BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक : प्रदेश में प्रारंभ की जाएगी अत्याधुनिक खेल अकादमियां: सी.एस.आर. मद से होंगी संचालित

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक : प्रदेश में प्रारंभ की जाएगी अत्याधुनिक खेल अकादमियां: सी.एस.आर. मद से होंगी संचालित
Share

रायपुर | मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना प्रारंभ होगी, पारंपरिक खेलों गेड़ी, भौरा, फुगडी को किया जायेगा प्रोत्साहित| प्रदेश में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक, क्रिकेट, स्विमिंग, आर्चरी, इंडोर गेम्स (मार्शल आर्ट), फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और खो-खो की अकादमी प्रारंभ की जाएगी | 

पढ़ें : एच.डी.एफ.सी बैंक के शटर का ताला तोड़ समानो की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में अत्याधुनिक खेल अकादमियां प्रारंभ की जाएगी, इन आकदमियों के लिए स्टेडियमों के चयन का दायित्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खेल आकदमियों के लिए स्टेडियमों का चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए ।

पढ़ें : कोरोनॉ वायरस का बचाव होमियोपैथी से संभव : डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, जाने इस संक्रमण के लक्षण


बैठक में यह निर्णय भी लिया गया की खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों-गेंडी, भौंरा, फुगड़ी जैसे खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा।  पारंपरिक खेल अब विलुप्त होते जा रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की प्रदेश के महत्वपूर्ण खेल स्टेडियम अब छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के आधीन रखे जाएंगे । खेल अकादमी का संचालन सी.एस.आर. मद के माध्यम से किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने इसके लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा ।
छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण में दो सांसदों, पांच विधायकों और दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को अधिकृत किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक, क्रिकेट, स्विमिंग, आर्चरी, इंडोर गेम्स (मार्शल आर्ट), फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और खो-खो की अकादमी प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया।

पढ़ें : आरपीएफ के टीम ने हिंदुस्तान क्वाइल लिमिटेड और इस्पात इंडिया में की छापे-मारी


बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल सहित अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव खाद्य डॉ कमलप्रीत सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री अविनाश चम्पावत, नगरीय विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, संचालक खेल श्रीमती श्वेता सिन्हा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply