BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Sapna Choudhary: 'मैं तेरी नचाई नाचू' गाने पर सपना ने मारे जोरदार ठुमके, डांस देख दीवाने हो गए लोग

Sapna Choudhary: 'मैं तेरी नचाई नाचू' गाने पर सपना ने मारे जोरदार ठुमके, डांस देख दीवाने हो गए लोग

 Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी के धमाकेदार परफॉर्मेस का हर कोई दीवाना है। देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी सपना के लाखों फैन है। यहीं वजह है कि सपना के ठुमके हजारों की भीड़ को भी झूमने पर मजबूर कर देते है। इसी बीच सपना चौधरी का एक नया वीडियो यूट्यूब पर तबाही मचा रहा है। 

इस वीडियो में सपना को देखने एक नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सपना चौधरी हरे रंग के गोटेदार सूट में स्‍टेज पर पहुंचती हैं। स्टेज पर आने के बाद अपनी परफॉर्मेस देती है। जिसे देखते ही हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक भी झूम उठते है।

मजेदार पल तब आता है, जब स्‍टेज के सामने जमीन पर बैठे दर्शकों के बीच एक ताऊ जी उठते हैं और वो भी खड़े होकर दिलचस्‍प अंदाज में डांस करने लगते हैं। 

इस वीडियो को 'स्‍टार 9 एक्‍स' नाम के चैनल ने यूट्यूब पर 2 महीने पहले ही शेयर किया है। सपना की दीवानगी इस कदर है कि इस वीडियों को अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी इसमें राज मवार के महशूर गाने 'मैं तेरी नचाई नाचू' पर परफॉर्म कर रही हैं।

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला संग रानी का रोमांटिक गाना, इंटरनेट पर हुआ सुपरहिट

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला संग रानी का रोमांटिक गाना, इंटरनेट पर हुआ सुपरहिट

 Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वे अपनी आवाज और अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हाल ही में, उनका एक नया गाना “सीटी” यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

यह गाना रिलीज होने के महज 2 हफ्ते में ही यूट्यूब पर 1.9 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है, जो इस बात का गवाह है कि अरविंद अकेला कल्लू का जादू अब और भी मजबूत हो गया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं, और दोनों का रोमांटिक अंदाज गाने को और भी खास बना रहा है। गाने के संगीत के बारे में बात करें तो इसे शिल्पी राज ने गाया है, जबकि लिरिक्स विकी विशाल ने लिखे हैं और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है।

“सीटी” एक आइटम सॉन्ग है जो पार्टी ट्रैक के रूप में दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा, इस गाने को यूट्यूब चैनल “सारेगामा हम भोजपुरी” से शेयर किया गया है, जो इस गाने की लोकप्रियता में और इजाफा कर रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

 

क्या फिल्मों में नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी? इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में सुनीता आहूजा

क्या फिल्मों में नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी? इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में सुनीता आहूजा

 गोविंदा को लंबे वक्त से फिल्मों में नहीं देखा गया है. लेकिन फैन्स उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि ये कपल तलाक लेने जा रहा है. लेकिन सुनीता ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है और कहा है कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक है. अब सुनीता आहूजा को लेकर खबर आ रही है कि वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. शो “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स” के अगले सीजन के लिए सुनीता संग बातचीत जारी है.

रिपोर्ट की मानें तो “फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स” के अगले सीजन में सुनीता आहूजा को देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि दर्शक सुनीता को सुनना और देखना पसंद करते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. सुनीता काफी खुशमिजाज हैं और काफी खुलकर अपनी बात भी रखती हैं. हालांकि अभी तक इस बात पर पक्की मुहर नहीं लगी है कि सुनीता इस शो का कंफर्म हिस्सा हैं.

तलाक की खबरों को लेकर चर्चा

बीते दिनों जब खबर आई कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला कर लिया है, तब ये भी सुनने में आया कि एक्टर का किसी मराठी एक्ट्रेस संग नाम जुड़ रहा है. वहीं ये भी पता चला कि 6 महीने पहले सुनीता ने डिवोर्स का लीगल प्रोसेस शुरू किया था. लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच सब ठीक हो गया और दोनों अब अपने रिश्ते में खुश हैं. दरअसल ये मुद्दा तब उठना शुरू हुआ, जब लोगों ने इस बात पर सवाल उठाने शुरू किए कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग घर में क्यों रहते हैं.

अलग-अलग घर में रहते हैं गोविंदा-सुनीता

हालांकि सुनीता आहूजा ने इस बात का भी जवाब देते हुए कहा था कि उनकी बेटी बड़ी हो रही थी और गोविंदा से मिलने के लिए कई लोग आते थे. उनसे मुलाकात के लिए लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता था. इसलिए उन्होंने दूसरे घर में रहने का फैसला किया था. बता दें, सुनीता जिस घर में रहती हैं उससे 100 कदम की ही दूरी पर गोविंदा रहते हैं. खैर, अगर सुनीता रियलिटी शो का हिस्सा बनती हैं, तो यकीनन उनके चाहने वालों के लिए ये काफी मजेदार होने वाला है.

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के बारे में Google पर क्या सर्च करती हैं? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के बारे में Google पर क्या सर्च करती हैं? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल यानी 2024 में पेरेंटहुड में कदम रखा था। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका अपनी मॉमी ड्यूटीज में व्यस्त हैं। उन्होंने काम से ब्रेक ले रखा है। वैसे तो दीपिका ने अब तक अपनी बेटी के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन बेटी से जुड़ी बातें जरूर शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी जिंदगी में बेटी के जन्म के बाद क्या-क्या बदलाव आए हैं और साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह गूगल पर अपनी बेटी से जुड़ी क्या-क्या चीजें सर्च करती हैं।

गूगल सर्च पर दीपिका का मजेदार जवाब

दीपिका इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी के साथ बिता रही हैं। हाल ही में दीपिका ने नन्ही दुआ के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने अबू धाबी में आयोजित फोर्ब्स समिट में हिस्सा लिया, जहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट पर आखिरी बार क्या सर्च किया था। इस पर अभिनेत्री ने जो जवाब दिया, वह बेहद मजेदार होने के साथ-साथ हर मां की समस्या से भी जुड़ा था।

दीपिका गूगल पर सर्च करती हैं ये चीजें

दीपिका ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर अपनी बेटी से जुड़ा या यूं कहें कि बच्चों से जुड़ा एक सवाल सर्च किया था। उन्होंने सर्च किया था कि आखिर उनकी बेटी थूंकना बंद कब करेगी। दीपिका ने कहा, आप नई मॉम्स की सर्च हिस्ट्री में इस तरह के सवाल देख सकते हैं। दीपिका ने आगे बताया कि उनकी ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री सिर्फ और सिर्फ दुआ से जुड़े सवालों से भरी रहती है। एक्ट्रेस किसी भी न्यू मॉम की तरह अपनी बेबी से जुड़ी चीजें गूगल पर सर्च करती हैं।

फ्री टाइम में क्या करती हैं दीपिका?

इसी दौरान अभिनेत्री से पूछा गया कि उनके लिए एक आइडियल दिन कैसा होगा? जवाब में दीपिका ने कहा कि उनके लिए उनका आइडियल दिन घर पर बेटी दुआ के साथ टाइम स्पेंड करना और रिलेक्सिंग एक्टिविटीज से भरा होगा। उन्होंने कहा- 'नींद, मसाज, बेबी टाइम, हाइड्रेट और घर में बेड पर पायजामे में पड़े रहना मेरे लिए आइडियल दिन होगा।' इसके बाद दीपिका ने मेंटल हेल्थ पर भी बात की और बताया कि उनके लिए किसी भी चीज से ज्यादा मानसिक शांति मायने रखती है।

Urfi Javed के नए लुक ने फिर किया हैरान, दिखाई अनोखी क्रिएटिविटी

Urfi Javed के नए लुक ने फिर किया हैरान, दिखाई अनोखी क्रिएटिविटी

 Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी इंटरनेट पर अक्सर ही अपने लेटेस्ट ड्रेस के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बीते कुछ टाइम से उर्फी कुछ यूनिक और स्टाइलिश ड्रेस के वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिसके लिए लोग उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी हुआ करता था कि उर्फी को उनके ड्रेस की वजह से ट्रोल किया जाता था।

उर्फी ने शेयर किया वीडियो

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने सेफ्टी पिन से अपनी नई ड्रेस बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि इस ड्रेस के साथ उन्होंने जो पर्स कैरी किया है वो बर्फ का बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी और उनकी टीम मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। वहीं, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि आपको कान्स में जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि बर्फ का पर्स, ये तो बहुत अलग है। तीसरे यूजर ने कहा कि आपकी ड्रेस बहुत प्यारी है। चौथे यूजर ने कहा कि ये बस आप ही कर सकती हैं। पांचवे यूजर ने लिखा कि ये सच में बहुत अलग है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

यूनिक ड्रेस के लिए पॉपुलर हैं उर्फी

गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर ही अपने यूनिक ड्रेस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी के नए-नए ड्रेस के वीडियो पर यूजर्स भी खूब कमेंट्स करते हैं। बता दें कि उर्फी जावेद का फैशन उन्हें हमेशा ही चर्चा में रखता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें कई बार भला-बुरा भी सुनना पड़ा है, लेकिन अब उन्हें ज्यादातर सरहाना ही मिलती हैं।

500 करोड़ पार करने वाली 2025 की पहली फिल्म बनी Chhaava, महज 22 दिन में बनाया रिकॉर्ड

500 करोड़ पार करने वाली 2025 की पहली फिल्म बनी Chhaava, महज 22 दिन में बनाया रिकॉर्ड

 Chhaava cross 500 Crore: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रुकने का नाम नहीं ले रही है, एक बाद एक फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ ने महज 22 के दिन में शानदार कमाई की है और 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘छावा’ का ही बोलबाला चल रहा है। अब तक फिल्म के रिलीज हुए आंकड़ों की बात करें तो ‘छावा’ ने 22 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह खुशखबरी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

‘छावा’ ने रचा इतिहास (Chhaava cross 500 Crore)

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 22 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 502.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की है, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक योद्धा की कहानी, मैडॉक के लिए फिर से एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली यात्रा! छावा को एक कभी न भुलाने वाली सफलता बनाने के लिए धन्यवाद!’

मैडॉक फिल्म्स ने रचा इतिहास 

बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इस तरह मैडॉक फिल्म्स की यह दूसरी फिल्म है, जिसने कुछ वक्त में ही बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई पार की है। साल 2024 में स्त्री 2 ने 14 दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी अब 2025 में इसी प्रोडक्शन हाउस के तले बनीं ‘छावा’ ने यह कमाल कर दिखाया है।

2025 की एकलौती फिल्म बनी छावा

खास बात यह है कि साल 2025 में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘छावा’ पहली हिंदी फिल्म बन गई है, उससे पहले अभी तक किसी और फिल्म ने यह आंकड़ा पार नहीं किया है। स्काई फोर्स को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, मगर उसके बावजूद फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री नहीं मार पाई थी। ‘छावा’ में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं।

सोने की तस्करी में पकड़ी गई यह फेमस एक्ट्रेस, पिता हैं IPS अफसर, करोड़ों का गोल्ड बरामद

सोने की तस्करी में पकड़ी गई यह फेमस एक्ट्रेस, पिता हैं IPS अफसर, करोड़ों का गोल्ड बरामद

   बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी सोने की तस्करी का रैकेट पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। अधिकारियों ने 14 किलो विदेशी सोने सहित 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी और साउथ की एक्ट्रेस रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है। वह तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं, और उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

12.56 करोड़ रुपये की कीमत का सोना जब्त
इस तस्करी मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ, जब DRI ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 14.2 किलो विदेशी सोना बरामद किया गया। इस सोने की अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, यह सोना दुबई से बेंगलुरु पहुंची एक महिला के शरीर में छिपाकर लाया गया था। कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत महिला से सोना जब्त कर लिया गया और उसकी गिरफ्तारी की गई।

दुबई से बेंगलुरु पहुंची महिला पर कड़ी नजर
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने 3 मार्च 2025 को दुबई से बेंगलुरु पहुंची 33 साल की महिला यात्री को एयरपोर्ट पर रोका। महिला के पास से छिपाकर लाया गया 14.2 किलो सोना बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह महिला एक संगठित सोना तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, और उनकी गिरफ्तारी इस नेटवर्क को उजागर करने में अहम कदम है।

महिला के घर से नकद और सोने के गहने बरामद
पूछताछ के बाद, DRI अधिकारियों ने महिला के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापा मारा, जहां वह अपने पति के साथ रहती थी। छापेमारी में अधिकारियों को 2.06 करोड़ रुपये की सोने की गहने और 2.67 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद कुल मिलाकर 17.29 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इस साल की सबसे बड़ी सोने की बरामदगी
इस पूरे मामले की जांच जारी है, और अधिकारियों का मानना है कि यह सोने की तस्करी की घटना बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाल के सालों में सबसे बड़ी बरामदगी हो सकती है। DRI के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि महिला इस बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान जल्द ही की जा सकती है।

रान्या राव का कनेक्शन: बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी
अधिकारी यह भी मानते हैं कि रान्या राव इस नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वह बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, और इस मामले की जांच में उनका कनेक्शन सामने आया है। DRI को पहले से ही रान्या राव के बारे में जानकारी थी, और यही वजह थी कि एयरपोर्ट पर उनके उतरने से दो घंटे पहले ही DRI की टीम मौजूद थी। अधिकारियों ने हर यात्री की जांच की और रान्या राव को पकड़ा।

रान्या राव का फिल्मी करियर
रान्या राव ने 2014 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म "मणिक्या" थी, जिसमें वह किच्चा सुदीप के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने "वगह" और "पटकी" जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला और वह 2017 के बाद से किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं।

Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग, होली के बहाने किया जबरदस्त रोमांस

Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग, होली के बहाने किया जबरदस्त रोमांस

 Bhojpuri Song Viral:होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन का समय रह गया है। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। होली पर मस्ती भरे गाने बजाने का भी रिवाज है। लोग होली पर भांग पीकर थिरकना पसंद करते हैं। होली का मजा दोगुना हो जाता है जब गाने भोजपुरी हो तो।

पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग
होली से पहले ही इस त्योहार पर रंग जमाने के लिए पवन सिंह का गाना धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर पवन सिंह और डिंपल सिंह का मस्तीभरा वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन और डिंपल एक दूसरे के साथ रंगीले अंदाज में होली खेलते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया पवन सिंह का यह गाना
पवन सिंह और डिंपल सिंह का गाना ‘रंग ठोपे ठोप’ ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

फैन्स पवन सिंह के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते दिखते हैं। बता दें कि इस वीडियो को वेब म्यूजिक पर शेयर किया गया है। इस गाने में जहां पवन सिंह और डिंपल सिंह केमिस्ट्री जाकर डांस करते दिख रहे हैं वहीं इस गाने में आवाज पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिल कर दी है और इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने ‘हुस्न हरियाणा का’ गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हो जाएंगे दीवाने

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने ‘हुस्न हरियाणा का’ गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हो जाएंगे दीवाने

 हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों सपना चौधरी का 6 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपना चौधरी ने अपने धमाकेदार डांस से लाखों का दिल जीत लिया है।

इसमें वह गांव में एक छोटे से रागिनी कार्यक्रम में अपने शानदार अंदाज और डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो आज भी लोगों के दिलों में उतना ही ताजा है

जितना पहली बार देखा गया था। सपना चौधरी ने इस वीडियो में ‘हुस्न हरियाणा का’ गाने पर परफॉर्म किया है। हरियाणवी गाने की धुन पर उनकी चाल, कमर लचक और प्यारी मुस्कान ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।

सपना ने ग्रामीण परिवेश में छोटे से मंच पर ऐसा जलवा बिखेरा कि हर तरफ तालियां गूंज उठीं। इस वीडियो को 6 साल पहले यूट्यूब के ‘जैप जैन’ चैनल पर अपलोड किया गया था। तब से यह वीडियो फैंस के दिलों में छाया हुआ है।

लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और सपना की कला की सराहना कर रहे हैं। यह वीडियो हमें उनके शुरुआती दिनों की याद दिलाता है जब वह गांव-गांव जाकर छोटे-छोटे मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेरती थीं।

इस परफॉर्मेंस में सपना चौधरी ने साबित कर दिया कि किसी बड़े स्टेज या भव्य सेटअप की जरूरत नहीं है, सिर्फ हुनर और जुनून से ही दर्शकों का दिल जीता जा सकता है। उनकी परफॉर्मेंस उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी बयां करती है।

Amrapali Dubey: कितने करोड़ की मालकिन है भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे, जीती है लग्जरी लाइफ

Amrapali Dubey: कितने करोड़ की मालकिन है भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे, जीती है लग्जरी लाइफ

 भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक मशहुर अभिनेत्री है। दर्शकों के बीच इनका जबरदस्त क्रेज है। अपनी अदा और अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। जैसे ही आम्रपाली का कोई गाना रिलीज होता है, जमकर वायरल होता है। आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ पर।

आम्रपाली दुबे की जोड़ी निरहुआ संग जबरदस्त दिखती है। खबरों के मुताबिक, म्रपाली का नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपए है। खबरों की मानें तो एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये फीस लेती हैं

पढ़ाई लिखाई में आम्रपाली दुबे भी होशियार
आम्रपाली दुबे की स्कूलिंग पढ़ाई गोरखपुर हुई है। 12 वीं पास करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए वे अपने दादा जी के साथ मुंबई चली गई थी। वहां एक्ट्रेस ने भावन्स कॉलेज से बैचलर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी की है। अभिनेत्री का सुझाव उन्हें कॉलेज के कल्चरल इवेंट्स में शिरकत करने के बाद आया है। आम्रपाली ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की है, जिसमें ‘निराहुआ हिंदुस्तानी’,‘बोर्डर’, ’निराहुआ रिक्क्षवाला 2’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘राजा बाबू’ शामिल है।

कई अवॉर्ड्स आम्रपाली दुबे के नाम
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ है। अभिनेत्री ने फिल्मों में अपने जबरदस्त काम के लिए 4 भोजपुरी फिल्म अवॉर्डस और 2 इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्डस भी जीत चुकी हैं।

Babita Ji: ‘बबीता जी’ ने शर्ट के बटन खोलकर कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

Babita Ji: ‘बबीता जी’ ने शर्ट के बटन खोलकर कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

 तारक मेहत का उल्टा चश्मा की बबीता जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर बबीता जी (मुनमुन दत्ता) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।


तारक मेहता फेम ‘बबीता जी’
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अलग पहचान मिली है। मुनमुन दत्ता को बबीता जी के तौर पर खूब पसंद किया जाता है।

मुनमुन दत्ता
सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता का तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव रहती है।

बबीता जी
मुनमुन दत्ता अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है।

मुनमुन का फोटोशूट
सोशल मीडिया पर मुनमुन ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर दी है। मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है।

व्हाइट शर्ट में जीता दिल
मुनमुन दत्ता ने व्हाइट कलर की शर्ट पहन तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बटन खोलकर जबरदस्त पोज देती नजर आ रही है।

लेटेस्ट फोटोशूट में मुनमुन दत्ता ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, जिसके बटन खोलकर वो कैमरे के लिए दिलकश पोज दे रही हैं।

मिनिमल मेकअप से जीता दिल
व्हाइट शर्ट क साथ मुनमुन ने कर्ली बालों को ओपन कर रखा है।वहीं मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

फैंस हुए फिदा
मुनमुन दत्ता की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में नाम आने पर बोलीं Tamannaah Bhatia – “झूठी अफवाहें न फैलाएं”

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में नाम आने पर बोलीं Tamannaah Bhatia – “झूठी अफवाहें न फैलाएं”

 फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम 2.4 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से जुड़ने की खबरें आई थीं, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ने लगा। इस मामले में पुडुचेरी पुलिस ने उन्हें तलब किया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तमन्ना भाटिया ने दी सफाई

तमन्ना भाटिया ने इस मामले पर एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“मुझे हाल ही में पता चला कि मेरे क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े होने को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं मीडिया में अपने दोस्तों और प्रशंसकों से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे ऐसी झूठी, भ्रामक और आधारहीन खबरें न फैलाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पुडुचेरी पुलिस 2.4 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले की जांच कर रही है, जिसमें तमन्ना भाटिया का नाम सामने आने की खबरें आई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसे महज अफवाह बताया है।

Chhaava Box Office: महाशिवरात्रि पर 'छावा' ने मचाई गरज, अगला लक्ष्य 500 करोड़

Chhaava Box Office: महाशिवरात्रि पर 'छावा' ने मचाई गरज, अगला लक्ष्य 500 करोड़

 Chhaava Box Office: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। दिसंबर में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी। इस साल की शुरुआत में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन साउथ का दबदबा रहा। लेकिन फरवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा दिया है। रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म पहले ही दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अब अगला लक्ष्य 500 करोड़ का है। महाशिवरात्रि के मौके पर 'छावा' Chhaava की दहाड़ के आगे 'पुष्पा 2' भी फेल हो गई है।

 
इस बीच सक्कनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म ने 13वें दिन 21.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। 11वें दिन जहां कलेक्शन सिर्फ 18 करोड़ रहा, वहीं 12वें दिन इसने 18.5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने भारत से कुल 385 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसने कुछ दिन पहले ही दुनियाभर से 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब 500 करोड़ का बड़ा लक्ष्य छूने से छावा ज्यादा दूर नहीं है।
इसके साथ ही 13वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है। 13वें दिन छावा Chhaava पहले स्थान पर आ गई है। फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई कर पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 13वें दिन हिंदी में 18.5 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे स्थान पर प्रभास की बाहुबली 2 है, जिसने 13वें दिन हिंदी में 17.25 करोड़ रुपए कमाए। चौथे स्थान पर जवान और पांचवें स्थान पर स्त्री 2 है। विक्की कौशल की फिल्म छावा जल्द ही दुनियाभर से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। जिस तरह से फिल्म लगातार कमाई कर रही है, उससे यह आंकड़ा भी ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय नेट कलेक्शन भी जल्द ही 400 करोड़ को पार कर जाएगा। हालांकि, रश्मिका मंदाना के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल है, जिसने भारत से 502.98 करोड़ रुपए कमाए थे। देखना दिलचस्प होगा कि छावा यह रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
Gossip Girl Death: सिनेमा जगत की गॉसिप गर्ल फेम मशहूर एक्ट्रेस का निधन, को-एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

Gossip Girl Death: सिनेमा जगत की गॉसिप गर्ल फेम मशहूर एक्ट्रेस का निधन, को-एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

 Michelle Trachtenberg Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ‘गॉसिप गर्ल’ और ‘आईस प्रिंसेस’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुकीं मशहूर एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन हो गया है। उनकी उम्र सिर्फ 39 साल थी। बताया जाता है कि एक्ट्रेस 26 फरवरी, बुधवार को अपने न्यूयॉर्क स्थित घर में मृत पाई गई थीं। जैसे ही उनकी मौत की भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक जिस वक्त मिशेल ट्रैचेनबर्ग को उनकी मां ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपने अपार्टमेंट में देखा था, उस वक्त एक्ट्रेस बेहोश थीं।

मौत की वजह का खुलासा नहीं

अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थीं। जब उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाया गया ताे डॉक्टर ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ वक्त पहले मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने लीवर ट्रांसप्लांट कराया था। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह नहीं रिवील हो सकी है।

को-एक्ट्रेस को लगा सदमा

एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग की अचानक मौत से को-एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखी, ‘वह बिजली थी जो जब किसी कमरे में जाती थी तो आपको पता चल जाता था। वह जो करती थी उसमें 200% देती थी। किसी के मजाक पर पूरी तरह हंसती थी। जब उसे गलत का एहसास होता था तो अधिकारियों का सामना करती थी। अपने काम की वह गहराई से परवाह करती थी। वह कितने भी दर्द में क्यों न हो लेकिन दोस्तों के साथ खड़ी रहती थी। वह बहादुर और बोल्ड थी। दुनिया ने मिशेल के रूप में एक बहुत ही संवेदनशील और अच्छे इंसान को खो दिया है।’

Govinda Net Worth: कितने अमीर हैं बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’? आलीशान बंगले से लेकर लक्जरी कारों तक जानें सब

Govinda Net Worth: कितने अमीर हैं बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’? आलीशान बंगले से लेकर लक्जरी कारों तक जानें सब

 Govinda Net Worth: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक लेने वाले हैं। गोविंदा और सुनीता की शादी को 37 साल हो चुके हैं, लेकिन अब उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, जिसके चलते उनके और सुनीता के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि, अब तक इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच आइए जानते हैं कि कितने करोड़ के मालिक हैं बॉलीवुड के राजा बाबू।

गोविंदा का शानदार करियर

गोविंदा ने 1986 में फिल्म लव 86 से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने करियर में उन्होंने 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें पार्टनर, दूल्हे राजा, आंखें, राजा बाबू, दीवाना मस्ताना, कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी और भागम भाग जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। 90 के दशक में वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

गोविंदा की कुल संपत्ति

हालांकि उनकी आखिरी फिल्म रंगीला राजा जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। वहीं डीएनए की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की कुल संपत्ति 150 से 170 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई के मेन सोर्स रियल एस्टेट निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है।

गोविंदा के पास हैं आलीशान बंगले

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 के पास मुंबई में तीन बड़े घर हैं। उनका जुहू स्थित जय दर्शन बंगला करीब 16 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा, मड आइलैंड और रुइया पार्क में भी उनकी संपत्ति है। मड आइलैंड वाला घर फिल्म शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि रुइया पार्क की प्रॉपर्टी किराए पर दी गई है। गोविंदा के पास लखनऊ में 90,000 वर्ग फीट का फार्महाउस भी है, जहां वे पार्टियों और छुट्टियों का आनंद लेते हैं।

गोविंदा का लग्जरी कार कलेक्शन

गोविंदा के पास महंगी और लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास Mercedes C220D (कीमत 43 लाख रुपये) और Mercedes Benz GLC जिसकी कीमत 64 लाख रुपये है। एक्टर के पास मंहगी गाड़ियां उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें

खबरों के मुताबिक, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता ने अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है और कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि, गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक और भतीजी आरती सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। एक्टर के परिवार की बात करें तो उन्होंने सुनीता से 11 मार्च 1987 को शादी की थी। उनके दो बच्चे, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। टीना ने 2015 में सेकंड हैंड हसबैंड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, यशवर्धन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और ब्रांड वैल्यू उन्हें आज भी बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बनाती है।

ENTERTAINMENT : 200 करोड़ का ‘मन्नत’ छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं शाहरुख खान, यह है वजह

ENTERTAINMENT : 200 करोड़ का ‘मन्नत’ छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं शाहरुख खान, यह है वजह

 ENTERTAINMENT NEWS : मायानगरी आए और गेटवे ऑफ इंडिया के अलावा लोगों को जिस घर को देखने की सबसे ज्यादा तमन्ना होती है वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का घर ‘मन्नत’ है. ‘मन्नत’ का क्रेज मुंबई आने वाले हर उस शख्स को होता है जो किंग खान का जबरा फैन है. फैन घर के बाहर आते हैं और एक्टर की एक झलक पाने की आस लिए घर के बाहर दनादन फोटो खिचवाते हैं. लेकिन अब शाहरुख खान अपने इस 200 करोड़ के ‘मन्नत’ को छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं. चलिए इसके पीछे की वजह भी आपको बताते हैं।

पालीहिल में लिए दो ड्यूप्लेक्स 
दरअसल, कुछ दिन पहले ही किंग खान ने मुंबई के पालीहिल एरिए में दो ड्यूप्लेक्स अपॉर्टमेंट को किराए पर लिया है. जिसमें एक प्रॉपर्टी भगनानी फैमिली की है जिसके मालिक जैकी भगनानी हैं तो वहीं दूसरी रितेश देशमुख की है.

24 लाख भरेंगे किराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने इस प्रॉपर्टी को लीस पर लिया है. रितेश की अपॉर्टमेंट का किराया 11.54 लाख महीना है. जिसके लिए 32.97 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट किया है. वहीं दूसरा अपॉर्टमेंट भगनानी का है. जिसका किराया एक महीने का 12.61 लाख है. इसके लिए भी 36 लाख की सिक्योरिटी जमा की है. लिहाजा इन दो अपॉर्टमेंट में रहने के लिए किंग खान एक महीने का किराया 24 लाख रुपये देंगे.

2 फ्लोर और बनवाएंगे किंग खान

दशाहरुख खान और गौरी खान ने महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट को एक लेटर लिखा था. जिसमें दो फ्लोर और बनवाने की परमीशन मांगी थी. अभी मन्नत 6 मंजिला है. ये परमीशन अप्रूव हो गई जिसके बाद मन्नत के अंडर कस्ट्रक्शन जाने के बाद किंग खान इस किराए के मकान में कुछ वक्त के लिए शिफ्ट होंगे.

मई में हो सकता है काम शुरू
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी के मन्नत का कंस्ट्रक्शन काम मई में शुरू हो सकता है. इस बंगले को बड़ा और शाही बनाने के लिए खान परिवार ने ये फैसला लिया. दरअसल, ‘मन्नत’ ग्रेड 3 हेरिटेज बिल्डिंग है. ऐसे में इसमें कुछ भी बदलाव करवाने के लिए परमीशन लेने होती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए थे. वहीं वो अब ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं.

31 साल की हुईं Urvashi Rautela, 2012 में जीता था Miss India Universe का खिताब, आज इंटरनेशनल लेवल पर बना चुकीं हैं अपनी पहचान …

31 साल की हुईं Urvashi Rautela, 2012 में जीता था Miss India Universe का खिताब, आज इंटरनेशनल लेवल पर बना चुकीं हैं अपनी पहचान …

 बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. साल 2012 में उन्होंने ‘मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब जीता था. वो कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं.

Preity Zinta का 18 करोड़ का लोन बैंक ने किया माफ! एक्ट्रेस ने सच्चाई का किया खुलासा …

Preity Zinta का 18 करोड़ का लोन बैंक ने किया माफ! एक्ट्रेस ने सच्चाई का किया खुलासा …

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. इस दौरान उनकी कमाई बिजनेस, सोशल मीडिया और आईपीएल से होती है. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) करोड़ों की मालकिन हैं. साल 2016 में बिजनेसमैन लॉस एंजिल्स फाइनेंस एालिस्ट जीन गुडइनक से शादी की थी. जिसके बाद वह विदेश में बस गई थीं. वहीं, अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि जिस न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक को रिजर्स बैंक ने बैन किया है, उसमें उनका भी लोन था. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, डूबते बैंक ने उनका 18 करोड़ रुपए का लोन माफ कर दिया है. हालांकि, इस पर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) पहले ही सफाई दे चुकी हैं.

Mahashivratri 2025 : इन एक्ट्रेस ने टीवी पर निभाया ‘माता पार्वती’ का किरदार, फैंस के बीच आज भी हैं फेमस …

Mahashivratri 2025 : इन एक्ट्रेस ने टीवी पर निभाया ‘माता पार्वती’ का किरदार, फैंस के बीच आज भी हैं फेमस …

 Mahashivratri 2025 : आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया रहा है. हर कोई भगवान शिव की पूजा-अराधना की तैयारियों में जुटा हुआ हैं. छोटे पर्दे के कई टीवी शोज में भी हमे भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा देखने को मिलती रहती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीवी पर माता पार्वती का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करती हैं.

Prajakta Koli की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन?

Prajakta Koli की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन?

 Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड’ फेम एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से 25 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। प्राजक्ता की वेडिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

एक्ट्रेस का कस्टमाइज लहंगा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राजक्ता के करीबी ने उनकी शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। करीबी ने बताया, ‘एक्ट्रेस का वेडिंग लहंगा फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया है। एक्ट्रेस अपनी वेडिंग सेरेमनी में अपनी मां की साड़ी और गहनों को पहनने वाली हैं जो अनीता डोंगरे ने कस्टमाइज किया है।’

ये सितारे होंगे शामिल

वहीं कर्जत में होने जा रही इस शादी में बी-टाउन की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होने जा रही हैं। उनकी शादी में वरुण धवन, विद्या बालन, रैपर बादशाह और रफ्तार शिरकत करने जा रहे हैं। प्राजक्ता वरुण धवन के साथ ‘जुग-जुग जियो’ मूवी में नजर आ चुकी हैं।

13 साल से साथ हैं प्राजक्ता और वृषांक

बता दें प्राजक्ता और वृषांक पिछले 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इसकी खूबसूरत फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। वहीं वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं। शादी के बाद प्राजक्ता नेपाल की बहू बनने वाली हैं।