CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 बड़ा विमान हादसा: साओ पाउलो राज्य में प्लेन क्रैश...61 लोगों की मौत

बड़ा विमान हादसा: साओ पाउलो राज्य में प्लेन क्रैश...61 लोगों की मौत

 ब्राजील :- के साओ पाउलो राज्य में एक प्लेन क्रैश हो ग या. विमान में सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई.वोएपास एयरलाइन का कहना है कि ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया. एटीआर 72-500 विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. विन्हेडो के निकट वेलिन्होस के नगर अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्लेन क्रैश की वजह से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन किसी भी निवासी को चोट नहीं आई.

प्लेन में सवार थे कुछ डॉक्टर
गवर्नर रतिन्हो जूनियर ने पत्रकारों को बताया कि यात्रियों में से कुछ डॉक्टर थे जो पराना से एक सेमिनार में जा रहे थे.  उन्होंने कहा, ‘ये वे लोग थे जो लोगों की जान बचाने के लिए काम करते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसी दुखद परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी है.’ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की.

 
BREAKING : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत.. 17 महीने बाद मिली जमानत

BREAKING : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत.. 17 महीने बाद मिली जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में 16 महीने से ज्यादा समय तक बंद मनीष सिसोदिया को आज बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को आखिर जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है। उन्हें 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। ऐसी खबर है कि आज शाम ही सिसोदिया को जेल से रिहा भी कर दिया जाया जाएगा। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। सिसोदिया पर आबकारी नीति में गड़बड़ी के आरोप हैं।

 

 

कोर्ट ने फैसले के दौरान क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते वक्त कहा कि
➤जमानत को सजा के तौर पर नहीं रोका जा सकता।
➤निचली अदालतों को यह समझने का समय आ गया है कि 'जेल नहीं, जमानत' ही नियम है।
➤मुकदमे के समय पर पूरा होने की कोई संभावना नहीं है।
➤सिसोदिया को लंबे दस्तावेजों की जांच करने का अधिकार है।

 

 

आर्टिकल 21 के तहत तुरंत सुनवाई का अधिकार

अदालत ने यह देखने के बाद याचिका मंजूर की कि मुकदमे में लंबी देरी ने मनीष सिसोदिया के शीघ्र सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने कहा कि शीघ्र सुनवाई का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता का एक पहलू है। बेंच ने कहा कि मनीष सिसोदिया को शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया है। हाल ही में जावेद गुलाम नबी शेख मामले में भी हम ऐसे ही निपटे थे। हमने देखा कि जब अदालत, राज्य या एजेंसी शीघ्र सुनवाई के अधिकार की रक्षा नहीं कर सकती है, तो अपराध गंभीर होने का हवाला देकर जमानत का विरोध नहीं किया जा सकता है। अनुच्छेद 21 अपराध की प्रकृति के बावजूद लागू होता है।

 

 

सांसद संजय सिंह ने किया फैसले का स्वागत

मनीष सिसोदिया को बेल मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये सत्य की जीत हुई है। पहले से कह रहे थे इस मामले में कोई भी तथ्य और सत्यता नहीं थी। जबरदस्ती हमारे नेताओं को जेल में रखा गया। 17 महीने तक जेल में रखा। क्या भारत के प्रधानमंत्री इस 17 महीने का जवाब देंगे। जिंदगी के 17 महीने जेल में डालकर बर्बाद किया। सुप्रीम कोर्ट का सिर झुकाकर नमन है। लंबे इंतजार के बाद न्याय मिला। एक फैसला आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया और एक-एक कार्यकर्ता के पक्ष में आया। सभी उत्साहित हैं।

 

 

केजरीवाल और सत्येंद्र सिंह भी बाहर आएंगे-संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली का नागरिक खुश है। सब मानते थे कि हमारे नेताओं के साथ जोर जबरदस्ती और ज्यादती हुई है। हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा है। वो भी बाहर आएंगे। केंद्र की सरकार की तानाशाही के खिलाफ जोरदार तमाचा है। कभी ईडी कोई न कोई जवाब दाखिल करने का बहाना बनाया। एक पैसा मनीष सिसोदिया के घर, बैंक खाते से नहीं मिला। सोना और प्रॉपर्टी नहीं मिला। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के लिए खुशखबरी है। हमें ताकत मिलेगी।
BREAKING : लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024….

BREAKING : लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024….

नई दिल्ली :- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। इस बिल का कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने जोरदार विरोध किया है। इस बिल को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा भी हुआ।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वक्फ बिल संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है। वक्फ बिल अधिकारों पर चोट है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संविधान पर एक मौलिक हमला है।

इस विधेयक के माध्यम से वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे। यह धर्म की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इसके बाद आप ईसाइयों, फिर जैनियों का पक्ष लेंगे। भारत के लोग अब इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बांग्लादेश में फंसे छत्तीसगढ़ के 600 लोग, सभी भारत वापस आने का कर रहे इंतजार…

बांग्लादेश में फंसे छत्तीसगढ़ के 600 लोग, सभी भारत वापस आने का कर रहे इंतजार…

 बांग्लादेश :- आरक्षण खत्म कर देने के आदेश को लेकर मचे बवाल प्रदर्शन और हिंसा के बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसने छत्तीसगढ़ में रहने वाले 600 से अधिक परिवारों को परेशान कर दिया है, दरअसल छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक लोग बांग्लादेश में फंस गए हैं। वही बांग्लादेश के प्रदर्शनकारी अल्पसंख्यक व हिन्दुओं पर निशाना साध रहे हैं, साथ ही उनके घर व मंदिरों में तबाही मचा रहे है, छत्तीसगढ़ के ये 600 लोग बांग्लादेश दो वक्त की रोजी रोटी कमाने के लिए गए हुए थे, लेकिन अब वहां इनका 2 मिनट चैन से सांस लेना भी दूभर हो गया है बांग्लादेश में चुनाव के हालात के बीच भारत के 19 हजार लोग भी वहां फंसे हुए हैं। सभी भारतीय काम करने के लिए पड़ोसी मुल्क में गए थे और हिंसा शुरू होने पर वहीं फंस गए। छत्तीसगढ़ के लोग भी हिंसा के बीच बंगालदेश के ढांका में फंसे हैं। बिलासपुर के विनोद शर्मा ( परिवर्तित नाम) भी बांग्लादेश के ढाका में फंसे हुए है। विनोद पिछले 4 साल से ढाका के निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार सहित वहीं रहते हैं। उनकी मां तथा अन्य परिजन बिलासपुर में रहते हैं, वही लगातार हिंसा की खबरों के बीच परिजन चिंता में है।बता दे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा के बीच 440 लोगों की जान चली गई जिसमें 14 पुलिसकर्मी भी है।

Election Date : राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Election Date : राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

 नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग में राज्यसभा की 12 सीट के लिए होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीट अलग – अलग कारण से रिक्त हो गई थी। अब चुनाव आयोग ने इन रिक्त सीटों पर चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है।  जारी अधिसूचना के अनुसार, इन 12 सीटों पर मतदान 3 सितंबर को होंगे। वही उम्मीदवार 26 और 27 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

 
 

एक ही साड़ी के फंदे पर झूले देवर-भाभी...जानिए पूरा मामला

एक ही साड़ी के फंदे पर झूले देवर-भाभी...जानिए पूरा मामला

 खण्डवा : खण्डवा के खालवा विकास खंड खालवा के दूरस्थ वन ग्राम गुलाई माल निवासी महिला पुरुष ने खेत मे फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खालवा पुलिस के अनुसार ग्राम गुलाई माल निवासी दिनेश व छमा पति रमेश जाति वारेला आपस में चचेरे देवर भाभी थे। दोनों तीन अगस्त से घर से लापता थे।मंगलवार को गुलाई से दो किलोमीटर दूर ग्राम बूटी मे अपने ही खेत मे सागौन के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे पर लटके पाए गए।

ग्रामीणों ने बताया की दिनेश की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। वही महिला के तीन बच्चें थे, जिसमे से एक लड़की की शादी भी हो चुकी थी। मंगलवार सुबह बागरिया पुत्र रुमा अपने खेत गया, जहाँ दोनों को पेड़ पर लटका देखकर ग्राम सरपंच सहित परिजनों व खालवा पुलिस को सुचना दी। घटना की सुचना मिलते ही खालवा थाना प्रभारी राजकुमार राठौर, हरसूद एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे जहाँ शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया। शवो का शव परीक्षण कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। खालवा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जाँच की जा रही हैं।

 
MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगह

MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगह

 भोपाल: MP विधानसभा ने 6 समितियों का गठन किया, सभापति और सदस्यों के नाम की घोषणा, इन विधायकों को मिली जगहकर दिया है जिसमें एक सभापति 11 – 11 सदस्यों को नियुक्ति की गई है, जिन विधायकों को इन समितियों में जगह दी गई है वे सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी दलों के हैं, मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर से जारी इन समितियों के नाम लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समितियां है।

विधानसभा ने लोक लेखा समिति में भंवर सिंह शेखावत को सभापति सभापति बनाया है, प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई को बनाया है वहीं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति सुश्री उषा ठाकुर को बनाया है इसी तरह स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के लिए रमेश मेंदोला को सभापति नियुक्त किया है, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबधी समिति के लिए बिसाहूलाल सिंह को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति महेंद्र हार्डिया को बनाया है।

 

 

रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार

 मुंबई। महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे। तभी आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था। शख्स की हरकतें संदिग्ध होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली।

ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए। बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि यह शव अरशद अली नाम के शख्स का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है। इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है।

शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की। पुलिस ने आरोपी शिवजीत को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जय चावड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस की मानें तो हत्या की घटना मुंबई के पायधुनी इलाके में हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को पायधुनी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

BREAKING: राजधानी में कल रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

BREAKING: राजधानी में कल रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

 राजस्थान  : राजधानी पिंक सिटी जयपुर शहर में कल 7 अगस्त को को तीज के त्योहार के दिन जयपुर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। आपको बता दें की जयपुर में तीज की सवारी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बार जयपुर में 7 अगस्त को तीज मनाया जाएगा। 6 अगस्त को तीज माता का सिंजारा मनाया जा रहा है।

जयपुर में 7 अगस्त को मनाया जाएगा तीज महोत्सव
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक नगरी जयपुर में 7 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तीज के त्योहार पर जनानी ड्योढ़ी से 7 और 8 अगस्त को परंपरागत शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकलेगी। सवारी त्रिपोलिया गेट से निकलकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी। तीज की सवारी के दौरान 150 कलाकार राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इस बार सवारी से पहले ही छोटी चौपड़ और तालकटोरे की पाल लोक नृत्य शुरू हो जाएंगे।

तीज की सवारी का होगा लाइव प्रसारण
उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार इस बार तीज की सवारी को लेकर खास तैयारी की गई है। पहली बार पर्यटन विभाग के सोशल प्लेटफार्म पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे देश और विदेश में घर बैठे लोग भी इसे देख सकेंगे। जयपुर शहर में कुछ जगहों पर एलईडी स्क्रीन पर भी सवारी दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

 
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट: राज्यपाल ले सकते हैं बड़ा फैसला

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट: राज्यपाल ले सकते हैं बड़ा फैसला

 Karnataka CM Siddaramaiah: बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ा फैसला आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा लिया जा सकता है। इस निर्णय का संबंध मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने से है।

 
सामाजिक कार्यकर्ता टीजे अब्राहम ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जाए। वहीं, मुख्यमंत्री की कैबिनेट ने राज्यपाल से अपील की है कि ऐसा न किया जाए। विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस इस मुद्दे पर दबाव बना रहे हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप है कि उन्होंने मैसूर के आवासीय इलाके में गैरकानूनी ढंग से 14 प्लॉट हासिल किए हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष ने मैसूर से बेंगलुरु के बीच एक हफ्ते की पदयात्रा शुरू की है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के विरोध-प्रदर्शन से ध्यान हटाने के लिए छह दिनों की रैली आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर राज्यपाल पर हमला करते हुए कहा कि वे भाजपा के हाथ का खिलौना बन गए हैं और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
 सिद्धारमैया और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं, जैसा कि इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट से पता चला है। दूसरी ओर, भाजपा और जेडीएस ने मुख्यमंत्री पर हमले जारी रखे हैं। कांग्रेस नेताओं ने अपनी रैली के दौरान जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारास्वामी पर भी हमला बोला है। कुमारास्वामी ने रविवार को भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को समाप्त करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और एनडीए को सत्ता में लाएंगे।
कौन हैं मोहम्मद यूनुस जो बन सकते हैं बांग्लादेश पीएम,हसीना आज लंदन के लिए होंगी रवाना

कौन हैं मोहम्मद यूनुस जो बन सकते हैं बांग्लादेश पीएम,हसीना आज लंदन के लिए होंगी रवाना

 बांग्लादेश :- बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से बवाल मचा हुआ है. नतीजा ये हुआ कि देश में तख्तापलट हो गया है. शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि हसीना के बाद देश का पीएम कौन होगा.

यूनुस और ग्रामीण बैंक को एक साथ माइक्रो क्रेडिट के माध्यम से नीचे से आर्थिक और सामाजिक विकास करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. साल 2009 में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था. 2010 में उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया. इसके साथ ही उन्हें कई और भी अवॉर्ड मिल चुके हैं.1961 से 1965 तक उन्होंने बांग्लादेश के चटगांव विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. उन्होंने वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की. बांग्लादेश में उन्होंने ग्रामीण बैंक की स्थापना की और माइक्रो ऋण कार्यक्रम भी शुरू किया था. साल 18 फरवरी 2007 को मोहम्मद यूनुस ने नागरिक शक्ति नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी. मोहम्मद यूनुस को श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप में बांग्लादेश की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी.-

ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय के चांसलर रहे

2011 में उन्होंने सास्किया ब्रुइस्टेन, सोफी ईसेनमैन और हंस रीट्ज के साथ मिलकर यूनुस सोशल बिजनेस – ग्लोबल इनिशिएटिव्स की सह-स्थापना की. साल 2012 में उन्हें स्कॉटलैंड के ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय का चांसलर बनाया गया. 2018 तक वह इस पद पर रहे. 1998 से 2021 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के निदेशक मंडल के सदस्य के तौर पर भी काम किया.

BREAKING : बांग्लादेश में बवाल के बीच राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM खालिदा जिया को रिहा करने के दिए आदेश

BREAKING : बांग्लादेश में बवाल के बीच राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM खालिदा जिया को रिहा करने के दिए आदेश

 ढाका : बांग्लादेश में बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा है कि बांग्लादेश में मंगलवार सुबह कर्फ्यू खत्म हो जाएगा. स्कूल और व्यवसाय फिर से खुलेंगे.

बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया (Khaleda Zia) को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया है

वही इससे पहले बांग्लादेश में सोमवार को बवाल बढ़ने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वो देश छोड़कर भारत पहुंच गईं. यहां उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सेफ हाउस में रखा गया है.बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था और 300 से ज्यादा लोग इसमें मारे जा चुके थे. बांग्लादेश की सेना ने  पीएम शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम आवास में सैकड़ों प्रदर्शनकारी घुस गए. इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं. वहीं, पड़ोसी मुल्क में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप है. पिछले महीने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र समूहों की हिंसा से पड़ोसी देश को भारी नुकसान हो रहा है.
BREAKING: एक ही परिवार के 4 बैगाओं की मौत...जानिए क्या है पूरा  मामला

BREAKING: एक ही परिवार के 4 बैगाओं की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

 अनूपपुर :- जिले में वैसे तो अनूपपुर स्वास्थ विभाग अपनी कामयाबी के डींगे हाक खुद की पीठ थपथपाते थकता नहीं है ! लेकिन शायद ही बीते कुछ वर्षो में जिले के बैगा जनजातीय क्षेत्रों में डायरिया की वजह से दर्जनों मौते न हुई हो ! चाहे ग्राम महोरा, कालाडाही, आमटोला, गढ़ीददार, चौरादादर,चारकुमार जैसे गांवो मे पहले देखने को मिला है। उसी क्रम में इस वर्ष की पहली चपेट ग्राम सालार गोंडी में दिखाई दी। जहाँ एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत 4 लोगो की मौत हो गई।

वही बचे अन्य 4 गंभीर रूप से डायरिया ग्रसित होने पर रेफर किया गया है।

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करपा के समुदायिक स्वास्थ केंद्र में आने वाले ग्राम सालारगोंदी में डायरिया का प्रकोप तबाही मचा रहा है बीते दिन दो दिनों में एक ही परिवार के 4 लोग काल के गाल में समा गए। जिसमे मां,बेटा,बहु और पेट में पल रहा 8 माह का नाती सामिल है ! जिसने अभी आंखे भी नही खोली थी वह स्वास्थ विभाग व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही से दुनिया झोड़ गया । इसी परिवार के बचे 4 लोग गंभीर पीड़ित पाए गए है जिन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बैगा जनजाति निवास वाले स्थानों में न तो शुद्ध पेय जल की व्यवस्था है और ना ही इन्हें सुगमता से इलाज मुहैया होता है यही वजह है की प्रति वर्ष 50 से अधिक जाने डायरिया,मलेरिया हैजा जैसी बीमारियों से जाति है विभाग तो अपना पल्ला झाड़ा लेते है लेकिन पीड़ित परिवार सदमे से कभी नही उभर पता, जहां अभी दो दिन के अंदर 4 मौतें हुई है वहा दर्जनों डायरिया से पीड़ित लोग बिना इलाज व गंदे पानी के साथ जीना और मरना के बीच फसे हुए है।जब इस पूरे मामले पर हमारी टीम ने पीड़ित परिवार से बात की तब उन्होंने बताया की मरने वालो को उल्टी दस्त की समस्या रही है लेकिन स्वास्थ विभाग अपना पल्ला झाड़ा रहा है।

शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 दिल्ली : हाई कोर्ट ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को बड़ा झटका दिया है, दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी है।बता दें सीबीआई मामले में गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। ⁠हाई कोर्ट ने जमानत के लिए निचली अदालत जाने को कहा है।

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह बिना किसी उचित कारण के किया गया था। हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की जमानत याचिका का भी निस्तारण कर दिया था और उन्हें राहत के लिए निचली अदालत में जाने की स्वतंत्रता दी थी।

HC फैसला सुरक्षित रखा था

हाई कोर्ट ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर अपना आदेश 17 जुलाई को सुरक्षित रखा था। आप ने कहा, “केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आबकारी नीति से जुड़े ईडी के धनशोधन मामले में पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है।”

बांग्लादेश में भारी बवाल, पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा और छोड़ा ढाका

बांग्लादेश में भारी बवाल, पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा और छोड़ा ढाका

 ढाका: बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। हसीना ने किसी सुरक्षित स्थान के लिए निकली हैं। इस बीच ढाका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कई अहम रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरनेट को पूरी तरह बंद दिया गया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं, जो सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर एएनआई से कहा "हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है। वर्तमान में उनका ठिकाना अज्ञात है। ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील है और प्रधानमंत्री के आवास पर भीड़ ने कब्जा कर लिया है।"

साथ हैं छोटी बहन

बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हुई हैं।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी

बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।

अंतरिम सरकार चलाएगी देश

रॉयटर्स के अनुसार बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। देश को अंतरिम सरकार चलाएगी।" आर्मी चीफ ने कहा, 'आपकी मांगें हम पूरी करेंगे, तोड़फोड़ से दूर रहें। आप लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम स्थिति बदल देंगे। मारपीट अराजकता संघर्ष से दूर रहिए। हमने सभी पार्टी के नेताओं से बात की है।

300 से अधिक लोगों की मौत

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।

सेना को किया गया तैनात

इस बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है। 

 

बाइक चलाते रोमांटिक हुआ कपल, करने लगा ये काम, वायरल हुई प्यार की कहानी

बाइक चलाते रोमांटिक हुआ कपल, करने लगा ये काम, वायरल हुई प्यार की कहानी

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सका है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार हैं- दो युवक और एक युवती। बाइक चला रहा युवक अपनी गति बनाए रखे हुए है, जबकि बीच में बैठा युवक वीडियो बना रहा है। यह सब कुछ बिना हेलमेट के हो रहा है। अचानक युवक ने पीछे मुड़कर युवती की ओर चेहरा करता है। युवती ने भी उसकी ओर अपना चेहरा किया और दोनों ने चलती बाइक पर एक-दूसरे के होठों पर किस कर लिया।

इंस्टाग्राम पर 'राजा इंस्टा 5464' के नाम से जाने जाने वाले युवक ने अपने चैनल पर कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए हैं, जहां वह और उसकी गर्लफ्रेंड चलती बाइक पर एक ही पोजीशन में किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उनके फॉलोअर्स के बीच में चर्चा का विषय बन गए हैं।

वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग इसे रोमांटिक और साहसी मान रहे हैं, जबकि दूसरों ने चलती बाइक पर हेलमेट के बिना इस तरह के व्यवहार को खतरनाक और असावधान बताया है। कई लोगों का कहना है कि चलती बाइक पर इस तरह का व्यवहार न केवल खुद को बल्कि अन्य सवारियों को भी जोखिम में डाल सकता है। हेलमेट न पहनने और ऐसी हरकतें करने से सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती हैं।

कई कमेंट्स में लोग युवक की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। बावजूद इसके कि यह न केवल खतरनाक है, बल्कि सड़क पर अन्य चालकों और सवारियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। इसके विपरीत, कुछ लोग इसे एक मजेदार और शानदार वीडियो के रूप में देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

 

 

साभार
livehindustan.com 

BREAKING : 10 बड़े IAS के तबादले, कई विभागों के प्रमुख सचिव बदले... देखे पूरी लिस्ट

BREAKING : 10 बड़े IAS के तबादले, कई विभागों के प्रमुख सचिव बदले... देखे पूरी लिस्ट

 भोपाल : मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है, शासन ने इसमें अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर तक के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। GAD द्वारा जारी आदेश में शासन में 1989 बैच के IAS अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया है वहीं 1990 बैच के एस एन मिश्रा कृषि उत्पादन आयुक्त की जगह अपर मुख्य सचिव गृह  विभाग नियुक्त किया है।

इन IAS अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव 

इसके अतिरिक्त शासन ने IAS केसी गुप्ता, संजय दुबे, अनिरुद्ध मुकर्जी, दीपाली रस्तोगी, डीपी आहूजा, विवेक कुमार पोरवाल संदीप यादव और सुदाम खांडे के प्रभार में भी परिवर्तन किया है और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, शासन के आदेश में कहा गया है जिन IAS अधिकारियों की नियुक्ति जिस पद पर हुई है उस पद का अतिरिक्त प्रभार सँभालने  वाले अधिकारी अब से उस प्रभार से मुक्त होंगे।

देखें आदेश –

 
 
- Advertisement -
 
 

 

केदारनाथ में फसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकला: मुख्यमंत्री डॉ यादव

केदारनाथ में फसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकला: मुख्यमंत्री डॉ यादव

 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।

BREAKING : कांग्रेस ने 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समिति का किया गठन...जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

BREAKING : कांग्रेस ने 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समिति का किया गठन...जानें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

 दिल्ली : कांग्रेस ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया।

 

सावन​ शिवरात्रि आज , कैसे करें व्रत पूजन और उद्यापन? शिव पुराण से जानें सही विधि

सावन​ शिवरात्रि आज , कैसे करें व्रत पूजन और उद्यापन? शिव पुराण से जानें सही विधि

 सावन की शिवरात्रि हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और खास मानी जाती है. यह पर्व श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. यह अवसर भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है. इस दिन, भक्तगण उपवास रखकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, और बेलपत्र चढ़ाते हैं, और पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं.

श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 2 अगस्त 2024 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन, 3 अगस्त को दोपहर के 3 बजकर 50 मिनट पर होगा. शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना निशिता काल में करना सबसे शुभ और उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि निशिता काल के दौरान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

ये 42 मिनट हैं सबसे ज्यादा शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल में भोलेनाथ की पूजा का शुभ समय शिवरात्रि के दिन देर रात 12 बजकर 6 मिनट से लेकर रात के 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसलिए इस शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों को 42 मिनट का शुभ समय मिलेगा. जिसमें पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी.

सावन शिवरात्रि व्रत पारण का समय

सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण शिवरात्रि के अगले दिन 3 अगस्त 2024 को किया जाएगा. व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने की विधि

शिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए सबसे पहले गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. भगवान शिव का अभिषेक लोटे से ही करना चाहिए. इसके बाद कच्चे दूध से अभिषेक करें. अब सामान्य जल से अभिषेक करें. आप अपनी इच्छा के अनुसार, पीतल के लोटे में दूध, दही, शहद, गंगाजल और जल मिलकर पंचामृत बना सकते हैं और इस पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं.

अभिषेक करने के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमी के पत्ते, पुष्प और फल आदि अर्पित करें. अब भगवान शिव के सामने धूप और दीपक जलाएं. इस दौरान भी मंत्र जाप या शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. पूजा का समापन भोलेनाथ की आरती के साथ करें.