BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा बढ़ाने की तैयारी, पेश किया जाएगा विधेयक

बड़ी खबर: एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा बढ़ाने की तैयारी, पेश किया जाएगा विधेयक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार एक्सप्रेस-वे और अन्य श्रेणियों की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार की सीमा में संशोधन करना चाहती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि मैं एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी की अधिकतम गति सीमा को 140 किमी प्रति घंटा तक करने के पक्ष में हूं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग श्रेणियों की सड़कों पर वाहनों की गति सीमा को संशोधित करने के लिए जल्द ही संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि मानसिकता बन गई है कि अगर गाड़ी की रफ्तार ज्यादा की गई तो दुर्घटना होगी। उन्होंने कहा कि भारत में वाहनों की गति सीमा का मानक बड़ी चुनौतियों में से एक है। वाहनों की रफ्तार को लेकर सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के कुछ निर्णय हैं, जिनके चलते हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, इस पर जल्द ही एक विधेयक संसद में पेश करेंगे।

गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार लेन वाली सड़कों पर गति सीमा कम से कम 100 किमी प्रति घंटा और दो लेन की सड़क पर 80 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमारे देश में ऐसे एक्सप्रेस-वे मौजूद हैं जहां कोई जानवर सड़कों पर नहीं पहुंच सकता है। सड़क के दोनों और बैरीकेडिंग की गई है।

बड़ी खबर: आयकर विभाग ने असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में की छापेमारी

बड़ी खबर: आयकर विभाग ने असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में की छापेमारी

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र और पश्चिम बंगाल स्थित दो समूहों के मामले में छापेमारी और जब्ती अभियान चलाया। छापेमारी की इस कार्रवाई में कोलकाता, गुवाहाटी, रंगिया, शिलांग और पटना के कुल 15 परिसरों को शामिल किया गया था।


इनमें से एक समूह सीमेंट विनिर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि इस समूह ने बिना अकाउंट-बुक्स में दर्ज बिक्री और फर्जी खर्चें दिखाकर बेहिसाब आय अर्जित की है। इस बेहिसाब आय को शेल कंपनियों (केवल कागजों पर) के जरिए व्यापार में वापस लाया जाता है। छापेमारी के दौरान हासिल सबूतों से पता चला कि समूह ने अपनी प्रमुख कंपनी को समायोजन प्रविष्टियां प्रदान करने के लिए कई कागजी कंपनियां चलाई हैं। इन कागजी कंपनियों को उनके दिए गए पते पर नहीं पाया गया। छापेमारी के दौरान फर्जी असुरक्षित ऋण, भुगतान किया गया फर्जी कमीशन, शेल कंपनियों के माध्यम से प्राप्त फर्जी शेयर प्रीमियम आदि का संकेत देने वाले सबूत भी पाए गए। इन सबूतों से संकेत मिलता है कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बेहिसाब हो सकती है। इसके अलावा यह समूह गलत तरीके से आदिवासी व्यक्तियों को लेनदारों के रूप में दिखा रहा था, इस तरह की रकम लगभग 38 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कुछ ऑफशोर संस्थाओं/बैंक खातों के विवरण छारामारी के दौरान पाए गए, जो स्पष्ट रूप से आय के संबंधित रिटर्न में घोषित नहीं किए गए हैं।


वहीं, दूसरा समूह असम, मिजोरम और उत्तर- पूर्व के अन्य हिस्सों में रेलवे के ठेके को क्रियान्वित करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है। छापेमारी के दौरान भूमि और संपत्तियों में अघोषित निवेश की ओर इशारा करने वाले अभियोजन योग्य दस्तावेज, खुले पन्ने (लूज शीट) और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। बड़ी संख्या में भूमि और संपत्तियों से संबंधित बिक्री के दस्तावेज पाए गए हैं, जिनका मूल्यांकन 110 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। छापेमारी के दौरान इन संपत्तियों के अधिग्रहण के स्रोत की व्याख्या करने के लिए सबूत पेश नहीं किए गए हैं। इसके अलावा, संपत्ति की बिक्री में 13 करोड़ रुपये से अधिक के नकद लेन-देन के विवरण वाले दस्तावेज मिले हैं।


इन छापेमारी और जब्ती कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप 250 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। 51 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है। नौ बैंक लॉकरों को निषेध आज्ञा के तहत रखा गया है और उन पर कार्रवाई किया जाना अभी बाकी है।

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरिये गिरफ्तार, नगद के साथ अन्य सामान जब्त

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरिये गिरफ्तार, नगद के साथ अन्य सामान जब्त

राजकोट: गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर गांधी स्मृति सोसायटी शेरी नं 2 4/5 कॉर्नर के निकट से सुबोधभाई रा. पीलपीया (29) को, करणपरा शेरी नं 38 के निकट से हार्दिकभाई वि.पोपट (27) को मोबाइल फोन पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए और रैयारोड़ शांतिनिकेतन पार्क निकट धवलभाई कि. हिरपरा (27) को उसके मकान से मोबाइल फोन पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टी-ट्वन्टी मैच पर सट्टा लगाते हुए गुरुवार की रात पकड़ लिया गया। उनसे क्रमश: नकद सहित 86500, 14600 और 8500 रुपये कीमत का सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भीख मांगने के लिए किया मजबूर, कम कमाई होने पर गर्लफ्रेंड के साथ करता था कुछ ऐसा

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भीख मांगने के लिए किया मजबूर, कम कमाई होने पर गर्लफ्रेंड के साथ करता था कुछ ऐसा

प्यार में धोखेबाज़ी (Cheating in Love) और बेवफाई के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन कोई अपनी गर्लफ्रेंड से भीख (Boyfriend Forced Girlfriend to beg) मंगवाए, शायद ऐसा आपने पहले नहीं सुना होगा. पीटर्सबर्ग के रहने वाले 21 साल के काइल हेल्म (Kyle Helm) ने अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड निकोल (Nicole Clarges) से न सिर्फ भीख मंगवाई, बल्कि उसके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया.

रिश्तों में मारपीट और दुर्व्यवहार का इससे बुरा उदाहरण आपने नहीं देखा होगा. 21 साल के काइल हेल्म ने निकोल से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही उससे गुलामों जैसा बर्ताव किया. गनीमत ये रही कि एक दिन किसी शख्स ने निकोल के शरीर पर घाव देखकर पुलिस बुलाई और काइल हेल्म को गिरफ्तार किया जा सका. कोर्ट ने काइल को उसके जुर्म के लिए 4 साल की सज़ा सुनाई है.

ब्वॉयफ्रेंड मंगवाता था गर्लफ्रेंड से भीख
सितंबर 2016 में हेल्म से निकोल की मुलाकात एक हॉस्टल में हुई. तब निकोल 17 साल की थीं. उसके ब्वॉयफ्रेंड को उन दिनों से ही नशे की लत थी और एक दिन उसने निकोल के मुंह पर पंच जड़ दिया. हालांकि माफी मांगने के बाद निकोल ने हेल्म से रिश्ते सामान्य कर लिए. घटना के कुछ ही हफ्ते बाद हेल्म ने उसे हॉस्टल से निकाल दिया. निकोल का कहना है कि हेल्म उसकी सभी हरकतों पर नज़र रखता है. उसे सिर्फ इनकमिंग वाला एक फोन दे रखा था और निकोल को किसी भी अजनबी से बात करने की इज़ाजत नहीं थी. एक दिन हेल्म की मुलाकात एक बेघर शख्स से हुई. हेल्म ने उसे भीख मांगने से होने वाली कमाई के बारे में पूछा और अगले दिन से अपनी गर्लफ्रेंड को इसी काम पर लगा दिया.

कम कमाई होने पर घोंपा पेंचकस
पीटरबरो टाउन सेंटर पर रोज़ भीख मांगने से होने वाली कमाई हेल्म अपने पास रख लेता था. निकोल को सिर्फ 10 पाउंड खर्चे के लिए मिलता था. जब तक वो भीख मांगती थी, तब तक खुद हेल्म घंटों सड़क पर खड़े होकर निकोल पर नज़र रखता था. एक दिन जब उसकी कमाई 20 पाउंड से कम हुई तो ब्वॉयफ्रेंड ने निकोल पर पेंचकस से वार कर दिया. जब उसकी पीठ पर किया गया वार असफल रहा, तो हेल्म ने निकोल के घुटने पर दो-तीन जगह पेंचकस घोंपा. इतना ही नहीं उसके सिर पर भी कांच की बोतल फोड़ दी. इस हालत में भी वो भीख मांगने गई थी. आखिरकार जब किसी शख्स की मदद से उसने हेल्म की पुलिस में शिकायत की, तब उसे दलदल से आज़ादी मिल सकी.
 हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषी करार, 12 अक्तूबर को सीबीआई विशेष अदालत सुनाएगी सजा

हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषी करार, 12 अक्तूबर को सीबीआई विशेष अदालत सुनाएगी सजा

पंचकूला। रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए।

इस मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषी करार दिया गया। अदालत ने इस मामले में पहले फैसला  26 अगस्त को सुनाना था। अभियोजन पक्ष के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई थी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया।  

2003 में की गई थी सीबीआई जांच की मांग
10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह का मर्डर हुआ था। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी।  सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज किया था।

 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर  चार्ज फ्रेम किए थे।गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वह उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल में काट रहा है। राम रहीम को इससे पहले सीबीआई जज रहे जगदीप सिंह ने सजा सुनाई थी। जगदीप का इसी साल ट्रांसफर हो गया था। उनकी जगह चंडीगढ़ में सीबीआई जज रहे डॉ. सुशील गर्ग को पंचकूला सीबीआई विशेष अदालत में नियुक्त किया गया है। 
 
 बड़ी खबर: 125 करोड़ की हेरोइन के साथ एक व्यापारी गिरफ्तार, हेरोइन लाने के लिए तस्करों ने निकाली अनोखी तरकीब

बड़ी खबर: 125 करोड़ की हेरोइन के साथ एक व्यापारी गिरफ्तार, हेरोइन लाने के लिए तस्करों ने निकाली अनोखी तरकीब

मुंबई।  राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई से 25 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये बताई गई। हेरोइन मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद हुई थी। इस मामले में डीआरआई ने नवी मुंबई इलाके से जयेश सांघवी नाम के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक डीआरआई की हिरासत में भेजा है। 
 


 

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरोइन लाने के लिए तस्करों ने अनोखी तरकीब निकाली। उन्होंने ईरान से लाए जा रहे कंटेनर में कथित तौर पर मूंगफली के तेल की खेप के बीच हेरोइन छिपा दी थी। हालांकि, राजस्व खुफिया विभाग ने छापा मारकर हेरोइन बरामद कर ली। 

 


 

 

इसी तरह जुलाई में भी ईरान से तस्करी कर के लाई जा रही दो हजार करोड़ रुपये की हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। 283 किलो की मात्रा में भारत भेजी गई इस हेरोइन को भी राजस्व खुफिया विभाग ने ही पकड़ा था। इस कंसाइनमेंट को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंगरगाह से सड़क मार्ग के जरिए पंजाब भेजा जाना था। इस मामले में तब डीआरआई ने पंजाब के तरण तारण के रहने वाले एक सप्लाई प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। 
 

 


 

 

एयरपोर्ट में भी बरामद की गई थी तस्करी से लाई गई हेरोइन
 

 

पिछले महीने इसी तरह मुंबई एयरपोर्ट से करीब 5 किलो हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार हुई थीं। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई थी। दोनों महिलाओं की पहचान मां-बेटी के तौर पर हुई थी और वे दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग से आई थीं। इन दोनों ने ड्रग्स को अपने ट्रॉली बैग की किनारे की जेब में रखा था। यह किसी भी एयरपोर्ट में मिलने वाली ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप में से एक रही।
 

 
 राजधानी के कॉटन गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

राजधानी के कॉटन गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-2 के हरकेश नगर में आज तड़के करीब 3.45 बजे एक गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही हैं। 

जानकारी के अनुसार, ओखला में स्थित कॉटन के गोदाम में यह भीषण आग लगी है। मौके पर 17 फायर की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। बेसमेंट ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तक आग पहुंच गई है। दमकल विभाग का कहना है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है। 
सेक्स रेकेट: पुलिस ने होटल में दबिश देकर 26 युवक-युवतियों को पकड़ा, 56 साल का बुजुर्ग भी पकडाया पडोसी के साथ

सेक्स रेकेट: पुलिस ने होटल में दबिश देकर 26 युवक-युवतियों को पकड़ा, 56 साल का बुजुर्ग भी पकडाया पडोसी के साथ

मेरठ, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बुधवार को एक होटल में दबिश देकर 26 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक 56 साल के युवक को पकड़ा है, जो पड़ोसी महिला को महिला को लेकर होटल में आया था। संभावना जताई जा रही है कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था।
क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष शर्मा, एएचटीयू प्रभारी आदेश कौर, एसओ पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बुधवार को पल्लवपुरम स्थित कृष्णा होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने होटल के कमरों में चेकिंग कर 13 जोड़ों को बरामद किया। टीम ने रजिस्टर चेक किया तो सिर्फ दो युवकों की एंट्री मिली। जिस पर पुलिस ने सभी युवक-युवतियों व मैनेजर आशु को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
वहीं, चर्चा यह है कि टीम को होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। संभावना जताई जा रही है कि छापामारी में पकड़े गए युवक-युवतियां सेक्स रैकेट में शामिल हैं। फिलहाल पुलिस व टीम इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। टीम ने युवतियों के परिजनों को फोन कर थाने बुला लिया है। मैनेजर आशु का कहना है कि सभी की आईडी देखने के बाद होटल में एंट्री दी गई। बताया गया कि पकड़े गए युवक-युवतियां दौराला, मेरठ, मुजफ्फरनगर व आस पास के बताएं जा रहे हैं।
वहीं पकड़े गए जोड़ों में एक 56 साल का व्यक्ति भी शामिल है, जो पड़ोस की ही एक महिला को लेकर होटल में पहुंचा था। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर के समय युवक एक युवती को लेकर होटल में पहुंचा था। युवक ने आधे घंटे के लिए रूम मांगा, जिस पर मैनेजर ने पूरे दिन का चार्ज मांग लिया। इसको लेकर दोनों में बहस हुई। वहीं कमरा नहीं मिलने पर वे वहां से चले गए।
 

बड़ी खबर: स्कूल में घुसकर आतंकियों ने की प्रिंसिपल और टीचर की हत्या

बड़ी खबर: स्कूल में घुसकर आतंकियों ने की प्रिंसिपल और टीचर की हत्या

श्रीनगर। श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी।

घाटी में पिछले तीन दिनों के भीतर पांच नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया था। इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

पहला हमला एक फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर आतंकियों ने गोलियों बरसा दीं। तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बड़ा हादसा : बस-ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बड़ा हादसा : बस-ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री सवार थे। अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। 

अभी तक कुल कितनी मौतें हुई हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सवारी से भरी बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी।

सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों को दो लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपये
भीषण सड़क हादसे पर जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है और अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सभी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

 BREAKING : गरबा के लिए समयसीमा तय, रामलीला-रावण दहन के लिए दिशानिर्देश जारी

BREAKING : गरबा के लिए समयसीमा तय, रामलीला-रावण दहन के लिए दिशानिर्देश जारी

भोपाल। आज से देश भर में शारदीय नवरात्र पूजा की शुरुआत होने जा रही है। भक्तों में जहां इस पूजा को लेकर हर्षोल्लास है वहीं कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी प्रशासन ने भक्तों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है। 

रात 10 बजे तक ही गरबा की अनुमति
मध्यप्रदेश में नवरात्रि के दौरान रात 10 बजे तक ही गरबा हो सकेंगे। कलेक्टर को गरबे के संबंध में सूचना देना जरूरी होगा। दरअसल, गरबा स्थल व पंडालों में रात 10 बजे तक ही डीजे, बैंड या ढोल बजाने की अनुमति रहेगी।  इस दौरान लोगों को मास्क पहनना जरूरी होगा।

रामलीला पर इन नियमों का करना होगा पालन
दशहरे पर रामलीला का मंचन भी किया जा सकेगा, लेकिन मैदान या हॉल की क्षमता  50 फीसदी ही रहेगी। इसके लिए आयोजनकर्ताओं को कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी और यह भरोसा भी दिलाना होगा कि शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। 

रावण दहन
रावण दहन से पहले चल समारोह सिर्फ प्रतीकात्मक तरीके से निकाले जा सकेंगे। रावण दहन के बड़े पैमाने पर आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है, क्योंकि इनमें लाखों लोग जुटते हैं। प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। आयोजन स्थल पर सिर्फ 50 फीसदी लोगों को ही मौजूद रहने की छूट रहेगी।

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सिर्फ 10 लोग
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सिर्फ 10 लोगों को अनुमति रहेगी। उसके लिए भी पूजा समिति को प्रशासन से इजाजत लेना होगी। ये तय करना और निगरानी रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि विसर्जन स्थल पर किसी तरीके की भीड़ नहीं हो।
 
बड़ी खबर: प्रदेश सरकार की 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप-टैबलेट

बड़ी खबर: प्रदेश सरकार की 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप-टैबलेट

लखनऊ: यूपी के विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने ही बचे हैं। योगी कैबिनेट ने यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब उत्तर प्रदेश के युवाओं को लैपटॉप टैबलेट वितरित किया जाएगा। लखनऊ में हुई योगी कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि के एक करोड़ छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट देने के प्रस्ताव को भी पास किया गया है।


छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन या टैबलेट योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। स्नातक, तकनीकी शिक्षा में बीटेक, पॉलिटेक्निक, चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े 60 लाख से 1 करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जाएगा। ये प्रकिया जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी, इसमें करीब 3000 के करीब बजट खर्च होगा।

BIG BREAKING: धारदार हथियार से BJP नेता के भतीजे का मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

BIG BREAKING: धारदार हथियार से BJP नेता के भतीजे का मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है मंगलवार देर रात उस समय सनसनी मच गई, जब कुछ लोगों ने भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. आरोप है कि जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश में 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है. मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के गल्हैया गांव की है.

यहां भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश सिंह के भतीजे विशाल सिंह की हत्या की गई है. बताया जाता है कि विशाल देर रात शौच करने घर के पास गया था, तभी उसको पकड़ कर उन्हीं के कुछ रिश्तेदारों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जमकर मारा-पीटा और गड़ासे से उस पर हमला किया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना होने पर परिजन घायल विशाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया.

 दबिश में गए सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों समेत चार लोगों की हादसे में मौत, खड़ी ट्रक से जा टकराई पुलिसकर्मियों की कार

दबिश में गए सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों समेत चार लोगों की हादसे में मौत, खड़ी ट्रक से जा टकराई पुलिसकर्मियों की कार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मध्यप्रदेश के मुरैना में हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। मुरैना पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी है। हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी इगलास से ग्वालियर दबिश में गए थे। 


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास से ग्वालियर दबिश में गए एक दरोगा, दो सिपाहियों समेत चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा मध्यप्रदेश के मुरैना में हुआ। पुलिसकर्मियों की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराने पर यह हादसा हुआ। 

कोतवाली बेसवां चौकी प्रभारी एसआई मनीष कुमार निवासी गाजियाबाद, हमराही सिपाही सुनील कुमार निवासी फिरोजाबाद, सिपाही पवन कुमार थाना कागारौल जिला आगरा और रामकुमार निवासी थाना अछनेरा आगरा और प्राइवेट गाड़ी से चालक दीपक पुत्र नेम सिंह निवासी किला बेसवां के साथ ग्वालियर जा रहे थे। 

यह सभी बाइक चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वहां जा रहे थे। रास्ते में मुरैना थाना इलाके में गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें एसआई मनीष कुमार और सिपाही सुनील कुमार, पवन कुमार और चालक दीपक की मौत हो गई। जबकि रामकुमार गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
 
 महंगा पड़ा पटरी पर बैठकर शराब पीना, ट्रेन से कटकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत

महंगा पड़ा पटरी पर बैठकर शराब पीना, ट्रेन से कटकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत

भोपाल। छोला मंदिर थानांतर्गत  भानपुर ब्रिज के पास रेल पटरी से गत दिवस सुबह दस बजे पुलिस ने एक मलिा सहित दो लोगों के शव बरामद किए हैं। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों रेल पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। मौके पर मिले आधार कार्ड के आधार पर पुरुष की पहचान ग्राम अजनिया जिला मंडला निवासी जनकलाल पटेल पुत्र छोटेराम (45) के रूप में हुई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों साथ में मजदूरी करते थे।
पति के समलैंगिक होने से परेशान पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पति समलैंगिक संबंध की अश्लील फोटो पोस्ट करता है

पति के समलैंगिक होने से परेशान पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पति समलैंगिक संबंध की अश्लील फोटो पोस्ट करता है

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है महिला अपने पति के खिलाफ समलैंगिक संबंधों की शिकायत दर्ज कराई है। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां लसूड़िया थाना अंतर्गत महालक्ष्मी नगर निवासी पारुल तब्रेकर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति समलैंगिक है। वह अपने दोस्तों के साथ सम्बन्ध बनाता है और फिर अपनी अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर उसको टैग करता है। जिससे उसकी छवि धूमिल हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 2015 में हुई थी। पति शिवपुरी के एसबीआई बैंक में फैकल्टी के तौर में पदस्थ है। पारुल ने अपने पति दीपक के खिलाफ दहेज़ के लिए परेशान करने का आरोप भी लगाया है। महिला ने बताया की उसका पति लगातार समलैंगिक संबंध की फोटो पोस्ट करता है और उसे परेशान कर रहा।


खबर है कि महिला ने लसूड़िया थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद महिला डीआईजी मनीष कपूरिया से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मनीष कपूरिया ने लसूड़िया थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

BREAKING NEWS: हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं, 5 दिन के लिए स्कूल बंद

BREAKING NEWS: हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं, 5 दिन के लिए स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मंडी में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं। मंडी के तहसीलदार ने बताया, "आज जब सैंपल लिया गया तो स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं। स्कूल को 5 दिन के लिए बंद कर दिया है।"

प्रेमी को वीडियो कॉल करने के बाद नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी, डायरी में छोड़ गई दोस्त के लिए ये संदेश

प्रेमी को वीडियो कॉल करने के बाद नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी, डायरी में छोड़ गई दोस्त के लिए ये संदेश

कानपुर. कल्याणपुर में किराए के मकान में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा (nursing student) रीबुल उर्फ शिवा ने अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया और उसके बाद फांसी लगा ली. मामले की जानकारी पर होने पर मकान मालकिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की. इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से पुलिस ने छात्रा का मोबाइल और डायरी जब्त की है. डायरी में छात्रा का दोस्त के नाम एक संदेश भी है.

मूल रूप से इटावा के उसराहार थाने के बिशुनपुर गांव की रहने वाली रीबुल उर्फ शिवा रामा डेंटल कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही थी. कल्याणपुर के एक नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स ने पार्ट टाइम में नौकरी की शुरुआत की थी. शिवा 15 दिन पहले ही कल्याणपुर के अशोकनगर खलवा में किराए के मकान पर रहने आई थी. उसने रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली थी.

डायरी में लिखा दोस्त के नाम संदेश
मौके से मिली डायरी में शिवा ने अमन नाम के दोस्त के नाम संदेश लिखा है. जिसमें लिखा है कि अमन कहां हो. हॉस्पिटल क्यों नहीं आ रहे हो. उसकी वजह से दिमाग खराब है. तुम्हारे पास उसका फोन तो नहीं आया. हमने उसको ब्लॉक कर दिया है. तुमसे तो नहीं कुछ पूछ रहा था. अगर पूछे तो बताना. पता है ना क्या बताओगे. हमको फोटो वायरल करने के लिए बोल रहा था. कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन से पूछताछ कर छात्रा को धमकी देने वाले अज्ञात युवक की पहचान की जाएगी. परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

 बड़ा हादसा: ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

बड़ा हादसा: ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार पर सवार लोग जा रहे थे तभी फुलवरिया गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ 31 पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राम प्रसाद, सुनील कुमार और विकास कुमार के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बड़ी खबर : बरामदे में सो रहे व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट कर ले गए बदमाश, आधी रात को इलाके में मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर : बरामदे में सो रहे व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट कर ले गए बदमाश, आधी रात को इलाके में मची अफरा-तफरी

मौरावां | उन्नाव में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मौरावां थाना क्षेत्र के गौरी गांव स्थित घर के बरामदे में सो रहे युवक पर बदमाशों हमला बोल दिया। अचेत होने पर युवक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए। बेटे को लहूलुहान देख बहन व मां चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और युवक को जख्मी हालत में लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रवाना हो गए। पुलिस ने डॉग स्कवायड व फील्ड यूनिट टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और जांच में जुट गई है।

गौरी गांव का सूरजपाल रात में खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चला गया था। सूरज के पिता कमलेश विदेश में नौकरी करते हैं। देर रात दो युवकों ने सूरज के पर हमलाकर दिया। सिर पर किसी वजनी हथियार से मारा गया। उसके बेहोश होने पर प्राइवेट पार्ट को काट दिया। अंदर मौजूद शादीशुदा बड़ी बहन पूजा ने भाई के चीखने की आवाज सुनी तो मां पुष्पा को आवाज लगाई।

दोनों जब तक पहुंची बदमाश भाग चुके थे। सूरज को लहूलुहान देख दोनों चिल्लाने लगीं। आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे। मां ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सूरज को लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्कवायड और फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। एएसपी शशि शेखर सिंह के मुताबिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।