CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
विधायकों के नए बनेंगे आवास, सोयाबीन उपार्जन नीति मंजूर, मोहन कैबिनेट में हुए अहम फैसला

विधायकों के नए बनेंगे आवास, सोयाबीन उपार्जन नीति मंजूर, मोहन कैबिनेट में हुए अहम फैसला

 Mohan Cabinet : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को मंत्रालय में संपन्न हो गई है। मीटिंग के दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में लिए गए फैसलों के संबंध में एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर महीने में रीवा में निवेश आएगा। आज सोयाबीन उपार्जन की नीति को मंजूरी दी गई है। विधायकों के आवास के लिए 169.13 करोड़ रुपए स्वीकृति मिल गई है। मंत्रियों के बाद विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी अपना इनकम टैक्स खुद ही जमा करेंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के अनुसार, सागर के बाद अब अगली रीजनल इनवेस्टर्स समिट रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल आयोजित होगी। अगली समिट के संबंध में जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा- आगामी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट 27 सितंबर को सागर में रखी गई है।

सोयाबीन उपार्जन की नीति को मंजूरी

उन्होंने आगे बताया कि आज सोयाबीन उपार्जन की नीति को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने इसका समर्थन मूल्य 4892 रुपए तय किया है। वहीं, 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन होगा। और 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक खरीदी होगी। 1400 उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। एमपी वेयरहाउसिंग से इसके भंडारण सुनिश्चित किया जाएगा। मार्कफेड के द्वारा इसका उपार्जन किया जाएगा। पहली बार प्रदेश में सोयाबीन का उपार्जन होगा। भारत सरकार ने 13.68 मीट्रिक टन उपार्जन की स्वीकृति दे दी है। डिप्टी सीएम के अनुसार, विधायकों के आवास के लिए 169.13 करोड़ रुपए स्वीकृति दी है। पुराने पारिवारिक खंड क्रमांक 1 और शॉपिंग सेंटर को हटाकर 3 बीचके के 204 आवास रहेंगे। 5 ब्लॉक बनाए जाएंगे। पहले चरण में दो ब्लॉक तोड़कर निर्माण होगा। 2615 वर्ग फीट के आवास होंगे। पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण करेगा। पहले पेड़ काटकर नई जगह बनाने का प्रस्ताव था। हरियाली उजाड़ने का विरोध हुआ था, जिसके बाद अब जगह बदली जाएगी।

ये फैसले लिए गए

-विधायकों के लिए 3 BHK आकार के नए आवास बनाए जाएंगे। पहले चरण में 204 आवास बनाए जाएंगे। -सरकार ने सोयाबीन उपार्जन की नीति को भी दी मंजूरी। -उज्जैन की कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना की पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत 919 करोड़ रुपए खर्च होंगे। -नीमच शहर में 16 किलोमीटर लंबे फोरलेन को मिली स्वीकृति। 133 करोड़ रुपए स्वीकृत।

BREAKING : ट्रक के नीचे दबने से ऑटो सवार 6 लोगों की मौत, कई घायल

BREAKING : ट्रक के नीचे दबने से ऑटो सवार 6 लोगों की मौत, कई घायल

 मध्यप्रदेश : दमोह जिले के बांदकपुर मार्ग पर समन्ना पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें ट्रक के नीचे एक ऑटो रिक्शा दब गया, जिसमे दबने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ अधिकारी पहुंच चुके हैं। लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में यह भी संभावना जताई जा रही है कि ट्रक के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है ताकि सभी पीड़ितों की मदद की जा सके और स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

 

 

 

Braking : 15 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर...देखिए लिस्ट

Braking : 15 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर...देखिए लिस्ट

 भोपाल : एमपी के राज्य शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, इस आशय आदेश एमपी गृह विभाग ने जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक सीनियर आईपीएस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त पुलिस के प्रभारी डीजी बनाए गए हैं। जबकि, योगेश चौधरी को पीएचक्यू भेजा गया है। कई जिलों के एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी बदले गए हैं।

देखिए लिस्ट –

 

 
 

 

 
हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, गुबार में ढाका हॉस्पिटल

हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, गुबार में ढाका हॉस्पिटल

 सागर :- सागर जिले में सोमवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। धुएं और आग की लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाके के बाद कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज लोगों को बहुत दूर तक सुनाई थी। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर में एक-एक करके धमाके हुए हैं। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग में काबू पाया।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सैकड़ो NSUI कार्यकर्ता …

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सैकड़ो NSUI कार्यकर्ता …

 दिल्ली:- छात्र संघ का चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. दरअसल छात्र संघ चुनाव 2024 के लिए NSUI और AVBP ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी 27 सितंबर को चुनाव होना है. जिसमे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में अलग अलग कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव का कैंपेनिंग का मोर्चा संभालते हुए नजर आए। बता दे कि दिल्ली विश्वविद्यालय एनएसयूआई पैनल 5534 के समर्थन में वोट देने की अपील किए है ।

बता दे इस बार एनएसयूआई के ओर से अध्यक्ष पद के लिए रौनक खत्री जो कि स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज अलीपुर से बीए के विद्यार्थी रहे है और वर्तमान में ला सेंटर से एलएलबी कर रहे हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए यश नांदल,सचिव पद के लिए नम्रता जेफ मीणा और संयुक्त सचिव के लिए लोकेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

 कानपुर देहात: कानपुर देहात में शनिवार को गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस व अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मौके पर डीएम एसपी समेत जिले के आलाधिकारी पहुंचे हुए थे। मजदूरों के परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर जमा होकर जमकर हंगामा किया, पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने किसी तरह परिजनों को समझाया।

बता दें कि शनिवार को रनियां की गद्दा फैक्टरी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर फंस गए. दमकल को इसकी सूचना दी गई. फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी और अंदर से मजदूरों को रेस्क्यू किया गया. दमकल ने अंदर फंसे मजदूर सुमित पुत्र रामशंकर, विशाल पुत्र छुट्टन,सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल,रोहित पुत्र श्यामलाल, शिवम पुत्र रामशंकर, रवि पुत्र कमलेश को बाहर निकाला. सभी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां हालत गंभीर होने पर सभी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान 6 मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर देहात के जिला अधिकारी आलोक कुमार सिंह का कहना हैं कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. इसके साथ ही ये पता लगाया जाएगा की आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही हुई कैसे. वही दूसरी तरफ फैक्ट्री संचालक फरार बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस इस अग्निकांड की जांच में जुट गई है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।

अगले 5 दिनों तक रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में होगी गरज – चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

अगले 5 दिनों तक रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में होगी गरज – चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और उमस के बीच शनिवार देर रात से मौसम अचानक बदला। इसके चलते रात में रायपुर और तड़के दुर्ग जिले के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि सुबह होते-होते फिर तेज धूप निकल आई है। इसके चलते एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है।

वहीं अगले 5 दिनों तक रायपुर, दुर्ग और कांकेर संभाग में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर से फिर बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बीजापुर के कुटरु में 50 मिमी हुई है। वहीं गंगालूर, कुसमी, सुकमा, दंतेवाड़ा में 30 मिमी, पखांजूर, सगीदम, उसूर में 20 मिमी और दोरनापाल में 1 0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 
AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ,  उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ

AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ

 दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार (21 सितंबर)  को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई, इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं.

इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा किया स्वीकार, आज CM पद की शपथ लेगी आतिशी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा किया स्वीकार, आज CM पद की शपथ लेगी आतिशी

 दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है

आतिशी शनिवार  यानि आज शाम साढ़े 4 बजे पांच कैबिनेट मंत्रियों (सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इरमान हुसैन और मुकेश अहलावत) के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।इससे पहले आतिशी ने एलजी से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। केजरीवाल के प्रस्ताव को ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था।

केजरीवाल ने दिया इस्तीफा
केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। इसके बाद उन्होंने एलजी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के पास आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं। वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं।

 
तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवर की चर्बी और मछली का तेल मिले होने की पुष्टि, मचा हंगामा

तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवर की चर्बी और मछली का तेल मिले होने की पुष्टि, मचा हंगामा

 आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में पशु की चर्बी और मछली के तेल के इस्तेमाल होने के टीडीपी के दावे के बाद प्रदेश हंगामा मच गया है। मामले में विवाद बढ़ता देख NDDB ने इसका परीक्षण किया, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सत्ताधारी दल- TDP के दावे के बाद NDDB गुजरात में नमूनों की जांच की, जिसमें मंदिर को सप्लाई किए गए घी में मछली का तेल मिले होने की पुष्टि हुई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस संबंध में YSR कांग्रेस के कार्यकाल पर सवालिया निशान लगाए हैं। विपक्षी दल- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोपों से भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।

रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा

19 सितंबर को, तिरुपति मंदिर से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इससमें बताया गया है कि घी के नाम पर इस्तेमाल की जा रही सामग्री में पशु चर्बी (बीफ टैलों), मछली का तेल, और पाम तेल के अंश मिले हैं। यह खुलासा TDP नेता अनम वेंकट रमना रेड्डी द्वारा किया गया है, जिन्होंने नेशनल एक्रेडिटेड बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (NABL) की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जो घी लड्डुओं में इस्तेमाल किया जा रहा है, वह शुद्ध घी नहीं है। इसमें कई तरह की मिलावट है, जिसमें मछली का तेल, पशु चर्बी और पाम तेल मिला है। यह आरोप धार्मिक और भावनात्मक स्तर पर बेहद गंभीर है क्योंकि तिरुपति लड्डू को एक पवित्र प्रसाद माना जाता है, जिसे भक्त भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित करते हैं और श्रद्धा से ग्रहण करते हैं।

रिटायर्ड IAS अफसर के लॉकर से मिला 20 करोड़ का डायमंड, गोल्ड और कैश, दर्जन भर ठिकानों पर ED की रेड

रिटायर्ड IAS अफसर के लॉकर से मिला 20 करोड़ का डायमंड, गोल्ड और कैश, दर्जन भर ठिकानों पर ED की रेड

 ED Raid Today News: दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ सहित देश की दर्जन भर ठिकानों पर गुरुवार सुबह से ED की रेड जारी है. छापेमारी के दौरान ईडी की अधिकारियों ने एक रिटायर्ड IAS अफसर और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ के घर से करोड़ों रुपये की डायमंड, गोल्ड, कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं. इसमें एक पांच करोड़ का डायमंड भी शामिल है.

सूत्रों के मुता​बिक लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ ED ने ये कार्रवाई की है. ईडी ने रिटायर्ड IAS एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की है. रेड में करीब एक करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वेलरी, सात करोड़ रुपये कीमत के सोने के जेवरात और केस से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं.

लोटस हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ा है मामला 

बता दें कि ईडी ने जिस मामले में कार्रवाई की है वह 300 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है. इस मामले में ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसके तार पूर्व सीएम मायावती सरकार के दौरान हुए नौ हजार करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से भी जुड़े हैं. उस समय भूमि आवंटन का इस्तेमाल अफसरों और राजनेताओं ने निजी लाभ के लिए किया था.

रियल एस्टेट कंपनियों को पहुंचाया था लाभ 

यह नोएडा प्राधिकरण की भूमि आवंटन के लिए कुख्यात 10 प्रतिशत नीति पर आधारित है. रिटायर्ड आईएएस मोहिंदर सिंह पर आम्रपाली और सुपरटेक सहित कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की मदद करने का आरोप है. आरोप है कि डेवलपर्स ने जमीन को औने-पौने दामों पर खरीद लिया, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ.

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने बताया है कि नोएडा प्राधिकरण ने 2005 से 2018 के बीच बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की, जिससे सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ.

20 सितंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत, रिजर्वेशन बुकिंग शुरू

20 सितंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत, रिजर्वेशन बुकिंग शुरू

 भिलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायपुर (दुर्ग) - विशाखापट्टनम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। 20 सितंबर से इसका नियमित परिचालन होगा।

ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस खंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है। दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत दुर्ग व विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी।

एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में बुकिंग की सुविधा

ट्रेन दुर्ग और विशाखापत्तनम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस गाड़ी में आरक्षण की सुविधा शुरुआत कर दी गई है।

यात्री सुविधा के अनुसार से एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में आरक्षण कर सकते हैं। अन्य सुविधाओं के साथ ट्रेन में ब्रेकफास्ट, चाय के साथ लंच सर्व किया जाएगा।

कहां-कहां रुकेगी दुर्ग - विशाखापट्टनम वंदे भारत

इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम रहेगा। दुर्ग से टिटलागढ़ तक लगभग 565 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित 2,825 व बिना खाने सहित 2,410 रुपये रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित किराया 1,565 व बिना खाने सहित 1,205 रुपये रहेगा।

स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले : राज्यपाल डेका

स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले : राज्यपाल डेका

 रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिक और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल व सुलभ बनाने पर बल दिया।राज्यपाल डेका ने सभी उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को  रोजगार से जोड़ सके ऐसी योजनाएं बनाई जाए। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियों को मार्गदर्शन और सुझाव दिये।

राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आज उद्यमियों ने 6 स्टार्टअप्स योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। विनिता पटेल ने ग्रामीण महिलाओं विशेषकर आदिवासी समुदाय की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः उपयोग में आ सकने वाले सेनेटरी पैड निर्माण की योजना बताई। करण चंद्राकर ने केले पौधे के अपशिष्ट से कपड़ा, कप-प्लेट, ईट आदि उत्पादन की योजना बताई। राहुल बघेल ने सौर ऊर्जा के उपयोग से आत्मनिर्भर गांव एवं विभिन्न कुटीर उद्योगों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उद्यमी रविन्द्रकुमार धुरंधर ने कुपोषण पीड़ितों के लिए इंस्टेट फूड उत्पाद की योजना पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। अंकेश बंजारे ने आदिवासी कलाकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की योजना बताई तथा पुरूषोतम, अजय कुमार, सिद्धार्थ सिंह ने उच्च क्षमता वाले ड्रोन के माध्यम से कृषि फसलो की निगरानी की योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती (छ.ग.) डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी  ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के संचालक डॉ. आर. एन. पटेल, सीईओ अग्रांशु द्विवेदी तथा उद्यमी उपस्थित थे।

Big Breaking : One Nation One Election प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी

Big Breaking : One Nation One Election प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी

 नई दिल्ली : एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई हैं। इस बैठक में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ को लागू करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस बारे में रामनाथ कोविंद समिति की सिफारिशों को बुधवार को मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा, ‘कि मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और एक राष्ट्र, एक चुनाव के संबंध में उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। ’’

वैष्णव ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रही है। पहले चरण में लोकसभाओं और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है जबकि दूसरे चरण में इनके साथ ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र,एक चुनाव के प्रस्ताव को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। इससे पहले संसद की कुछ समितियों तथा सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रस्ताव की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि बार बार चुनाव के कारण आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होने से सरकारों के योजना संबंधी फैसले प्रभावित होते हैं और विकास के कार्यों की गति बाधित होती है। उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति को दिए गए ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी और उसके तमाम सहयोगी दलों ने इस अवधारणा का स्पष्ट समर्थन किया था जबकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तथा तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने इस पर अपनी अलग अलग आपत्तियां दर्ज कराई थी। जानकारों का कहना है कि सरकार को एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू करने के लिए संविधान में संशोधन का विधेयक लाना होगा।

गौरतलब है कि वन नेशन-वन इलेक्शन पर विचार करने के लिए 2 सितंबर 2023 को रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ था। इस समिति ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

Pitru Paksha 2024:पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

Pitru Paksha 2024:पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

 पितृपक्ष की हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक मान्यता होती है. माना जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की पूजा-आराधना करने पर पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. पितृ पक्ष को श्राद्ध भी कहा जाता है और इन दिनों में पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है.पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर सर्वपितृ अमावस्या तक के समय को पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष (Shraddh Paksh) कहा जाता है. इस साल पितृ पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 सितंबर से हो चुका है परंतु श्राद्ध की प्रतिपदा तिथि को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है जिस चलते पहला श्राद्ध 18 सितंबर, बुधवार से माना जा रहा है. जानिए पहले श्राद्ध पर किस तरह किया जा सकता है पितरों का तर्पण.

 पूजा विधि | First Shraddh Puja Vidhi 

पहले श्राद्ध पर 18 सितंबर के दिन कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इसके पश्चात रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है. अगला अपराह्न का मूहूर्त दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा.

श्राद्ध के दिनों में पितरों की तस्वीर के समक्ष रोजाना नियमित रूप से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. तर्पण (Tarpan) करने के लिए सूर्योदय से पहले जूड़ी लेकर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित की जाती है. इसके बाद लोटे में थोड़ा गंगाजल, सादा जल और दूध लेकर उसमें बूरा, जौ और काले तिल डाले जाते हैं और कुशी की जूड़ी पर 108 बार जल चढ़ाया जाता है. जब भी चम्मच से जल चढ़ाया जा  रहा हो तब-तब मंत्रों का उच्चारण किया जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • श्राद्ध के दिनों में मान्यतानुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
  • घर के सबसे वरिष्ठ पुरुष के द्वारा ही नित्य तर्पण यानी पितरों को जल चढ़ाने की विधि पूरी की जाती है. घर पर वरिष्ठ पुरुष सदस्य ना हो तो पौत्र या नाती से तर्पण करवाया जा सकता है.
  • पितृपक्ष में सुबह और शाम स्नान करके पितरों (PItra) को याद किया जाता है.
  • पितरों का तर्पण करते हुए तीखी सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है और मद्धम सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल किया जाता है.
  • इसके अलावा पितृपक्ष में गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है.
  • पितृपक्ष में श्राद्ध कार्य किसी से कर्ज लेकर करना सही नहीं माना जाता है.
  • किसी के दबाव में भी पितरों का तर्पण या श्राद्ध आदि नहीं करना चाहिए बल्कि यह कार्य स्वेच्छा से होना चाहिए.
Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल, समापन समय

Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल, समापन समय

 साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लगा है. यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगा है. आज चंद्र ग्रहण के दिन भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि है. आज चंद्रमा मीन राशि में हैं, इसलिए यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगा है. मीन राशि पाप ग्रह राहु और चंद्रमा की युति भी हुई है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी है.

चंद्र ग्रहण के प्रारंभ का समय: आज, सुबह 6 बजकर 12 मिनट से.
चंद्र ग्रहण के समापन का समय: आज, सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण का परमग्रास का समय: आज, सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 5 मिनट तक लगेगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं है. इस कारण यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकता है. जो ग्रहण अपने अपने देश में दृश्य होता है, उसका ही सूतक काल मान्य होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले प्रारंभ होता है.

चंद्र ग्रहण पर क्या न करें
1. चंद्र ग्रहण के समय में पूजा पाठ नहीं करते हैं.
2. इस समय में सोना मना होता है.
3. ग्रहण काल के समय भोजन करना और बनाना दोनों वर्जित है.
4. ग्रहण के समय में मंदिरों के कपाट बंद कर देते हैं.
5. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकुली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करती हैं.

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर घर की सफाई करें. स्नान करके साफ कपड़े पहनें. उसके बाद पूजा पाठ करें. अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, फल, सब्जी आदि का दान करें.

BREAKING : कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनावों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

BREAKING : कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनावों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

 जम्मू-कश्मीर : कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू और कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए  AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर सोमवार (16 सितंबर) शाम थम गया. अब यहां प्रत्याशियों को 18 सितंबर का इंतजार है, जब 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के अलावा भी छोटी-छोटी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक, कहा -बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक, कहा -बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें

 बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि यह भी कहा कि यह निर्देश अवैध निर्माण पर लागू नहीं होगा।

कोर्ट ने कहा कि 1 अक्टूबर तक बिना उसकी अनुमति के कहीं भी बुलडोजर से किसी प्रॉपर्टी को नहीं गिराया जाएगा। कोर्ट ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और किसी भी अनधिकृति निर्माण पर लागू नहीं होगा। इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े किए गए थे।आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि बुलडोजर जस्टिस का महिमामंडन बंद होना चाहिए। कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अतिक्रमण हटाएं। इससे पहले भी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी टिप्पणी की थी।
‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’

सरकारी अधिकारियों का ऐसा करना देश के ‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’ है। सर्वोच्च अदालत की ओर से कहा गया कि अपराध में शामिल होना किसी की संपत्ति को ढहाने का आधार नहीं हो सकता। आरोपी का दोष बनता है या नहीं ये तय करना कोर्ट का काम है। 2 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी और बुलडोजर एक्शन रोकने के लिए दिशानिर्देश बनाने की बात कही थी।

BREAKING : सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा...इन्हें बनाया गया दिल्ली के नई मुख्यमंत्री

BREAKING : सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा...इन्हें बनाया गया दिल्ली के नई मुख्यमंत्री

 दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LG को अपना इस्तीफा (CM Arvind Kejriwal resigned) सौंप दिया. इसके साथ ही आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें  विधायक दल के बैठक में लंबी चर्चा और विधायकों की सहमति के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है. बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि अगले चुनाव तक आतिशी की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी.

अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे के ऐलान के दौरान दिल्ली की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा था कि अगर जनता उन्हें ईमानदार मानती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर उन्हें जिताएगी. इसके बाद ही वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापस आकर बैठेंगे.
PM मोदी 74 के हुए पीएम, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

PM मोदी 74 के हुए पीएम, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

 NEW DELHI. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की है तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स के जरिए बधाई संदेश दिया है। लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं प्रेषित कीं। कहा, मोदी जी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं।

आगे लिखा है, प्रधानमंत्री जी के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किये। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊँचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं।

रक्षा मंत्री ने पीएम के बुलंद हौसलों की प्रशंसा की। पोस्ट में लिखा, पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाये हैं, आज उनकी मज़बूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है।

मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ‘हृदयतल’ से पीएम को बधाई दी। कहा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! हर साल बीजेपी इस दिवस को खास तरीके से मनाती है।

इस बार जन्मदिवस को और अविस्मरणीय बनाने के लिए नमो ऐप के जरिए आम लोगों को एआई जेनरेटेड ग्रीटिंग भेजने का मौका दिया है। इसके जरिए पीएम तक लोगों की शुभकामनाएं सीधी पहुंचेगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। रील्स, ग्रीटिंग कार्ड और अन्य ऑनलाइन तरीकों से मैसेज भेजे जा सकते हैं।