानिये यहाँ

ख़बर महाराष्ट्र से जहा के लोग बाघ को भगवान का रूप (Tiger as God) मानते हैं और इन लोगों के बाघों से न डरने की एक खास वजह है. उनकी खास पूजा-अर्चना करते हैं.

महाराष्ट्र (maharashtra) के नासिक में आदिवासी समुदाय (tribal communities) के लोग बाघ को अपना आराध्य देव मानकर उसकी पूजा करते आ रहे हैं. यहां के लोग भगवान के रुप में बाघ की पूजा करते हैं. इतना ही नहीं, यहां बाघ के मंदिर बनाकर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है. दरअसल, नासिक जिले के इगतपुरी इलाके में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग दशकों से एक बाघ परिवार को भगवान के रूप में पूजते हैं. ताकि पास के जंगल में रहने वाले बाघों से उनकी रक्षा हो सके. जिससे वह इंसानों या खेत के जानवरों पर हमला न करें.
 

दरिंदगी की हदे पार: दूधमुंही समेत दो बच्चियों के साथ हुआ दुष्कर्म

दरिंदगी की हदे पार: दूधमुंही समेत दो बच्चियों के साथ हुआ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर है, जहां सहादतगंज इलाके में एक दूधमुंही और एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ. दूधमुंही बच्ची की हालत बहुत नाजुक है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


रविवार की रात 6 माह की बच्ची की मां खाना बना रही थी. इसी दौरान बच्ची रोने लगी तो बच्ची की मां उसे पड़ोस में रहने वाले सनी कुमार को दे आई. सनी उसके साथ खेलने लगा और वह उसे खेल-खेल में अपने पड़ोसी के घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन जब दौड़कर पहुंचे तो सनी बच्ची को छोड़कर भाग गया. लोगों ने सनी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बच्ची की हालत नाजुक है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.


वहीं बीते 12 नवंबर को बीबीगंज में 1 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया जो घर के बाहर खेल रही थी. बच्ची का पड़ोसी शमशाद उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को धमकाते हुए वहां से भाग गया. बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसे देखकर परिवार वाले हैरान रह गए. फिर बच्ची के परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शमशाद और सनी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

तालिबानी सेनाओ ने किया शक्ति प्रदर्शन

तालिबानी सेनाओ ने किया शक्ति प्रदर्शन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल मे तालिबानी सेनाओ ने किया शक्ति प्रदर्शन । परेड के जरिए तालिबान ने दिखाया कि कैसे उसने एक विद्रोही गुट से एक स्थायी सेना में खुद को तब्दील किया है। इसी साल अगस्त में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पीछे छोटे गए हथियारों का इस्तेमाल तालिबान कर रहा है।

परेड में दिखे M117 वाहन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने कहा कि परेड 250 नए प्रशिक्षित सैनिकों के ग्रेजुएशन से जुड़ी थी। परेड में अमेरिकी-निर्मित M117 बख्तरबंद सुरक्षा वाहन (M117 armoured security vehicles) शामिल थे। तालिबानी लड़ाकों के हाथ में एम4 असॉल्ट राइफल्स थीं। ऊपर MI-17 हेलिकॉप्टर गश्त कर रहे थे।


नई सेना में शामिल होंगे पुरानी आर्मी के पायलट
तालिबानी सेना अब जिन हथियारों और उपकरणों का उपयोग कर रही है, उनमें से ज्यादातर हथियार और उपकरण अमेरिका ने पूर्व अफगान सरकार को सप्लाई किए थे। तालिबान अब अफगान नेशनल आर्मी के पायलट, मैकेनिक्स और अन्य विशेषज्ञों को भी नई सेना में शामिल करेगा।
 

मौसम अलर्ट: फिर बिगड़ेंगे हालात? दक्षिण भारत में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश

मौसम अलर्ट: फिर बिगड़ेंगे हालात? दक्षिण भारत में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली: भारत के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और गोवा में सोमवार को तीन प्रणालियों के प्रभाव में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मध्य अंडमान सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती परिसंचरण और इससे सटे उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण कुछ स्थानों पर 18 नवंबर तक बारिश होती रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में पिछले सप्ताह एक और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव में बारिश हुई थी।


अंडमान सागर के ऊपर वर्तमान निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और आज अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुप्रसिद्ध क्षेत्र बन जाएगा। आईएमडी के अनुसार, सिस्टम तब उत्तर-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर बढऩा जारी रखेगा और 17 नवंबर तक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर 18 नवंबर तक एक अवसाद में केंद्रित हो जाएगा। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र एक और दिन बने रहने की संभावना है।


17 नवंबर को महाराष्ट्र-गोवा के तट पर अरब सागर में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे सोमवार को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में, पश्चिम और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर से 18 नवंबर तक और आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तमिलनाडु के तट पर 17 और 18 नवंबर को न जाएं।


बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि 24 घंटे के बाद उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले दो से तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और अगले पांच दिनों तक देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

कपल के ऑनलाइन रिश्ते ने किया हैरान: वीडियो कॉल पर किया प्रपोज, जूम पर रचा ली शादी

कपल के ऑनलाइन रिश्ते ने किया हैरान: वीडियो कॉल पर किया प्रपोज, जूम पर रचा ली शादी

कोरोना काल के चलते कई लोगों ने अपनी लाइफ को पूरी तरह से डिजिटल कर लिया है. पढ़ाई से लेकर नौकरी तक और परिवार के साथ मिलने से लेकर ऑफिस मीटिंग्स तक सब कुछ ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है. यही नहीं, कोविड टाइम में जब लोग एक दूसरे से मिल भी नहीं पा रहे तो प्यार भी ऑनलाइन ही हो जा रहा है. हाल ही में एक कपल की खूब चर्चा हो रही है जिनके डिजिटल रिश्ते ने सभी को दंग कर दिया है.


हैरानी की बात ये है कि ये कपल आज तक एक दूसरे से कभी मिला भी नहीं और उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली. ब्रिटेन के लैंकेस्टर की रहने वाली 26 साल की आयसी पिछले साल पहले लॉकडाउन में बहुत बोर हो रही थीं तब उन्होंने एक फ्रेंडशिप करने वाला फेसबुक ग्रुप जॉइन कर लिया. इस ग्रुप में उनकी मुलाकात अमेरिका के डेट्रॉइट (Detroit, USA) में रहने वाले 24 साल के डैरिन (Darrin) से हुई. दोनों ने चैटिंग से शुरुआत की और धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर बात होने लगी.

वीडियो कॉल पर डैरिन ने आयसी को किया प्रपोज
वीडियो कॉल पर दोनों के बीच काफी बातें होने लगीं. दोनों साथ में बातें करते-करते सो भी जाते थे. जब उनका रिश्ता काफी क्लोज हो गया तो डैरिन ने इसी साल मई में आयसी को प्रपोज (Proposal on Video Call) करने का निर्णय लिया. वीडियो कॉल पर ही वो अपने घुटनों पर झुके और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया. आयसी ने हां कर दी और बाद में उन्हें पता चला कि उनसे बात करने से पहले उनके पिता से बात कर ली थी. इस बात से वो और भी ज्यादा खुश हो गईं.


जूम पर हुई शादी
दोनों ने इसी साल जूम कॉल (Couple Marriage on Zoom Call) पर आधिकारिक तौर पर शादी कर ली. अभी तक दोनों एक दूसरे से मिले नहीं है. आयसी ने डेरिन के चेहरे वाला एक सॉफ्ट टॉय भी बना लिया है जिससे उन्हें लगे कि डैरिन उनके पास ही हैं. आयसी का कहना है कि कोरोना के कारण वो मिल नहीं पा रहे मगर इसमें दोनों की ही भलाई है. जब वो साथ होंगे तो बड़ा जश्न मनाएंगे.

LOCKDOWN 2021: सरकार प्रदूषण रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने तैयार

LOCKDOWN 2021: सरकार प्रदूषण रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने तैयार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से लॉकडाउन लगाने की सलाह पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोमवार को एफिडेविट दाखिल किया। इसमें दिल्ली सरकार ने कहा कि अगर प्रदूषण रोकने के लिए पूरे एनसीआर में लॉकडाउन लगाया जाता है तो दिल्ली भी इसके लिए तैयार है। दिल्ली सरकार ने कोर्ट से कहा कि वह लॉकडाउन लगाने के लिए तैयार है, लेकिन चूंकि हवाओं की सीमाएं नहीं होतीं, इसलिए केंद्र सरकार को पूरे एनसीआर में लॉकडाउन लगाने के लिए सोचना चाहिए।


केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली और पूर्वी राज्यों में प्रदूषण के लिए पराली जलना बड़ी वजह नहीं है, क्योंकि इसका प्रदूषण में सिर्फ 10 फीसदी योगदान है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि क्या वह उद्योगों को रोकने के अलावा वाहनों पर लगाम लगा सकते हैं। इसके अलावा कोर्ट ने उन पावर प्लांट्स की भी जानकारी मांगी है, जिन्हें रोका जा सकता है। बेंच ने जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को कल शाम तक का वक्त दिया है।


इस पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि हम अभी संकट की स्थिति में हैं। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार से कहा कि हम फिलहाल एक कमेटी के गठन जैसे नए मुद्दों से नहीं जूझ सकते। केंद्र सरकार ने एक विस्तृत एफिडेविट दिया है, जिसके जरिए आप भी सलाह दे सकते हैं।


सुप्रीम कोर्ट ने आगे केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस तरह प्रदूषण पर आपात बैठक हुई, उस तरह कोई बैठक की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें उनके लिए एजेंडा सेट करना पड़ता है।


हवा की दिशा में बदलाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद वह गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। स्मॉग की परत रविवार को हल्की हो गई। सफर के मुताबिक ग्रैप के तहत दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग मानवीय गतिविधियों पर लगाई गई पाबंदियों से हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार होगा।


एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले 24 घंटे के मुकाबले गंभीर श्रेणी से निकलकर बहुत खराब स्तर में पहुंच गया। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। गाजियाबाद का एक्यूआई सबसे अधिक 331 व सबसे कम गुरुग्राम का 287 दर्ज किया गया। वहीं, 330 एक्यूआई के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही।


प्रदूषण में कमी के बारे में सफर का कहना है कि ऊपरी सतह पर उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओं की चाल कमजोर पड़ने से पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं दिल्ली नहीं पहुंच सका। 24 घंटे में पराली के धुएं का हिस्सा 31 फीसदी से गिरकर 12 फीसदी होने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में सुधार आया है। हालांकि इस दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मामले 3,157 से बढ़कर 3,445 दर्ज किए गए। इस बीच हवा की चाल में सुधार से प्रदूषक तत्व बिखर गए।


एजेंसियों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदूषण स्तर में बड़ा बदलाव नहीं होगा। वायु गुणवत्ता बेहद खराब व गंभीर स्तर के बीच बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दो दिनों से गंभीर स्तर की गुणवत्ता में सांस ले रहे फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को बड़ी राहत मिली। सौ से भी ज्यादा अंकों के सुधार के साथ दोनों शहरों की हवा खराब स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली-एनसीआर शहरों के एक्यूआई
शहर रविवार शनिवार
गाजियाबाद 331 441
दिल्ली 330 437
नोएडा 321 464
ग्रेटर नोएडा 310 408
फरीदाबाद 298 423
गुरुग्राम 287 441

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
- जहांगीरपुरी
- रोहिणी
- वजीरपुर
- द्वारका
- नरेला

JNU में फिर भड़की हिंसा की आग, ABVP और वाम गठबंधन के बीच झड़प; मारपीट में कई घायल

JNU में फिर भड़की हिंसा की आग, ABVP और वाम गठबंधन के बीच झड़प; मारपीट में कई घायल

जवाहरलाल नेहरू वश्विवद्यिालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय वद्यिार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों और वाम गठबंधन आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) एवं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बीच झड़प हो गई जिसमें करीब 12 छात्र घायल हो गये और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
छात्रसंघ के सदस्यों ने यूनीवार्ता को बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे विश्वद्यिालय के छात्र संघ कार्यालय में हुई। दोनों पक्षों के सदस्य एक दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।
लेफ्ट संगठनों पर पहले भी लगे हैं मारपीट के आरोप
आपको बता दें कि जेएनयू में कोई पहली बार हिंसा नहीं हुई। जेएनयू पहले भी विवाद रहा है। इससे पहले 6 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने लेफ्ट संगठनों को मारपीट का जिम्मेदार ठहराया है। जेएनयू में पढ़नेवाले कुछ छात्र मीडिया के सामने आए। ये एबीवीपी के सदस्य थे। उन्होंने लेफ्ट संगठनों पर मारपीट के आरोप लगाए। छात्र ने कहा कि लड़ाई विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर थी। छात्र के मुताबिक, पीस मार्च के बहाने 700 लोग (लेफ्ट संगठनों के) एकत्रित हो गए थे और उन्होंने ही सर्वर रूम को नुकसान पहुंचाया ताकि रजिस्ट्रेशन बाधित हो जाए।