BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अग्निपथ पर प्रधानमंत्री एक्टिव, आज तीनों सेना के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठक

अग्निपथ पर प्रधानमंत्री एक्टिव, आज तीनों सेना के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठक

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 जून को तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार पहले पीएम मोदी से मिलेंगे। आपको बता दें कि तीनों रक्षा सेवाओं ने नई सैन्य योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू करने के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है।

सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगले महीने से आवेदकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सेना ने कहा कि अग्निवीर भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा। उन्हें चार साल की सेवा अवधि के दौरान प्राप्त जानकारी का खुलासा करने से भी रोक दिया जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत सेना का कुल 83 भर्ती अभियान अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में पूरे भारत में चलाए जाएंगे।
सैन्य मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगजनी और हिंसा में शामिल युवा तीनों सेवाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि किसी का भी नामांकन करने से पहले पुलिस सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।
सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

सेना ने सोमवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत सैनिकों को शामिल करने के लिए एक अधिसूचना जारी की जिसके तहत अगले महीने आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। सेना ने अपनी अधिसूचना में कहा कि बल की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और पर किया जा सकता है और नए मॉडल के तहत सभी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य था।
सेना ने कहा कि अग्निवर भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा। सेना ने कहा, अग्निवीर योजना के माध्यम से नौकरी पाए सैनिकों को समय-समय पर चिकित्सा जांच और शारीरिक और लिखित परीक्षणों से गुजरना होगा।

अग्निपथ विरोध के चलते रेलवे ने 612 ट्रेनें रद्द कीं
रेलवे ने एक बयान में कहा कि अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना का विरोध जारी है। इसे देखते हुए सोमवार, 20 जून को 600 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रभावित 612 ट्रेनों में से 223 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों और 379 यात्री ट्रेनों सहित 602 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। चार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें और छह यात्री ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे था, जिसका मुख्यालय बिहार के हाजीपुर में है।
 

35,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार के रीडर

35,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार के रीडर

 मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के बालाघाट में आर्थिक अपराध शाखा ने एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। तहसीलदार के रीडर ने जमीन का खसरा बदलने के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

बालाघाट जिले में तहसीलदार के रीडर जब 35 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे तभी एजेंसी ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'लालबर्रा क्षेत्र के तहसीलदार कार्यालय में रीडर पद पर तैनात आरोपी पैमेंद्र हरिनखेड़े को रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया।' उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक बंद टाइल्स फैक्ट्री की जमीन का खसरा बदलने के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति से 50,000 रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 40,000 रुपये पर बात तय हुई। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 15 जून को आरोपी को पांच हजार रुपये दे दिए थे जबकि बची हुई राशि का भुगतान रविवार शाम को कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

8 महीने की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका , हुई मौत

8 महीने की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका , हुई मौत

राजस्थान: राजथान के बांसवाड़ा शहर में 8 माह की एक बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची खून से सनी हुई मिली है। आसपास के कई लोग किराये पर रहते हैं इसलिए बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल सका है। पुलिस जाँच में जुटी है

जानकारी के मुताबिक , घटना रविवार रात की बतायी जा रही है। अचानक तेज आवाज आने पर लोगों ने बाहर आकर देखा तो एक बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली थी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस को शक है कि किसी ने रात के समय बच्ची को फेंककर फरार हो गया। राजतालाब चौकी (कोतवाली) प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि नवजात का शव पृथ्वीगंज स्थित सरकारी स्कूल के पीछे मिला है।

पोस्टमार्टम में उसके करीब 7 से 8 महीने के होने का अनुमान है। स्कूल के पास इमारत में रहने वाले रामचंद्र तेली ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उनकी छत पर भी खून के निशान भी मिले हैं। नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास दो से तीन माले की इमारतें हैं, जहां कई लोग किराये पर रहते हैं। बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है। आसपास लोगों से पूछताछ कर रहे हैं कि पिछले एक साल में किन-किन की डिलीवरी हुई थी। सीसीटीवी को भी जाँच कर रहे हैं।
 

सिर्फ दो आम के लिए पिता और भाई ने युवक को बेरहमी से पीटा; मौत

सिर्फ दो आम के लिए पिता और भाई ने युवक को बेरहमी से पीटा; मौत

उत्तरप्रदेश : गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव में चौका देने वाला मामला सामने आया है . सिर्फ दो आम के लिए पिता और भाई ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा . पिटाई से घायल युवक की रात में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक , जैनपुर निवासी रामरतन निषाद का रविवार को आम तोड़ने को लेकर उसके पिता मोहित निषाद और भाई सुरेंद्र निषाद से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पिता और भाई ने मिलकर रामरतन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। रामरतन की पत्नी किरन के मुताबिक रविवार को साझे के एक पेड़ से आम तोड़कर आपस में बांटा गया था। इसके बाद शाम को लगभग पांच बजे पेड़ पर बचे दो आम किरन के पति रामरतन ने तोड़ लिए। इसे लेकर पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। फिर पिता मोहित और भाई सुरेंद्र ने मिलकर रामरतन को बुरी तरह पीट दिया।

पिटाई के दौरान आरोपियों की धमकी के कारण गांव वाले भी बीच-बचाव के लिए नहीं आए। बिना इलाज के ही रामरतन पूरी रात कराहता रहा। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। किरन ने पति की मौत की सूचना मायके वालों को देने के साथ ही गुलरिहा पुलिस को भी बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि किरन की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

प्रदेशभर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

प्रदेशभर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

आइजोल : मिजोरम सरकार ने पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते रविवार को आदेश दिया कि अगले दो दिन सभी स्कूल बंद रखे जाएं। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा रास्तों और आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया कि राज्य के आपदा विभाग की सलाह पर यह निर्णय लिया गया।

अगले दो दिन के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तूफानी बारिश का अंदेशा जताया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आइजोल समेत मिजोरम के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरें प्राप्त हुई। 

आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत...

आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत...

पटना : बिहार में बारिश के दौरान वज्रपात के कारण 17 लोगों की मौत हो गई। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 व्यक्तियों की मौत पर शोक प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को चार -चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, शनिवार की रात से लेकर अब तक राज्य के अनेक क्षेत्रों में हुई बारिश, आंधी और वज्रपात के कारण 17 लोगों की मौत हुई है।

आंधी तथा वज्रपात से भागलपुर में 6, वैशाली में 3, खगडिय़ा और बांका में 2-2 तथा कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और मुंगेर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से 17 लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया है। प्रभावित परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। नीतीश ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग खराब मौसम में सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। विशेषकर खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
 

बाढ़ से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, 42 लाख से अधिक प्रभावित…

बाढ़ से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, 42 लाख से अधिक प्रभावित…

गुवाहाटी : असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और खराब हो गई तथा इससे तीन बच्चों सहित नौ और व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 31 जिलों में 42 लाख से अधिक व्यक्ति प्रभावित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छह व्यक्ति डूब गए जबकि तीन व्यक्तियों की भूस्खलन के कारण मौत हो गई।

वहीं आठ व्यक्ति राज्य के अलग अलग हिस्सों में लापता हैं। इसके साथ ही इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 71 हो गई है।केवल बरपेटा जिले में अकेले 7.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं, दरंग 3.54 लाख, बजाली में 3.52 लाख, होजाई में 1.25 लाख और बंगाईगांव में 1.13 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी देश भूटान में लगातार बारिश की वजह से असम समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम के कई हिस्से में ब्रह्मपुत्र, पागलादिया, बेकी, मानस, कपिली, जिया भराली का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। लगातार बारिश की वजह से राजधानी गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य में बाढ़ के हालात की समीक्षा की और सभी जिला प्रशासनों को राहत सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 

कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी हुए ढेर

कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी हुए ढेर

श्रीनगर : कश्मीर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए और इसी के साथ पिछले 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जारी मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में अभी तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ संबंधी ताजा जानकारी के मुताबिक शौकत समेत दो और आतंकवादी मारे गए। अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाश जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

इस बीच पुलवामा जिले में एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के चटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान अभी जारी है।
 

बुलडोजर पर बैठ बारात लेकर आया दूल्हा

बुलडोजर पर बैठ बारात लेकर आया दूल्हा

उत्तरप्रदेश : यूपी के लक्ष्मणपुर-शंकरपुर गांव में बाराती ला रहे दुल्हे को जब लोग ने देखा तो सभी दंग रह गए। दूल्हा घोड़ी पर नहीं, बल्कि सजे-धजे बुलडोजर पर बैठकर आया था। शनिवार को दूल्हा बुलडोजर के साथ बारात लेकर दुल्हन के द्वार पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने 'बुलडोजर बाबा की जय” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

दूल्हे ने कहा, मैं अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता था, तब मुझे यह आइडिया आया, जिसने मुझे अलग बना दिया। सोशल मीडिया पर अब बुलडोजर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 

अग्निपथ  योजना के विरोध में भारत बंद, कई राज्यों में हाई अलर्ट

अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद, कई राज्यों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली : केंद्र की 'अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज यानी सोमवार (20 जून) को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद की सूचना के मिलने के बाद सरकार भी सतर्क हो गई है। विरोध के चलते बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सुरक्षा बलों को हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उनसे हिंसा करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। भारत बंद के दौरान हर गतिविधि की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जाएगी। इसके तहत मोबाइल, कैमरा, सीसीटीवी से हिंसा करने वालों के खिलाफ डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

हरियाणा राज्य की फरीदाबाद पुलिस ने भारत बंद के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात की है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 12 पुलिस ब्लॉक लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। हरियाणा उन राज्यों में से एक है, जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि सोमवार को भारत बंद के दौरान हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पूरा बल ड्यूटी पर होगा।

केरल में जिला पुलिस प्रमुखों को व्यवसायों को जबरन बंद करने से रोकने और अदालतों, राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) और सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के कार्यालयों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने कहा है कि सोमवार को कुछ संगठनों द्वारा भारत बंद के ऐलान के बीच राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

ह दोहराते हुए कि जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है, गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यूपी ने भी अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन के दौरान हिंसा देखी। अलीगढ़, बलिया, मथुरा, देवरिया समेत कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और रोडवेज की संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। पंजाब के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) ने राज्य पुलिस को सोशल मीडिया ग्रुप्स की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है, जिनके जरिए कथित तौर पर अग्निपथ योजना के बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

 

 नेशनल हेराल्ड मामला में चौथी बार ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

नेशनल हेराल्ड मामला में चौथी बार ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को चौथी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ईडी की तीन सदस्यीय टीम उनसे पूछताछ करेगी और उन्हें लंच ब्रेक भी दिया जाएगा। राहुल गांधी से शुक्रवार को पूछताछ होनी थी, लेकिन उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी की बीमारी का हवाला देते हुए ईडी को पत्र लिखकर इसे स्थगित करने का अनुरोध किया।

डी ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर पूछताछ के लिए सोमवार को पेश होने के लिए कहा। पिछले हफ्ते लगातार तीन दिनों तक राहुल गांधी से करीब 30 घंटे तक पूछताछ की गई। राहुल गांधी से कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई। सोनिया गांधी कोविड 19 से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उनको भी ईडी ने इसी मामले में 23 जून को तलब किया है।

उनका सपोर्ट करने के लिए ईडी के दफ्तर के बाहर प्रियंका गांधी मौजूद हैं। इसको लेकर आज कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और उसका एकमात्र मकसद हमारे नेताओं की छवि खराब करना है। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना और ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन जारी करने के विरोध में जंतर मंतर पर आज 'सत्याग्रह किया।
 

जनपद सदस्य का प्रत्याशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

जनपद सदस्य का प्रत्याशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

शिवपुरी : शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुरा गांव के तिराहे के पास से पुलिस ने जनपद पंचायत का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के साथ उसके दो साथियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशेाक धाकड़ भी है, जो जनपद पंचायत के सदस्य का प्रत्याशी बताया गया है। इसके दो साथी रामनिवास धाकड़ एवं माखन सिंह बंजारा को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से लगभग 18 पेटी देसी अवैध मदिरा बरामद की गई है।  

देवर ने की भाभी से दुष्कर्म , आरोपी  गिरफ्तार

देवर ने की भाभी से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : भोपाल के गुनगा में एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करलिया है ।
जानकारी के मुताबिक , शनिवार सुबह पति काम पर गया था और बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस बीच देवर ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला पति और बच्चों के साथ रहती है। उसे ससुर, छोटी सास और उनके बच्चे अलग रहते हैं। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि उनके बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है। दरअसल पिता ने अपेन बड़े बेटे को तीन एकड़ जमीन और रहने के लिए मकान दिया है, जबकि नौ एकड़ जमीन अपने पास रखी है। बेटा चाहता है कि बाकी जमीन का भी बंटवारा कर दिया जाए।
 

सोमवार-मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

सोमवार-मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

आइजोल : मिजोरम सरकार ने पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण रविवार को आदेश जारी किया है कि अगले दो दिन सभी स्कूल बंद रखे जाएं। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा रास्तों और आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया कि राज्य के आपदा विभाग की सलाह पर यह निर्णय लिया गया।
अगले दो दिन के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तूफानी बारिश का अंदेशा जताया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आइजोल समेत मिजोरम के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरें प्राप्त हुई।
 

सुहागरात के दिन दुल्हन के सामने खुल गई दुल्हे की ये सच्चाई, दुल्हन तुरंत पहुंची पुलिस थाने

सुहागरात के दिन दुल्हन के सामने खुल गई दुल्हे की ये सच्चाई, दुल्हन तुरंत पहुंची पुलिस थाने

शाहजहाँपुर | यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 लाख रुपये दहेज देने के बावजूद छल करके एक नपुंसक युवक से कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहजहांपुर की युवती की शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने रविवार को भाषा को बताया कि थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी सत्यम के साथ की थी और उसकी शादी में 10 लाख रुपये नकद तथा दहेज का सामान दिया था। दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची।

सुहागरात पर दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जब दुल्हन ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो उसकी ननद आदि ने उसकी पिटाई कर दी। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वाजपेयी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती के साथ धोखाधड़ी करके छल किया गया है। ऐसे में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक दुसरे के प्यार में अंधे चाची-भतीजे ने मिल कर की पति की हत्या, 10 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

एक दुसरे के प्यार में अंधे चाची-भतीजे ने मिल कर की पति की हत्या, 10 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

भोपाल | मध्य प्रदेश के सतना जिले में रिश्तों का एक बार फिर कत्ल हुआ है। चाची का भतीजे से इश्क पति पर भारी पड़ गया। आशिकी में चूर चाची ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसका नरकंकाल दस माह बाद मिला, तब जाकर पुलिस को मामले का खुलासा कर सकी।

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के उसरहा गांव में 16 जून को मिले नरकंकाल का सच पुलिस ने उजागर कर दिया। सिंहपुर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी महज 48 घंटे में सुलझा दी। कंकाल पर बंधे वजनदार पत्थर से शक था कि यह मामला हत्या का है। जैसे ही गुमशुदगी की फाइल खुली, हत्या का राज खुलने में कोई देर नहीं लगी। फिलहाल इस मामले में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिश्ते में चाची-भतीजा हैं प्रेमी
हत्या के मामले में पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति उसके प्रेम प्रसंग के आड़े आ रहा था, जिससे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 21 अक्टूबर 2021 को हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपी उर्मिला कुशवाहा और उसका प्रेमी कैलाश कुशवाहा है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आपस में चाची-भतीजा हैं।

जानकारी के मुताबिक, कैलाश और उर्मिला ने मिलकर योजना बनाई की शिवकुमार कुशवाहा को किसी बहाने कुएं तरफ ले आना है। फिर दोनों मिलकर हत्या कर देंगे ताकि उनके मिलने में कोई रोक ना रहे। योजना के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2021 की रात 11 बजे कैलाश के बताए अनुसार आरोपी उर्मिला अपने पति शिवकुमार को शौच के बहाने कुएं की ओर लेकर आई। रास्ते में कैलाश मिला और शिवकुमार कुशवाहा के सिर पर लाठी मारकर बेहोश कर दिया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
इसके बाद दोनों ने मिलकर मृतक के शरीर में तार के सहारे पत्थर बांधे और उसे कुएं में फेंक दिया। शव हो ठिकाने लगाने के बाद पत्नी कई दिनों तक चुप रही। फिर उर्मिला ने अपने पति शिवकुमार कुशवाहा के गुम होने की झूठी रिपोर्ट थाना सिंहपुर में 3 जनवरी 2021 को दर्ज कराई।

आठ साल से चल रहा था इश्क
शिवकुमार की पत्नी और कैलाश के बीच इश्क पिछले आठ साल से चल रहा था। दोनों के प्यार के किस्से गांव में चर्चा का विषय थे लेकिन शिवकुमार अनजान था। एक दिन यह कहानी उसके कान तक पहुंची। पत्नी का विवाहेत्तर संबंध जानकर उसने रोकने का प्रयास किया। तभी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर हत्या की योजना बना डाली।

पंचायत चुनाव में खड़ी हुई पंचायत सचिव की तीन पत्नियाँ, पंचायत सचिव हुआ सस्पेंड

पंचायत चुनाव में खड़ी हुई पंचायत सचिव की तीन पत्नियाँ, पंचायत सचिव हुआ सस्पेंड

भोपाल | मध्य प्रदेश के सिंगरौली में तैनात एक पंचायत सचिव की तीन पत्नियां हैं और खास बात यह है कि वे तीनों ही पंचायत चुनाव में प्रत्याशी हैं। जी हां! देवसर जनपद पंचायत क्षेत्र के घोघरा में तैनात सुखराम सिंह की तीन पत्नियां चुनावी मैदान में हैं। सुखराम ने तीन पत्नियों के होने की जानकारी छिपाई थी, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

पंचायत सचिव सुखराम सिंह की तीन पत्नियां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। सुखराम की दो पत्नियां कुसुम कली सिंह और गीता सिंह पीपरखाड़ ग्राम पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। वहीं सुखराम की तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह देवसर के वार्ड क्रमांक 13 से जनपद सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं। सिंह ने तीन पत्नियां होने की जानकारी छिपाई थी, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड करके जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

सुखराम को किया गया सस्पेंड
दरअसल जनपद पंचायत के सीईओ ने सभी कर्मचारियों से उनके परिवार के संबंध में जानकारी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अगर किसी कर्मचारी के रिश्तेदार या परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं तो इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई जाए। पंचायत सचिव सुखराम सिंह ने अपनी दो पत्नियों की जानकारी सीईओ को दी थी, लेकिन एक की जानकारी छिपा ली थी। मामला सामने आने के बाद सीईओ ने पहले सुखराम को कारण बताओ नोटिस जारी किया और फिर जवाब न देने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करके जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया।

सुखराम ने 2 साल पहले की है तीसरी शादी
जानकारी के मुताबिक, सुखराम की पहली शादी 30 साल पहले कुसुम कली सिंह हुई थी। इसके बाद करीब 10 साल पहले उन्होंने गीता सिंह से और फिर 2 साल पहले उर्मिला सिंह से शादी की। सुखराम की दूसरी पत्नी गीता पीपरखाड़ से निवर्तमान सरपंच हैं। गीता से कुछ विवाद के चलते सुखराम ने पहली पत्नी कुसुम कली सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

15 साल के लड़के ने 5 स्टार होटल की 24 वर्षीय महिला कर्मचारी को बाथरूम में बनाया अपनी हवस का शिकार

15 साल के लड़के ने 5 स्टार होटल की 24 वर्षीय महिला कर्मचारी को बाथरूम में बनाया अपनी हवस का शिकार

देहरादून | देहरादून के मसूरी रोड पर स्थित एक पांच सितारा होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली 24 वर्षीय महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने किशोर को संरक्षण में ले लिया है। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था। लेकिन, इससे पहले ही यह घटना हो गई। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। महिला वहां से बाहर निकली और लड़के बारे में जानकारी दी।
पता चला कि किशोर अपने माता-पिता के साथ ठहरा हुआ है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद वहां फोर्स पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है, लेकिन वह कद काठी में काफी मजबूत है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
देर रात शहर में स्थित इस ईमारत के 14वीं मंजिल में लगी भीषण आग, ईमारत में मची अफरा तफरी

देर रात शहर में स्थित इस ईमारत के 14वीं मंजिल में लगी भीषण आग, ईमारत में मची अफरा तफरी

मुंबई | उत्तरी मुंबई के बोरीवली इलाके में शनिवार रात भीषण हादसा होते बचा। यहां की धीरज सवेरा इमारत में देर रात आग लग गई। इसके बाद लोगों को जान बचाने के लिए 15वीं मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया, आग 14वीं मंजिल स्थित दो फ्लैटों में लगी थी। इमरात से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे उन्हें आग की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल विभाग की सात गाड़ियां लग गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे आग बुझा दी गई थी। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। जिस समय इमारत में आग लगी, उस समय फ्लैट में तीन महिलाओं के अलावा आठ लोग मौजूद थे।

BIG BREAKING : राजधानी के एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही SpiceJet के विमान में लगी आग, 185 यात्री विमान में थे सवार, देखें विडियो

BIG BREAKING : राजधानी के एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही SpiceJet के विमान में लगी आग, 185 यात्री विमान में थे सवार, देखें विडियो

बिहार | एक बड़ी खबर बिहार के पटना एयरपोर्ट से आ रही है। पटना से दिल्ली उड़ान भर रही स्पाइस जेट की फ्लाइट के इंजन में आग लग जाने की खबर है। बताया गया है कि विमान में लगभग 185 यात्री सवार हैं। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि विमान की सेफ लैंडिंग हो गई है।

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक पटना से उड़ने के बाद हाजीपुर के आसपास पायलट को यह आभास हो गया कि विमान में आग लगी है। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी विमान में आग लगने की जानकारी प्रशासन को दिया। पायलट ने काफी मेहनत और हिम्मत से फ्लाइट को फिर से पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया। पटना के सभी पदाधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुला लिया गया है।

विमान के पास से आने के बाद पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सेफ हैं।