शिमला, हिमाचल प्रदेश में एक महीने में 550 से अधिक छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 556 छात्र संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 196 छात्र हमीरपुर जिले में संक्रमित पाए गए। इसके बाद कांगड़ा में 173, ऊना में 104, मंडी में 26, शिमला में 22, किन्नौर में 14, कुल्लू में आठ, बिलासपुर में सात, सोलन में चार, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में एक-एक छात्र संक्रमित पाये गये।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में संक्रमित पाए गए 196 छात्रों में से 35 डूंगरी में नवोदय विद्यालय के छात्र थे, जो आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि बारा में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के 15 और 12 छात्र क्रमश: 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को संक्रमणग्रस्त हुए।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 556 में से 250 छात्र अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 305 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में सोमवार दोपहर तक कोविड-19 के कुल 1,415 मरीज उपचाराधीन हैं। पर्वतीय राज्य में उपचाराधीन मरीजों में से एक चौथाई संख्या छात्रों की है।
अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिले में कुछ दिनों पहले 13 वर्षीय छात्रा की कोविड-19 के कारण मौत हो गयी थी। वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल हुई थी, जिसके बाद बीमार पड़ गयी थी और उसे गले का संक्रमण हो गया था। बाद में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी और उसकी मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने राज्य के निवासियों और खासतौर से छात्रों से सामाजिक दूरी रखने, मास्क पहनने और नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहने जैसे कोविड प्रोटोकॉल के पालन का अनुरोध किया, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई। राज्य में सोमवार दोपहर तक महामारी के छह नए मामले आने पर संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,22,644 पर पहुंच गयी। इनमें से 3,720 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है जबकि 2,17,492 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
मुरादाबाद: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यह रैकेट ग्राहक को सेक्स सर्विस मुहैया कराती थी, नौकरी का झांसा देकर बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था, पुलिस ने दो दोनों लड़कियों को मुक्त भी कराया है, आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पांचों आरोपियों को मुरादाबाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
मुरादाबाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर जनपद में महिला एवं संयुक्त पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से तीन पुरुष दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनके पास से दो लड़कियों को कब्जा मुक्त भी कराया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पॉश कॉलोनियों में किराए का मकान लेकर उसमें सेक्स रैकेट चला रहे हैं, सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने राम गंगा विहार में दबिश दी तो कुछ संदिग्ध लोगों के साथ कुछ लड़कियां भी मिली, जब उनसे पूछताछ की गई तो वहां मौजूद दो लड़कियां ने बताया कि इन लोगों ने जॉब दिलाए जाने के नाम पर धोखे से बुलाया और उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि दो लड़कियां और तीन युवकों को जेल भेजा गया तो वहीं साथी दो लड़कियों को इनके पास से मुक्त भी कराया गया है।
राजस्थान के जालौर के आहोर क्षेत्र से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, रविवार को एक प्रेमी ने एकतरफा प्यार के चलते एक महिला की जान ले ली. प्रेमी ने महिला पर कुल्हाड़ी से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. आरोपी चिल्ला-चिल्ला कर बोलता रहा कि मैं तुझे मार दूंगा. उसने महिला के कंधे, गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिस वजह से जमीन भी खून से लाल रंग में रंग गई.
महिला की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी उसके शव से लिपटा रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मृतक महिला का नाम शांति देवी था, जो थांवला गांव की रहने वाली थी और मनरेगा मजदूर थी. महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है. महिला के दो बेटे हैं. वह अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी.
रविवार को महिला काम करने गई थी, तभी गांव का 21 वर्षीय थानाराम मीणा आया और उसने महिला से कहा कि वो उससे प्यार करता है. लेकिन जब महिला ने उसका प्यार ठुकरा दिया तो उसने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. प्रेमी कुल्हाड़ी को घुमा कर बोलता रहा कि आज तुझे जान से मार दूंगा. जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, तब तक वह महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद महिला के शव को अस्पताल ले जाया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई महीनों से शांति देवी का पीछा कर रहा था. आरोपी के खिलाफ महिला के जेठ ने केस दर्ज करवाया है और महिला के पति के लौटने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक तांत्रिक ने नाबालिग का रेप किया. परिजन लड़की को झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास ले गए. तांत्रिक कमरे में लड़की के साथ अकेला था और परिजन बाहर बैठे हुए थे. तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने नाबालिक के साथ घिनौनी करतूत की और फिर फरार हो गया.
परिजनों ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी तलाश की जा रही है. यह मामला मझौली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे अस्पताल की जगह तांत्रिक के पास ले गए. तांत्रिक ने पीड़ित लड़की पर झाड़-फूंक करना शुरू किया.
घंटा तक वह ऐसा करता रहा. फिर भी लड़की की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसने परिजनों से बाहर बैठने को कहा और उसे एक बंद कमरे में ले गया, जहां तांत्रिक ने नाबालिग के साथ घिनौनी करतूत की. पीड़िता जैसे ही तांत्रिक के चंगुल से छूटी, उसने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है.
मुलगू: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में ग्रेहाउंड फाॅर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। सर्चिंग पर निकली टीम पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया, जिसमे जवाबी फायरिंग में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर से लगे तेलंगाना के मुलगू जिले की सीमा में नक्सलियों की मौजूदगी पर तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है।वही अभी सर्चिंग जारी है। जवानों ने तीन शव बरामद किया है। मौके से एसएलआर और एके-47 रायफल बरामद हुई है। बता दें कि मुठभेड़ में नक्सलियों के ढेर होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी मीडिया को देगी।
भोपाल: वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान भोपाल में बड़ा बवाल हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता प्रकाश झा के साथ धक्कामुक्की की और उनपर स्याही डाल दी। बजरंग दल वालों ने वेब सीरीज के अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता हुआ देख के पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद पुलिस ने विवाद के स्थान पर पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भगाया। इस विवाद में कई मीडियाकर्मियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। हंगामे के दौरान बॉबी देओल अपनी वैनिटी वैन में बैठे रहे।
बजरंग दल के नेता सुशील सुडेले ने कहा कि `हम चाहते हैं कि यहां फिल्म उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। लेकिन इस जमीन का इस्तेमाल हिंदू समाज को अपमानित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। पहले की सीरीज में दिखाया गया था कि आश्रम के अंदर महिलाओं का शोषण होता है, क्या ऐसा है?
सुडेले ने कहा कि `हमने आज यहां विरोध प्रदर्शन कर सिर्फ चेतावनी दी है। प्रकाश झा ने कहा है कि वह शो का टाइटल बदलने के लिए बातचीत कर रहे हैं। मैं दोहराता हूं कि शो का नाम `आश्रम` से बदलना होगा अन्यथा यहां भोपाल में नहीं फिल्माया जाएगा।`
डीआईजी भोपाल इरशाद वाली ने कहा कि `सभी उपद्रवियों को परिसर से खदेड़ दिया गया है और कोई भी घातक रूप से घायल नहीं हुआ है, हालांकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।`
दरअसल भोपाल के पुराने जेल में आश्रम-3 वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान वहां दो-ढ़ाई सौ के करीब बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए और शूटिंग का विरोध करने लगें। प्रकाश झा के सामने आने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे बद्तमीजी की और उनपर स्याही डाल दी। इसके बाद बजरंग दल वालों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करना भी शुरू कर दिया और बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों को भी पीटा।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं नें वेब सीरीज पर हिंदू धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया और वेबसीरीज का नाम और स्क्रिप्ट बदलने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले पर कहा कि उपद्रवियों को परिसर से खदेड़ दिया गया है। उनकी पहचान कर के कार्रवाई की जाएगी। शुटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस ने अभिनेता बॉबी देओल और निर्देशक प्रकाश झा से भी मुलाकात की। हालांकि, इस पूरे विवाद पर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने पुलिस शिकायत करने से इंकार कर दिया है, उन्होंने मीडिया से भी कोई बात नहीं की।
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए तीन अभ्यर्थियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये अभ्यर्थी परीक्षा देने के बाद अपने घर को लौट रहे थे। हादसे में 3 अन्य लोग भी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
बीकानेर में पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठने वाले तीन उम्मीदवारों की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीनों अभ्यर्थी बीकानेर से नागौर जा रहे थे, तभी एक जीप और ट्रक की टक्कर में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। तीनों मृतक उम्मीदवार राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले थे। बीकानेर के नोखा गांव के पास बाईपास पर हुए इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हो गए। हादसे के बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बीकानेर जिले के नोखा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आगरा: यूपी के आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा को एक महिला सिपाही के परिजनों ने सड़क पर जमकर पीटा। दरोगा महिला सिपाही के घर गया था, तभी उसे परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद थाने ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में थाने में दोनों में पक्षों में समझौता हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगरा में तैनात दरोगा की एक महिला सिपाही से दोस्ती है। आरोप है कि दरोगा उसी सिपाही से मिलने रविवार रात को एत्मादपुर पहुंचा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजन उसे पकड़कर घर से बाहर सड़क पर ले आए।
महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को पीटा। मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवती दरोगा का कालर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था। दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते है। गलतफहमी के कारण मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। उधर, इस घटना पर महिला सिपाही की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
रोम | घर में नजरबंद एक शख्स ने पुलिस से दरख्वास्त की है कि उसे जेल में डाल दो क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ घर में नहीं रह सकता। ये शख्स ड्रग्स केस में घर पर नजरबंद है।
मामला इटली के रोम का है। रविवार को रोम पुलिस ने जानकारी दी कि घर में नजरबंद एक शख्स अचानक पुलिस बैरक में दिखा। उसने पुलिस टीम से विनती की कि उसे जेल की सलाखों में डाल दिया जाए, उसके लिए घर पर अपनी पत्नी के साथ रहना असहनीय है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रोम के पास गुइडोनिया मोंटेसेलियो में 30 साल का एक शख्स अपनी पत्नी की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान है। पुलिस टीम का कहना है कि उसने उनके पास आकर कहा कि अब वह अपनी पत्नी के साथ जबरन सहवास का सामना करने में सक्षम नहीं है। इसलिए उसने घर से भागना ही सही समझा। उसने पुलिस से दरख्वास्त की कि उसे बाकी की सजा जेल में ही काटने को दी जाए।
बता दें कि वह शख्स कई महीनों से ड्रग अपराधों के लिए घर में नजरबंद है और उसकी सजा पूरी होने में अभी कुछ साल बाकी है।
कानपुर | उत्तर प्रदेश में जिका वायरस ने एंट्री कर लही है | दरअसल, प्रदेश में जीका वायरस का पहला मरीज कानपुर में मिला है | जिका वायरस के मरीज मिलने के बाद दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम कानपुर पहुंची और मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए | इसके बाद सभी लोगों के सैंपल को जांच के लिए भेजे दिए गए हैं | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मरीज वायुसेना स्टेशन का कर्मचारी है |
उन्हें फिलहाल एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है | लक्षणों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने उसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा था | जीका वायरस से पीड़ित वायु सेना वारंट अधिकारी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे | वायरस के प्रसार की जांच के लिए दस टीमों का गठन किया गया है |
रोकथाम के लिए बनी 10 टीमें
कानपुर में जैसे ही जीका वायरस के मरीज की पुष्टि हुई वैसे ही इस वायरस के रोकथाम के लिए और जांच के लिए 10 टीमों को कानपुर भेज दिया गया है | यह टीम वायरस का प्रसार के रोकथाम का काम करेगी और पता करेगी की आखिर कैसे वायरस का प्रसार हुआ | उत्तर प्रदेश में एयरफोर्स के वारंट अफसर एमएम अली चार-पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे | जब उनकी जांच कर सैंपल को पुणे भेजा गया तब उन्हें जीका वायरस होने की पुष्टि हुई | जीका वायरस से पीड़ित एमएम अली पोरखपुर के रहने वाले हैं |
जिलाधिकारी ने बुलाई बैठक
जिलाधिकारी ने विशाख ने एयरफोर्स अस्पताल समेत कई मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ बैठक बुलाई | इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर निगम को फॉगिंग और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करने के लिए कहा है | जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रदेश का पहला मामला है | इसके रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं |
मानवता हुई शर्मसार : घर से दूध लेने गई छः साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने जंगल ले जाकर की दुष्कर्म
रुड़की | रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 6 वर्षीय बच्ची शनिवार को अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और वहां ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकी देकर फरार हो गया।
पटियाला | पंजाब के पटियाला के एक 40 वर्षीय शख्स को पुलिस ने पहली पत्नी और मंगेतर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोनों को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की नींद सुलाया था। आरोपी सेवानिवृत भारतीय सेना के कर्नल का बेटा है। इस दरिंदे ने अपनी मंगेतर को मारकर उसकी लाश अपने बेडरूम में ही दफन कर दी थी। जानिए, कैसे इसने दोनों की हत्या की और कैसे ये पुलिस के हत्थे चढ़ा।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नविंदरप्रीत पाल सिंह के रूप में हुई है। एक सप्ताह पहले उसकी मंगेतर चुपिन्दरपाल शादी की शॉपिंग के लिए पटियाला पहुंची थी। शॉपिंग के बाद अपने घरवालों की सहमति के बाद वह एक दिन के लिए नविंदरप्रीत पाल के घर रुक गई। उस रात नविंदर ने उसे एक इनहेलर दिखाया और ऑक्सीजन बताकर सू्ंघने के लिए कहा। उस इनहेलर में नाइट्रोजन थी। नविंदर पाल ने कहा था कि इसे सूंघने से चेहरा चमक जाएगा। चुपिंदरपाल ने उस गैस को सूंघा और फिर उसने चुपिन्दर की हत्या कर दी।
इतना ही नहीं किसी को इस बात की भनक न लगे इसलिए उसने उसके शव को बेडरूम में ही दफना दिया और अपने घरवालों से कहा कि वह किसी बात को लेकर नाराज हो गई और 14 अक्टूबर की रात को ही अपने घर चली गई।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पहली पत्नी को भी ऐसे ही मारा था। दरअसल, आरोपी की साल 2018 में संगरूर जिले के सुनाम के बिशनपुरा गांव की सुखदीप कौर से शादी हुई थी। सुखदीप ट्रिपल एम.ए क्वलिफाइड थी।
पटियाला एसएसपी एचएस भुल्लर ने बताया कि उसने इस साल 19 सितंबर को आधी रात में गर्भवती सुखदीप की नाइट्रोजन गैस सुंघाकर ही हत्या कर दी थी। हालांकि पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी नविंदरप्रीतपाल उसके घरवालों को यह समझाने में कामयाब रहा कि सुखदीप की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन अब जाकर पुलिस पूछताछ में उसने यह बाद कबूल कर ली है कि उसने नाइट्रोजन गैस देकर अपनी पत्नी को मारा था। हालांकि पुलिस मामले में अभी भी जांच कर रही है।
चेन्नई, भारत में कोरोना के मामले भले ही कम हो गए हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। यहीं वजह की केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारें फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। भारत में अभी विभिन्न त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में ढ़ील देना घातक साबित हो सकता है, लिहाजा कई जगहों पर प्रतिबंध लगाए गए है। इसी बीच अब तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन की मियाद को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
त्योहारी सीजन के पहले कोरोना को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के बाद सीएम एम करुणानिधि स्टालिन ने राज्य में 1 नवंबर से 15 दिनों के लिए और लॉकडाउन बढ़ा गया है। इस दौरान राज्य में त्योहारों और राजनीतिक आयोजनों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।
इन नियमों में मिली छूट
तमिलनाडु में दुकानों और रेस्तरां के लिए रात 11 बजे बंद करने की समय सीमा आज से हटा दी गई है। साथ ही एक नवंबर से कक्षा 1 से 8 तक के लिए रोटेशन के आधार पर स्कूलों में शारीरिक कक्षाओं की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान स्टैंडअलोन बार को भी फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
जानकारी के मुताबिक अब राज्य में दुकानों और रेस्टोरेंट के लिए रात 11 बजे बंद करने की समय सीमा आज से हटा ली जाएगी। इसके साथ ही 1 नवंबर से स्कूली कक्षाओं को वैकल्पिक दिन के आधार पर खोलने और कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान स्टैंडअलोन बार खोलने की अनुमति दी गई है।
केरल जानें वाले बसों रहेगी ये पाबंदी
कोरोना मामलों में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने एक नवंबर से सिनेमाघरों में दर्शकों की सौ फीसद की अनुमति भी दे दी है। वहीं परिवहन नियमों में भी ढील दी गई है। केरल जाने वाली बसों को छोड़कर सभी बसे सौ फीसद यात्रियों के साथ चल सकती हैं। हालांकि त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।
गुरुग्राम, हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सोहना-अलवर मार्ग पर बने साद रेसिडेंस पर छापा मारकर 3 युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस (Police) ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस का कहना है कि काफी समय से इस जगह पर देह व्यापार का काम चल रहा था. सभी आरोपी आसपास के गांव समथला, पहाड़ कॉलोनी व नूंह के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहना अलवर रोड पर स्थित साद रेसिडेंस पर बने हुए ओयो रूम में देह व्यापार का काम चल रहा है.
पुलिस ने सूचना मिलते ही एक नकली ग्राहक बनाकर साद रेसिडेंस के मैनेजर महावीर के पास भेजा और उससे एक लड़की के लिए मांग की. जिस पर उसने लड़की को पेश किया. इस दौरान पुलिस ने मौके पर छापा मारकर कमरे से 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया. अब पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी. वहीं, अब सोहना में बने अन्य होटल्स पर भी पुलिस छापेमारी करेगी. पुलिस का कहना है कि गलत काम करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा.
बीजिंग/नई दिल्ली, चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार को कोविड-19 के कुल नौ मामले हो गए हैं। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देखते हुए अधिकारियों ने जांच बढ़ाने और होटल में बुकिंग पर रोक लगाने के कदम उठाए हैं।
बीजिंग में संक्रमित पाए गए पांच लोगों ने इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र और शांक्सी प्रांत की 12 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच यात्रा की थी और ये लोग 16 अक्तूबर को बीजिंग लौटे। नगरीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक संक्रमित पाया गया एक अन्य व्यक्ति एक संक्रमित के करीबी संपर्क में आया था।
इसके अलावा शुक्रवार को भी देश में संक्रमण के 32 मामले सामने आए थे। इन मामलों में वृद्धि के पीछे शंघाई के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति बताए जा रहे हैं, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोविड-19 से पीड़ित पाए गए।
इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए।
नई दिल्ली | कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक रिटायर कर्मचारी और उनके 4 बच्चों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रिटायर कर्मचारी की पत्नी की मौत ब्लैक फंगस से हुई थी। शनिवार को पुलिस ने बताया कि यह घटना हुकेरी तालुक के अंतर्गत आता है। पुलिस के मुताबिक 46 साल के गोपाल हादीमणि ने अपने चार बच्चों - 19 साल की सौम्या, 16 साल की स्वेता, 11 साल की साक्षी और 8 साल के श्रीजन हादीमणि ने शुक्रवार की रात सुसाइड कर लिया।
पुलिस के मुताबिक सबसे पहले इस परिवार के पड़ोसियों को उस वक्त शक हुआ जब सुबह घर का कोई भी सदस्य काफी देर तक नजर नहीं आया। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदारों ने कहा कि हादीमणि की पत्नी की मौत जुलाई के महीने में कोविड-19 के पास ब्लैक फंगस से हुई थी। पत्नी की मौत से वो काफी दुखी थे।
एक रिश्तेदार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'वो और उनके बच्चे अक्सर कहा करते थें कि पत्नी के बिना वो जिंदा नहीं रह सकते हैं। रिश्तेदारों ने कहा कि महिला के बच्चे अक्सर फोन पर अपनी मां का जिक्र करते थे और वो काफी दुखी थे। पुलिस ने कहा है कि अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर | बिहार के समस्तीपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के बाबत दो प्रखंड रोसरा और हसनपुर में शनिवार को मतदान होना है. इसको लेकर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच सहित जिला परिषद के प्रत्याशी नामांकन के बाद अपने चुनाव चिन्ह के साथ क्षेत्र में घूमते हुए मतदाताओं घर-घर दस्तक देते हुए वोट मांग रहे हैं. वहीं, इन सबके बीच जिला के हसनपुर प्रखंड के एक प्रत्याशी का बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है.
बंद कमरे में लगाए ठुमके
बता दें कि प्रखंड के क्षेत्र संख्या-49 से जिला परिषद पद के प्रत्याशी रनवीर राय का बार-बालाओं के साथ ठुमका लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक नहीं दो-दो बार बालाओं के साथ ठुमका लगाते दिख रहे हैं. इस वीडियो की क्षेत्र में भी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सवाल पूछने पर दिया अटपटा जवाब
हालांकि, इस संबंध में जब रणवीर राय से फोन पर सवाल किया गया तो उनका जबाव भी निराला था. उन्होंने कहा कि डांस अकेले नहीं तो क्या जनता के साथ मिलकर किया जाता है. अब सवाल उठता है कि बाढ़ प्रभावित इस इलाके के लोग जहां साल के तीन महीने पानी में डूबे रहते हैं, उस इलाके के भावी जनप्रतिनिधि जब ऐसी हरकत कर रहे तो, वो जीतने के बाद जनता की सेवा कैसे करेंगे?
हर किसी का जीवन बहुमूल्य है, फिर चाहे वो पशु-पक्षि हों या फिर इंसान. सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो हमारे लिए इंसानियत की मिसाल पेश कर जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद की जान को मुश्किल में डालकर एक हिरण के बच्चे की जान बचाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो देखने के बाद आप सभी इस शख्स की तारीफ करेंगे और खुद भी दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित होंगे. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जीवन का उद्देश्य खुश रहना नहीं...बल्कि उपयोगी होना है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरण का बच्चा गहरे पानी के बीचोबीच डूब रहा है, तभी एक शख्स उसे बचाने के लिए एक पेड़ की टूटी डाल का सहारा लेता है और खुद की जान को मुश्किल में डालकर हिरण के बच्चे को पानी से बाहर निकालता है. उसके बाद वो बच्चे को गोद में लेकर बाहर की ओर वापस आता है.
ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- उस शख्स का आभारी हूं जिसने बच्चे को बचाया. इस जन्म का मूल उद्देश्य सह नागरिक और अन्य जीवित प्राणियों की मदद करना है.
The purpose of life is not to be happy...
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 22, 2021
It is to be useful pic.twitter.com/PQBlJyTa2z
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को राजस्थान के भरतपुर से एक अंतर्राज्यीय सेक्सटॉर्शन गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, नासिर (25) के नेतृत्व वाला गिरोह प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो के साथ ब्लैकमेल करके उनसे पैसे वसूलने में शामिल रहा है। दो अक्टूबर को पुलिस को एक बुजुर्ग की ओर से अलग-अलग नंबरों से रंगदारी मांगने की शिकायत मिली थी। कॉल करने वाले ने अपना परिचय यूट्यूब अधिकारी के रूप में दिया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि कॉल करने वाले यह कहकर मोटी रकम की मांग कर रहे थे कि उन्हें एक लड़की से शिकायत मिली है कि वह उसका शोषण कर रहा है। उन्होंने वीडियो क्लिपिंग भी होने का दावा किया।
फर्जी अधिकारियों ने उसका वीडियो अपलोड नहीं करने पर उससे पैसे की मांग की। उन्होंने उसे दुष्कर्म के एक मामले में फंसाने और भुगतान न करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित, उस व्यक्ति ने जबरन वसूली करने वाले द्वारा प्रदान किए गए खातों में 4,00,000 रुपये स्थानांतरित कर दिए। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर एक जांच शुरू की, जिसके दौरान उन्हें समान तौर-तरीकों और प्रमुख संदिग्धों के मोबाइल नंबर मिले। इसके बाद टीम ने तकनीकी निगरानी की और आरोपी तक पहुंचने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की।
यह पाया गया कि जबरन वसूली करने वाले 100 से अधिक मोबाइल फोन और असम, बिहार, राजस्थान, दिल्ली जैसे विभिन्न दूरसंचार क्षेत्रों की फर्जी आईडी पर जारी किए गए 1,000 से अधिक सिम कार्ड का उपयोग कर रहे थे। तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि ये लोग भरतपुर के मेवात क्षेत्र से काम कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नासिर को भरतपुर के नागर इलाके से गिरफ्तार किया। ट्रक ड्राइवर नासिर ने देखा था कि उसके सर्कल के कई लोग साइबर धोखाधड़ी और सेक्सटॉर्शन के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले दो साल से वह भी इसी अपराध में शामिल था और व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए लोगों से रंगदारी और ठगी करता था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पंजाबीपुरा से एक घिनौना कृत्य सामने आया है जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. बच्ची की मां ने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें यह कहा गया कि बच्चे किसी तरह से पिता के चंगुल से बचकर पड़ोसी के घर भाग गई. जब बच्ची के साथ यह घटना हुई तो मां घर पर नहीं थी. मां जब वापस लौट कर घर आई, तब बच्ची ने उसे सब कुछ बता दिया.
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, 3 साल पहले बच्ची के पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां ने पंजाबीपुरा निवासी एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी कर ली. शादी के बाद महिला अपने बच्चों संग पंजाबीपुरा में रहने लगी. लेकिन एक दिन मां जब बाजार से सामान लेने गई तो बेटी को घर में अकेला पाकर सौतेले बाप ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की.
बाप नशे में धुत था. उसने बेटी को अकेला देखा तो अपने पूरे कपड़े उतार दिए और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा. बेटी ने जब विरोध किया तो पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह से नाबालिग बेटी अपने पड़ोसी के यहां भाग गई और छिप गई. जब मां शाम को घर लौटी तो नाबालिग ने सब कुछ बता दिया. इसके बाद मां अपनी बेटी के साथ पुरानी छावनी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज कर ली.














