नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सेल्फी ने ली जान: बच्ची ने बनाया फांसी का फंदा, सेल्फी लेते वक्त बैलेंस बिगड़ा

 सेल्फी ने ली जान: बच्ची ने बनाया फांसी का फंदा, सेल्फी लेते वक्त बैलेंस बिगड़ा
Share

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया ही जहां एक सेल्फी के चक्कर में छात्रा की मौत हो गई। आइये जानते है क्या है पूरा मामला-
आपको बता दे की यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहाँ एरोड्रम थाना क्षेत्र रहने वाली 12 साल की बच्ची की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मां वैष्णोदेवी नगर क्षेत्र का है।
 
 
यहां अतुल सोलंकी दो बेटियों और बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं। अतुल सोलंकी एसएएफ में और मां हाईकोर्ट में बतौर कांस्टेबल पदस्थ हैं। 12 साल की आयुषी घर में बड़ी बेटी थी। मंगलवार को माता-पिता ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 4 बजे छोटा भाई और बहन पास ही स्थित दादी के घर खेलने गए थे। आयुषी अपने कमरे में अकेली थी।
 
 
वह काफी देर तक बाहर नहीं आई। इतने में दूसरी बेटी और दादी घर पहुंचे। यहां बच्ची को कमरे में फंदे पर लटके देखा, तो होश उड़ गए। इसकी सूचना माता-पिता को भी दी गई। बच्ची को पड़ोसियों की मदद से उतारा गए। घर पहुंचे माता-पिता बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
 
सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया, घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि बच्ची ने सेल्फी के लिए फंदा गले में डाला था। इस दौरान कुर्सी सरक गई, जिस कारण वह फंदे पर लटक गई। जांच के बाद ही पुलिस सही कारण पता चलने की बात कह रही है। फिलहाल जाँच जारी हैं।
 

Share

Leave a Reply