BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

लॉकडाउन : राजधानी में सोमवार के इतने बजे तक लॉक डाउन, सड़कों पर रहेगा सन्नाटा

लॉकडाउन : राजधानी में सोमवार के इतने बजे तक लॉक डाउन, सड़कों पर रहेगा सन्नाटा
Share

भोपाल | मध्य प्रदेश में कोरोना की चेन तोडऩे के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश के 12 शहरों में रविवार लॉकडाउन लगाया गया है। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सौंसर (छिंदवाड़ा) और विदिशा में कल पूरी तरह से सख्ती की जाएगी।  राजधानी भोपाल में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन लगाया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम बघेल ने बुलाई आपात बैठक, लॉकडाउन को ले कर आ सकती है बड़ी खबर

होली के चलते कलेक्टर ने सोमवार को भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसलिए सोमवार को भी अघोषित लॉकडाउन रहेगा। यानी लोग दो दिन तक घरों में रहकर कोरोना के संक्रमण को रोकेंगे। रविवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेडिंग की है। हालांकि कुछ लोग आ जा रहे है। इसमें जरूरी सेवाओं और रेलवे और एयरपोर्ट जाने वाले लोग शामिल है। पुलिस पूछताछ और उनके आईकार्ड देखकर आने-जाने दे रही है।

पढ़ें : जिला कलेक्टर ने की लोगों से अपील : अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व मनाये घर पर 

पुलिस ने हबीबगंज अंडर ब्रिज, पुल बोगदा, रचना नगर अंडर ब्रिज, सुभाष नगर अंडर ब्रिज जैसी कई जगहों पर पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे दोपहिया वाहन भी यहां से नहीं गुजर सकते। शहर में 200 स्थानों पर पुलिस तैनात है और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए तीन हजार पुलिसकर्मियों का अमला सड़कों पर है। पुलिस की गाडिय़ां भी लगातार गश्त लगा रही हैं।

पढ़ें : होली के दिन 24 घंटे चालू रहेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय 

कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने सांकेतिक रूप से होली जलाने व शब-ए-बारात व पाम संडे मनाने की अनुमति दी है। लेकिन अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। बड़े आयोजन नहीं होंगे। इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने संशोधित आदेश जारी कर दिया। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक प्रतीकात्मक रूप से कॉलोनी/सोसायटी के अंदर होलिका दहन अधिकतम 20 लोगों की मौजूदगी में किया जा सकेगा। अन्य सार्वजनिक स्थानों से मुख्य मार्ग, मुख्य चौराहे, पार्क इत्यादि में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दहन नहीं किया जाएगा। व्यक्तियों की सीमा एवं कोविड प्रोटोकॉल के पालन की जिम्मेदारी संबंधित हाउसिंग सोसायटी की रहेगी।
 
 
लॉकडाउन की सख्ती के कारण श्री हिंदू उत्सव समिति ने होली के दिन यानी सोमवार को निकलने वाला चल समारोह रद्द कर दिया है। सोमवार को सुबह 6.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। कोरोना से बचाने सोमवार को आयोजित होली चल समारोह स्थगित कर दिया है। जिला प्रशासन से अत्यधिक सख्ती ना करने और सोमवार को अनराव की होली पर जिन परिवारों में गमी की होली है। रंग गुलाल लगाने जाने वालों को न रोके जाने की अपील की है। शराब की दुकानों को संडे लॉकडाउन के साथ होली के दिन सोमवार को भी बंद कराया जाएगा।
 

Share

Leave a Reply