रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए प्रदेश और देश के 195 निजी अस्पतालों को मान्यता दी है। यह सूची 31मार्च 26 तक के लिए मान्य होगी। देखें पूरी सूची :

















देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और अब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तर अंडमान सागर के कुछ इलाकों तक पहुंच चुका है।
निकोबार में झमाझम
पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों तक और आगे बढ़ सकता है।

मानसून के पक्ष में मौसम
IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाएं तेज़ी से बह रही हैं, जिनकी गति समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर 20 समुद्री मील से भी अधिक हो गई है। कुछ स्थानों पर यह प्रभाव 4.5 किमी तक देखा जा रहा है। इसके साथ ही ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (OLR) में भी कमी आई है, जो क्षेत्र में घने बादलों की मौजूदगी और मानसून की सक्रियता का संकेत है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
IMD के अनुसार
- छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मई के बीच आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
- मध्य प्रदेश में 13 से 16 मई के बीच वर्षा होने की संभावना है।
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 व 15 मई को बारिश की संभावना है।
- गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल में 14 मई को और झारखंड में 15 व 16 मई को बारिश हो सकती है।
- केरल में 27 मई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।
इस साल मानसून की समय से पहले एंट्री ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि खेती-किसानी और तापमान से राहत दोनों ही मोर्चों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में राज्य और केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और भावी विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य ने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उन्नत गांव और खुशहाल किसान की अवधारणा को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण विकास और कृषि को राज्य की रीढ़ मानती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना है। किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के सुदूर और वंचित क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बनाना एक साझी ज़िम्मेदारी है, जिसको पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना, डिजिटल सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और युवाओं को कौशल आधारित रोजगार देना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति योजनाओं को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित रखने की जगह जन-जीवन में बदलाव लाने की है।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘अमृत सरोवर’ योजना को स्थानीय आजीविका से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और जलसंरक्षण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे। राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिक बजट के पुनरीक्षण का आश्वासन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वीकृत आवासों के शीघ्र निर्माण और हो रहे नये सर्वे के भौतिक सत्यापन पर बल दिया।
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सराहना करते हुए विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित नियद नेलानार योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना विकास को राज्य के सुदूर और चुनौतीपूर्ण भूभागों तक पहुंचा रही है। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में शुरू किए गए ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस नवाचार का अध्ययन कर इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाए।
कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए चौहान ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि के लिए केवल पारंपरिक खेती नहीं, बल्कि पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन जैसे एलाइड क्षेत्रों में भी प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीजों, जैविक खेती और फसल चक्र अपनाने को प्रोत्साहित किया। केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र शुरू की जा रही विशेष पहल की जानकारी देते हुए चौहान ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर किसानों को व्यावहारिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस पहल में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
बैठक के समापन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों और प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर पर पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस साझा संकल्प को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत विभाग निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के अपर सचिव आर. आनंद, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला, कृषि मंत्रालय के सलाहकार नवीन कुमार विद्यार्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर कई बड़े ऐलान किए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे निभाया है। आज छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को PM आवास की स्वीकृति दी जा रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने PM आवास योजना के लिए केंद्र से आई राशि को राज्य में पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंचाया जिसके चलते लाखों जरूरतमंद परिवार घर से वंचित रह गए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की गरीब को घर न देना एक पाप था। भाजपा ने 18 लाख PM आवास देने का वादा किया था आज हम उसे पूरा कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन हुआ था क्योंकि लोगों को उनका हक नहीं मिल रहा था। भाजपा सरकार ने उसी अधिकार को सुनिश्चित किया है। शिवराज ने कहा कि 15,000 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी PM आवास की सुविधा दी गई है। इसके अलावा PM जनमन योजना के तहत हजारों घर बने हैं और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण भी इसी योजना के तहत हुआ है।
कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने कहा कि सरकार ‘लैब टू लैंड’ के तहत किसानों तक वैज्ञानिक सलाह पहुंचा रही है। इसके लिए चार वैज्ञानिकों की टीम जिलों में जाकर किसानों से खेती-बाड़ी पर चर्चा करेगी।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा की तू इधर-उधर की बात न कर बता काफिला क्यों लुटा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ से की और कहा कि PM आवास योजना पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस की खुद की नीयत और नीति दोषपूर्ण रही है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार, 14 मई 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक में कई अहम विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवती की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने प्रिया को गर्भपात की दवा दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई।
घटना का विवरण
कोतवाली थाना क्षेत्र के महामायापारा निवासी प्रिया पावले अपनी मां और परिवार के साथ रहती थी। पास में रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि युवती गर्भवती थी, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। रविवार को युवती को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसकी छोटी बहन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। रास्ते में युवक और उसके चाचा र्मा मिले और अस्पताल पहुंचे। लेकिन जब अस्पताल में ब्लड की जरूरत पड़ी, तो दोनों वहां से चले गए और वापस नहीं लौटे।
परिजनों का आरोप
युवती की मां के अस्पताल पहुंचने पर बेटी बेसुध हालत में थी। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बेटी ने गर्भपात की गोली खाई थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। शाम 5:07 बजे इलाज के दौरान प्रिया ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि युवक ने ही उसके बेटी को यह गोली दी थी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और प्रिया की मां व बहन के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम महिला डॉक्टर की निगरानी में करवाया गया, और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
संदेश: यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। गर्भपात जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को चिकित्सकीय सलाह के बिना अपनाना जानलेवा हो सकता है। जागरूकता, सही जानकारी और चिकित्सकीय मार्गदर्शन के अभाव में ऐसी दुखद घटनाएं सामने आती हैं। हम सभी को चाहिए कि ऐसी परिस्थितियों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कदम उठाएं।
रायपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी उपस्थित है।बता दें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं।
धरसींवा : धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनोहरा और मोहंदी के लोगों के लिए बीती रात एक दर्दनाक हादसा लेकर आई। बंगोली में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में ग्राम मनोहरा की स्व. टिकेश्वरी साहू, मोहंदी की स्व. गीता साहू, स्व. प्रभा साहू, स्व. नंदनी साहू और स्व. एकलव्य साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
आज इन दिवंगत आत्माओं के अंतिम संस्कार में धरसींवा विधायक और पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा शामिल हुए। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना प्रकट की।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह एक ऐसा घाव है जो बाहर से दिखाई नहीं देता, लेकिन भीतर से व्यक्ति को पूरी तरह तोड़ देता है। इस दुख की घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम इस परिवार के साथ खड़ी है।”
विधायक ने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है, और लोग अपने प्रियजनों को खोने के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हो रहा है। ये मौसम कई जगहों पर जानलेवा भी बन गया है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है, जहां वज्रपात से दो की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। घटना बस्तर से सुकमा जिले की है। जहां आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने गांव में कोहराम मचा दिया। ग्राम पंचायत सिरसेट्टी में अचानक गिरी आसमानी बिजली से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण खुले स्थान पर थे और मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज गरज और चमक के साथ आई आकाशीय बिजली ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पोडियम नीलेश, पदाम सुक्का और पोडियम दुला नामक तीन ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी उनके नाम औपचारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सुकमा समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ आंधी, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है और ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।
प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, गांव में शोक की लहर है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की है।
यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि मौसम की मार कभी भी किसी पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा और वे “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।-
मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से रवाना होकर 9:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे, जहां वे 10:00 से 11:30 बजे तक समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12:00 बजे विशेष विमान से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।
करीब 12:45 बजे सीएम साय अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:50 बजे वहां से पी.जी. कॉलेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:10 बजे वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 1:15 से 3:00 बजे तक “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे ग्राउंड से रवाना होकर 3:45 बजे एयरपोर्ट लौटेंगे और 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम 4:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
दुर्ग : जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डूमरडीह गांव में एक युवक की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गांव के एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के अंदर एक युवक की नग्न अवस्था में लाश मिली। शव की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी के रूप में हुई है, जो उसी घर में अपनी पत्नी शांति और दो बच्चों के साथ रहता था।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली थी कि एक मकान से लगातार दुर्गंध आ रही है। जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला तो अंदर मुख्तार सिंह की लगभग तीन दिन पुरानी लाश पड़ी मिली। शव सड़ने की स्थिति में था और वह नग्न अवस्था में था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।प्राथमिक जांच में पता चला है कि मुख्तार की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वह गई थी, तब मुख्तार पूरी तरह स्वस्थ था। हालांकि, मुख्तार को शुगर और बीपी की पुरानी शिकायत थी और वह अक्सर बीमार रहता था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि वह घर में अकेला था और संभवतः अटैक आने पर समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई,हालांकि, शव का नग्न अवस्था में मिलना सामान्य मौत के संदेह को गहरा कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पॉश इलाके से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां स्पा सेंटर के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर स्पा सेंटर संचालिका और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है मौके से काम करने वाली लड़कियों से पूछताछ के बाद उन्हे छोड़ दिया गया। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सेक्स रैकेट के कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही स्पाॅ सेंटर पहुंचने वाले लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
देहव्यापार का ये मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सूर्या मॉल से कुछ दूरी पर जुनवानी चौक के पास पाॅश इलाके में अगम स्पा संचालित है। इस स्पा सेंटर के अंदर मसाज देने की आड़ में लोगों के लिए सेक्स वर्कर को ग्राहकों के पास परोसा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके पर जांच की तो स्पा सेंटर के अंदर लड़कियां ग्राहकों को मसाज के साथ अनैतिक सर्विस भी दे रही थी। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई में 4 ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका प्रिया सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों को छोड़ दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई कर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि स्पा के अंदर कंडोम के पैकेट, मोबाइल, ग्राहकों की डायरी और मोबाइल में लड़कियों के फोन नंबर मिले हैं। जो कि प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती हैं। इस पूरे मामले में पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है। वहीं इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने मौके से स्वतंत्र द्विवेदी, राहुल चौधरी, विकास गेंड्रे, धरमश्री खोब्रागढ़े और स्पाॅ सेंटर की संचालिका प्रिया सिंह को गिरफ्तार किया है।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
साथ ही सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल घोषित 26 विकासखण्डो में परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता श्री इन्द्रजीत उइके एवं जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं।
रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणजन घर बैठे ही अपने टैक्स भर पा रहे हैं।

इस प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा दिया, बल्कि इससे पंचायतों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तत्कालीन कलेक्टर श्री गोयल ने 12 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इस नवाचार मॉडल की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यूपीआई प्रणाली से टैक्स कलेक्शन में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कई पंचायतों में टैक्स वसूली दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।पहले जहां ग्रामीणों को मैनुअल भुगतान में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे मोबाइल से सरलता से भुगतान कर पा रहे हैं। रायगढ़ जिले के 07 में से 05 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं और यहां भी यह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है।

खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यूपीआई प्रणाली लागू होने के बाद ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। तीन पंचायतों में किए गए विश्लेषण से पता चला है कि ग्राम सभाओं में लोगों की उपस्थिति में 57 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।
इससे साफ है कि ग्रामीण अब पंचायत व्यवस्था में अधिक रुचि ले रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों, बीसी सखियों द्वारा किए गए लेन-देन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में जहां 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 4236.50 लाख और वर्ष 2025 में फरवरी माह के अंत तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया।

इस पहल से ग्राम पंचायतों में खाता रखरखाव, ऑडिट प्रक्रिया और नकद बहीखाता मिलान में भी काफी सुविधा हो गई है। हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होने से वित्तीय प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुचारू हो गयी है। रायगढ़ जिले की यह पहल अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है। डिजिटल इंडिया की सोच को सफलता पूर्वक अमल में लाते हुए रायगढ़ जिला आज डिजिटल पंचायत शासन का प्रतीक बन गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी व तत्कालीन कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में डिजिटल पेमेंट कलेक्शन की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई। लोगों को जागरूक किया गया। पंचायतों के अकाउंट को यूपीआई से लिंक कर क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है। अभी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के शत प्रतिशत पंचायतों में डिजिटल टैक्स कलेक्शन के लिए काम किया जा रहा है।
बिलासपुर : बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर एक वकील ने ही उसके साथ धोखा किया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आई इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता जब आरोपी को सजा दिलाने के लिए वकील की शरण में पहुंची, तब उसी ने उसका विश्वास तोड़ते हुए उसे अपना शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने वकील के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कोंडागांव जिले की रहने वाली युवती जो बिलासपुर में रह रही थी ,के साथ पहले ही एक युवक अनाचार कर चुका था। पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट अपने जिले में दर्ज कराई और आरोपी को सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में केस लड़ने बिलासपुर आई हुई थी इसी दरमियान उसकी मुलाकात चकरभाठा द्वारिकापुरम निवासी वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। पीड़िता का आरोप है कि वकील ने उसे भरोसा दिलाया कि वह आरोपी को सजा दिलाएगा, लेकिन इसके बदले वह उसे कोटा के एक रिसार्ट में घुमाने के बहाने ले गया और वहीं उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रायपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
बता दें कि राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात छट्ठी कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंबर से भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। बीपीसीएल और गेल के सहयोग से 800 करोड़ रुपए की लागत से इन संयंत्रों का निर्माण होगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के आठ स्थानों पर जमीन चिन्हित कर ली है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विभाग के अनुसार, एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि 17 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन संयंत्रों के लिए सार्वजनिक उपक्रमों को एक रुपये प्रति वर्गमीटर की रियायती दर पर जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत बीपीसीएल और गेल को 10 एकड़ जमीन 25 साल की लीज पर दी जाएगी।
क्या है बायो-सीएनजी
बायो-सीएनजी जैविक अपशिष्ट जैसे पशु अपशिष्ट, खाद्य अपशिष्ट और औद्योगिक कीचड़ से बनाया जाता है। यह प्रक्रिया एनारोबिक डाइजेस्टर में होती है, जहां अपशिष्ट को बायोगैस और डाइजेस्टेट में बदला जाता है। बायोगैस को संसाधित कर 95% शुद्ध मीथेन गैस प्राप्त की जाती है, साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला तरल उर्वरक भी बनता है। यह पहल न केवल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगी।
बिलासपुर: कोटा नगर के वार्ड नंबर 9 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में धुत एक सौतेले पिता ने अपने ही बेटे को टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि बेटे को बचाने आई पत्नी को भी बेरहमी से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोटा के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले चोहन यादव और उसके परिवार में आए दिन झगड़े होते थे। शनिवार को भी किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो इतना बढ़ गई कि 65 वर्षीय चोहन यादव ने अपने 26 वर्षीय सौतेले बेटे लखन घसिया पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लखन की मौके पर ही मौत हो गई.
बेटे पर हमला होता देख मां कमला यादव बीच-बचाव करने आई, लेकिन आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शवगृह में रखवाया है। आरोपी चोहन यादव को भी नशे की हालत में पुलिस निगरानी में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है, उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी को घर से ले जाकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
बिलासपुर: बिजली विभाग द्वारा कुछ इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ता परेशान हैं। जिन लोगों ने अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाया है, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है.
स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य था बिजली चोरी रोकना और उपभोक्ताओं को सटीक बिल देना, लेकिन अब यही मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। भिलौनी निवासी अनिल यादव और बिलासपुर शहर के अमित मिश्रा
ने बताया कि दो से तीन महिला पहले ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुराने मीटर को हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगा दिया। इसके बाद से फिर बिजली बिल आठ से दस गुना ज्यादा आना चालू हो गया है
ऐसी शिकायतें सिर्फ एक गांव या बस्ती से नहीं, बल्कि जिले के कई हिस्सों से आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले उन्हें हर महीने 300-400 रुपये का बिल आता था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद 15 से 20 गुना ज्यादा बिल आने लगे हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है..
रायपुर - नवा रायपुर में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
पोल से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार निवासी युवक गौतम सतवानी नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। कार में गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। उनकी कार सेक्टर 17 में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में स्ट्रीट पोल से टकरा गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु और अविराज दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही ट्रक में जा घुसा। हादसे में बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष व दो महिला शामिल है। सूचना पर पहुंची कोंडागांव पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
हादसा कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहीकोगा पानपदरड़ेग के पास शाम तकरीबन 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कोंडागांव की ओर से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएक्स 16411 ने बाइक क्रमांक सीजी 19 बीपी 5640 को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक ने तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। वहीं बाइक ट्रक के अंदर फंस गया।
सड़क पर बिछ गई लाश
सड़क हादसे का मंजर देख लोग सहम गए। तीनों की लाश सड़क पर बिछ गई थी। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि आमने सामने हुई भिड़ंत के बाद बाइक ट्रक के अंदर घुस गई थी। वहीं बाइक में बैठे तीनों ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं गंभीर चोट लगने से तीनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।
अम्बिकापुर। Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।















.jpeg)













