लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
 Viral Video : मेकअप कर ऑनलाइन क्लास ले रही थी मैडम… बच्ची बोली- कितना सज-धज के आई हैं…

Viral Video : मेकअप कर ऑनलाइन क्लास ले रही थी मैडम… बच्ची बोली- कितना सज-धज के आई हैं…

सोशल मीडिया पर आए दिन ऑनलाइन क्लासेस के कई फनी वीडियो शेयर किए जाते हैं. जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. छोटे बच्चों की ऑनलाइन क्लास का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.वायरल हो रहे इस वीडियो में मैडम क्लास ले रही हैं इस दौरान एक बच्ची अपनी फ्रेंड को बताती है कि उसकी सोशल स्टडीज की मैम कितना मेकअप करके आई हैं.

बच्ची बता रही हैं कि मैम ने लिपस्टिक, कान के टॉप्स, काजल और यहां तक की हाइलाइटर तक लगाया है. बच्चाी आगे अपनी फ्रेंड को बताती है कि मैडम गोरी दिख रही हैं. दूसरे बच्चे यह सुनकर हैरान रह जाते हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो बच्ची माइक को ऑफ करना भूल गई.
 

 पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डेड बॉडी पर मिले गोलियों के निशान

पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डेड बॉडी पर मिले गोलियों के निशान

 लॉस एंजिल्स। पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार डाहलिया स्काई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। डेड बॉडी पर बंदूक की गोलियों के निशान थे। वहीं देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए।

 

 
 

 

 
 
जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय डाहलिया स्काई की लाश अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित सैन फर्नांडो में एक कार में मिली। शरीर में गोलियों के निशान देख पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। पुलिस हत्या के एंगल से भी पतासाजी कर रही है।

 

 
 

 

 
 
बता दें कि पोर्न इंडस्ट्री की चर्चित स्टार डाहलिया स्काई ने 600 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्हें फीमेल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया था। वहीं अब संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से लोग सकते में आ गए हैं।

 

 
 

बताया जा रहा है कि स्काई ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं, और हाल ही में वो डिप्रेशन की शिकार भी हो गई थीं। एडल्ट फिल्म निर्माता हंस ने भी स्काई की कैंसर से लड़ाई को लेकर स्थानीय मीडिया से बात की। ​वहीं अब अचानक मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डाहलिया स्काई को श्रद्धांज​लि दी है।
ट्विटर ने अपने इस फीचर को बंद करने की घोषणा की

ट्विटर ने अपने इस फीचर को बंद करने की घोषणा की

ट्विटर ने 14 जुलाई, 2021 को घोषणा की कि वह अपने फ्लीट्स (Fleets) फीचर को बंद करने जा रहा है। ट्विटर के मुताबिक 3 अगस्त के बाद यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा। ट्विटर इस फीचर को बंद कर रहा है क्योंकि यह ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने में विफल रहा।

फ्लीट्स (Fleets)
ट्विटर का फ्लीट फीचर “इंस्टाग्राम की गायब होने वाली स्टोरीज” के समान था। इसे नवंबर 2020 में ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक रूप से विचार साझा करने वाले लोगों को लक्षित करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। फ्लीट्स 24 घंटे के बाद गायब हो जाते हैं। लोग फ्लीट पर केवल डायरेक्ट मैसेज के जरिए प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

ट्विटर (Twitter)
ट्विटर एक अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से, यूजर्स ट्वीट्स कहे जाने वाले संदेशों को पोस्ट और इंटरैक्ट करते हैं। पंजीकृत यूजर्स ट्वीट को पोस्ट, लाइक और रीट्वीट कर सकते हैं। अपंजीकृत यूजर्स केवल उन पोस्ट को पढ़ सकते हैं। दुनिया भर में ट्विटर के 25 से अधिक कार्यालय हैं। ट्विटर मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स द्वारा बनाया गया था और जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 

 दारू के ठेके में घुसकर बंदर ने जमकर छलकाए जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दारू के ठेके में घुसकर बंदर ने जमकर छलकाए जाम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Video Viral: सोशल मीडिया पर बंदर का ठेके के अंदर घुसकर दारू पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि बंदर जबरदस्ती ठेके के अंदर घुस जाता है। इतना ही नहीं वाइन शॉप के अंदर वह बोतल हाथ में ले लेता है और दारू पीने लगता है। बंदर के दारू पीने यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंडला का बताया जा रहा है।
 


 

लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग कह रह हैं कि यह बंदर नशे का आदी है। वहीं वाइन शॉप पर रह रहे कर्मचारियों का कहना है कि यह बंदर अक्सर शॉप पर आता रहता है। एक दूसरे कर्मचारी का कहना हैं बंदर शराब का आदि हो गया है। वह जब भी दुकान के अंदर आता है जबरदस्ती दारू पीने के बाद ही वहां से जाता है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर sudhanshu maheshwari अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडिया को ट्विटर पर 1.5K views मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो को देखने के बाद शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि जब आदमी शराब पी सकता है तो बंदर क्यों नहीं। वहीं एक अन्य का कहना हैं कि यह शराबी बंदर है।
 
 
 रायपुर में लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

रायपुर में लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवतियां मारपीट और गाली गलौज करते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो में जो दुकानें आसपास दिख रही हैं उससे ये तो साबित हो रहा है कि वीडियो रायपुर का ही है, लेकिन यह इलाक़ा कौन सा है इसे लेकर भ्रम बना हुआ है। वीडियो में दूर से रिकॉर्डिंग करते युवकों की आवाज़ें भी है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि लड़कियों का मसला क्या करें बीच में जाकर। देर तक ‘कैट-फाईट’ से कुछ ज़्यादा स्तर की यह लडाई देख दुकानदारों ने तेज आवाज़ में फटकार लगाई तो समुह में भिड़ी युवतियाँ अलग अलग हो गई। पर यह वीडियो कब कहाँ किन परिस्थितियों में क़िस वजह से बना इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
सुरेखा सीकरी का निधन, नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा

सुरेखा सीकरी का निधन, नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा

दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं। उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि की है। सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार की सुबह सुरेखा सीकरी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से उनके मैनेजर ने कहा, ‘आज सुबह 75 साल की उम्र में सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह तमाम जटिलताओं से जूझ रही थीं। परिवारवाले और केयर टेकर उनकी देखभाल कर रहे थे। परिवार इस वक्त प्राइवेसी चाहता है।‘
ब्रेन स्ट्रोक की हुई थीं शिकार

‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक की शिकार हुई थीं। उस वक्त उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी। इससे पहले नवंबर 2018 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसकी वजह से वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। वह शूटिंग के दौरान ही गिर पड़ी थीं।
3 बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
सुरेखा सीकरी थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी।

ई-साइकिल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही, महज 10 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इन साइकिलों के तकरीबन इतने से ज्यादा यूनिट्स की बुकिग दर्ज कर ली

ई-साइकिल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही, महज 10 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इन साइकिलों के तकरीबन इतने से ज्यादा यूनिट्स की बुकिग दर्ज कर ली

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में ई-साइकिल्स की भी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता कंपनी नाहक मोटर्स ने हाल ही में अपने दो नई साइकिलों को पेश किया था और इनकी बुकिंग भी शुरू की। महज 10 दिनों के भीतर ही कंपनी ने इन साइकिलों के तकरीबन 1,500 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिग दर्ज कर ली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही पहले फेज की बुकिंग शुरू की थी और बुकिंग का ये आंकड़ा बीते 2 जुलाई से लेकर 11 जुलाई के बीच का है। कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक साइकिलों का निर्माण भारत में ही हुआ है, जिनके नाम Garuda और Zippy हैं। कंपनी ने इन साइकिलों के बुकिंग के साथ इस बात की भी घोषणा कि थी कि, इनकी होम डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। जहां तक कीमत की बात है तो Garuda की कीमत 31,999 रुपये और Zippy मॉडल की कीमत 33,499 रुपये तय की गई है।

कंपनी का दावा है कि भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों ने इन दोनों मॉडलों की सबसे ज्यादा डिमांड है। इन साइकिलों की सबसे ज्यादा बुकिंग तकरीबन 73 फीसदी इन्हीं क्षेत्रों से की गई है। इतना ही नहीं, घरेलू बाजार के अलावा विदेशों में भी इन साइकिलों की खूब डिमांड है। कंपनी द्वारा पेश किए आंकड़े के अनुसार कुल बुकिंग का तकरीबन 9% जर्मनी, यूके, कनाडा, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों से प्राप्त हुआ है। ये दोनों इलेक्ट्रिक साइकिल रिमूवेबल ली-आयन बैटरी, LCD डिस्प्ले और पेडल सेंसर तकनीक के साथ आती हैं। जैसा कि कंपनी का दावा है, इन इलेक्ट्रिक साइकिलों की बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये साइकिल 40 किलोमीटर तक चल सकती है। इन साइकिल के निर्माण में अलॉय स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसे हल्का रखते हुए मजबूती भी प्रदान करते हैं।

कंपनी जल्द ही इन साइकिलों की डिलीवरी शुरू करेगी, पहले इसे 15 अगस्त से शुरू किया जाना था। लेकिन कंपनी इसे आगामी 25 जुलाई से ही शुरू करने जा रही है। इन साइकिलों को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी और महज 2,999 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा।

VIDEO: अपने आस-पास कार को घूमते देख गैंडे को आया गुस्सा, यहाँ देखिये विडियो

VIDEO: अपने आस-पास कार को घूमते देख गैंडे को आया गुस्सा, यहाँ देखिये विडियो

ज्यादातर जंगली जानवर अपने आसपास इंसानों की मौजूदगी पसंद नहीं करते. इसीलिए वह अपने आसपास इंसानों को देखकर गुस्सा हो जाते हैं और उनपर हमला कर देते हैं, जिसमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है, सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला. जिसमें एक गैंडे (Rhino) को अपने पास कार देखकर गुस्सा आ गया. उसके बाद उसने क्या किया ये आप इस वीडियो (Video) में देख सकते हैं. इस वीडियो को भी ट्विटर पर शेयर किया गया है. जिसे अब तक एक लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है|

वहीं 3200 से ज्यादा लाइक्स और 700 से ज्यादा रिट्वीट भी इस वीडियो को मिल चुके हैं. इस वीडियो में आप देख सकते है कि किसी स्थान पर एक गैंडा घूम रहा है. तभी पीछे से एक कार आ जाती है. गैंडा बड़े आराम से आगे जा रहा था, कार चालक भी मस्ती से उसके पीछे-पीछे कार चलाने लगता है जैसे ही कार चालक गैंडे से आगे कार निकालने की कोशिश करता है. वैसे ही गैंडे को गुस्सा आ जाता है और वह बेकाबू होकर कार पर टूट पड़ता है. जब तक कि कार चालक कार को लेकर वहं से भागता गैंडे ने कार पर हमला बोल दिया|


वह कार को अपनी गर्दन पर उठा लेते हैं और उसे किसी फुटबॉल की ओर चारों ओर घुमाने लगता है. गैंडा काफी देर तक ऐसे ही कार को अपने सिर पर उठाकर घुमाता रहता है. उसके बाद वह कार को धक्का देना शुरु कर देता है. गैंडे के धक्के से कार बुरी तरह से क्षतग्रस्त हो जाती है और वह उसे तेजी से धक्का मरता हुआ आगे ले जाता है.
जब गैंडे का मन भर जाता है तो वह कार को अपने सिर से जोरदार धक्का देता है जिससे कार पलट जाती है गैंडा एक बार फिर से कार में जोरदार धक्का मारता है जिससे कार वापस सीधी हो जाती है लेकिन कार में बैठे लोगों का पता नहीं चलता कि वह बच पाए या मारे गए|

 

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, यहां देखिये

अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, यहां देखिये

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमायरा दस्तूर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है, अभिनेत्री कभी अपने फोटोशूट तो कभी डांस वीडियो के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं. आए दिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं. हालही में अमायरा दस्तूर का नया गाना 'पिंड खाली लगदा' रिलीज हुआ था, जिसे इंटरनेट खूब पसंद किया गया था. इसके बाद अब अमायरा दस्तूरने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैन्स उनके इस फोटोशूट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

अमायरा दस्तूर ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट

अमायरा दस्तूर ने अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. अमायरा दस्तूर इस फोटोशूट में काफी स्टनिंग लग रही है. फोटो में देखा जा सकता है कि, अमायरा दस्तूर ने सी ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है. फोटो में उनका ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैन कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके इस फोटो पर 112 हजार लाइक और 778 हजार कमेंट आ चुके हैं.

 


अमायरा दस्तूर का करियर

बता दें, अमायरा दस्तूर ने फिल्म 'इस्क' से बॉलीवुड में इंट्री की थी. अमायरा दस्तूर 2017 में चीन और भारत के सहयोग से बनी फिल्म 'कूंग फू योगा' में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में जैकी चैन और सोनू सूद लीड रोल में थे. साथ ही वो तमिल और तेलुगू में कई फिल्में कर रही हैं. अमायरा सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' में भी काम कर चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आईं.

 कार की बोनट पर बैठकर मंडप में एंट्री मारना दुल्हन को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ FIR

कार की बोनट पर बैठकर मंडप में एंट्री मारना दुल्हन को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ FIR

महाराष्ट्र के पुणे से एक मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए एक खास अंदाजा अपना. दुल्हन गाड़ी के बोनट पर बैठकर शादी हाल में पहुंची. रास्ते में जिसने भी यह दृश्य देखा हैरान रह गया. दुल्हन या उसके किसी भी परिजन को उसकी जान की जरा भी चिंता नहीं थी. दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय दुल्हन और उसके साथ कुछ और लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जानकारी कि शुभांगी नाम कि लड़की शादी करने जा रही है थी वह कार की बोनट पर बैठकर शादी हाल पहुंची.
 

लोनी कालभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सासवड जा रहा था, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था, पुलिस के मुताबिक लड़की का यह वीडियो सुबह उस समय बनाया गया था जब वाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा रहा था.

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला चलते वाहन के बोनट पर बैठी थी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था. हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों और आईपीसी की धाराओं के तहत महिला, वीडियोग्राफर और चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ मामला आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया है. उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था.’’
 दारू पीकर आया पति तो पत्नी ने इस तरह उतारा नशा, वायरल वीडियो को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

दारू पीकर आया पति तो पत्नी ने इस तरह उतारा नशा, वायरल वीडियो को देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स घर पर शराब पीकर घर आता है। घर आने पर उसकी पत्नी उसे बांधकर पीटाई लगाती है। शराबी की पीटाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर एक युवक ने कमेंट किया है कि शराब छुड़ाने का जब कोई तरीका काम नहीं आया, तो आखिरी में यही रास्ता बचा था।


वायरल वीडियो को देखकर एक युवक कमेंट कर रहा है कि यह शराब छुड़ाने का 100 फीसदी सटीक घरेलू तरीका है। शराब छुड़ाने का इससे अच्छा तरीका और कोई हो ही नहीं सकता। इन दिनों यह वीडिया खूब वायरल हो रहा है।
 
वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रूक पाएगी। वीडियो में दिख रही लाठी वाली आंटी के आप फैन हो जाएंगे। वहीं लोगों का कहना है कि अब गलती आंटी की भी नहीं। शराब छुड़ाने का जब कोई तरीका काम नहीं आता, तो आखिरी में यही रास्ता बचता है। 

वायरल वीडियो को ट्विटर पर Rupin Sharma IPS के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 2.8K views मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं इस वीडियो को लोग लाइक भी कर रहे हैं।
 
लड़की को पहनानी थी सगाई की अंगूठी, हाथ पकड़ते ही कांपने लगा लड़का | देखें Viral Video

लड़की को पहनानी थी सगाई की अंगूठी, हाथ पकड़ते ही कांपने लगा लड़का | देखें Viral Video

सगाई-शादी में मस्ती-मजा न हो तो अधूरा-अधूरा सा लगता है. पर सोचिए की सगाई में लड़के के हाथ ही कांपने लग जाएं तो आप क्या कहेंगे. ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि लड़का और लड़की स्टेज पर खड़े हैं. सगाई की रस्म चल रही है.
लड़का, लड़की को अंगूठी पहनाने जा रहा है लेकिन तभी जैसे ही वो लड़की का हाथ पकड़ता है उसका हाथ कांपने लगता है. बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, ‘जंचता ही नहीं दुनिया में कोई…
वीडियो को इंस्टाग्राम पर trending_wedding_couples अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-

 

शूटिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर चम्बल बॉय रवि का फोटो हो रहा है वायरल

शूटिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर चम्बल बॉय रवि का फोटो हो रहा है वायरल

चम्बल बॉय रवि यादव इन दिनों दर्शको के दिल में शूटिंग शुरू होने से पहले ही जगह बना लिए हैं। चम्बल बॉय रवि यादव की आगामी फ़िल्म आग और सुहाग जिसकी शूटिंग 15 जुलाई से सिद्धार्थनगर के खूबसूरत लोकेशन बांसी में शुरू होगी। फ़िल्म की पूरी तैयारी के साथ रवि यादव फाइनली लोकेशन पर आ चुके है, और फ़िल्म के लिए दिन रात एक कर के मेहनत किये है। चम्बल बॉय ने बताया कि ये फ़िल्म आप सभी को काफी पसंद आने वाली है। फ़िल्म के निर्माता राकेश चंद्रा है। निर्देशक संजय वत्सल है। फ़िल्म के मुख्य भूमिका में चम्बल बॉय रवि यादव, श्रुति राव, अवधेश मिश्रा, अनामिका पांडेय (अन्नु ), जे नीलम, अनिता सहगल, संतोष पहलवान, आयुषी पॉल, खुशबू यादव, कृष्णा यादव, बंटी तिवारी, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म के अपने अंदाज में कैद करेंगे डीओपी जग्गी पाजी, लेखक शकील नियाज़ी, फ़िल्म के गीतकार है भोजपुरी के जाने माने गीतकार प्यारे लाल, राजेश मिश्रा, अजय बच्चन प्रदीप सत्यदेव है।  

 Video Viral: भाभी ने साड़ी में लगाए गजब के ठुमके, लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट्स

Video Viral: भाभी ने साड़ी में लगाए गजब के ठुमके, लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट्स

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक भाभी डांस करते हुए दिखाई दे रही है। डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है। वीडियो में एक भाभी साड़ी पहने हुए गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। आपको बात दें कि भाभी के डांस वीडियो इससे पहले भी वायरल होते रहे हैं। लोग भाभी के डांस को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि भाभी एक हरियाणवी गाने पर जमकर नाच रही है। भाभी फेमस सॉग तेरी पतली कमर पर मटका गाने पर डांस कर रहे हैं। भाभी का यह वीडियो लोगों को खूब भा रहा है। इनके वीडियोज की जो खासियत लोगों को पसंद आती है वो ये है कि साड़ी पहनकर डांस करती हैं। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो का बैकग्राउंड देखकर समझ आता है कि ये अपने घर में ही वीडियो शूट कर रही हैं। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी ranjana_6564 अकाउंट पर शेयर किया गया है। पर 6 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर एक युवक ने कमेंट किया है, गजब का डांस, वहीं इस वीडियो को 1 हजार के करीब कमेंट भी मिल चुके हैं। लोग कमेंट के जरिए इस डांस की जमकर तारिफ कर रहे हैं।

 
आमिर खान पर यूजर्स ने लगाया लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी-खोटी

आमिर खान पर यूजर्स ने लगाया लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप, वीडियो शेयर कर सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वो कई मौकों पर साफ पार्यावरण पर बात कर चुके हैं। इसके अलावा वो जागरुकता फैलाने वाले कई संस्थानों से जुड़े हुए हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के बारे में जानकर आज चौंक जाएंगे। कई यूजर्स आमिर खान पर आरोप लगा रहे हैं कि वो लदाख के गावों में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान कचरा फैला रहे हैं।
वीडियो में दिखाया नजारा
दरअसल, हाल ही में कुछ यूजर्स ने आमिर खान के वीडियो शेयर किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है वो लद्दाख के वाखा गांव में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह वो और उनकी टीम शूटिंग के बाद कचरा छोड़ कर चली गई है।
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
एक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये तोहफा बॉलीवुड स्टार आमिर खान आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा लद्दाख के वाखा गांव के लिए छोड़ कर गए हैं। आमिर खान 'सत्यमेव जयते' में वातावरण के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब अपनी बारी आती है तो ये सब करते हैं'।

 

बचाव में आए फैंस
कई यूजर्स आमिर खान और फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आमिर के कई फैंस उनके बचाव में भी आए हैं, लोगों ने ट्वीट करेत हुए कहा है कि आमिर खान और उनकी टीम अभी भी शूटिंग पूरी करके वहां से गई नहीं है, वो जब जाएंगे तो सफाई जरूर करके जाएंगे।

 

दुल्हन ने मारी ऐसी एंट्री देखकर दूल्हा ही रो पड़ा, फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा सबके उड़ गए होश

दुल्हन ने मारी ऐसी एंट्री देखकर दूल्हा ही रो पड़ा, फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा सबके उड़ गए होश

शादी में मस्ती-धमाल न हो तो वो शादी अधूरी ही लगती है. सबसे ज्यादा मजे करते हैं दूल्हे के दोस्त. लेकिन इस वीडियो में दुल्हन की ऐसी मस्ती देखते ही बनती है . ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आपका मन भी डांस करने का होगा.इसमें दुल्हन स्टेज में जाते हुए मस्ती से डांस करते हुए दिखाई दे रही है और अपने दुल्हे को इशारा कर बुलाई जिसके बाद दूल्हा भावुक हो कर रो पड़ा फिर दुल्हन ने सबके सामने किस कर उसे भी नाचने के लिए कर दिया मजबूर.इस बीच परिवार वालो ने जमकर की मस्ती.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingmomentslove अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-


 

दोस्त की शादी में लड़कों ने किया घूंघट डांस, लगाए ऐसे ठुमके कि फ्लोर पर लगी आग | देखें Video

दोस्त की शादी में लड़कों ने किया घूंघट डांस, लगाए ऐसे ठुमके कि फ्लोर पर लगी आग | देखें Video

शादी में मस्ती-धमाल न हो तो वो शादी अधूरी ही लगती है. सबसे ज्यादा मजे करते हैं दूल्हे के दोस्त. इनकी तूफानी मस्ती तो थमने का नाम ही नहीं लेती. ऐसी ही मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आपका मन भी डांस करने का होगा.
वीडियो शादी का है. दोस्त की शादी में दोस्त मजे कर रहे हैं. स्टेज पर लड़के जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. मजेदार बात ये है कि सभी लड़कों ने एक जैसा आउटफिट पहना है. सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट.
लड़कों ने दुपट्टे को घूंघट की तरह ओढ़ रखा है. वे सभी फिल्म करन अर्जुन के फेमस सॉन्ग ‘मुझको राणा जी माफ करना’ पर डांस कर रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingmomentslove अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-


 

VIDEO: टीवी की मशहूर अभिनेत्री की इस विडियो ने इंटरनेट मे मचाई धूम

VIDEO: टीवी की मशहूर अभिनेत्री की इस विडियो ने इंटरनेट मे मचाई धूम

नई दिल्ली. टीवी जगत मे रुबीना दिलैक काफी मशहूर हैं, रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन रुबीना दिलैक के वीडियो वायरल होते नजर आते हैं, कभी वो मजेदार अंदाज में डांस करती नजर आती हैं तो कभी वो अपनी अदाओं से फैन्स को लुभाती नजर आती हैं| एक बार फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रुबीना दिलैक स्विमिंग पूल में पोज देती नजर आ रही हैं. फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है|

पूल में चील करती आईं नजर
रुबीना दिलैक ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देख सकते है कि रुबीना दिलैक ने येलो कलर की बिकिनी पहनी हुई है. वीडियो में वो आहिस्ता से स्विंमिंग पूल में उतर रही हैं और फिर बाद में पूल में रिलेक्स करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो उनके फोटोशूट के समय का है. रुबीना दिलैक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. उनके फैन्स उनके इस लुक को देख कई कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'ओह माय गॉड रुबी आप बहुत ही सुंदर हो', वहीं दूसरे फैन ने लिखा है 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है'.

रुबीना दिलैक का वर्कफ्रंट
बता दें कि रुबीना दिलैक के इस वीडियो पर अब तक 393 हजार व्यूज आ चुके हैं. साथ ही इस पर 87 हजार लाइक और 6,494 हजार कमेंट आ चुके हैं. वहीं उनके काम की बात करें तो, वो इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में सौम्या का किरदार निभा रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर उनके अलग अंदाज के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं|

VIDEO: बंदर को कपड़े धोते देख आप हो जाएंगे हैरान, यहां देखिये विडियो

VIDEO: बंदर को कपड़े धोते देख आप हो जाएंगे हैरान, यहां देखिये विडियो

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हमे हर रोज कई मजेदार वीडियो देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का मूड फ्रेश हो जाता है, अब एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे और साथ ही आपको खूब मज़ा भी आएगा, वायरल वीडियो में एक बंदर का मज़ेदार अंदाज़ देखने को मिल रहा है|

 

 वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर पानी में बैठकर ब्रश से रगड़-रगड़कर अपने कपड़े धो रहा है. बंदर कपड़े को साबुन के पानी में भिगोता है और फिर उसपर ब्रश लगाकर उसे खूब रगड़-रगड़कर धोता है. बंदर को कपड़े धोते देखकर लोगों को खूब मज़ा आ रहा है. बंदर का यह अंदाज़ लोगों के लिए काफी नया और अनोखा है|

 

बंदर की मजेदार वीडियो को silence.heart03 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 18 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो पर ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में बंदर के कपड़े धोने को क्यूट बोल रहे हैं. बंदर को कपड़े धोते देखकर एक यूजर ने लिखा, "सफेदी की चमकार."

 

कोचिंग सेंटर के बाहर आपस में भिड़ी लड़कियां, जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे

कोचिंग सेंटर के बाहर आपस में भिड़ी लड़कियां, जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे

लड़कों को सड़क पर लड़ते तो आपने देखा होगा, पर क्या कभी लड़कियों को सरेआम भिड़ते देखा है? अगर नहीं देखा तो वायरल वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. वीडियो में लड़कियां कोचिंग सेंटर के सामने आपस में लड़ती दिख रही हैं.
वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़कियां कोचिंग सेंटर के बाहर हाथापाई कर रही हैं. पहले तीन लड़कियों में लड़ाई शुरू होती है और फिर बाद में दो लड़कियां जमकर एक-दूसरे को मार रही हैं.
लड़ाई में लात-घूंसे भी चल रहे हैं. आसपास और स्टूडेंट्स भी खड़े हैं पर कोई इनकी लड़ाई के बीच में नहीं आता. और ना ही इन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर satu_saini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके बैकग्राउंड में टीवी शो महाभारत का साउंड ट्रैक लगाया गया है.
देखें वीडियो-