BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अब कार में पीछे बैठे व्यक्ति को भी लगाना होगा सीट बेल्ट, नहीं तो कटेगा चालान...

अब कार में पीछे बैठे व्यक्ति को भी लगाना होगा सीट बेल्ट, नहीं तो कटेगा चालान...

 नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल अब कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।

दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीछे की सीट पर बैठे यात्री अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो अलार्म बजता रहेगा। पीछे किसी पर भी बेल्ट लगाने के लिए क्लिप की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग सीट पर हों या पीछे बैठे हों, हर किसी को कार में सीट बेल्ट लगानी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट ना पहनने पर चालान भी काटा जाएगा। इसको लेकर अगले 3 दिनों में इससे संबंधित आदेश जारी हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 18-34 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। उन्होंने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां मुझे पिछले 8 सालों में सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में हम बताएंगे कि अगर कोई कार में पिछली सीट पर बैठे सीट बेल्ट नहीं पहनता है, तो उसे दंडित किया जाएगा।

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद यह फैसला आया है। एक्सपर्ट्स ने भी तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने और पीछे बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में 13 सितंबर को होगी EWS आरक्षण मामले में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 13 सितंबर को होगी EWS आरक्षण मामले में सुनवाई

 नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 13 सितंबर ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के मामले में सुनवाई करेगी। मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने ड्राफ्ट मुद्दे का मसौदा पेश किया। कोर्ट ने कहा कि गुरुवार तक सभी पक्षकार अपने मुद्दे तैयार कर लें।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण संबंधी मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला भी शामिल हैं।

प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 13 सितंबर से सुनवाई की बात तब कही जब पीठ को बताया गया कि पक्षकारों के वकीलों को जिरह में करीब 18 घंटे का वक्त लगेगा। पीठ ने सभी वकीलों को आश्वस्त किया कि उन्हें जिरह आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि वह 40 याचिकाओं पर निर्बाध सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने के लिए गुरुवार को फिर बैठेगी।

गौरतलब है कि जनवरी, 2019 में संसद में संविधान में 103वें संशोधन को पारित किया गया था। इस संशोधन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में खंड (6) सम्मिलित करके नौकरियों और शिक्षा में आर्थिक आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है।

राजधानी में DOUBLE MURDER से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

राजधानी में DOUBLE MURDER से सनसनी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

 बिहार। राजधानी पटना डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दोस्तों की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात बायपास थाना इलाके के शीतला माता मंदिर के पास दक्षिण लोहा गोदाम के पास हुई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान गुलजारबाग निवासी चंदन कुमार (30) और छोटी पहाड़ी निवासी सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू (32) के तौर पर हुई है। दोनों मृतक आपस में दोस्त थे। चंदन कंकड़बाग स्थित एक ट्रक पार्ट्स की दुकान का कर्मी था। वहीं, सौरभ जमीन की दलाली करता था। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चंदन रोज की तरह रात में दुकान से काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त सौरभ भी था। इसी बीच शीतला माता मंदिर रोड में लोहा गोदाम के पास बाइक सवार दो अपराधी आए और चंदन को रोक दिया। अपराधी चंदन और सौरभ से बहस करने लगे। इसी बीच एक अपराधी ने पिस्टल निकाली और सौरभ एवं चंदन के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों अपराधी मंदिर की ओर भाग निकले। हत्या के पीछे आपसी दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि, असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

आज से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज, तय होगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर

आज से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज, तय होगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर

 कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने और विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने के लिए बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ शुरू कर रही है. पार्टी की इस यात्रा का उद्देश्य विचारों की लड़ाई में खुद को मजबूत बनाना भी है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज श्रीपेरुम्बुदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. यहीं पर तीन दशक पहले एक आतंकवादी हमले में राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी. कांग्रेस की यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी, जो 3,570 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगी. यह यात्रा लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी.

एक वीडियो संदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से जहां भी संभव हो, यात्रा से जुड़ने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है. कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह यात्रा राजनीतिक है, लेकिन इसका मकसद राजनीतिक लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है.

राहुल आज शाम कन्याकुमारी के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी. इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद होंगे. राहुल को स्टालिन एक राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे. कन्याकुमारी में गांधी मंडपम में कार्यक्रम के दौरान भी स्टालिन मौजूद रहेंगे. इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उस सार्वजनिक रैली स्थल पर जाएंगे जहां से यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी.भारत जोड़ो यात्रा से पहले भी राहुल गांधी कई यात्राएं कर चुके हैं। पर उनकी यह यात्राएं एक प्रदेश तक सीमित थी। अकेले उत्तर प्रदेश में उन्होंने भट्टा पारसौल और किसान यात्रा की है। पर दूसरे राजनीतिक नेताओं की तरह उनकी यात्राएं चुनावी जीत नहीं दिला पाई। गुजरात में राहुल गांधी की सद्भावना यात्रा भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में विफल रही। हालांकि, वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी की सीट और वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, पार्टी भाजपा को 99 सीट पर रोकने में सफल रही।

शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर ED का छापा

शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर ED का छापा

 नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई समेत कई शहरों में मारे गए हैं। कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर भी ED की टीमें मौजूद हैं।

जांच एजेंसी ने मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के ठिकाने पर भी छापा मारा है। ये दिल्ली के जोर बाग इलाके में रहते हैं। उन पर 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप है।

छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा,'पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे। कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे। इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवालजी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है। लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें। उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे. मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है। मैंने ईमानदारी से काम किया है। 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे।

देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 3 दशक में चुराई 5000 गाड़ियां

देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 3 दशक में चुराई 5000 गाड़ियां

 नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े कार चोर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की नाम अनिल चौहान है। उसके पास से एक चोरी की कार, बाइक, छह पिस्टल और गोलियां बरामद की गई हैं। अनिल चौहान ने 27 साल के अंदर करीब 5 हजार गाड़ियां चुराई हैं।

अनिल चौहान नब्बे के दशक में दिल्ली के खानपुर इलाके में ऑटो रिक्शा चलाता था। इसके बाद उसने कार चोरी शुरू की। 52 साल के अनिल ने देशभर में अलग-अलग जगहों से पांच हजार से ज्यादा कारें चुराईं। चोरी के दौरान उसने कई टैक्सी ड्राइवरों का मर्डर भी किया। वह चोरी की कारों को नेपाल, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में भेजता था।

कार चोरी की कमाई से उसने दिल्ली, मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रॉपर्टी खरीदीं। वह असम में सरकारी कॉन्ट्रैक्टर बन गया। वह गैंडे के सींग और हथियारों की तस्करी में भी शामिल हो गया। प्रवर्तन निदेशालय ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया था। अनिल के खिलाफ करीब दो सौ केस दर्ज हैं।

इससे पहले वह साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था और उसे पांच साल जेल में बिताने पड़े थे। अनिल ने तीन शादियां की हैं और उसके 7 बच्चे हैं।

आर्य समाज का सर्टिफिकेट शादी का सबूत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मैरिज रजिस्ट्रेशन को बताया जरूरी

आर्य समाज का सर्टिफिकेट शादी का सबूत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मैरिज रजिस्ट्रेशन को बताया जरूरी

 प्रयागराजः आर्य समाज मंदिर में शादी करने वालों के लिए यह बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्य समाज के सर्टिफिकेट को शादी का सबूत मानने से इंकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि शादी की मान्यता के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

आर्य समाज द्वारा जारी किए गए मैरिज सर्टिफिकेट के उपयोग को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि वे दस्तावेजों की वास्तविकता पर विचार किए बिना विवाह के आयोजन में विश्वास का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि "आर्य समाज सोसायटी द्वारा जारी किए गए विवाह प्रमाणपत्रों की बाढ़ आ गई है, जिन पर इस अदालत और अन्य उच्च न्यायालयों ने गंभीरता से सवाल उठाया है। संस्था ने दस्तावेजों की वास्तविकता पर विचार किए बिना विवाह आयोजित करने में अपने विश्वास का दुरुपयोग किया है।"भोला सिंह नाम के शख्स ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील कर बंदी प्रत्यक्षीकरण के जरिए पत्नी को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। भोला ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। उसने दावा किया कि उसने दूसरे याचिकाकर्ता से कानूनी रूप से शादी की थी।

इस याचिका पर अदालत ने अपने फैसले में कहा कि चूंकि शादी का पंजीकरण नहीं हुआ है, इसलिए यह केवल उस प्रमाणपत्र के आधार पर नहीं माना जा सकता है कि दोनों पक्षों में रिश्ता हुआ है।

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को करता था वीडियो कॉल, नाबालिग बेटी और मां ने उतारा मौत के घाट

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को करता था वीडियो कॉल, नाबालिग बेटी और मां ने उतारा मौत के घाट

 उत्तरप्रदेश के मधुबन में एक पत्नी ने नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने यह खौफनाक कदम पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर उठाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 के एम-ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय ज्वेलर अमित वर्मा की सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के अमित का शव उसी की कार में पड़ा मिला। कार के अंदर और घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिले थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि अमित वर्मा शनिवार रात सहारनपुर जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। इसके बाद मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में फैंटम सवार पुलिसकर्मी रविवार तड़के चार बजे गश्त पर निकले तो कमला नेहरू नगर में सड़क पर एक वैगनआर कार खड़ी मिली। पुलिस को कार पर शक हुआ। जब पुलिस ने कार की जांच की तो कार के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान अमित वर्मा के रूप में हुई।

जांच में पाया गया कि अमित के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। कार में खून के निशान भी मिले। ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कि तो पाया कि मृतक का किसी दूसरी महिला से संबंध था।

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसकी बातों में विरोधाभास पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया और बताया कि पति के अवैध संबंधों के चलते ही उसने पति की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि शालू ने अपने बयान में कहा कि उसके पति अमित वर्मा का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता था। बताया गया है कि अमित अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत के दौरान पत्नी को वीडियो कॉल किया करता था।

जेल में बंद 26 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जेल में बंद 26 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

 बाराबंकी: जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में इसलिए हड़कंप मच गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला जेल में बंद 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 10 अगस्त से एक सितंबर तक जेल में तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई, जिसमें 26 कैदी संक्रमित पाए गए। बता दें, इनमें से दो कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी। जिला जेल में इस समय 3,300 कैदी बंद हैं. अभी 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना बाकी है।

बता दें, बाराबंकी जिला कारागार में पिछले 10 अगस्त से एक सितंबर तक तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 26 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इतनी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 26 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में से 2 मरीजों की पहले से ही लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी. इसी तरह अगले महीने जेल में बंद महिला कैदियों की भी जांच का अभियान चलाया जाएगा।

CMO ने दी मामले की जानकारी
वहीं इस मामले पर बाराबंकी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने बताया है कि जिला जेल में एचआईवी टेस्टिंग हुई, जिसमें 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल में कैदियों की संख्या 3,300 है। अभी 70 महिलाओं का टेस्ट होना बाकी है. 26 कैदियों में से 2 का एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) लखनऊ लोहिया में चल रहा है। बाकी का मैं प्रयास कर रहा हूं कि जल्दी से जल्दी उनका ट्रीटमेंट शुरू हो सके।

500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, खुलेंगे 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, राहुल गांधी ने किया ये बड़ा ऐलान

500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, खुलेंगे 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, राहुल गांधी ने किया ये बड़ा ऐलान

 अहमदाबाद: गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमदाबाद पहुंचे। राहुल गांधी ने यहां साबरमती नदी किनारे बने रिवरफ्रंट में कांग्रेस के करीब 52 हजार बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गुजरात के किसानों का 3 लाख रुपए का कर्जा माफ किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली फ्री देने और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का घोषणा की। वहीं 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का भी ऐलान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से मरने वालों के परिवारों को भी मुआवजा देने का वादा किया। उन्होंने कहा- गुजरात में कोरोना से तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों की कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार बनी तो कोरोना से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। इसके अलावा हम 10 लाख युवाओं को रोजगार भी देंगे।

बड़ी खबर : हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, मिला 48 विधायकों का समर्थन

बड़ी खबर : हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, मिला 48 विधायकों का समर्थन

 रांची। झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच सोमवार को विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। जहां सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास मत का प्रस्ताव रखा और चर्चा के बाद विश्वास मत के लिए वोटिंग हुई। जिसमें सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े।

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीट है। जिसमें से कुल 48 विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन के विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि बीजेपी ने विश्वास मत का विरोध करते हुए कहा कि जब सदन में सरकार के पास बहुमत है तो फिर इसकी क्या जरूरत है। बीजेपी ने दुमका में अंकिता सिंह मर्डर केस पर हेमंत सरकार को घेरा और सीबीआई जांच की मांग करते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने किया Online Sex Racket का भंडाफोड़, ऐसे हुआ खुलासा, गिरफ्त में आई इतनी युवतियां

पुलिस ने किया Online Sex Racket का भंडाफोड़, ऐसे हुआ खुलासा, गिरफ्त में आई इतनी युवतियां

  नई दिल्ली : पुलिस ने नोएडा के पॉश इलाके के सेक्टर 35 के गेस्ट हाउस में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट धंधा का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छापेमारी की। एक आरोपी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए आरोपी का एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश नोएडा पुलिस की ओर से की जा रही है। नोएडा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो युवतियों को भी रेस्क्यू कर छुड़ाया है।

बता दें कि आरोपी ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़की मुहैया कराते थे। जहां भी ग्राहक लड़कियों को बुलाते वहां पर उन्हें पहुंचाया जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पश्चिमी दिल्ली निवासी शरद कपूर है। उसे ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सेक्टर 35 के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया है।

Teachers Day 2022 : शिक्षक दिवस के मौके जानें डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 10 शैक्षिक विचार, जो बदल देंगे आपके जीवन का नज़रिया

Teachers Day 2022 : शिक्षक दिवस के मौके जानें डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 10 शैक्षिक विचार, जो बदल देंगे आपके जीवन का नज़रिया

  हर वर्ष 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृ्ष्णन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में मनाया जाता है। डॉ राधाकृष्णन एक कुशल प्रशासक होने के साथ एक बेहतरीन शिक्षक, कुशल दार्शनिक और अच्छे लेखक थे।

जीवन के 40 साल से ज्यादा शिक्षक के रूप में गुजारने वाले राधाकृष्णन ब्राह्मण परिवार में जन्में थे। वे एक महान् शिक्षाविद, वक्ता तो थे ही बल्कि हिन्दू विचारक भी थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पिता का नाम ‘सर्वपल्ली वीरास्वामी’ और माता का नाम ‘सीताम्मा’ था। पिता की सरकारी नौकरी थी। वे राजस्व विभाग में वैकल्पिक कार्यालय में कार्यरत थे। शिक्षा को लेकर पूर्व राष्ट्रपति के विचार बेहद प्रगतिशील थे। वे हमेशा अपने छात्रों के हित में सोतचे थे।

राष्ट्रपति बनने के बाद छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इछ्छा प्रकट की।इस पर राधा कृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर वे इस दिन को देशभर के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं तो मुझे गर्व होगा। इसी तरह हर साल शिक्षक दिवस मनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। आईए जानते है इस महान शिक्षक के विचार जो आपको जीवन में नई दिशा देंगे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 10 शैक्षिक विचार

  • शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि चुनौतियों के लिए तैयार करें।
  • भगवान की पूजा नहीं होती बल्कि उन लोगों की पूजा होती है जो उनके नाम पर बोलने का दावा करते हैं।
    3.शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है।
  • शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो कठिन परिस्थितियों के विरुद्ध लड़ सके।
  • किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है।
  • ज्ञान हमें शक्ति देता है,और प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।
  • जीवन का सबसे बड़ा उपहार एक उच्च जीवन का सपना है।
  • धन, शक्ति और दक्षता केवल जीवन के साधन हैं खुद जीवन नहीं।
  • कला मानवीय आत्मा की गहरी परतों को उजागर करती है।
  • हर्ष और आनंद से परिपूर्ण जीवन केवल ज्ञान और विज्ञान के आधार पर संभव है।
कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने किया ब्लेड से हमला

कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने किया ब्लेड से हमला

 कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया। गले पर ब्लेड लगने से छात्रा घायल हो गई। हमले के बाद बाइक सवार फरार हो गए। ब्लेड लगने से घायल किशोरी को स्थानीय लोगों ने रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां छात्रा का उपचार किया गया।

बाइक से उतरकर मारा ब्लेड
रामकोला थाने के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी रामकोला स्थित समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दसवीं की छात्रा है। शनिवार को वह अपने घर से स्कूल में ही कोचिंग पढ़ने जा रही थी। छात्रा रामकोला नगर स्थित पंजाब चीनी मिल यार्ड के सामने स्कूल वाली गली में साइकिल से उतरकर पैदल जाने लगी, इसी समय बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ब्लेड चला दिया, लेकिन ब्लेड छात्रा को नहीं लगा। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और छात्रा पर पीछे से गर्दन पर बाएं तरफ ब्लेड से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्रा डर गई और गले से खून निकलता देखा जमीन पर गिर गई। छात्रा को जमीन पर गिरता देख हमला करने वाले बाइक सवार फरार हो गए।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
छात्रा की चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे रामकोला सीएचसी पहुंचाया. सूचना पर किशोरी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि एक युवक किशोरी का 4-5 दिनों से पीछा कर रहा था और बात करने के लिए परेशान कर रहा था। इस संबंध में रामकोला एसएचओ नीरज राय का कहना है कि छात्रा पर हमले की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और हमलावरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

महंगाई को लेकर आज कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, CM बघेल भी होंगे शामिल

महंगाई को लेकर आज कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, CM बघेल भी होंगे शामिल

 देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस आज रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ मंहगाई पर ‘हल्ला बोल रैली’ बुलाई है। इस रैली में देशभर से कांग्रेस दिग्गज नेता

और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने विशेष तैयारियां की हैं। ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, करीब 11 बजे कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी समेत वरिष्ठ नेता AICC मुख्यालय में एकत्रित होंगे।

बता दें कि, कांग्रेस नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में देशभर के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन किये थे और चार सितंबर को रामलीला मैदान में ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल रैली” के लिए ‘‘दिल्ली चलो” का आह्वान किया था। यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे। ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।

वहीं, छत्तीसगढ़ के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया दोपहर में रवाना हुईं, जबकि सीएम भूपेश बघेल रात में रवाना हुए। देखा जाये तो छत्तीसगढ़ से लगभग 9 मंत्री और 50 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन है। सीएम भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे।

लड़कों को क्यों अच्छी लगती हैं खुद से बड़ी उम्र की महिलाएं...जानिए क्या है इसका कारण

लड़कों को क्यों अच्छी लगती हैं खुद से बड़ी उम्र की महिलाएं...जानिए क्या है इसका कारण

 प्यार करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। प्यार कभी भी किसी से भी और कहीं भी हो जाता है। प्यार करने वालों को सामने वाले के रंग रूप और उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं इन दिनों लड़कों को खुद से ज्यादा उम्र की लड़कियां पसंद आने लगी है। ज्यादातर लड़के शादीशुदा लड़कियों की ओर आकर्षित होते है।

दअरसल एक रिसर्च में ये दावा किया गया है कि लड़के अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों को पसंद करते हैं। क्यों कि बड़ी उम्र की लड़कियों में काफी ज्यादा आत्मविश्वास होता है। लड़कियों का यही कॉन्फिडेंस लड़को को बेहद पसंद आ जाता है। उनके इसी कॉन्फिडेंस पर लड़के मर-मिटते हैं।

वहीं उम्र के साथ महिलाओं के हार्मोन्स भी चेंज होते हैं। जिस वजह से महिलाओं की शारिरीक रूप से काफी बदलाव आता है। इस वजह से भी लड़को को लड़कियों का रवैया पसंद आता है।

इसके साथ ही उम्र में बड़ी महिलाएं ना सिर्फ उत्तरदायी होती हैं बल्कि बहुत देखभाल करने वाली भी हो जाती है। उन्हें अपने काम और करियर के साथ अपने परिवार की भी उतनी ही चिंता होती है। उनकी इसी केयरिंग की भावना को लड़के काफी पसंद करते हैं।

ज्यादा उम्र की महिलाएं परिपक्व होने के साथ महिलाएं काफी स्थिर स्वभाव की होती है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसका असर क्या होगा ये भी सोचती हैं। किसी भी तरह की जिद्द करने से पहले हर चीज को जांच-परख लेती हैं। यह स्वभाव भी लड़कों को काफी पसंद आता है। यही वजह है कि आजकल ज्यादातर लड़के शादीशुदा लड़कियों और महिलाओं को पसंद करते हैं।

राहुल गांधी लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मनाने के लिए ताकत झोकेंगे वरिष्ठ नेता

राहुल गांधी लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मनाने के लिए ताकत झोकेंगे वरिष्ठ नेता

 नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार है। हालांकि, इससे ठीक पहले उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गुलाम नबी आजाद सरीखे वरिष्ठ नेता ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, शशि थरूर, मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम ने मतदाता सूची जारी करने की मांग कर अपने तेवर दिखा दिए हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अब पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

राहुल गांधी के शुक्रवार शाम को विदेश यात्रा से लौटने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और संगठन की बागडोर स्वीकार करने के लिए मनाने की एक नई कोशिश की जा सकती है। राहुल गांधी ने मई 2019 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने ही पार्टी से कहा कि गांधी परिवार से कोई भी नेतृत्व नहीं संभालेगा।

राहुल गांधी के करीबी सूत्र ने इसे दावे को पूरी तरह से खारिज करने से इनकार किया है कि राहुल गांधी इस साल होने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडेंगे। राहुल के करीबी सूत्र ने कहा, "उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि पार्टी के लिए यही एकमात्र अच्छा समाधान है। उनकी सहमति से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि रविवार को महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली और फिर भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल हो पाती है।"
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 150 दिनों की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा, "अगर वह पार्टी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो वह इसके लिए एक दिन का ब्रेक लेंगे।" इसके अलावा राहुल गांधी रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली रैली को भी संबोधित करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिलहाल कांग्रेस में गांधी परिवार से बाहर के विकल्प के तौर पर सबसे अगे चल रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी को मनाने की कोशिश आखिरी तक जारी रहेगी। दिलचस्प बात यह है कि एआईसीसी सचिव वामशी चंद रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि वह तेलंगाना से पीसीसी के सदस्य हैं और प्रस्तावक के रूप में राहुल गांधी के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कर रहे हैं।

जल्द मायके से लौटेगी तुम्हारी पत्नी : तांत्रिक ने किया था वादा, नहीं हुआ पूरा, फिर...

जल्द मायके से लौटेगी तुम्हारी पत्नी : तांत्रिक ने किया था वादा, नहीं हुआ पूरा, फिर...

 जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर एक तांत्रिक की शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जनकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की और गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रदेश के 46 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान, देखिए पूरा शेड्यूल

प्रदेश के 46 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान, देखिए पूरा शेड्यूल

 भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी के साथ संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी वहीं 30 सिंतबर सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

बता दें कि वोटिंग ईवीएम के माध्यम से होगी और चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं 15 सितंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। चुनाव के लिए 15 सितंबर को ही चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

यहां होंगे नगरीय निकाय चुनाव

छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगांव हवेली, हर्रई, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव, बालाघाट की नगर परिषद बैहर, नगरपालिका परिषद मलाजखंड, सागर जिले की नगर परिषद कर्रापुर, नगरपालिका परिषद खुरई, गढ़ाकोटा, सिंगरौली की नगर परिषद सरई, बरगवां, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार, जयसिंह नगर, नगरपालिका परिषद शहडोल, खरगोन की नगर परिषद मंडलेश्वर, महेश्वर, भीकनगांव, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवां (अमलाई), नगरपालिका परिषद कोतमा, बिजुरी, उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली, डिंडोरी की नगर परिषद डिंडोरी, शहपुरा, मंडला की नगर परिषद बम्हनीबंजर, बिछिया, निवास, नगरपालिका परिषद मंडला, नैनपुर, सिवनी की नगर परिषद लखनादौन, बैतूल की नगर परिषद चिचोली, आठनेर, नगरपालिका परिषद सारणी, रायसेन की नगर परिषद देवरी, खण्डवा की नगर परिषद छनेरा, पुनासा, बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर, झाबुआ की नगर परिषद थांदला, पेटलावद, रानापुर, नगरपालिका परिषद झाबुआ और जिला रतलाम की नगर परिषद सैलाना, अलीराजपुर की नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर, जोबट, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर में चुनाव होगा।

गौरतलब है कि इन नगरीय निकाय का कार्यकाल 12 सितंबर को पूरा हो रहा है। वहीं कुछ का परिसिमन और वार्ड आरक्षण नहीं होने के चलते 347 नगरीय निकायों के साथ इनके चुनाव नहीं हुए थे।

बकरा बेच कर नाबालिग मना रहा था BIRTHDAY, मां ने रोका तो हत्या कर बक्से में बंद किया शव

बकरा बेच कर नाबालिग मना रहा था BIRTHDAY, मां ने रोका तो हत्या कर बक्से में बंद किया शव

 राजस्थान। झालावाड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल के नाबालिग बकरी बेचकर अपना जन्मदिन मना रहा था। इसको लेकर रोका-टोकी की गई तो सनकी बेटे ने हथौड़ा मारकर मां की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुनेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला शहर के सेमला गांव का है। यहां बालाराम अपनी पत्नी नौदान बाई और एक नाबालिग बेटे के साथ रहता है। बालाराम ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को किसी काम से दूसरे गांव गया था। इस दिन उसके बेटे का जन्मदिन भी था। अगले दिन शुक्रवार को बालाराम घर पहुंचा तो उसे उसकी पत्नी और बेटा नहीं दिखाई दिया। वह घर के अंदर पहुंचा तो उसकी नजर कमरे में रखे एक बक्से पर पड़ी। उस पर खून लगा हुआ था। बालाराम ने बक्सा खोल कर देखा तो उसकी पत्नी नौदान का शव उसमें रखा हुआ था।

इसके बाद बालाराम ने ग्रामीणों और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नौदान बाई की हत्या नाबालिग बेटे ने अकेले की है या उसके दोस्तों ने भी इस वारदात में उसका साथ है। पुलिस आरोपी बेटे और उसके साथियों को तलाश कर रही है।