BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर एनसीबी की रेड, मिले ड्रग्स पार्टी के सबूत

 सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर एनसीबी की रेड, मिले ड्रग्स पार्टी के सबूत
Share

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया है तभी से एनसीबी ने अपनी जांच को तेज कर दिया है। ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी की है। अब खबर ये है कि सुशांत के फार्महाउस पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की, जिसमें चौंकाने वाली चीजें बरामद हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ने सुशांत के लोनावला स्थित फार्महाउस से हुक्का, दवाइयां, ऐशट्रे और कई ऐसी जैसी चीजें बरामद की हैं।
 
 
सुशांत सिंह राजपूत ने फार्म हाउस किराए पर लिया था। जिसके लिए सुशांत सिंह हर महीने करीब 2.5 लाख रुपए किराया देते थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस फार्महाउस पर सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी सहित अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी किया करते थे। अब एनसीबी की नजर फार्महाउस पर आने वाले लोगों पर है।
 
 

एनसीबी जानना चाहती है कि इस फार्महाउस पर कौन-कौन आता था और यहां क्या होता था। एनसीबी ने सुशांत के फार्महाउस के पास का सीसीटीवी का डीवीआर भी सीज किया है। इसमें सुशांत के फार्महाउस में आने वाले लोगों का पता लगाया जा सकता है। सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। उन्हें अभी फिलहाल 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना है। रिया को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी की जांच लगातार जारी है। 

 
बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा अब तक ड्रग्स मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कई लोगों से पूछताछ जारी है। अब इस केस में सूर्यदीप मल्होत्रा का नाम तेजी से सामने आ रहा है। सूर्यदीप अक्सर सुशांत के पुराने घर केपरी हाइट और फिर मोंट ब्लेंक बिल्डिंग में जाया करता था। ये शोविक के साथ लगभग हर जगह मौजूद रहता था।

Share

Leave a Reply