BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
BIG BREAKING : पसंदीदा शो दिखाकर डॉक्टरों ने कर दी सफल ओपन ब्रेन सर्जरी, मरीज को नहीं किया बेहोश, जाने क्या है पूरी खबर

BIG BREAKING : पसंदीदा शो दिखाकर डॉक्टरों ने कर दी सफल ओपन ब्रेन सर्जरी, मरीज को नहीं किया बेहोश, जाने क्या है पूरी खबर

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मरीज का ऑपरेशन डॉक्टरों ने उसे होश में रखते हुए किया। ऑपरेशन के दौरान वो जगते रहे और उसका ध्यान ऑपरेशन पर ना रहे इसलिए ऑपरेशन थियेटर में मरीज को उसका पसंदीदा शो बिग बॉस और हालीवुड फिल्म दिखाई गई। 

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला 

एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज का पसंदीदा शो दिखाकर उसे जगाए रखते हुए गंभीर ओपन ब्रेन सर्जरी की. यह ऑपरेशन सफल हुआ। 33 साल के मरीज वारा प्रसाद के ब्रेन में ग्लियोमा और मोटर कॉर्टेक्सवा को हटाने के लिए उसकी ओपन ब्रेन सर्जरी की गई। सर्जरी गुंटूर के बृंदा न्यूरो सेंटर में की गई और इसके बाद ठीक होने पर उसे शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
 
सबसे खास बात यह है कि इस सर्जरी में वारा प्रसाद को बेहोश होने से बचाने के लिए जगाए रखना जरूरी था। बिग बॉग और अवतार फिल्म के जरिए उसे जगाए रखा गया ताकि डॉक्टर ब्रेन में होने वाली गतिविधि को कंप्यूटर के जरिए मॉनिटर कर सकें। जब डॉक्टरों की टीम उनके सिर से ट्यूमर को हटाने की प्रक्रिया कर रहे थे उस दौरान मरीज अपने पसंदीदा शो और फिल्म का आनंद ले रहा था।
 
 
पहले भी साल 2016 में हैदराबाद में वारा प्रसाद का ऑपरेशन किया गया था लेकिन वो पूरी तरह सफल नहीं पाया था जिससे उसे दिक्कत हो रही थी। 
 गुंटूर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर बी. श्रीनिवास रेड्डी, डॉ शेषाद्री सेखर (न्यूरोसर्जन), और डॉ त्रिनाथ (एनेस्थेटिस्ट) ने एक निजी अस्पताल में सर्जरी की जिसमें सभी लेटेस्ट तकनीक और मशीनों का इस्तेमाल किया गया। 
 
जलभराव का निदान नहीं करने पर जनता ने पार्षद को बनाया बंधक और बैठाया गंदे पानी में, जाने कहा की है यह खबर

जलभराव का निदान नहीं करने पर जनता ने पार्षद को बनाया बंधक और बैठाया गंदे पानी में, जाने कहा की है यह खबर

वाराणसीवाराणसी में सीवर के जलजमाव से परेशान लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था से आजिज़ आ जाने के बाद अनोखे तरीके से अपनी आवाज पहुंचाने के लिए लोगों ने अपने ही पार्षद को बंधक बना लिया। शुक्रवार को कई घंटे तक पार्षद को कुर्सी पर बांधकर उसी सीवर के पानी के बीच बैठाये रखा। लोगों में इस बात का गुस्सा है कि वो सालों से इस परेशानी से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

वाराणसी के बलुवाबीर इलाके की ये अम्बिया मंडी गली है, यहां सीवर के पानी के बीच कुर्सी पर बंधे ये शख्स कोई और नहीं बल्कि यहीं के पार्षद तुफ़ैल अंसारी हैं। सालों से सीवर के पानी के बीच रहने को मजबूर लोगों की आवाज़ जब नहीं सुनी गई तो उन्होंने अपने नुमाइंदे को ही उसी पानी में बंधक बना लिया और इस बात की तस्दीक खुद पार्षद कर रहे हैं। तुफ़ैल अंसारी ने कहा, `बलुवा बीर वार्ड नंबर 79 में जो हमारा क्षेत्र है इसमें अंबिया मंडी ट्रांसफार्मर के पास से लगातार जलजमाव है। समस्या बनी हुई है जिसको लेकर जनता काफी आक्रोशित है और यहां लगभग 20 से 25 मकान के आसपास पानी बिल्कुल भरा रहता है। यहां का जो परिवार है वह अपने घर से दूर दवा लेने के लिए अपने घर से निकल नहीं पाता है और हम उनको बार-बार वादा करते हैं कोई सुनवाई नहीं होती है उसी को लेकर जनता ने हम को बंधक बना लिया।`

पढ़ें : तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर


दरअसल इस इलाके में सीवर के पानी की ये समस्या सालों पुरानी है, इसकी वजह से घर में आने वाला नल का पानी भी दूषित हो जाता है जिससे लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। स्थानीय नागरिक मो शोएब ने बताया, `बहुत परेशान हैं 25 से लेकर 40 घर लोगों को मलेरिया हो रहा है। फूड प्वाइ़जनिंग हो रही है पानी जो आ रहा है वह गंदा आ रहा है। पाइप के जरिए गंदा पानी आ जा रहा है। पार्षद जी को हम लोग कल भेजे थे बंधक भी बनाए थे आज की परेशानी नहीं है यह तकरीबन हम लोग झेल रहे हैं 10 साल से।`
ऐसा नहीं है कि समस्या सुलझाने का बंधक बनाए गये पार्षद ने प्रयास नहीं किया। वो इसकी लम्बी लड़ाई लड़े वर्क आर्डर भी पास कराया लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ जिसका उन्हें बेहद मलाल है और हार चुके पार्षद ये कह रहे हैं कि अगर हमें बंधक बनाने से ही जनता का काम हो सके तो ये भी उन्हें मंजूर है।

लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

लंदनहाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पूरे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन को दो दिसंबर को समाप्त करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं इसे आंशिक रुप से क्षेत्र के आधार पर प्रतिबंध की व्यवस्था फिर से लागू करने की योजना बनाई है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या स्थिर होती हुई प्रतीत हो रही है और ऐसे में इस कदम पर विचार किया जा रहा है।

पढ़ें : तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर

जॉनसन के कार्यालय ने शनिवार देर रात बताया कि सरकार इंग्लैंड में स्थानीय आधार पर प्रतिबंध की तीन स्तरों वाली प्रणाली फिर से लागू करने की योजना बना रही है। इस प्रणाली के तहत विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण की गंभीरता के आधार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। जॉनसन के कार्यालय के बयान के अनुसार सरकार ने पांच नवंबर को इंग्लैंड में चार सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया था।

पढ़ें : निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना मचा रहा धूम, मिल चुके हैं इतने व्यूज 


कैबिनेट प्रतिबंध हटाने संबंधी योजना पर आज विचार करेगी और प्रधानमंत्री सोमवार को संसद को विस्तार से इसकी जानकारी देंगे। जॉनसन के कार्यालय ने नियामकों द्वारा वायरस के टीके को मंजूरी देने की स्थिति में अगले सप्ताह राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना की भी पुष्टि की है। सरकार टीका आने तक संक्रमण को काबू करने के लिए जांच की संख्या बढ़ाएगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : "हिचकी" फिल्म की इस अभिनेत्री की हुई मौत, जाने क्या है मौत की वजह


आपको बता दे कि जॉनसन ने 31 अक्टूबर को इंग्लैंड के लिए घरों में रहने के नये नियमों की घोषणा की थी कि इंग्लैंड में पांच नवंबर से लगभग दो दिसंबर तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों की संख्या में पिछले सात दिन में गिरावट आई है। इसमें पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 13.8 प्रतिशत कमी आई है। जिसके चलते ये बड़ा फैसला लिया गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय: पार्टनर के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता जैसा

दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय: पार्टनर के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता जैसा

नई दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दंपति के बीच तलाक के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है. साथ ही कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि किसी जीवनसाथी के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है.


दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट एक ऐसे मामले में सुनवाई कर रहा था, जिसमें अलग रह रही पत्नी ने अपने पति पर यौन संबंध नहीं बना पाने का आरोप लगाया था. हाईकोर्ट ने पति के वकील की इस दलील को स्वीकार किया कि पत्नी के जरिए लिखित बयान में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और पति की छवि पर असर डालने के साथ उसकी मानसिक स्थिति को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित कर सकते हैं.


न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने कहा, 'इसलिए इस विषय पर कानून को देखते हुए हमें निचली अदालत के निष्कर्षों और टिप्पणियों में कोई कमी नजर नहीं आती कि अपीलकर्ता (पत्नी) के लिखित बयान में नपुसंकता से संबंधित आरोप स्पष्ट रूप से कानून के तहत परिभाषित क्रूरता की अवधारणा में आते हैं.'


हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक देने की पति की याचिका पर निचली अदालत के आदेश के खिलाफ महिला की अपील को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया. दंपति का विवाह जून 2012 में हुआ था. महिला की यह पहली शादी थी जबकि पुरुष उस समय तलाकशुदा था.


यौन संबंधों में रुचि नहीं


वहीं पति ने इस आधार पर शादी को समाप्त करने की गुहार लगाई थी कि महिला की कथित तौर पर यौन संबंधों में रुचि नहीं है और विवाह के लिए उसकी अनुमति महिला की कथित मानसिक अवस्था से संबंधित तथ्यों को छिपाकर ली गई. शख्स ने कहा कि यदि उसे इन बातों की जानकारी होती तो वह विवाह के लिए कभी राजी नहीं होता.


इसके बाद महिला ने अपनी प्रतिक्रिया में आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसकता की समस्या से पीड़ित है और विवाह नहीं चल पाने का असल कारण यही है. इसके अलावा उसके सास-ससुर झगड़ालू हैं और दहेज की मांग करते हैं. महिला ने यह आरोप भी लगाया कि दहेज मांगने के साथ ही ससुराल वालों ने उसके साथ क्रूरता भरा व्यवहार किया और उसके पति ने सास-ससुर के सामने ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट की.


महिला ने हाईकोर्ट से निचली अदालत के तलाक मंजूर करने के आदेश को रद्द करने की मांग की और वैवाहिक अधिकार बहाल करने की मांग की और कहा कि वह इस वैवाहिक गठजोड़ को बचाना चाहती है. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि महिला के आरोपों को निचली अदालत ने विशेषज्ञ की गवाही के आधार पर खारिज कर दिया है.

 

केंद्र पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा-खुली जेल बन गया है जम्मू-कश्मीर

केंद्र पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा-खुली जेल बन गया है जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के संसाधनों को बर्बाद किया जा रहा है और भारत सरकार हमारी अवमानना कर रही है. मुफ्ती ने दावा कि राज्य में अवैध रेत खनन हो रहा है और साइट पर उन्हें जाने से रोका गया.

मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'मुझे स्थानीय प्रशासन ने आज रामबियारा नाला जाने से रोका. जहां अवैध टेंडर के जरिए खनन हो रहा है और हमारे संसाधनों को बाहर भेजा जा रहा है. स्थानीय लोगों को इलाके में भी जाने से रोका जा रहा है. हमारी जमीन और संसाधन भारत सरकार द्वारा बर्बाद किए जा रहे हैं. भारत सरकार हमारी अवमानना कर रही है.'

केंद्र सरकार पर अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुफ्ती ने लगातार ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, 'ये उनका नया कश्मीर है. रेत माफिया दिन दहाड़े खनन कर रहे हैं और हमसे चुप रहने की उम्मीद की जाती है. एक नेता के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इन मुद्दों को उठाऊं. लेकिन, बीजेपी लगातार मेरे अधिकारों का उल्लंघन कर रही है और सुरक्षा के नाम पर मेरे आवागमन को रोका जा रहा है.'
 

मॉल के अंदर हुई गोलीबारी में 8 लोग हुए घायल, जाने कहा कि है घटना

मॉल के अंदर हुई गोलीबारी में 8 लोग हुए घायल, जाने कहा कि है घटना

विस्कॉन्सिन/नई दिल्ली। अमेरिका में एक मॉल के अंदर गोलीबारी हुई है। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में स्थित एक मॉल में हुई। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से गोलीबारी करने वाला शूटर लापता है। उसकी तलाश जारी है। घटना विस्कॉन्सिन राज्य के ववातोसा में मिल्वौकी के पास मेटफेयर मॉल में हुई है।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI)और ने ट्वीट किया है कि उनके अधिकारी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए घटनास्थल पर थे। वहीं, स्थानीय ववातोसा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जैसे ही सूचना पाकर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे शूटर गायब हो चुका था। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शूटर की पहचान की गई है। वह 20 से 30 साल का एक श्वेत युवक है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

समाजवादी पार्टी के एमएलसी के फ्लैट में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

समाजवादी पार्टी के एमएलसी के फ्लैट में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Also Read:- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए 

घटना हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट ए- 201 में शुक्रवार देर रात हुई। बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में गोली चलने की यह घटना घटी। राकेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहजहांपुर निवासी अमित यादव स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं।

Also Read:- छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार 
DCP सेंट्रल ने बताया, "पांच लड़के विनय नाम के एक लड़के का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पिस्टल से एक व्यक्ति राकेश को गोली लग गई। चारों अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा बरामद। शव का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है।"
 

 दुर्लभ रोग से ग्रसित है 12 साल की डेनियल, पानी को छूने से भी जा सकती है जान

दुर्लभ रोग से ग्रसित है 12 साल की डेनियल, पानी को छूने से भी जा सकती है जान

लूसियाना। अमेरिका के लूसियाना में जीवन बिताने वाली 12 साल की डेनियल मैकक्रेवन एक दुर्लभ रोग एचजेनिक यूर्टिसेरिया से पीडि़त हैं। दरअसल, डेनियल को पानी से एलर्जी है और उनकी दशा इतनी ज्यादा खराब है कि स्नान करने से भी वह मौत के घाट उतर सकती है।

डेनियल की मां ने बताया कि पानी जिंदगी का अहम भाग है एवं इस वजह से उनकी बेटी के लिए यह बेहद ही मुश्किल और दर्दनाक है। डेनियल को स्विमिंग करना बहुत है, किन्तु इस एलर्जी की वजह से उसे यह भी छोडऩा पड़ा। 

डेनियल की मां ने बताया कि जब भी वह पानी के संपर्क में आती थीं तो शरीर के उस भाग पर जलन होने लगती है और लाल रैश हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शरीर में जब एलर्जी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो एनाफायलेक्टिक शॉक भी लग सकता है। जिसके कारण डेनियल मर भी सकती है। 

डेनियल की मां आगे कहती हैं कि पहले डॉक्टर इस बात को मानने को तैयार नहीं थे, क्योंकि अधिकतर को इस एलर्जी की सूचना नहीं थी। एक डॉक्टर ने बेटी के हालातों को समझा और उन्हें कुछ उपाय सुझाए। 

एलर्जी से बचने हेतु रोज एंटी-हिस्टैमिन का डोज लेती हैं एवं साथ ही उन्हें नहाने के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। इसके सिवा वह एपीपेन का भी उपयोग करती है। 
बड़ी खबर : इस शहर में फिर रात आठ बजे बंद हो सकते हैं बाजार, प्रशासन कर रही विचार

बड़ी खबर : इस शहर में फिर रात आठ बजे बंद हो सकते हैं बाजार, प्रशासन कर रही विचार

भोपाल | राजधानी में बढ़ती हुई कोरोना मरीजों की संख्या के चलते प्रशासन एक बार फिर आठ बजे बाजार बंद करने पर विचार कर रहा है। इस बार यह बाजार व्यापारी आपसी सहमति से निर्णय लेकर बंद करेंगे। त्यौहारी सीजन में बाजारोंं में बढ़ी भीड़ और बिना मास्क और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन न किए जाने के चलत तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

पढ़ें : लॉकडाउन का सिलसिला फिर हुआ शुरू: आज रात 9 बजे से इस शहर में लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को मिली छूट

इसके चलते प्रशासन ने एक बार फिर बाजार बंद करने की तैयारियां शुरू कर दी है। इधर, शहर में अब दोबारा कंटनमेंट क्षेत्र बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है, हालांकि यह कंटेनमेंट क्षेत्र उन मरीजों के घर पर ही बनाया जाएगा जो कि होम आइसोलेशन में है। वहीं घर-घर जाकर स्क्रीनिंग और सेंपलिंग भी की जाएगी।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पति-पत्नी के विवाद में सालों ने मिलकर कर दी जीजा की हत्या

कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास के दस मकानों की हर दिन स्क्रीनिंग की जाएगी और लक्षण पाए जाने पर सेंपलिंग भी की जाएगी। इधर, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों में कंटेनमेंट कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू करें। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार भी सचेत हो गई है। वहीं जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। बढ़ते संक्रमण के कारण जिला प्रशासन को फिर से सभी तैयारियां करनी पड़ेगी।

 

 
बड़ी खबर : 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार और हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर : 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार और हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

विदिशामध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | विदिशा में एक 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है | जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद घेराबंदी कर उसे दबोचा है।

पढ़ें : लॉकडाउन का सिलसिला फिर हुआ शुरू: आज रात 9 बजे से इस शहर में लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को मिली छूट

मिली जानकारी के मुताबिक आदतन बदमाश आरोपी सुरेंद्र महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद फरार हो गया था। तलाश कर रही पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में पता चलते ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। ग्यारसपुर थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज है।

BIG BREAKING : नीतीश सरकार के नए शिक्षामंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : नीतीश सरकार के नए शिक्षामंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह

पटना | बिहार में नई सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन गई है, लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है | नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विरोधी दलों के निशाने पर हैं | इस बीच, मेवालाल चौधरी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है | यही नहीं, उनके इस्‍तीफे का लिफाफा राजभवन पहुंच गया है |

मेवालाल पर हैं ये आरोप
गौरतलब है कि तारापुर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉ मेवालाल चौधरी को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है | राजनीति में आने से पहले वर्ष 2015 तक वह भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे | वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए | इसके बाद जदयू से टिकट लेकर तारापुर से चुनाव लड़े और जीत गए | लेकिन, चुनाव जीतने के बाद डॉ चौधरी नियुक्ति घोटाले में आरोपित किए गए | कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में वर्ष 2017 में दर्ज किया गया था |  इस मामले में विधायक ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी |

मॉल के चेंजिंग रूम में खींच रहा था युवती की फोटो, रोका तो दी जान से मारने की धमकी, जाने कहा कि है घटना

मॉल के चेंजिंग रूम में खींच रहा था युवती की फोटो, रोका तो दी जान से मारने की धमकी, जाने कहा कि है घटना

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. पिंक सिटी के एक मॉल के चेंजिंग रूम में युवती के फोटो खींची गई. युवती अपने परिजनों के साथ मॉल घुमने आई थी. युवती ने आरोप मॉल के एक शॉप के कर्मचारी पर ही लगाया है. युवती का कहना है कि जब वो कपड़े ट्राई कर रही थी तब उसकी फोटो ली गई. जब उसने रोकने की कोशिश को उसे धमकी दी गई. मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला राजधानी जयपुर के आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर नाम के मॉल का बताया जा रहा है. यहां एक गारमेंट शॉप के कर्मचारी द्वारा चेंजिंग रूम में एक महिला की फोटो खींचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. परिजनों ने जब आपत्ति जताई तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी.
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना की सूचना के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल मीणा जमवारामगढ़, जयपुर ग्रामीण का रहने वाला है और आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर नाम के मॉल में एक गारमेंट्स शोरूम का कर्मचारी है. पुलिस के मुताबिक युवती अपने भाई और परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक शोरूम पर कपड़ की खरीददारी करने गई थी. इस दौरान ड्रेस चेंज करने के लिए वह जैसे ही चेंजिंग रूम में गई तो आरोपी अनिल ने युवती की फोटो ले ली. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

 

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन शुरू, जाने कहा की है खबर

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन शुरू, जाने कहा की है खबर

इंदौर, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिवाली के बाद जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. एक ही प्रतिष्ठान में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने से हड़कंप मच गया है. इससे सतर्क होकर स्वास्थ्य विभाग ने दुकान से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोजबीन शुरू कर दी है.

विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित ‘स्क्रीनिंग’ टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि मंगलवार को शहर के एमजी रोड स्थित आभूषणों की एक दुकान के कुल 72 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 31 लोग एक प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. साथ ही यहां से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में 24 मार्च से 17 नवंबर तक कोविड-19 के कुल 36,055 मरीज मिले हैं. इनमें से 719 मरीजों की मौत हो चुकी है.
नए मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है. (भाषा से इनपुट)
 

ममता बनर्जी ने मोदी को पत्र लिख कर दी ये बड़ी मांग, पढ़े ये खबर

ममता बनर्जी ने मोदी को पत्र लिख कर दी ये बड़ी मांग, पढ़े ये खबर

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है. इस संबंध में बनर्जी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है. अपने पत्र में बंगाल की मुख्यमंत्री ने मांग की है कि नेताजी के साथ क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए प्रधानमंत्री निर्णायक कदम उठाएं और मामले को सार्वजनिक क्षेत्र में रखें.

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा, "आपको भली प्रकार से जानकारी है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 मई 2022 को मनाई जाएगी. बंगाल के महानतम बेटों में से एक नेताजी देश के हीरो, राष्ट्रीय नेता और ब्रिटिश राज के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम के आइकन हैं. वह कई पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं. उनके अथक नेतृत्व में, इंडियन नेशनल आर्मी के हजारों वीर जवानों ने मातृभूमि के लिए उच्चतम बलिदान दिया."
 

गजब खबर राजधानी : सुख रहे कपड़े हुए गंदे, तो महिला ने पड़ोसन का तोड़ा दांत, पढ़ें पूरी खबर

गजब खबर राजधानी : सुख रहे कपड़े हुए गंदे, तो महिला ने पड़ोसन का तोड़ा दांत, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | संजय नगर निवसी सरोज चौधरी उर्फ उमा भारती (56) महिलाओं की मालिश का काम करती हैं। उसके पड़ोस में नंदनी नाम की महिला रहती है। गत दिवस नंदनी ने घर के सामने रस्सी पर कपड़े सूखने डाल रखे थे। सरोज के हाथ से घर की चाबी छूटकर नीचे गिर गई। चाबी उठाकर वह खड़ी हुई, तभी नंदनी के कपड़े जमीन पर गिर गए। विवाद में नंदनी नेएक जोरदार घूंसा सरोज के चेहरे पर मार दिया। इससे सरोज का एक दांत टूट गया। पुलिस ने नंदनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

 
भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

वड़ोदरागुजरात स्थित वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज का चुनाव हुआ स्थगित, अब इस तारीख के बीच चुनाव होगा संपन्न

जानकारी के अनुसार सूरत से पावागढ़ के रास्ते में टेंपो और डम्पर के बीच हुए हादसे में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि 19 लोग घायल हुए। दुर्घटना कपूरई से अहमदाबाद के वाघोडिया चोकड़ी पुल पर सुबह 3 बजे एक डम्पर और एक ईसर टेम्पो के बीच हुई। ये सभी लोग पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में 1 बच्चा, 5 महिलाएं, 3 पुरुष शामिल है।

पढ़ें : BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल


घटना की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त सीपी कलेक्टर, सीडीएम और एसएसजी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रंजन अय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे। वड़ोदरा की जिला कलेक्टर शालिनी अग्रवाल भी सुबह-सुबह पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि सूरत से पावागढ़ जा रहा एक ट्रक आज सुबह वडोदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी लोगों को एसएसजी अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। बताया गया कि घायलों को फायर ब्रिगेड द्वारा निकाला गया और इलाज के लिए सयाजी अस्पताल में भेजा गया।

'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाएगी एमपी की शिवराज सरकार, होगी पांच साल की सजा- नरोत्तम मिश्रा

'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाएगी एमपी की शिवराज सरकार, होगी पांच साल की सजा- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद के खिलाफ अगले विधानसभा सत्र में विधेयक लाने जा रही है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद को लेकर विधेयक लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लव जिहाद में 5 साल के कठोर कारावास की सजा का प्रावधान रहेगा और ही गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा. साथ ही सहयोग करने वाला भी मुख्य आरोपी की तरह अपराधी होगा. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर कोई शादी के लिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसके लिए एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन करना अनिवार्य रहेगा.

पढ़ें : बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर


लव जिहाद के मामलों से सख्ती से निपटेंगे- शिवराज

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लव जिहाद के खिलाफ बड़ा बयान दे चुके हैं और साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ऐसे मामले सामने आने पर उससे सख्ती से निपटा जाएगा और जल्द ही मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून को अमली जामा पहना दिया जाएगा. उन्होंने मंत्रालय में गृह विभाग की एक हाई लेवल मीटिंग के दौरान मंत्री और अफसरों के साथ यह तय किया था.

पढ़ें : BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार


सीएम शिवराज सिंह चौहान के लव जिहाद पर कानून बनाए जाने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने तो इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लव जिहाद कानून बनाने का मसौदा मांगा. रामेश्वर शर्मा का कहना है कि जिस तरह से नाम बदलकर लड़की को धोखा दिया जाता है और फिर उसके साथ जो कुछ भी होता है ऐसे में जरूरी है कि देश भर में इसके लिए एक सा कानून बने.

 

बड़ी खबर : राजधानी को दहलाने की शाजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी को दहलाने की शाजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दिल्ली में एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने सराय काले खां से 2 आतंकी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अशरफ और बशीर अहमद नाम के आतंकियों के पास से 2 पिस्टल और 10 कारतूस समेत 9 नक्शे बरामद हुए हैं, जिसमें से 5 दिल्ली के लुटियंस जोन के हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार


इसके अलावा आतंकियों के पास एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें 14 बड़े नेताओं के एड्रेस है। जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी दिवाली पर दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे। लेकिन भारी सुरक्षा की वजह से नाकाम हो गए थे। इसके बाद दोबारा से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा के रहने वाले हैं।

पढ़ें : SBI PO Recruitment: एसबीआई पीओ की बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा समेत अन्य बातें


यह पहले जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा के रास्ते पीओके जाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन आर्मी की भारी तैनाती और चौकसी की वजह से नाकाम रहे। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते पीओके जाने की फिराक में थे। एजेंसियां इनके मोबाइल को खंगाल रही है, नेटवर्क से और लोग भी जुड़े हुए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप


स्पेशल सेल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संजीव यादव ने कहा कि एक पुष्ट सूचना के आधार पर सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास पुलिस ने जाल बिछा कर सोमवार रात दस बजे जम्मू और कश्मीर के दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। उनकी पहचान बारामूला के अब्दुल लतीफ (22) और कुपवाड़ा के मो. अशरफ खताना (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उनके पास से कारतूस के साथ पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है।

घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल

घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल

पटना, पटनासिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ले से रहस्मय ढंग से लापता अक्षय उर्फ रिंकू की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया. दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया. पिछले 6 दिन से शव की बरामदगी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर अशोक राजपथ को जामकर जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशितों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. बाद में विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की.

मालसलामी थानाक्षेत्र के गाड़ीवान टोला मोहल्ला निवासी अक्षय उर्फ रिंकू को बीते बुधवार की शाम उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके बाद अक्षय अपना घर नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ भी अता पता नहीं चला तो थक हारकर परिजनों ने इस संबंध में मालसलामी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. 3 दिन पहले पूर्वी नंद गोला स्थित एक तालाब के पास से अक्षय का कपड़ा और बेल्ट पुलिस ने बरामद किया. वही रविवार देर शाम पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गंगा नदी से रिंकू का बाइक बरामद किया.

पुलिस ने इस मामले में रिंकू के एक दोस्त राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिंकू की हत्या किए जाने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है. हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है. घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उर्फ रिंकू का शव बरामद नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार में हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही शव को बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया. घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहा है.
 

भीषण सड़क हादसा : नदी में जा गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 7 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

भीषण सड़क हादसा : नदी में जा गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 7 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार तड़के 3 बजे के करीब एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के पुलघराट इलाके में एक वाहन व्यास नदी की सहायक नदी सुकेती खड्ड में गिर गया, जिस वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जो वाहन नदी में गिरा, वो एक पिकअप था।

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस देश के क्रिकेटर ने की आत्महत्या, 2018 U-19 वर्ल्ड कप में थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

घायल व्यक्ति पिकअप का वाहन चालक बताया जा रहा है। इस हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहन से बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए मजदूर बिहार के रहने वाले हैं, वो देर रात ही यहां पहुंचे थे। जिसके बाद ठेकेदार की गाड़ी उन्हें लेने पहुंचे थी।

पढ़ें : बड़ी खबर : मुुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फांसी पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच
इस सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएमओ ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से मन अत्यंत दुख हुआ है। सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।`

पढ़ें :  बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर


पुलिस ने बताया कि ये गाड़ी पुलघराट के पास अपना निंयत्रण खो बैठी और रेलिंग तोड़ते हुए नदी की धारा में नीचे गिर गई, जिस वजह से ये हादसा हो गाय। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क साध रही है।