


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रायपुर पहुंचे हुए थे आपको बता दे की एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण चैस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

एमएस धोनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के साथ विमानपत्तन निदेशक राकेश सहाय से मुलाकात कर शतरंज का खेल खेला। इस दौरान उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और एयरपोर्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत देश के बजट को सर्वहितैषी व देश के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कारोबार को मजबूत करने की दिशा में इस बजट में फोकस किया गया है।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
कृषि बाजार को उदार व खेती को प्रतिस्पर्धी बनाने तथा कृषि आधारित गतिविधियों के लिए सहायता का प्रावधान सरकार की किसान हितैषी स्पष्ट नीति को प्रदर्शित करता है।साथ ही उन्होंने कहा कि 5 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री करना सरकार का बड़ा जनहितैषी निर्णय है। मध्यमवर्गीय परिवार को सरकार के इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी।
बृजमोहन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गांव,गरीब और किसानों की इस बजट में विशेष रूप से चिंता की है। किसानों के लिए 16 सूत्रीय फार्मूले के साथ आगे बढ़ते हुए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की तरफ सरकार का यह मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि महिला किसानों के लिए धनलक्ष्मी योजना की शुरुआत एक बड़ा काम है। फल और सब्जी जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिये किसान रेल शुरू करना किसानों के लिए फायदेमंद होगा। इसके तहत इन उत्पादों को रेफ्रिजरेटेड डिब्बों में ले जाने की सुविधा होगी। इसकी माध्यम से किसान सीधे बाजार तक अपनी पहुंच बना सकेगा। साथ ही कहा कि मनरेगा योजना से चारागाह को जोड़ना तथा दुग्ध उत्पादन 2025 तक दोगुना करने का लक्ष्य सरकार का अच्छा निर्णय है।
शिक्षा के लिए 99 हजार तीन सौ करोड़ का बजट में प्रावधान यह बताता है कि सरकार की भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को लेकर कितनी संवेदनशील है।
24000 किलोमीटर इलेक्ट्रिक रेल लाइन का निर्माण ट्रांसपोर्ट के लिए 1.70 लाख करोड़ का निवेश निश्चित रूप से देश के विकास को पंख लगाने वाला है।
बृजमोहन ने कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाई हैं वह सरकार पूर्णता जनता के उम्मीदों पर खरी उतरी है। वह पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा कर रही है। हमे उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा यह भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर होगा।
डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) के नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। एमएमसी जोन में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कवर्धा, मध्यप्रदेश के बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया, नागपुर और गढ़चिरौली जिलों की सीमाओं में नक्सली विरोधी अभियान की समीक्षा की गई। श्री अवस्थी ने राजनांदगांव और कवर्धा के पुलिस अधिकारियों से महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से लगे इलाकों में नक्सली मूवमेंट की जानकारी ली। उन्होंने आईजी और राजनांदगांव, कवर्धा पुलिस अधीक्षक को आगामी 5 माह की नक्सल विरोधी रणनीति बनाने के निर्देश दिये। श्री अवस्थी ने निर्देश दिये कि राजनांदगांव में आईटीबीपी और जिला फोर्स की मदद से, कवर्धा में छत्तीसगढ एसटीएफ, सशस्त्र बल और जिला बल के माध्यम से तेज ऑपरेशन चलाया जाए। डीजीपी ने कहा कि आज की बैठक के एक सप्ताह बाद वे स्वयं राजनांदगांव और कवर्धा में बैठक लेकर निर्देशों के परिपालन में ऑपरेशन की रणनीति की समीक्षा करेंगे। श्री अवस्थी ने नक्सलियों के विरुद्ध तेज ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिये। बैठक में आईजी श्री विवेकानंद, ज्वाइंट डायरेक्टर आईबी श्री जयदीप सिंह, कवर्धा, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक और एसआईबी के अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर | गौठान के गोबर से बने कम्पोस्ट, दिये और अन्य उपयोगी सामानों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब दुर्ग जिले में समूह की महिलाएं गोबर से गमले तैयार कर रही हैं। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि गोबर में जैविक खाद के काफी गुण होते हैं,इसके अलावा इसमें काली, पीली मिट्टी और भूसे का भी उपयोग किया जा रहा है।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
इन सबके मिश्रण से पौधे के लिए खाद का अच्छा स्रोत तैयार होता है। अतः पौधे के पोषण की जरूरतें गमले से ही पूरी हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि जिले के पाहंदा के समूह की महिलाओं ने अब तक 30 क्विंटल कंडे एवं जैविक खाद का विक्रय कर लिया है। अब गोबर के गमले बनाकर वे नई व्यावसायिक संभावनाओं की दिशा में बढ़ रही हैं।
माडल गौठानों में नवाचारों के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों को अधिकतम अवसर देने के लिए दुर्ग जिले के पाहंदा, ढौर, अमलीडीह, बोरवाय, ढाबा जैसे माडल गौठानों में गोबर के गमले बनाये जा रहे हैं। इसके लिए जिला पंचायत ने महिला स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया है और बाजार भी चिन्हांकित किया गया है। दिल्ली से जलशक्ति मंत्रालय के लिए गठित टास्क फोर्स ने पाहंदा माडल गौठान में इन गमलों को देखा तो वे काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार से ही आर्थिक सशक्तिकरण होता है। कई बार आप अपने बीच के संसाधनों से ही ऐसी चीजें बना सकते हैं, जो आपके लिए भी काफी उपयोगी होती हैं और जिसकी व्यावसायिक संभावनाएं भी होती हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि हर गौठान के परिवेश की जरूरतों के मुताबिक अलग तरह का नवाचार अपनाया जा रहा है ताकि स्वसहायता समूहों को विस्तारित बाजार मिल सके, वे अपने आसपास के साधनों से ही ऐसी चीजें बनाएं जिसकी व्यावसायिक संभावनाएं अधिक हों, इसके लिए हम प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं और बाजार लिंकेज की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।
टोक्यो। जापान के फुकुशिमा प्रांत में पुलिस का एक हेलिकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण कई लोग घायल हो गये।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
एनएचके न्यूज चैनल के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर धान के मैदान में गिरा। अग्निशमन विभाग ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
झाबुआ। एयर फोर्स भर्ती रैली का आयोजन अनूपपुर जिले में 20 फरवरी से 28 फरवरी 2020 के मध्य आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झाबुआ जिला भी शामिल है। इस एयर फोर्स भर्ती रैली में अधिक से अधिक पात्र आदिवासी युवाओं का चयन कराया जा सके इसके लिये नि:शुल्क रहवासी प्राशिक्षण शिविर का आयोजन म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम झाबुआ द्वारा 10 फरवरी से 18 फरवरी 2020 तक दिया जावेगा।
पढ़ें : अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड
कोरबा। वनमंडल कोरबा में बकरी चराने गए एक ग्रामीण पर भालुओं ने हमला कर दियाए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भालुओं के हमले की यह घटना कोरबा रेंज अंतर्गत ग्राम भुलसीडीह में गुरुवार को घटित हुई। बताया गया कि यहां के निवासी रामलाल पिता स्वण् शोभाराम कंवर उम्र 58 वर्ष सुबह 11 बजे के लगभग बेवरा जंगल के कक्ष क्रमांक 3954 में बकरी चराने गया थाए तभी उसका सामना एक मादा भालू व उसके शावकों से हो गया। भालुओं ने व्यक्ति को देखते ही हमला कर उसके हाथ व पैर नोंच डाले। भालुओं के हमले में घायल रामलाल को 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां उपचार जारी है। वन विभाग को सूचना मिलने पर उसके अधिकारी जिला पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए 500 रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करा दी है।






महासमुंद। ग्राम बरोंडाबाजार स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर तीन अपचारी बालक खिड़की तोड़कर भाग गए हैं। घटना गुरुवार रात आठ बजे की है। इसमें से फरार एक बालक शुक्रवार सुबह वापस संप्रेषण गृह आ गया। वहीं दो फरार हो गए। संप्रेषण गृह से फरार होने की यह तीसरी घटना है। फरार दोनों बालक में से एक बलौदा बाजार का रहने वाला है। वह कई बार संप्रेषण गृह से भाग गया है। अक्टूबर व सितंबर महीने में अपने एक और साथी को लेकर भाग गया था। जिसे पुलिस ने पकड़कर वापस संप्रेषण गृह को सुपुर्द किया गया था। संप्रेषण गृह के अिधकारी व कर्मचारी इस बालक से परेशान है। वह आए दिन किसी न किसी को अपने बातों में फंसाकर भगा ले जाता है। इस बार वह फिर से एक बालक को अपने साथ लेकर भाग गया है। ज्ञात हो कि बलौदाबाजार का रहने वाला अपचारी बालक सिमगा में एक सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि सिमगा पुलिस ने कुछ दिन बाद ही उसे पकड़कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया था। कुछ वर्ष पहले वह माना संप्रेषण गृह में था, जहां से वह कई बार भाग चुका था। संप्रेषण गृह के अधिकारियों की मानें तो दोनों आदतन हैं और भागने की फिराक में रहते हैं। इन्हें कई बार समझाइश भी दी गई है। इसके बावजूद वह बार-बार भाग जाता है। वहीं सुरक्षा को लेकर जिला बाल संप्रेक्षण अधिकारी रेखराज चौधरी ने बताया कि संप्रेषण गृह में कुल 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसी के जरिए रोजाना बच्चों की निगरानी की जाती है। रात में पता चला कि तीन बालक खिड़की तोड़कर भाग गए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचना गई है।
रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए और दोपहर 12 बजे से 1 बजे के मध्य कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव होनें में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में जो लोग बाहर रहते हैं वो वोट डालने के लिए परेशान हो रहे हैं. अब जो भी व्यक्ति दिल्ली का है और बाहर रहता है उसके लिए स्पाइसजेट नई योजना लेकर आ रहा है. दरअसल स्पाइसजेट ने एक स्पाइसजेट डेमोक्रेसी नाम के अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान में वोटर के किराए का वहन कंपनी करेगी. इसमें 8 फरवरी को टिकट फ्री रहेगा.
इस अभियान के तहत एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि जो लोग दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डालने जाएंगे उनको इस ऑफर का लाभ मिलेगा. यदि कोई व्यक्ति 8 को आता है और उसी दिन वापस चला जाता है तो उसका दोनों तरफ का किराया कंपनी देगी. वहीं अगर कोई 7 को आता है और 8 को जाता है तो 8 का किराया फ्री होगा. 8 को आने वाला किसी और दिन जाता है तो उसका 8 का किराया फ्री रहेगा. कुल मिलाकर 8 का किराया फ्री रहेगा.
अगर आप वोट डालने के लिए दिल्ली जा रहे हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट में पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्पाइसजेट का कहना है कि रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति को सोशल साइट पर वोटिंग करने के लिए बाकी लोगों को भी प्रेरित करना होगा. इसके बाद अगर आपका नाम शार्टलिस्ट किया गया तो फिर आपको कंपनी का से यह ऑफर मिलेगा.
इस सुविधा में एअर लाइन केवल आपके टिकट का जो बेस फेयर होगा सिर्फ उसका भुगतान करेगी. बाकी सभी टैक्स का भुगतान स्वयं करना होगा. जिसमें सरचार्ज, लेवी और बाकी दूसरी लागत शामिल है.




सुकमा | जिले में चल रहे त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में सुकमा जिला पंचायत के अब तक हुए सात जिला पंचायत सीटों के चुनाव में 05 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर पहुंचे है, वहीं शेष बचे 04 सीट कोंटा ब्लॉक के होने से यहां सभी चारों सीटों पर कांग्रेस की जीतने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद कांग्रेस को जिला पंचायत सुकमा के में 9 सीटों पर जीत प्राप्त होने से जिला पंचायत में पूर्ण बहुमत हो जाएगा।
यहां हुए दो चरणों के मतदान में दर्जनों सरपंचो जनपद सदस्य के साथ अब तक हुए सात जिला पंचायत सीटों के चुनाव में पांच सीटों पर कांग्रेस ने एक तरफा बढ़त बना ली है । एक सीट भाजपा और एक सीट सीपीआई के झोली में गई है। वहीं शेष चार सीटें जो कि कोंटा ब्लॉक में है उसके लिए तीन तारीख को मतदान संपन्न होना है। जहां यह तय तय माना जा रहा है कि मंत्री पुत्र हरीश कवासी दुसरी बार सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष के बन जायेंगे जिसकी पूरी समंभावना व्यक्त की जा रही है। ज्ञात हो कि वर्तमान में भी बस्तर के एक मात्र मंत्री कावासी लखमा के पुत्र हरीश कावासी जिला पंचायत के अध्यक्ष है।
रायपुर | जागरूकता के अभाव में ग्रामीण महिलाओं को सोने चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन चमकाने का झांसा देकर दो महिलाएं हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व पीतल कांसा के बर्तन चोरी कर फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बजरंग चौक खोरपा अभनपुर निवासी संतोष साहू 34 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 30 जनवरी को ग्राम खोरपा में दो महिलाओं ने प्रार्थी की पत्नी व गांव के अन्य महिलाओं को सोने चांदी के जेवर व पीतल कांसे के बर्तन को चमकाने का झांसा देकर तीन तोला सोने के जेवर व 56 तोला चांदी के जेवर सहित 14 नग कांसा व पीतल के बर्तन लेकर गायब हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात महिलाओं के पतासाजी में जुटी हुई है।
कटोरा तालाब क्षेत्र में पांच बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर | घरेलू विवाद पर बेटे ने माता, पिता के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जोरा रेलवे फाटक तेलीबांधा निवासी श्रीमती सुषमा राय 56 वर्ष पति महलन राय ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 31 जनवरी को प्रार्थियां का बेटा सुलेमान राय ने घरेलू विवाद में प्रार्थियां व उसके पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली | मोदी सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों को बजट का सबसे बड़ा तोहफा दिया है 5 लाख तक की सलाना आय वालों को अब किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा | मोदी सरकार की दूसरी बजट में नए INCOME TAX SLAB की घोषणा की गई है जो नीचे दी गई है -
5 लाख रूपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
5 लाख से 7.56 लाख की आय पर 10 प्रतिशत टैक्स
7.5 लाख से 10 लाख तक की आय पर 15 प्रतिशत टैक्स
10 लाख से 12.5 लाख की आय पर 25 प्रतिशत टैक्स
15 लाख से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा