BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
'पुष्पा 2' विवादों में फंसी अल्लू अर्जुन की फिल्म, बैन करने की उठी मांग,जाने क्या है वजह

'पुष्पा 2' विवादों में फंसी अल्लू अर्जुन की फिल्म, बैन करने की उठी मांग,जाने क्या है वजह

Pushpa 2 The Rule Controversy: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है. हरियाणा में 'पुष्पा 2: द रूल' के एक सीन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर हरियाणा के हिसार में काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है. दरअसल, हिसार के एक गांव में फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. ये शिकायत हिसार के कुलदीप कुमार ने दर्ज करवाई है. फिल्म पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता कुलदीप का कहना है कि 'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के किरदार में दिखाया गया है. इसमें मां काली की तस्वीर भी नजर आई है. उनके मुताबिक ये सीन धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रहा है. शिकायतकर्ता ने फिल्म से मां काली और अल्लू अर्जुन के अर्धनारीश्वर वाले सीन को हटाने की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे फिल्म को हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे

'पुष्पा 2: द रूल' का क्लाइमैक्स सीन अटका
पुलिस की तरफ से फिलहाल 'पुष्पा 2: द रूल' के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि वो इस मामले में सीनियर अधिकारियों से पहले बात करेंगे. बता दें कि 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर कुछ फैंस को खास इंप्रेस नहीं कर पाया था. वहीं फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और अब तक इसका क्लाइमैक्स सीन शूट नहीं हो पाया है. ऐसे में फिल्म पर एक और मुश्किल आ गई है.
 

Poonam Pandey : पूनम पांडेय ने नाइट ड्रेस में गिराई बिजली, एक्ट्रेस की कातिल अदाओं ने फैंस को किया घायल

Poonam Pandey : पूनम पांडेय ने नाइट ड्रेस में गिराई बिजली, एक्ट्रेस की कातिल अदाओं ने फैंस को किया घायल

Poonam Pandey Hot Pics : पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं, और इस बार उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में पूनम ने व्हाइट  नाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं.

Preview

तस्वीरों में पूनम पांडेय (Poonam Pandey)ने बेडरूम सेटिंग में खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ एक से एक दिलकश पोज दिए हैं. फैंस उनकी इन कातिल अदाओं को देख कर घायल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.Preview

पूनम का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फॉलोअर्स तस्वीरों पर लाइक और कमेंट्स की बौछार कर .Preview

पूनम अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए भी जानी जाती है, इनकी तस्वीरें और  वीडियो, सोशल मीडिया पर वाइरल होती रहती है।Preview

पूनम पाण्डेय हिंदी व तेलुगु फिल्मों में नजर आतीं हैं। पूनम पाण्डेय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों की वजह से कम अपने बेतुके बयानों के कारण ज्यादा चर्चा का विषयबनीं रहतीं हैं।पूनम पाण्डेय का जन्म 11 मार्च 1991 में नई दिल्ली में हुआ था। पूनम पाण्डेय को मॉडलिंग की दुनिया में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल की तौर मिली।

Preview

Preview

इसके अलावा वह ग्लैडरेग्स 2010 की टॉप आठ प्रतिभागियोँ में शामिल थी। इसके अलावा वह अपनी मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगज़ीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।

Preview

Preview

Preview

Preview

 

 

Rakul Preet Singh : डिजाइनर सूट पहन रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनेस से यूजर्स को किया मदहोश

Rakul Preet Singh : डिजाइनर सूट पहन रकुल प्रीत सिंह ने अपनी हॉटनेस से यूजर्स को किया मदहोश

 Rakul Preet Singh Bold Pics : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। उनका कातिलाना अंदाज इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है।अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

इन फोटोज में उनकी हुस्न की बेबाक अदाएं देखकर फैंस बेकाबू हो गए हैं। देखें फोटोज…एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अक्सर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।अब हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका कातिलाना अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।इन फोटोज में आप देख सकते हैं रकुल प्रीत सिंह ने पीच कलर का अनार हैं।

खुले बाल, गले में नेकलेस और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इस आउटलुक को बेहद ही शानदार तरीके से निखारा है।बता दें कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनकी फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं।रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी जबरदस्त है।

Preview

Preview

Preview

Preview

Preview

Preview

‘पुष्पा 2’ की एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर रचा इतिहास !

‘पुष्पा 2’ की एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर रचा इतिहास !

 Entertainment:  सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर दी है। अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी तेजी से हो रही है कि यह सबसे तेज़ प्री-सेल करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2’ की प्री-सेल कमाई ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।

मेकर्स ने आज, 19 नवंबर को पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग के बारे में अपडेट साझा किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘पुष्पा राज का दबदबा बॉक्स ऑफिस को एक नए आयाम के साथ फिर से परिभाषित कर रहा है. एक और दिन, एक और रिकॉर्ड और एक और उपलब्धि इतिहास की पन्नों में दर्ज हो गई. यूएस बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा प्री-सेल तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनी’. पोस्टर में ‘पुष्पा राज’ को नोटों की गड्डी पर बैठे हुए दिखाया गया है.

इससे पहले फिल्म ने एक और खिताब अपने नाम किया था. ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने रिकॉर्ड तोड़ 750 हजार से ज्यादा यूएसए प्रीमियर प्री सेल्स और 27 हजार से ज्यादा टिकटे बेची थी. वहीं, अब 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा प्री-सेल करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनकर उभरी है.

17 नवंबर को मेकर्स ने पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च किया था. यह इवेंट पटना में होस्ट किया गया था. प्री-सेलिंग के साथ-साथ फिल्म के ट्रेलर ने भी इतिहास रचा और 24 घंटे में 40 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

फिल्म का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला यहीं नहीं थमा. पुष्पा 2 के ट्रेलर 100 मिलियन से अधिक व्यूज पाने वाला सबसे तेज भारतीय फिल्म का ट्रेलर बना. वहीं, मेकर्स के नए अपडेट के मुताबिक, पुष्पा 2 द रूल का ट्रेलर 120 मिलियन प्लस व्यूज और 2.3 मिलियन लाइक्स के साथ यूट्यूब के टॉप पर है.

सुकुमार की निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम रोल में हैं.

टीआरपी लिस्ट में पीछे हुआ टीवी शो अनुपमा, जानिये किस शो ने किया नंबर 1 की पोजिशन पर कब्ज़ा ?

टीआरपी लिस्ट में पीछे हुआ टीवी शो अनुपमा, जानिये किस शो ने किया नंबर 1 की पोजिशन पर कब्ज़ा ?

 ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं। वही अब रुपाली गांगुली का शो अनुपमा अब टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। लंबे समय से टॉप पर कायम यह शो इस बार 2.2 टीआरपी के साथ पीछे रह गया है, और इसकी जगह ये रिश्ता क्या कहलाता है ने ले ली है. ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की केमिस्ट्री छाई हुई है. शो की इमोशनल स्टोरीलाइन और इंटेंस फैमिली ड्रामा ने लोगों का ध्यान बांधे रखा है. लोगों को अभीरा और रुही की प्रेग्नेंसी स्टोरीलाइन पसंद आ रही है. तभी तो शो 2.3 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘अनुपमा’ को नंबर 1 की पोजिशन से हटाने में कामयाब हुआ है. 
पब्लिक रिएक्शन में देखा गया है कि लीप के बाद ‘अनुपमा’ की टीआरपी घटी है. दर्शकों को भी शो में खास इंटरेस्ट नहीं आ रहा है. बार-बार लीप के कॉन्सेप्ट से लगता है वे पक चुके हैं. पुरानी कास्ट की जगह नए सितारे आए हैं. रुपाली को छोड़कर सभी नए कलाकारों की एंट्री हुई है. 4 साल से नंबर 1 रहा ये शो पहली बार सेकंड नंबर पर खिसका है. इससे साफ है दर्शकों को अब शो में मजा नहीं आ रहा है. रुपाली के शो को 2.2 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं. वैसे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से इस फिगर को किया जाए तो दोनों के नंबर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. लेकिन 4 साल में पहली बार नंबर 1 की बादशाहत छिनना बड़ी बात है.

कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नोटिस, जानिए पूरा

कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नोटिस, जानिए पूरा

 कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का विवादों से पुराना नाता है. एक बार फिर कॉमेडियन कानूनी पचड़े में फंस गये हैं. कपिल शर्मा के शो ”द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” को नोटिस जारी हुआ है. शो पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को धूमिल करने और सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

बीबीएमएफ) के अध्यक्ष डॉ मंडल ने अपने कानूनी सलाहकार नृपेंद्र कृष्ण रॉय के जरिये 1 नवंबर को ही कपिल शर्मा के शो को कानूनी नोटिस भेजा है. लेकिन इसकी जानकारी करीब 13 दिन बाद सामने आ रही है. नोटिस में कहा गया है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो में महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर की विरासट को धूमिल करने का प्रयास किया है, जो कि काफी अपमानजनक है. शो पर सांस्कृतिक पहलुओं को गलत तरीके से पेश किया है. बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आने से पहले ”द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे थे. सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेटीवी को कानूनी नोटिस मिलने की अफवाहों के बीच, कंपनी ने बयान जारी कर नेटफ्लिक्स शो के साथ किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है. जारी बयान में कहा गया है कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस का नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से कोई संबंध नहीं है. एक प्रतिनिधि ने कहा कि मीडिया में खबर चल रही है कि सलमान खान/एसकेटीवी को भी नोटिस मिला है, यह गलत है. क्योंकि हम नेटफ्लिक्स पर “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” से जुड़े नहीं हैं. बता दें कि कपिल शर्मा द्वारा होस्ट और प्रोड्यूस “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है. इसका प्रीमियर इस साल 21 सितंबर को हुआ था

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहाँ सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को कथित तौर पर फैजान खान नामक एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर के आरोपी ने अभिनेता से भारी फिरौती की मांग की है। जिसके बाद मुंबई पुलिस राजधानी रायपुर पहुंची है, और रायपुर पुलिस से कांटेक्ट करके मामले की जाँच कर रही है.

 
रामायण की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दो पार्ट में इस इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म

रामायण की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दो पार्ट में इस इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म

 नई दिल्ली : इतिहास के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए! जाने माने फिल्म मेकर नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड, नमित मल्होत्रा की मच अवेटेड महाकाव्य रामायण इंडियन सिनेमा को पहले से कहीं ज्यादा बदलने के लिए तैयार है. यह एपिक अडैप्टेशन भारत की सबसे प्रिय कहानियों में से एक को जबरदस्त स्केल और क्रिएटिव स्टोरी टेलिंग के साथ जिंदा कर है. प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है जैसे ड्यून और इंसेप्शन, और हालिया हिट द गारफील्ड मूवी भी इसमें शामिल है. उन्होंने एंग्री बर्ड्स 3 का भी अनाउंसमेंट किया है. नमित मल्होत्रा की विजुअल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ उन्हें हॉलीवुड के सबसे खास इंडियंस में से एक बनाती है.

नमित मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, “एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है. क्योंकि हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं. हमारी "रामायण" का मकसद सबसे सच्चा, पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है.

सलमान को मिली फिर से लॉरेंस के नाम से धमकी, मुंबई कंट्रोल रूम में आया कॉल

सलमान को मिली फिर से लॉरेंस के नाम से धमकी, मुंबई कंट्रोल रूम में आया कॉल

 bollywood news : सलमान खान को मंगलवार सुबह फिर एक्टर को लॉरेंस के नाम से धमकी मिली है। मुंबई कंट्रोल रूम में आए कॉल में कहा गया है कि अगर सलमान खान काले हिरण का शिकार करने पर बिश्नोई समाज की मंदिर जाकर माफी नहीं मांगते या 5 करोड़ रुपए नहीं चुकाते तो उनकी जान जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पास सोमवार को एक मैसेज आया था। आधी रात को एक अधिकारी की नजर उस मैसेज पर गई। मैसेज में लिखा गया था, ‘अगर सलमान जिंदा सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो उसे हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे। हमारी गैंग आज भी एक्टिव है।

 

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ मांगे

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ मांगे

 सलमान खान पर पिछले कुछ वक्त से खतरा मंडरा रहा है. सुपरस्टार को बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. ये सिलसिला यूं तो कई सालों से चल रहा है, लेकिन कुछ महीने पहले जब सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई गईं, तब से ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

इसी बीच एक बार फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है. बीते दिन यानी मंगलवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को एक मैसेज आया, जिसमे अज्ञात शख्स ने धमकी दी और मैसेज करने वाले ने 2 करोड़ रुपये की मांग की.

एक अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए बताया कि मैसेज में मैसेज करनेवाले ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नही मिले तो सलमान खान को जान से मार देगा. धमकी भरा मेसेज मिलने के बाद मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, पुलिस भी तुरंत मामले की जांच में जुट गई.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हालात गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हालात गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

 GOVINDA :  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। एक्टर को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि उनकी ही बंदूक से पैर में गोली लगी है। सुबह 4.45 बजे की घटना बताई जा रही है। सुबह कही जाने के लिए एक्टर घर से निकल रहे थे उसी समय गलती से मिस फायर हुआ और वो घायल हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गोविंदा की बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है, जिससे उनकी हालत खराब बताई जा रही है। बिगड़ी हालत को देखते हुए फिलहाल उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ऑपरेशन कर के गोली निकाल दी गई है और एक्टर अभी भी ICU में हैं।

पोर्न स्टार रिया बर्डे अरेस्ट, उसके भाई और बहन को भी तलाश रही पुलिस

पोर्न स्टार रिया बर्डे अरेस्ट, उसके भाई और बहन को भी तलाश रही पुलिस

 मुंबई : पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है. रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में जिन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है. रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है और इसी आरोप के चलते उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने अरेस्ट किया गया है. इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी मूल की हैं और उनकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं. खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ ​​रियाज शेख और बहन रितु उर्फ ​​मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है. हिललाइन पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं और उसने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा रिया आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं.

पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि जांच में पता चला कि रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है और वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं. रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.

सलमान खान ने पहनी इतने करोड़ की घड़ी जिसमें जड़े हैं 700 से अधिक हीरे

सलमान खान ने पहनी इतने करोड़ की घड़ी जिसमें जड़े हैं 700 से अधिक हीरे

 सलमान खान का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सलमान हीरे से जड़ी घड़ी ट्राई करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपये है।

लग्जरी घड़ी और जूलरी ब्रांड के फाउंडर अराबो ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें वह सलमान की कलाई पर यह शानदार घड़ी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान हीरे की बेशकीमती ये घड़ी पहनने के बाद वो अपनी कलाई भी दिखाते भी नजर आ रहे हैं जो काफी चमक रही। जैकब के इस पोस्ट पर कैप्शन में उन्होंने सलमान की तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट किया है और सलमान की तारीफें भी की हैं।उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने कभी किसी को अपना बिलियनेयर पहनने नहीं दिया है , लेकिन सलमान खान इस मामले में अपवाद हैं।’ बता दें कि यह घड़ी एक्सक्लूसिव ‘बिलियनेयर’ कलेक्शन का हिस्सा है जो अपनी भव्यता और रिकॉर्ड-तोड़ कीमत के लिए जानी जाती है। इस पोस्ट पर सलमान के फैन्स ने लिखा है- इसे सलमान ने पहन ली तो समझिए ये घड़ी बेशकीमती हो गई।

700 से अधिक पन्ना-कट हीरे

जैसा कि इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि ये घड़ी 700 से अधिक पन्ना-कट हीरे से सजी है। ये भी बताया गया है कि इस घड़ी को काफी लिमिटेड नंबर्स में तैयार किया गया है और इनके कुछ ही पीस बनाए गए हैं। वेबसाइट इस घड़ी की डीटेल में ये बताया गया है कि इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और इसकी अनोखी डिज़ाइन, हीरों की संख्या की वजह से ये लग्जरी घड़ी कलेक्शन में शामिल है।

'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश, दीवाली पर इन सितारों के बीच होगा महामुकाबला

'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश, दीवाली पर इन सितारों के बीच होगा महामुकाबला

 राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के ट्रेलर लॉन्च पर टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने उनके प्रोडक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं। 'भूल भुलैया 3' दिवाली के खास मौके 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच एक निराशाजनक खबर सामने आई है कि साल 2024 के अंत में दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होनी हैं, जिनकी वजह से बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में होगी टक्कर

भूषण कुमार की 'भूल भुलैया 3' और रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। जब रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के साथ फिल्म के क्लैश के बारे में पूछा गया, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे स्टार कलाकार हैं तो भूषण कुमार ने सिर्फ इतना कहा, 'हम 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 लेकर आ रहे हैं। यह तय है।'

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 2 होगी शूट

इसके अलावा भूषण कुमार ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सीक्वल की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आज हम केवल विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर के बारे में बात करेंगे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 लेकर आ रहे हैं। यह पक्का है, लेकिन हम इसका राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनाएंगे। 'भुल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी नजर आएंगी।

कार्तिक आर्यन-अजय देवगन में होगा महामुकाबला

'भूल भुलैया 3' रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से क्लैश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जून में अजय देवगन ने अपने सोशल हैंडल पर घोषणा की थी कि फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होगी। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, '#सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में धूम मचाएगा।'

 
दीपिका पादुकोण को लेकर अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह,जल्द आ सकती है खुशखबरी!

दीपिका पादुकोण को लेकर अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह,जल्द आ सकती है खुशखबरी!

 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह शनिवार को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे. प्रेग्नेंट दीपिका की गाड़ी जैसे ही अस्पताल पहुंची उनके मां बनने और खुशखबरी आने की चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया.

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी सितंबर में ही होनी है. इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने ही इंस्टाग्राम के जरिए दी थी. एक्ट्रेस ने इसी साल 28 फरवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. बच्चों के कपड़ों और खिलौनों से भरे एक कार्ड में दीपिका रणवीर का नाम लिखा हुआ था।  साथ में लिखा था- “सितंबर 2024.”दीपिका पादुकोण आज ही मां बन सकती हैं. ऐसी उम्मीद इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि रणवीर सिंह की मां अंजु भवानी और बहन रितिका भवानी भी अस्पताल पहुंच गई हैं। रणवीर-दीपिका के पहुंचने के कुछ देर बाद अंजु और रितिका की गाड़ी अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई।

क्या कह रहे लोग?

सोशल मीडिया पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, “जो भी हो, गणेश चतुर्थी के दिन जनम ले रहा है।  इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है.” एक फैन ने लिखा, “हमारी दीपिका कितनी मजबूत है. कल ही ये परफेक्टली चल रही थी और और लेबर पैन.” एक ने तो नाम रखने पर भी अपनी राय ज़ाहिर कर दी. यूज़र ने सवाल किया, “गणेश चतुर्थी के दिन खुशखबरी है तो क्या नाम रखना चाहिए बच्चे का?”

सिद्धिविनायक में दीपिका-रणवीर

बीते रोज़ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के परिवारवाले भी उनके साथ मौजूर थे. दीपिका इस मौके पर हरे रंग की साड़ी में नज़र आई थीं. जबकि रणवीर सिंह कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए थे. रणवीर, दीपिका को संभालते भी दिखे थे. दोनों ही नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. दीपिका की ये तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी के ज़रिए एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर दी है. दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही इस फिल्म की शूटिंग प्रमोशन किया. कल्कि ने वर्ल्डवाइड 1041.65 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. इसके अलावा फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 645.8 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया है

Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' की कामयाबी के आगे 'एनिमल' भी पस्त, चंद दिनों में कमाए इतने करोड़

Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' की कामयाबी के आगे 'एनिमल' भी पस्त, चंद दिनों में कमाए इतने करोड़

 Stree 2 Box Office Collection Day 19: अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। तीसरे वीकेंड भी 'स्त्री 2' का कलेक्शन शानदार रहा है।

एनिमल को भी पछाड़ा

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे वीकेंड के बाद सोमवार को इस फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की 19 दिन की कुल कमाई अब 508 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल का लाइफटाइम कलेक्शन 505 करोड़ रुपये है।

साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

ग्लोबल लेवन पर, 'स्त्री 2' ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जो कल्कि 2898 एडी के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

जल्द तोड़ेगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड

स्त्री 2 अगर ऐसी ही रफ्तार में चलती रही तो यह और भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले दिनों में यह एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को भी पीछे छोड़ सकती है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 511 करोड़ था। यह नहीं, 'स्त्री 2' अगले वीकेंड तक दो बड़ी फिल्मों शाहरुख खान की पठान (524.53 करोड़ रुपये) और गदर 2 (525 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने का दम रखती है।

इस वजह से हुआ फायदा

आपको बता दें शाहरुख खान की जवान इस वक्त 584 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। पूरे महीने कोई बड़ी रिलीज नहीं होने के कारण इस फिल्म को काफी ज्यादा बज मिला है। करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' और सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा दो फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं।

दीपिका पादुकोण ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, बेबी बंप को यूं किया फ्लॉन्ट, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, बेबी बंप को यूं किया फ्लॉन्ट, देखें तस्वीरें

 बॉलीवुड के पावर कपल और जल्दी ही माता-पिता बनने वाले रणवीर सिंह और दीपिका ने अपने फैंस को अपने खूबसूरत प्रेगनेंसी फोटो शूट से खुश कर दिया है. यह सारी खूबसूरत फोटोज ने हम सभी के फीड्स को खूबसूरत तस्वीरों से भर दिया है. अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाते हुए दीपिका जो अपने प्रेगनेंसी के ग्लो के साथ और भी खूबसूरत लग रही हैं वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

उनकी खुशी से साफ पता चल रहा है कि वह एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को लेने के लिए बेकरार हैं. रणवीर की प्यार भरी नजर और सपोर्टिव प्रेसेंस  इस कपल के मजबूत रिश्ते को दर्शाती है. क्योंकि वे एक साथ इस एक्साइटिंग और बेहद खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं.इन तस्वीरों ने फैंस और फॉलोवर्स के बीच में बहुत एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेबी का आना बॉलीवुड के सबसे मच अवेटेड पलों में से एक है. जहां एक तरफ यह कपल पैरेंटहुड की खुशी में डूबा हुआ है वहीं दूसरी तरफ उनके पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार और बधाई मिल रही हैं. 

फैमिली का बढ़ना एक नए चैप्टर को जोड़ रहा है
इस खूबसूरत कपल की मशहूर लव स्टोरी में उनकी फैमिली का बढ़ना एक नए चैप्टर को जोड़ रहा है. यह पल उनके लिए बेहद खास है. इस कपल ने पहले ही दिखा दिया है कि वे पेरेंट्स के रूप में कितने शानदार होंगे. कई तस्वीरें और वीडियो यह साबित करते हैं और इस तरह से अब फैंस बच्चे के साथ उनकी एक तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अनिरुद्धाचार्य ने क्‍यों ठुकराया Bigg Boss 18 का ऑफर? कथा में बताई वजह

अनिरुद्धाचार्य ने क्‍यों ठुकराया Bigg Boss 18 का ऑफर? कथा में बताई वजह

  बिग बॉस को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। शो भले ही सितंबर के आखिरी में शुरू होने की खबर हो लेकिन मेकर्स सेलेब्स को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर खबर आई कि उन्हें बिग बॉस 18 में शामिल होने का ऑफर दिया गया है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अनिरुद्धाचार्य ने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही करोड़ों रुपये के ऑफर को एक झटके में ठुकरा दिया। कथावाचक ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से क्यों मना किया इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी कथा के दौरान खुद किया है।जाहिर है कि सलमान खान का शो बिग बॉस टीवी पर लोगों की सबसे ज्यादा अटेंशन ग्रैब करता है। ऐसे में अगर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य शो का हिस्सा बनते तो टीआरपी काफी ज्यादा बूस्ट होती। हालांकि शो में आने से उन्होंने साफ मना कर दिया। अपनी कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि उन्हें शो का ऑफर आया था लेकिन ये शो उनके संस्कारों और उनकी संस्कृति के साफ खिलाफ है।अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ‘बिग बॉस की तरफ से मुझे ऑफर आया था कि गुरुजी आप आइए। करोड़ों रुपये का ऑफर भी दिया गया लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। मैंने एक्सेप्ट नहीं किया। मुझे लगता है कि बिग बॉस अच्छे लोगों की जगह नहीं है। वहां सिर्फ गाली-गलौज करने वाले हिस्सा लेते हैं। मेरे लिए पैसा मायने नहीं रखता है। मेरे लिए मेरे संस्कार मायने रखते हैं। वो शो मेरे संस्कार और संस्कृति से बिल्कुल मैच नहीं करता है।’

बिग बॉस गाली-गलौज का शो

कथावाचक ने आगे कहा कि ‘बिग बॉस जो प्रोग्राम है, वहां गाली-गलौज करने वाले लोग रहते हैं। वो संस्कारी लोगों के लिए नहीं है। मेरा वहां जाना सही नहीं हो सकता ऐसा मुझे लगता है। इसलिए मैंने शो का ऑफर आते ही ठुकरा दिया। अगर मुझे पैसों का लालच होता तो करोड़ों का ऑफर बिल्कुल नहीं ठुकराता। लेकिन मेरा धर्म, संस्कृति और मेरे संस्कार पैसों से बहुत आगे हैं।’

ये है भारत की 10 सबसे बकवास फिल्में, IMDb की रेटिंग में मिला सुपरफ्लॉप का दर्जा

ये है भारत की 10 सबसे बकवास फिल्में, IMDb की रेटिंग में मिला सुपरफ्लॉप का दर्जा

  ENTERTAINMENT NEWS : ओटीटी के जमाने में हम कई फिल्में ऐसी चला देते हैं जिसे देखने के बाद बड़ा ही अफसोस होता है. दिमाग की ऐसी-तैसी हो जाती है तो मन करता है कि बाल नोंच लें. तो आप ऐसी भूल न करें, इसलिए हम लाए हैं आपके लिए बॉलीवुड की सबसे बकवास फिल्मों की लिस्ट. IMDb की रेटिंग में इन्हें सुपरफ्लॉप का दर्जा मिला है. तो चलिए बताते हैं।

1. देश द्रोही

 
1. देश द्रोही
 

कमाल आर खान की इस फिल्म को लिस्ट में नंबर 1 पर रखा गया है. आईएमडीबी की लिस्ट में इसे 1.2 की रेटिंग मिली है. फिल्म को जगदीश ए शर्मा ने डायरेक्ट किया था जो कि साल 2008 में रिलीज हुई थी.

2. हिम्मतवाला

 
2. हिम्मतवाला
 

वैसे तो आपने अजय देवगन की दृश्यम और गोलमाल जैसी फिल्में देखी होंगी और उनके बड़े फैन होंगे. मगर भूलकर भी ये फिल्म मत देखना. क्योंकि IMDb ने इसे 1.7 की रेटिंग के साथ दूसरी सबसे बकवास फिल्म का दर्जा दिया है.

3. हमशक्ल

 
3. हमशक्ल
 

साजिद खान के करियर की सबसे महाफ्लॉप इसी को माना जाता है. इसमें राम कपूर, सैफ अली खान और रितेश देशमुख थे. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जो 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे IMDb पर 1.7 की रेटिंग मिली है.

4. जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी

 
4. जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
 

साल 2002 में आई फिल्म को IMDb पर 2.7 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म राजकुमार कोहली ने बनाई थी जिसमें सनी देओल, अरमान कोहली और मनीषा कोइराला थे.

5. कर्ज

 
5. कर्ज
 

सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी कर्ज में हिमेश रेशमिया थे. इस फिल्म को IMDb ने 2.3 की रेटिंग दी है. ये फिल्म साल 2008 में आई थी. बॉक्स ऑफिस पर भी महाफ्लॉप रही थी.

6. तीस मार खान

 
6. तीस मार खान
 

साल 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म 2 घंटा 15 मिनट की थी. इसे 15 मिनट झेलना भी बड़ी बात होगी. IMDb ने 2.7 की रेटिंग दी है. फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना थे.

7. जॉय: द रियल स्टोरी

 
7. जॉय: द रियल स्टोरी
 

प्रशांत चड्ढा के निर्देशन में बनी जॉय नाम की ये फिल्म साल 2007 में आई थी जिसमें हंसिका मोटवानी, हिमेश रेशमिया और मल्लिका शेरावत थे. IMDb ने इसे 2.4 की रेटिंग दी है.

8. आग

 
8. आग
 

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरस्टार्स से सजी थी. अमिताभ बच्चन, मोहनलाल और अजय देवगन लीड रोल में थे. IMDb पर इसे 1.4 की रेटिंग मिली है.

9. रासकल्स

9. रासकल्स
 

साल 2011 में आई ये अजय देवगन, संजय दत्त और कंगना रनौत की फिल्म थी जिसे डेविड धवन ने बनाया था. फिल्म को IMDb ने 3.0 की रेटिंग की है.

10. ट्यूबलाइट

 
10. ट्यूबलाइट
 

3.9 की रेटिंग के साथ सलमान खान की ट्यूबलाइट भी इस लिस्ट में है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपर फ्लॉप हुई थी जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था.

भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी बनी श्रद्धा, पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा से भी निकली आगे

भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी बनी श्रद्धा, पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा से भी निकली आगे

 Shraddha Kapoor : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद से श्रद्धा कपूर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे निकल गईं। पीएम मोदी के बाद श्रद्धा अब इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। 92 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ वह ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई हैं।

 
स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं। बॉलीवुड सितारों में अब तक प्रियंका चोपड़ा इस मामले में सबसे आगे चल रही थीं। मगर अब श्रद्धा ने उन्हें पछाड़ते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है। साथ ही दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी बन गई हैं। पहले नंबर पर 270 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विराट कोहली सबसे आगे हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म स्त्री 2 की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के करीब 90 मिलियन फॉलोअर्स थे। मगर फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद श्रद्धा कपूर हर तरफ छा गई है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। अभिनेत्री ने पहले देश के प्रधानमंत्री को और अब प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा है।
 
 
बता दें कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप तीन भारतीय सेलिब्रिटी में पहले नंबर पर विराट कोहली (270 मिलियन), दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर (92 मिलियन) और तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन) हैं।
 
फिल्म स्त्री 2 की बात करें तो अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे शानदार सितारे नजर आए हैं। 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 341.65 करोड़ रुपये हो गया है।