आंध्र प्रदेश: बारिश में लगातार लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालही में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली में एक लॉरी नहर में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। डीएसपी देवा कुमार ने बताया कि ड्राइवर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी लॉरी सड़क से नीचे नहर में गिर गई।
मध्य प्रदेश :- मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं इस बार तीन आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं. सरकार ने देर रात अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. मध्य प्रदेश में हालही में आईएएस-आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. अब फिर से मंगलवार की रात को पुलिस विभाग में सर्जरी की गई. यहां तीन एआईपीएस अफसरों का तबादला लिया गया है. रतलाम जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को हटा दिया गया है.

हरियाणा ;- विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
देखें पूरी लिस्ट


मंगलौर : खबर UK के मंगलौर से है जहां पर घर मे खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से कस्बे मे हड़कंप मच गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। मौके से ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है
मंगलौर कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे, जहा खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Breaking: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के नेता और प्रवक्ता ने बताया कि ये उम्मीदवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, और पार्टी की रणनीति के तहत चयनित किए गए हैं
AAP ने पहली सूची में भी कई महत्वपूर्ण नामों की घोषणा की थी, और अब इस नई सूची के साथ पार्टी ने चुनाव प्रचार को और मजबूत करने की योजना बनाई है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के सुझावों को भी ध्यान में रखा है।
पार्टी का कहना है कि ये उम्मीदवार पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे और हरियाणा में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
EMPLOYMENT : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर मिली है। सरकारी सेवा में नियुक्ति को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में 11 विभागों में रिक्त समूह के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है। 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में लगभग 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिली है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने 11 विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्वीकृत अधियाचन वाले पदों पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। 11 विभागों से 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है।
आयोग के अनुसार 15 सितंबर से पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक के 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राथमिक शिक्षक एसटी के 15, आइटीआई के विभिन्न ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती होनी है।
राज्य गठन के 23 वर्षों के भीतर युवाओं को समय पर रिकॉर्ड संख्या में सरकारी नौकरी मिली है। सीएम धामी के अनुसार लगभग 16 हजार युवाओं को अब तक नियुक्ति मिल चुकी है। मैंने स्वयं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हमारी सरकार द्वारा राज्य में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने के बाद प्रतिभावान युवाओं को चार-चार परीक्षाओं में सफलता मिल रही हैं। पहले नकल माफिया द्वारा नौकरी का सौदा कर दिए जाने से एक ही परिवार के सदस्यों को चार-चार नौकरी मिलती थीं। हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के हितों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी राज्य की 90 में से कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस ने चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह को उचाना से टिकट दिया है। बिजेंद्र सिंह बीजेपी से सांसद थे, लेकिन लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए थे। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को कुलदीप शर्मा को गन्नौर विधानसभा से टिकट मिला है।
देखें किसे कहां से मिला टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से ट्रेनी IAS के पद से मुक्त कर दिया है।केंद्र सरकार ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर, आईएएस प्रोबेशनर को आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया।
क्या हुआ था पूजा से विवाद
आरोप है कि महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्टर सुहास दिवसे से वीआईपी सुविधाओं की डिमांड की थी. पूजा ने ज्वाइन करते ही कलेक्टर से गाड़ी, बंगला और कर्मचारियों की मांग की थी, जिसके बाद पुणे कलेक्टर सुहास दिवसे ने सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी को लेटर लिखकर पूजा खेडकर की शिकायत कर दी थी. बताया जाता है कि सुहास दिवसे ने 24 जून को पूजा खेडकर को लेकर शिकायत की थी, जिसमें दिवसे ने सामान्य प्रशासन विभाग को आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की ओर से कलेक्टर ऑफिस में सुविधाओं को लेकर बनाए जा रहे अनुचित दबाव के बारे में बताया था. साथ ही यह भी मेंशन किया था कि प्रोबेशनरी आईएएस अफसर होने के बाद भी पूजा खेडकर स्पेशल सुविधाओं की डिमांड कर रही हैं.
ऑडी कार पर भी विवाद
इसके अलावा वह अपनी अपनी निजी ऑडी कार पर लाल नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार लिखी हुई नंबंर प्लेट का भी प्रयोग कर रही हैं. बता दें कि पूजा खेडकर को पुणे कलेक्टर ऑफिस में 3 जून 2024 को असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था. सुहास दिवसे ने अपने लेटर में लिखा था कि पूजा खेडकर के पिता ने कलेक्टर ऑफिस के अधिकारियों से कहा था कि उनकी बेटी पूजा खेडकर के पहुंचने से पहले उनके लिए केबिन घर आदि की व्यवस्थाएं हो जानी चाहिए. इसी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूजा खेडकर को लेकर एक से एक खुलासे होने लगे. अब तो खुलासा यह तक हो गया है कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दी है.
ED का बड़ा एक्शन: नेता की बढ़ी टेंशन, आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली: पूर्व DMK नेता पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने उनका आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने यह एक्शन डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और उनके सहयोगियों से संबंधित संपत्ति पर लिया है. पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 14 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं. जेएसएम रेजीडेंसी होटल के अलावा एक आलीशान बंगला, जगुआर और मर्सिडीज जैसी 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल किया गया था.
दिल्ली :- कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ से नागपुर जाने वाली वंदेभारत ट्रेन के बाद, रेलवे अब राज्य में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है, जो दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम तक चलेगी। इस नई ट्रेन की खासियत यह है कि रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर केवल 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। इस सुविधा से यात्री एक ही दिन में विशाखापट्टनम जाकर वापस लौट सकेंगे, जिससे ट्रैवलर्स के लिए एक नया, तेज़ और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।
नई वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत दुर्ग से की जाएगी, क्योंकि कोचिंग यार्ड वहीं स्थित है। अनुमान है कि ट्रेन की बोगियां और इंजन 10 सितंबर के आसपास दुर्ग पहुंचेंगे। इसके बाद, ट्रेन 12 सितंबर को दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो सकती है, हालांकि तारीख में थोड़ा बदलाव भी संभव है।
यह वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। 300 किलोमीटर की दूरी महज 5 घंटे में तय की जाएगी। इस ट्रेन के टिकट नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होंगे, जो यात्रियों को सुलभ और किफायती सफर का अनुभव प्रदान करेंगे।
रायपुर डीआरएम संजीवन कुमार और वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण कर लिया है। माना जा रहा है कि यह निरीक्षण विशेष रूप से वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत की तैयारी के लिए किया गया था। दुर्ग और रायपुर के बीच यात्रियों की भारी मांग के चलते यह नई ट्रेन एक बड़ा आकर्षण बन सकती है।
हरियाणा :- आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जोर आजमाइश तेज हो गई है। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को लोग मतदान करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी. वही दोनों खिलाडियों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उन पर तंज कसा है, हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज होगा. उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों के बैक में थी और कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा था, नहीं तो उसका फैसला भी हो जाता.
वही इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी विनेश फोगाट को लेकर कहा था कि विनेश को जल्द यह समझ में आ जाएगा कि कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा को भुनाना चाहती है. क्या विनेश फोगाट 370 लगाना चाहती हैं, दलितों पर अत्याचार करना चाहती हैं? इसलिए यह थोड़ी देर की बात है, सबको वक्त पर समझ में आ जाएगा.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (J-K assembly elections) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा को भी शामिल किया है। लोकसभा चुनाव में शर्मा की जीत के बाद पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया है।

दिल्ली :- हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव करेंगे।
सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बता दे की जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।
वही हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सिंगल फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
रीवा : रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। दरसअल शहर के स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कई जोड़ो को गिरफ्तार किया हैं। रीवा पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना कई दिनों से स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना काम चल रहा हैं। यह कार्रवाई रीवा सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में हुई हैं।
Teachers’ Day : हमारे देश में टीचर्स को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को Teachers’ Day के लिए रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व भर में शिक्षक दिवस को 5 अक्टूबर को मनाया जाता है लेकिन भारत में इस दिन को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को मनाया जाता है।
डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुत्तनी में हुआ था। उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा एजुकेशन क्षेत्र में किये गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक दिवस को 5 सितंबर को मनाये जाने का फैसला किया गया।कहा जाता है कि डॉ. राधाकृष्णन के स्टूडेंट्स और अन्य मित्रों में मिलकर उनके जन्मदिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए कहा। लेकिन वह इसके पक्षधर नहीं थे और उन्होंने इसे मनाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिन अगर सभी शिक्षकों को सम्मान दिया जाना चाहिए न कि मुझ अकेले को। इसके बाद से उनकी जयंती को देश में नेशनल टीचर्स डे के रूप में घोषित कर दिया गया। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था।
शिक्षक दिवस का महत्व
अध्यापक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। शिक्षक हमें ज्ञान देने के साथ ही जीवन को जीने की कला सिखाते हैं। वे जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।
4 सितंबर 2024 Ganesh Chaturthi :- गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गणेशजी बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं। सच्चे मन और श्रृद्धा से उनकी पूजा करने पर वह शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि यदि गणेशजी की पूजा में हम कुछ गलतियां कर देते हैं तो न ही हमारी पूजा स्वीकार होती है और न ही हमें हमें उस पूजा का फल मिलता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणपतिजी की पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी का पत्ता
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के साथ ही उनके पुत्र गणेशजी की पूजा में भी तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश ने तुलसी को शाप दिया था कि उनकी पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसलिए ध्यान रखें कि गणेशजी की पूजा में तुलसी का प्रयोग भूलकर भी न करें। भगवान की पूजा में दूर्वा का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है।
चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं वर्जित
गणेशजी और चंद्र देव के संबंध अच्छे नहीं माने जाते। कहते हैं कि एक बार चंद्रमा ने गणेशजी के गज स्वरूप का उपहास किया था, इस वजह से गणेशजी ने चंद्रमा का शाप को दिया था कि उनका सौंदर्य खत्म हो जाएगा, इसलिए गणेशजी की पूजा में भी कोई भी सफेद वस्तु नहीं चढ़ाई जाती। सफेद चंदन के स्थान पर पीले चंदन, सफेद वस्त्र के स्थान पर पीले वस्त्र और पीले जनेऊ का प्रयोग करें। इसलिए हर चतुर्थी तिथि को चंद्र दर्शन करने के लिए भी शास्त्रों में मना किया गया है।

पूजा में ऐसे चावल का प्रयोग न करें
चावल को अक्षत भी कहते हैं और इसका अर्थ है कि जिसका क्षय न हुआ हो, यानी कि वह अक्षत हो। गणेशजी की पूजा में भूलकर भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं। बल्कि इसके स्थान पर साबुत चावलों का प्रयोग करें, जो कि कहीं से भी टूटे न हों। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि गणेश पूजन में गीले चावलों का प्रयोग किया जाता है।

केतकी के फूल
भगवान शिव की तरह ही भगवान गणेशजी की पूजा में भी केतकी के फूल का प्रयोग करना मना है। शिवजी ने केतकी के फूल को शाप दिया था। इसलिए इनके पुत्र गणेशजी को भी यह फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं।

भूलकर भी न चढ़ाएं बासे फूल

नई दिल्ली: क्या आप भी कमजोर दृष्टि के कारण टीवी देखने या समाचारपत्र पढ़ते समय चश्मा लगाए बिना असहाय महसूस करते हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब एक नई आई-ड्रॉप आई है, जो 15 मिनट में आपकी दृष्टि को अस्थायी रूप से सुधार सकती है। दवा नियामक, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने भारत की पहली आई-ड्रॉप को मंजूरी दे दी है, जो पढ़ने के चश्मे की जरूरत को समाप्त कर सकती है।मुंबई स्थित एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स ने मंगलवार को "प्रेस्वू" नामक आई-ड्रॉप लॉन्च की है, जो पिलोकार्पाइन का उपयोग करके बनाई गई है। यह दवा आंख की पुतलियों के आकार को कम करके ‘प्रेसबायोपिया’ का इलाज करती है, जिससे करीब की चीजों को देखने में मदद मिलती है। प्रेसबायोपिया उम्र से संबंधित एक स्थिति है जिसमें पास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आंखों की क्षमता कम हो जाती है।
मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के पिता पूनम चंद यादव ( Poonam Chand Yadav ) के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार को उज्जैन में निकाली जाएगी।
इस दुखद अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और अन्य बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं।
कई प्रमुख नेता पहुंचेंगे श्रद्धांजलि देने
बुधवार को उज्जैन में वीवीआईपी (VVIP) और वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के कारण शहर में भारी भीड़ की संभावना है। इसी कारण से स्कूलों में छुट्टी का भी निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि अंतिम यात्रा के दौरान सड़कें बंद हो सकती हैं और स्कूल वाहनों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूनम चंद यादव ने 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक पिछले आठ दिनों से उज्जैन में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गहरा शोक पहुंचा है। बीजेपी (BJP) में भी शोक की लहर दौड़ गई है और राज्य में बीजेपी के सभी बड़े कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
दिल्ली : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं का नाम शामिल है। इनमें सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह कोराम और भिलाई से मोहम्मद शाहिद हैं। दोनों नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं
देशभर से 7 नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं, जिसके लिए शशि सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।
हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।
शशि को राजनीति विरासत में मिली
इनके पिता दिवंगत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में शशि सिंह कांग्रेस के उन 100 युवाओं में शामिल थीं। जिन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी के साथ पूरी की।
राहुल गांधी की करीबी होने की वजह से ही उन्हें सरगुजा लोकसभा में प्रत्याशी बनाया गया और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी उनका समर्थन किया था। भले ही शशि चुनाव हार गईं हो लेकिन अंतर काफी कम था और उनका वोट परसेंट भी अच्छा था। इसके बाद भी शशि सिंह को गुजरात में यूथ कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।
आदिवासी चेहरे की तलाश में कांग्रेस नेतृत्व
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही नाम तय किए हैं। जानकारी के मुताबिक शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि संगठन के भीतर से ही अध्यक्ष चुना जाए और अगले अध्यक्ष की उम्र 35 साल से ज्यादा ना हो। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी चेहरे की तलाश में हैं।






















.jpg)

