BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मोदी सरकार का बड़ा फैसला! पुराने वाहनों को लेकर बनाई योजना, मिलेंगे करोड़ों रुपये

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! पुराने वाहनों को लेकर बनाई योजना, मिलेंगे करोड़ों रुपये

 केंद्र सरकार ने 15 साल से पुराने वाहनों (कारों सहित अन्य मोटर वाहन) को स्क्रैप करने की योजना बनाई, जो लागू हो चुकी है. इस काम में राज्य सरकारों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार उन्हें आर्थिक सहायता भी मुहैया कराने वाली है।

बता दें कि सरकार ने 2022-23 के बजट में 1.05 लाख करोड़ रुपये के व्यय (खर्च) के साथ ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ योजना पेश की थी. इसमें राज्य सरकारों को पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 50 साल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज के रूप में वित्तीय सहायता देने की बात कही गई है।

सरकार ने योजना के तहत 77,110 करोड़ रुपये मंजूर किए

योजना में शामिल करने से योजना के तहत कुल व्यय 1.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये हो गया है. फिलहाल, अभी तक सरकार ने योजना के तहत 77,110 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें से राज्यों को 41,118 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए सही दिशा?

मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए सही दिशा?

 Mata Lakshmi Vastu Tips: अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति दिन-रात मेहनत तो करता है, पर उसे मनमुताबिक सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में जरूरी है कि मेहनत के साथ ही मां लक्ष्मी की आराधना की जाए। हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है।

Mata Lakshmi Vastu Tips: मां लक्ष्मी की ही कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उनको जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि व धन की कमी नहीं होती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी एक बार जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसकी किस्मत पलटते देर नहीं लगती।

Mata Lakshmi Vastu Tips: वहीं जिन लोगों से नाराज होती हैं, उनको जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना है। ऐसे लोग लाख कोशिश के बावजूद भी जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते हैं। इसलिए गलती से भी मां लक्ष्मी को नाराज नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में ऐसे कई काम बताए गए हैं, जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन्हीं में से इस गलती है गलत दिशा में देवी की प्रतिमा या मूर्ति लगाना। ऐसे में चलिए जानते हैं लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है…

इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की प्रतिमा
Mata Lakshmi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा हमेशा हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इस दिशा में मां लक्ष्मी को विराजमान करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की मिलती है।

दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं मूर्ति
Mata Lakshmi Vastu Tips: दक्षिण दिशा यमराज की मानी जाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना अशुभ माना गया है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा लगाने से घर की धन-दौलत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

घर में न लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर
Mata Lakshmi Vastu Tips: घर में कभी भी मां लक्ष्मी की खड़ी हुई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का ऐसा स्वरूप चंचल माना जाता है। खड़ी हुई अवस्था में देवी की तस्वीर लगाने से वे ज्यादा दिनों तक आपके घर में नहीं ठहरेंगी और दूसरी जगह चली जाएंगी।

घर में एक से ज्यादा तस्वीरें न हों
Mata Lakshmi Vastu Tips: एक बात का और ध्यान दें कि घर में मां लक्ष्मी की एक से ज्यादा प्रतिमा या तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

Microsoft Lay Off: अब माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर हो सकती है कर्मचारियों की छुट्टी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

Microsoft Lay Off: अब माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर हो सकती है कर्मचारियों की छुट्टी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

 नई दिल्ली: देश-दुनिया की कई नामी कंपनियों में इन दौर छंटनी का चल रहा है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आज हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

Microsoft Lay Off: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जानकारी दी कि माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के पांच प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर देगी।माइक्रोसॉफ्ट में यह छंटनी मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों में होगी। कंपनी की यह घोषणा हजारों कर्मचारियों को प्रभावित कर सकती है। छंटनी अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम होगी।

Microsoft Lay Off: बता दें कि इससे पहले अमेजन और मेटा सहित कई टेक कंपनियां धीमी मांग और बिगड़ते वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के जवाब में छंटनी कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 221,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे, जिनमें 122,000 संयुक्त राज्य अमेरिका में और 99,000 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थे।

ये रही छंटनी की वजह
Microsoft Lay Off: समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पर्सनल कंप्यूटर बाजार में कई तिमाहियों की गिरावट के बाद विंडोज और उपकरणों की बिक्री को नुकसान पहुंचने के बाद Microsoft अपनी क्लाउड इकाई एज्योर में विकास दर बनाए रखने के लिए दबाव में है। वहीं कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी। अक्तूबर में, समाचार साइट एक्सियोस ने बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

ये है इंडिया की अब तक की 5 सबसे बोल्ड वेब सीरीज, देखकर हो जाएंगे shock, भूलकर भी ना देखें परिवार के साथ…

ये है इंडिया की अब तक की 5 सबसे बोल्ड वेब सीरीज, देखकर हो जाएंगे shock, भूलकर भी ना देखें परिवार के साथ…

 मनोरंजन डेस्क । ऑल्ट बालाजी ( Alt bala jii )  पर बेहद बोल्ड कंटेंट ( bold content )  हैं। इसके वेब सीरीज बहुत ही लोकप्रिय हुए हैं। यही वजह है कि एक के बाद एक इनकी सीरीज ( their series ) आती चली गई। अगर आप भी ऑल्ट बालाजी ( alt bala jii )  की सीरीज देखने को मन बना रहे हैं तो आपको हम बता रहे हैं टॉप 5 बोल्ड ( top 5 bold series)  सीरीज। इसे आप अपने परिवार के साथ बिल्कुल ना देखें।

ऑल्ट वेबसीरीज

ऑल्ट बालाजी पर बेहद बोल्ड कंटेंट हैं। इसके वेब सीरीज बहुत ही लोकप्रिय हुए हैं। यही वजह है कि एक के बाद एक इनकी सीरीज आती चली गई। अगर आप भी ऑल्ट बालाजी की सीरीज देखने को मन बना रहे हैं तो आपको हम बता रहे हैं टॉप 5 बोल्ड सीरीज। इसे आप अपने परिवार के साथ बिल्कुल ना देखें।

गंदी बात

ऑल्ट बालाजी एप पर कई वेब सीरीज में बोल्डनेस की सारी हदें पार हैं। उन्हीं सीरीज में शुमार है गंदी बात। खास बात यह है कि गंदी बात के अब तक 6 सीजन रिलीज हो चुके हैं। सभी सीजन में एक से बढ़कर हॉट सीन्स का तड़का है। गंदी बात की पहला सीजन 2018 में आया था। जिसके बाद इसके हिट होते ही मेकर्स दूसरी सीरीज लाने में जुट गए। उसके बाद एक के बाद एक सीजन आते गए। कहा जाता है कि इसके स्टार्स बेड सीन्स देने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाए। इसमें अभिनेत्रियों ने बेहद बोल्ड रोल किया है।

बेकाबू 2

प्रिया बनर्जी और राजीव सिद्धार्थ स्टारर बेकाबू में बेहद बोल्ड कंटेंट है। बेकाबू एक बेस्टसेलिंग लेखक की कहानी है, जिसने हाल ही में अपनी किताब के लिए लोकप्रियता हासिल की है। सीरीज में प्रसिद्धि, नफरत, बदला और हत्या की अनसुलझी कहानी है।

क्राइम एंड कंफेशन

क्राइम एंड कंफेशन 5 अलग-अलग लोगों और परिवारों की कहानी है। इस सीरीज में प्रेम, लालच, और ईर्ष्या की कहानी है। ये सीरीज अलग-अलग समय के युगों में सेट की गई है। सारी कहानियों में एक समानता है।

XXX का सीजन 2

XXX का सीजन 3 ऑल्ट बालाजी की सबसे बोल्ड वेबसीरीज में से एक मानी जाती है। XXX में बोल्ड सीन के साथ ही बोल्ड डायलॉग भी सुनने को मिले है। इस सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट बेहद ही फेमस हुआ था। दर्शकों का प्यार देखकर ही उसका तीसरा पार्ट लाया गया है।

LSD – Love, Scandal & Doctors

लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स की कहानी है एलएसडी। जिसमें 5 मेडिकल इंटर्न की कहानी है। ये पांचों डॉक्टर एक स्कैंडल में फंस जाते हैं। वे हत्या के आरोप में फंसते हैं। ये सीरीज ट्विस्टेड और लेयर्ड है। ये एक अस्पताल के 5 मेडिकल इंटर्न से शुरू होता है, एक मरीज की हत्या को कवर करने की कोशिश में जुट जाता है। इस सीरीज में प्यार, सस्पेंस, दोस्ती, बदला और बोल्डनेस का मिश्रण हैं।

Old Pension: बड़ी खबर! राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

Old Pension: बड़ी खबर! राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

 सभी सरकारी कर्मचारी, जो नई पेंशन योजना का ह‍िस्‍सा हैं उन्‍हें पुरानी पेंशन योजना (OPS) का फायदा मिलेगा. हालांक‍ि अभी सरकार की तरफ से नोट‍िफ‍िकेशन जारी होने में कुछ समय और लगेगा.।सरकार की तरफ से ल‍िए गए इस फैसले का फायदा प्रदेश के करीब 1.36 लाख कर्मचारियों को म‍िलेगा।

चुनावी वादे के अनुसार कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मंजूरी दी. इसके अतिरिक्त, 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने की रूपरेखा तैयार करने और एक लाख नौकरियों के अवसर बनाने के ल‍िए मंत्रिमंडल की उप समितियों का भी गठन किया गया था।

COVID-19 Alert : कोविड-19 को लेकर WHO ने जारी की ये गाइडलाइंस, जानिए

COVID-19 Alert : कोविड-19 को लेकर WHO ने जारी की ये गाइडलाइंस, जानिए

 COVID-19 Alert : दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस घातक वायरस की रोकथाम के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. WHO ने कहा कि, ‘भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, कोविड-19 उपचार और नैदानिक प्रबंधन’ पर अपने दिशानिर्देशों को जारी किया गया है.

COVID-19 Alert : WHO के ताज़ा दिशानिर्देश

  • आइसोलेशन : WHO ने कहा है कि कोविड-19 के मरीजों में वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें लक्षणों की शुरुआत की तारीख से कम से कम 10 दिनों के लिए आइसोलेट रहना होगा.
  • इससे पहले दिशानिर्देशों में कहा गया था कि जिन कोविड-19 रोगियों में संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें लक्षणों की शुरुआत के 10 दिनों के बाद छुट्टी दे दी जाती है, साथ ही लक्षणों के गायब होने के कम से कम 3 दिन बाद सावधानी बरतनी चाहिए.
  • WHO ने कहा कि अगर कोई कोविड-19 रोगी एंटीजन-आधारित रैपिड टेस्ट में नेगेटिव पाया जाता है, तो उसे आइसोलेशन से जल्दी छुट्टी दी जा सकती है.
  • डब्ल्यूएचओ ने अपनी अपडेटेड गाइडलाइन में कहा है कि बिना लक्ष्णों वाले कोविड संक्रमित, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, लेकिन उनके कोरोना संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं दिखता, उन्हें 5 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना चाहिए. पहले इन मरीजों के लिए आइसोलेशन की अवधि दस दिन थी.

COVID-19 Alert : मास्क पहनने को लेकर जारी गाइडलाइन

  • डब्ल्यूएचओ ने दुनिया भर में कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए सभी के लिए मास्क पहनने की सिफारिश की. WHO का कहना है कि इस घातक वायरस की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अभी भी महत्वपूर्ण है.
  • डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के मौजूदा प्रसार को देखते हुए ‘महामारी की स्थानीय स्थिति पर ध्यान दिए बिना’ सभी के लिए मास्क पहनने की सिफारिश की.
  • WHO का यह भी कहना है कि निम्न स्थिति में लोगों का जरूर ही मास्क पहनना चाहिए
  • अगर कोई हाल ही में कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में आया है
  • जब किसी को कोरोना संक्रमण है या इसका संदेह है
  • जब किसी को गंभीर कोविड-19 का उच्च जोखिम हो.
  • भीड़-भाड़, बंद या खराब वेंटिलेशन वाली जगह में रहने वाले लोगों का जरूर मास्क पहननी चाहिए.

COVID-19 Alert : कोविड-19 का उपचार

WHO ने कोरोना संक्रमित मरीज़ों के उपचार में निर्मात्रेलविर- रितोनवीर के उपयोग को लेकर अपनी मजबूत सिफारिश को आगे बढ़ाया है. WHO ने दो अन्य दवाओं, सोट्रोविमाब और कासिरिविमाब-इमदेविमाब की भी समीक्षा की और COVID-19 के इलाज के लिए इनके उपयोग नहीं करने की सिफारिशें की है.

RVM : अब EVM नहीं RVM से भी पड़ेंगे वोट, आखिर क्या है RVM? कब, कहां, क्यों और कैसे, समझे यहां विस्तार से

RVM : अब EVM नहीं RVM से भी पड़ेंगे वोट, आखिर क्या है RVM? कब, कहां, क्यों और कैसे, समझे यहां विस्तार से

 आज के वक़्त में बहुत से मतदाता ऐसे होते हैं, जो नौकरी( job) समेत कई वजहों से मतदान नहीं कर पाते हैं।क्या कोई ऐसा तरीका हो सकता है कि राज्य से बाहर रह रहे मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकें तो चलिए जानते है रिमोट वोटिंग मशीन (RVM) के बारे में

बता दे 16 जनवरी  को देश के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के सामने रिमोट वोटिंग मशीन यानी आरवीएम (RVM) का प्रदर्शन किया।

 अब जाने रिमोट वोटिंग मशीन ( remote voting machine)आखिर क्या है?

रिमोट वोटिंग मशीन यानी आरवीएम के बारे में सबसे पहले जानकारी बीते साल 29 दिसंबर को सामने आई थी।

चुनाव आयोग ने इसके बारे में बताते हुए कहा था कि आरवीएम के जरिये घरेलू प्रवासी नागरिक यानी अपने गृह राज्य से बाहर रह रहे मतदाता भी वोट डाल सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई मतदाता कानपुर में पैदा हुआ है और किसी कारण से दूसरे राज्य या किसी अन्य जगह रह रहा है. इस स्थिति में वो मतदाता वोट नहीं कर पाता है. आरवीएम की मदद से ऐसे मतदाताओं को भी वोटिंग का अधिकार दिया जाएगा।

कैसे करेगा काम ( work) 

आवेदन के दौरान मतदाता की ओर से दी गई जानकारी को चुनाव आयोग की टीम उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र की जानकारियों से प्रमाणित करेगी. प्रमाणित हो जाने पर प्रवासी मतदाताओं के लिए वोटिंग के समय आरवीएम सेंटर स्थापित किए जाएंगे. वोटर आईडी कार्ड को आरवीएम पर वोटिंग के लिए स्कैन किया जाएगा।

आखिर क्यों ( reason) 

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान में कमी के पीछे बड़े कारणों में से एक घरेलू प्रवासियों का मतदान न कर पाना भी है. अगर अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर रह रहे मतदाताओं को इस तरह की सुविधा मिलेगी, तो निश्चित तौर पर वो मतदान करने के लिए आएंगे।

कैसे होगी वोट की गिनती ( vote count) 

आरवीएम के साथ लगी वीवीपैट मशीन में भी ईवीएम की तरह ही पर्ची में सारे विवरण प्रिंट होकर वोटर को दिखेंगे. मतगणना के दौरान आरवीएम में दिए गए वोट के आंकड़ों को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के कुल वोटों से जोड़ दिया जाएगा।

BREAKING NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला, नहीं खत्म होगा जेपी नड्डा अध्यक्षीय कार्यकाल

BREAKING NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला, नहीं खत्म होगा जेपी नड्डा अध्यक्षीय कार्यकाल

  BREAKING NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन की बैठक में जेपी नड्डा को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तय कर दिया गया है. नड्डा तीसरे ऐसे अध्यक्ष होंगे, जिन्हें दूसरी बार पार्टी की कमान मिलेगी. इससे पहले राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी दो या उससे अधिक कार्यकाल के लिए अध्यक्ष रह चुके हैं।

मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जेपी नड्डा को संगठन का भी तजुर्बा है. अध्यक्ष बनने से पहले नड्डा जम्मू-कश्मीर और यूपी के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं. 2010 में नड्डा राष्ट्रीय राजनीति में आए थे, उस वक्त नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी का सचिव नियुक्त किया था।

हिमाचल में करारी हार, फिर विश्वास क्यों?

हिमाचल प्रदेश जेपी नड्डा का गृह राज्य है और यहां हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी की करारी हार हुई है. हिमाचल में बीजेपी की हार के बाद माना जा रहा था कि जेपी नड्डा की कुर्सी पर भी संकट के बादल छाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आखिर क्यों, आइए जानते है…

मोदी-शाह के फैसले को संगठन में लागू करने में माहिर

2021 मोदी कैबिनेट में फेरबदल होना था. प्रधानमंत्री आवास पर नए नामों को लेकर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच मीटिंग हुई. बैठक में कुछ कद्दावर मंत्रियों को हटाने पर भी सहमति बनी. इनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावेड़कर और हर्षवर्धन जैसे नाम शामिल थे।

मंत्रियों से इस्तीफा भिजवाने की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को सौंपी गई. नड्डा ने हटाए जाने वाले सभी 12 मंत्रियों को फोन कर पीएमओ इस्तीफा भेजने के लिए कहा. इस प्लान को इतनी आसानी से अंजाम दिया गया कि शुरुआत में किसी को भनक तक नहीं लगी।

बिहार-यूपी में बेहतरीन परफॉर्मेंस का ईनाम मिला

जेपी नड्डा 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे. इसके बाद करीब 14 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. इनमें 5 राज्यों में बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाई, जबकि 2 राज्यों में गठबंधन के साथ सरकार बनाने में सफल रही.

नड्डा के नेतृत्व में बिहार और यूपी में बीजेपी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया. बिहार में 74 सीटें जीतकर बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि यूपी में 250 से ज्यादा सीटें जीतकर बीजेपी ने सरकार बनाई थी. इन दोनों राज्यों में लोकसभा की कुल 120 सीटें हैं।

मिशन 2024 मोड में नड्डा, 9 राज्यों में जमीन मजबूत करेंगे

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन जेपी नड्डा ने सभी महासचिव और प्रभारियों से कहा कि आगामी 9 चुनाव में जीत दिलाने की दिशा में काम करें. नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री जितना मेहनत करते हैं, उतनी मेहनत आप सब भी संगठन के कामकाज में करे।

2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से 5 राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार है. यानी इन पांचों राज्यों में बीजेपी के सामने सरकार बचाने की भी चुनौती है. वहीं 4 राज्य तेलंगाना, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में जिताने की भी चुनौती है।

BREAKING NEWS : CBI ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

BREAKING NEWS : CBI ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

 सीबीआई ने भुवनेश्वर में रेलवे के एक सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के परिसर पर छापेमारी के दौरान 17 किलोग्राम सोना और 1.57 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी की जानकारी दी।

CBI ने प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ दर्ज किया था केस

एजेंसी ने 1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन जनवरी को मामला दर्ज किया था। बता दें कि प्रमोद कुमार जेना पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त अधिकारी पर कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

CBI ने नकदी व 17 किलोग्राम सोना किया बरामद

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भुवनेश्वर में प्रमोद कुमार जेना के परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें कामयाबी मिली। सीबीआई ने प्रमोद कुमार जेना के ठिकानों से 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 किलोग्राम सोना और आभूषण बरामद किया है। जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा बैंक और डाक जमा रसीदों के साथ ही 2.5 करोड़ रुपये और बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख

 BIG NEWS : सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जोरेथांग में माघे संक्रांति समारोह के दौरान इस बारे में जानकारी दी।

CM ने कहा कि बीते कुछ सालों में सिक्किम में प्रजनन दर घटा है। यहां हर महिला पर एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की गई है। वहीं, जातीय समुदायों की आबादी भी घट गई है। ऐसे में सीएम ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जातीय समुदायों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की।

मां बनने पर महिला कर्मचारी को मिलती है सालभर की छुट्टी

कार्यक्रम में CM ने कहा कि हमें महिलाओं और स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे राज्य की प्रजनन दर में सुधार हो। हमारी सरकार पहले ही मां बनने पर महिला कर्मचारियों को 365 दिनों की छुट्टी और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन की लीव देती है।

तमांग ने बताया कि इस योजना का लाभ एक बच्चे की मां (महिला कर्मचारी) को नहीं मिलेगा। ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आम लोगों को भी सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों की ओर से तैयार किया जाएगा।

IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद मिलेगी

सरकार ने राज्य के अस्पतालों में IVF की सुविधा भी शुरू की है। इससे अगर महिलाओं को सामान्य तरह से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो वे तकनीक का सहारा ले सकते हैं। इस प्रोसेस के जरिए मां बनने वाली सभी माताओं को 3 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। अब तक राज्य में IVF के जरिए 38 महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, इनमें से कुछ बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।

Post Office Scheme: 5 हजार का निवेश आपको9 बना सकता है लखपति! इन्वेस्टमेंट के लिए करना होगा ये काम! जानिए विस्तार से…

Post Office Scheme: 5 हजार का निवेश आपको9 बना सकता है लखपति! इन्वेस्टमेंट के लिए करना होगा ये काम! जानिए विस्तार से…

 Post Office Scheme: अगर आप बेहतर इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहाँ हम आपको पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमे निवेश कर आप बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।

Post Office Scheme:पोस्ट ऑफिस की यह निवेश योजना बाजार जोखिमों के अधीन नहीं आती है। इसमें निवेश करने पर आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग डाकघर की आरडी स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करके आप मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

Post Office Scheme:पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी अच्छी है, जो छोटे समय में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार ब्याज दर मिल रही है। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करने पर आपको 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।

Post Office Scheme:पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप 100 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप डाकघर की आरडी स्कीम में हर महीने 5 हजार रुपये की इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो दस साल के बाद 5.8 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर आपको कुल 8,14,481 रुपये मिलेंगे। कम समय में शानदार रिटर्न पाने के लिए आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

Post Office Scheme:पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश करने पर आपको निश्चित ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके अच्छा रिटर्न पा रहे हैं।

ध्यान दें अन्नदाता ! PM Kisan Nidhi Scheme के नियमों में बदलाव, सरकार ने जारी किए नए रूल्स

ध्यान दें अन्नदाता ! PM Kisan Nidhi Scheme के नियमों में बदलाव, सरकार ने जारी किए नए रूल्स

 PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने भी इस सरकारी योजना के लिए आवेदन किया है तो आपके खाते में इसी महीने ही पैसा आने वाला है, लेकिन इससे पहले कृषि मंत्रालय ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे किसानों के खातों में पैसा नहीं आएगा.

सरकार द्वारा जारी निर्देश

यूपी सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम किसान की 13वीं किस्त का पैसा कुछ ही लाभार्थियों को मिलेगा. यूपी सरकार ने कहा है कि जो भी किसान इन 4 मापदंडों को पूरा करेगा, उसके खाते में ही पैसा आएगा-

1 – किसान के भूमि अभिलेख में यह लिखा होना चाहिए कि किसान वास्तव में उस भूमि का स्वामी है।

2 – इसके अलावा किसान ने पीएम किसान पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली होगी।

3 – इसके अलावा किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

4 – बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से भी जुड़ा होना चाहिए।

अगर कोई किसान इन चार मापदंडों को पूरा करता है तो ही वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा जिन किसानों का विवरण पूरा नहीं है उनके खाते में पैसा नहीं आएगा।

12 किश्तों में किसानों के करोड़ों काटे गए

सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के रूप में करीब 22,552 करोड़ रुपये जारी किए गए। वहीं, सरकार ने 12वीं किस्त के तौर पर 17,443 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसमें लाभार्थियों की संख्या में काफी कमी आई थी। 30 जनवरी तक केंद्र और राज्य सरकारें सभी पात्र किसानों को 13वीं किस्त का लाभ सुनिश्चित कर रही हैं.

पीएम किसान से जुड़ी शिकायत यहां करें

अगर आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 या इस नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर भी अपनी समस्या बता सकते हैं।

मोबाइल चोरी हो जाने पर सबसे पहले करें ये काम, वापस मिल जाएगा फोन …

मोबाइल चोरी हो जाने पर सबसे पहले करें ये काम, वापस मिल जाएगा फोन …

 स्मार्टफोन चोरी होने पर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर क्या करें? कैसे फोन को वापस हासिल किया जाएं, फोन को कैसे ट्रैस किया जाए या फिर फोन के डाटा को रिकवर किया जाए. इनमें से बहुत सारे लोग फोन चोरी होने पर सिंपल दूसरी सिम जारी करा लेते हैं और फिर पुराने फोन को भूल जाते हैं. लेकिन आपकी यह आदत आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि अगर आपके चोरी होने वाले स्मार्टफोन से कोई गलत काम होता है, तो उसके लिए आप दोषी करार दिए जाएंगे.

इससे आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. वैसे गुम या चोरी हुआ फोन को वापस पाना इतना आसान नहीं होता है. लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन से आप ये पता लगा पाएंगे कि आपका फोन कहां पर है. 

फोन चोरी होने पर सबसे पहले क्या करें

अगर आपका फोन चोरी हो जाता है तो सबसे पहले आपको उसके चोरी होने की FIR करानी होगी. यह आप ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं. रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद FIR नंबर जनरेट होगा. इसका फायदा यह होगा कि FIR दर्ज होने के बाद अगर आपके फोन से कोई भी गलत काम को अंजाम दिया जाता है तो उसके लिए आपको जिम्मेदार नहीं माना जाएगा.

जब सफलतापूर्वक FIR रिपोर्ट दर्ज हो जाए तो आपको CEIR की वेबसाइट पर जाना होगा. इस पोर्टल का नाम दूरसंचार विभाग द्वारा CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर रखा गया है. इस ऑनलाइन सुविधा के तहत यदि आपका मोबाइल फ़ोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो आप इस पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है. यदि ऐसा कुछ हो जाता है तो विभाग उस नम्बर को ब्लॉक कर देगा और सभी जानकारियां लीक होने से बचाएगा.

IMEI नंबर से आसान होगा काम

दोस्तों Mobile हमारी ज़िन्दगी में कितना अहम होता है यह हम जानते हैं इसीलिए आसान शब्दों में विस्तार से हम बताने जा रहे हैं की IMEI नंबर से मोबाइल कैसे खोजें. हर Mobile का एक Unique IMEI (International Mobile Station Equipment Identity) नंबर होता है. जो Mobile के Packaging Box के बाहर तरफ और Mobile के Battery Slot के ऊपर लिखा होता है. जो खोये हुए मोबाइल का पता करने में उपयोग किया जाता है. 

ट्रैकर डिवाइस की मदद से पाएं खोया फोन

अगर आप चाहें तो फोन के खो जाने पर मोबाइल ट्रैकर डिवाइस की मदद भी ले सकते हैं. किसी भी मोबाइल ट्रैकर ऐप में जाकर आप खोए हुए फोन का IMEI नंबर डालने के बाद उसकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि अगर आपका खोया हुआ फोन स्विच ऑफ हो तो लोकेशन कैसे पता लगेगी. इसमें टेंशन की बात नहीं है क्योंकि अगर फोन बंद भी रहता है तो इस नंबर से आप फोन की लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे.

यहां मिलेगा फोन ट्रैकर

गूगल (Google) प्ले स्टोर में जाकर आप फोन ट्रैकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. जैसे ही फोन ट्रैकर ऐप में IMEI नंबर डालेंगे, वैसे ही आपके फोन की लोकेशन का एक मैसेज मिल जाएगा. इसके बाद आप अपना फोन पा सकते हैं.

ACCIDENT NEWS : कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में DPS प्रिंसिपल की मौत…

ACCIDENT NEWS : कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में DPS प्रिंसिपल की मौत…

 उज्जैन : दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल (DPS) कार एक्सीडेंट में मौत की खबर सामने आ रही है। प्रिंसिपल की गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी है जिसके बाद घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। यह घटना मक्सी रोड जसवंतपुरा के पास सुबह हुई। वहीं दुर्घटना के बाद उनको अस्पताल ले जाय गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रधान अध्यापिका का नाम रेखा पति शशिधर पिल्लई उम्र 60 वर्ष निवासी शिव वाटिका ग्राम निपानिया इंदौर सोमवार सुबह 08:00 से 8:30बजे करीब स्कूल आते समय ग्राम धतरावदा में सड़क हादसे का शिकार हो गई.

जानकारी के मुताबिक इंदौर निवासी रेखा हर रोज उज्जैन डीपीएस स्कूल आती जाती थी। वह पिछले 4 साल से प्रिंसिपल पद पर पदस्थ थी। हर रोज की तरह सुबह लगभग 8 बजे वह स्कूल से निकली थी। इसी दौरान धनरावता और करोंदिया के बीच उनकी गाडी अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है। दुर्घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है उन्हें हादसे के तुरंत बाद ही अस्पताल ले जाया जाता है। जहाँ डॉक्टरों की टीम उन्हें मृत घोषित कर देती है।

एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसी प्रिंसिपल रेखा को बाहर निकाला। उन्हें तुंरत ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकराई होगी। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है।

वहीं उनके ड्राइवर ने बताया कि वो हर शनिवार को कार खुद चलकर ले जाती थी जहाँ वह सोमवार को खुद ही ड्राइव कर स्कूल आती थीं। इसी बीच वह सोमवार को भी सुबह स्कूल आ रही थीं। अरुण ने कहा- सोमवार शाम को उन्हें इंदौर ले जाता हूं। फिर शनिवार तक मैं ही उन्हें रोजाना लाता-ले जाता था। नागझिरी पुलिस ने बताया कि रेखा पिल्लई के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जगन्नाथ मंदिर में चूहों का बड़ा आतंक, कुतर डाले भगवान के कपड़े और लकड़ी की मूर्तियां

जगन्नाथ मंदिर में चूहों का बड़ा आतंक, कुतर डाले भगवान के कपड़े और लकड़ी की मूर्तियां

 पुरी। Lord Jagannath Temple : ओडिशा के पूरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में चूहों के आतंक ने मंदिर प्रबंधन को परेशान कर रखा है। चूहों ने भगवान जगन्नाथ की रस्सी और कुछ कपड़े काट डाले हैं जिससे वहां के पुजारी और सेवादार बहुत चिंतित हैं।

उडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में लोग चूहों के आतंक से परेशान हैं। चूहों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई और बहन भगवान बालभद्र और देवी सुभद्रा के कपड़ों को कुतर तीतर बितर कर दिया है। इसके बाद मंदिर प्रशासन काफी परेशान हो गया है। मंदिर में काम कर रहे सेवादारों का कहना है कि मंदिर के पवित्र गर्भगृह और लकड़ियों की मूर्तियों को चूहों से काफी खतरा है। गौरतलब है कि जगन्नाथ मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं।

जगन्नाथ पुरी के मंदिर के सेवक सत्यनारायण पुष्पालक ने कहा, ‘हमें चूहों और उनके द्वारा फैलाई गई गंदगी के कारण पूजा-पाठ करने में दिक्कत आ रही है। वह भगवान के कपड़ों और उन पर चढ़ाई गई मालाओं को कुतर रहे हैं। इसके अलावा वह देवी देवताओं की मूर्तियों के चेहरे को भी खराब कर रहे हैं।’ एक अन्य सेवक भागबन पांडा ने कहा, ‘चूहों ने पत्थरों के बीच गैप या फिर फर्श में बिल बना रखे हैं। इससे इस पवित्र स्थल की अवसंरचना को काफी नुकसान पहुंच रहा है।’

कोरोना महामारी के दौर में मंदिर के अंदर चूहों और कॉकरोच की आबादी में काफी वृद्धि हो गई है। साल 2020 और साल 2021 में कई महीनों तक मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए बंद रहे थे। मंदिर प्रशासन ने इस पर कहा, ‘हमें इस मुद्दे को लेकर जागरूक हैं। हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि चूहों से छुटकारा मिल जाए। फिलहाल तत्काल राहत के लिए अपने चूहेदानी लगाई हुई है। इस चूहेदानी में जो भी चूहे फंसेंगे उन्हें मंदिर के बाहर छोड़ दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने मीडिया को बताया कि वे चूहों की समस्या से वाकिफ है। मंदिर प्रशासन प्रमुख जीतेंद्र साहू ने बताया, ‘हम सतर्कता बरत रहे हैं और चूहों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहें हैं। अस्थायी तौर हम चूहों को फंसाने के लिए हम चूहेदानी का प्रयोग कर रहे हैं। जाली में फंसे चूहों को मंदिर से बाहर छोड़ा जा रहा है। हम लोग रेट-पॉइजन का प्रयोग बिल्कुल नहीं कर रहे हैं।’

Gangrape : महिला के साथ गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली दी कांच की बोतल, जा रही थी मायके से ससुराल, जांच में जुटी पुलिस…

Gangrape : महिला के साथ गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली दी कांच की बोतल, जा रही थी मायके से ससुराल, जांच में जुटी पुलिस…

 बांदा : यूपी के बांदा जिले में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप कर महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल भी डाल दी जिसमें उसके साथ हैवानियत और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. घटना बीते शनिवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के समीप हुई. सूचना पर एडिशनल एसपी व सीओ मौके पर पहुंचे. महिला से घटना की जानकारी ली. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ससुराल जा रही थी.

इसके साथ ही दूसरी बाइक पर तीन अन्य पड़ोसी युवक सवार थे. तभी तीन में से दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वहीं तीसरे युवक ने भी जबरदस्ती की. इसका विरोध करने पर उसने शराब की बोतल प्राइवेट पार्ट में डाल दी. उसके साथ मारपीट भी की गई.

इसके बाद आरोपी उसे बेहोश छोड़कर फरार हो गए. उस समय पति भी नहीं था. उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. गैंगरेप की सूचना पर एडिशनल एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा व सीओ अंबुजा त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे. महिला से घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष महिला को अपने साथ प्राथमिकी व बयान आदि के लिए देहात ले आए. एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. महिला की मां के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. महिला और उसकी मां के बयान में कुछ अंतर है. फिर भी एडिशनल एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है.

Crime News : चुनावी रंजिश की भेंट चढ़ी तीन लोगों की जान, हमलावरों के घर जमींदोज करने की मांग, भारी पुलिस बल तैनात…

Crime News : चुनावी रंजिश की भेंट चढ़ी तीन लोगों की जान, हमलावरों के घर जमींदोज करने की मांग, भारी पुलिस बल तैनात…

 Crime News : मध्यप्रदेश के चंबल इलाके में एक बार फिर खून बहा। भिंड में अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह पूर्व सरपंचों के बीच चुनावी रंजिश बताई जा रही हैं। जिसमें पूर्व सरपंच हाकिम सिंह और उसके दो समर्थकों की गोली लगने से मौत हो गई। चश्मदीदों और मृतक के परिजनों ने पचेरा गांव के ही दूसरे पूर्व सरपंच बंटी शर्मा ने अपने समर्थकों से यह हमला करवाया। घटनाक्रम दोनों ही गुटों के समर्थकों के चुनाव में जीत-हार से जुड़ा है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आरोपियों के घर जमींदोज करने की मांग उठ रही हैं।

बता दे कि वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व सरपंच हाकिम सिंह अपने दो साथियों पिंकू और गोलू त्यागी के साथ खेत जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब दर्जन भर हमलावरों के हमले में हाकिम सिंह और उनके समर्थकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बुरी तरह जख्मी हालत में पहले तीनों को पहले मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर वहां से ग्वालियर ले जाते वक्त बीच रास्ते में घायलों ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव फ़ैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने मोर्चा संभाला और हमलावरों की तलाश में शुरू हुई। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात के लिए पूर्व सरपंच बंटी शर्मा और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया हैं। मृतक के परिजन रामवीर त्यागी ने पुलिस को बताया है कि बंटी शर्मा काफी वक्त से हाकिम सिंह से चुनावी रंजिश रखे हुआ था। इधर एसपी शैलेन्द्र चौहान का कहना है कि हमलवारों की तलाश में कई टीमें लगाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ ग्रामीण इस घटना में शामिल आरोपियों के घरों को जमींदोज करने की मांग पर अड़े हुए है।

Mission 2024: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बोले नड्डा-जीतने होंगे 9 राज्यों के चुनाव, इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल

Mission 2024: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बोले नड्डा-जीतने होंगे 9 राज्यों के चुनाव, इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल

 नई दिल्ली। Mission 2024: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर दिया है कि पार्टी को अभी से चुनावों की तैयारी में लगना होगा और इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें कि चुनाव वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्य शामिल हैं।

Mission 2024: पार्टी ने दिल्ली में हुई कार्यकारिणी बैठक में 2024 की रूपरेखा तैयार कर दी है। जोर देकर कहा गया है कि अगर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी है तो उसकी शुरुआत इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव से करनी होगी।

Mission 2024 Nadda said in BJP National Executive. Elections of 9 states will have to be won, including Chhattisgarh

Mission 2024: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से विश्व में भारत के लोगों का मान सम्मान बढ़ा है। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां पार्टी जो भी संगठन में कार्यक्रम ज़मीन पर कर रही है, वो चुनावी नतीजों में दिखना चाहिए।

Mission 2024: इसके अलावा बैठक में नड्डा ने रूस यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यूक्रेन और रूस की लड़ाई में पीएम मोदी के कहने पर लड़ाई एक दिन के लिए रोकी गई, ये बहुत बड़ी बात है।

Mission 2024: बैठक के बाद रविशंकर प्रसाद ने भी विस्तार से कई मुद्दों पर चर्चा की है. उन्होंने कहा कि कमजोर बूथ को मजबूत करने के क्रम में 72 हज़ार चिन्हित किए गए थे, पीएम ने इसका निर्देश दिया था।

Mission 2024: रविशंकर प्रसाद ने कहा, लोकसभा के 100 और विधानसभा के 25 बूथ चिन्हित किए गए थे। जिसमें 1 लाख तीस हजार बूथ तक पार्टी पहुंची है। इसके अलावा हिमाचल में मिली हार पर भी बैठक में मंंथन हुआ।

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ को आज मिल जाएगा नया मेयर! BJP- AAP में सीधा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ को आज मिल जाएगा नया मेयर! BJP- AAP में सीधा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?

 चंडीगढ़: चंडीगढ़ का नया मेयर कौन होगा? इस बात का आज फैसला हो जाएगा। नगर निगम में मंगलवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत अमित जिंदल को बनाया गया है।

Chandigarh Mayor Polls: इस चुनाव में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मेयर चुनाव की सीधी जंग है। भाजपा ने अनूप गुप्ता जबकि आप ने जसबीर सिंह लाड्डी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है।

Chandigarh Mayor Polls: मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कंवरजीत राणा और डिप्टी मेयर पद के लिए हरजीत सिंह को जबकि आप ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Chandigarh Mayor Polls: सांसद का वोट मिलाकर भाजपा के पास कुल 15 वोट हैं जबकि आप के पास केवल अपने 14 पार्षदों के वोट हैं। अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो भाजपा की जीत तय है हालांकि आम आदमी पार्टी को भाजपा में भितरघात की उम्मीद है।

Chandigarh Mayor Polls: बीते गुरुवार को नामांकन के बाद से ही तीनों दल अपने-अपने पार्षदों के साथ शहर से बाहर चले गए हैं क्योंकि कोई भी अपने पार्षदों को टूटने नहीं देना चाहता। अब मंगलवार को सदन में तय होगा कि मेयर का ताज भाजपा के अनूप गुप्ता को मिलेगा या आप के जसबीर सिंह लाड्डी को। फिलहाल ठंड के बावजूद सियासी पारा पूरे उफान पर है।

Chandigarh Mayor Polls: बता दें कि डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग एक से डेढ़ घंटे के अंदर सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मेयर चुने जाने के बाद डीसी वापस चले जाएंगे। उसके बाद नवनियुक्त मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएंगे।

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को 15 दिन बाद मिलेगा बड़ा तोहफा, DA में होगा इतना इजाफा!

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को 15 दिन बाद मिलेगा बड़ा तोहफा, DA में होगा इतना इजाफा!

 सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफा होने में सिर्फ 15 दिन का समय रह गया है. 31 जनवरी को डीए का आंकड़ा जारी होने वाला है।

बता दे इस आंकड़े के जरिए यह साफ हो जाएगा कि इस साल की पहली छमाही में आपकी सैलरी में कितना इजाफा होने जा रहा है।

महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होता है तो कर्मचारियों को 41 फीसदी की दर से डीए मिलेगा. जुलाई 2022 में सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 38 फीसदी की दर से इजाफा किया था।

कब होगा बढ़ोतरी का ऐलान?

आपको बता दें कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में हो सकता ह।मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिल सकती है यानी कर्मचारियों को 31 मार्च से बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है।