BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Big News : घर के अंदर मिली एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस…

Big News : घर के अंदर मिली एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस…

 राजस्थान। उदयपुर के गोगुंदा में एक ही परिवार के छह लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली के पास गोल नेड़ी गांव में पुलिस को छह लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में 4 बच्चे और एक दंपती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

गोगुंदा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर पुलिस जब पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल, पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

Birthday बना Deathday, जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप…

Birthday बना Deathday, जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप…

 गाजियाबाद : गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए एक युवक की रविवार रात ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबाड़ा रोड के पास की है। गाजियाबाद के मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबड़ा रोड पर रहने वाले दीपक पासी नाम के व्यक्ति की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दीपक की इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद बढ गया। दूसरे पक्ष ने दीपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुन्ध गोलिया चला दी।

एसपी देहात इराज रजा ने बताया कि दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लाट में रात के समय मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर मौजूद कुछ और लोगों से दीपक का विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने पहले पथराव किया फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें 1 गोली दीपक की पीठ में जा लगी और वह भागते हुए जमीन पर गिर गया।

फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक और गोली दाग दी। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।

Shraddha murder case Update : नहीं होगा आफताब का नार्को टेस्ट, पहले कराया जाएगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

Shraddha murder case Update : नहीं होगा आफताब का नार्को टेस्ट, पहले कराया जाएगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

 नई दिल्ली : श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट नहीं होगा. बताया जा रहा है कि नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा. इसके लिए पहले कोर्ट से अनुमति ली जाएगी. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 10 दिन में पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. आफताब लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और अपने बयान बदल रहा है, ऐसे में उसके खिलाफ सबूत जुटाने में नार्को टेस्ट को काफी अहम माना जा रहा है. इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी में एक तालाब को खाली कराने पहुंची. दरअसल, आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा का सिर इसी तालाब में फेंका था. उधर, दिल्ली पुलिस लगातार तीसरे दिन महरौली के जंगल में जांच करने पहुंची, यहां से अब तक शव के 17 टुकड़े बरामद हुए हैं. हालांकि, ये सभी हड्डियों के रूप में ही मिले हैं. पुलिस ने इन्हें फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया है.

नार्को टेस्ट में देना होगा इन 51 सवालों का जवाब!

श्रद्धा हत्याकांड की कई कड़ियां अभी तक उलझी हुई हैं. जैसे उसकी डेडबॉडी का सिर अभी तक नहीं मिला है. इसके अलावा आरोपी आफताब पुलिस को कई सवालों के जवाब गोलमोल दे रहा है. आफताब से राज उगलवाने के लिए पुलिस ने अब उसके नार्को टेस्ट की पूरी तैयारी कर ली है. आफताब से टेस्ट के दौरान 51 सवाल पूछे जा सकते हैं.

सीएम बघेल ने की किसानों को 7 करोड़ की राशि की वितरित, मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश में लगातार बढ़ रहा गोबर खरीदी का आंकड़ा…

सीएम बघेल ने की किसानों को 7 करोड़ की राशि की वितरित, मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश में लगातार बढ़ रहा गोबर खरीदी का आंकड़ा…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में हितग्राहियों को ऑनलाइन कुल 7 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। इसमें गोबर विक्रेताओं को 4.55 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.17 करोड़ रूपए तथा स्व-सहायता समूहों को 1.42 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत राशि का वितरण करते हुए खुशी व्यक्त किया कि राज्य में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत संचालित 9 हजार गौठानों में से अब तक 4 हजार से अधिक गौठान पूरी तरह से स्वावलंबी बन गए हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर खरीदने में सक्षम हो गए हैं, यह योजना का उल्लेखनीय और एक महत्वपूर्ण परिणाम है।

मुख्यमंत्री बघेल ने गौ-पालक किसानों और गोबर विक्रेताओं तथा स्व-सहायता समूहों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे हितग्राहियों को काफी तदाद में लाभ होने लगा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। साथ ही इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने लगी है। ये आंकड़े और परिणाम गोधन न्याय योजना की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। जिसकी चर्चा अब देशभर में होने लगी है और इसके परिणाम को देखते हुए अन्य राज्य भी गोधन न्याय योजना को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। कभी किसी ने सोचा नहीं था कि गोबर से भी पैसा कमाया जा सकता है पर गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन कर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इसे साबित कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे गौ पालक किसानों को अधिक से अधिक पैरादान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप अपने गांव के गौठान में जो पैरादान करेंगे, उससे गांव के पशुओं के लिए चारे का बेहतर इंतजाम होगा। साथ ही जैविक खाद भी बनाया जा सकेगा। पैरा दान का फायदा पूरे गांव को होगा और इससे गांव का वातावरण भी साफ-सुथरा तथा शुद्ध रहेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने पैरादान को लेकर भी जागरूकता आई है। पिछले 4 वर्षों के दौरान हमारे प्रदेश के किसानों ने खेती-किसानी के क्षेत्र में देश में कई मिसालें प्रस्तुत की हैं। निश्चित तौर पर पैरादान अभियान को लेकर भी वे नई मिसाल प्रस्तुत करेंगे।

BREAKING : एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मिली लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

BREAKING : एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मिली लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

 राजस्थान। उदयपुर के गोगुंदा में एक ही परिवार के छह लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली के पास गोल नेड़ी गांव में पुलिस को छह लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में 4 बच्चे और एक दंपती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

गोगुंदा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर पुलिस जब पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल, पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, 10 की मौत, पीएम ने जताया शोक

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, 10 की मौत, पीएम ने जताया शोक

  बिहार। वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में 8 और 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

पीएम ने जताया शोक

इस बीच, बिहार में हुए हादसे पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। PMNRF से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50, 000 रुपये दिए जाएंगे।’

इस योजना के तहत दिए जा रहे हैं हर महीने 5 हजार रुपये, आप भी ले सकते है लाभ, जानें क्या है प्रक्रिया

इस योजना के तहत दिए जा रहे हैं हर महीने 5 हजार रुपये, आप भी ले सकते है लाभ, जानें क्या है प्रक्रिया

 Atal Pension Yojana: सरकार समय-समय पर नागरिकों के लिए तरह-तरह की स्कीम लेकर आती है। किसी स्कीम के तहत लोगों को राशन दिया जाता है तो किसी स्कीम के तहत पैसे।

आज हम भी आपके लिए एक ऐसी ही योजना की जानकारी लेकर आए हैं। इस स्कीम के तहत हर महीने पूरे 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में।

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)

अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम (social security scheme) है जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत आपको 60 साल की उम्र तक निवेश करना होता है जिसके बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त होती है।

Atal Pension Yojana : कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन :

इस स्कीम के निवेश करने के लिए इच्छुक लोगों की एक उम्र सीमा निर्धारित है। 18 से 40 साल तक के लोग ही इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana : ऐसे करें रजिस्ट्रेशन :

अटल पेंशन योजना से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस से जानकारी ले सकते हैं। वहीं आप चाहें तो इसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन भी कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana : कितना करना होगा निवेश :

अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं अगर आप 3 महीने में 1 बार निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ 626 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं साल भर में 2 बार निवेश के लिए 1239 रुपये निवेश कर होंगे। ऐसा करने पर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Atal Pension Yojana : कैसे लाभदायक है यह पेंशन :

60 साल की उम्र के बाद आपको किसी पर भी निर्भर ना रहने पड़े इस लिए जरूरी है कि आप इस स्कीम में निवेश करें और इसका लाभ लें। इस स्कीम का मकसद आपको सक्षम बनाना है।

दिल्ली में दिखी प्रदेश की कला और संस्कृति, छत्तीसगढ़ पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ बना आकर्षण का केंद्र

दिल्ली में दिखी प्रदेश की कला और संस्कृति, छत्तीसगढ़ पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ बना आकर्षण का केंद्र

 देश की राजधानी दिल्ली ( delhi) के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए छत्तीसगढ़ पवेलियन वर्तमान में देश व विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। छत्तीसगढ़ पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की झलक देखने को मिल रही है।

मेले में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के मुख्य महाप्रबन्धक  एसके सिन्हा ने ज्यूरी के सदस्यों को छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन कराया। उन्होने ज्यूरी के सदस्यों को नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के साथ ही ग्रामीण औद्योगिक पार्क के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की।

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल ग्रामीण औद्योगिक पार्क को प्रस्तुत किया गया

मॉडल के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल ग्रामीण औद्योगिक पार्क ( park)को प्रस्तुत किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर प्रदान कर रहा है। इस योजना के माध्यम से चयनित गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया गया है। जहां केंचुआ खाद उत्पादन के अलावा मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण जैसी गतिविधियां चल रही है।

सुनहरा मौका, बिजली विभाग में 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

सुनहरा मौका, बिजली विभाग में 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

 महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

वैकेंसी डिटेल्स( details) 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 661 पदों (MAHAGENCO Recruitment 2022) को भरा जाएगा। इसमें 339 पद JE के लिए और 322 पद AE के पदों के लिए हैं।

खास तारीखें( important dates) 

आवेदन की शुरुआती तारीख : 18 नवंबर 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 17 दिसंबर 2022

आयु सीमा( age limit) 

अधिकतम 38 वर्ष।

आयु सीमा( age limit) 

अधिकतम 38 वर्ष।

आवेदन शुल्क( application fees) 

जूनियर इंजीनियर- 800 + GST रुपये

असिस्टेंट इंजीनियर- 500 + GST रुपये

आधिकारिक वेबसाइट( official website) 

योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MAHAGENCO की आधिकारिक वेबसाइट mahagenco.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब, एक बोतल की कीमत 28 लाख रुपए से भी ज्यादा

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब, एक बोतल की कीमत 28 लाख रुपए से भी ज्यादा

 यूरोप के देश हंगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल टोकज के शराब( wine) उत्पादकों ने दुनिया की सबसे महंगी वाइन तैयार की है। डेढ़ लीटर की एक बोतल की कीमत( price) करीब 28.41 लाख है।

शराब कंपनी के जनरल मैनेजर जोल्टन कोवाक्स ने   बताया, ‘‘इसेंसिया-2008 वाइन( wine) के तैयार होने के 8 साल बाद यह बोतल में पैक ( pack)होने के लिए सही मानी जाती है। इसे साल के खास मौसम में ही बनाया जाता है।

प्रत्येक बोतल को विशेष रूप से तैयार किया गया

डिसेंटर की प्रत्येक बोतल को एक चमकदार ब्लैक बॉक्स में रखा गया है। इसमें एक स्विच होता है, जो बोतल को रोशन करता है। कमाल की बात है कि इस शराब ( wine)की कोई भी दो बोतल एक जैसी नहीं हैं, क्योंकि उनमें से प्रत्येक बोतल को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

शराब को बनाने के लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत5

शराब की एक छोटी चम्मच मात्रा बनाने में करीब एक किलोग्राम पके हुए अंगूर का इस्तेमाल( use) होता है। एक बोतल शराब को बनाने के लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत होती है। इसकी 37.5 सेंटीमीटर की एक बोतल में 3% अल्कोहल होता है।

Gyanvapi Mosque : ज्ञानवापी में शिवलिंग आकृति के पूजा अधिकार की अर्जी पर सुनवाई आज, इस अदालत में होगा फैसला

Gyanvapi Mosque : ज्ञानवापी में शिवलिंग आकृति के पूजा अधिकार की अर्जी पर सुनवाई आज, इस अदालत में होगा फैसला

 नई दिल्ली। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद लगातार एक के बाद एक नए मोड़ ले रहा है। शिवलिंग की पूजा की अनुमति मिलेगी या नमाज अदा की जाएगी ? वाराणसी की फास्टट्रैक कोर्ट ज्ञानवापी केस में आज इस सवाल पर अपना फैसला सुनाएगी। आज यानी शुक्रवार को इस मामले पर सिविल जज सीनियर डिविजन कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में मामले पर फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप बनी ज्ञानवापी मस्जिद के बारे में हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर के अंदर शिवलिंग पाया गया है, ऐसे में उन्हें शिवलिंग की पूजा करने की अनुमति मिलनी चाहिए। दूसरी ओर मुस्लिम पक्षकारों का मानना है कि शिवलिंग बरामद होने का दावा सही नहीं है।

इससे पहले आपको बता दें कि ज्ञानवापी केस में सिविल जज महेंद्र पांडे गत 14 नवंबर को ही फैसला सुनाने वाले थे, लेकिन उन्होंने इस फैसले को 17 नवंबर के लिए मुल्तवी कर दिया था। कोर्ट ने अपना फैसला 8 नवंबर तक के लिए सुरक्षित रखा था, लेकिन सिविल जज के छुट्टी पर होने के कारण फैसले की तारीख एक सप्ताह आगे खिसक गई। अब आज यानी 18 नवंबर को फैसला सुनाए जाने की पूरी उम्मीद है।

घर में लगी भीषण आग, 7 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया शोक का ऐलान…

घर में लगी भीषण आग, 7 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया शोक का ऐलान…

 गाजा : फिलिस्तीन के गाजा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ईमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि फिलिस्तीन के गाजा शहर के उत्तर में एक घर में भीषण आग लगने से सात बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना को लेकर हमास इस्लामवादी, जो इजरायल-नाकाबंदी वाले फिलिस्तीनी एन्क्लेव को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निशामकों ने जाबालिया में आग पर काबू पा लिया है। वहीं गाजा की नागरिक सुरक्षा इकाई ने एक बयान में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जाबालिया में इंडोनेशियाई अस्पताल के प्रमुख सालेह अबू लैला ने एएफपी को बताया कि अस्पताल में कम से कम सात बच्चों के शव आए हैं।

शुक्रवार को शोक का दिन घोषित

बड़ी बात ये है कि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नागरिक सुरक्षा इकाई के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि घर में ईंधन जमा था। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में स्थित (एक अलग फिलिस्तीनी क्षेत्र) ने आग को “एक राष्ट्रीय त्रासदी” माना है। प्रवक्ता नबील अबू रुदीनेह ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अब्बास ने शुक्रवार को शोक का दिन घोषित किया है। जिसमें झंडे आधे झुके रहेंगे और पीड़ितों के परिवारों को “उनकी पीड़ा कम करने” के लिए सहायता भेजने की पेशकश की।

दूसरी शादी की चाहत में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

दूसरी शादी की चाहत में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

 बाड़मेरः अपने पति -पत्नी के झगड़ों को लेकर कई खबरें पढ़ी और देखी होगी। लेकिन राजस्थान के बाड़मेर में इसी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पति से पीछा छुड़ाने के लिए सोते वक्त उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। मामला धोरीमन्ना भलीसर गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला दूसरी शादी करने की चाहत में सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। उसकी शादी आटा-साटा प्रथा के चलते हुई थी।

बता दें कि पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश का यह मामला एक अक्टूबर का है। पीड़ित पति ने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उसका घाव भर चुका है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

फोन पर बात को लेकर हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) की शादी छह माह पहले कानू देवी (19) से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ थी। वह फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गोमाराम दर्द से चीख उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए।

पत्नी

किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे निजी अस्पताल लेकर गए। उसका इलाज कराया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था। इसके बाद करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली। इस दौरान घर में रिश्तेदार की मौत भी हो गई थी। परिवार उसमें लग गया था। आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया।

बहन-बहनोई के कहने पर उठाया खौफनाक कदम

एसपी को पेश की गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया कि बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पसंद के लड़के से हो जाएगी। दूसरी तरफ, पीड़ित की पत्नी ने घटना के पांच दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति आया था। उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था।

आटे-साटे में हुई थी शादी

गोगाराम और उसकी बहन की शादी आटे-साटे में हुई थी। बहन पुष्पा की शादी गोमाराम की पत्नी कानूदेवी के भाई लाखाराम के साथ हुई थी। पीड़ित व पीड़ित की बहन का ससुराल गांव के सनावड़ा में है। पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात बहन जेठी और उसके पति हुकमाराम का कॉल आया था। पीड़ित युवक ने बताया कि एक अक्टूबर की घटना के बाद पत्नी ने महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसे इसके बारे में पता चला।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो गोगाराम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बात परिवार तक पहुंची तो सामाजिक स्तर पर पंचायती बुलाई गई। एक महीने तक दोनों परिवारों के बीच सुलह की बात चली। लेकिन, जब कोई निस्तारण नहीं हुआ तो पीड़ित एक नवम्बर को एसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 नवम्बर को गोगाराम की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Ajab-Gajab : भाई-बहन ने आपस में रचाई शादी, वजह जान उड़ गए सबके होश

Ajab-Gajab : भाई-बहन ने आपस में रचाई शादी, वजह जान उड़ गए सबके होश

 फिरोजाबाद। Ajab-Gajab वैसे तो रोजाना शादी की एक से बढ़कर एक चौकाने वाला मामला सामने आता हैं। कभी कोई मगरमच्छ को अपना जीवन साथी बना लेता है तो कभी कोई खुद से ही शादी रचा लेता हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता हैं जिसे जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले लाभ का फायदा उठाने के इरादे से भाई-बहन ने आपस में ही शादी कर ली।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले लाभ के लालच में भाई-बहन ने आपस में ही शादी रचा ली हैं। दरअसल समाज कल्याण विभाग द्वारा शादियों का आयोजन किया जाता है। सामूहिक विवाह योजना के तहत, राज्य सरकार प्रत्येक जोड़े को उन्हें दिए जाने वाले घरेलू उपहारों के अलावा 35,000 रुपये देती है।

इस योजना में दूल्हे के बैंक खाते में 20,000 रुपये जमा करना और उसे 10,000 रुपये का उपहार देना शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विवाहित जोड़े को भाइयों और बहनों के रूप में पहचानने के बाद ही फिरोजाबाद के टूंडला में शादी का खुलासा हुआ।

बड़ी लापरवाही : बगैर बेहोश किए कर दी नसबंदी, दर्द से तड़पती रहीं महिलाएं

बड़ी लापरवाही : बगैर बेहोश किए कर दी नसबंदी, दर्द से तड़पती रहीं महिलाएं

 बिहार। खगड़िया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिलाओं को बेहोश किये बिना ही नसबंदी कर दी गई। अस्पताल में महिलाओं को नसबंदी के बाद एनेस्थीसिया दिया गया। जबकि यह दवाई नसबंदी से पहले दी जाती है जिससे की मरीज को दर्द का सामना ना करना पड़े। लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही के कारण महिलाएं दर्द से तड़पती रही। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. ए झा ने कहा कि जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।

यह घटना खगड़िया जिले के अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर के दौरान हुई। डॉक्टरों ने महिलाओं को बेहोशी की दवा दिए बिना ही नसबंदी कर दी। इस दौरान महिलाएं दर्द से कराहती रहीं, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। कुछ महिलाओं का आरोप है कि डॉक्टर भी वहां मौजूद नहीं थे, स्वास्थ्यकर्मियों ने ही सर्जरी की।

इसके बाद महिलाओं ने हंगामा मचा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना बेहोशी का इंजेक्शन दिए उनका जबरन ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके हाथ, पैर पकड़े और मुंह बंद कर के रखा और डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी। बताया गया है कि एक निजी एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह शिविर आयोजित किया था।

CM हेमंत सोरेन ने ED को लिखी चिट्ठी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल रमेश बैस पर लगाए गंभीर आरोप…

CM हेमंत सोरेन ने ED को लिखी चिट्ठी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल रमेश बैस पर लगाए गंभीर आरोप…

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंच गये हैं. उन्होंने तीन पन्ने का पत्र ईडी को लिखा है, जिसमें अपना पक्ष रखा है. ईडी कार्यालय रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने केंद्र सरकार और राज्यपाल रमेश बैस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई उनकी सरकार को अस्थिर करने की साजिश की जा रही है.

Good News : महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने शेयर की खुशखबरी…

Good News : महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने शेयर की खुशखबरी…

 नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इस बार वह अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपनी वाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनके घर के एक नन्हा मेहमान आया है। जिसके बारे में जानकारी उनकी वाइफ साक्षी ने दी है। हाल में साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने घोड़े से मिलवाया, जिसका नाम चेतक है।

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा चेतक हमारे घर में आपका स्वागत है। साक्षी ने लिखा कि आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं। उन्होंने लिखा कि आपका अपने परिवार में हम स्वागत करते हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल की वजह से पूरे विश्व में जाने जाते हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं उनकी वाइफ साक्षी धोनी बहुत ही खूबसूरत हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा है।

 
Ration Card: सरकारी दुकानों से राशन लेने के बदल रहे हैं नियम, जानिए नए प्रावधान वरना रद्द हो जाएगा

Ration Card: सरकारी दुकानों से राशन लेने के बदल रहे हैं नियम, जानिए नए प्रावधान वरना रद्द हो जाएगा

 राशन कार्ड के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सरकार ने मुफ्त राशन की अवधि बढ़ा दी है। इस बीच खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है।

सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों के लिए निर्धारित मानकों में बदलाव किया गया है। नए मानक का मसौदा अब लगभग तैयार है। इतना ही नहीं इस संबंध में राज्य सरकारों के साथ कई दौर की बैठक भी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि नए प्रावधान में क्या होगा।

इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने कहा कि मानकों में बदलाव को लेकर राज्यों के साथ बैठक की जा रही है। राज्यों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए पात्रों के लिए नए मानक तैयार किए जा रहे हैं।

जल्द ही इन मानकों को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए मानक के लागू होने के बाद पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिलेगा, अपात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पाएगा। यह बदलाव जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ लागू की गई है। एनएफएसए के तहत आने वाले करोड़ों लाभार्थी यानी 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ उठा रही है। हर महीने करीब 1.5 करोड़ लोग एक जगह से दूसरी जगह जाकर इसका फायदा उठा रहे हैं।

रेलवे ने किया 172 ट्रेनों को कैंसिल, ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

रेलवे ने किया 172 ट्रेनों को कैंसिल, ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

 नई दिल्‍लीअगर आपने कहीं जाने या घुमने का प्लान बना कर ट्रेन की टिकट बुक करवाई तो ये खबर आप के काम की है। बता दें भारतीय रेलवे ने 17 नवंबर को करीब 172 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। बड़ी संख्‍या में ट्रेनें रद्द होने से रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे ने 159 ट्रेनों को पूर्णत: रद्द कर दिया है। 23 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे ने आज 32 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया है। 23 गाड़ियों को रास्‍ता बदलकर चलाया जा रहा है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें पैसेंजर, मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

 

भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट पर कैंसिल, रिशैड्यूल और डायवर्टिड ट्रेनों की जानकारी दी जाती है। ट्रेन का स्‍टेटस जानने के लिए रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 पर जाना होगा। भारतीय रेल की वेबसाइट से ट्रेन का स्‍टेटस पता करने का तरीका हम आपको बता रहे हैं।

 

ट्रेन का स्‍टेटस चेक करने के लिए https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
इस पर आपको Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इसे चुनें।
अब आपको कैप्‍चा भरना होगा।
ऐसा करने के बाद Exceptional Trains ऑप्शन पर दोबारा क्लिक करें।
यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्‍शन दिखेगा।
इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं।

 
NCB को मिली बड़ी सफलता, 20 किलो हेरोइन के साथ शख्‍स गिरफ्तार

NCB को मिली बड़ी सफलता, 20 किलो हेरोइन के साथ शख्‍स गिरफ्तार

 पंजाब। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के लुधियाना जिले के दुगरी इलाके से एक व्यक्ति को 20 किलो हेरोइन, अफीम, विदेशी मुद्रा और कुछ गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार बाजार में इस नशे के सामान की कीमत साढ़े 5 लाख रुपये बताई जा रही है।आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसे 6 दिन की एनसीबी रिमांड पर भेज दिया गया है।