BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ हुई कुत्ता और कुत्तिया की शादी, टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, देखें VIDEO

धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ हुई कुत्ता और कुत्तिया की शादी, टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, देखें VIDEO

 Dog Marriage : उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में अनोखी शादी (Marriage) देखने को मिली. आपने धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ इंसानों की शादी होते खूब देखा होगा, लेकिन यूपी (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में कुत्ता (DOG) और कुत्तिया की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां टॉमी (Tommy) और जैली (Jaily) की धूमधाम से शादी हुई. टॉमी दूल्हा बना और जैली दुल्हन बनी. इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया, टॉमी और जैली ने साथ फेरे लिए. शादी पूरी तरह उसी प्रकार से हुई जैसे इंसानों की होती है।

दरअसल अलीगढ़ के सुखरावaली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी के 8 माह के टॉमी नाम के डॉगी की शादी अतरौली में टिकरी रायपुर के निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह की 7 माह की मादा डॉगी जैली से तय हुआ. राम प्रकाश ने दिनेश चौधरी के घर जाकर रिश्ते की बात की और टॉमी और जैली की शादी तय कर दी, जिसके बाद धूमधाम से यह शादी हुई।

पूरे गांव को दी दावत

टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को तय की गई. शादी का आयोजन बहुत धूमधाम से हुआ. जैली की तरफ से आए लोगों ने टॉमी के तरफ के लोगों को तिलक लगाए. ढोल नगाड़ों के साथ बारात शादी स्थल पर पहुंची. शादी में बकायदा पूरे गांव में दावत दी गई. शादी में देसी घी का खाना परोसा गया, जिसे आस-पड़ोस के कुत्तों में भी बांटा गया. पंडित जी की मौजूदगी में टॉमी और जैलि के 7 फेरे करवाए गए.

शादी में टॉमी और जैली के गले में फूल माला पहनाकर दोनों पक्षों ने टॉमी और जैली को आशीर्वाद दिया. महिला पुरुष सभी ने ढोल नगाड़ों की धुन पर ठुमके लगाए. इसके बाद लोगों को खाना परोसा गया. टॉमी के मालिक दिनेश ने बताया कि इस शादी के लिए लगभग 40,000-45,000 रुपये खर्च किए.

BIG NEWS : “मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में लाया जाए या नहीं…?”, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

BIG NEWS : “मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में लाया जाए या नहीं…?”, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

 सुप्रीम कोर्ट supreme court  ने मैरिटल रेप को अपराध के दायरे में लाने की मांग वाली याचिकाओं पर बड़ा कदम उठाया है. वैवाहिक बलात्‍कार को अपराध के दायरे में लाया जाए या नहीं, इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 15 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट 14 मार्च से इस मामले पर अंतिम सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष तीन मार्च तक लिखित दलीलें दाखिल करें. सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले का बड़ा असर होगा. हमने कुछ महीने पहले सभी हितधारकों से विचार मांगे थे. हम इस मामले में जवाब दाखिल करना चाहते हैं.

वैवाहिक दुष्‍कर्म के मामले पर सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच ने की सुनवाई की. दरअसल, पिछले साल 16 सितंबर को मैरिटल रेप अपराध है या नहीं? इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट परीक्षण करने को तैयार हो गया था. इस मामले में केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था. इससे पहले 11 मई 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट के दो जजों ने इस मामले पर अलग-अलग फैसला दिया था.

भारतीय कानून में मैरिटल रेप कानूनी अपराध नहीं है. इसे अपराध घोषित करने की मांग को लेकर कई संगठनों की ओर से लंबे वक्त से मांग उठ रही है. 11  मई को मैरिटल रेप अपराध है या नहीं, इस पर दिल्ली हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच का बंटा हुआ फैसला सामने आया था. इस मामले की सुनवाई के दौरान दोनों जजों की राय एक मत नहीं दिखी. सुनवाई के दौरान जहां पीठ की अध्यक्षता करने वाले जस्टिस राजीव शकधर ने मैरिटल रेप अपवाद को रद्द करने का समर्थन किया. वहीं, जस्टिस सी हरि शंकर ने कहा कि आईपीसी के तहत अपवाद असंवैधानिक नहीं है और एक समझदार अंतर पर आधारित है. इसी के चलते दोनों जजों ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रस्तावित किया था.

याचिकाकर्ता ने IPC की धारा 375( रेप) के तहत मैरिटल रेप को अपवाद माने जाने को लेकर संवैधानिक तौर पर चुनौती दी थी. इस धारा के अनुसार, विवाहित महिला से उसके पति द्वारा की गई यौन क्रिया को दुष्कर्म नहीं माना जाएगा, जब तक कि पत्नी नाबालिग न हो. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने के मामले में पक्ष रखने के लिए बार-बार समय मांगने पर केंद्र सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई थी. अदालत ने केंद्र को समय प्रदान करने से इनकार करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. पीठ के समक्ष केंद्र ने तर्क रखा था कि उसने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस मुद्दे पर उनकी टिप्पणी के लिए पत्र भेजा है।

Union Budget 2023 से पहले वित्त मंत्री का बयान, 5 लाख तक की आय पर कोई नया टैक्स नहीं; जानें और क्या कहा

Union Budget 2023 से पहले वित्त मंत्री का बयान, 5 लाख तक की आय पर कोई नया टैक्स नहीं; जानें और क्या कहा

 वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश होने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है, लेकिन इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इवेंट बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और उनका दर्द समझ सकती हूं। सरकार की ओर से अब तक पांच लाख रुपये से कम कमाने वाले लोगों पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया।

इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग के जीवन को आसान करने के लिए स्मार्ट शहरों का निर्माण और मेट्रो रेल नेटवर्क विकसित करने जैसे कई उपाय किए हैं।

 

पूंजीगत खर्च बढ़ा रही सरकार

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2020 के बजट से सरकार लगातार अपने पूंजीगत खर्च को बढ़ा रही है और चालू वित्त वर्ष में ये 35 प्रतिशत बढ़कर 7.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ केंद्र सरकारी बैंकों की आर्थिक सेहत सुधारने और एनपीए कम करने के लिए कई बिंदुओं पर कार्य कर रहा है।

मुफ्त राजनीतिक घोषणाओं पर निशाना साधा

राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के दौरान की जाने वाली मुफ्त घोषणाओं पर इवेंट में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें (राजनीतिक दलों को) पूछना चाहिए कि क्या चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा किए गए वादे राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए पूरे किए जा सकते हैं।

वैवाहिक दुष्कर्म मामले में SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 15 फरवरी तक मांगा जवाब

वैवाहिक दुष्कर्म मामले में SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 15 फरवरी तक मांगा जवाब

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक दुष्कर्म के अपराधीकरण की मांग वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को केंद्र सरकार से इस मामले में 15 फरवरी तक जवाब मांगा।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से 15 फरवरी 2023 को या उससे पहले मामले में जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा।

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले का बड़ा असर होगा। पीठ ने मेहता से कहा, “क्या आप कोई प्रतिवाद दायर करना चाहते हैं, यदि कोई हो तो।” शीर्ष अदालत ने विभिन्न उच्च न्यायालयों को निर्णय लेने देने के बजाय मामले को स्वयं लेने का फैसला किया।

मार्च में होगी सुनवाई

मामले को मार्च में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा और पीठ ने सभी पक्षों को 3 मार्च तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया। मेहता ने पीठ को सूचित किया कि सरकार ने इस मामले पर राज्य सरकारों के विचार मांगे थे। पिछले साल मई में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद वैवाहिक दुष्कर्म के अपराधीकरण पर “विभाजित विचार” व्यक्त किए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के अपवाद पर चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने एक पति को अपनी पत्नी से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मुकदमे को चलाने की अनुमति दी थी। मई में शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पति की याचिका पर नोटिस जारी किया था।

ट्रांसजेंडर को दोस्त ने उतारा मौत के घाट, चाकू गोदकर ली जान

ट्रांसजेंडर को दोस्त ने उतारा मौत के घाट, चाकू गोदकर ली जान

 नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी में 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर की उसके पुरुष मित्र और एक अन्य ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू से गोद कर ट्रांसजेंडर को मौत के घाट उतारा।

घटना आश्रम इलाके के हरीनगर में स्थित ट्रांसजेंडर के फ्लैट में 10 जनवरी को हुई। आरोपियों की पहचान हिमांशु कुमार (20) और उसके सोनू कुमार (21) के रूप में हुई है। ट्रांसजेंडर ने हिमांशु को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह दोनों के संबंधों के बारे हिमांशु के पिता को बता देगा।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हिमांशु मृतक का पुराना दोस्त था और अकसर फ्लैट पर आया-जाया करता था। हालांकि, पैसे नहीं देने पर दोनों के संबंधों को सार्वजनिक किए जाने की कथित धमकी मिलने के बाद उसने ट्रांसजेंडर की हत्या की साजिश की।

Tax Free : बजट से पहले सरकार ने दी खुशखबरी, इस चीज पर हो गया टैक्स माफ, लोगों की हुई मौज!

Tax Free : बजट से पहले सरकार ने दी खुशखबरी, इस चीज पर हो गया टैक्स माफ, लोगों की हुई मौज!

 देश में भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के जरिए बैंकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पर माल एवं सेवा कर यानी GST नहीं लगेगा। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि यूपीआई ने अकेले दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के 782.9 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का रिकॉर्ड बनाया है. वहीं जीएसटी ( GST)के मुख्य आयुक्तों को भेजे एक सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा कि प्रोत्साहन सीधे सेवा के मूल्य से जुड़ी सब्सिडी से संबंधित है।

कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा

डेबिट कार्ड और कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) द्वारा दिए गए प्रोत्साहन पर जीएसटी नहीं लगेगा।

BJP National Meeting :मिशन 2024 की रणनीति, नड्डा का कार्यकाल, नौ राज्यों में चुनाव…राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से

BJP National Meeting :मिशन 2024 की रणनीति, नड्डा का कार्यकाल, नौ राज्यों में चुनाव…राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से

 भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल और 17 जनवरी को दिल्ली में हो रही है। बता दे इस मीटिंग( meeting) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंसन सेंटर के बीच भव्य रोड शो करेंगे। एक किमी के रोड शो के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकार उनका स्वागत करेंगे। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) सत्ता में वापसी पर गंभीर विमर्श होगा

बैठक में इन राज्यों में सत्ता बचाने और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी पर गंभीर विमर्श होगा। खासतौर से छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को केंद्र की सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

BREAKING : नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत की खबर, राहत बचाव कार्य जारी

BREAKING : नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत की खबर, राहत बचाव कार्य जारी

 Nepal Aircraft Crash: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रविवार सुबह 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। इसी कारण से एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया। हादसे के वक्त येती एयरलाइंस के इस प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। वहीं नेपाली मीडिया के अनुसार, इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है।

छह साल की बच्ची का अपहरण कर दी गई बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

छह साल की बच्ची का अपहरण कर दी गई बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

 दिल्ली। कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आयीं है। जहाँ बच्ची के परिजनों ने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि- आरोपी बच्ची के परिजनों का जानकार है। बच्ची कापसहेड़ा इलाके में ही अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है।

बताया जाता है कि 12 जनवरी की शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संदिग्ध आरोपित उसके पास आया और उससे बातें करने लगा। इसके बाद बच्ची गायब हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित कुछ देर बाद बच्ची को अपने साथ लेकर पास के जंगली इलाके की ओर चला गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने पड़ोस और रिश्तेदारों के पास बच्ची की तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तब उन्होंने हार थक कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की देखनी शुरू की। गली नम्बर5 में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने इस शख्स की फोटो परिजनों को दिखाया, जिसके बाद उसकी पहचान कर तलाश शुरू की गई। अलग दिन तड़के बच्ची का शव पुलिस टीम को एक पूर्व क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव की पहचान कर परिजनों को मामले की सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर बच्ची को जंगल ले गया था। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने किया है। पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। माना जा रहा है कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी इसलिए उसने की हत्या कर दी। इस वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चले इसलिए उसने बच्ची के शव को नाले में फेंक दिया था।

Vande Bharat Express: अब इस राज्य में भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस! पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Vande Bharat Express: अब इस राज्य में भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस! पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 नई दिल्ली: मकर संक्रांति के अवसर पर PM मोदी ने देश को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Vande Bharat Express: इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो अपने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत को लेकर जिस तेजी से काम हो रहा है, वह सराहनीय है।

15 दिनों के अंदर दूसरी ट्रेन
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह, 2023 की पहली ट्रेन है। हमारे देश में 15 दिनों भीतर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। यह दिखाता है कि भारत में कितनी तेजी से वंदे भारत अभियान प्रगति कर रहा है। यह देश की ट्रेन है। इसकी रफ्तार के कितने ही वीडियो लोगों के दिलों-दिमाग में छाए हुए हैं।

जहां-जहां गति, वहां प्रगति: मोदी
Vande Bharat Express: पीएम ने कहा, जब कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर साथ मिल जाते हैं तो यह सपनों को हकीकत से जोड़ता है। यह मैन्यूफैक्चरिंग को मार्केट से जोड़ता है। टैलेंट को उचित प्लेटफार्म से जोड़ता है। कनेक्टिविटी अपने साथ विकास की संभावनाओं का विकास करता है।

Vande Bharat Express: उन्होंने कहा, जहां-जहां गति है, वहां प्रगति है। हमने वह समय भी देखा है, जब हमारे यहां विकास और आधुनिक कनेक्टिविटी का लाभ बहुत ही कम लोगों को मिलता था। इससे देश में एक बहुत बड़ी आबादी का समय सिर्फ आने-जाने में ही खर्च हो जाता था। इससे सामान्य नागरिक, मध्यम वर्ग का नुकसान होता था। आज भारत उस पुरानी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत ट्रेन इसका एक बहुत बड़ा सबूत और प्रतीक है। जब इच्छाशक्ति होती है तो बड़े से बड़े मुश्किल लक्ष्यों को भी पाया जा सकता है।

CRIME NEWS : छह साल की बच्ची का अपहरणकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार…

CRIME NEWS : छह साल की बच्ची का अपहरणकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार…

 दिल्ली। CRIME NEWS : कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आयीं है। जहाँ बच्ची के परिजनों ने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि- आरोपी बच्ची के परिजनों का जानकार है। बच्ची कापसहेड़ा इलाके में ही अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है।

बताया जाता है कि 12 जनवरी की शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संदिग्ध आरोपित उसके पास आया और उससे बातें करने लगा। इसके बाद बच्ची गायब हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित कुछ देर बाद बच्ची को अपने साथ लेकर पास के जंगली इलाके की ओर चला गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने पड़ोस और रिश्तेदारों के पास बच्ची की तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तब उन्होंने हार थक कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की देखनी शुरू की। गली नम्बर5 में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने इस शख्स की फोटो परिजनों को दिखाया, जिसके बाद उसकी पहचान कर तलाश शुरू की गई। अलग दिन तड़के बच्ची का शव पुलिस टीम को एक पूर्व क्रिकेटर के फार्म हाऊस के बाहर नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव की पहचान कर परिजनों को मामले की सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर बच्ची को जंगल ले गया था। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने किया है। पुलिस को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। माना जा रहा है कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी इसलिए उसने की हत्या कर दी। इस वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चले इसलिए उसने बच्ची के शव को नाले में फेंक दिया था।

Transfers Breaking : 10 IAS अफसर और 3 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Transfers Breaking : 10 IAS अफसर और 3 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

 पंजाब। Transfers Breaking : पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी के चलते आज पंजाब सरकार ने 10 IAS अफसर और 3 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए है।

 
 

 अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:-

BIG NEWS : संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने परमानेंट करने का लिया फैसला

BIG NEWS : संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने परमानेंट करने का लिया फैसला

 BIG NEWS : झारखंड सरकार ने संविदाकर्मियों को गिफ्ट दिया है। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को परमानेंट करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की नौकरी अब नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस संबंध में विभाग के उपसचिव ध्रुव प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक को पत्र लिखकर संविदाकर्मियों का विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है। चिट्ठी में कर्मियों का प्रतिवेदन दो स्तर पर मांगा है।

पहले प्रतिवेदन में वैसे कर्मियों का प्रतिवेदन मांगा गया है, जो केंद्र या राज्य प्रायोजित योजना को छोड़ अन्य प्रकार के संविदाकर्मी हैं। जबकि, दूसरी श्रेणी में वैसे अनुबंध कर्मियों का प्रतिवेदन मांगा गया है, जो केंद्र या राज्य प्रायोजित योजना के तहत अनुबंध पर कार्यरत हैं। पत्र में ये भी कहा गया कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने 13 नवंबर 2020 को निर्देश जारी किया था।

राज्य सरकार के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अधीन विभिन्न कार्यालयों व स्वास्थ्य संस्थानों में अनुबंध/संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवाशर्तों में सुधार एवं नियमितीकरण किया जाना है। इसके निमित्त विस्तृत प्रतिवेदन 22 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाए।

झारखंड NHM के तत्कालीन अभियान निदेशक की अध्यक्षता में अनुबंधकर्मियों के समायोजन को लेकर एक कमेटी गठित की गयी थी। समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों के विरुद्ध एनएचएम में कार्यरत अनुबंधकर्मियों के समायोजन की अनुशंसा की गयी।

चाकू की नोंक पर युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने प्रेमी के सामने की शर्मनाक करतूत

चाकू की नोंक पर युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने प्रेमी के सामने की शर्मनाक करतूत

 तमिलनाडु। कांचीपुरम जिले में 20 साल की एक युवती के साथ चाकू की नोंक पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती के प्रेमिका के सामने घिनौनी वारदात को अंजान दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ गुरूवार को बाहर गई थी। कांचीपुरम जिले के एक दूरदराज के इलाके में नकाब पहने शराब के नशे में धुत दो युवकों ने कपल को देखते ही सबसे पहले उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के साथ उसके प्रेमी के सामने चाकू की नोंक पर कथित रूप से गैंगरेप किया।

चार अन्य पुरुष बाद में दो नकाबपोश पुरुषों में शामिल हो गए और महिला के साथ रेप किया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छठे की तलाश की जा रही है जो फरार है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

 
62 साल के शख्स ने लिव-इन पार्टनर पर फेंका तेजाब, महिला अस्पताल में भर्ती

62 साल के शख्स ने लिव-इन पार्टनर पर फेंका तेजाब, महिला अस्पताल में भर्ती

 मुंबई। शहर के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस थाना इलाक में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर के पर तेजाब से हमला कर दिया। घटना में महिला झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते शुक्रवार सुबह की है, जब महिला पानी की टंकी भरने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी 62 वर्षीय महेश पुजारी आया और महिला पर तेजाब फेंक दिया। हमले में घायल महिला की उम्र 54 साल बताई जा रही है। दोनों कल्बादेवी के पास एक चाल में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी पार्टनर से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह तेजाब लेकर लौटा और महिला के ऊपर डाल दिया। तेजाब से झुलसी महिला को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों 25 साल से साथ रहे थे। पुजारी की नशे की आदत के चलते दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

इस जिले में एक साथ 150 प्रधान पाठकों को नोटिस, मिड डे मील में बरती गई थी लापरवाही

इस जिले में एक साथ 150 प्रधान पाठकों को नोटिस, मिड डे मील में बरती गई थी लापरवाही

 मिड डे मील में लापरवाही को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विकासखंड बगीचा के 150 प्रधान पाठकों को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में सभी प्रधान पाठकों को जवाब तलब किया गया है।

दरअसल मिडडे मिल की ऑनलाइन इंट्री में लापरवाही को लेकर बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही थी। इस योजना की ऑनलाइन इंट्री में प्रधानपाठकों की लापरवाही पर लिया गया है। जांच में पाया गया कि करीब 150 प्रधानपाठक हैं, जिन्होंने ऑनलाइन इंट्री नहीं की है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि प्रतिदिन एमडीएम लाभवान्वित बच्चों की संख्यात्मक इंट्री ऑनलाइन गवर्मेंट के पोर्टल में की जानी है। यह इंट्री मोबाइल एप के माध्यम से प्रधानपाठकों के द्वारा की जानी है, लेकिन 150 प्रधानपाठक की लापरवाही से इंट्री नहीं हो सकी है। नतीजन इंट्री नहीं होने के कारण आबंटन प्रभावित हो सकता है और हजारों स्कूली बच्चे दोपहर के भोजन से वंचित हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, 3 बार आया धमकीभरा फोन, जांच में जुटी पुलिस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, 3 बार आया धमकीभरा फोन, जांच में जुटी पुलिस

 Nitin Gadkari : केंद्रीय परिवहन मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है. दाऊद के नाम पर तीन बार कॉल आई है. नागपुर कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर धमकी दी गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 100 करोड़ की रकम मांगी गई है. रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी की कॉल आते ही गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस की जांच शुरू कर दी है.

 
बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है. सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर नितिन गडकरी के 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नितिन गडकरी को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस दोषी की तलाश कर रही है.
 
3 बार आया धमकीभरा फोन
 
बताया जा रहा है कि नितिन गडकरी को धमकीभरा फोन 3 बार आ चुका है. पहली बार फोन सुबह 11:29 बजे, दूसरी बार 11:35 बजे और तीसरी बार आज दोपहर 12:32 बजे आया. फिलहाल पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन गडकरी के पीआर ऑफिस पहुंच गए हैं और पूछताछ की जा रही है.
दोस्त के सामने ही बदमाशों ने लूट ली कॉलेज छात्रा की आबरू! अंधेरे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर…पढ़ें मानवता को शर्मसार कर देने वाला ये मामला

दोस्त के सामने ही बदमाशों ने लूट ली कॉलेज छात्रा की आबरू! अंधेरे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर…पढ़ें मानवता को शर्मसार कर देने वाला ये मामला

 कांचीपुरम: तमिलनाडु के कांचीपुरम से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

Gangrape: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता और उसका पुरुष मित्र गुरुवार की रात करीब 7 बजे एक निजी स्कूल की संपत्ति के पास बात कर रहे थे, तभी पांच लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। फिर उन्होंने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Gangrape: मौका पाकर पीड़िता और उसका दोस्त भाग निकले और अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे, जिन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। महिला ने पुलिस को बताया था कि अंधेरा होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई, लेकिन एक आरोपी ने दूसरे विमल को पुकारते हुए सुना।

Gangrape: इसके बाद पुलिस ने विमल को विपाडू गांव में ढूंढ निकाला और भागने की कोशिश करने पर उसे घेर लिया। विमल के माध्यम से, तमिलनाडु पुलिस ने अन्य चार को ढूंढ निकाला, जिनकी पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के रूप में हुई है। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आफताब ने आरी से काटी थी श्रद्धा वालकर की हड्डियां, पोस्टमार्टम एनालिसिस में खुलासा

आफताब ने आरी से काटी थी श्रद्धा वालकर की हड्डियां, पोस्टमार्टम एनालिसिस में खुलासा

 नई दिल्ली। देश को झकझोर कर रख देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम विश्लेषण (एनालिसिस) करवाया। एम्स में मंगलवार को पोस्टमार्टम एनालिसिस हुआ। पोस्टमार्टम एनालिसिस से पता चला कि हड्डियों को आरी से काटा गया था। अब दिल्ली पुलिस जनवरी के आखिरी हफ्ते में साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

इससे पहले 10 जनवरी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। वहीं आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है। कोर्ट ने अधिकारियों को आफताब को गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

यह था मामला
बता दें, आफताब पूनावाला पर उसके साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही श्रद्धा वालकर की 18 मई, 2022 को कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने, उसके शव के 35 टुकड़े करके उन्हें तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित आवास में 300 लीटर के फ्रिज में रखने एवं उन्हें कई दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंकने का आरोप है।

BREAKING : कांग्रेस सांसद का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में आया हार्ट अटैक, रोकी गई यात्रा

BREAKING : कांग्रेस सांसद का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में आया हार्ट अटैक, रोकी गई यात्रा

 पंजाब। भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। यात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता विर्क अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान चौधरी हड़बड़हट में अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें एंबुलेंस से फिल्लौर के विर्क अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा नुकसान है। शोक की इस घड़ी में, उनके परिवार, मित्र और समर्थकों के प्रति मेरी शोक संवेदना. दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि ‘जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’