BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: शहर के इस अपार्टमेंट में एक साथ 103 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: शहर के इस अपार्टमेंट में एक साथ 103 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Share

बेंगलुरु। बोमनहल्ली इलाके के एसएनएन राज लेकव्यू अपार्टमेंट में एक साथ 103 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों ने अपार्टमेंट में कोई प्रोग्राम किया था। बाद में कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई तो सभी के टेस्ट किए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 96 की उम्र 60 साल से ज्यादा है।
 

देश में मंगलवार को 11,573 नए मरीज मिले, 11,794 ठीक हुए और 99 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 326 की कमी आई। अब तक कुल 1.09 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
 

महाराष्ट्र में फिर एक बार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इस पर लगाम के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आंदोलन, रैलियों और सभाओं पर फिर से रोक लगा दी है। विवाह समारोहों में तय संख्या में ही मेहमान बुलाने का आदेश दिया गया है। अफसरों को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाने की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।
 

देश में कोरोना के ब्रिटेन वाले स्ट्रेन के बाद अब साउथ अफ्रीका और ब्राजील वाले स्ट्रेन के मामले भी सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते में ब्राजील वैरिएंट का एक मामला मिला था। वहीं, जनवरी में साउथ अफ्रीकी वैरिएंट के भी चार केस सामने आए थे।
 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि पुणे की लैब में वायरस को सफलतापूर्वक आइसोलेट कर दिया गया है। ये दोनों वैरिएंट ब्रिटेन वाले स्ट्रेन से अलग हैं। उन्होंने बताया कि देश में UK वैरिएंट के अब 187 मरीज हैं। सभी क्वारैंटाइन में हैं और इनका इलाज किया जा रहा है। हमारे पास जो वैक्सीन उपलब्ध है, वह इस वैरिएंट पर कारगर है।

Share

Leave a Reply