BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट हुई तय, 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट हुई तय, 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

 नई दिल्ली। हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह फ़िल्म 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी के बादशाह डायरेक्टर प्रियदर्शन और सुपरस्टार अक्षय कुमार की दमदार वापसी को दर्शाती है, एक ऐसा री-यूनियन जो जबरदस्त एंटरटेनमेंट का वादा करता है। पहले पोस्टर के लॉन्च के बाद से ही उत्साह सातवें आसमान पर था, और फिर आए दिलचस्प मोशन पोस्टर ने फ़िल्म को लेकर पहले से बने ज़बरदस्त बज़ को और भी बढ़ा दिया। अब लंबे इंतज़ार के बाद फ़िल्म की रिलीज़ डेट सामने आ गई है, और यह मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

आज की सबसे बड़ी घोषणा के साथ उत्साह एक नए लेवल पर पहुँच गया है, भूत बंगला आधिकारिक तौर पर 15 मई 2026 को रिलीज हो रही है। रिलीज डेट के ऐलान ने दर्शकों की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट मेल, वो भी इस जॉनर के उस्ताद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी के साथ, यह फ़िल्म उस सिनेमाई जादू को दोबारा रचने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी कमी दर्शक लंबे समय से महसूस कर रहे थे। रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन लिखा 'बंगले से एक खबर आई है!
15 मई 2026 को खुलेगा दरवाज़ा 
सिनेमाघरों में मिलते हैं #BhoothBangla”

Makar Sankranti Mehndi Designs: इस मकर संक्रांति हाथों पर रचाएं मेंहदी के 5 खूबसूरत डिजाइन

Makar Sankranti Mehndi Designs: इस मकर संक्रांति हाथों पर रचाएं मेंहदी के 5 खूबसूरत डिजाइन

 Makar Sankranti Mehndi Designs: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है, और त्योहार की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए घर की बेटियां हाथों में शगुन की मेहंदी रचाए इससे बेहतर क्या होगा। मकर संक्रांति की नई एकदम ही लेटेस्ट लुक की मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये वाली दोनों ही डिजाइन्स का कोई जवाब नहीं है।

मकर संक्रांति की नई एकदम ही लेटेस्ट लुक की मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये वाली दोनों ही डिजाइन्स का कोई जवाब नहीं है। पतंग बाजी वाली ये मेहंदी की सिंपल डिजाइन के साथ साथ ट्रेंडी और नए स्टाइलिश लुक की मोर और फूल वाली मेहंदी का डिजाइन भी गजब ही है।

2. The Surya Namaskar Mandala

Makar Sankranti Mehndi Designs( Source: Social Media)

मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है। इसलिए यह डिजाइन सबसे शुभ माना जाता है. हथेली के केंद्र में एक गोल मंडाला डिजाइन बनाएं। अब इस गोले के चारों ओर सूरज की किरणों जैसी बारीक लाइनें और छोटे डॉट्स बनाएं।

3. Bel Mehndi

Makar Sankranti Mehndi Designs( Source: Social Media)

अगर आपको भारी मेहंदी पसंद नहीं है तो यह बेल डिजाइन बेस्ट है। कलाई से शुरू करते हुए छोटी उंगली तक एक पतली फूलों वाली बेल ले जाएं। इस बेल के बीच-बीच में फूलों की जगह छोटी-छोटी पतंग के आकार के मोटिफ्स डालें।

4. Minimal Mehndi 

Makar Sankranti Mehndi Designs( Source: Social Media)

अगर आप हल्की मेहंदी पसंद करती हैं, तो हथेली के बीच छोटा मोटिफ और उंगलियों पर हल्की डिटेलिंग वाला डिजाइन बेहतरीन विकल्प है

5. Full Finger Mehndi

Makar Sankranti Mehndi Designs( Source: Social Media)

2026 में सिर्फ उंगलियों पर भारी मेहंदी लगाने का काफी चलन है। हथेली को बिल्कुल खाली छोड़ दें और सारी कारीगरी सिर्फ उंगलियों पर करें। हर उंगली पर अलग-अलग शेप की पतंगें और उनके बीच में बादल जैसे छोटे घुमावदार पैटर्न बनाएं।

31 दिनों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1207 करोड़ कमा टॉप-5 में बनाई जगह

31 दिनों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1207 करोड़ कमा टॉप-5 में बनाई जगह

 मुंबई. आदित्य धर के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को पर्दे पर रिलीज हुई थी और आज इसको रिलीज हुए  एक महीना पूरा हो गया है। इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा बनाए हुए है। रिलीज के पहले दिन से लेकर 31वें दिन तक फिल्म की कमाई में लगातार मजबूती देखने को मिली और इसने बेहद कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘धुरंधर’ अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने महज 31 दिनों में दुनियाभर में 1207 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी शानदार कारोबार किया, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई में तेजी से इजाफा हुआ। इसी के साथ फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

इतिहास रचते हुए ‘धुरंधर’ अब उन चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर टॉप 5 हाईएस्ट ग्रोसिंग भारतीय फिल्मों की बात करें तो यह लिस्ट इस प्रकार है-

1.आमिर खान की ‘दंगल’  – 2070 करोड़ 
2.प्रभास की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ –  1788 करोड़
3.अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ –  1742 करोड़
4.एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’  – ₹1230 करोड़
5.रणवीर सिंह की  ‘धुरंधर’ – 1207 करोड़

गौरतलब है कि ये सभी आंकड़े पूरी तरह से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर आधारित हैं, न कि केवल भारत में हुई कमाई पर। ‘धुरंधर’ की यह सफलता न सिर्फ रणवीर सिंह के करियर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हुई है, बल्कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता को भी एक बार फिर मजबूत करती है।

इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'धुरंधर', बॉक्स ऑफिस पर लगातार धाक जमा रही रणवीर सिंह की फिल्म

इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'धुरंधर', बॉक्स ऑफिस पर लगातार धाक जमा रही रणवीर सिंह की फिल्म

मुंबई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं धुरंधर लगातार दर्शकों की नंबर वन पसंद बनी हुई है। रिलीज के 28वें दिन भी धुरंधर सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है। अब तक ये फिल्म 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश में इस मूवी को  टैक्स फ्री कर दिया गया है।

लद्दाख में हुई टैक्स फ्री

धुरंधर को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री किया है। इस बात की घोषणा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने की है। ऐसे में लद्दाख सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे रही है।


बता दें, 'धुरंधर' का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट हुआ है। फिल्म में दिखाए गए खूबसूरत नजारे और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं।

गौरतलब है 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आए। वहीं, इसमें एक्टर अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार और उनके डांस को खूब पसंद किया जा रहा है। रणवीर और अक्षय के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

बात करें धुरंधर के दूसरे पार्ट की तो इसका सीक्वल मार्च 2026 में रिलीज होगा।

घर में मिली टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की लाश, सुसाइड नोट बरामद

घर में मिली टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की लाश, सुसाइड नोट बरामद

 नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। 26 साल की टीवी स्टार नंदिनी सीएम (Nandini CM) का सोमवार को निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी सीएम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बारे में वहां के सीनियर ऑफिसर ने बताया। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत का कारण भी बताया।

शादी नहीं करना चाहती थीं नंदिनी सीएम

मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन केंगेरी इलाके में हुआ है। सीनियर पुलिस आधिकारी ने ये भी बताया कि उनके हाथ एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी लगा है, जिसमें उन्होंने मेंशन किया था कि वह डिप्रेशन और पर्सनल इशू से गुजर रही हैं।

इस नोट में लड़की ने लिखा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें गवर्मेंट जॉब करनी है, वह अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, जबकि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है और फिलहाल इसमें किसी तरह की साजिश नहीं लग रही है। पुलिस ने बताया कि जैसे-जैसे छानबीन आगे बढ़ेगी, वह डिटेल्स शेयर करेंगे। फिलहाल नंदिनी के करीबी और उनके परिवार का स्टेटमेंट पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है।

‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिव्यू—ग्रेट नहीं, लेकिन ट्विस्ट के साथ दिलचस्प है कार्तिक-अनन्या की लव स्टोरी

‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिव्यू—ग्रेट नहीं, लेकिन ट्विस्ट के साथ दिलचस्प है कार्तिक-अनन्या की लव स्टोरी

 मुंबई | Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक लव स्टोरी देखने का मन बना रहे हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी,

हालांकि यह कोई यादगार क्लासिक नहीं बनती; ट्रेलर से ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाती है—कार्तिक यहां फिर बॉय-नेक्स्ट-डोर, ज्यादा बोलने वाले रेहान उर्फ रे बने हैं और पहले 20 मिनट में वही पुराना कार्तिक वाला अंदाज दिखता है,

पढ़ें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म का रिव्यू (Photo: x/@DharmaMovies)

 

वहीं अनन्या पांडे राइटर रूमी के किरदार में पहले से ज्यादा ठहरी हुई और मैच्योर नजर आती हैं, खूबसूरत विदेशी लोकेशंस, क्यूट मीट-क्यूट, अच्छे गाने और क्वर्की डायलॉग्स फिल्म को संभालते हैं, इंटरवल से पहले कहानी में इमोशनल कनफ्लिक्ट आता है जो पारंपरिक ‘लड़की के पिता बनाम प्यार’ वाला नहीं बल्कि अलग तरह का ट्विस्ट है,

सेकंड हाफ में शादी से जुड़ा 90s बॉलीवुड फील वाला सीक्वेंस फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरता है और यहीं फिल्म टुकड़ों-टुकड़ों में इम्प्रेस करती है, कुल मिलाकर ‘तू मेरी मैं तेरा…’ न तो बहुत ग्रेट है और न ही पूरी तरह याद रह जाने वाली,

लेकिन इसमें मौजूद जियोग्राफी से जुड़ा अनोखा ट्विस्ट, इमोशंस और रेट्रो बॉलीवुड वाइब इसे एक डिसेंट वन-टाइम वॉच बनाते हैं—खासकर उन दर्शकों के लिए जो लव स्टोरीज के क्यूट और ड्रीमी संसार में खो जाना पसंद करते हैं।

शुभ विवाहः दिव्यांगना जैन ने विशाल संग लिए सात फेरे, मांग में सिंदूर सजते ही खुशी से खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा

शुभ विवाहः दिव्यांगना जैन ने विशाल संग लिए सात फेरे, मांग में सिंदूर सजते ही खुशी से खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा

 मुंबई. साल 2025 खत्म होने की दहलीज पर है, लेकिन इसने जाते-जाते कई जोड़ियां बना दीं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर संग नई जिंदगी की शुरुआत की। वहीं, इस साल के अंत में एक और एक्ट्रेस ने अपने जीवनसाथी संग नई शुरुआत की है। फिल्म और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांगना जैन 15 दिसंबर को अपने पार्टनर विशाल जैन संग शादी के बंधन में बंध गईं, जिनकी वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 
PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्यांगना गोल्डन साड़ी के साथ रेड दुपट्टा कैरी किए और खुले बालों के साथ सिल्वर ज्वेलरी पहने बेहद खूबसूरत दुल्हन लगीं। वहीं, उन्हें दूल्हे राजा व्हाइट शेरवानी और रेड पगड़ी पहने काफी हैंडसम दिखे। दोनों ने हाथों में हाथ थाम सात फेरे लिए। मांग में पिया के नाम के सिंदूर लगते ही एक्ट्रेस खुशी से खिल उठीं।  वहीं, इसके बाद कपल ने खूबसूरत पोज भी दिए।

PunjabKesari


दिव्यांगना की शादी बेहद निजी और सादे अंदाज़ में हुई। शादी से जुड़ी सभी रस्में विशाल के गृह नगर गुवाहाटी में संपन्न हुईं। समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त मौजूद रहे। मेहंदी और हल्दी घर पर ही आयोजित की गई, वहीं शादी के फेरे भी पारंपरिक लेकिन सरल तरीके से पूरे किए गए।

PunjabKesari

 

 

डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी

दिव्यांगना और विशाल की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। उस वक्त दिव्यांगना अपनी ज़िंदगी के एक कठिन दौर से गुजर रही थीं और ज्यादा लोगों से मिलने से बच रही थीं। वह इंडस्ट्री से बाहर किसी समझदार साथी की तलाश में थीं और शादी को लेकर उनकी सोच साफ थी। पहली बातचीत के बाद ही दोनों को एक-दूसरे के साथ सहज महसूस हुआ। दिव्यांगना के मुताबिक विशाल एक संवेदनशील और भावनाओं को समझने वाले इंसान हैं। दोनों ही रिश्ते को लेकर गंभीर थे, जिससे धीरे-धीरे उनका बॉन्ड मजबूत होता चला गया।

PunjabKesari

 

पहली कॉल के करीब छह दिन बाद दोनों की आमने-सामने मुलाकात दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई। विशाल अमेरिका लौट रहे थे और कुछ घंटों की इस छोटी सी मुलाकात ने उनके रिश्ते को नई दिशा दे दी।

दिव्यांगना और विशाल का काम

बता दें, दिव्यांगना जैन ने ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’, ‘पृथ्वी वल्लभ’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘नाम शबाना’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, उनके पति विशाल पेशे से रोबोटिक्स इंजीनियर हैं और कैलिफ़ोर्निया स्थित टेस्ला कंपनी में काम करते हैं।

बेटी आराध्या संग न्यू ईयर वेकेशन पर निकले अभिषेक-ऐश्वर्या, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग करती दिखी 'बच्चन फैमिली'

बेटी आराध्या संग न्यू ईयर वेकेशन पर निकले अभिषेक-ऐश्वर्या, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग करती दिखी 'बच्चन फैमिली'

 मुंबई. महज कुछ दिनों में सब लोग नए साल 2026 का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में हर कोई साल 2025 को यादगार बनाते हुए न्यू ईयर में एंट्री करने को तैयार है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स की तो बात ही अलग है। वे हर साल अपनी फैमिली और पार्टनर्स संग विदेश में वेकेशन एंजॉय करते हुए नए साल का स्वागत करते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग न्यू ईयर वेकेशन पर निकल गए हैं। आज तड़के ही बच्चन फैमिली ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी है, जहां से उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर अभिषेक-ऐश्वर्या-आराध्या तीनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। जहां ऐश्वर्या ब्लैक कोट और खुले बालों में काफी गॉर्जियस दिखीं। वहीं, उनकी बेटी आराध्या का भी स्टाइलिश लुक देखने को मिला। इस दौरान अभिषेक बच्चन जेंटलमैन की तरह पत्नी-बेटी का ख्याल रखते आगे-आगे दिखाई दिए। ऐश्वर्या और आराध्या वेकेशन के लिए बेहद एक्साइटेड दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और यूजर्स कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।

 
कृति सेनन के घर जल्द ही बजेगी शहनाई, इस दिन स्टेबिन संग सात फेरे लेंगी बहन नूपूर

कृति सेनन के घर जल्द ही बजेगी शहनाई, इस दिन स्टेबिन संग सात फेरे लेंगी बहन नूपूर

 मुंबई. एक्ट्रेस कृति सेनन के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। जी हां, उनके घर जल्द ही दूल्हे राजा बारात लेकर आएंगे। अगर आप सोच रहे हों  कि कृति सेनन शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो पहले आपको बता दें कि कृति नहीं, बल्कि उनके छोटी बहन नूपुर सेनन शादी रचाने जा रही हैं। वह जल्द ही सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हाल ही में उनकी शादी की तारीख और स्थान को लेकर जानकारी सामने आ रही है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन जनवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सूत्रों के हवाले से ये पुष्टि की गई है कि नूपुर और स्टेबिन 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में शादी करेंगे। अभी तक दोनों की शादी को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही थीं, लेकिन अब सूत्रों ने ये कंफर्म किया कि 11 जनवरी को उदयपुर में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  

PunjabKesari
 
सूत्रों के मुताबिक, परिवारों ने 11 जनवरी को शादी की तारीख तय कर ली है और जश्न तीन दिनों तक चलेगा। शादी को निजी लेकिन भव्य समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

PunjabKesari


ये भी माना जा रहा है कि 11 जनवरी को शादी के बाद कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्शन देगा।

भले ही मीडिया में उनकी शादी की खबरें तूल पकड़ रही हों, लेकिन अभी तक स्टेबिन और नूपुर सेनन ने इन पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। हालांकि, कपल ने तो अपने रिश्ते के बारे में भी पब्लिकली कभी खुलकर बात नहीं की। हालांकि, साल 2024 में स्टेबिन यह जरूर कहा था कि मेरा और नूपुर का रिश्ता बहुत ही शानदार है। हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। मैंने उसके साथ बहुत समय बिताया है, और मुझे नहीं लगता कि मेरा किसी और के साथ ऐसा रिश्ता है। 

दूसरी बार मां बनी Bharti Singh, लेकिन अधूरी रह गई ये ख्वाहिश

दूसरी बार मां बनी Bharti Singh, लेकिन अधूरी रह गई ये ख्वाहिश

 कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर दूसरी बार बच्चे की किलकारी गूंज गई है. 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. पेरेंट्स बनने पर कॉमेडियन और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं. दूसरी बार भी वो लड़के की मां बनी हैं.

दूसरी बार भी बेटे की मां बनीं भारती

बता दें कि आज सुबह वो लाफ्टर शेफ की शूटिंग करने जाने वाली थीं, लेकिन जैसे ही उनका वॉटर बैग फटा तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. दूसरे बेटे के आने से उनके बेटे लक्ष्य यानी गोला को अपना छोटा भाई मिल गया है. हालांकि भारती सिंह (Bharti Singh) चाहती थी कि उन्हें गोली यानी बेटी हो. उन्होंने अपने व्लॉग में एक बार कहा था कि वो इस बार बेटी चाहती हैं. लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अब अधूरी रह गई है.

प्रेग्नेंसी टाइम में भी किया काम

अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम में भारती सिंह (Bharti Singh) ने काफी काम किया है. वो कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 को होस्ट करती हैं. सेट पर भारती अक्सर आने वाले बच्चे को लेकर बात किया करती थीं. प्रेग्नेंसी के टाइम वो व्लॉग शूट करती थीं और शूट पर भी जाती थीं. हाल ही में भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) और बेटे के साथ अपना मैटरनिटी शूट कराया था. उन्होंने फोटोज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था.

बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने 9 साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को शादी कर लिया था. साल 2022 में कॉमेडियन ने बेटे गोला को जन्म दिया था. दोनों की पहली मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ में हुई थी. ये कपल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के व्लॉग्स यूट्यूब पर भी शेयर करते रहते हैं. वहीं, अब वो दूसरी बार बेटे की मां बन गई हैं.

पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया से ईशा देओल को नहीं मिल पा रहा ब्रेक, बोलीं- 'अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो..

पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया से ईशा देओल को नहीं मिल पा रहा ब्रेक, बोलीं- 'अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो..

 मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र 24 नवंबर, 2025 को हम सबको अलविदा कह गए थे। उनके निधन की खबर ने पूरे देश को तोड़कर रख दिया था। वहीं, परिवार के सदस्य भी अभी तक धर्मेंद्र को खोने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। एक्ट्रेस ईशा देओल अपने पिता की मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि उन्हें काम की कुछ पुरानी कमिटमेंट की वजह से  सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ रहा है।

 

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने काम की कुछ कमिटमेंट्स काफी समय से रोक रखी हैं, जिन्हें मैं अब आने वाले दिनों में आप सभी के साथ पोस्ट और शेयर करूंगी। प्लीज मुझे एक इंसान के तौर पर और सबसे जरूरी, एक बेटी के तौर पर समझें जो अभी भी अपने सबसे प्यारे पिता को खोने के दुख से गुजर रही है। यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी।"

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "अगर चीजें मेरे हाथ में होती, तो मैं कुछ समय के लिए इस प्लेटफॉर्म पर नहीं रहना चाहती और बस ब्रेक लेना चाहती, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। इसलिए प्लीज दयालु और समझदार बनें। हमेशा प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।" 

ईशा और सनी देओल दोनों के लिए ही धर्मेंद्र के निधन के बाद काम पर लौट पाना मुश्किल हो रहा है। बता दें, फिलहाल ईशा देओल कई फोटोशूट और विज्ञापन में बिजी हैं।

बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, उर्वशी रौतेला-सोनू सूद समेत कई सितारों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त

बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, उर्वशी रौतेला-सोनू सूद समेत कई सितारों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त

 मुंबई. बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने  एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत की कई चर्चित हस्तियों की करोड़ों रुपए की संपत्ति अटैच की है, जिनमें  युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा जैसे सेलिब्रेटीज के नाम शामिल है।

 

ताजा जांच में ईडी ने करीब 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है, जो इस प्रकार है-
युवराज सिंह- 2.5 करोड़ 
उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़
रोबिन उथप्पा- 8.26 लाख 
सोनू सूद- 1 करोड़.. 
मिमी चक्रवर्ती- 59 लाख 
नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ 
अंकुश हजारा- 47.20 लाख 

ईडी का कहना है कि ये सभी नाम अलग-अलग स्तर पर जांच के दायरे में हैं।

 

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

यह पहला मौका नहीं है जब इस सट्टेबाजी ऐप को लेकर नामी हस्तियां जांच के घेरे में आई हों। इससे पहले इसी मामले में क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की संपत्तियों पर भी ईडी ने कार्रवाई की थी।

अब तक ‘1xBet’ केस में ईडी कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि जांच एजेंसी इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है।

क्या है ईडी का आरोप?

ईडी के अनुसार, जिन हस्तियों के नाम सामने आए हैं, उन्हें ऐप के प्रचार (प्रमोशन) या इससे जुड़े अन्य कामों के बदले जो भुगतान किया गया, वह अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) हो सकता है। इसी आधार पर संपत्तियों को जब्त किया गया है और आगे की जांच जारी है। 

धुरंधर ही नहीं,सलमान खान भी मचाएंगे धमाल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर इस दिन होगा रिलीज

धुरंधर ही नहीं,सलमान खान भी मचाएंगे धमाल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर इस दिन होगा रिलीज

 नई दिल्ली। धुरंधर ही नहीं, 2025 में सलमान खान भी मचाएंगे धमाल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर इस तारीख को होगा रिलीज — सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की तैयारी में हैं और उनकी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एडिटिंग अंतिम चरण में बताई जा रही है, वहीं मेकर्स इसी महीने फिल्म का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान के 27 दिसंबर को 60वें जन्मदिन के मौके पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी किया जा सकता है, जो फैंस के लिए खास तोहफा होगा।

यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं और इसकी ज्यादातर शूटिंग लद्दाख में की गई है।

पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष झेल रहे सलमान खान के लिए ‘बैटल ऑफ गलवान’ को बड़े कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि फिल्म की रिलीज जनवरी 2025 में होने की संभावना है।

Palak Tiwari : डीप नेकलाइन गाउन में छाईं पलक तिवारी, प्रिंसेस लुक में ढाया कहर—फैंस हुए दीवाने

Palak Tiwari : डीप नेकलाइन गाउन में छाईं पलक तिवारी, प्रिंसेस लुक में ढाया कहर—फैंस हुए दीवाने

  Palak Tiwari : टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने बोल्ड स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं,

जहां 20 साल की पलक ने डीप नेकलाइन फ्लोरल गाउन में अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

पलक इस प्रिंसेस लुक में बेहद ग्लैमरस नजर आईं, मेसी बन हेयरस्टाइल और कैटी आई-मेकअप ने उनके लुक को और निखार दिया,

जबकि न्यूड लिपस्टिक से उन्होंने मेकअप को फाइनल टच दिया। अलग-अलग अंदाज में दिए पोज़ फैंस को दीवाना बना रहे हैं,

पलक तिवारी

कमेंट सेक्शन में यूजर्स उन्हें एलीगेंट, बेबी डॉल और डीवा बताते नजर आ रहे हैं, वहीं कई फैंस फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनकी तारीफों की बौछार कर रहे हैं।

पलक तिवारी

 

पलक तिवारी

 
Dhurandhar Day 2: धुरंधर ने लगाई दूसरी लंबी छलांग, कल पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

Dhurandhar Day 2: धुरंधर ने लगाई दूसरी लंबी छलांग, कल पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

 बॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पहले ही दिन इसने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और रणवीर सिंह की रिलीज वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड विशेषज्ञों से लेकर जनता तक ने इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिया है और माना जा रहा था कि फिल्म की कमाई का ग्राफ अभी और ऊपर जाएगा... हुआ भी ऐसा ही है। शनिवार, यानि दूसरे दिन फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 31 करोड़ रुपये रही है।

कितनी हुई अभी तक की कुल कमाई?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की शुरुआती 2 दिनों की कुल कमाई 58 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा था। माना जा रहा है कि पहले ही वीकेंड में फिल्म बड़े आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद के अलावा चेन्नई और जयपुर जैसी जगहों पर भी फिल्म को क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है और फुटफॉल 40% से ज्यादा रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

बात फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की करें तो रणवीर सिंह के अलावा इसमें आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के बारे में है। कंधार हाईजैक और भारतीय संसद पर हमले जैसी घटनाओं से इस फिल्म की कहानी को जोड़ा गया है, हालांकि यह फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है। कहानी में दिखाया गया है कि पंजाब के एक 20 साल के लड़के को इस ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाता है जो पाकिस्तान में घुसकर उन्हें घुटनों पर ला देता है।

उम्र बस एक नंबर! लाल साड़ी में शमा सिकंदर की अदाएं देख फैंस बोले – दिल ले गई दीवानी

उम्र बस एक नंबर! लाल साड़ी में शमा सिकंदर की अदाएं देख फैंस बोले – दिल ले गई दीवानी

  एक्ट्रेस शमा सिकंदर के क्या ही कहने. अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से ये लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं.सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक एक्टिव नजर आती हैं. कुछ समय पहले शमा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही सी जान ने एंट्री ली है.

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

एक फैन ने शमा की फोटोज पर कॉमेंट कर लिखा- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं. मर मिटने वाली अदाएं हैं आपमें. एक और फैन ने लिखा- लगता नहीं है कि आप एक बेटी की

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

घर की बालकनी में शमा खड़ी होकर कैमरे में पोज दे रही हैं. हालांकि, उनके साथ बेटी नहीं है. न्यूड मेकअप उन्होंने किया हुआ है.

एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर 

एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर 

 Actor Dharmendra passes away : हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, और उनके साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग के एक महत्वपूर्ण युग का भी अंत हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मौजूद रहा, और कई बॉलीवुड सितारे भी उनका हाल जानने पहुँचे। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़ी हस्तियां उनसे मिलने आईं। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन घर पर भी वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे।

12 नवंबर को हॉस्पिटल से हुए थे डिस्चार्ज

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था। वो दो दिन वैंटिलेटर पर थे। धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

जान्हवी कपूर ने फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में ढाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- परी लग रही हो!

जान्हवी कपूर ने फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में ढाया कहर, फोटोज देख फैंस बोले- परी लग रही हो!

 इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर सुर्खियों में हैं. मूवीज के साथ-साथ जान्हवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज से फैंस का दिल जीत लेती हैं.

हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फ्लोरल प्रिंट ड्रेस और हाई हील्स में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. इस लुक में जान्हवी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. उनकी क्यूटनेस भरी अदाएं एक बार फिर फैंस का दिल चुरा ले गईं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर जान्हवी की तारीफों का तांता लग गया. फैंस कमेंट कर कह रहे हैं – "आप तो सच में परम सुंदरी हो!"  कोई उन्हें "एंजेल" बता रहा है तो कोई "गॉडेस लुक" कहकर उनकी स्टाइलिंग की तारीफ कर रहा है.जान्हवी का यह नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म ‘जानकी’ पर से हटी रोक, अब 21 नवंबर को होगी मल्टी-लैंग्वेज रिलीज!

छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म ‘जानकी’ पर से हटी रोक, अब 21 नवंबर को होगी मल्टी-लैंग्वेज रिलीज!

 रायपुर। कई महीनों से विवादों में चल रही फिल्म ‘जानकी’ (Janki) को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में जानकारी साझा की कि यह फिल्म, जो पहले 13 जून को रिलीज होने वाली थी, अब 21 नवंबर को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि फिल्म एक साथ 9 भाषाओं में रिलीज की जाएगी — हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल।

फिल्म के मुख्य कलाकार

‘जानकी – भाग 1 ’ में —

  • अनिकृति चौहान (जानकी)

  • दिलेश साहू (रघु)

इसके अलावा फिल्म में ये कलाकार भी नजर आएंगे —
जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू और अमर दास लहरे।

टीम और मेकिंग

फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्शन डिज़ाइनर मोहित साहू हैं।
को-प्रोड्यूसर — गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि माहवार।
स्क्रिप्ट और निर्देशन — कौशल उपाध्याय
एडिटर — गौरांग त्रिवेदी
संगीत — तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा
गायक — कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अज़ीज़ और मोनिका वर्मा3

फिल्म प्रोड्यूसर मोहित साहू ने लिखा —
“फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ‘जानकी’ अब 21 नवंबर को Mahi Films OTT पर रिलीज होगी। हम इसे 9 भाषाओं में लाकर दर्शकों तक बड़े स्तर पर पहुँचाना चाहते हैं।”

 
धर्मेंद्र के बाद अब मशहूर अभिनेता गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

धर्मेंद्र के बाद अब मशहूर अभिनेता गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 मुंबई। बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक्टर गोविंदा की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई।

दरअसल, 61 वर्षीय अभिनेता अपने घर पर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीतय ठीक है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया गया कि, डिसओरिएंटेशन के कारण वे बेहोश हुए थे।

बता दें, गोविंदा लंबे वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी सुनीता के साथ उनका रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरता रहता है। बीते दिनों उनके पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद बेटी टीना ने खुलासा किया था कि वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गई थीं, जहां उनका ऑपरेशन किया गया और गोली निकाली गई थी।