रायपुर। कोरोना के कारन पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि कोरोना ने अब मुख्यमंत्री निवास में दस्तक दे दी है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री निवास में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जो सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिला है, उसकी ड्यूटी निवास के मुख्य द्वार पर होती है। संक्रमित के संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रहोइ है जहां रायपुर की सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के पुत्र हर्षवर्धन को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है। आपको बता दे की हर्षवर्धन शर्मा ने शराब के नशे में एक बार फिर लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इससे करीब 6 महीने पहले एक बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। राजेंद्र नगर इलाके के लोगों ने इस बार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी हर्षवर्धन शर्मा को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में फिर मिले कोरोना के 3 नए संक्रमित मरीज | कल देर रात एक मरीज की पुष्टि होने के बाद आज सुबह सीएमएचओ में कार्यरत एक और शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जानकारी के अनुसार CMHO कार्यालय में कार्यरत सिटी प्रोग्राम मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले CMHO ऑफिस के डाटा एंट्री ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज एक और नया मरीज मिलने के बाद ऑफिस के अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रेडियोडायग्नोसिस और ऑप्थल विभाग के एक-एक डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह आज अभी तक तीन नए मरीज मिले हैं। तीनों मरीज रायपुर के हैं।
नईदिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात को भारतीय और चीनी सैनिकों में हुई हिसंक झड़प में 10 भारतीय सैनिकों को चीन ने पकड़ लिया था जिन्हें गुरुवार शाम रिहा कर दिया गया। मेजर जनरल स्तर की वार्ता के बाद भारतीय सैनिकों को छोड़ा गया है। इनमें दो मेजर भी शामिल हैं।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 1946 पहुंच चुका है, इनमें अब तक 1202 लोग स्वस्थ भी हो चुके है, जबकि 09 लोगों की मौत भी हुई है। आज सुबह 11 बजे समाचार लिखे जाने तक एक भी नये मरीज मिलने की सूचना नहीं मिली है। वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 735 है जिनका ईलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरूवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 116329 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, जिनमें कुल 1946 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है, इनमें अब तक 1202 मरीज ठीक हो चुके है, वहीं 09 लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में राज्य में संक्रिय मरीजों की संख्या 735 है जिनका इलाज जारी है।
आज 19 जून का राशिफल
मेष:
आज आपके लिए दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। आपके सभी काम बनते हुए प्रतीत होंगे। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव होगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है, लेकिन सावधान रहें। आज आपके मन के कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। आज निवेश के लिए भी दिन शुभ नहीं है। आज किसी दुर्घटना के होने की भी आशंका है। वाहन धीरे चलाएं और इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है। जरा सी असावधानी आपको भारी पड़ सकती है। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। स्वयं आपकी नजऱ भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। मन को काबू में करके आगे बढ़ें और अच्छे कर्म करें। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के लिए हमेशा मदद को तैयार रहते हैं। आपके इसी प्रयास की वजह से आपको लाभ होगा और सभी का सहयोग प्राप्त होगा। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं, लाभ होगा। भाग्य आज 65 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना की प्रबल आशंका होने के कारण घर से बिना वजह बाहर न निकलें। पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और भाई बहनों के साथ भी बहस हो सकती है। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। मगर आप घबराएंगे नहीं और अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अत: मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आपके घर में सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। इसका लाभ उठाने के बारे में आपको सोचना चाहिए। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी और आप बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। आज रुपये-पैसे के मामले में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने समय में किए गए निवेश आपको अब लाभ देंगे। कहीं से लक्ष्मी के आगमन के संकेत भी मिल रहे हैं। भले ही यह आपका बकाया धन क्यों न हो। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपकी मन:स्थिति आपको नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें, परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के साथ भी विवाद में न पड़ें और सब कुछ समय पर छोड़ दें। समय बीतने के साथ सब कुछ सही होगा। शाम को दोस्तों के आगमन से आज आपको प्रसन्नता होगी। भाग्य आज 79 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके मन का कोई कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा और क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा, धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढऩा स्वाभाविक है। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। भाग्य आज 85 फीसदी साथ देगा।
रायपुर, आज प्रदेश में 82 नए मरीज मिले हैं। वहीं 46 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
बताया गया कि बलरामपुर से सबसे ज्यादा 22 मरीज मिले है,वही बलौदाबाजार से 12, जांजगीर चांपा और रायपुर से 11-11, दुर्ग से 9, राजनांदगांव से 8, बिलासपुर से 4, कोरिया से 3 और कोरबा से 2 मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 735 हैं।
#COVOD19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 18, 2020
आज कुल 82 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई। 46 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/sKfrq4fC1I
ज्ञातव्य है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) पर चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कुरूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी श्री गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए। शहीद श्री कुंजाम का पार्थिव शरीर आज अपरान्ह विशेष विमान द्वारा रायपुर पहुंचा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लद्दाख में शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया और शहीदों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री कुंजाम ने देश के लिए शहादत दी है। ऐसे महान सपूत पर हम छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हम सब देश के साथ है, सेना के साथ है और जवानों के साथ है। मुख्यमंत्री ने शहीद स्वर्गीय श्री गणेश राम कुंजाम की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए गांव की शाला का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद श्री कुंजाम के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद स्वर्गीय श्री कुंजाम के पिता श्री इतवारू राम कुंजाम को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा।
इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, सांसद श्री सुनील सोनी, महापौर श्री एजाज ढेबर, मुख्य सचिव श्री आर. पी. मण्डल, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सेना, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों ने शहीद श्री कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात शहीद श्री कुंजाम का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की जांजगीर के तागा गांव में कोरोना के 9 और नए मरीज मिले हैं। मरीजों में 2 बच्चे और 3 बच्ची भी शामिल है। 9 और नए मरीज मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने कोरोना की पुष्टि की है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
दमोह। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी मध्य प्रदेश की रहने वाली एक्ट्रेस चाहत पांडेय और उसकी मां भावना पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि चाहत ने अपनी मां और भाइयों के साथ मिलकर मामा के घर में घुसकर मारपीट करने के अलावा सामान की तोड़फोड़ करने के मामले में जेल भेजा गया है।

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ पुरी रथयात्रा इस साल के लिए रोक लगा दी है। यह यात्रा 23 जून से निकाली जानी थी। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी थी।


















