BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ट्रेन हादसे रोकने के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार, वंदे भारत ट्रेनों से पशुओं के टकराने के बाद लिया गया फैसला

ट्रेन हादसे रोकने के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार, वंदे भारत ट्रेनों से पशुओं के टकराने के बाद लिया गया फैसला

 नई दिल्ली। पशुओं के कारण होने वाले ट्रेन हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। अब रेल ट्रैकों की दोनों तरफ विशेष तरह की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसकी नई डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि प्रारंभिक चरण में एक हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैकों पर दोनों तरफ से सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। प्रयोग अगर सफल रहा तो इसे विस्तार दिया जाएगा

रेल मंत्री ने बताया कि नई डिजाइन की बाउंड्रीवाल अगले पांच से छह महीने में वैसे रेल ट्रैक पर बनाई जाएगी, जहां से सौ किमी से ज्यादा की रफ्तार से ट्रेनें गुजरती हैं। इससे पटरियों पर पशुओं एवं अचानक आ गए लोगों के चलते होने वाले रेल हादसों पर काफी हद तक नियंत्रण लगाया जा सकेगा। रेल मंत्री कहा था कि पटरियों पर मवेशियों का आना लगा रहता है। वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसका ध्यान रखा गया है। ऐसे हादसे को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने जारी की 37 उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट...पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को मिला टिकट

कांग्रेस पार्टी ने जारी की 37 उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट...पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को मिला टिकट

 नई दिल्ली : Gujrat Election 2022 : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। पार्टी ने 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कुल 179 प्रत्याशी घोषित किए हैं। उसने तीन सीटें सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी हैं। राकांपा उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अहमदाबाद) और देवगढ़ बरिया (दाहोद जिला) में चुनाव लड़ेगी।

 

बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे

Gujrat Election 2022 : कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला का नाम भी है। महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद्र सिंह वाघेला, वड़ोदरा शहर से जी.परमार और कालोल से प्रभात सिंह को टिकट दिया गया है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

सबसे ज्यादा पोर्न देखने वालों में पाकिस्तान अव्वल नंबर पर, जाने कितने नम्बर पर है भारत

सबसे ज्यादा पोर्न देखने वालों में पाकिस्तान अव्वल नंबर पर, जाने कितने नम्बर पर है भारत

 INTERESTING NEWS : आज के समय देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने मोबाइल फ़ोन के बारे में नहीं सुना होगा, लगभग सभी के पास मोबाइल फ़ोन है, और लोग इसके माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ चुके हैं। इसी के साथ लोगों तक पोर्न भी अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। देशभर में बहुत से लोग ऐसे हैं जो पोर्न देखते-देखते इसके आदि हो चुके हैं।

देश में पोर्न पर बैन लगने के बाद भी लोग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर पोर्न देख रहे हैं। यह सच है कि ऐसे में हमारा देश पोर्न देखने के मामले में  दुनियाभर के अन्य देशों को पिछाड़ते हुए धीरे-धीरे सबसे आगे निकल रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि पोर्न देखने के मामले में भारत दुनिया में किस नंबर पर है, और उससे आगे कितने देश तथा पीछे कितने देश हैं।

गूगल रिपोर्ट्स की मानें, तो सबसे ज्यादा पोर्न युवा वर्ग के लोग देखते हैं, जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष से कम होती है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाले देश की बात करें, तो वह देश पाकिस्तान हैं, तो वहीं भारत भी इन देशों से कुछ ज्यादा पीछे नहीं है। वेंसन बोर्न फॉर ब्लू कोट नाम के एक रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया है कि दुनियाभर में अघिकांश कर्मचारी अपने काम के घंटों के दौरान पोर्न देखते हैं, और इस मामले में चीन सबसे आगे है।

पोर्न देखने के मामले में यह देश पंहुचा इस नंबर पर
गूगल द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट्स के मुताबिक पोर्न देखने के मामले में पकिस्तान दुनियाभर में नंबर-01 पर है, मतलब पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्न यहीं देखी जाती है। इसके नीचे आने वाले देश हैं :-

नंबर-01 पर है पाकिस्तान

नंबर-02 पर है मिस्र

नंबर-03 पर है वियतनाम

नंबर-04 पर है ईरान

नंबर-05 पर है मोरक्को

नंबर-06 पर है इंडिया

नंबर-07 पर है सऊदी अरब

नंबर-08 पर है तुर्की

नंबर-09 पर है फिलीपींस

नंबर-10 पर है पोलैंड।

सवा महीने तक स्त्रियों से दूर रहता है ये समुदाय, संबंध बनाना तो दूर हरी सब्जी तक को हाथ नहीं लगाते

सवा महीने तक स्त्रियों से दूर रहता है ये समुदाय, संबंध बनाना तो दूर हरी सब्जी तक को हाथ नहीं लगाते

 Rajsamand: स्त्री और पुरुष के बीच का संबंध घी और आग के समान होता हैं. एक स्त्री पुरुष की तरफ आकर्षित होती है. तो एक पुरुष स्त्री की तरफ आकर्षित होता हैं. यह सभी शारीरिक आकर्षण होता हैं. जिसकी वजह से यह दुनिया चलती है लेकिन क्या आपको पता है एक समुदाय ऐसा भी है जो 1 या 2 दिन नदीं पूरे सवा महीने यानी 45 दिन तक स्त्रियों से रहते हैं दूरी बनाये रखते है. ये समुदाय स्त्रियों के शक्ल तक नहीं देखते है सवा महीने तक हरी सब्जी, मांस मदिरा से भी दूरी बनाये रहते हैं. इतना हीं नहीं घर से निकले के बाद सवा महीने तक अपने घर को त्याग देते है. इस दौरान यह सभी सवा महीने तक जूते-चप्पल तक नहीं पहनते हैं. 

सवा महीने यानी 45 दिन तक स्त्रियों से रहते है दूर
मेवाड़ में भील समुदाय द्वारा इन दिनों जगह जगह पर बड़े पैमाने पर गवरी लोकनाट्यों का मंचन किया जा रहा है. बता दें कि ये गवरी लोक नाट्य आगामी अश्विन माह की नवमीं तक पूरे 40 दिन तक अभिनीत किए जाएंगे. भील समुदाय द्वारा मंचित ये लोकनाट्य उनका धार्मिक लोकानुष्ठान है. गवरी लोक नाट्य मंचित करने वालों को खेल्ये कहा जाता है.

सवा महीने के दौरान हरी सब्जी, मांस-मदिरा तक छूते नहीं
सबसे खास बात यह है कि गवरी लोक नाट्य मंचन करने वाले खेल्ये पूरा सवा महीना व्रत रखते हैं और केवल एक समय भोजन करते हैं. इतना ही नहीं इस सवा महीने के दौरान हरी सब्जी, मांस-मदिरा और स्त्रियों से दूर रहते हैं और तो और पैर में जूते चप्पल तक नहीं पहनते हैं. गवरी करने वाले ये प्रमुख खेल्ये एक बार घर से बाहर निकलने के बाद पूरे सवा महीने तक अपने अपने घर भी नहीं जाते हैं.

भील समुदाय के ये सदस्य अलग अलग गांवों में जाते हैं
गवरी लोकनाट्य में एक गांव का गवरी दल केवल अपने गांव में ही नहीं नाचता है, बल्कि हर दिन उस अन्य गांव में जाता है, जहां उनके गांव की बहन-बेटी ब्याही गई है. नृत्य के अंत में गवरी को न्यौतने वाली बहन- बेटी उन्हें भोजन कराती है और कपड़े भेंट करती है, जिसे पहरावणी कहते हैं. कई बार जिस बहन-बेटी के गांव में गवरी खेली जाती है, उस गांव में सभी मिलकर भोजन एवं पहरावणी का बंदोवस्त करते हैं. भील समुदाय का यह लोकनाट्य नहीं बल्कि धार्मिक लोकानुष्ठान है.

राजस्थान की गवरी लोकनाट्य अनूठी परंपरा
राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं में गवरी लोकनाट्य की अनूठी परंपरा है, जो सैकड़ों वर्षों से प्रतिवर्ष नियमित रूप से मनाई जाती है. जानकारी के अनुसार भील समाज की मान्यता है कि भगवान शिव उनके दामाद हैं और गौरजा अर्थात् पार्वती बहन-बेटी हैं. गवरी लोक नाट्य के लिए दल का गठन करते समय कलाकारों के लिए कपड़ों, गहनों और साज सज्जा आदि पर आने वाले खर्च को पूरे गांव के सभी जातियों के लोग मिल-जुल कर वहन करते हैं. प्रमुख खेल्ये जिस पात्र का अभिनय करते हैं, अक्सर वे हर समय उसी वेशभूषा में रहते हैं. गवरी का आयोजन शहर एवं गांव के अलग-अलग स्थानों पर सुबह से रात तक चलता है और एक टीम में कम से कम 40 से 45 सदस्य होते हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल होते हैं. 

टीम में 40 से 45 लोग होते हैं
आपको बता दें कि गवरी के मुख्य खेलों में कान्ह गुजरी, कालू कीर, बणजारा, मीणा, नाहरसिंही, नाहर, कालका देवी, कालबेलिया, रोई माछला, सूर सूरडी, भंवरा-दानव, वडल्या हिंदवा, कंजर-कंजरी, नौरतां, हरिया-अंबाव, खेतूड़ी एवं बादशाह की सवारी जैसे कई खेल आकर्षण का केंद्र होते हैं. राजसमंद जिला मुख्यालय के मुखर्जी चौराहे के पास कुमावत समाज के नोहरे में भी मेवाड़ का प्रसिद्ध लोक नृत्य गवरी का मंचन हुआ. गवरी देखने सुबह से शाम तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही तो वहीं गवरी के कलाकार भी भीड़ को देखकर खेल में और उत्साह बढ़ गया एवं लगातार अलग-अलग नाटक का मंचन करते रहे.

इस ट्रैक पर चारों ओर से आती है ट्रेनें फिर भी नहीं होता एक्सीडेंट...देखकर घूमेगा सिर!

इस ट्रैक पर चारों ओर से आती है ट्रेनें फिर भी नहीं होता एक्सीडेंट...देखकर घूमेगा सिर!

 Railway Fact: आपने ट्रेन से सफर किया ही होगा या रेलवे ट्रैक की क्रॉसिंग तो देखी ही होगी. हर जगह रेलवे ट्रैक पर जाल बिछा रहता है. रेलवे स्‍टेशन के आस-पास रेल की पटरियां एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं और उसी से ट्रेनें अपना रास्ता बदल लेती हैं. इन क्रॉसिंग को ट्रेन के रूट के हिसाब से सेट किया जाता है और फिर उसी तरीके से ट्रेन उस रास्ते पर चलते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचती है. इसी तरह रेल की पटरियों में एक खास तरह की क्रॉसिंग आपको बता रहे हैं, जिसे डायमंड क्रॉसिंग कहा जाता है. क्या कभी आपने ऐसी क्रॉसिंग देखी है? 

नागपुर का डायमंड रेलवे क्रॉसिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में सिर्फ नागपुर में ही डायमंड रेलवे क्रॉसिंग है. जहां, चारों तरफ से ट्रेन के लिए रेलवे क्रॉसिंग बनी हुई है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि यहां सिर्फ तीन ही ट्रैक हैं, इसलिए इसे डायमंड क्रॉसिंग नहीं कहा जा स‍कता है.

कहां जाती है इस क्रॉसिंग से ट्रेन

नागपुर डायमंड क्रॉसिंग से कई रेलवे लाइन निकलती है. यहां से हावड़ा-राउकेला-रायपुर लाइन गुजरती है. वहीं एक ट्रैक दिल्ली की तरफ से आता है. वहीं, दक्षिण की ओर से भी एक ट्रैक आता है. वहीं ये ट्रैक वेस्ट की तरफ से मुंबई को जोड़ता है. इस वजह से इसे डायमंड क्रॉसिंग कहते हैं. 

रेलवे का टाइम मैनेजमेंट

 

पहली बार देखने पर लोगों का सिर घूम सकता है कि आखिर कैसे सभी दिशाओं से ट्रेनें गुजरने के बावजूद टकराती नहीं, लेकिन रेलवे अपने टाइम मैनेजमेंट से यहां कोई दुर्घटना नहीं होने देता. जिस तरह सड़कों पर चौराहा होता है, जहां चारों तरफ से गाड़ियां आती रहती हैं, ठीक उसी तरह डायमंड क्रॉसिंग पर भी आप चारों तरफ से ट्रेनों को गुजरते देख सकते हैं. डायमंड क्रॉसिंग में चार रेलवे ट्रैक हैं, जिसमें दो-दो के हिसाब से ट्रेनें आपस में क्रॉस होती हैं यानी यहां चारों दिशाओं से ट्रेन आती है और दिखने में ये ट्रैक डायमंड की तरह नजर आता है, इसलिए इसका नाम डायमंड क्रॉसिंग पड़ा.

पति ने पार की हैवानियत की हदें: चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका शव

पति ने पार की हैवानियत की हदें: चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका शव

 शहडोल। शहडोल जिले के अंतिम छोर देवलोन्द थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंक कर फरार हो गया। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची देवलौन्द पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए हत्यारे पति की तलाश में जुट गई है।

बिजनेसमैन ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार ने पार्टनर पर लगाया गंभीर आरोप

बिजनेसमैन ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार ने पार्टनर पर लगाया गंभीर आरोप

 राजस्थान। जयपुर में बिजनेसमैन ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। परिवार वालों ने खुन से लथपथ हालत में उन्हें अस्पतला पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला शास्त्रीनगर इलाके का है।

मनमोहन सोनी (41) आरपीए के सामने स्वर्णकार कॉलोनी में रहते थे। उनका पानीपेच तिराहे के पास डिपार्टमेंटल स्टोर है। बुधवार दोपहर करीब 10.30 बजे मनमोहन ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मार ली। उस समय घर में मनमोहन, पत्नी नीतू सोनी (40), बेटा यश (20), मां और छोटे भाई रोहित सोनी की पत्नी मौजूद थी। गोली की आवाज सुनकर सब कमरे में पहुंचे तो वहां मनमोहन खून से लथपथ मिला। मनमोहन को हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन तब उनकी मौत हो गई।

परिवला का कहना है कि मनमोहन का 20 साल पुराना बिजनेस पार्टनर सत्यार्थ तिवाड़ी है। सत्यार्थ तिवाड़ी के पिता रमेश चंद तिवाड़ी राजस्थान पुलिस में डिप्टी थे। सत्यार्थ फाइनेंस का काम करता था। मनमोहन सोनी का पैसा फाइनेंस पर लगा दिया। फिर कोरोना के समय घर बुलाकर मनमोहन सोनी को डराया-धमकाया करते थे। बोलते थे- तेरा पैसा गया, तू कुछ नहीं कर सकता है। 7 करोड़ रुपए मानमोहन सोनी ने सत्यार्थ को दिए थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पार्टनर के धोखा देने के कारण वो परेशान चल रहे थे। उन्हें काफी समझाया गया था। सभी का कहना था कि कुछ दिनों में परेशानी ठीक हो जाएगी। पुलिस ने मनमोहन का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

खौफनाक वारदात : कुएं के अंदर टुकड़ों में मिली युवती की लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

खौफनाक वारदात : कुएं के अंदर टुकड़ों में मिली युवती की लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

 उत्तरप्रदेशआजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे स्थित कुएं में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।

अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर मंगलवार की सुबह लोग शौच आदि करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुएं में झांका तो वह दंग रह गया। उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवती की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

BTS 2022: आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

BTS 2022: आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार( wednesday) को टेली कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू टेक समिट (बीटीएस-22) के रजत जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट( event) है। कर्नाटक के आईटी मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

25वां संस्करण टेकफॉरनेक्सजेन (Tech4NexGen) थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। वहीं आईटी मंत्री अश्वथ नारायण ने मंगलवार को प्रतिष्ठित बैंगलोर पैलेस ( palace) आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया

50,000 दर्शकों के आने की उम्मीद

इस अवसर पर, बेंगलुरु के बारह से अधिक स्टार्ट-अप्स जो पिछले वर्ष यूनिकॉर्न के रूप में उभरे हैं, उन्हें ‘बेंगलुरु इम्पैक्ट’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 550 से अधिक प्रदर्शकों के साथ इस आयोजन का मेगा आकर्षण है।

RBI ने इन 9 बैंकों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाखों का लगाया जुर्माना

RBI ने इन 9 बैंकों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, लाखों का लगाया जुर्माना

 RBI हमेशा देश भर की सभी बैंको पर नजर रखता है। जब भी उसे किसी गड़बड़ी की आशंका होती है तो वह उस बैंक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करता है।इस बार आरबीआई ( RBI)ने 9 बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बेरहामपुर सहकारी शहरी बैंक( bank) (ओडिशा) पर 3.10 लाख रुपये, उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक, महाराष्ट्र पर 2.5 लाख रुपये और संतरामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गुजरात पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, मध्य प्रदेश, जमशेदपुर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, झारखंड और रेणुका नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, छत्तीसगढ़ पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक देश के सरकारी और गैर सरकारी बैंको पर हमेशा नजर

भारतीय रिजर्व बैंक देश के सरकारी और गैर सरकारी बैंको पर हमेशा नजर बनाए रखता है।अगर उसे किसी भी तरह की गलती नजर आती है या उसके बनाए नियम को कोई बैंक( bank) तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ वह सख्त कदम उठाता है। आरबीआई ने बैंक पर जुर्माना जरुर लगाया है लेकिन इस सख्ती से ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

देश की राजधानी में दिखी छग की बहुरंगी छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोग ले रहे मजा

देश की राजधानी में दिखी छग की बहुरंगी छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोग ले रहे मजा

 नई दिल्ली /  के प्रगति मैदान में आयोजित 41वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जिसे देखने काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। इस बार मेले की थीम ‘वोकल फॉर लोकल’ है।

मेले में सभी राज्य अपने विकास की पूरी गाथा के साथ ही अपने राज्य की विशेषता दिखा रहे हैं। इसके अलावा अपने औद्योगिक, कृषि और हाथ से बने प्रोडक्ट का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

300 वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 12 स्टॉल

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन (स्टॉल) इस साल हॉल नंबर 2 फर्स्ट फ्लोर( floor) पर बनाया गया है। 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 12 स्टॉल लगाए गए हैं। वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के फ्रेम में छत्तीसगढ़ के ग्राम उद्योग, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, हैंडलूम, हस्तशिल्प, हर्बल, कृषि विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं।

श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़: शादी नहीं करना चाहते थे श्रद्धा और आफताब..यह है हत्या की असल वजह

श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़: शादी नहीं करना चाहते थे श्रद्धा और आफताब..यह है हत्या की असल वजह

 दिल्ली के महरौली में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं। अगर परिवार वाले आफताब और श्रद्धा को वापस लाने की कोशिश करते तो शायद यह हत्याकांड नहीं होता। दोनों ही के परिजनों ने इनको छोड़ दिया था। 

श्रद्धा (फाइल फोटो)
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था। 
श्रद्धा (फाइल फोटो)
आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप  में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।
मृतक का फाइल फोटो
पुलिस महरौली थाने के लॉकअप में बंद आफताब पर 24 घंटे नजर बनाए रखी। उसकी सुरक्षा में दो से तीन पुलिसकर्मी लगे रहे जो हर पल उस पर नजर रख रहे थे। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।
ट्रेन में सफर के दौरान डायबिटीज के मरीजों को अब नहीं होना पड़ेगा परेशान...रेलवे देने जा रहा है ये खास सुविधा

ट्रेन में सफर के दौरान डायबिटीज के मरीजों को अब नहीं होना पड़ेगा परेशान...रेलवे देने जा रहा है ये खास सुविधा

 नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (IRCTC) अब अपने मेन्यू में स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजन भी जल्द शामिल होने जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने अपनी खानपान और पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी को मेन्यू में स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों को शामिल करने की छूट दे दी है। इसी के साथ ही मेन्यू में डायबिटिक पेशेंट और छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त भोजन को मीनू में शामिल किया जाएग

मेन्यू में क्षेत्रीय व्यंजन होंगे शामिल

रेलवे बोर्ड का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य ट्रेनों में खानपान सेवाओं में सुधार करना और यात्रियों को अधिक विकल्प देना है। साथ ही नोट में कहा गया है कि, ट्रेनों में खानपान सेवाओं में सुधार के उपाय के रूप में, आईआरसीटीसी को मेन्यू को अनुकूलित करने की छूट देने का निर्णय लिया गया है ताकि क्षेत्रीय व्यंजनों/प्राथमिकताओं, मौसमी व्यंजनों, त्योहारों के दौरान आवश्यकता, खाद्य पदार्थों को अलग-अलग पसंद के अनुसार शामिल किया जा सके। साथ ही डायबिटिक फूड, बेबी फूड, हेल्थ फूड विकल्पों को शामिल किया गया है।

बजट सेगमेंट के दामों में नहीं होगा बदलाव

बता दें, आईआरसीटीसी अपने मेन्यू को रेलवे बोर्ड द्वारा अनुमोदित कराता है। जिसके बाद से उक्त खाद्य पदार्थों की ट्रेनों में बिक्री की जाती है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि, ‘प्रीपेड’ ट्रेनों के लिए जिसमें खानपान शुल्क यात्री किराए में शामिल है। वहां, आईआरसीटीसी द्वारा पहले से अधिसूचित टैरिफ के भीतर मेन्यू तय किया जाएगा। इसके अलावा, इन प्रीपेड ट्रेनों में अ-ला-कार्ट (a-la-carte ) भोजन और एमआरपी पर ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की भी अनुमति होगी।

इस तरह के अ-ला-कार्टे भोजन ( एक बहुविकल्पी मेन्यू जिसमें प्रत्येक व्यंजन की कीमत भिन्न होती है) का मेन्यू और टैरिफ आईआरसीटीसी द्वारा ही तय किया जाएगा। वहीं, अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए बजट सेगमेंट आइटम का मेन्यू पहले से अधिसूचित निर्धारित टैरिफ के भीतर आईआरसीटीसी द्वारा ही तय किया जाएगा। रेलवे द्वारा जानकारी दी गई कि जनता भोजन का मेन्यू पहले की ही तरह रहेगी।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

 Jacqueline Fernandez Gets Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) से बड़ी राहत मिली है. उन्हें कोर्ट ने मंगलवार (15 नवंबर) को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने शर्त रखी है कि अभिनेत्री बिना कोर्ट की इजाजत के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान अपना नाम सामने आने के बाद जैकलीन फर्नांडिस मुश्किल में आ गई थीं.

एक्ट्रेस को उनसे कई महंगे तोहफे मिले थे. प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जिसमें कहा गया था कि वह ठगी के पैसे की लाभार्थी थीं. जैकलीन ने इस मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसका प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विरोध किया था, जिसने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि जैकलीन जांच से बचने के लिए देश से भाग सकती हैं.

ईडी ने किया था जमानत का विरोध

ईडी ने जैकलीन की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि जैकलीन ने मौज-मस्ती के लिए 7.14 करोड़ रुपये उड़ा दिए. उन्होंने भागने की हर कोशिश की है क्योंकि उनके पास पर्याप्त पैसा है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडिस को गिरफ्तार नहीं करने का फैसला करने वाली केंद्रीय एजेंसी से सवाल किया था.

विशेष न्यायाधीश ने कहा था, “आपने (ईडी) एलओसी जारी करने के बावजूद जांच के दौरान जैकलीन को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी जेल में हैं. आप अलग-अलग मापदंड क्यों रख रहे हैं? आपके पास पिक एंड की चूज की नीति नहीं हो सकती है. एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के कारण होने चाहिए.”

अदालत ने आदेश रखा था सुरक्षित

अदालत के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए, एजेंसी की ओर से पेश अधिवक्ता शैलेश एन पाठक ने कहा था कि अभिनेत्री के खिलाफ पहले से ही एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) खुला था और इसलिए जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी की अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं किया. अभिनेत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गुरुवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

 मध्यप्रदेश। शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल जा रही थी। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग ले रही हैं।

सिहोरा से निकली यात्री बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक का नाम अंशु कोल (कुडावल निवासी) है। घायलों में से कुछ को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस के कटनी जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पानी भरने आई महिला नहर में गिरी, बचाने आए परिवार के 4 सदस्य भी डूबे; पांचों की मौत

पानी भरने आई महिला नहर में गिरी, बचाने आए परिवार के 4 सदस्य भी डूबे; पांचों की मौत

 गुजरातकच्छ में एक महिला को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग नर्मदा नहर में डूब गए। घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंडला गांव की है। पुलिस ने घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कच्छ के मुंद्रा के गुंडला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी भरने आई एक महिला नर्मदा नहर में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए आए घर के अन्य चार सदस्य भी डूब गए। नहर में डूबने से पांचों की की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर दमकल विभाग व मामलातदार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक, घरवालों ने दी खौफनाक सजा

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक, घरवालों ने दी खौफनाक सजा

 बिहार। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लाठी डंडे से पीट- पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के प्रेमिका और उसके पति समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।

मूल रूप से शाहपुर के धमवल गांव निवासी रूबी की शादी साल 2018 में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान के साथ हुई थी। शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी 25 साल के चंदन तिवारी और रूबी के बीच शादी के पहले से ही प्रेम -प्रसंग चला आ रहा था। बाद में युवती की शादी हो गई थी। हालांकि,शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहते थे। इस दौरान सोमवार की रात भी चंदन अपने प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। लेकिन इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ गई।

सोमवार की देर रात जब चंदन घर के एक कमरे में छिपा मिला था तो रूबी के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बंधकर बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर कृष्णागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने वारदात में शामिल प्रेमिका रूबी, उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर और देवर सूचित को गिरफ्तार किया है।

दिल दहलाने वाली घटना...पिता ने दो बेटियों के साथ की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार

दिल दहलाने वाली घटना...पिता ने दो बेटियों के साथ की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार

 उत्तरप्रदेश। गोरखपुर के घोषीपुरवा मोहल्ले में एक शख्स और उसकी दो बेटियों का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दो साल पहले मृतक की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।

मूल रूप से सिवान (बिहार) जिले के गुठनी निवासी 64 वर्षीय ओमप्रकाश श्रीवास्तव शहर के घोषीपुरवा में मकान बनवाकर 15 साल से परिवार के साथ रहते हैं। उनके दोनों बेटों के बीच बंटवारा हो चुका है। सिलाई करने वाले बड़े बेटे जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ओमप्रकाश रहते थे। कैंसर से पीडि़त जितेंद्र की पत्नी की फरवरी 2020 में मृत्यु हो गई। इलाज में ज्यादा धन खर्च होने की वजह से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जितेंद्र सिलाई का काम करते थे और उनके पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। सोमवार की रात में भोजन करने के बाद ओमप्रकाश ड्यूटी पर चले गए।

मंगलवार की सुबह सात बजे लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो अलग-अलग कमरे में बेटा जितेंद और पौत्री 16 वर्षीय मान्या और 14 वर्षीय मानवी का शव फंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। ओप्रकाश ने घटना की जानकारी पड़ोसियों के साथ ही शाहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा कर जांच शुरू कर दी है।

 
VIKRAM-S : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट उड़ान भरने को तैयार, लेकिन फिर एक बार किया गया रद्द, जानें वजह

VIKRAM-S : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट उड़ान भरने को तैयार, लेकिन फिर एक बार किया गया रद्द, जानें वजह

 BREAKING NEWS : ISRO VIKRAM-S LAUNCH: भारत का पहला स्वदेशी निजी क्षेत्र के रॉकेट विक्रम-एस (Vikram-S) की लॉन्चिंग को खराब मौसम के कारण टाल दिया गया है। पहले इसे 15 नवंबर को लॉन्च किया जाना था। स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने भारत के पहले स्वदेशी रॉकेट विक्रम-एस को विकसित किया है।

हैदराबाद की एयरोस्पेस कंपनी ने बताया है कि विक्रम-एस को अब तकनीकी प्रदर्शन उड़ान (Technological Demonstration Flight) पर तीन पेलोड के साथ 15 से 19 नवंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी अंतिम तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। पहली बार देश में प्राइवेट स्पेस कंपनी का रॉकेट लॉन्च किया जा रहा है. 3 पे-लोड वाला यह खास Vikram S रॉकेट इंडियन स्‍पेस रीसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा.

किसने बनाया है Vikram S रॉकेट

रॉकेट का निर्माण हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने किया है. कंपनी के CEO और सह-संस्थापक पवन कुमार चांदना ने बताया कि रॉकेट का नाम विक्रम-एस (Vikram-S) मशहूर भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है. इस लॉन्च को मिशन प्रारंभ नाम दिया गया है. स्काईरूट कंपनी के मिशन प्रारंभ के मिशन पैच का अनावरण ISRO चीफ डॉ. एस. सोमनाथ ने किया है.

क्‍या हैं Vikram-S की खासियतें?

– विक्रम-एस एक सब-ऑर्बिटल उड़ान भरेगा. यह सिंगल स्टेज का सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है, जो अपने साथ तीन कॉमर्शियल पेलोड्स लेकर जा रहा है

– यह एक तरह की टेस्‍ट फ्लाइट होगी. अगर इसमें सफलता मिलती है तो भारत प्राइवेट स्पेस कंपनी के रॉकेट लॉन्चिंग के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो जाएगा.

– इस रॉकेट से छोटे सैटेलाइट्स को पृथ्‍वी की निर्धारित कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

– स्काईरूट एयरोस्पेस ने 25 नवंबर 2021 को नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्री लिमिटेड की टेस्ट फैसिलिटी में अपने पहले थ्रीडी प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन (First 3D Printed Cryogenic Engine) का सफल टेस्‍ट किया था.

– स्‍काईरूट एयरोस्पेस के बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख शिरीष पल्लीकोंडा ने बताया कि 3D क्रायोजेनिक इंजन आम क्रायोजेनिक इंजन की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद है. साथ ही यह 30 से 40 फीसदी सस्ता भी है.

– सस्ती लॉन्चिंग की वजह इसके ईंधन में बदलाव भी है. इस लॉन्चिंग में आम ईंधन के बजाय LNG यानी लिक्विड नेचुरल गैस और लिक्विड ऑक्सीजन (LoX) का इस्‍तेमाल किया जाएगा. यह किफायती होने के साथ साथ प्रदूषण मुक्त भी है.

– इस क्रायोजेनिक इंजन की टेस्टिंग करने वाली टीम का नाम लिक्विड टीम है. इसमें करीब 15 युवा वैज्ञानिकों ने सेवाएं दी हैं।
पत्थर खदान धंसने से 12 मजदूर फंसे, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पत्थर खदान धंसने से 12 मजदूर फंसे, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 मिजोरम। पत्थर की खदान धंसने से इसमें 12 मजदूर फंस गए। अब तक 8 शव बरामद हो चुके हैं और तीन लोगों के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी बिहार के रहनेवाले हैं।

हादसा हनाठियाल जिले में हुआ है। अचानक हुए हादसे के कारण वहां मौजूद मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला। खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। SDRF, BSF और असम राइफल्स की टीमें मौके पर राहत और बचाव में जुटी हुईं हैं। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस खदान का ठेका ABCI इंफ़्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के पास है और यहां पिछले ढाई साल से खनन का काम जारी था। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और मजदूरों को खदान से निकालने का प्रयास जारी है।