डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं. उनका हर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आज नोरा ऑफ व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में टी-सीरीज के ऑफिस के बार स्पॉट हुईं. उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं. नोरा ने फोटोज में व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है और इसके साथ व्हाइट हैंडबैग कैरी किया है. उनके खुले बाल उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट दे रहे हैं. नोरा का ये अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वह उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं. कुछ फैंस को कह रहे हैं नोरा ने अपने लुक से मुंबई का पारा बढ़ा दिया है. नोरा ने फोटोग्राफर्स के लिए टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर अलग अलग पोज दिए. जो उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं. नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनका अहम किरदार होने वाला है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. नोरा कुछ समय पहले डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में नजर आईं थीं. वह कुछ एपिसोड्स में बतौर जज नजर आईं थीं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बेहतरीन फिटनेस और अदाकारी की वजह से सुर्ख़ियो मे रहती हैं. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के अलावा स्टाइलिश सेंस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं, समय-समय पर नए-नए वीडियो के जरिए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं, उनका फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टाइलिश लुक में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Video) के लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं|
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है| वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी कई तस्वीरों का एक कोलाज बनाया है, जिसमें वो रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं. इस दौरान अलग-अलग ड्रेस में मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखती ही बन रही है. मलाइका के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं|
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों और स्टेज शो पर जबरदस्त डांस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने इसके जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 'छैंया छैंया', 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग उन्होंने दिए हैं. अपने डांस के साथ-साथ वह अपने लुक्स और स्टाइल से भी लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. मलाइका अरोड़ा आखिरी बार एक्ट्रेस 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में बतौर जज नजर आई थीं|
नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी जगत मे बड़ा नाम है, खेसारी अकसर अपनी नई-नई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के जरिए फैन्स के दिलों पर छाए रहते हैं. उनका कोई भी गाना करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आता है. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक थ्रोबैक भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Video) और काजल राघवानी का इस गाने में रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है|
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 5 करोड़ 12 लाख बार देखा जा चुका है. यह गाना सुपरहिट फिल्म 'मेंहदी लगा के रखना' का है. खेसारी लाल यादव के गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसे गाया खेसारी ने ही है|
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जल्द ही आम्रपाली दुबे संग फिल्म 'आशिकी' और काजल राघवानी संग 'लिट्टी चोखा' में नजर आएंगे. इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं.
फिल्में हों या असल जिंदगी अक्षय कुमार मस्ती-मजाक करने से नहीं चूकते। हाल ही में उनका गाना ‘फिलहाल 2’ रिलीज हुआ है। गाने में उनके साथ कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन हैं। वीडियो को काफी पसंद किया गया है। उन्होंने #Filhaal2Reels चैलेंज शुरू करते हुए एक इंस्टाग्राम रील बनाया है।
मजेदार है वीडियो
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में अक्षय नुपूर सेनन को KISS करने जाते हैं लेकिन जब वे आंखें खोलते हैं तो देखते हैं कि उनके सामने भूमि पेडनेकर हैं। यह देखकर अक्षय हैरान रह जाते हैं।
फैंस को दिया चैलेंज
वीडियो शेयर करते हुए अक्षय लिखते हैं कि ‘#Filhaal2Reels कॉन्टेस्ट... भूमि पेडनेकर और नुपूर सेनन के साथ मेरी मजाकिया एंट्री। अब आपकी बारी। याद रहे कुछ नया हो।‘
Karishma Tanna- खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) की विनर करिश्मा तन्ना अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं. वे जिम में खूब पसीना बहाती हैं. हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वेट उठाती हुईं नज़र आ रही हैं.
लेकिन इसी दौरान उनके साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि सबकी सांसें थम जाती हैं. इस वीडियो के साथ करिश्मा ने दिलचस्प कैप्शन देते हुए लिखा है. Every failure is a lesson. If ur not ready to fail, ur not ready to succeed.
करिश्मा ने लिखा- हर हार आपको कुछ सीखाती हैं. बता दें, करिश्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस के लिए प्यार और हेल्दी लाइफस्टाइल को शेयर करती रहती हैं और अपनी फिटनेस रूटीन की झलक देती रहती हैं.
Wife Ki Bolti Band: ऐसा रिमोट मिल जाए, जिससे पत्नी की बोलती बंद की जा सके, भला ऐसी ख्वाहिश किस पति की नहीं होगी. और ये रिमोट किसी के हाथ लग जाए तो वो क्या करेगा अब ये भी देख लीजिए. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को ऐसा ही रिमोट मिल गया है.
वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक सकेंगे. वीडियो में घर का सीन दिख रहा है. मियां-बीवी हैं. पति सोफे पर बैठा है वहीं पत्नी उस सोफे के पीछे खड़ी होकर बोल रही है.
पत्नी की बातों से परेशान पति एक रिमोट को दबाता है. इसे दबाते ही पत्नी की आवाज म्यूट हो जाती है. ये देखकर वो हैरान रह जाता है. बटन एक बार फिर दबाने से पत्नी की आवाज आती है. और वापस वैसा करने से वो फिर म्यूट हो जाती है.
हालांकि इस तरह का सच में कोई रिमोट नहीं है, ये केवल एक प्रैंक है. जिसे हंसने के लिए बनाया गया है.
वीडियो को IPS रूपिन शर्मा ने शेयर किया है. कैप्शन दिया है,
No words required
ख्वाहिश पे दम निकले..
देखें वीडियो-
No words required
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 8, 2021
ख्वाहिश पे दम निकले.. pic.twitter.com/sjb5eFtGX7
सोशल मीडिया के इस दौर मे हमे अक्सर नई-नई शादी के मजेदार विडियो देखने को मिलती हैं, कई बार तो ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं, ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. इस वीडियो में एक दुल्हन वरमाला के समय जमीन पर बैठ जाती है. उसके आगे जो हुआ वो देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है|
वायरल हो रहा इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा, दुल्हन को जैसे ही वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है. दुल्हन मुस्कुराते हुए जमीन पर बैठ जाती है. और फिर दूल्हा उसे वरमाला पहना देता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दुल्हन की तारीफ कर रहा है. क्योंकि उसने जो सम्मान अपने होने वाले पति को दिया ऐसा कम ही लोग करते हैं|
चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है. लेकिन सफलता सोच लेने भर से नहीं मिलती है. इसके लिए परिश्रम और हर संभव जतन करने होते हैं, तभी व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है. सफलता की पहली शर्त परिश्रम यानि मेहनत है. कोई भी लक्ष्य बिना परिश्रम के प्राप्त नहीं किया जा सकता है. इसलिए सफलता का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है. जीवन में लक्ष्य को पाना है तो चाणक्य की कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखें. आइए जानते हैं चाणक्य की अनमोल बातें-
गलत आदतों से दूर रहकर ही सफलता प्राप्त होती है
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को गलत आदतों से दूर रहना चाहिए. गलत आदतें व्यक्ति को लक्ष्य से भटकाने का कार्य करती हैं. व्यक्ति जब लक्ष्य से भटक जाता है तो सफलता उससे काफी दूर हो जाती है. सफलता के लिए व्यक्ति को बहुत संघर्ष करना पड़ता है. इसलिए व्यक्ति को गलत आदतों से दूर रहना चाहिए. जीवन में यदि बड़ी सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो गलत आदतों का तुरंत त्याग कर दें.
गलत आदतें प्रतिभा को नष्ट करती हैं
चाणक्य के अनुसार गलत आदतें, व्यक्ति की प्रतिभा का भी नाश करती हैं. गलत आदतों से घिरा व्यक्ति सही और गलत का अंतर भी भूल जाता है, जिस कारण कभी कभी उसे अपयश भी प्राप्त होता है. आचार्य चाणक्य की मानें तो गलत आदतें व्यक्ति को जल्दी प्रभावित करती हैं. इसलिए व्यक्ति इन आदतों को तरफ कब आकर्षित हो जाता है, उसे पता ही नहीं चलता है. जब परिणाम प्रभावित होने लगते हैं.
कार्य को कल पर न टालें
चाणक्य के अनुसार यदि जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करनी है तो आलस का त्याग करें. आज के काम को कभी कल पर टालें. जो लोग ऐसा करते हैं, वे स्वयं के साथ बहुत बड़ा धोखा करते हैं. ऐसे व्यक्ति से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है. जीवन में धन का संकट खड़ा हो जाता है. इसलिए समय पर कार्यों को पूरा करने की आदत डालनी चाहिए, इसी में सफलता छिपी है.
मुंबई: फिल्मकार रिची मेहता 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर सीरिज बनाने जा रहे हैं। इसके लेखक और निर्देशक दोनों वही होंगे। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की निर्माण कम्पनी ‘आरएसवीपी’ और रमेश कृष्णमूर्ति की ‘ग्लोबल वन स्टूडियो’ के बैनर तले इसका निर्माण किय जाएगा। लेखक डोमिनिक लैपिएरे और जेवियर मोरो की 1997 में आई किताब ‘फाइव पास्ट मिडनाइट इन भोपाल : द एपिक स्टोरी ऑफ द वल्र्ड्स डेडलिएस्ट इंडिस्ट्रीयल डिजाज़स्टर’ पर आधारित होगी। रिची मेहता ने नेटफ्लिक्स की अपनी सीरिज दिल्ली क्राइम के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। पिछले साल, 48वें अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में उन्हें सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरिज का पुरस्कार भी मिला था। मेहता ने कहा कि इस सीरिज के जरिए उनका मकसद लोगों को उस त्रासदी के बारे में निष्पक्ष रूप से अवगत कराना है, जिसे शायद लोग भूल गए हैं। ऐसी त्रासदी जिसमें 15000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
रिची ने एक बयान में कहा, त्रासदी के 1980 के दशक में होने के कारण युवाओं को इसके बारे में अधिक नहीं पता। कई लोगों को इसके बारे में कुछ नहीं पता और कुछ ने भारत तथा विदेश में इसके बारे में अटकलें सुनी है। इसलिए मुझे लगता है कि इसे निष्पक्ष रूप से और इस पर अच्छी तरह जानकारी हासिल कर पेश करना जरूरी है, जैसा कि किताब में लेखक ने किया है। रिची के भाई शॉन मेहता इस सीरिज के सह-लेखक होंगे। सीरिज में छह से आठ धारावाहिक होने की संभावना है। इसकी शूटिंग 2022 की शुरुआत में शुरू की जाएगी।
मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री तान्या शर्मा को सोशल मीडिया पर खुदकुशी से जुड़ी तस्वीर साझा करने पर अब सफाई देनी पड़ रही है। तान्या शर्मा इन दिनों अपने बहुचर्चित टीवी शो ससुराल सिमर का 2 को लेकर काफी सुर्खियो में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह बाथटब में लेटी दिखाई दीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी वेब सीरीज महारानी से सभी को काफी इम्प्रेस किया है। उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद अब हुमा ने सोशल मीडिया अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया है। हुमा का ये लुक सभी को खूब पसंद आ रहा है।
जीजा संग साली का डांस तो शायद आपने पहले देखा हो. पर जो वीडियो सोशल मीडिया पॉपुलर हो रहा है, उसमें दोनों की डांस केमिस्ट्री देखकर आपको हंसी आ जाएगी. पूरे वीडियो में जीजा जी का संकोच नजर आता है.
वीडियो में जो लड़की डांस करती दिख रही है, वो पहले भी डांस वीडियोज पोस्ट करती रही है. लोग इसके वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं. पर इस वीडियो की बात ही अलग है.
इस वीडियो में वो अपने जीजा जी के संग डांस कर रही है. बैकग्राउंड में मशहूर गाना चल रहा है, क्यों आगे पीछे डोलते हो भंवरों की तरह…
लोगों को जो बात सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वो ये है कि जीजा जी डांस तो बहुत करना चाहते हैं पर वे साली के आगे बेबस से नजर आते हैं.
वीडियो को boldmeeraswag अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर करते हुए लिखा,
Mere pyare jiju
देखें वीडियो-
'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ की हालत बिगड़ती जा रही है. उन्हें पिछले दिनों पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में जेल भेजा गया था. जेल से रिया होने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था और अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है. डॉक्टर लगातार उनकी रिकवरी को लेकर अपडेट दे रहे हैं.
एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट ने इस बात की जानकारी दी कि एक्ट्रेस की हालत खराब है, उन्हें सीबीसी पंप मशीन पर रखा गया है क्योंकि वो अपने फेफड़ों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं. हम आपको आगे की जानकारी देते रहेंगे. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह को गहना की हालत में सुधार हुआ था, लेकिन दोपहर होते-होते स्थिति गंभीर हो गई. उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है.
भारतीय सिनेमा में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. 98 साल की उम्र में उनका निधन (Dilip Kumar Passed Away) हो गया. दिलीप कुमार ने आज सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल में डॉ. पार्कर उनका इलाज कर रहे थे. पिछले एक माह में उनको दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
दिलीप कुमार की मौत की खबर से हर तरफ सन्नाटा पसर गया है. बॉलीवुड में शोक की लहर है. आम आदमी से लेकर फिल्मी हस्तियां तक इस महान कलाकार को याद कर रहे हैं. हर कोई उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिंदुजा अस्पताल के बाहर एक ऑटो रिक्शा नज़र आ रहा है. जैसे ही रिक्शे वाले को उनकी मौत की खबर मिली उसने अपने ऑटो में दिलीप साहब के गाने बजने शुरू कर दिए.
वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया है. रिक्शे में दिलीप साहब का गाना ‘उड़े जब जब ज़ुल्फ़ें तेरी’ बजते हुए सुनाई दे रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और नम आंखों से दिग्गज अभिनेता को याद कर रहे हैं.
रशियन लड़कियां अगर पंजाबी गाने पर सज-धजकर भांगड़ा करें तो ऐसा वीडियो वायरल होना पक्का है. इस वीडियो को देखकर लोग जबरदस्त कमेंट्स भी दे रहे हैं.
वायरल वीडियो मजेदार है. इसमें रशियन लड़कियां भारतीय परंपरागत परिधान में दिख रही हैं. वहीं बैकग्राउंड में ‘मुंडया तू बचके रही’ गाना चल रहा है.
इस गाने पर रशियन गर्ल्स मस्त होकर डांस कर रही हैं. सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि लड़कियों की मस्ती, उनके एक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त हैं.
साथ में लड़के भी कुर्ता-पजामा पहने डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में चार लड़के और चार लड़कियों का ग्रुप डांस करता दिख रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर IPS Rupin Sharma ने शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया,
#Russians and #Bhangra beats.
देखें वीडियो-
#Russians and #Bhangra beats. pic.twitter.com/fb4lqFgPSn
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 6, 2021
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह (7 जुलाई) निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की खबर आई। दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सांस से जुड़ी तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती
एएनआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज कर रहे पल्मोनॉजिस्ट डॉक्टर जलील पार्कर ने भी यह खबर दी। दिलीप कुमार हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। दिलीप कुमार को बीती 6 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। रिपोर्ट्स थीं कि उनके लंग्स में फ्लूइड इकट्ठा था जिसके ट्रीटमेंट के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद 29 जून को कुछ दिक्कत महसूस होने पर उन्हें फिर से हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना पड़ा। उनके ट्विटर अकाउंट पर हेल्थ अपडेट दिया गया था जिसमें हालत में सुधार बताया गया था। वहीं सायरा बानो ने भी मीडिया से कहा था कि उन्हें जल्द घर ले जाएंगी। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख दुआओं के बाद भी दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
सोशल मीडिया के इस दौर में हमे नयी नयी मजेदार वीडियो देखने को मिलती है, ऐसे ही कई बार जब हम बस या ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं तो हमें इतनी ज़ोर की नींद आने लगती है कि हम खड़े या बैठ रहकर ही गहरी नींद में सो जाते हैं. ऐसा में कई बार लोगों के साथ हादसा भी हो जाता है या फिर गहरी नींद सो जाने की वजह से वो अपनी जगह से आगे निकल जाते हैं और फिर उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता है. कई बार तो सोने की नजह से लोगों का सामान भी चोरी हो जाता है|
सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोते हुए लोगों के कई मजेदार नजारे दिखाए गए हैं. सभी क्लिप्स काफी मजेदार हैं. लेकिन, उस वीडियो में जो सबसे पहली क्लिप है वो ज्यादा ही दिलचस्प है. वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक शख्स बस में बैठा गहरी नींद में सो गया है. जैसे ही बस को झटका लगता है वो शख्स सामने खड़ी एक महिला के ऊपर गिरता है और उस महिला की स्कर्ट उतर जाती है. बस इतने में महिला उसे मारना शुर कर देती है| ये पूरा वीडियो ही देखने में काफी मजेदार है. वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन में रुपिन शर्मा ने लिखा है, कुछ कुछ होता है. लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही मजेदार कैप्शन भी दे रहे हैं.
Kuchh kuchh hota hai#Sleepers #Dreamers
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 6, 2021
कभी भी #सोता है.... pic.twitter.com/mWwDHoXIVZ
KAMAR LAPKAUAA- भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने गायक अंकुश राजा और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का वीडियो सांग ‘कमर लपकउआ’ मंगलवार को रिलीज के साथ ही यूटयूब पर धमाल मचा दिया. इस गाने को अंकुश राजा और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है. रिलीज के कुछ ही घंटे में इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं. गाने में अंकुश राजा और नीलम गिरी के लटके-झटके ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है.
इस गाने में नीलम गिरी खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं. गाने को बेहद भव्य रूप से फिल्माया हुआ है जिसमें डांस, लोकेशन, कस्ट्यूम, डांसर्स और स्टाइल का संगम है.
वर्ल्डवाइड रिकर्ड्स प्रस्तुत इस गाने का टीजर जब से जारी किया गया था, तब से दर्शक बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे थे.
नीलम गिरी की अदाएं जहां लोग पसंद कर रहे हैं, वहीं अंकुश राजा का बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस और उनकी एनर्जी देखने लायक है.
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है. गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने आवाज दी है जबकि संगीतकार छोटु रावत, गीतकार बोस रामपुरी और निर्देशक रवि पंडित हैं.







