नवादा. बिहार के नवादा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है. दरअसल इन सारी मौत की वजह कर्ज से परशानी बताई जा रही है. कर्ज तले पूरा परिवार दबकर खत्म हो गया.बताया जा रहा है कि कर्ज के बोझ में दबे नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चे समेत जहर खा लिया. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे डॉक्टरों ने पावापुरी विंस रेफर कर दिया है. मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी, एवं गुड़िया कुमारी शामिल है.
कई बार ऐसा होता है कि हम अपने पैसे किसी दूसरे अकाउंट में गलती से ट्रांसफर कर देते हैं, लेकिन क्या हो जब करोड़ों रुपए किसी अनजान शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं और वह उस पैसे को उड़ा दे।
याद रखें कि जो पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं, हो सकता है वो किसी का गैरकानूनी फंड हो या फिर देश विरोधी एक्टिविटी के लिए भेजे जाने वाले पैसे हों। ऐसी सिचुएशन में आप पर भी शक का कांटा घूम सकता है। इसलिए पुलिस को इस बात की जानकारी देना जरूरी है।
IPC की धारा 406 के तहत लिया जाता है एक्शन( action)
अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की प्रॉपर्टी ( पproperty) किसी भी प्रकार के पैसे पर थोड़े समय के लिए अधिकार मिलने पर उसका गलत इस्तेमाल करे, उस प्रॉपर्टी या पैसे को खर्च करे या किसी फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ले। तब उस पर IPC की धारा 406 के तहत एक्शन लिया जाता है।
मुंबई/ शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद हैं।
राउत एक अगस्त से है कस्टडी में
राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 अगस्त को मुंबई (Patra Chawl Land Scam) में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ईडी की जांच उपनगरीय गोरेगांव में चॉल या घरों के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और कथित रूप से उनकी पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से संबंधित है।
पात्रा चॉल मामला
पात्रा चॉल के नाम से पहचाने जाने वाला सिद्धार्थ नगर उपनगरीय गोरेगांव में 47 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 672 किरायेदार परिवार हैं। 2008 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने एचडीआईएल (हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की एक सहयोगी कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (जीएसीपीएल) को चॉल के लिए एक पुनर्विकास अनुबंध सौंपा था। जीएसीपीएल को किरायेदारों के लिए 672 फ्लैट बनाने और म्हाडा को कुछ फ्लैट देने थे। हाती जमीन निजी डेवलपर्स को बेचने के लिए स्वतंत्र था।
हालांकि, ईडी के अनुसार पिछले 14 वर्षों में किरायेदारों (Patra Chawl Land Scam) को एक भी फ्लैट नहीं मिला, क्योंकि कंपनी ने पात्रा चॉल का पुनर्विकास नहीं किया। उसने 1,034 करोड़ रुपये में यह जमीन पार्सल और फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) को बेच दी।
जम्मू-कश्मीर। डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेम नगर के पास एक कार चिनाब नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवक लापता हो गए हैं। एक राजस्थान के जोधपुर और तीन डोडा जिले के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात साढ़े 10 बजे के करीब प्रेमनगर के पास कार अनियंत्रित हो कर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और अन्य अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। लापता युवकों की पहचान रोहन मंगोत्रा पुत्र साधु राम नाएडांगरी, अदित्य कोतवाल पुत्र राकेश कुमार निवासी पारयोटे, विशाल चंदेल पुत्र जगदीश निवासी शिवा सुहांडा और सुरजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद गुलाम नवी आजाद और पूर्व मंत्री जीएम सरूरी मौके पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताया है
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार ग्रहण किया। बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रचूड़ को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण कराई।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे। वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक करीब सात साल रहा। यह किसी सीजेआई( CJI) का अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद उनके बेटे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सीजेआई बने हैं।
फैसले में 497 को खारिज करते हुए कहा था ‘व्याभिचार कानून महिलाओं का पक्षधर
1985 में तत्कालीन सीजेआई वाईवी चंद्रचूड़ की पीठ ने सौमित्र विष्णु मामले में भादंवि की धारा 497 को कायम रखते हुए कहा था कि संबंध बनाने के लिए फुसलाने वाला पुरुष होता है न कि महिला। वहीं, डीवाई चंद्रचूड ने 2018 के फैसले में 497 को खारिज करते हुए कहा था ‘व्याभिचार कानून महिलाओं का पक्षधर लगता है लेकिन असल में यह महिला विरोधी है।
नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से रसोई गैस पर subsidy नहीं आने की शिकायतें मिल रही है। देश भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग बैंक खाते में subsidy की रकम नहीं आने की बात कह रहे है। लेकिन अब खातों में subsidy की राशि आनी शुरु हो गई है। भारत सरकार के मुताबिक इस समय झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्य,Chhattisgarh, Madhya Pradesh के जनजातीय इलाके, झारखंड और अंडमान में kitchen gas पर subsidy दी जा रही है।
हरियाणा : नूंह में दो नवंबर को हुए पंचायत चुनाव में बूथ कब्जाने में संलिप्तता के आरोप में नवनिर्वाचित महिला सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान रशीदा के रूप में हुई है। आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर को मतदान के दौरान मनौता गांव में भीड़ ने कथित तौर पर मतदान केंद्र संख्या 77 और 78 पर हमला किया था।
इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी और पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।पुलिस ने कहा कि नतीजे चार नवंबर को घोषित किए गए और रशीदा ने जीत हासिल की। हालांकि, जब वह और उनके समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे, तब सोशल मीडिया पर कुछ कथित वीडियो अपलोड हुए, जिसमें बूथ कब्जाने में उनकी कथित संलिप्तता सामने आई।
नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “एफआईआर दर्ज करने के बाद, हमने जांच की और नवनिर्वाचित सरपंच रशीदा की संलिप्तता पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। हम अन्य लोगों की भूमिका की भी पुष्टि कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”
बहराइच. एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक करने के नाम पर युवती का रेप किया. युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है. आरोप है कि मामला दबाने के कारण उसे बहराइच से लखनऊ रेफर करा दिया गया है. वहीं मंगलवार को जब ये मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है. चीनी मिल में फोर मैन के पद पर तैनात एक व्यक्ति एक साल पहले रिटायर हुआ. जिसके बाद वह परिवार सहित किराए के मकान में रहने लगे. बाजार में ही लाल महाराज उर्फ राम प्रकाश पाठक तांत्रिका का काम करता है. रिटायर्ड फोरमेन की 26 साल की बेटी लंबे समय से बीमार थी. कुछ लोगों के कहने पर युवती तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाती थी.
सोमवार को भी तांत्रिक के कहने पर युवती उसके पास गई. इसके बाद तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. जब देर तक युवती घर नहीं आई तो खोजबीन की. युवती की हालात गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों के मुताबिक युवती के आंतरिक हिस्सों पर चोट लगी है. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
रांची। रांची में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के दो विधायकों और उनके सहयोगियों समेत कुछ कारोबारियों पर छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 100 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन और निवेशों का पता लगाया है।
सीबीडीटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 4 नवंबर को झारखंड के रांचीए गोड्डाए बेरमोए दुमकाए जमशेदपुरए चाईबासाए बिहार के पटनाए हरियाणा के गुरुग्रामए पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।
इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापे के दौरान 2 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद की है जिन्हें गिनने के लिए मशीनों का सहारा लिया गया।
इनकम टैक्स ने दोनों विधायकों के नाम जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के रूप में बताया। बेरमो सीट से विधायक जयमंगल ने भी रांची में आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऐक्शन की पुष्टि की और कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।
बता दें कि जेवीएमपी से अलग होकर प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस अभी जेएमएम के साथ सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा हैए जिसकी अगुआई हेमंत सोरेन कर रहे हैं।
नई दिल्ली: अगर आप पुराने नोटों या कॉइन कलेक्शन के शौक़ीन हैं, तो ये खबर आपके फायदे की हो सकती है. दरअसल, हमारे देश में ऐसे कई ऑनलाइन पोर्टल्स हैं, जहां आप इन पुराने सिक्को या नोटों को सेल कर मालामाल हो सकते हैं. तो चलिए इसी कड़ी में जानते हैं, 5 रुपये के उस नोट के बारे में जो आपकी किस्मत बदल सकता है.
आज हम जिस 5 रुपये के नोट के बारे में बात कर रहे हैं, उसकी खासियत यह है कि उस पर ट्रैक्टर चलाता हुआ किसान बना होना चाहिए। इसके साथ ही इस नोट के सीरियल नंबरों के अंत में 786 अंक भी होना चाहिए। यह नोट आसानी से नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि इसकी काफी मांग चल रही है।
अगर आपके पास भी ऐसे नोट हैं तो इसको बेचने के लिए आप सबसे पहले ebay के होमपेज पर जाएं। अब आप खुद को यहां सेलर के रूप में रजिस्टर करें। इसके बाद आप लॉगिन करके अपने नोट की जानकारी को भरें तथा उसकी तस्वीर को भी अपलोड करें। इसके बाद आपकी यह जानकारी खरीदार के पास भेज दी जाती है। यदि खरीदार को आपका नोट या सिक्का पसंद आ जाता है तो आपके पास में मैसेज आ जाता है, जिसके बाद डील की प्रक्रिया आगे बढ़ती है.
नई दिल्ली। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई देने लगा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों इस अद्भुत नज़ारे को देखा गया। चंद्रग्रहण सबसे पहले 2.39 पर प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 4.23 से दिखना शुरू हो गया है। देश के पूर्वी हिस्से में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। तब चंद्रमा पूरी तरह से लाल होगा। बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, तब चंद्रमा धुंधला होगा। यह दिल्ली में 50 मिनट और मुंबई में 18 मिनट दिखाई देगा।
भारत में सबसे पहले ईटानगर में यह चंद्रग्रहण देखा गया। ईटानगर में पूर्ण रुप से चंद्रग्रहण देखा गया।
कोलकाता- 04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे समाप्त होगा।
दिल्ली- शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
मुंबई – शाम 06:01 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
बेंगलुरु- शाम 05:49 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
नागपुर: शाम 05:32 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
कोहिमा- शाम 04:23 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
अगरतला- शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
गुवाहाटी: शाम 4:32 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा।
भुवनेश्वर: शाम 05:09 बजे होगा और 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा।
पटना: शाम 05:06 बजे दिखाई देगा।
नोएडा: शाम 05:30 बजे दिखाई देगा। यह शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे दिखाई देगा।
चंडीगढ़: यह शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक ग्रहण रहेगा।
हैदराबाद: चंद्र ग्रहण को शाम 05:43 बजे देख सकते हैं।
चेन्नई: यह शाम 05:42 बजे से शुरू होगा।
श्रीनगर: शाम 05:31 बजे से ग्रहण दिखेगा।
देहरादून- शाम पांच बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
तमिलनाडु। तिरुपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाने और शेयर करने को लेकर नाराज पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार डिंडुगल के 38 वर्षीय अमृतलिंगम की शादी चित्रा से हुई थी और वह तिरुपुर के सेलम नगर में रहती थी। अमृतलिंगम तेन्नम पलायम सब्जी मंडी में दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। वहीं चित्रा एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थी और उसे इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने की आदत थी। रील पोस्ट करने की आदत को लेकर अमृतलिंगम का चित्रा के साथ कई बार झगड़ा हुआ था। अमृतलिंगम को शिकायत थी कि चित्रा सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय बिता रही है।
रील्स पोस्ट करने के कारण चित्रा के सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स हो गए थे। इसके बाद चित्रा ने अपना करियर एक्टिंग में बनाने का फैसला लिया। वह दो महीने पहले इसके लिए चेन्नई गई थी। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 33.3K फॉलोअर्स थे। पिछले हफ्ते वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर आई थी। शादी होने के बाद चित्रा चेन्नई जाने के लिए तैयार हो रही थी, लेकिन अमृतलिंगम नहीं चाहता था कि वह घर छोड़ कर एक्टिंग करने जाए।
चित्रा की रील्स को अपलोड करने की आदत और फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा को लेकर रविवार रात को दोनों के बीच कथित तौर पर बहस हुई। दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ गयी कि अमृतलिंगम ने शॉल से चित्रा का गला घोंट दिया।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी के लिए दुखद खराब सामने आई है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के बीच आज पहली मौत की खबर सामने आई है। इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे की मौत हो गई है। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। जयराम रमेश ने बताया कि, भारत जोड़ी यात्रा की आज 62वीं सुबह सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए चल रहे थे। लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज दूसरे नेता को सौंप दिया। इसके बाद वह गिर पड़े। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।”
वहीं कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडे के निधन की सूचना प्राप्त होने के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।”
महाराष्ट्र। बीड जिले के अंबाजोगई जिला सत्र न्यायालय ने हत्या के एक मामले में सोमवार को पति-पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने साल 2016 में महज 500 रुपए के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी मामले में कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना साल 2016 की है। बीड जिले के अंबाजोगाई ग्रामीण थाने में राम प्रसाद गाडे और उसकी पत्नी आशाबाई गाडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस शिकायत में कहा गया था कि रामप्रसाद और उसकी पत्नी आशाबाई ने सिर्फ 500 रुपए के लिए बलिराम दाजीबा वाघमोड़े नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। मामले में अंबाजोगाई जिला सत्र न्यायालय के न्यायाधीश दीपक खोचे ने दोनों को हत्या का दोषी पाए जाने के बाद फैसला सुनाया है।
आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण( chandra grahan) है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। आज सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।
हिंदू पंचांग( panchang) के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर होता है। आज कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है इस दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। आज शाम को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा।
समय ( time)
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 08 नवंबर
ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक
सूतक प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से
देश में चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने होगी
इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने होगी। धन हानि और मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। मेष राशि के अलावा वृषभ, सिंह और मीन राशि के जातकों पर भी इस ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन सभी चार राशि के जातकों को सेहत से संबंधित छोटी-छोटी बीमारियां घेर सकती हैं। धन की हानि और बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
अगर आपका एटीएम-डेबिट कार्ड घर छूट जाए तो और एटीएम से पैसे निकालने हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. बिना डेबिट कार्ड के भी आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. आरबीआई के आदेश के बाद देश के कई बैंक बिना एटीएम( ATM) कार्ड के भी ग्राहकों को कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं.।
बैंक कस्टमर बिना एटीएम कार्ड के भी कार्डलेस कैश विड्रॉल (Cardless Cash Withdrawal) की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। बैंकों ने एटीएम में बदलाव कर UPI ऑप्शन को अपडेट किया है। चलिए जानते हैं कि किस तरह ग्राहक UPI के जरिए कैश विड्रॉल कर सकते हैं।
क्या है तरीका-(process)
-UPI के जरिए एटीएम से कार्डलेस कैश विड्रॉल के लिए सबसे पहले एटीएम मशीन में Request डिटेल भरना होगा।
-इस डिटेल के भरने के बाद आपके पास एक QR कोड जनरेट होगा।
-फिर आपको अपना यूपीआई ऐप खोल कर उस QR कोड को स्कैन करना होगा।
-स्कैनिंग के बाद आपकी रिक्वेस्ट को मंजूरी मिल जाएगी।
-इसके बाद जितना रकन निकालना है उसे लिखना होगा उसके बाद आप एटीएम मशीन से कैश विड्रॉल कर सकते हैं।
मुरादाबाद. चंदौसी स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में हत्या के बाद जिस युवती का शव मिला था, उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था. स्लाइड जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या के अलावा दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है.
इस मामले में बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है. आरोपी सिपाही निलंबित कर दिया है. बरेली में निजी कंपनी में नौकरी करने वाली अलीगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती का शव 29 जून को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में मिला था. पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि होने पर चंदौसी जीआरपी थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.
युवती के परिजनों ने कॉल रिकॉर्डिंग और पुरानी बातचीत के आधार पर चार लोगों पर संदेह जताया था. इसके बाद जीआरपी ने बरेली के कारपेंटर इश्तियाक अहमद, बरेली की निजी कंपनी में काम करने वाले शाहजहांपुर के एसआर राजपूत उर्फ शीशराम, अलीगढ़ के अवधेश कुमार और बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को मामले में आरोपी बनाया था. पोस्टमार्टम के समय बनाई गई स्लाइड की जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है. स्लाइड रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान यंग इंडियन में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कंपनी से जुड़े कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए फिर से तलब किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि यंग इंडियन में ‘संदिग्ध लेनदेन’ की बात पता लगी है। उन्होंने कहा कि शेल कंपनियों के जरिए 4-5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। बता दें कि ईडी इन शेल कंपनियों के मालिक,शेयर धारकों और निदेशकों के बयान दर्ज कर चुकी है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पवन बंसल, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी समेत यंग इंडियन के सभी पदाधिकारियों को दोबारा समन भेजे जाएंगे।
NEW DELHI.: सुप्रीम कोर्ट सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को दिए गए आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लग गई है। चीफ जस्टिस यूयू ललित की 5 सदस्यीय बेंच में से तीन जजों ने 4-1 से आरक्षण के पक्ष में फैसला सुनाया।
जस्टिस रवींद्र भट्ट ने कोटा के खिलाफ अपनी राय रखी। बाकी चार जजों ने संविधान के 103वें संशोधन को सही ठहराया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह संशोधन संविधान के मूल भावना के खिलाफ नहीं है। EWS कोटे में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आर्थिक आधार पर मिला हुआ है आरक्षण। इस फैसले को दी गयी थी चुनौती। शीर्ष अदालत ने आरक्षण पर रोक लगाने से किया था इनकार। चीफ जस्टिस का आज आखिरी वर्किंग डे भी है।
जस्टिस रवींद्र भट्ट ने EWS कोटे पर अलग रुख अपनाया है। जस्टिस भट्ट ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय के साथ छेड़छाड़ की अनुमति नहीं देता है। EWS कोटा संविधान के आधारभूत ढांचा के तहत ठीक नहीं है। जस्टिस भट्ट ने कहा ये आरक्षण का लिमिट पार करना बेसिक स्ट्रक्चर के खिलाफ है।
जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि EWS कोटा सही है। इसके साथ ही EWS कोटा को सुप्रीम कोर्ट की लगी मुहर। मैं जस्टिस माहेश्वरी और जस्टिस त्रिवेदी के फैसले के साथ हूं। उन्होंने अपने फैसले में कहाकि मैं EWS संशोधन का सही ठहराता हूं। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि हालांकि EWS कोटा को अनिश्चितकाल के लिए नहीं बढ़ाना चाहिए।
जस्टिस बेला त्रिवेदी ने अपने फैसले में कहा कि संविधान का 103वां संशोधन सही है। एससी, एसटी और ओबीसी को तो पहले से ही आरक्षण मिला हुआ है। इसलिए EWS आरक्षण को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए सरकार ने 10 फीसदी अलग से आरक्षण दिया। EWS कोटा के खिलाफ जो याचिकाएं थी, वो विफल रहीं।
जस्टिस माहेश्वरी की फैसला- हमने समानता का ख्याल रखा है। क्या आर्थिक कोटा आर्थिक आरक्षण देने का एकमात्र आधार हो सकता है। आर्थिक आधार पर कोटा संविधान की मूल भावना के खिलाफ नहीं है।
5 जजों की बेंच ने सुनाया फैसला
चीफ जस्टिस ललित, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस रवींद्र भट्ट, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने यह फैसला सुनाया। चार जजों ने अलग-अलग फैसला पढ़ा। चीफ जस्टिस ललित ने कहा कि चार फैसले पढ़ने जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट आज 103वें संविधान संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा। इसमें प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के व्यक्तियों को 10 फीसदी आरक्षण प्रदान किया गया है। पीठ ने 27 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। पांच सदस्यीय संविधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, एस रवींद्र भट, बेला एम त्रिवेदी और जेबी पारदीवाला हैं। मामले में मैराथन सुनवाई लगभग सात दिनों तक चली। इसमें याचिकाकर्ताओं और (तत्कालीन) अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ईडब्ल्यूएस कोटे का बचाव किया।
याचिका में क्या दिए गए हैं तर्क?
इससे पहले गोपाल ने तर्क दिया था कि 103वां संविधान संशोधन के साथ धोखा है। जमीनी हकीकत यह है कि यह देश को जाति के आधार पर बांट रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संशोधन सामाजिक न्याय की संवैधानिक दृष्टि पर हमला है। उनके राज्य में, जो केरल है, उन्हें यह कहते हुए खुशी नहीं है कि सरकार ने ईडब्ल्यूएस के लिए एक आदेश जारी किया और शीर्षक जाति था और वह सभी देश की सबसे विशेषाधिकार प्राप्त जातियां थी
Pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर (Pollution in Delhi-NCR) में इस समय वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्रदूषण का स्तर कम होने के लिए तैयार नहीं है. उत्तर भारत के अलग-अलग राज्य में इन दिनों पराली जलाने की घटनाएं खूब देखने को मिल रही हैं. राज्य सरकारें किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए अलग-अलग प्रावधान कर रही हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है.
सरकार प्रदूषण को लेकर काफी सख्त
योगी सरकार की तरफ से घोषणा की गई कि यूपी के जिन किसानों की तरफ से पराली जलाई गई तो ऐसे लोगों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का पैसा नहीं मिलेगा. खेत में पराली जलाना पर्यावरण के लिए खतरा है. इससे वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, सरकार भी इसको लेकर काफी सख्त है. इस बारे में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में निर्णय लिया गया.
लगेगा 5,000 रुपये तक का जुर्माना
नियमानुसार यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो इसमें एक एकड़ तक की जमीन वाले किसान पर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. जिन किसानों के पास एक एकड़ से ज्यादा जमीन है, पराली जलाने पर उनको 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा.
पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
कृषि विभाग में डिप्टी डायरेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि लगातार ऐसी शिकायतें मिलती थीं. लेकिन सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के आधार पर कार्रवाई लेने से पिछले साल करीब 23 मामले आए थे. इस बार केवल एक मामला सामने आया है. इसका मतलब लोग जागरूक हो रहे हैं. पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीपीसीबी (CPCB) का कहना है कि सबसे ज्यादा असंतुलन हवा में धूल के बारीक कणों के घनत्व में देखने को मिल रहा है. 2.5 माइक्रॉन से छोटे धूल के कणों का घनत्व बढ़ गया है. इसे पीएम 2.5 (PM 2.5) कहा जाता है. पिछले दिनों पीएम 2.5 का घनत्व अधिकतम 308 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा है जबकि न्यूनतम घनत्व 81 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा है.
























