BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang, 31 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 31 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 31 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 31 मार्च 2025, सोमवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 30 मार्च दोपहर 12:49 से 31 मार्च सुबह 09:11 तक रहेगी। आज सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करना न भूलें। आज चैत्र नवरात्री का दूसरा दिन है और मां के ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा की जानी है। साथ ही आज से गणगौर पूजा भी की जायेगी। पंचांग के अनुसार आज 31 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा शाम दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -31 मार्च 2025
(Suryoday or Suryast Time 31 March 2025) 

  • सूर्योदय का समय - 31 मार्च सुबह 6:23 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 31 मार्च शाम 6:38 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -31 मार्च सुबह 7:26 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 31 मार्च रात्रि 8:56 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -31 मार्च 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 31 March 2025) 

  • वैधृति योग - 30 मार्च शाम 05:53 से 31 मार्च दोपहर 01:45 तक।
  • विष्कुम्भ योग - 31 मार्च दोपहर 01:45 से 1 अप्रैल सुबह 09:47 तक। 
  • अश्विनी नक्षत्र - 30 मार्च शाम 04:35 से 31 मार्च दोपहर 01:45 तक। 
  • भरणी नक्षत्र - 31 मार्च दोपहर 01:45 से 1 अप्रैल सुबह 11:06 तक। 

शुभ और अशुभ काल -31 मार्च 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 31 March 2025) 

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:06 से दोपहर 12:55 तक। 
  • अमृत काल - सुबह 07:24 से सुबह 08:48 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:46 से सुबह 05:34 तक। 
  • राहू काल - सुबह 7:55 से सुबह 9:27 तक।
Aaj Ka Rashifal 31 March 2025: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशि वालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2025: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशि वालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

31 मार्च 2025 aaj  Ka Rashifal:- आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज माँ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पूजा की जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले कुछ समय के लिए रुक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आज कार्यों में आपको किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले। छात्र आज अपने करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। बच्चे आज आपसे अपने जरूरत का सामान लेन को कह सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मां चंद्रघंटा को मीठे का भोग लगाएं, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। ऑफिस के सहकर्मियों से आपका ताल मेल बना रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर देर तक बात होगी, किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना होगी। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेवजह शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। मां दुर्गा को नारियल चढाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि 

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कारोबार को लेकर जो योजना चल रही थी, उस योजना पर काम शुरू करेंगे। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। नवविवाहित दंपति आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, समस्याओं का समाधान मिलेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि  

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। घर से बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां चंद्रघंटा का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें, सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको बच्चों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि 

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द

ही राहत पा लेंगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। बच्चों को उनके पढ़ाई में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग-  लाल
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ
दिलाएगा। पहले की गई मेहनत का आज अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang, 30 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 30 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 30 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 30 मार्च 2025, रविवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह तिथि 29 मार्च शाम 04:27 से 30 मार्च दोपहर 12:49 तक रहेगी। आज रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देना न भूलें। आज से चैत्र नवरात्री की शरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार आज 30 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा शाम 04:35 PM तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -30 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 30 मार्च सुबह 6:24 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 30 मार्च शाम 6:37 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -30 मार्च सुबह 6:45 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 30 मार्च शाम 7:48 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -30 मार्च 2025

  • इन्द्र योग - 29 मार्च रात्रि 10:03 से 30 मार्च शाम 05:53 तक। 
  • वैधृति योग - 30 मार्च शाम 05:53 से 31 मार्च दोपहर 01:45 तक।
  • रेवती नक्षत्र - 29 मार्च शाम 07:26 से 30 मार्च शाम 04:35 तक। 
  • अश्विनी नक्षत्र - 30 मार्च शाम 04:35 से 31 मार्च दोपहर 01:45 तक। 

शुभ और अशुभ काल -30 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:06 से दोपहर 12:55 तक। 
  • अमृत काल - दोपहर 02:27 से दोपहर 03:52 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:47 से सुबह 05:35 तक। 
  • राहू काल - शाम 5:06 से शाम 6:37 तक।
Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: नवरात्रि के पहले दिन माता इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, घर आएंगी खुशियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: नवरात्रि के पहले दिन माता इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, घर आएंगी खुशियां, पढ़ें आज का राशिफल

 30 March 2025 Ka Rashifal: आआज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। आज शाम4 बजकर 35 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

मेष राशि- 

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहने वाला है। कुछ समय से चल रही किसी उलझन से आज आपको राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको पॉजिटिव बनाएगा। मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि- 

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये कार्यों से पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। आज आप जीवन की वास्तविकता को समझेंगे तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखेंगे। अपने मन मुताबिक कार्य न होने पर एग्रेसिव होने से बचे, शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से अपनी बात को रखने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि- 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पारिवारिक रखरखाव तथा सुधार संबंधी कार्यों में बीतेगा । घर के सभी सदस्य आपस में बैठकर एक दूसरे से अपने विचार साझा करेंगे । किसी विशेष काम के प्रति किए गए प्रयासों के लिए उचित परिणाम मिलने के योग हैं। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाये, सब अच्छा होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज बच्चों को करियर के मामले में खुशखबरी मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हे, उनके कार्यो के लिए वाहवाही मिलेगी। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाकर रखेगा। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि- 

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा । आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। आज आपके व्यवसाय में स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। आज कार्यों को जल्दबाजी में न करके सोच विचार करेंगे तो आपका काम आसानी से होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। माँ शैलपुत्री का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि- 

आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में रहेगा।आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। आज किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर परिवारजनों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। आज किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी । बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। देवी दुर्गा की उपासना करें, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि- 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगें। आज मन मुताबिक काम बनने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के युवाओं को आज जो भी रोजगार संबंधी अवसर मिले, उसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के आज उचित परिणाम सामने आएंगे। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आज सरकारी कार्यों को पूरा करने में आपको किसी प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहने वाला है। मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि- 

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर मिलेगा। सकारात्मक पहलुओं की जानकारी मिलेगी । आर्थिक तथा पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपका प्रयास रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित  कार्य संपन्न होंगे। बच्चे आज आपके साथ खेलने की जिद्द करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि- 

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर होगी । किसी भी नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी ना करें । इस राशि के युवाओं को करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे कर्मचारियों के सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। वकील वर्ग के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि- 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा । आज बच्चों के समक्ष आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। अपने कामों से संबंधित नीतियों पर सोच-विचार करने से आप सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथलग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी । आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे ।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि- 

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होगी और आपसी रिश्ते में मधुरता आएगी। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार आएगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परशानियाँ खत्म होगी।

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 5
Aaj Ka Panchang, 29 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 29 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 29 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 मार्च 2025, शनिवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। यह तिथि 28 मार्च शाम 07:55 से 29 मार्च शाम 04:27 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज 29 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -29 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 29 मार्च सुबह 6:25 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 29 मार्च शाम 6:37 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -29 मार्च सुबह 6:06 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 29 मार्च शाम 6:42 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -29 मार्च 2025

  • ब्रह्म योग - 29 मार्च सुबह 02:06 से 29 मार्च रात्रि 10:03 तक।
  • इन्द्र योग - 29 मार्च रात्रि 10:03 से 30 मार्च शाम 05:53 तक। 
  • उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र - 28 मार्च रात्रि 10:09 से 29 मार्च शाम 07:26 तक। 
  • रेवती नक्षत्र - 29 मार्च शाम 07:26 से 30 मार्च शाम 04:35 तक। 

शुभ और अशुभ काल -29 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:07 से दोपहर 12:55 तक। 
  • अमृत काल - दोपहर 03:10 से शाम 04:35 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:48 से सुबह 05:36 तक। 
  • राहू काल - सुबह 9:28 से सुबह 11:00 तक।
Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: आज अमावस्या के दिन शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: आज अमावस्या के दिन शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर, पढ़ें दैनिक राशिफल

 29 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज चैत्र माह की अमावस्या है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 44 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, आपका दिन शानदार रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज आपका दिन व्यापार में निवेश के लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में मदद लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोडा सचेत रहने की जरूरत हैं। सॉफ्टवेयर इंजिनीयर्स आज किसी टारगेट को पूरा कर लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, इससे आपको उनकी मदद मिलती रहेगी। नवविवाहित दंपति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आप जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स आज बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बिजनेस में किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। आज जीवनसाथी से आपको उपहार मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान होगा। आज परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। छात्र आज ग्रुप स्टडी करने का मन बनाएंगे। साथ ही किसी विषय पर शिक्षकों की सलाह भी लेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि- 

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरुरत है। लवमेट के बीच हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी। आज आप बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करें। किसी दोस्त की सहायता से कॉलेज का रुका काम पूरा कर लेंगे। आज ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आप परिवार वालों से इस बारे में बात कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज थोडा धैर्य बनाये रखने से आपके रुके कार्यों की पूर्ति होगी। आज आपका बिजनेस बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। ज्ञान का स्तर उच्च होगा। स्वजनों के मध्य मेलजोल व प्यार बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांसेस हैं। आज पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आज आपके भाई आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे आपके बीच मधुरता बढ़ेंगी। आज आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी आज पढ़ाई में रुचि लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी खास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज नई सोच से व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे। आज आप किसी जरुरी टॉपिक को क्लियर करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थी आज टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें तो अवश्य सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह उन्नति के द्वार खोलेगी। नए व्यापार शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरुर ले लें। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा कर लेंगे। वाहन खरीदने का विचार आज अपने परिवार के साथ करेंगे। पहले किए गए निवेश से आज आपको फायदा होगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। लवमेट को आज लंच पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। काफी समय से परिवार से दूर रह रहे लोगों को परिवारजनों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में अच्छा पद मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि- 

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। साइबर कैफ़े चला रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आज आपके पिता, आपको किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे कहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। सोशल मीडिया में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आज जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है, इसलिए थोड़ा सोंच विचार कर ही फैसला करें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2
Aaj Ka Panchang, 28 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 28 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 28 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 मार्च 2025, शुक्रवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि 27 मार्च रात्रि 11:03 से 28 मार्च शाम 07:55 तक रहेगी। आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज 28 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा शाम 04:47 तक कुंभ राशि उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -28 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 28 मार्च सुबह 6:26 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 28 मार्च शाम 6:37 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -28 मार्च सुबह 5:29 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 28 मार्च शाम 5:38 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -28 मार्च 2025

  • शुभ योग - 27 मार्च सुबह 09:24 से 28 मार्च सुबह 05:56 तक।
  • शुक्ल योग - 28 मार्च सुबह 05:56 से 29 मार्च सुबह 02:06 तक। 
  • पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र - 28 मार्च सुबह 12:33 से 28 मार्च रात्रि 10:09 तक। 
  • उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र - 28 मार्च रात्रि 10:09 से 29 मार्च शाम 07:26 तक। 

शुभ और अशुभ काल -28 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:07 से दोपहर 12:56 तक। 
  • अमृत काल - दोपहर 02:56 से शाम 04:23 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:49 से सुबह 05:37 तक। 
  • राहू काल - सुबह 11:00 से दोपहर 12:31 तक।
Aaj Ka Rashifal 28 March 2025: माता लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों का जीवन होगा खुशहाल...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 March 2025: माता लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों का जीवन होगा खुशहाल...पढ़ें आज का राशिफल

28 March 2025 Ka Rashifal:- आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 30 तक अशुभ भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस मैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 8

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्ते की दूरियां खत्म होगी, रिश्ते में मधुरता आयेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर उलझ सकते हैं, लेकिन किसी अनुभवी की सलाह से जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। बच्चे आपसे अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। खिलाडियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि: 

आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें जॉब पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आज आपको खास बात पता चल सकती है, जिससे आप खुद को सरप्राइस महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि: 

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम में थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है, रिश्ते में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से प्रेरणा लेंगे। आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, ये खुशखबरी आपके प्रमोशन से जुड़ी होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। 

  1. शुभ रंग- ओरेंज
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े उलझे हुए नज़र आयेंगे, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बनायेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। आज सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को लोग ज्यादा पसंद करेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज बड़ा ऑफर मिलने से अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि: 

आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगी। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप जो काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  1. शुभ रंग- वाइलेट
  2. शुभ अंक- 7

मकर राशि: 

आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपने मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती है।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही आज आप सेहतमंद बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन बढ़िया रहेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे, उनके लिए खरीदारी भी करेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलता रहेगा। आज आप किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचे । किसी दोस्त की मदद से आज आपको अच्छी नौकरी मिलेगी। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे, साथ में डिनर का प्लान बनेगा। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 6
Aaj Ka Panchang, 27 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 27 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 27 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 मार्च 2025, गुरुवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह तिथि 27 मार्च सुबह 01:43 से 27 मार्च रात्रि 11:03 तक रहेगी। आज गुरुवार को बृहस्पति भगवान की पूजा करना न भूलें। आज प्रदोष व्रत है। पंचांग के अनुसार आज 27 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -27 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 27 मार्च सुबह 6:27 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 27 मार्च शाम 6:36 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -27 मार्च सुबह 4:51 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 27 मार्च शाम 4:35 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -27 मार्च 2025

  • साध्य योग - 26 मार्च दोपहर 12:25 से 27 मार्च सुबह 09:24 तक। 
  • शुभ योग - 27 मार्च सुबह 09:24 से 28 मार्च सुबह 05:56 तक।
  • शतभिषा नक्षत्र - 27 मार्च सुबह 02:29 से 28 मार्च सुबह 12:33 तक। 
  • पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र - 28 मार्च सुबह 12:33 से 28 मार्च रात्रि 10:09 तक। 

शुभ और अशुभ काल -27 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:07 से दोपहर 12:56 तक। 
  • अमृत काल - शाम 06:14 से शाम 07:43 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:50 से सुबह 05:38 तक। 
  • राहू काल - दोपहर 2:03 से दोपहर 3:34 तक।
Aaj Ka Rashifal 27 March 2025: आज मासिक शिवरात्रि के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा...जानें क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 27 March 2025: आज मासिक शिवरात्रि के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा...जानें क्या कहते है आपके सितारे

 27 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप जो भी नया काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलता रहेगा। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज खास काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतरीन है। ऑफिस में आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। शाम को परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से ख़ुशी मिलेगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आज आप नया वाहन लेने माँ मन बनायेंगे। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि: 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, बड़ों की राय जरूर लें। आज उचित मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको बेवजह की उलझनों में पड़ने से बचना चाहिए। शत्रु पक्ष आज दोस्ती का हाथ बढायेगा। घर या प्रॉपर्टी लेने की चल रही बात आज फाइनल होगी। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में चल रहे उतार-चढ़ाव से आज आपको छुटकारा मिलेगा। किसी अजनबी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज आप किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी, जिससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। पारिवारिक समस्यायों का समाधान निकालने में आज आप सफल होंगे। छात्र आज करियर को बेहतर दिशा देने के शिक्षकों से परामर्श लेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज किसी भी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दिन भर के भाग-दौड़ के बाद शाम को थकान महसूस हो सकती है । आज किसी भी मौके को हाथ से निकलने न दें। आज आप अपने काम में कम, दूसरे के कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इसराशि के जो लोग अविवाहित है, आज उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। आपको अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिये, नहीं तो वह काम आपको दूबारा करना पड़ सकता है । सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी ।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। अपने विचारों को घर वालों के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आज दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से बात हो सकती है, जिससे आपको आगे बड़े फायदे हो सकते हैं। 

  1. शुभ रंग- मजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि: 

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग प्राप्त होगा । पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिशतेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बदलना पड़ सकता हैं। ऑफिस में काम को लेकर सीनियर के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज अपने कार्य प्रणाली को सुधारने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ कामों में पिता जी से सलाह की जरुरत पड़ेगी। महिलाएं आज अपना काम समय पर पूरा करने में सफल होंगी। 

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि:

आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। सोशल मिडिया के जरिये नए दोस्त बनेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको जीवनसाथी से मदद मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। अपना महत्वपूर्ण काम पूरा करने के बाद आप करीबी लोगों से मिलने-जुलने में व्यतीत करेंगे। आपके सामने करियरके नए अवसर खुलेंगे । पहले किये हुए काम का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8
Aaj Ka Panchang, 26 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 26 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 26 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2025, बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 26 मार्च सुबह 03:45 से 27 मार्च सुबह 01:43 तक रहेगी। आज बुधवार को गणपति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज 26 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दोपहर 03:14 तक मकर राशि उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -26 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 26 मार्च सुबह 6:28 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 26 मार्च शाम 6:36 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -26 मार्च सुबह 4:11 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 27 मार्च दोपहर 3:32 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -26 मार्च 2025

  • सिद्ध योग - 25 मार्च दोपहर 02:53 से 26 मार्च दोपहर 12:25 तक।
  • साध्य योग - 26 मार्च दोपहर 12:25 से 27 मार्च सुबह 09:24 तक। 
  • धनिष्ठा नक्षत्र - 26 मार्च सुबह 03:49 से 27 मार्च सुबह 02:29 तक। 
  • शतभिषा नक्षत्र - 27 मार्च सुबह 02:29 से 28 मार्च सुबह 12:33 तक। 

शुभ और अशुभ काल -26 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं हैं। 
  • अमृत काल - शाम 04:39 से शाम 06:10 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:51 से सुबह 05:39 तक। 
  • राहू काल - दोपहर 12:32 से दोपहर 2:03 तक।
Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: आज इन 2 राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: आज इन 2 राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

 26 March 2025 Ka Rashifal: - आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। बच्चे माता पिता के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने का मन बनेगा। आज घर के जरुरी कार्यों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। 

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे। आज किसी रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जा सकते हैं। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज कार्यक्षेत्र में तरक्की होना निश्चित है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ो से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। आर्थिक लाभ पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता बढ़ाएंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा। नया बिजनेस शुरु करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका ट्रान्सफर आपकी मन पसंद जगह पर हो सकता है, गणेश जी की कृपा आप पर बनी हुई है।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि: 

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज खास मेहमान आपके घर आएंगे, उनके साथ आप अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज नया बिजनेस शुरु करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरुर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यों की सराहना होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। आज सहकर्मियों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा कर लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि: 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के किसी मीटिंग के लिए आज बॉस के साथ जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आज बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि: 

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। पहले बनायीं गयी किसी योजना से आज आपको अच्छा लाभ होगा। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाने से आप रिलैक्स फील करेंगे। कारोबारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आएंगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी के मामलों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले अन्य पहलुओं पर सोच विचार करना बेहतर रहेगा। आज आप अपनी किसी समस्या को दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। आज घर में कोई खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। साथ ही बच्चों को सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कार्यों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरो-ताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आया है। आज अपनी बात दूसरे लोगों को समझाने में सफल होंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइस देंगे।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। सभी आपकी राय या बात ध्यान से सुनेंगे। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरतें। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है। अगर आप संयोगवश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। 

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब बदलने का मन बनायेंगे। आज माता के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार आएगा। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे। कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन भी बनायेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। आज विद्यार्थी अपने शिक्षकों से किसी टॉपिक को समझने के लिए समय मांगेंगे। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। कामर्स के विद्यार्थी आज मार्केट से जुड़े विषयों में दाखिला ले सकते हैं। ऑफिस में पहले से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेगें। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा, धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang, 25 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 25 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 25 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 मार्च 2025, सोमवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। यह तिथि 25 मार्च सुबह 05:05 से 25 मार्च सुबह 03:45 तक रहेगी। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज पापमोचनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार आज 25 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात मकर राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -25 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 25 मार्च सुबह 6:29 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 25 मार्च शाम 6:35 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -25 मार्च सुबह 3:27 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 26 मार्च दोपहर 2:29 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -25 मार्च 2025

  • शिव योग - 22 मार्च शाम 04:44 से 25 मार्च दोपहर 02:53 तक। 
  • सिद्ध योग - 25 मार्च दोपहर 02:53 से 26 मार्च दोपहर 12:25 तक।
  • श्रवण नक्षत्र - 25 मार्च सुबह 04:26 से 26 मार्च सुबह 03:49 तक। 
  • धनिष्ठा नक्षत्र - 26 मार्च सुबह 03:49 से 27 मार्च सुबह 02:29 तक। 

शुभ और अशुभ काल -25 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:08 से दोपहर 12:57 तक। 
  • अमृत काल - शाम 05:40 से शाम 07:14 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:52 से सुबह 05:40 तक। 
  • राहू काल - दोपहर 3:34 से शाम 5:05 तक।
Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है उतार-चढ़ाव का सामना, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है उतार-चढ़ाव का सामना, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025:- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं

मेष राशि- मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज के दिन धन का खर्च भी सोच-समझकर ही करें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए स्तोत्रों से धन का आगमन होगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले आज के दिन थोड़ा सावधान रहें। मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय धन की बचत करें। भविष्य में अच्छे परिणाम मिलें, इसके लिए मेहनत करें।

कर्क राशि– कर्क राशि वाले आज वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में कलह से बचें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है। इस समय नया व्यापार शुरू न करें। निवेश करना भी इस समय अच्छा नहीं रहेगा। नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि– सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए अच्छा है। जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। रुके हुए कार्य आज बन सकते हैं। आप आज दोस्तों या परिवार के सदस्यों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन और स्वास्थ्य भी आज अच्छा है।

तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें। आपको ऑफिस में नए कार्य सौपें जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि– वृश्चिवृश्चिक राशि वालों को आज के दिन सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। काम का दबाव रहेगा। हर कार्य को मेहनत से करें। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। संतान की तरफ से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधान बरतें।

मकर राशि– मकर राशि के लिए आज दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। दोपहर तक थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। प्रेमी की तरफ से आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान सुख का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय धन का उपयोग सोच-समझकर ही करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

 

मीन राशि– मीन राशि वालों को आज सावधानी से चलने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक कष्ट भी संभव है। अपना और अपनों का विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उथल-पुथल हो सकती है। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें और धैर्य बनाए रखें।

Aaj Ka Panchang, 24 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 24 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 24 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 मार्च 2025, सोमवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि 24 मार्च सुबह 05:38 से 25 मार्च सुबह 05:05 तक रहेगी। आज सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज 24 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 24 मार्च सुबह 10:24 तक धनु राशि उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

  • सूर्योदय का समय - 24 मार्च सुबह 6:30 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 24 मार्च शाम 6:35 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -24 मार्च सुबह 2:40 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 25 मार्च दोपहर 1:26 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -24 मार्च 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 24 March 2025) 

  • परिघ योग - 23 मार्च शाम 05:58 से 24 मार्च शाम 04:44 तक।
  • शिव योग - 22 मार्च शाम 04:44 से 25 मार्च दोपहर 02:53 तक। 
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र - 24 मार्च सुबह 04:18 से 25 मार्च सुबह 04:26 तक। 
  • श्रवण नक्षत्र - 25 मार्च सुबह 04:26 से 26 मार्च सुबह 03:49 तक। 

शुभ और अशुभ काल -24 मार्च 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 24 March 2025) 

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:08 से दोपहर 12:57 तक। 
  • अमृत काल - रात्रि 09:59 से रात्रि 11:35 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:53 से सुबह 05:41 तक। 
  • राहू काल - सुबह 8:01 से सुबह 9:31 तक।
Aaj Ka Rashifal 24 March 2025: आज चांदी की तरह चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 March 2025: आज चांदी की तरह चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत,पढ़ें दैनिक राशिफल

24 March 2025 Ka Rashifal:- आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक परिघ योग रहेगा। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

 

मेष राशि: 

 

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपका बिजनेस बहुत ही अच्छा चलेगा। आज कोई भी फैसला लेते वक्त जल्दबाजी न करें। आप नया बिजनेस स्टार्ट करने के बारे में भी विचार करेंगे। टीम वर्क से आपका काम बहुत ही आसान होगा। आपको कार्यों में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। मन में चल रही किसी उलझन को जीवनसाथी से शेयर करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि: 

आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। आज आप अपने काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे, जिससे बॉस आपसे प्रसन्न होगे। ससुराल पक्ष से आपको सपोर्ट मिलेगा। किसी से उधार लिया धन आज वापस कर देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे, जहां आप काफी एंजॉय करेंगे। आपकी माता का आपको बहुत ही सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। काफी दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, आप रिलैक्स फील करेंगे। आज आप कीमती वस्तु खरीदने का मन बनायेंगे। आपका करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद करने के लिए कहेंगे, आप उन्हें अपना सहयोग देंगे। इस राशि के जो स्टूडेंट सरकारी जॉब के लिए अप्लाई किये हैं उनके लिए जल्द ही सफलता के योग हैं, अपनी मेहनत जारी रखें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि: 

आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आएगा। अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेंगे, आपको जल्द ही समाधान मिल जायेगा। किसी इवेंट में पार्टिसिपेट का मौका मिलेगा, जहां आप अपने विचार रखेंगे। आज आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ेंगे। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला रहेगा फिर भी आप अपना काम अच्छे तरीके से पूरा कर लेंगे। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं, थोड़ा सचेत रहें। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करें। आज माता आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कह सकती है।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में माता जी आज कोई धार्मिक कार्यक्रम करेंगी, आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलों पर राज करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, किसी अच्छे मुहूर्त पर ही करें, तो आपको साल भर लाभ ही लाभ होगा। ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभदायक साबित होगी। लवमेट लंच करने बाहर जाएंगे, जिससे एक दूसरे को और समझने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि: 

आज आपका दिन बेहद ही उत्सुकतापूर्ण रहेगा। वैज्ञानिक आज लैब में नया परीक्षण करेंगे। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। लवमेट को आज एक दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा, उनके बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। बिजनेसमैन आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं, अपने बिजनेस में तरक्की के लिए नयी तकनीकों का सहारा लेंगे। जीवनसाथी आज किसी उपहार की मांग कर सकते है। आज जरूरतमंद को भोजन कराएंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड करेंगे, जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत होगी। आप को ज्यादा वर्क करना पड़ेगा इसलिए आप अपनी वर्किंग स्पीड मेंटेन करेंगे। आज साइंस के स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा, पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी भी प्रकार का नया काम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज आप आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें, पहले काफी सोच-विचार कर लें। आज बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाया है। आज आपके आस-पास धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण बढ़ेगा, जिससे अपने बिजनेस को बढ़ाने में सफल होंगे। आपके दोस्त आपसे कुछ डिमांड करेंगे जिसको पूरा करने में आप सक्षम होंगे। अपना कोई फ्लैट किराये पर देंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा, आप प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट में चल रहे किसी मुकदमे का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। पास के किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी दूसरे राज्य भी जाना पड़ सकता है। इस राशि के जिन महिलाओं को अपना बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छा दिन है। जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरुरत है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: 

आज का दिन आप लोगों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपका मुकदमे से संबंधी मामला सॉल्व होगा, जिससे आपकी उलझन कम होगी। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को एड करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। आज अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे, लोग आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित होंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि: 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज ऑफिस में बॉस द्वारा पार्टी मिलेगी जिसे सभी लोग एंजॉय करेंगे। इस राशि की माताएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी। आँखों की समस्या के लिए आप किसी नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। उचित दिशा में की गयी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आज का दिन लवमेट के लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5
Aaj Ka Panchang, 23 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 23 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 23 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 मार्च 2025, रविवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। यह तिथि 23 मार्च सुबह 05:23 से 24 मार्च सुबह 05:38 तक रहेगी। आज रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देना न भूलें। पंचांग के अनुसार आज 23 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -23 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 23 मार्च सुबह 6:31 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 23 मार्च शाम 6:35 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -23 मार्च सुबह 1:49 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 24 मार्च दोपहर 12:25 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -23 मार्च 2025

  • वरीयान योग - 22 मार्च शाम 06:36 से 23 मार्च शाम 05:58 तक। 
  • परिघ योग - 23 मार्च शाम 05:58 से 24 मार्च शाम 04:44 तक।
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र - 23 मार्च सुबह 03:23 से 24 मार्च सुबह 04:18 तक। 
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र - 24 मार्च सुबह 04:18 से 25 मार्च सुबह 04:26 तक। 

शुभ और अशुभ काल -23 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:09 से दोपहर 12:57 तक। 
  • अमृत काल - रात्रि 11:18 से सुबह 12:58 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:54 से सुबह 05:42 तक। 
  • राहू काल - शाम 5:04 से शाम 6:35 तक।
Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: आज इन राशियों के बदलेंगे ग्रह-नक्षत्र, कारोबारियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: आज इन राशियों के बदलेंगे ग्रह-नक्षत्र, कारोबारियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

 23 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 59 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए आपके पास कॉल आ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। लवमेट एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि- 

आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने की सोचेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। लवमेट के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। विद्यार्थियों को टीचर्स का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 9

मिथुन राशि- 

ऑफिस में आज काम अधिक हो सकता है। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक कुछ बदलाव आएंगे। आज आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि- 

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपका काम सफल होगा। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि- 

आज आपको घर की कुछ नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आपका मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए इंवाइट करेगा, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज किसी डील से फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकते हैं। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि- 

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा होगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। अभिनय और कला से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि- 

आज आपका पेपरवर्क पूरा ना होने से किसी काम में कुछ समय लग सकता है। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिए जितना प्रयास करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनाएंगे। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। लवमेट आज परिणय सूत्र में बंधने का मन बनाएंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करेंगे, उनके साथ प्लान भी बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- 

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनाएंगे। रचनात्मक

काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से फायदा होगा। किसी मित्र से अचानक मुलाकात होगी, उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर परिणाम मिलने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि- 

आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। आप अपने बिजनेस को नई गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगेगा। सिविल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि- 

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहेगा। रिश्तेदार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे, मीठी नोक-झोक होगी इससे आपके रिश्ते मधुर होंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 4

कुंभ राशि- 

आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आप किसी नई डील में पैसा लगाने पर विचार करेंगे। आपको किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिमाण आपके पक्ष में आएगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि- 

आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे काम तय समय पर पूरा हो जायेगा। अगर आप नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ी चीजों को पहले अच्छे से समझ लें। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 2
Aaj Ka Panchang, 22 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 22 March 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang 22 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 मार्च 2025, शनिवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह तिथि 22 मार्च सुबह 04:24 से 23 मार्च सुबह 05:23 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। पंचांग के अनुसार आज 22 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -22 मार्च 2025

  • सूर्योदय का समय - 22 मार्च सुबह 6:32 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 22 मार्च शाम 6:34 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -22 मार्च सुबह 12:54 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 23 मार्च दोपहर 12:25 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -22 मार्च 2025

  • व्यातीपात योग - 21 मार्च शाम 06:41 से 22 मार्च शाम 06:36 तक।
  • वरीयान योग - 22 मार्च शाम 06:36 से 23 मार्च शाम 05:58 तक। 
  • मूल नक्षत्र - 22 मार्च सुबह 01:45 से 23 मार्च सुबह 03:23 तक। 
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र - 23 मार्च सुबह 03:23 से 24 मार्च सुबह 04:18 तक। 

शुभ और अशुभ काल -22 मार्च 2025

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:09 से दोपहर 12:57 तक। 
  • अमृत काल - रात्रि 08:37 से रात्रि 10:20 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:55 से सुबह 05:43 तक। 
  • राहू काल - सुबह 9:33 से सुबह 11:03 तक।
Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज शीतला अष्टमी के दिन खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज शीतला अष्टमी के दिन खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

22 March 2025 Ka Rashifal:- आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतलाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहायता मिलेगी। बच्चे आपसे अपनी बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जाएंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना

रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आपके काम में सफलता मिलेगी। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, आप किसी संस्था से भी जुड़ेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन की उलझन थोड़ी कम होगी। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। छात्रों की पढ़ाई में आ रही समस्याएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह दे सकते हैं, जो आगे चलकर आपके बहुत ही काम आएगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा। साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। आज ऑफिस के किसी मीटिंग में आपको जाना पड़ेगा। अपनी बात सब को समझने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाएगा। आपको अपने करियर का बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको बड़ी खुशखबरी देंगे। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रॉन्ग रहेंगे। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद लेंगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जाएगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि: 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिलेगी, जिससे काम करने में आसानी होगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनाएंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका
वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आज आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधी हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में
भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। घर वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2