BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Big Breaking : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज…

Big Breaking : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज…

 भोपाल। Big Breaking : मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर आई है। यहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें फोन पर दी गई है। इस धमकी के बाद उनके अनुयायियों और समर्थकों में रोष व्याप्त है।

फोन पर दी धमकी

धमकी देने वाले ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। सिर्फ जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ बमीठा थाना में FIR दर्ज कराई गई है।

FIR दर्ज…

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम छतरपुर जिला के बमीठा थाने के अंतर्गत गढ़ा गांव में स्थित है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने फआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि लोकेश गर्ग को फोन कर के धमकी दी गई है।

CRIME NEWS : नर्सिंग होम में मरीज की पत्नी से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : नर्सिंग होम में मरीज की पत्नी से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

  झारखंड। CRIME NEWS : जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती मरीज की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जामताड़ा के एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में नर्सिंग होम के दो स्टाफ शांति प्रसाद महतो व विनय को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इन दोनों के अलावा एक नर्स व एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को नर्सिंग होम पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि पूरी घटना की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है. जिसमें नर्सिंग होम का एक कर्मी घायल हो गया.

पीड़िता के अनुसार उसने चिल्लाने की भी कोशिश की लेकिन दोनों युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यही नहीं दोनों ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी देते हुए गाली गलोच की। घटना को लेकर जामताड़ा पुलिस ने एक नर्स, एक चिकित्सक सहित अन्य दो कर्मियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पीड़िता की स्थिति खराब रहने के कारण एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

गोलीबारी की घटनाओं से दहला देश, 2 छात्रों समेत 11 की मौत

गोलीबारी की घटनाओं से दहला देश, 2 छात्रों समेत 11 की मौत

 अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी की घटना से हिल गया है। यहां 12 घंटे के भीतर तीन फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इनमें 2 छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हुई। 2 दिन पहले लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यहां हाफ मून बे इलाके में शूटिंग की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे इलाके में हुई घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बीते सप्ताह भी कैलिफोर्निया के गोशेन में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करारा दिया था।

स्कूल में फायरिंग

अमेरिका के आयोवा स्थित एक स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है। गोलीबारी की घटना के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले को सोच समझकर अंजाम दिया गया था। ये टारगेट किलिंग है। हालांकि इसके पीछे क्या मकसद था इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फायरिंग की तीसरी घटना देर रात शिकागो के एक अपार्टमेंट में हुई। इसमें 2 लोगों की जान चली गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया की घटना को अंजाम देने में कई लोग शामिल थे। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।

संदिग्ध हालत में मिली 8 बंदरों की लाश, ग्रामीणों जताई हत्या की आशंका

संदिग्ध हालत में मिली 8 बंदरों की लाश, ग्रामीणों जताई हत्या की आशंका

 राजस्थान। भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक साथ 8 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि बंदरों को मारकर यहां फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से बंदरों का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही है।

बंदरों के शव पहाड़ी कस्बे के गाजुका इलाके में सड़क के किनारे झाड़ियों में मिले हैं। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण सुबह जंगल की तरफ गए तो उन्हें मरे हुए बंदर दिखाई दिए। लोगों ने गाजुका गांव जाकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर गांव वाले बड़ी तादाद में जमा हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

पहाड़ी थाना अधिकारी ने कहा कि व्यस्क बंदरों के शव नहीं हैं, ये बंदर के बच्चे हैं। पहली नजर में लगता है कि बंदरों को या तो सड़ा गला खाना दिया गया है, इससे ये फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए या फिर बंदरों से परेशान होकर किसी ने जहरीला खाना खिलाया है, इससे इनकी मौत हो गई। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।

‘गर्भपात कराना है या नहीं, यह चुनना महिला का अधिकार’, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

‘गर्भपात कराना है या नहीं, यह चुनना महिला का अधिकार’, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

  महाराष्ट्र। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला को 32 हफ्ते के गर्भ का अबॉर्शन करवाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार महिला का है कि उसे अपनी गर्भावस्था को जारी रखना है या फिर इसे खत्म करना है। ये फैसला मेडिकल बोर्ड नहीं ले सकता है। हाईकोर्ट ने बताया कि याचिकाकर्ता गर्भावस्था के 33 सप्ताह तक अबॉर्शन करवा सकती है। गर्भ में रहा बच्चा अगर गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जैसे छोटा सिर, दिमाग के जुड़ी दिक्कतें हैं तो महिला अपनी मर्जी से इसका फैसला कर सकती है।

जस्टिस गौतम पटेल और एसजी डिगे की बेंच ने कहा, याचिकाकर्ता के अधिकारों को कानून के दायरे में आने के बाद कैंसिल करना अदालत का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने अपने फैसले में मेडिकल बोर्ड के विचारों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मेडिकल बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि भले ही गर्भावस्था में गंभीर असामान्यताएं हैं, लेकिन तब भी महिला अबॉर्शन नहीं करवा सकती है।

बोर्ड ने पक्ष रखते हुए कहा कि ऐसे समय में गर्भावस्था लास्ट स्टेज पर होती है, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला 20 जनवरी को दिया। एक मां और महिला के रूप में सभी याचिकाकर्ता के लिए महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इंसान को गर्भधारण करने में सक्षम होना चाहिए और आत्मनिर्णय लेना चाहिए।

अबॉर्शन के लिए की थी मांग

महिला ने 29 सप्ताह में सोनोग्राफी के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे के माइक्रोसेफली (असामान्य रूप से छोटा सिर और मस्तिष्क) और लिसेंसेफली (चिकना मस्तिष्क) सहित कई दिक्कतें पाई थीं। महिला ने इन दिक्कतों के कारण अस्पताल में अबॉर्शन के लिए कहा था, जिसपर मेडिकल बोर्ड ने देर से गर्भधारण की अवस्था का हवाला देते हुए अनुरोध को अस्वीकार कर लिया और कहा कि यह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में ठीक किया जा सकता है।

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत 30 दिसंबर को उसे ससून जनरल अस्पताल, पुणे में भर्ती कराया गया, जिसने विसंगतियों की पुष्टि की, जहां एक मेडिकल बोर्ड ने देर से चरण का हवाला देते हुए उसके एमटीपी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट ने याचिका दायर की थी।

TECHNOLOGY : जल्द लांच होगी Honda City, जाने इसके नए फीचर के बारे में

TECHNOLOGY : जल्द लांच होगी Honda City, जाने इसके नए फीचर के बारे में

 भारतीय बाजार में होंडा सिटी लोकप्रिय कार में से एक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने इस पॉपुलर कार को इस साल फेसलिफ्ट वर्जन में उतारने के लिए तैयार है। इससे पहले पहले होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन भी पिछले साल लॉन्च किया गया था, जो इस समय बिक्री पर उपलब्ध है।आइये जानते हैं 2023 Honda City सेडान के बारे में।

कयास लगाया जा रहा है कि कार निर्माता अपडेटेड लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट को घटा या बढ़ा सकती है। कुछ समय पर टेस्टिंग के दौरान इस सेडान को स्पॉट किया गया था। जिसमें मामूली बदलाव देखने को मिलते हैं। इस सेडान के बदलावों में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और ट्वीक्ड टेललैंप्स शामिल हैं।

इसमें थोड़ा बदला हुआ बम्पर, बड़े पैमाने पर एयर डैम और अपडेटेड फॉग लैंप असेंबली भी मिलेगी। इसके इंटीरियर लेआउट में कोई बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, सेडान में वायरलेस चार्जर और वैटिलेटेड सीटें हो सकती हैं।

दरवाजे के किनारों के आसपास साइड स्कर्ट भी दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार का पिछला हिस्सा नए स्टाइल वाले रियर बंपर के साथ आएगा। उम्मीद की जा रही है कि 2023 Honda City फेसलिफ्ट में केबिन के अंदर कुछ बदलाव होंगे।

हमारा मानना ​​है कि नए मॉडल में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एक संशोधित इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई कनेक्टेड कार तकनीक मिल सकती है। इसी तरह के बदलाव भारत-स्पेक मॉडल पर भी पेश किए जा सकते हैं, जो 2023-24 में किसी समय आने की संभावना है।

BIG NEWS : राज्यपाल दे सकते हैं इस्तीफा ! जिम्मेदारियों से मुक्त होने की जताई इच्छा, पीएम मोदी से की बात

BIG NEWS : राज्यपाल दे सकते हैं इस्तीफा ! जिम्मेदारियों से मुक्त होने की जताई इच्छा, पीएम मोदी से की बात

  मुंबई। BIG NEWS : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना बाकी बचा जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की है।”

सभी प्रकार की राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की जताई इच्छा

उन्होंने कहा, “संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है।” उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल साल से अधिक समय के दौरान महाराष्ट्र की जनता से जो प्यार और स्नेह मिला है, मैं उसको कभी नहीं भूल सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा पीएम मोदी से प्यार और स्नेह मिला है और इस बारे में भी मुझे इसी प्रकार की उम्मीद है। मालूम हो कि पीएम मोदी 19 जनवरी को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुंबई में थे।

राज्यपाल बनने के बाद नाखुश- कोश्यारी

इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह राज्यपाल बनने के बाद नाखुश हैं और उन्हें लगता है कि वह सही जगह पर नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें खुशी तभी महसूस होती है, जब संन्यासी राजभवन में आते हैं। मालूम हो कि कोश्यारी को सितंबर 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी

Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी

 मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालो के लिए जुड़ा नया अपडेट आया है।इस अपडेट( update) को सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. हर महीने का राशन व‍ितरण 15 तारीख तक होना होता है। लेकिन कुछ ज‍िलों में अभी तक भी राशन का व‍ितरण नहीं  हो पाया है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट ( media repott)का कहना है

चावल पहुंचने को लेकर अध‍िकार‍ियों ने इस संबंध में कहा क‍ि जल्‍द दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। चावल राशन की दुकानों पर पहुंचने के बाद व‍ितरण शुरू कर द‍िया जाएगा।व‍ितरण व्‍यस्‍था में गड़बड़ी के चलते जनवरी में कार्ड धारकों को राशन ( ration)म‍िलने में पहले भी देरी हुई है।

दुकानों पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नहीं

बताया जा रहा है कि दुकानों ( shop)पर चावल  ( rice)का कोटा मौजूद नहीं होने से प्‍वाइंट ऑफ सेल्‍स मशीन (PoS) राशन व‍ितरण की अनुमत‍ि नहीं दे रही। ऐसे में राशन कार्ड धारक न चाहकर भी इंतजार ( wait) के ल‍िए मजबूर हैं।

BIG NEWS : 25 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, सीएम फ्री में देने जा रहे है घर बनाने के लिए जमीन

BIG NEWS : 25 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, सीएम फ्री में देने जा रहे है घर बनाने के लिए जमीन

 सिंगरौली। मध्य प्रदेश MP की जनता को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज सिंगरौली दौरा है। इस दौरान वे जनता को बड़े तोहफे देने जा रहे है। एक तरफ जहां सीएम किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे तो दूसरी तरफ बेघर गरीबों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा।

निशुल्क भूमि खंड का होगा आवंटन

Hitgrahiyo ko milegi jameen: इसके अलावा जिन परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं है,उनकी स्वयं की भूमि नहीं है ऐसे हितग्राहियों को निशुल्क भूमि खंड का आवंटन किया जाएगा। सीएम शिवराज आवासीय भू अधिकार योजना के तहत 25,412 हितग्राहियों को आवास के लिए निशुल्क भूखंड आवंटित करेंगे। सभी परिवार को 60 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।

आज कई कार्यों का होगा शिलान्यास

Hitgrahiyo ko milegi jameen: सीएम शिवराज कई कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। जिसमें 35 करोड़ 7 लख रुपए की राशि बरगवां बैढन मार्ग लेवल क्रॉसिंग के लिए दी जाएगी। इसके अलावा 248 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। 60 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से खनन प्रौद्योगिकी संस्थान तैयार होंगे।33 करोड़ रुपए से बैढन में जबकि चकरिया में 31 करोड़ रुपए की लागत से सीएम राइज स्कूल का शिलान्यास होगा।

12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने Google ने किया ऐलान, इस वजह से लिया गया फैसला…

12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने Google ने किया ऐलान, इस वजह से लिया गया फैसला…

 नई दिल्ली : गूगल की मूल कंपनी (अल्फाबेट) Alphabet ने शुक्रवार को बदलती आर्थिक वास्तविकता का हवाला देते हुए वैश्विक स्तर पर करीब 12,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। जो बड़े पैमाने पर पुनर्गठन करने वाली लेटेस्ट अमेरिकी तकनीकी दिग्गज बन गई। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने नाटकीय डवलपमेंट की अवधि देखी है।

उस डवलपमेंट से मेल खाने और उसे बढ़ावा देने के लिए हमने आज की तुलना में एक अलग इकॉनोमिक रियलिटी के लिए काम पर रखा है। पिचाई ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए उत्पाद क्षेत्रों और कार्यों में एक कठोर समीक्षा की है कि हमारे लोग और भूमिकाएं एक कंपनी के रूप में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं के अनुरूप हों। हम जिन भूमिकाओं को खत्म कर रहे हैं, वे उस समीक्षा के परिणाम को दर्शाती हैं।

सितंबर 2022 के अंत में अल्फाबेट ने दुनिया भर में करीब 187,000 श्रमिकों को रोजगार दिया। कुल वर्कफोर्स का 6 प्रतिशत से थोड़ा अधिक कर रही है। पिचाई ने कहा कि अमेरिकी कर्मचारियों को कटौती के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है जबकि स्थानीय श्रम कानूनों के कारण अन्य देशों में कटौती में अधिक समय लगेगा। पिचाई ने कहा कि कटौती विभागों, कार्यों, जिम्मेदारी के स्तरों और क्षेत्रों में होगी। तथ्य यह है कि ये परिवर्तन Googlers के जीवन को प्रभावित करेंगे, मुझ पर भारी है, और हम उन निर्णयों के लिए पूरी जिम्मेदारी लेते हैं जो हमें यहां ले आए।

 

Transfer Breaking : IAS, IPS सहित 16 अधिकारियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

Transfer Breaking : IAS, IPS सहित 16 अधिकारियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

 हिमाचल। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 16 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 4 IAS अधिकारी, 4 IPS अधिकारी और 8 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। ये आदेश शनिवार को जारी किए गए थे।

CG Accident Breaking : भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग जिंदा जले

CG Accident Breaking : भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग जिंदा जले

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे( road accident) में कार सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतना भयानक था कि दो कार सवार लोगों की जलकर मौत ( death)हो गई। घटना रतनपुर रोड( ratanpur) का है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नए वेतनमान का मिलेगा लाभ, सरकार ने किया ऐलान

7th Pay Commission : कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नए वेतनमान का मिलेगा लाभ, सरकार ने किया ऐलान

 7th Pay Commission पर खुशखबरी( good news)सामने आई है. दरअसल, नए साल 2023 की शुरुआत से पहले ही पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने घोषणा की थी कि कॉलेजों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तहत भुगतान किया जाएगा. ऐसे में उन टीचर्स( teachers) को काफी फायदा होगा।

7वां वेतन आयोग

Guest Faculty और Part Time Lecturers कोसातवें वेतन आयोग के साथ-साथ हॉलिडे बेनेफिट भी दिया जाएगा।

राज्य सरकार का एक बड़ा कदम बताया,

फैसले की सराहना करते हुए इसे राज्य सरकार का एक बड़ा कदम बताया, जो पिछले छह वर्षों से लंबित था. संशोधित वेतन संरचना के तहत शिक्षकों संयुक्त रूप से 280 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा. पंजाब सरकार ने एक बयान में कहा कि फंड या संशोधित वेतन का संवितरण राज्य के खजाने से जारी किया जाएगा.

Jallikattu 2023 : खूनी खेल! जल्लीकट्टू के दौरान 14 साल के बच्चे को बैल ने रौंदा, मौत

Jallikattu 2023 : खूनी खेल! जल्लीकट्टू के दौरान 14 साल के बच्चे को बैल ने रौंदा, मौत

 धर्मपुरी गांव में आयोजित जल्लीकट्टू कार्यक्रम को देखने आए 14 वर्षीय लड़के को सांड ने रौंद दिया। उसकी तत्काल मौत हो गई।

गोकुल अपने रिश्तेदारों के साथ जल्लीकट्टू देखने गया था। बैल ने उसके पेट में वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गोकुल को तुरंत धर्मपुरी सरकारी अस्पताल (hospital) जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित ( dead declare) दिया गया।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

धर्मपुरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोकुल कैसे घायल हुआ था।

Adani Shares :गौतम अडानी एक बार फिर लोगों को करेंगे मालामाल, आने वाले हैं इन 5 कंपनियों के IPO

Adani Shares :गौतम अडानी एक बार फिर लोगों को करेंगे मालामाल, आने वाले हैं इन 5 कंपनियों के IPO

 भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और अरबपति उद्योगपति गौतम  अडानी( gautam adani) एक बार फिर लोगों को मालामाल कर सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसा Adani Wilmar के शेयर्स( shares) ने किया।

मीडिया रिपोर्ट्स में अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर सिंह के हवाले से कहा गया है कि अगले 3 से 5 साल में अडानी समूह की 5 कंपनियां शेयर बाजार में जाने के लिए तैयार हैं. इसमें अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड और अडानी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

कंपनी का डाटा सेंटर बिजनेस ( business)जी से बढ़ रहा

कंपनी का डाटा सेंटर बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. जबकि कंपनी के मेटल और माइनिंग काम में एल्युमीनियम, कॉपर और माइनिंग सर्विसेस का काम आएगा, जो तरक्की कर रहा है।

सौतेली मां ने 7 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सौतेली मां ने 7 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 उत्तर प्रदेश। बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सौतेली मां ने सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

बहेड़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम की सात साल की बेटी रश्मि की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। घनश्याम ने अपनी पत्नी भारती के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पूछताछ में भारती ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

घनश्याम ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी और तब उसकी बेटी रश्मि चार साल की थी। रश्मि के बेहतर पालन पोषण लिए उसने भारती से शादी कर ली। भारती के पहले पति से दो बेटे थे। जिन्हें घनश्याम ने पिता के तौर पर अपना लिया। शुक्रवार दोपहर बाद जब घनश्याम घर लौटा तो रश्मि नहीं दिख रही थी। उसने भारती से रश्मि के बारे में पूछा जिसने बताया कि वह कमरे में सो रही है। घनश्याम ने जब कमरे में जाकर रश्मि का हाथ पकड़कर उठाया तो वह नहीं उठी। बीमार समझकर वह रश्मि को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शाम को रश्मि का शव दफनाने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले गांव की महिलाओं ने उसके गले पर निशान देखे साथ ही आंखें भी चढ़ी हुई थी। जिससे उन्हें शक हुआ। भारती का रश्मि के साथ खराब व्यवहार था। इसलिए थोड़ी ही देर में गांव में हत्या की चर्चा फैल गई। क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर श्रवण यादव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। रश्मि की सौतेली मां भारती को थाने ले जाया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर भारती ने स्वीकार किया कि घनश्याम उसके बच्चों से ज्यादा ध्यान रश्मि का रखता था। इसके चलते उसने रश्मि की हत्‍या कर दी।

दर्दनाक हादसा : मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दंपती और बेटे की मौत, 3 घायल

दर्दनाक हादसा : मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दंपती और बेटे की मौत, 3 घायल

 उत्तर प्रदेश। औरैया जिले के बिधूना के कुदरकोट थाना इलाके के गोपियापुर गांव में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने मलबा हटाया और लोगों को निकाला। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात पौने बारह बजे इंद्रवीर राठौर (45) के मकान की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। दीवार गिरने और चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाया, लेकिन तब तक इंद्रवीर राठौर, पत्नी शकुंतला (42)और एक बेटे विकास (12) की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे अनुराग(10), आकाश(15) और अंशू (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बिधूना अस्पताल पहुंचाया गया। आकाश और अंशू को सैफई रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गोवा जा रही फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, किया गया डायवर्ट, इतने यात्री सवार

गोवा जा रही फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, किया गया डायवर्ट, इतने यात्री सवार

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। इसके बाद विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। विमान में 240 यात्री सवार हैं। विमान में यात्रियों के अलावा सात क्रू के सदस्य भी हैं। बताया गया है कि यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट AZV2463 जिसका संचालन अजुर एयर की तरफ से किया जाता है, उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही इसे डायवर्ट कराया गया। बम की सूचना वाला ईमेल मिलने के बाद दबोलिम एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया और गोवा पुलिस, क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ डॉग स्क्वॉड को एहतियात के तौर पर तैनात कर दिया गया।

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव...फेकें गए पत्थर, टूटे शीशे

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव...फेकें गए पत्थर, टूटे शीशे

 Vande Bharat Express : बिहार के कटिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पत्थर फेकें गए। जब वंदे भारत एक्सप्रेस कटिहार डिवीजन के दालखोला स्टेशन से गुजर रही थी तो अचानक आवाज आई। C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है। मौके पर CRPF पहुंची लेकिन पथराव करने वालों को नहीं पकड़ पाई।

आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि बिहार से हाल ही में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन पर हमले हो चुके हैं।

Vande Bharat Express : इन रूटों पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

1- दिल्ली से वाराणसी (यूपी)
2- अंबाला/ऊना (हिमाचल प्रदेश)
3- कटरा (जम्मू और कश्मीर)
4- चेन्नई-मैसूर
5- मुंबई-गांधीनगर
6- बिलासपुर-नागपुर
7- हावड़ा-जलपाईगुड़ी
8-सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

 बिहार। मधेपुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार रात यह घटना हुई है। यहां 25 वर्षीय युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। युवक पंजाब की मंडी में रहकर काम करता था। वह करीब दो महीने पहले घर आया था। तब से वह घर पर ही रह रहा है।

युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके से वापस नहीं लौटी। इस बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार भी है।