CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी: संक्रमितों का आकड़ा दस हजार के करीब पहुंचा, मृतकों की संख्या 61 हुई

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी: संक्रमितों का आकड़ा दस हजार के करीब पहुंचा, मृतकों की संख्या 61 हुई

रायपुुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना का कहर जारी है। रक्षाबंधन के दिन सोमवार को भी प्रदेशभर में कोरोना के जहां 198 नये संक्रमित मरीज मिले है, वहीं 03 मरीजों की मौत भी हुई है। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है, वहीं मृतकों की संख्या भी 61 पहुंच गई है। 

READ : राजधानी में सट्टा पट्टा व मोबाईल पर लूडों खेलाते दो गिरफ्तार, नगदी रुपये व मोबाईल जब्त

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 03 अगस्त को राज्य में 198 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें सर्वाधिक मरीज 69 रायपुर जिले में पाये गये है। वहीं शेष मरीज जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, सूरजपुर, धमतरी, राजनांदगांव जिलों में मिले है। नये मरीजों के मिलने के साथ इसी दिन 265 भर्ती मरीज डिस्चार्ज एवं 03 मरीजों की मौत भी हुई है। मृतकों में दो रायपुर निवासी एवं एक राजनांगांव निवासी था।
 
 
कोरोना संक्रमितों का जिस तेज गति से प्रदेश में संख्या बढ़ रह है उसके बाद आज तड़के तक की स्थिति में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आकड़ा 9820 पहुंच गया है जो आज रात तक 10 हजार पार होने की संभावना है। क्योंकि जिस तरह से राज्य में इन दिनों रोजाना मरीज मिल रहे है उसके बाद इस संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। राज्य में अब तक मिले संक्रमितों में से 7256 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है, वहीं मृतकों की संख्या 61 हो गई है। वर्तमान में 2503 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।
बड़ी खबर : देर रात्रि प्रदेश में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जाने किन किन जिलों में मिले मरीज

बड़ी खबर : देर रात्रि प्रदेश में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जाने किन किन जिलों में मिले मरीज

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में देर रात्रि 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई । जिसमें जिला सूरजपुर से 9, राजनांदगांव, रायपुर व महासमुंद से 3-3, धमतरी व रायगढ़ से 1-1 मरीज शामिल है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 2503 है ।

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 178 मरीजो कि हुई पहचान, रायपुर से मिले 66, 3 कि हुई मौत

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 178 मरीजो कि हुई पहचान, रायपुर से मिले 66, 3 कि हुई मौत

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 178 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 66, दुर्ग से 32, जांजगीर चांपा से 27, जशपुर से 25, रायगढ़ से 15, कोरबा से 4, महासमुंद से 3, सूरजपुर व धमतरी से दो-दो, राजनांदगांव व कांकेर से 1-1 नए मरीज मिले हैं|
प्रदेश में आज तीन लोगों की मौत हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 61 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज कुल 265 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2483 हो गई है|


 

बड़ी खबर : राजभवन का रसोईया निकला कोरोना संक्रमित, 7 दिन के लिए किया गया राजभवन को बंद

बड़ी खबर : राजभवन का रसोईया निकला कोरोना संक्रमित, 7 दिन के लिए किया गया राजभवन को बंद

रायपुर | राजधानी रायपुर के राजभवन में बीते दिनों मिले 3 कोरोना मरीज के बाद अब राजभवन को 7 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को रसोईया और दो सुरक्षाकर्मी समेत तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन में हड़कंप मचा है, वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में भी अब रहना होगा। अब पूरे राजभवन को सेनेटाइज किया जायेगा। वहीं बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। नये आदेश के बाद भी आगंतुक अब राजभवन में आ पायेंगे। आपको बता दें कि राजभवन में काफी लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। लगातार राज्यपाल भी लोगों से मिल रही थी।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला : जबरदस्ती क्वारंटीन किए गए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला : जबरदस्ती क्वारंटीन किए गए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी

मुंबई | दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस ने रविवार को अपने एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा। मुंबई पहुंचकर विनय तिवारी अपना पहला बड़ा कदम उठा पाते उससे पहले ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उन्हें चरंटीन कर दिया।

पढ़ें : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल निकले कोरोना संक्रमित, फेसबुक में पोस्ट कर दी जानकारी

बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से विनय तिवारी को जबरदस्ती क्वारंटाइन करने का जिक्र किया है। पांडेय ने अपने ट्वीट में लिखा, आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आज ही पटना से अपनी पुलिस टीम को लीड करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर मुंबई पहुंचे लेकिन रात करीब 11 बजे बीएमसी अधिकारियों ने उन्हें जबरन चरंटीन कर दिया। इससे पहले उन्हें आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गई जबकि उन्होंने कहा था कि वह गोरेगांव के एक गेस्टहाउस में ठहरे हुए हैं।  विनय तिवारी रविवार दोपहर में मुम्बई पहुंचे थे।
 
 
हवाई अड्डे पर उनके चार साथियों ने उनकी अगवानी की थी। हवाई अड्डे पर ही तिवारी ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच सही दिशा में आगे जा रही है। इसके बाद वह अपने चार साथियों के साथ गोरेगांव के एक गेस्टहाउस में गए जहां उनकी साथियों के साथ लम्बी बातचीत हुई। सोमवार को उन्हें बांद्रा जोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मिलना था। त्रिमुखे ही सुशांत की संदिग्ध मौत के बाद उनसे जुड़ा मामला देख रहे हैं।
अब तिवारी 15 अगस्त तक क्वारंटाइन में रहेंगे। बीएमसी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि तिवारी को कहां रखा गया है।
 
BIG BREAKING : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल निकले कोरोना संक्रमित, फेसबुक में पोस्ट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल निकले कोरोना संक्रमित, फेसबुक में पोस्ट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। जानकारी के अनुसार उनको बुख़ार और साँस लेने में दिक़्क़त हो रही थी जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। गौरीशंकर अग्रवाल को कोविड के उपचार के लिए एम्स ले जाए जा रहा है | 

कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह...

Gaurishankar Agrawal द्वारा इस दिन पोस्ट की गई सोमवार, 3 अगस्त 2020

READ : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हादसे में 3 मासूम गम्भीर रूप आए घायल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में कल दुकान खोलने के लिए मिला अतिरिक्त समय, देखे अब कितने बजे तक खुल सकेगी दुकाने

रायपुर में कल दुकान खोलने के लिए मिला अतिरिक्त समय, देखे अब कितने बजे तक खुल सकेगी दुकाने

रायपुर, कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन की ओर से जारी संशोधित आदेश में पूर्व में जारी आदेश की तमाम बातों को यथावत रखते हुए केवल दुकान खोलने की अवधि में दो घंटे बढ़ोतरी किए जाने का आदेश दिया है. अब रक्षाबंधन के दिन दुकानें सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खोली जा सकेंगी.  

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 381 मरीज हुए स्वस्थ, रायपुर से 67 समेत कुल 181 मरीजो कि हुई पहचान

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 381 मरीज हुए स्वस्थ, रायपुर से 67 समेत कुल 181 मरीजो कि हुई पहचान

रायपुर, प्रदेश में आज कुल 181 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिसमें सर्वाधिक रायपुर से 67, दुर्ग से 19, रायगढ़ से 18, राजनांदगांव से 11, बलौदा बाजार से 10, कोंडागांव व बीजापुर से 9-9, महासमुंद, जांजगीर से 8-8, बिलासपुर से 6, सरगुजा, कोरिया, व कांकेर से 3-3, कोरबा से दो, बालोद मुंगेली सूरजपुर बस्तर और दंतेवाड़ा से एक 1-1 नए मरीज मिले हैं इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 3 लोगों की मौत हो गई है मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 58 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज कुल 381 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं|
आपको बता दें प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2559 हो गई है
 

रायपुर में कल खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर में कल खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए 3 अगस्त को विशेष छूट दी गई है. सुबह 6 से 10 बजे तक राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी. कलेक्टर ने इसका आदेश जारी किया है. 

BIG BREAKING : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आये कोरोना की गिरफ्त में, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आये कोरोना की गिरफ्त में, ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली | भारत देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आये कोरोना के गिरफ्त में | उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है | 

BIG BREAKING : महापौर देवेन्द्र यादव भी आये कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : महापौर देवेन्द्र यादव भी आये कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

भिलाई | भिलाई नगर निगम महापौर देवेंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है। जिसके बाद उनके समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने पर होम आइसोलेशन में था। उन्होंने आगे बताया कि आज Covid-19 रैपिड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।
आगे उन्होंने कहा है कि किसी को भी चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है, पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ। आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।
BREAKING NEWS : अभी अभी रायपुर में 17 नए मरीज समेत प्रदेश में मिले 42 कोरोना संक्रमित मरीज

BREAKING NEWS : अभी अभी रायपुर में 17 नए मरीज समेत प्रदेश में मिले 42 कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर, प्रदेश में अभी-अभी 42 नए करोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान और हुई है। जिसमें जिला रायपुर से 17, राजनांदगांव से 12, जांजगीर चांपा से तीन, दुर्ग बालोद व महासमुंद से 2-2 , धमतरी बलोदा बाजार गरियाबंद कांकेर से एक -एक नए मरीज मिले हैं, इन सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया चालू है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2762 हो गई है

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 193 मरीज मिले ,रायपुर से 81 समेत बाकी इन जिलो से है ...

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 193 मरीज मिले ,रायपुर से 81 समेत बाकी इन जिलो से है ...

रायपुर। आज प्रदेश में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले है। जिसमे सर्वाधिक जिला रायपुर 81, दुर्ग 53, बिलासपुर 9, राजनांदगाव 8, जांजगीर—चांपा 8, सरगुजा 7, कोरिया 5, रायगढ़ 4, कबीरधाम 4, बलौदाबाजार4, मुंगेली 3, बस्तर 2, कोंडागांव,महासमुंद, नारायणपुर, बालोद और बेमेतरा से 1—1 मामले सामने आए है।

वही शदाणी दरबार की 75 वर्षीय महिला जो कोविड के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उनकी मौत हो गई इस तरह मौत का कुल आकड़ा अब 55 हो गया| वहीं 380 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद घर लौटे है। वही  अब एक्टिव मरीजो कि संख्या 2720 हो गयी है|

 

 भूमि पूजन में शामिल होगी उमा भारती, 4 से 6 अगस्त तक अयोध्या में ही रहने के निर्देश

भूमि पूजन में शामिल होगी उमा भारती, 4 से 6 अगस्त तक अयोध्या में ही रहने के निर्देश

भोपाल। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती भी शामिल होगी। उन्हें भूमि पूजन के दौरान चार अगस्त से 6 अगस्त तक अयोध्या में ही रहने के रामजन्म भूमि न्यास की ओर से निर्देश मिले है। उमा भारती ने ट्वीट कर स्वयं इसकी जानकारी दी है।  

अपने ट्वीट में उमा भारती ने जानकारी दी है कि न्यास की ओर से उन्हें 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुचने के निर्देश मिले है। उन्होंने बताया कि वह 30 जून को ही अयोध्या में गई थी एवं रामलला के दर्शन कर आरती में भी भाग भी लिया था। गौरतलब है कि मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रामजन्मभूमि आंदोलन की बड़ी नेता रही है। उनपर अभी भी विवादित ढांचा गिराने व लोगो को उकसाने का केस चल रहा है। केस के सिलसिले में उमा भारती ने जुलाई के पहले सप्ताह में ही लखनऊ गई हुई थी। 

दिग्विजय ने भूमिपूजन के मुहूर्त पर फिर उठाए सवाल-
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अयोध्या में भूमि पुजन के मुहूर्त को लेकर सवाल खड़े करना जारी है। उन्होंने शनिवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट कर एक बार फिर भूमि पुजन के मुहूर्त को हिन्दुओ की आस्था एवं मान्यताओं के साथ खिलवाड़ होना बताया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र में राम ही है। राजीव गांधी भी चाहते थे की रामजन्म भूमि पर एक भव्य मंदिर बने व रामलला वही विराजे, लेकिन 5 अगस्त को कोई मुहूर्त नही है। उन्होंने कहा कि आज भी 90 फीसदी से अधिक हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रहदशा, ज्योतिष, चौघडिय़ा आदि धार्मिक विज्ञान को मानते है।

गौरतलब है कि  शुक्रवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के मुहूर्त पर सवाल उठाते हुए चुटकी ली थी।  दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा था कि मुहूर्त के पहले राममंदिर के पुजारी सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित हो गए है। अब बताओ मुहूर्त सही है या गलत।

भाजपा ने किया पलटवार-
दिग्विजय सिंह के सवाल पर भाजपा ने पलटवार किया है। ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों की आदत ही होती है आलोचना करने की। इसलिए वो जब बोलते है उल्टा ही बोलते है और अच्छे में भी वे बुराई ही ढूंढते है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और शायराना अंदाज़ में तंज कसते हुए कहा, कबीरदास की उल्टी बानीज् बरसे कंबल भीगे पानी। गृहमंत्री ने कहा आलोचना ही सही पर कमसे कम उन्होंने राम का नाम तो लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण में देरी हुई है।
 राज्यसभा सांसद अमर सिंह का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन हो गया है। आपको बता दे की समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह पिछले 6 महीने से सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे। साल 2013 में अमर सिंह की किडनी फेल हो गई थी. इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्या के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।
 आंगन में खेल रहे बच्चों को गाड़ी ने कुचला, 1 की मौत और 2 घायल

आंगन में खेल रहे बच्चों को गाड़ी ने कुचला, 1 की मौत और 2 घायल

चंद्रपुर। महाराष्ट्र स्थित चंद्रपुर में घर के आंगन में खेल रहे तीन बच्चों को गाड़ी ने कुचल दिया. मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के नवेगाव वाघाडे गांव में पंढरी मेश्राम के घर के आंगन में तीन बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान थोड़ी दूर सडक से जा रहे एक गाड़ी के ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सड़क छोड़ अंदर घुसने लगी|

गाड़ी की स्पीड इतना तेज थी कि गाड़ी ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर पाया और एक घर के आंगन में घुस गयी.  इस हादसे में घर के आंगन में खेल रहे 3 बच्चो को कुचल दिया है जिनमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी है जब की अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है|

आंगन में खेल रहे तीन छोटे बच्चों को एकसाथ कुचल दिया जिसमें से सात वर्षीय अलेशा मेश्राम   की मौके पर मौते वही 10 वर्षीय अस्मित मेश्राम और 12 वर्षीय माही रामटेके यह दोनों अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहे है|
बड़ी खबर: महाराष्ट्र में कोरोना के 10 हजार नए मामले, पुणे में 1 लाख लोग हैं संक्रमित

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में कोरोना के 10 हजार नए मामले, पुणे में 1 लाख लोग हैं संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10,000 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में संक्रमण के कुल मामले एक लाख तक पहुंच गए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से ज्यादा हो गई है। इस मामले में पुणे और ठाणे मुंबई से आगे हो गए हैं|

पढ़ें : हत्यारे डॉ. का सनसनीखेज खुलासा: 100 लोगों को मारने के बाद मगरमच्छों को खिलाए शव

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को पहली बार एक दिन में सबसे अधिक 11,147 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को आए 10,320 नए मामले उससे कम है। वायरस से और 265 मौतें हुई हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या 14,994 हो गई है। कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 422,118 हो गई है। ये दोनों आंकड़े देश में सबसे ज्यादा हैं।
सुशांत मौत मामला: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 5 अगस्त को

सुशांत मौत मामला: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 5 अगस्त को

नईदिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिये अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 अगस्त को सुनवाई करेगा। शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर मौजूद सूची के मुताबिक चक्रवर्ती की मामले को स्थानांतरित करने वाली याचिका पर सुनवाई बुधवार को जस्टिस ऋषिकेश रॉय की पीठ के समक्ष होगी। सुशांत (34) का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था।

READ : लॉकडाउन केवल 6 अगस्त तक : 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबर निकली फर्जी

इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है। बिहार सरकार के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने कैविएट दाखिल की। महाराष्ट्र सरकार ने भी न्यायालय से अनुरोध किया है कि इस याचिका पर कोई भी आदेश देने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाये। बिहार सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा न्यायालय में कैविएट दाखिल किये जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार के इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिया चक्रवर्ती की स्थानांतरण याचिका पर उसका पक्ष सुने बगैर कोई भी आदेश नहीं दिया जाये।

 

पढ़ें : राजिम के एक घर मे दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की हुई लूट, जांच में जुटी पुलिस

राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह (74) ने 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह ने आरोप लगाया कि उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री, रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती कर ली थी।

   अपराधों पर अंकुश लगाने में योगी सरकार असफल: प्रियंका

अपराधों पर अंकुश लगाने में योगी सरकार असफल: प्रियंका

नईदिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने में वह असफल साबित हो रही है।
 
 
वाड्रा योगी सरकार पर राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार हमला कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। वाड्रा ने राज्य सरकार पर बुलंदशहर में हुई अपहरण की घटना को लेकर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि वह अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है|
 
 
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में धर्मेन्द्र चौधरी जी का आठ दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली।कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी।
 केंद्र सरकार ला रही नया कानून: अब लोकल हेलमेट पहन कर वाहन चलाने पर एक हजार का जुर्माना

केंद्र सरकार ला रही नया कानून: अब लोकल हेलमेट पहन कर वाहन चलाने पर एक हजार का जुर्माना

नईदिल्ली। केंद्र सरकार दोपहिया सवारों के लिए सिर्फ ब्रांडेड हेलमेट पहनने, उत्पादन व बिक्री सुनिश्चित करने के लिए नया कानून लागू करने जा रही है। लोकल हेलमेट पहनकर बाहर निकलने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही लोकल हेलमेट उत्पादन पर 2 लाख रुपए का जुर्माना व जेल का प्रावधान किया जाएगा। सड़क हादसों में लोकल हेलमेट अथवा बिना हेलमेट के चलते हर रोज 28 बाइक सवारों की जान चली जाती है।

READ : हत्यारे डॉ. का सनसनीखेज खुलासा: 100 लोगों को मारने के बाद मगरमच्छों को खिलाए शव

विशेषज्ञों का कहना है कि बगैर हेलमेट अथवा हेलमेट की खराब गुणवत्ता (लोकल हेलमेट) होने पर 1,000 रुपए का चालान होगा। नए मानक में हेलमेट का वजन डेढ़ किलो से घटाकर एक किलो 200 ग्राम कर दिया गया है। टू व्हीलर हेलमेट मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कपूर ने बताया कि हेलमेट को बीआईएस सूची में शामिल होने से दो पहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में जान बच सकेगी। 2016 के अध्ययन के मुताबिक देश में प्रतिदिन लोकल हेलमेट अथवा बिना हेलमेट के चलते 28 दो पहिया वाहन सवार सड़क हादसे में मारे जाते हैं। 
 
 
जानकारी के अनुसार सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने बाइक सवारों को सुरक्षित हेलमेट मुहैया कराने के लिए पहली बार इसे भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) की सूची में शामिल किया है। मंत्रालय ने 30 जुलाई को जारी अधिसूचना में हितधारकों से आपत्ति व सुझाव मांगे हैं। इसके 30 दिन बाद नया नियम लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत निर्माता कंपनियों को हेलमेट को बाजार में बिक्री से पहले बीएसआई से प्रमाणित (चलिटी कंट्रोल) करना अनिवार्य होगा। इसमें राज्य सरकारों के प्रवर्तन विभाग को अधिकार होंगे कि वह लोकल हेलमेट की बिक्री व उत्पादन पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर जांच करें।
 
 
गैर बीआईएस हेलमेट उत्पादन, स्टॉक व ब्रिकी अब अपराध माना जाएगा। ऐसा करने पर कंपनी पर दो लाख का जुर्माना व सजा होगी। लोकल हेलमेट को अब निर्यात भी नहीं किया जा सकेगा। परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा का कहना है लोगों को निर्माणस्थल पर पहने जाने वाले हेलमेट (इंजीनियर-स्टाफ) और औद्योगिक हेलमेट में फर्क नहीं पता है। टोकरीनुमा हेलमेट सड़क हादसों में बाइक सवार की जान नहीं बचाता है। बीएसआई लागू होने से हेलमेट के बैच, ब्रांड, बनने की तारीख आदि का उपभोक्ता को पता रहेगा।