छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

चांदी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड 80 हजार तक पहुंची कीमत, सोना 7 सालों के उच्चतम स्तर पर

चांदी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड 80 हजार तक पहुंची कीमत, सोना 7 सालों के उच्चतम स्तर पर
Share

नई दिल्ली | इंटरनैशनल मार्केट की बात करें तो सोना दो हजार डॉलर के पार 2058 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच चुका है। यह सात सालों का उच्चतम स्तर है। 31 जुलाई को गोल्ड 1973 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुआ था। अगस्त के महीने में अब तक वह 2072 डॉलर तक के उच्चतम स्तर को टच कर चुका है। सिल्वर की बात करें तो गुरुवार को यह 28.40 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस पर बंद हुई।

READ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थिति में पांच लड़कियों सहित तीन युवक गिरफ्तार

एमसीएक्स पर सुबह के 10.40 बजे अक्टूबर डिलिवरी वाले गोल्ड की कीमत में 15 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस समय यह 55830 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को यह 55845 के स्तर पर बंद हुआ था। आज सुबह यह 55965 के स्तर पर खुला। 56191 अब तक का उच्चतम स्तर है।
 
 
एमसीएक्स पर दिसंबर गोल्ड डिलिवरी में 15 रुपये की तेजी देखी जा रही है। यह इस समय 56030 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को यह 56015 के स्तर पर बंद हुआ था। आज सुबह यह 56347 के स्तर पर खुला। अब तक के कारोबार के दौरान 56379 उच्चतम स्तर है।
एमसीएक्स पर सुबह 10.40 बजे सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत में 98 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इस समय यह 76150 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। गुरुवार को यह 76052 के स्तर पर बंद हुई थी। आज सुबह यह 77949 के स्तर पर खुली और यह इसका आज का उच्चतम स्तर है।
 
 
एमसीएक्स पर इस समय दिसंबर डिलिवरी चांदी की कीमत में 106 रुपये की तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को यह 77926 के स्तर पर बंद हुई थी। आज सुबह यह 79530 के स्तर पर खुली। अभी तक का उच्चतम स्तर 79723 है।
सर्राफा बाजार की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 225 रुपये तेजी के साथ 56590 रुपये पर पहुंच गया। चांदी 1932 रुपये की तेजी के साथ 75,755 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को सोना 56,365 प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। उस दिन चांदी 73,823 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
 

Share

Leave a Reply