हरिद्वार से पूरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस में अज्ञात तत्वो ने पथराव कर दिया, घुटकू रेलवे स्टेशन के पास हुई पथराव की इस घटना से एक यात्री घायल हो गया, घायल यात्री को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।हरिद्वार से पुरी जा रहे उत्कल कलिंग एक्सप्रेस आज करीब 12 बजे जैसे ही उसको गुटकू स्टेशन को क्रॉस कर रही थी, उसी दौरान अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन में पत्थरबाजी कर दी, पत्थरबाजी ट्रेन के एस-3 कोच में हुई, जिससे एमपी के बुढार के यात्री शोभालाल के आंख के पास गंभीर चोट पहुंची है, उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वही रेलवे पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।गौरतलब है कि ट्रेनों में पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही है इसे लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ना होने पर उनके हौसले बुलंद हैं और ऐसे असामाजिक तत्व लगातार ट्रेनों में पथराव की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनावों के लिये तैयारियॉं शुरू कर दी गई हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कोरबा जिले के पॉंच नगरीय निकायों में कुल 133 वार्डों के लिये 3 लाख 22 हजार 820 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। जिले में कुल 386 मतदान केन्द्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार मतदान होगा। नगर निगम कोरबा के 67 वार्डों में पार्षद चुनाव के लिये 306 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इन मतदान केन्द्रों में 2 लाख 75 हजार 010 मतदाता वोट डालेंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के 21 वार्डों के लिये पार्षद चुनने 30 मतदान केन्द्रों पर 21 हजार 799 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद कटघोरा के 20 मतदान केन्द्रों पर 15 वार्डों के लिये पार्षद चुनने 15 हजार 718 मतदाता वोटिंग करेंगे। नगर पंचायत पाली के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। जहॉं 4 हजार 031 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने मतदान करेंगे। नगर पंचायत छुरीकला के 6 हजार 262 मतदाता 15 वार्डों के पार्षद चुनने के लिये 15 मतदान केन्द्रों पर वोट डालेंगे। जिला प्रषासन द्वारा इन सभी नगरीय निकायों में चुनाव का कार्य सम्पन्न कराने के लिये 42 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 5 नगरीय निकायों में 5 रिटर्निंग ऑफिसर एवं 13 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर निर्वाचन कार्य सम्पन्न करायेंगे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा हैए साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।
कोण्डागांव| फरसगांव नगर के बड़ेडोंगर रोड पर स्तिथ सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात कुछ अज्ञात चोरों शराब दुकान का ताला तोड़कर गल्ले और आलमारी में रखे नकदी रकम और शराब की बोतलों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है और कैमरे में कैद हुई कुछ तस्वीरों के सहारे चोरों की तस्दीक करने में पुलिस जुटी है। जनाकारी के अनुसार हर दिन कि तरह दुकान के संचालक जब सुबह दुकान खोंलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा था, जिसकी सूचना दुकान संचालक ने तत्काल फरसगांव थाने को दी। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के साथ पुलिस टीम घटना स्थल पहुची और जांच में जुट गई है। फिलहाल दुकान में नकदी राशि कितनी थी और कितने शराब की बोतलों की चोरी हुई इसका आंकड़ा का हिसाब किया जा रहा और सीसीटीवी कैमरे के जरिये अज्ञात चोरों की छानबीन की जा रही।
कस्टमर केयर द्वारा भेजे गये लिंक को खोलने पर महिला के खाते से ट्रांसफर हो गया लाखों रुपये
बम्हनीडीह, सारागांव, बाराद्वार और अड़भार को मिलेगा तहसील का दर्जा
रायपुर । प्रदेश के मौसम में अगले 48 घंटे में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन 2-3 नवंबर से तस्वीर थोड़ी-थोड़ी बदलेगी, क्योंकि 'बुलबुल' सक्रिय हो रहा है। यह एक तूफान है, जो हिंद महासागर में बन रहा है। इस तूफान के 8-9 नवंबर को विशाखापट्टनम के समुद्री तट से टकराने का पूर्वानुमान है। इस तूफान का सबसे ज्यादा असर विशाखापट्टनम और पड़ोसी जिलों में होगा, लेकिन यह दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग को खासा प्रभावित करेगा। कितना, यह अभी मौसम विभाग स्पष्ट नहीं कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस तूफान के बारे में केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग नजरें जमाए हुए है। वह दो नवंबर के करीब तूफान को लेकर अलर्ट जारी करेगा।
जानकारी के मुताबिक अभी एक सायक्लोन,जिसे 'महा' नाम दिया गया है, वह अरब सागर में सक्रिय है। इसका कोई असर छत्तीसगढ़ में नहीं पड़ रहा है। इसके पीछे-पीछे ही 'बुलबुल' सक्रिय हो रहा है। बहरहाल रायपुर का मौसम साफ बना हुआ है।
सुबह से शाम तक धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादलों ने डेरा जमा लिया। दिन रात के तापमान में अभी भी करीब 10 डिग्री का फर्क बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह भी है कि 2-3 नवंबर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़। चारामा थाना क्षेत्र में दिल्ली से पहुंची केंद्रीय आबकारी विभाग की टीम ने एनएच 30 के किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से 12 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की यह टीम उक्त वाहन का लागातार पिछले बहुत दिनों से निगरानी कर रही थी।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय आबकारी विभाग की डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में 6 सदस्यों की टीम ने चारामा के पास nh 30 बाबू कोहका के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक यूपी 38 टी 4510 में छुपाकर रखे गए 850kg गांजा जप्त किया है।
हालांकि पूरी घटना क्रम को गोपनीय रखते हुए इस टीम ने वहाराम थाने में पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया यूपी नंबर की इस गाड़ी में ओडिशा से जगदलपुर के रास्ते गांजा up ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
दुर्ग। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रखर पांडेय ने उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई जांच में पारदर्शिता लाने के लिए की गई है। बता दें कि प्रकाश शुक्ला का 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। उपनिरीक्षक प्रकाश शुक्ला कुम्हारी थाने में पदस्थ हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है, उसके बाद ही यह पता लग पाएगा कि इस मामले में सच्चाई क्या है। भिलाई निवासी शिकायतकर्ता सुखवंत सिंह ने एसपी से शिकायत में कहा है कि कुम्हारी एसआई प्रकाश शुक्ला ट्रक छोड़ने के एवज में मोटी रकम मांगता है, नहीं देने पर बड़ी धारा लगाकर गाड़ी नहीं छोड़ने और ड्राइवर को जेल भेज देने की धमकी देता है। किसी तरह बात 4 हजार रुपए में बनती है. फिर एसआई को चार हजार दिया गया, जिसका बकायदा वीडियो भी बना लिया गया.
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मंडलों में से 11 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। जिसका विवरण निम्नानुसार है :
तेलीबांधा मंडल- सुश्री अर्चना शुक्ला, फाफाडीह मंडल- गोरेलाल नायक, रामसागर पारा मंडल- प्रीतम ठाकुर, गुढिय़ारी मंडल- बी.श्रीनिवास राव, दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल-अनिल सोनकर, तात्यापारा मंडल- भूपेन्द्र ठाकुर, बीरगांव मंडल- होरीलाल देवांगन, रायपुर ग्रामीण-जितेन्द्र धुरंधर, भनपुरी मंडल- ओमप्रकाश साहू, माना मंडल- रविन्द्र ठाकुर, शंकर नगर मंडल- अनुप खेलकर।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में संगठन के नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी। चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा के पूरे चुनाव अभियान तक वे निश्चित किए गए निकायों के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नगर पालिक निगम रायपुर भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर- प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग संतोष बाफना, कोरबा राजेश मूणत, अम्बिकापुर नारायण चंदेल, चिरमिरी-भीमसेन अग्रवाल, धमतरी- बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव- किरणदेव, जगदलपुर- अजय चंद्राकर, रायगढ़ - शिवरतन शर्मा।
पार्टी द्वारा घोषित सूची में जिलों के नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारी इस प्रकार तय किए गए हैं।
रायपुर जिला-गोबरा नवापार देवजी भाई पटेल, तिल्दा नेवरा लोकेश कावडिय़ा, आरंग मोतीलाल साहू, महासमुंद जिला-महासमुंद श्रीचंद सुंदरानी, बागबाहरा सच्चिदानंद उपासने, सरायपाली श्याम बैस, बलौदाबाजार जिला भाटापारा चंदूलाल साहू, बलौदाबाजार अशोक बजाज, गरियाबंदजिला गरियाबंद चंद्रशेखर साहू।
दुर्ग जिला-अहिवारा श्री सुरेन्द्र पाटनी, कुम्हारी विजय शर्मा, बालोद जिला- बालोद अभिषेक सिंह, दल्लीराजहरा खूबचंद पारख, बेमेतरा जिला बेमेतरा कोमल जंघेल, राजनांदगांव जिला-डोंगरगढ़ लाभचंद बाफना, कवर्धा जिला-कवर्धा राजिन्दरपाल सिंह भाटिया।
बिलासपुर जिला -तखतपुर राजकुमार शर्मा, रतनपुर सौरभ सिंह, मुंगेली जिला- मुंगेेली ज्योतिनंद दुबे, जांजगीर-चांपा जिला-जांजगीर-नैला राजेश शर्मा, चांपा लखनलाल साहू, सक्ति गोपाल शर्मा, अकलतरा गिरिश शुक्ला, कोरबा जिला- दीपका डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कटघोरा श्री गिरधर गुप्ता, रायगढ़ जिला खरसिया लीलाधर सुल्तानिया।
बलरामपुर जिला -बलरामपुर कृष्णकुमार राय, सुरजपुर जिला सुरजपुर अनुराग सिंह देव, जशपुर जिला जशपुर मेजर अनिल सिंह, कोरिया जिला मनेन्द्रगढ़ कमलभान सिंह।
कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव केदार कश्यप, नारायणपुर जिला नारायणपुर भरत मटियारा, कांकेर जिला-कांकेर श्रीनिवास राव मद्दी, दंतेवाड़ा जिला- किरन्दुल लच्छुराम कश्यप, बड़े बचेली दिनेश कश्यप, दंतेवाड़ा सुश्री लता उसेण्डी, बीजापुर जिला- बीजापुर डॉ. सुभाऊ कश्यप, सुकमा जिला-सुकमा महेश गागड़ा।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाला सम्मान इस वर्ष एक दिन में ना देकर समारोह के तीनो दिन में बाट कर दिया जा रहा है जिसमे पहले दिन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश जी पुरस्कार देंगे दूसरे दिन की मुख्यअतिथि महामहिम राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके जी तथा तीसरे दिन के मुख्यअतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत जी सम्मान प्रदान करेंगे।

आज दिनांक 31-10-19को सरदार वललभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रि य एकता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रिय एकता की शपथ दिलाई गई।एकता दौड़ का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री ए के जायसवाल के निर्देशन में किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राधयापक डॉ उषा किरण अग्रवाल डॉ संध्या वर्मा, डॉ चित्र देशपांडे, डॉ कल्पना झा, डॉ रवि शर्मा, उपस्थित थे।।इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ मनीषा गर्ग के द्वारा किया गया।
ऑटो चालक ने अपने ही दोस्त की नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार कर दिया। जब वह 8 माह की गर्भ से हो गई तो मामला उजागर हुआ। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी सुशील राजभर के खिलाफ धारा 376, 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रायपुर , नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 नवंबर 2019 सोमवार को प्रात: 11 बजे नगर निगम मुख्यालय व्हाईट हाउस के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा हाल में नगर निगम सचिवालय ने आहूत की है। नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में 4 नवंबर को सबसे पहले प्रश्न काल होगा । प्रश्नकाल हेतु अवधि 1 घंटे की निर्धारित कर दी गई है। प्रश्नकाल के बाद सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम की मेयर इन काउंसिल द्वारा नियमानुसार लिए गये संकल्पों पर निर्धारित एजेण्डा अनुसार नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में प्रकरणवार चर्चा व विचार विमर्श किया जायेगा। उक्त जानकारी नगर निगम सचिव ए.के. हलदार ने दी है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल और आज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने श्री मण्डल को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं श्री कुजूर को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने श्री कुजूर एवं श्री मण्डल को स्मृति चिन्ह भेंट की। राज्यपाल को नये मुख्य सचिव श्री मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा भी उपस्थित थे।
WhatsApp की फीचर अपडेट स्प्री में अब एक और सरप्राइज अपडेट को लेकर खबर आ रही है। हालांकि, इस अपडेट को लेकर पहले सूचना आई थी की फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी इस पर काम कर रही है। अब एक बार फिर इसी फीचर को सरप्राइज बताते हुए इसकी और जानकारी पेश की जा रही है। इसके अनुसार कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है जो व्हाट्सएप को एक साथ दो गैजेट्स पर चलाने में मदद करेगा। इसके बाद यूजर्स की वो समस्या खत्म हो जाएगी जिसमें वो एक से ज्यादा मोबाइल पर एक वक्त में एक ही अकाउंट को ऑपरेट नहीं कर पाता है। फिलहाल यूजर एक मोबाइल के साथ एक लैपटॉप या कम्प्यूटर पर अपने व्हाट्एप अकाउंट में लॉगिन कर पाता है। टेक साइट WaBetainfo के अनुसार, व्हाट्सएप ऐसा फीचर बना रहा है जो एक ही अकाउंट को दो जगह एक ही वक्त में एक्सेस करने में मदद करेगा।। हालांकि, इसमें एक खास बात यह रहेगी कि यह चैट एंड टू एंड इनक्रीप्टेड रहेगी और कंपनी इसके लिए स्पेसिफिक डिवाइस को विशेष Key असाइन करने के लिए मैथड पर काम कर रही है।






















