BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने काट डाली पत्नी की जीभ, लहूलुहान पति को अस्पताल में किया गया भर्ती

विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने काट डाली पत्नी की जीभ, लहूलुहान पति को अस्पताल में किया गया भर्ती

 उत्तरप्रदेश। लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने पति की जीभ काट दी। पत्नी ने अपनी ही जबान से पति की जीभ काटी। जिसके बाद पति की जबान कटकर जबान कटकर जमीन पर गिर गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज के राधाग्राम एरिया में पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने गुस्से में दांतों से ने अपनी पति की जीभ काट दी। जिसके बाद पति की जबान कटकर जमीन पर गिर गई। पति की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के मूंह से खून निकलने लगा तो लोगों ने शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, कार ने स्कूटी सवार युवकों को घसीटा, एक की मौत

हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, कार ने स्कूटी सवार युवकों को घसीटा, एक की मौत

 नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा अभी हॉस्पिटल में भर्ती है। दिल्ली पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर ड्राइवर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे केशवपुरम थाने की दो पीसीआर वैन इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थीं। तभी उसमें सवार पुलिस कर्मियों ने देखा कि कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक टाटा जेस्ट कार ने एक्टिवा स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी। इस स्कूटी पर दो युवक बैठे थे। इसमें से एक युवक हवा में उछलकर कार की छत पर गिरा। वहीं, दूसरा युवक टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया, जबकि स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई।

इस हादसे के बाद आरोपियों ने कार रोकने की बजाय मौके से भगा दी, लेकिन पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने तकरीबन तीन सौ मीटर पीछा करने के बाद कार में सवार सभी 5 लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को अस्ताल पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में पाया गया है कि सभी कार सवारों ने शराब पी रखी थी। ये सभी छात्र हैं और शादी समारोह से लौटने के बाद इलाके में घूम रहे थे। उधर, स्कूटी सवार युवकों की पहचान कैलाश भटनागर और सुमित खारी के रूप में हुई है। दोनों जींस की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कैलाश भटनागर के रूप में हुई है, जबकि सुमित खारी का इलाज जारी है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304, के अलावा 304A/338/279/34 के तहत केस दर्ज किया गया है

52 लोगों के साथ है पत्नी का अफेयर, पति ने लगाया आरोप, HC ने कहा – महिला को नहीं बनाया जा सकता आरोपी

52 लोगों के साथ है पत्नी का अफेयर, पति ने लगाया आरोप, HC ने कहा – महिला को नहीं बनाया जा सकता आरोपी

 2008 में सान्या की शादी राहुल से हुई। 14 साल बाद सान्या और राहुल के बीच अनबन होने लगी, जो धीरे-धीरे मारपीट तक पहुंच गई। 24 अगस्त 2022 को राहुल ने पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की।

राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी दबंग प्रकृति की है। उसके 52 व्यक्तियों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। इनमें से दो प्रेमियों के नाम भी इस केस में भी शामिल हैं।

पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

सान्या ने भी 19 अक्टूबर 2022 को पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर उसका शोषण किया है।

पुरुषों के खिलाफ भेदभाव या आक्रामकता को बढ़ाने के लिए

घरेलू हिंसा कानून 2005 महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है न कि पुरुषों के खिलाफ भेदभाव या आक्रामकता को बढ़ाने के लिए है। जैसे- समाज में SC/ST से होने वाले भेदभाव को कम करने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम है।

हाईकोर्ट ने कहा कि घरेलू हिंसा कानून में महिला को आरोपी नहीं बनाया जा सकता

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने सान्या के खिलाफ समन जारी कर दिया। जिसे उसने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि घरेलू हिंसा कानून में महिला को आरोपी नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई पर रोक लगा दी है।

राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

 मध्य प्रदेश ( madhya pradesh)के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है।सरकार द्वारा 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए हैं।इसका लाभ ( profit)प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों मिलेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में नियमित शासकीय कर्मचारी 06 लाख 40 हजार हैं और 1 लाख 10 हजार कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी हैं. ऐसे में प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा. डीए ( DA)के बढ़ोत्तरी को लेकर जारी आदेश के अनुसार 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के दर में वृद्धि 01 जनवरी 2023 से लागू होगा।

अब 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 38 फीसदी हो गया

मध्य प्रदेश ( madhya pradesh)के कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था. जो अब 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 38 फीसदी हो गया है। बता दें की DA बढ़ने से न्यूनतम 15,500 रुपए वेतन पाने वालों को 625 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15000 रुपए वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 9000 रुपए प्रति महीने का लाभ मिलेगा

CG Job Alert : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, फील्ड आफिसर के 23 पद पर होगी भर्ती

CG Job Alert : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, फील्ड आफिसर के 23 पद पर होगी भर्ती

 CG Job Alert : बेमेतरा जिले में रोजगार उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र बेमेतरा जिला कार्यालय परिसर कक्ष क्रमांक-65 में 30 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से दोप. 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें नियोक्ता सुकिषान बायोप्लाण्ट बिलासपुर द्वारा फील्ड आफिसर के 23 पद, योग्यता 12वीं वेतनमान 9500-17500 आयु 20 से 32 वर्ष स्थल कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली हेतु भर्ती किया जायेगा। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Bank Holiday: आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल के चलते बैंकों में नहीं होगा कामकाज

Bank Holiday: आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल के चलते बैंकों में नहीं होगा कामकाज

 एक फरवरी को बजट पेश किए जाने से पहले बैंकों में लगातार चार दिनों तक कामकाज नहीं होगा।महीने के चौथे शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. रविवार को भी कोई कार्य नहीं होगा।

1.हर महीने के चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं. 28 जनवरी को भी चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

2. 29 जनवरी को रविवार है. इस दिन साप्‍ताहिक अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहते हैं।

3. 30 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कामकाज नहीं होगा।

4. 31 जनवरी को भी बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से बैंकों में कार्य नहीं होगा।

एनसीबीई, एसईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी

यूएफबीयू ने उससे जुड़ी एसोसिएशन एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एसईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया है. बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

दक्षिण अफ्रीका से भारत आएंगे और 12 चीते

दक्षिण अफ्रीका से भारत आएंगे और 12 चीते

 नई दिल्ली। भारत ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समझौते पर पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किये गये और 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कुनो पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने एक बयान में कहा कि एक दशक तक हर साल 12 चीतों को भेजने की योजना है। भारत ने अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

अधिकारी के मुताबिक, पिछले साल जुलाई से 12 दक्षिण अफ्रीकी चीते पृथक-वास में हैं और उनके इस महीने कुनो पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण उनके स्थानांतरण में देरी हुई। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों को जल्द ही जानवरों के हस्तांतरण के लिए वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधी कन्वेंशन के तहत एक निर्यात परमिट और एक प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि भारत ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है।

वन्य जीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधीकन्वेंशन एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है जिसका पालन राष्ट्र तथा क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण संगठन करते हैं। भारत भेजे जाने वाले इन 12 चीतों में से तीन को क्वाजुलु-नताल प्रांत में फिंडा पृथकवास बोमा में और नौ को लिम्पोपो प्रांत में रूइबर्ग पृथकवास बोमा में रखा गया है। उन्हें लेकर विमान जोहानिसबर्ग हवाईअड्डे से उड़ान भरेगा। अत्यधिक शिकार और आवासन क्षेत्र की कमी के कारण भारत में चीते पूरी तरह से लुप्त हो गए थे।

आखिरी चीता वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में देखा गया था जिसकी 1947 में मौत हो गई थी और 1952 में इस प्रजाति को भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर चीता पुनर्वास कार्यक्रम के तहत पांच मादा और तीन नर चीतों के पहले समूह को नामीबिया से भारत लाया गया और उन्हें कुनो के एक बाड़े में पृथक-वास में रखा गया था।

Suicide News Revealed : टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड केस में हुआ एक नया खुलासा…

Suicide News Revealed : टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड केस में हुआ एक नया खुलासा…

 इंदौर। Suicide News Revealed : मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड केस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिस आपत्तिजनक फोटो, वीडियो के कारण वैशाली को अपनी अमेरिका के मंगेतर से शादी टूटने का खतरा था वो गोवा में बनाया गया था। अगस्त 2021 में राहुल नवलानी और वैशाली दोनों गोवा घूमने गए थे। इसी दौरान ये वीडियो राहुल ने बनाया था। जब वैशाली की शादी तय हो गई थी तो उसे तोड़ने के लिए ही वीडियो, फोटो दूसरे इंस्टाग्राम आईडी से मंगेतर मितेश को भेजा गया था।

पुलिस ने बताई-

पुलिस चालान में बताया गया है कि दोस्त राहुल नवलानी के साथ एक्ट्रेस वैशाली अगस्त 2021 में गोवा घूमने गई थी। वहां दोनों होटल कासा बुटिक के रूम नंबर 9 में 23 से 25 अगस्त तक रुके थे, इस दौरान दोनों के बीच शादी तक की बात हुई और वादे-इरादे कर बैठे। इसी दौरान नहाते समय आरोपी राहुल ने वैशाली के वीडियो बनाया था।

मंगेतर ने अमेरिका से भेजा रिकॉर्ड

पुलिस ने इस वीडियो की अमेरिका से भेजे जाने की पुष्टि करने के लिए मंगेतर से भी रिकॉर्ड मांगे थे, जो उन्होंने ई-मेल के जरिए इंदौर पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इसमें भी राहुल और वैशाली के संबंधों की बात सामने आई है और फोटो, वीडियो की भी बात आ रही है।

राहुल को मिल चुकी है जमानत

17 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ने अपने इंदौर के घर में फांसी लगा ली थी जिसमें अपने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। राहुल कुछ दिन फरार रहने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया, कुछ दिन पहले ही उसकी जमानत हुई है। वहीं पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई थी।

पुलिस की कहानी काल्पनिक

वहीं आरोपी राहुल नवलानी के वकील राहुल पेठे का कहना है कि घटना के 90 दिन बाद भी वैशाली, आरोपी राहुल के जब्त 2 मोबाइल, आईपैड और लैपटॉप की जांच रिपोर्ट ही पुलिस अभी तक पेश नहीं कर पाई है। अभी तक फॉरेसिंक लैब से डाटा ही रिकवर नहीं हुआ है। पेठे ने बताया कि पुलिस ने बयानों के आधार पर काल्पनिक स्टोरी बनाई है। सुसाइड नोट में राहुल के टॉर्चर किए जाने की बात कही गई थी लेकिन कैसे, कब किया ये कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है।

दिग्विजय सिंह के बाद अब राशिद अल्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर खड़े किए सवाल

दिग्विजय सिंह के बाद अब राशिद अल्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर खड़े किए सवाल

 नई दिल्ली। केंद्र की भाजपा  सरकार द्वारा देशहित में किए गए पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा विवादित बयानबाजी का सिलसिला थम नहीं रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बाद अब  कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सेना द्वारा किए बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए। उन्होंने   कहा कि हमें अपने सुरक्षा बलों पर भरोसा है, लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। सरकार का कहना है कि उसके पास  वीडियो है तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अपने दावों का वीडियो दिखाए।बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने 23 जनवरी को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया था कि सीआरपीएफ के कर्मियों को हवाई मार्ग से श्रीनगर से दिल्ली भेजने के बल के अनुरोध पर सरकार सहमत नहीं हुई और 2019 में पुलवामा में एक आतंकी हमले में 40 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी।  वे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया. वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा: कड़कती ठंड में राहुल के साथ टी शर्ट में दिखे उमर अब्दुल्ला

भारत जोड़ो यात्रा: कड़कती ठंड में राहुल के साथ टी शर्ट में दिखे उमर अब्दुल्ला

 श्रीनगर। सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंची है। श्रीनगर में इन दिनों शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो 3 डिग्री पर है । श्रीनगर में भीषण ठंड के बीच राहुल गांधी पहले की तरह अपने अंदाज में टी-शर्ट में ही वॉक करते दिखे वहीं उनका साथ देने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में पहुंचे। बता दें कि आज श्रीनगर में  3 डिग्री की कड़कती ठंड पड़ रही है ऐसे में राहुल के साथ उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में नज़र आ रहे है।

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने 370 को लेकर कहा कि हमसे राज्य का दर्जा छीना नहीं जाना चाहिए था।  370 की लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे। 8 साल से यहां चुनाव नहीं हुए हैं । ये चाहते हैं कि हम विधानसभा चुनाव के लिए भीख मांगे लेकिन हम भिखारी नहीं हैं. हम चुनाव के लिए हाथ नहीं फैलाएंगे। 

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री US एयरफोर्स में ब्रिगेडियर जनरल के पद के लिए हुए नामांकित

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री US एयरफोर्स में ब्रिगेडियर जनरल के पद के लिए हुए नामांकित

 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी को वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल के ग्रेड में नियुक्त करने के लिए नामित किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, बाइडन ने वायु सेना के कर्नल चारी को गुरुवार को वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल के ग्रेड में नियुक्त करने के लिए नामित किया। उनके नामांकन को सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जो सभी शीर्ष नागरिक और सैन्य नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान करती है।

अंतरिक्ष यात्री के रूप में सेवाएं दे रहे

चारी फिलहाल ‘नेशनल एअरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के टेक्सास स्थित जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में क्रू-3 के कमांडर एवं अंतरिक्ष यात्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से एअरोनॉटिक्स में परास्नातक और मैरीलैंड स्थित यूएस नेवल टेस्ट पायलट स्कूल से स्नातक कर रखा है।

स्पेसएक्स के क्रू-3 मिशन के कमांडर रह चुके

वह कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स वायु सैनिक अड्डे पर 461वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर और ए-35 इंटीग्रेटेड टेस्ट फोर्स के निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भेजे जाने वाले स्पेसएक्स के क्रू-3 मिशन का कमांडर चुना गया था।

चारी के पास 2,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव

चारी के पास 2,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। ब्रिगेडियर जनरल अमेरिकी वायु सेना का एक सितारा जनरल ऑफिसर रैंक है। यह कर्नल के ठीक ऊपर और मेजर जनरल के नीचे होता है।

INCOVACC Vaccine: दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें कितनी होगी इसकी कीमत

INCOVACC Vaccine: दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें कितनी होगी इसकी कीमत

 नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में नेजल कोविड वैक्सीन लॉन्च कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन इनकोवैक (iNCOVACC) को लॉन्च किया। बता दे की नाक के जरिये दिए जाने वाली यह पहली भारत निर्मित वैक्सीन है। iNCOVACC वैक्सीन को पहले नाम दिया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 दिसंबर, 2022 को भारत बायोटेक को इस नेजल वैक्सीन को बनाने की मंजूरी दी थी।

नाक के जरिए दी जाएगी वैक्सीन
बता दें कि यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लगेगी। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) नाक के जरिए स्प्रे करके दी जाएगी, मतलब वैक्सीन लेने वाले के बांह (Arm) पर टीका नहीं लगाया जाएगा। इससे पहले अन्य कंपनियों की जितनी भी वैक्सीन दी गईं, उनका बांह पर टीका लगाया जाता है। लेकिन इंट्रा नेजल (Intranasal) की 2-2 ड्रॉप नाक के दोनों छेद में डाली जाएगी। इस वैक्सीन को लगाने में किसी तरह का दर्द भी नहीं होगा।

जानकरी के अनुसार नेजल टीके बीबीवी154 को हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक के रूप में वयस्कों में सीमित उपयोग के लिए नवंबर में भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) की मंजूरी मिली थी। भारत बायोटेक के पहले जारी एक बयान के अनुसार, iNCOVACC की प्राइवेट अस्पतालों में इसकी कीमत 800 रुपये होगी। जबकि भारत सरकार और राज्य सरकारों के लिए 325 रुपये प्रति डोज में उपलब्ध होगी।

कैप्टन बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गवर्नर, कुछ समय पहले ही बीजेपी में हुए थे शामिल

कैप्टन बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गवर्नर, कुछ समय पहले ही बीजेपी में हुए थे शामिल

 पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया बाद में इसका विलय बीजेपी में कर दिया था।

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके है। जिसके बाद से कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। बता दें कि हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

NEWS : मैग्नेटो मॉल में फिल्म पठान का विरोध करने बड़ी संख्या में पहुंचे बजरंगी

NEWS : मैग्नेटो मॉल में फिल्म पठान का विरोध करने बड़ी संख्या में पहुंचे बजरंगी

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्मपठान का चल रहे शो को रूकवाया, मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस।  पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर जिला अध्यक्ष भीम साहु समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो गई है। यह साल की पहली कंट्रोवर्सी और बड़ी फिल्म मानी जा रही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से इस फिल्म का विरोध किया जा रहा था। वहीं एक बार फिर से पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर राजधानी रायपुर के सिनेमा हाल में विरोध किया गया।

तेलीबांधा थाना इलाके का मामला-

रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके मैग्नेटो माल में फिल्म पठान का विरोध करने बड़ी संख्या में बजरंग दल के लोग पहुंचे। वहीं बीच में ही चलती फिल्म के शो को रूकवाया। साथ ही थियेटर के बाहर ही जमकर हंगामा भी किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर जिला अध्यक्ष भीम साहु समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया ले लिया है।

रायपुर में मल्टीप्लेक्स के बाहर कड़ी सुरक्षा

25 जनवरी को रायपुर के अलग-अलग मल्टीप्लेक्स में पठान मूवी रिलीज की गई है। बीते दिन फिल्म के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई थी। ताकि किसी भी तरह की विवाद या तोड़फोड़ की स्थिति ना बने। जिसके लिए सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सभी जगह की गई थी। तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल, पंडरी, विधानसभा सहित अन्य जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है

गौरतलब है कि पठान फिल्म ने एडवांस बुकिंग के रिकार्ड तोड़ दिया है, लेकिन इस फिल्म का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का एक गीत बेशर्म रंग जबसे रिलीज हुआ है, तभी से विवादों में आ गया है। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकनी पहनने का विरोध हो रहा है। रिलीज से पहले पठान पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए थे।

28 साल की बहू 70 साल के ससुर पर आया दिल, बेटे की मौत के बाद मंदिर में रचाई शादी…

28 साल की बहू 70 साल के ससुर पर आया दिल, बेटे की मौत के बाद मंदिर में रचाई शादी…

 उत्तरप्रदेश। Ajab-Gajab News : गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के 70 वर्षीय कैलाश यादव का 28 वर्षीय पुत्रवधू पूजा से मंदिर में विवाह करने की फोटो इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। कैलाश यादव बड़हलगंज थाने में चौकीदार है। पत्नी की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। कैलाश ने चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे की मृत्यु के बाद बहू की शादी किसी अन्य जगह करा दी थी। मगर वह वहां से चली आई। इसके बाद वह अपने पहले वाले ससुराल कैलाश के घर रह रही थी। इसी बीच अब इंटरनेट मीडिया पर उसके शादी का फोटो वायरल हुआ तो लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है। आसपास लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

हत्या के मामले में 2 को आजीवन कारावास

हत्या कर शव छिपाने का आरोप सिद्ध होने पर जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी ने चौरी चौरा थाना क्षेत्र के विलारी गांव निवासी नीरज यादव व रूपेश साहनी को आजीवन कारावास एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष का कारावास अलग से भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जयनाथ यादव का कहना था कि वादी रामसिंह यादव चौरी चौरा थाना क्षेत्र के केवला चक का निवासी है। 10 दिसंबर, 2014 की शाम करीब छह बजे वादी की भतीजी रीतम को फोन कर अभियुक्त बुलाए और उसे बाइक पर बैठाकर भगा ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर शव ग्राम अयोध्या चक रेलवे लाइन ट्रैक पर डाल दिए। अगले दिन इसकी सूचना वादी को हुई तो उसने मुकदमा दर्ज कराया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सजा सुनाई।

इनकी पत्नी की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। कैलाश के 4 बच्चों में तीसरे नंबर की बहू पूजा के पति की मृत्यु के बाद अपनी जिंदगी कहीं और बसाने वाली थी। लेकिन इसी बीच ससुर का दिल बहू पर आ गया। इसके बाद उम्र और समाज के बंधनों की जंजीर तोड़ दोनों ने मंदिर में जाकर एक-दूजे के साथ सात फेरे ले लिए।

SUICIDE NEWS : पूर्व भाजपा पार्षद ने परिवार समेत की आत्महत्या, इस वजह से उठाया कदम…

SUICIDE NEWS : पूर्व भाजपा पार्षद ने परिवार समेत की आत्महत्या, इस वजह से उठाया कदम…

 मध्यप्रदेश। SUICIDE NEWS : विदिशा एक हैरान करने वाला खबर सामने आया है जहा पूर्व भाजपा पार्षद ने परिवार समेत जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने बेटों की बीमारी से परेशान था। इसी से तंग आकर परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली।

घटना गुरुवार शाम की बताई गई है। भाजपा के पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा घर पर ही थे। पहले मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा- ‘ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी ना दें यह बीमारी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीएमडी, प्रार्थना।’, मिश्रा की यह पोस्ट वायरल होते ही परिचित व रिश्तेदारों को किसी अनहोनी को अंदेशा हुआ और वे उनके घर पहुंचे। वहां मिश्रा दंपती व दोनों बेटों को गंभीर हालत में तड़पते हुए पाया। मिश्रा दंपती व दोनों बेटों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बताया जा रहा है कि मिश्रा के करीबियों के अनुसार जब वे उनके घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से मिश्रा के घर का दरवाजा तोड़ा गया। घर में संजीव मिश्रा, उनकी पत्नी नीलम मिश्रा, बेटा अनमोल (13) तथा सार्थक (7) बेहोश हालत में मिले। मिश्रा की पूरे परिवार समेत खुदकुशी की खबर मिलते मौके पर पहुंचे विदिशा के भाजपा नेता व पुलिस व प्रशासन के अधिकारी। विदिशा के भाजपा नेता इस घटना से बेहद व्यथित हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि मिश्रा ऐसा भी कदम उठा सकते हैं।

IND vs NZ 1st T20 : इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला T20 मैच आज, जानिए प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 1st T20 : इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला T20 मैच आज, जानिए प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

 नई दिल्ली: IND vs NZ 1st T20 : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. एक बार फिर कप्तान हार्दिक पंड्या के पास न्यूजीलैंड को हराने की चुनौती होगी.

पिच रिपोर्ट-

झारखंड का मैदान स्पिनरों के लिए काफी फायदेमंद होता है. यहां गेंदबाजों को काफी ग्रिप और टर्न मिलती है और पहले टी20 में भी कुछ इसी तरह की उम्मीद है. यहां फर्स्ट इनिंग्स का टोटल करीब 160 रनों के आस पास का रहता है. वही दूसरे पारी का औसत 110 के आस-पास ही रह जाता है.

रांची की पिच पर 3 बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए है. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को निराशा का सामना करना पड़ता है. कुल 3 मुकाबलों में 2 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत हुई है. यहां ड्यू फैक्टर भी काम करता है. ऐसे में टीम इंडिया इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.

IND vs NZ 1st T20 : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

टीम इंडिया :- शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, उमरान मलिक, शिवम मावी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

टीम न्यूजीलैंड :- फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चापमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, हेनरी शिपले, ब्लेयर टिकनर।

Crime News : 7 बच्चों के पिता को शादीशुदा साली से हुआ Love, परिवारवालों ने पकड़कर पीटा, दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, जानिए पूरा मामला…

Crime News : 7 बच्चों के पिता को शादीशुदा साली से हुआ Love, परिवारवालों ने पकड़कर पीटा, दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, जानिए पूरा मामला…

 पानीपत  हरियाणा के पानीपत से एक जीजा-साली के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 7 बच्चों के पिता को अपनी शादीशुदा साली से प्यार हो गया और उसे भगाकर ले गया। अब महिला के परिजनों ने इश्कबाज़ दमाद को पकड़ कर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। करीब 15 घंटों तक उसे  बांधकर न्यूड करके जमकर पीटा। इतना ही नहीं उसे यूरिन तक पिलाया।

यह शर्मशार करने वाली घटना पानीपत की है। जहां पीड़ित युवक को उसके ससुराल वालों ने उसे किडनैप कर जानवरों की तरह रवैया अपनाया। महिला के परिवार वालों ने दामाद के साथ 15 घंटे तक अत्याचार किया। उसे निर्विस्त्र करके पीटा, उसका दुष्कर्म किया, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, यूरीन पिलाया और नाक भी रगड़वाई।

पीड़ित युवक केपरिजनों ने बताई कहानी

पीड़ित युवक के चाचा ने पुलिस को जानकारी दी कि वह करनाल के रहने वाले हैं। उसके भतीजे की शादी करनाल में हुई थी। लेकिन भतीजे और उसकी शादीशुदा साली के बीच प्रेम प्रसंग बन गए। फिर वह साली को भगाकर ले गया था। इसी बात से ससुराल वाले उससे खुन्नस खाए बैठे थे। वह सारेआम धमकी दे चुके थे कि वह जहां भी मिलेगा उसे जिंदा नहीं छोडेंगे।

वहीं मामले चांदनी बाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद करनाल के घरौंडा थाने से जीरो एफआईआर दर्ज होकर उनके पास आई है। अब केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CRIME NEWS : पिता बना हैवान : पति-पत्नी के विवाद में गई 10 माह के मासूम की गई जान

CRIME NEWS : पिता बना हैवान : पति-पत्नी के विवाद में गई 10 माह के मासूम की गई जान

 उत्तरप्रदेश। CRIME NEWS : महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आया है। जहां पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पति ने 10 माह के मासूम बेटे की पटकर हत्या कर दी। बच्चे की मां बेटे का शव गोद में लेकर थाने पहुंची और पति की खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परसामलिक थानाक्षेत्र के झिंगटी गांव निवासी चंद्रशेखर चौधरी उर्फ झिनक नेपाल के रुपंदेही जिले में एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। मंगलवार रात वह नेपाल से घर पहुंचा था। पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर नाराज पत्नी आस्था चौधरी अपने दस माह के मासूम बच्चे को गोद में लेकर मायके जाने लगी। महिला ने बताया कि गुस्से में पति ने उसकी गोद से बच्चा छीना और जमीन पर जोर से पटक दिया। मासूम की मौके पर मौत हो गई है।

Nasal vaccine launch : इंडिया में लॉन्च हुई COVID-19 की पहली नेजल वैक्सीन, जानिए क्या है कीमत?

Nasal vaccine launch : इंडिया में लॉन्च हुई COVID-19 की पहली नेजल वैक्सीन, जानिए क्या है कीमत?

 नई दिल्ली /  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज गुरुवार को भारत बायोटेक के नेजल COVID-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च कर दी है. भारत बायोटेक ने दिसंबर में ऐलान किया था कि वह इंट्रानेजल वैक्सीन को सरकार को 325 रुपये  और निजी टीकाकरण केंद्रों को 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी.

 

‘‘कोविड-19 इंट्रानेजल टीका’’ (बीबीवी154) तीसरे चरण के नियंत्रित चिकित्सकीय परीक्षण में सुरक्षित, वहनीय और प्रतिरोधी क्षमता से युक्त साबित हुआ है. टीका निर्माता ने बताया कि बीबीवी154 को विशेष तौर पर नाक के रास्ते देने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही नाक से टीका देने की प्रणाली को इस तरह से डिजाइन व विकसित किया गया है जिससे यह निम्न व मध्य आय वाले देशों के लिए किफायती हो.

कंपनी ने कहा, ‘‘ इंट्रानेजल टीका, बीबीआई154 श्वांस मार्ग के ऊपरी हिस्से में एंटीबॉडी पैदा करता है, जिससे कोविड-19 के संक्रमित करने और प्रसार करने की संभावित क्षमता कम करने में मदद मिलती है. इस दिशा में और अध्ययन की योजना बनाई गई है.’’

बीबीवी154 की प्राथमिक खुराक (शुरुआती दो खुराक) के तौर पर प्रभाव और कोविड-19 के अन्य टीके (कोविशील्ड या कोवैक्सीन) की दो शुरुआती खुराक लेने वालों को तीसरी खुराक के तौर पर बीबीवी154 देने पर होने वाले असर का आकलन करने के लिए दो अलग-अलग और साथ-साथ क्लीनिकल परीक्षण किए गए.

डीसीजीआई ने अलग से कंपनी को कोवैक्सीन के साथ बीबीवी154 (इंट्रानेजल)की प्रतिरोधक क्षमता और सुरक्षा की तुलना करने के लिए तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण करने की भी अनुमति दी थी. यह परीक्षण नौ स्थानों पर करने की अनुमति दी गई थी.a