नई दिल्ली. श्वेता तिवारी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस है, हाल ही मे श्वेता राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में शामिल हुई थीं, जो राहुल वैद्य के साथ शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हैं. वे शादी में शामिल हुए स्टार मेहमानों में से एक थीं, श्वेता ने इस अवसर पर नीले रंग की साड़ी पहनी थी. उन्होंने शानदार साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था. एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था. करीने से संवारे गए बाल और ईयररिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
श्वेता साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही थीं. श्वेता ने एक नए ट्रेनर के साथ नए जिम रूटीन से अपना वजन काफी कम किया है. साड़ी को पूजा पेशोरिया ने डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साड़ी पर हाथ से कढ़ाई की गई है. साड़ी पर खास किस्म के स्टोन लगे हुए हैं. साड़ी की कीमत 90 हजार रुपये है. इस रकम से आप अपने लिए एक अच्छी बाइक खरीद सकते हैं या फिर पूरे घर को सजा सकते हैं।
श्वेता तिवारी पिछले कुछ महीनों से विवादों से घिरी हुई हैं. एक्ट्रेस के पूर्व पति अभिनव कोहली ने उन पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें बेटे रेयांश से अलग कर रही हैं। श्वेता तिवारी को टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasauti zindagi kay) से लोकप्रियता मिली थी. वे सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं, जहां मनोज तिवारी के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चाएं हुई थीं. श्वेता तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. वे रवि किशन (Ravi kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के साथ फिल्मों में रोमांस करती नजर आ चुकी हैं.
मुंबई । राज कुंद्रा मामले में कई नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। हर रोज एक नई बात सामने खुलकर आती है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पोर्नोग्राफी मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।
पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें गैर कानूनी तरीके से एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। इस पूरे मामले में रोज नई कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। वहीं राज कुंद्रा के इस धंधे के खुलासे के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। हर किसी की अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस द्वारा तलब किए गए इन लोगों से आज इस पूरे गिरोह के बारे में सवाल किए जाएंगे।
वहीं बीते दिनों पूनम पांडे के राज कुंद्रा पर आरोपों के बाद गहना वशिष्ठ उनके बचाव में खड़ी हो गई थीं। गहना ने राज के बचाव में कई बातें सामने रखी थीं। उसके बाद गहना ने एक और बड़ा खुलासा किया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी संग फिल्म बनाने वाले थे जिसमें गहना की भी भूमिका होती। अब इन सब बातों और खुलासों के बीच सभी की नजरें इसपर टिकी हैं कि आखिर गहना वशिष्ठ के साथ पूछताछ के बाद क्या नई बातें निकलकर सामने आएंगी।
बता दें, हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है। दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस का कहना है कि राज ने ना सिर्फ `हॉटशॉट्स` एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी।
मुंबई | पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े खुलासे हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है और नई नई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट में उन्हें उस डील के बारे में भी पता चला था जहां राज कुंद्रा 9 करोड़ रुपये के लिए वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इसके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।
बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। शिल्पा ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरोटिक और पोर्न फिल्में अलग होती हैं, राज पोर्न फिल्में नहीं बनाते थे।
दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ `हॉटशॉट्स` (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।
मुंबई. मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के सभी कैरेक्टर दर्शको के बीच काफी फेमस हैं. दयाबेन यानी दिशा वकानी की अभी तक शो में वापसी न होने से उदास दर्शकों के लिए एक और झटका है, खबर है कि बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने भी शो छोड़ दिया है. बबीता जी और जेठालाल यानी दिलीप जोशी की मजेदार बातचीत दर्शकों को खासा पसंद आती है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के पिछले कुछ एपिसोड में मुनमुन दत्ता नजर नहीं आईं तो कयास लगाए जाने लगे कि बबीता जी ने शो को अलविदा कह दिया है. दरअसल, इसके पीछे एक वजह उनका विवादों में रहना भी माना जा रहा है. हाल ही में अपने एक वीडियो की वजह से मुममुन दत्ता विवादों में आ गईं थीं. हालांकि बाद में इसके लिए माफी मांग ली लेकिन कई एपिसोड से गायब रहीं।
मुनमुन दत्ता को लेकर इस तरह की अफवाह सामने आने पर शो मेकर्स ने इसका खुलासा करते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोडक्शन हाउस और नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक असित कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘मुनमुन दत्ता बबीता जी के रोल में शूटिंग जारी रखेंगी. शो छोड़ने की अफवाहें बेसलेस और गलत हैं।
बता दें कि, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी (Babita ji) यानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के बाद देशभर में कई जगह उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. हालांकि इस मामले में मुनमुन दत्ता ने माफी मांग ली थी. एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए कहा था कि 'अलग भाषायी क्षेत्र से होने की वजह से बोले गए शब्द के अर्थ को नहीं जानती थीं. वह सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं और उनका किसी के बारे में ऐसा गलत बोलने का बिल्कुल इरादा नहीं था'.
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफिक मामले में फंसे हैं। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच शिल्पा के घर पर राज कुंद्रा को लेकर पहुंची थी, जहां दोनों को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस बीच शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं। इसके साथ ही उन्होंने हॉटशॉट्स ऐप के लिए जिम्मेदार शख्स का भी नाम लिया है। राज कुंद्र पोर्न निर्माण में शामिल नहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया, 'शिल्पा शेट्टी को हॉटशॉट्स के कंटेंट की पूरी जानकारी नहीं थी। शिल्पा का कहना है कि उनका हॉशॉट्स से कोई लेना देना नहीं है। शिल्पा का कहना है कि इरॉटिक और पोर्न में बहुत फर्क होता है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न कंटेंट के निर्माण में शामिल नहीं थे।'
प्रदीप बख्शी का लिया नाम
एएनआई ने थ्रेड ट्वीट में आगे लिखा, 'शिल्पा शेट्टी ने आगे बताया कि यह लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के ब्रदर- इन- लॉ प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे, शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं।' एएनआई के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।
ट्रोल हुईं शिल्पा
याद दिला दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) लंबे अर्से बाद बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। उनकी कमबैक फिल्म हंगामा 2 (Hungama 2) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। ऐसे में शिल्पा ने जब फिल्म के प्रमोशन के लिए पोस्ट किया तो वो ट्रोल हो गईं। ट्रोल्स का मानना है कि राज पोर्न केस में फंसे हैं और शिल्पा फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं। वह यहां 27 जुलाई तक रहेंगे। इस मामले में आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब ''गंदी बात'' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने एक वीडियो शेयर बताया है कि वह राज कुंद्रा का सपोर्ट क्यों कर रही हैं।
क्या राज ने गहना की कोई मदद की-मॉडल ने दिया जवाब
वीडियो के शुरुआत में ही गहना कहती हैं कि- क्या राज ने मेरी कोई मदद की?। इस सवाल का जवाब देते हुए गहना कहती हैं, मैं ईमानदारी से कहूं तो नहीं! राज ने मेरी कोई मदद नहीं की है। ना ही फाइनेंसियली और ना ही किसी और तरह से। वह आगे कहती हैं कि जब मैं जेल के अंदर थी तब मेरे घर वालों से बात करने को नहीं मिला था, क्योंकि मेरा फोन छिन लिया गया था। मेरे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिये गये थे, जिससे घर वालों को बहुत फाइनेंसियली प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि जैसे-तैसे जो बेस्ट हो सकता था मेरे घर वालों ने और मेरे दोस्तों ने किया। उस समय बहुत पैसा खर्च हुआ और जितना बेस्ट वकील हायर कर सकते थे वो उन लोगों ने किया और मुझे बाहर निकाला। इसलिए राज ने इस मैटर में मेरी कोई मदद नही की।
राज कुंद्रा की मदद क्यों कर रही हैं गहना?
वीडियो में आगे गहना बताती हैं कि वह इस समय राज कुंद्रा की मदद क्यों कर रही हैं? इस सवाल का जवाब देते वह कहती हैं, मैं ऐसी चीज की सजा काट कर आईं हूं, जो क्राइम मैंने कभी किया ही नहीं। इसलिए मैं नहीं चाहती कि अब किसी और के साथ कुछ गलत हो। क्योंकि जेल के अंदर रहना कितनी दर्दनाक होता है ये बात मैं अच्छी तरह से जानती है। उन लोगों के साथ रहना जो वाकई में प्रोफेशनल क्रिमनल्स हैं एक भयानक स्थिती होती है। क्योंकि ऐसे लोगों का व्यावहार आम लोगों से एकदम अलग होता। अगन इन सब बातों को भी छोड़ दें तो जेल में एक कैदी बनकर रहना ही बेहद तकलीफ देने वाला होता है। इसलिए मैं नहीं चाहुंगी की कोई और इस दर्द से गुजरे वो चाहे राज हो या कोई और। अगर मुझे कभी ये पता चलता है कि कोई इंसान इस मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार हुआ है तो हमेशा मैं उसके साथ खड़ी रहूंगी। आज भी और कल भी। चाहे वह राजकुंद्रा हो या कोई और।
अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकती है। इसके संकेत टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दिए हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को भारत में प्लांट लगाने की सलाह दी थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत में आने के फायदे गिनाए थे। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से ट्विटर पर पूछा गया था कि क्या स्थानीय स्तर पर कंपनी की कोई योजना है। इस सवाल के जवाब में एलन मस्क ने कहा है कि यदि कंपनी भारत में आयातित वाहनों के साथ सफल रहती है, तो बाद में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर विचार कर सकती है। मस्क ने कहा कि फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम से कम अस्थायी रूप से शुल्क राहत मिलेगी। एलन मस्क ने कहा कि भारत डीजल और पेट्रोल वाहनों की तरह ही स्वच्छ ऊर्जा वाहनों को भी लेता है, जबकि ये दोनों वाहन उसके जलवायु लक्ष्यों के अनुकूल नहीं है। एलन मस्क ने उम्मीद जताई कि भारत कम से कम इलेक्ट्रिक वाहनों पर अस्थायी शुल्क राहत देगा। यह एक अच्छा कदम होगा।फिलहाल भारत 40,000 डॉलर से अधिक की कीमत की पूरी तरह आयातित कार पर सीआईएफ (लागत, बीमा और भाड़े) के साथ 100 फीसदी का आयात शुल्क लगाता है। इससे कम लागत की कार पर आयात शुल्क की दर 60 फीसदी है।
पोर्नोग्राफी केस में कारोबारी राज कुंद्रा के फंसने के बाद अब आंच उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तक पहुंचती दिख रही है। मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को घर में पति राज कुंद्रा के सामने बिठाकर करीब 3 घंटे से सवाल-जवाब कर रही है। शिल्पा के बैंक खाते भी पुलिस की रडार पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रान्च इस बात की पड़ताल कर रही है कि पति के 'गंदे धंधे' में शिल्पा की कोई भूमिका है या नहीं। शिल्पा कुंद्रा की कंपनी वियान में डायरेक्टर रह चुकी हैं, जिसके तहत पोर्न फिल्मों का कारोबार चल रहा था। पुलिस अब शिल्पा शेट्टी से जानना चाहती है कि उन्हें पोर्न फिल्मों को लेकर जानकारी थी या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुंद्रा की गिरप्तारी के बाद कंपनी के सर्वर से डेटा डिलीट भी किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डेटा किसने डिलीट किया। इस बीच मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया, जांच में पाया गया है कि Hotshots ऐप्स के करीब 20 लाख सब्सक्राइबर्स थे। इसी ऐप पर अश्लील फिल्मों को अपलोड किया जा रहा था।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्मों के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मौजूदा समय को चुनौतियों से भरा बताते हुए कहा कि वह पहले भी अपनी जिंदगी में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं और उन्हें विश्वास है कि वह इससे भी निपट लेंगी।
अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कथित तौर पर कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में कुंद्रा (45) को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कुंद्रा को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और अब उनकी हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पोर्नोग्राफी केस में लगातार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ इस केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची है. इस घर में शिल्पा शेट्टी भी रहती हैं.
सोशल मीडिया पर साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया काफी एक्टिव रहती हैं. उनके ग्लैमरस फोटोशूट पहले से ही काफी तहलका मचा रहे थे. अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो गार्डन में बारिश में भीगती दिख रही हैं. साथ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस पोज भी दे रही हैं. ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर वनपीस पहने तमन्ना इसमें बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. सिंपल ड्रेस और मेकअप के साथ खुले बालों में वो काफी सुंदर लग रही हैं.
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Tamannaah Instagram) अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका ये नेचरल लुक फैंस का दिल मोह रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना बारिश में डांस कर रही हैं तो कभी तितलियों के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं. तमन्ना का ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर साथ में लिखा- "प्रकृति के साथ समय बिताना, घास पर नंगे पांव चलना, तितलियों का पीछा करना और धरती से जुड़ना आसान है. ये खुद को फिर से सक्रिय कर सकता है. ये मेरी जिंदगी की खुशियां हैं. आपकी क्या है? मुझे नीचे कमेंट में बताएं."
तमन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में हैं. हाल ही में तमन्ना (Tamannaah Video) का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो इंग्लिश गाने पर गजब के डांसिंग स्टेप्स करती दिख रही थीं. उसके बाद अब उनका ये वीडियो भी लायरल हो रहा है जिसमें वो मानसून का मजा ले रही हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना (Tamannaah) ने 15 साल की उम्र में ही फिल्मों में एंट्री ले ली थी. उन्होंने 'चांद सा रौशन चेहरा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही उनके कुछ साउथ के प्रॉजेक्ट की भी चर्चा है.
नई दिल्ली। नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन-फॉलोइंग हैं. नोरा फतेही का स्टाइल और लुक सबसे डिफरेंट हैं, जो उनके फैन्स को खासा पसंद आता है. नोरा ने अपने डांस के साथ-साथ एक्टिंग से भी पहचान बनाई है. वहीं बॉलीवुड में उनके स्पेशल सॉन्ग की वजह से वो काफी फेमस हैं. उनके ये डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आते हैं. अकसर नोरा फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. इन दिनों नोरा अपनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में उनके डांस के साथ-साथ उनकी एक्टिंग भी कमाल की है. फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
ब्लैक स्किन फिट ड्रेस में हुई स्पॉट
नोरा फतेही का ये वीडियो वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा फतेही को कार से उतारते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नोरा कार से उतरकर अपने घर की और जाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नोरा ने ब्लैक कलर का शानदार सा स्किन फिट ड्रेस पहना हुआ है. इस ड्रेस में नोरा का लुक काफी ज्यादा जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार और करीना कपूर के का सॉन्ग 'गिला गिला' सुनाई दे रहा है. फैन्स भी उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
नोरा की आने वाली फिल्म
बता दें, नोरा फतेही ने बिग बॉस से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग में काम किया. बॉलीवुड में 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे स्पेशल सॉन्ग ने नोरा फतेही को खूब पहचान दिलाई है. वहीं नोरा अब जल्द ही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी.
मुंबई | राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी के केस में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं | जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे राज कुंद्रा की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं | राज कुंद्रा को सोमवार को पोर्न कंटेंट क्रिएट करने और ऐप्स पर अपलोड करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और अब तक वो कस्टडी में ही हैं | वहीं शर्लिन चोपड़ा ने मामले में एक और ट्विस्ट ला दिया है |
शर्लिन ने मार्च में दर्ज कराया था बयान
राज कुंद्रा का ये मामला सामने आने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें कही हैं | उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि जिस व्यक्ति ने साइबर सेल को इस मामले में सबसे पहले बयान दिया था वो मैं ही थी | वीडियो में शर्लिन कह रही हैं कि पिछले काफी समय से उन्हें पत्रकार राज कुंद्रा के मामले में कुछ कहने के लिए बोल रहे हैं | उन्होंने बताया कि मार्च में उन्होंने ही इस पूरे मामले में निष्पक्ष बयान दर्ज करवाया था |
न भागी, न हुईं अंडरग्राउंड
शर्लिन चोपड़ा ने इस वीडियो में आगे कहा कि जब मार्च में उन्हें इन्वेसटिगेशन का नोटिस मिला था तो वो ना तो देश छोड़कर भागीं, न गायब हुईं न अंडरग्राउंड हुईं | उन्होंने मार्च में साइबर सेल के ऑफिस पर अपना बयान दर्ज करवाया था | उनका कहना था कि इस मामले में यूं तो काफी कुछ कहने को है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं |
मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्राफ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस और बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बीच कृष्णा ने instagram में टॉपलेस फोटो शेयर की है। फोटो के शेयर होते ही सोशल मीडिया में आग लग गई है |
कृष्णा का टॉपलेस अवतार
कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में कृष्णा टॉपलेस नजर आ रही हैं, और उन्होंने हाथों के अपनी अपर बॉडी को कवर किया है। वहीं फोटो में कृष्णा की पैंट का बटन भी अनहुक है, जिससे उनका बैली टैटू और एब्स साफ देखे जा सकते हैं।
मैग्जीन का कवर पेज
बता दें कि कृष्णा का ये फोटोशूट एक मैग्जीन के कवर पेज के लिए है। कृष्णा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ फैन्स जहां उनके बोल्ड अवतार और फिटनेस को खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
अपने ट्विटर अकाउंट पर IFS ऑफिसर सुसांता नंदा ने प्यार भरा वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आएगा. Susanta एक फॉरेस्ट ऑफिसर हैं और अक्सर है एनिमल वीडियो पोस्ट किया करते हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब स्माइल बांट रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ' Innocent is innocent does ' और आप भी जब यह वीडियो देखेंगे तो ऐसा है ख्याल आपके मन में भी आएगा. इस वीडियो में दो अलग अलग प्रजाति के जीव आपको नजर आएंगे पर उनके बीच प्यार और अपनापन देखकर आप आश्चर्य में जरूर पड़ सकते हैं।
इस वीडियो की शुरुआत में आपके बेबी मंकी यानी एक छोटा बंदर दिखाई देगा और उसके साथ दिखेगा बेबी चिकन यानी चूजों का एक झुंड. वीडियो में बंदर का बिहेवियर कुछ ऐसा है जैसे कि वो उन चूजों का गार्जियन हो. कभी वह चूजों को सहलाता दिखेगा, कभी चूजे उसके पीछे भागते नजर आएंगे. एक सीन में बंदर आराम से मैदान में सोता हुआ नजर आ रहा है और एक चूजा उसके ऊपर सो रहा है, वहीं एक और चूजे को बंदर ने हाथ में पकड़ रखा है. बंदर के हाथ में चूजा बिल्कुल सुरक्षित महसूस कर रहा है और ब्रेफिक्र होकर नींद पूरी कर रहा है. चूजों और बंदर के बीच इस प्यार भरे रिश्ते को लोग इंटरनेट पर खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Innocent is innocent does pic.twitter.com/RCPJd5t4P2
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 20, 2021






