BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दर्दनाक सडक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की हुई मौत...

दर्दनाक सडक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की हुई मौत...

उत्तरप्रदेश : मुरादाबाद से एक दर्दनाक सडक हादसा की घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है सडक हादसा में 3 साल की मासूम बेटी और एक महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का पति हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के वक्त महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके से लौट रही थी।हादसा मुरादाबाद में संभल रोड पर स्थित गांगन पुल पर हुआ।

मुरादबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहमत नगर गली नंबर 8 निवासी नाजिर अपनी पत्नी मरयम जहां (35 साल) और बेटी सिदरा (3 साल) के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहे थे। मुरादाबाद फेम इंडिया फर्म में सुपरवाइजर नाजिर गुरुवार को अपनी ससुराल मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जफरपुर गए थे।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे नाजिर अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी RTO ऑफिस के पास संभल गांगन पुल पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मरयम और तीन साल की सिदरा बाइक से गिरे और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों को ट्रक ने कुचल दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाजिर सड़क पर दूसरी साइड गिरने की वजह से बाल-बाल बच गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोते -बिलखते परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बता दें कि गांगन पुल पर आए दिन हादसे हाे रहे हैं। यहां वाहनों की स्पीड निर्धारित करने की तरफ ट्रैफिक पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।
 

राजधानी के दो अस्पतालों में लगी आग, मरीजों-तीमारदारों में मची अफरा-तफरी...

राजधानी के दो अस्पतालों में लगी आग, मरीजों-तीमारदारों में मची अफरा-तफरी...

नई दिल्ली : दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल में मामूली आग लगी थी, जिसे अस्पताल के स्टाफ ने दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही बुझा ली थी। दमकल विभाग ने बताया कि यहां एक एलीवेटर के स्टेबलाइजर में आग लगी थी, जिस पर समय रहते बुझा लिया गया। यहां सुबह करीब 8.45 बजे आग लगी थी।

सफदरजंग अस्पताल के अलावा आज दिल्ली में गुरु अंगद नगर पूर्व के पास स्थित मक्कड़ सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग का कहना है कि अब आग को बुझा दिया गया है।
दिल्ली के दोनों अस्पतालों में लगी आग की घटनाओं में राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई बहुत नुकसान की खबर सामने आई है। समय रहते ही दोनों जगहों की आग बुझा ली गई थी।

 

BIG BREAKING : बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में दिनदहाड़े हुई सवा करोड़ की चोरी, महज़ कुछ दूरी पर है SP निवास

BIG BREAKING : बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में दिनदहाड़े हुई सवा करोड़ की चोरी, महज़ कुछ दूरी पर है SP निवास

अररिया | बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति की डकैती की है. बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार के अनुसार, 37 लाख 50 हजार रूपये और 22 पैकेट गोल्ड समेत करीब सवा करोड़ की संपत्ति लूटी गई है. घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे अररिया नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप की है. भीषण बैंक लूट की घटना से एक तरफ जहां लोगों में हडकंप है, वहीं पुलिस महकमे में काफी हलचल देखी जा रही है. नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने बताया कि 37 लाख रुपये कैश, 22 पैकेट गोल्ड के पैकेट समेत करीब सवा करोड़ रुपये की लूट हुई है. अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह 9 बजे सफाईकर्मियों के साथ ही अपराधी बैंक में घुस गए थे. जब बैंककर्मी 10 बजे आए तो अपराधियों ने फॉर्म मांगने का बहाना बनाया और तुरंत बंदूक की नोंक पर सभी कर्मियों को बंधक बना लिया. इस दौरान अपराधियों ने बैंक में आए ग्राहकों, मैनेजर सहित सभी स्टाफ को कब्जे में लेते हुए सबको बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया. बदमाशों ने बैंक के गार्ड के बंदूक को तोड़ दिया और इसके बाद डकैती की इस घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने कैशियर से चाबी लेकर चेस्ट खोलते हुए उसमें रखे 37 लाख रुपए निकाल लिए.

अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर अनुसंधान में जुटी है. अपराधियों के हौसले का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि जिस बैंक में लूट हुई है वह अररिया का पॉश इलाके में है. अररिया एसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी है.

बैंक की लापरवाही नजर आ रही
अररिया में बैंक की सबसे बड़ी इस लूट में बैंककर्मियों की भी लापरवाही नजर आ रही है. अपराधी सफाईकर्मियों के साथ सुबह जब 9 बजे बैंक में प्रवेश कर जाते हैं तो उस सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद क्यों नहीं थे. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

नेपाल बॉर्डर पर किया गया अलर्ट
नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों में अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होता है. अपराधी घटना को अंजाम देकर नेपाल में प्रवेश कर जाते हैं. नेपाली सूत्रों के हवाले यह खबर आ रही है कि अररिया मे बैंक लूट के बाद नेपाल के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो की टीम के द्वारा नेपाल की खुली सीमा पर अलर्ट किया गया है.

नेपाल में भी अलर्ट पर एजेंसी
मामले की पुष्टि करते हुए नेपाल की केंद्रीय पुलिस कार्यालय धरान के पुलिस प्रवक्ता सह एसपी ने कहा कि हमारी समकक्षी एजेंसी से जानकरी पर ब्यूरो की टीम को सख़्ती से जांच का निर्देश दिया है ताकि अपराधी नेपाल सीमा मे प्रवेश नहीं कर सके.

कोर्ट ने सुनाई एक भेड़ को 3 साल कैद की सजा, इस मामले में चल रहा था भेड़ पर मुक़दमा

कोर्ट ने सुनाई एक भेड़ को 3 साल कैद की सजा, इस मामले में चल रहा था भेड़ पर मुक़दमा

खार्तून/नई दिल्ली | हत्या या किसी अन्य अपराध में आपने आरोपी को सजा पाते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन अब तक सजा इंसानो को ही मिलती थी। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक मामले में अदालत ने एक जानवर यानी भेड़ को सजा सुनाई है। महिला की हत्या की दोषी भेड़ को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा भी अदालत ने कई तरह की शर्तें रखी हैं।
मामला अफ्रीकी देश सूडान का है। यहां एक भेड़ पर महिला की हत्या करने का आरोप था। अदालत ने भेड़ को हत्या का दोषी पाया और भेड़ समेत उसके मालिक को भी सजा सुनाई।

सूडान में एक भेड़ ने 40 वर्षीय महिला पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, भेड़ के हमले से महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद भेड़ अपने सींगों से उस पर वार करती रही। भेड़ ने तब तक वार किए जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अदालत का रुख किया।

अदालत ने भेड़ के मालिक को तो जेल की सजा नहीं सुनाई, लेकिन भेड़ को कैंप में भेज दिया। वह वहां तीन साल तक रहेगी, इसके बाद जब वह छूटकर बाहर आएगी तो उसे मृतक महिला के परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा अदालत ने भेड़ के मालिक को पांच गाय खरीदकर मृतक के परिजनों को देने का आदेश दिया है।

बड़ी खबर : सर्राफा कारोबारी के बेटे और पत्नी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : सर्राफा कारोबारी के बेटे और पत्नी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

अलीगढ़ | यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर में सर्राफा कारोबारी की पत्नी व मासूम बेटे की दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर व ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची तो जिले के एसएसपी, तीन क्षेत्राधिकारी, कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए. गहनता से घटनास्थल का मौका मुआयना कर मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शिखा की बहन ने मृतक आश्रित फंड के 45 लाख रुपये और नौकरी के लालच में इस डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिलवाया है. वहीं, घर में लूट की भी आशंका जताई है. गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नकाबपोश युवक भी कैद हुए हैं. जिनके द्वारा घटना को अंजाम देना बताया गया है. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर 5 टीमें गठित की गई हैं. जल्दी ही घटना का अनावरण किया जायेगा.

CCTV में कैद हुए दो नकाबपोश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली निवासी ललित सर्राफ करीब एक दशक से अधिक समय से यहां सिंघल सदन के सामने वाली गली में मकान बनाकर रह रहे हैं और फूल चौराहे पर उनकी राधिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है. घर में 37 वर्षीय पत्नी शिखा वर्मा, आठ वर्षीय बेटे दिगवांशु उर्फ गोविंदा के अलावा दो बड़ी बेटियां भी हैं. गुरुवार को बेटियां बुआ के घर मथुरा गई थीं. ललित दुकान पर थे. इस दौरान शाम करीब पौने चार बजे नकाबपोश दो लोग घर में घुसे और दोनों की हत्या कर करीब साढ़े चार बजे निकल गए. जो कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं.

किचन के चाकुओं से गोदकर हत्या
पड़ोस में रहने वाली नीरज नाम की महिला ने बताया है कि शाम करीब 5 बजे से घर का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था. हालांकि इस पर ज्यादा किसी ने गौर नहीं किया. शाम करीब पौने आठ बजे घर में झांकने पर इस वारदात की खबर फैली. सूचना पर खुद ललित यहां पहुंच गए. मृतका के पति ललित ने बताया कि मेरे पास फ़ोन कॉल आया था कि आपकी पत्नी की हत्या कर दी गई है. मैं जब घर आया तो देखा पत्नी घर के दरवाज़े पर ही मृत अवस्था में थी. और बेटा अंदर कमरे में मृत था. किचन के चाकुओं से हत्या की घटना करना लग रहा है. लूट का मामला कम लग रहा है, लेकिन पुरानी रंजिश लग रही है जो चल रही है.

ललित ने छोटी साली और उसके मंगेतर पर लगाया आरोप
ललित ने बताया कि मेरी पत्नी के पिताजी सरकारी नौकरी में थे, उनकी म्रत्यु ड्यूटी के दौरान हो गयी थी. उनके फण्ड से सम्बंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है. ये तीन बहने हैं, इनमें से तीनों को ये तय करना था कि दो बहनें फण्ड के 45 लाख रुपयों को बांट लें और एक बहन को सरकारी नौकरी मिल जाये, क्योंकि मेरे ससुर की मृत्यु नौकरी करते समय हुई थी. लेकिन मृतका की छोटी बहन यानी मेरी छोटी साली को फण्ड और नौकरी दोनों चाहिए थी. वह दोनों की मांग कर रही थी.

हत्या के खुलासे के टीमें गठित
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से किचन में प्रयोग होने वाले 4 चाकू व एक ईंट बरामद की गई है. घटना के बाद स्थानीय सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे गए तो दो संदिग्ध युवकों को आते-जाते देखा गया है. मृतका शिखा वर्मा के पति ललित वर्मा द्वारा मृतका की सगी बहन अंजली वर्मा एवं उसके होने वाले पति सोमेश चौहान से विवाद होना बताते हुए उनके विरुद्ध अंतर्गत धारा आईपीसी 302 हत्या की तहरीर प्रस्तुत की है. जिस पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर 5 टीमें गठित की गई हैं. जल्दी ही घटना का अनावरण किया जायेगा.

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में एक और मॉडल की घर पर मिली लाश, तीन दिन में हुई दूसरी घटना

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में एक और मॉडल की घर पर मिली लाश, तीन दिन में हुई दूसरी घटना

नई दिल्ली | एक और मॉडल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पटुली इलाके में अपने आवास पर मृत पाई गई। तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पतुली क्षेत्र में एक मॉडल ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मंजूषा नियोगी के तौर पर हुई है।

उसकी मां का दावा है कि वह अपनी दोस्त और अन्य मॉडल बिदिशा डे मजूमदार की दो दिन पहले हुई मौत के बाद से गहरे अवसाद में थी। मजूमदार दुल्हन के मेकअप के फोटोशूट के लिए एक जाना माना चेहरा थी। उन्होंने बुधवार की शाम को दुमदुम इलाके में अपने किराये के फ्लैट में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियोगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सके। नियोगी की मां ने कहा, “ मेरी बेटी अपनी सहेली बिदिशा की मौत के बाद से गहरे अवसाद में थी और लगातार उसकी ही बातें किए जा रही थी।”

टीवी धारावाहिकों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री पल्लबी डे हाल में दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित अपने किराये के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थीं।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोपी और उसकी पत्नी पर केस..

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोपी और उसकी पत्नी पर केस..

देहरादून : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर मारपीट करने के आरोपी के खिलाफ गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर केस की जांच कर रही है। पीडि़ता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी। कहा कि चार महीने पहले वह अंकुल तोमर नाम के युवक के संपर्क में आई। आरोप है कि उसने शादी का झांसा दिया।

इसके बाद लगातार उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो मांग में सिंदूर भरकर फोटो खिंच ली। आरोप है कि इसके बाद गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। इस बीच पीडि़ता को पता लगा कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी पत्नी का नाम शैला है। आरोप है कि शैला से संपर्क हुआ उसने पति का सपोर्ट किया और उसे देख लेने की धमकी दी। पीडि़ता आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संपर्क भी बनाए। पुलिस ने आरोपी अंकुल और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इंकार...

दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इंकार...

चित्रकूट : राजापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में अहिरवार समाज की बारात महोबा जिले के कुलपहाड से आई थी। जयमाला के बाद दूल्हे को चक्कर आने पर दुल्हन के शादी से इंकार पर दोनों पक्षों ने राजापुर थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों का जमावडा थाने में लगा रहा।


गुरुवार को महुआ गांव के कामता प्रसाद अहिरवार ने बताया कि 24 मई को कुलपहाड महोबा से पुत्री सावित्री देवी की बारात रात 11 बजे आई थी। जयमाला के बाद दूल्हा पुष्पेन्द्र अहिरवार पुत्र बलराम के चक्कर आने पर बाराती व घराती दोनों मिलकर इलाज करा रहे थे कि दुल्हन सावित्री देवी ने स्टेज पर ही शादी से मना कर दिया। दुल्हन के पिता कामता प्रसाद व मां रंची देवी ने कहा कि शादी में दो से तीन लाख रुपया खर्च हो गया है। वर पक्ष से रुपये वापसी की मांग कर रहे हैं। दुल्हन सावित्री देवी ने कहा कि दूल्हे को मिर्गी आती है। वह शादी नहीं करेगी। जीवनसाथी चुनने का उसे अधिकार प्राप्त है।


दूल्हे के पिता बलराम ने बताया कि रात्रि जागरण और थकान से पुष्पेन्द्र को चक्कर आ गया था। कन्या पक्ष के आरोप निराधार हैं। पुत्र की शादी में 90 हजार के सोने-चांदी के जेवर व पचास हजार के साडियां-कपडे कन्या पक्ष के पिता कामता ने रख लिया है। जयमाला स्थल में कुछ देर बाद दुल्हन सावित्री देवी को भी चक्कर आ गये थे। राजापुर थाना पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। सुलह-समझौते के आधार पर परिवारों को टूटने से बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
 

जान से मार देंगे..., सांसद नवनीत राणा को मिले धमकी भरे फोन कॉल,  दिल्ली में केस दर्ज

जान से मार देंगे..., सांसद नवनीत राणा को मिले धमकी भरे फोन कॉल, दिल्ली में केस दर्ज

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अमारवती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। निर्दलीय सांसद राणा की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फोन करने वाले ने सांसद को धमकी दी है कि अगर वो फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।


नई दिल्ली क्षेत्र की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृता गुगुलोठ ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राणा ने बुधवार को पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी।
राणा के निजी सहायक की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, बीती शाम 5.27 से 5.47 बजे के बीच सांसद के निजी मोबाइल नंबर पर 11 कॉल आए और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे अभद्र तरीके से बात की और उन्हें गालियां दीं। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने राणा को महाराष्ट्र आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


पाठ करने पर हत्या की धमकी

शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती की सांसद को धमकी दी कि अगर वह फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। दरअसल, अप्रैल में नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।


पुलिस ने सांसद दंपति के खिलाफ लगाया है राजद्रोह
शिव सैनिकों के प्रदर्शन के बाद इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राणा दंपति को चार मई को मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में जमानत दे दी थी।
 

हनीमून पर महिला को पता चला पति का ऐसा राज, पहुंच गई पुलिस के पास...

हनीमून पर महिला को पता चला पति का ऐसा राज, पहुंच गई पुलिस के पास...

इंदौर : हनीमून पर एक महिला को अपने पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वह हैरान रह गई। महिला का आरोप है उसके पति को कई गंभीर बीमारियां हैं, जिसे शादी से पहले नहीं बताया गया। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो तब सामने आई जब महिला ने बताया कि उसका पति नपुंसक भी है उसे इस बात का पता हनीमून पर चला। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।


दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां की रहने वाली एक नव विवाहित लड़की ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति नपुंसक हैं। उसे गंभीर बीमारियां है, बीमारियां छुपा कर शादी की गई। हनीमून पर भी मुझे पता चला कि वह नपुंसक हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के ठीक पहले जबरदस्ती मेरे परिजनों से पांच लाख वसूले गए।


पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची और करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इसके बाद हनीमून पर गए तो उसे पता चला कि पति नपुंसक है। पीडि़ता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट की गई और पीडि़ता को घर से भी निकाल दिया गया। इसके बाद थक हारकर वह थाने पहुंच गई।


नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नव-विवाहिता ने मुंबई निवासी पति, सास, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि इसी साल फरवरी माह में उसकी शादी हुई थी। दहेज लोभी ससुराल वालों को पीडि़ता के परिवार वालों ने शादी के लिए व्यवस्था कर उन्हें पैसा और सोना दिया। जिसके बाद शादी हुई। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।
 

बड़ा हादसा : अस्पताल में लगी आग, 11 नवजात बच्चों की हुई दर्दनाक मौत..

बड़ा हादसा : अस्पताल में लगी आग, 11 नवजात बच्चों की हुई दर्दनाक मौत..

सेनेगल : सेनेगल के टिवाउने शहर में आग की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। देश के राष्ट्रपति ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है।


जिस अस्पताल में आग लगी उसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था। अस्पताल में आग लगने की वजह से 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पिछले महीने भी एक अस्पताल में आग लगने से कई बच्चे मारे गए थे।


अफ्रीकी देश सेनेगल में एक हृदय विदारक घटना घट गई, जब एक अस्पताल में आग लगने की वजह से 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस घटना के बारे में सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने बीती देर रात बताया कि पश्चिमी सेनेगल के शहर तिवाउने में एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पश्चिमी अफ्रीकी देश में स्वास्थ्य प्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।


सेनेगल में आधी रात से ठीक पहले, राष्ट्रपति मैकी सैल ने ट्विटर पर घोषणा की कि आग में 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, मुझे अभी हाल ही में सार्वजनिक अस्पताल के नवजात विभाग में आग लगने से 11 नवजात शिशुओं की मौत के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आगे कहा, नवजातों की माताओं और उनके परिवारों के लिए, मैं अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।
सेनेगल के नेता ष्ठद्बशश्च स्4 के अनुसार, आग लगने की यह त्रासदी तिवाउने के ट्रांसपोर्ट हब में मामे अब्दु अजीज सी दबाख अस्पताल में हो गई और यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगी आग बहुत तेजी से फैल गई।
शहर के मेयर डेम्बा डीओप ने कहा कि अस्पताल में आग लगने की घटना में तीन शिशुओं को बचा लिया गया। मामे अब्दु अजीज सई दबाख अस्पताल का हाल ही में उद्घाटन किया गया था।


इसी तरह की एक घटना पिछले महीने अप्रैल के अंत में उत्तरी शहर लिंगुरे में भी हुई थी, जब एक अस्पताल में आग लग गई थी और उस घटना में चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। उस शहर के मेयर ने प्रसूति वार्ड में एक एयर कंडीशनिंग इकाई में बिजली की खराबी का हवाला दिया था।


सिजेरियन सेक्शन के लिए व्यर्थ की प्रतीक्षा करने वाली एक गर्भवती महिला की मौत की खबर से देश को हिला देने घटना के करीब एक महीने बाद बुधवार को यह नई घटना घट गई।
 

एक बार फिर विस्फोटों से दहला काबुल और उत्तरी अफगानिस्तान, 16 लोगों की मौत...

एक बार फिर विस्फोटों से दहला काबुल और उत्तरी अफगानिस्तान, 16 लोगों की मौत...

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर बम विस्फोटों से दहल उठा। काबुल के एक मस्जिद और उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में तीन मिनी बसों में विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। काबुल के कमांडर के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में एक मस्जिद पर हुए विस्फोट में कम से कम दो लोग घायल हो गए। रॉयटर्स ने इमरजेंसी हॉस्पिटल ने एक ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उसे विस्फोट में पांच शव मिले और एक दर्जन से अधिक घायल मरीज मिले हैं।

मस्जिद के पुलाव के अंदर विस्फोटक रखे गए थे और कम से कम 11 लोग मारे गए हैं।
मजार-ए-शरीफ में तीन विस्फोटों में कम से कम नौ लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। बल्ख प्रांत के कमांडर के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने रायटर को बताया, हमलों में शिया समुदाय को टारगेट किया गया है जोकि अफगानिस्तान में एक धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है।


बल्ख प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता आसिफ वजीरी ने बताया, बम शहर के अलग-अलग जिलों की तीन मिनी बसों में रखे गए थे। उन्होंने कहा कि 15 अन्य लोग घायल हो गए। 29 अप्रैल को, काबुल में एक सुन्नी मस्जिद में एक हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए थे। यह हमला सूफी समुदाय को टारगेट करके किए गए थे।
 

वायुसेना के अधिकारी और उनकी पत्नी का मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस...

वायुसेना के अधिकारी और उनकी पत्नी का मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस...

लुधियाना : चंडीगढ़ के जमालपुर इलाके में जीटीबी नगर में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी और उनकी पत्नी का शव पाया गया। बुजुर्ग दंपती के शव की सूचना पुलिस को मिली। इससे पहले 4 मई को लुधियाना के बीआरएस नगर में भी एक बुजुर्ग दंपती का शव पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने यूके के एक नागरिक को गिरफ्तार किया था जो कि दंपती के बेटे का साला था। मृतकों की पहचान भूपिंदर सिंह और सुस्पिंदर कौर के रूप में हुई है। भूपिंदर सिंह का शव किचेन के पास पड़ा था जबकि उनकी पत्नी बेड पर मृत पाई गईं। प्रथम दृष्ट्या उनकी हत्या गला दबाकर की गई। पहली मंजिल का दरवाजा खुला था और कबर्ड का सामान बिखरा पड़ा था। उनका बेटा हरमीत सिंह ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। सुबह लगभग 7 बजे उसी ने लोगों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग दंपती के बेटे ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि उसे कुछ बड़े सबूत मिल गए हैं और जल्दी ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। घर के बाहर क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे लगे थे जिसका डीवीआर भूपिंदर के कमरे में था। डीवीआर भी गायब था। जांच को गुमराह करने के लिए पीडि़तों को कपड़े भी फाड़ दिए गए थे।

इस मामले में जो चार संदिग्ध हैं उनकी रिकॉर्डिंग कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में हो गई थी। इसमें पता चला है कि लगभग 20 साल के एक युवक जो कि क्लीन शेव में था, डीवीआर लेकर जा रहा था। दूसरे वीडियों में तीन अन्य लोग चेहरे पर नकाब लगाकर भाग रहे थे। पुलिस इस मामले में दंपती के बेटे और बहू से भी पूछताछ कर रही है।
 

पुजारी के बेटे की गोलीमार कर हत्या...

पुजारी के बेटे की गोलीमार कर हत्या...

भुवनेश्वर : ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर के सामने पुरी पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या। पुरी के एसपी कंवर विशाल सिंह ने कहा- मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है। आगे की जांच जारी है।

 

जोजिला दर्रे पर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी वैन, पिता-पुत्र समेत 9 यात्रियों की मौत...

जोजिला दर्रे पर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी वैन, पिता-पुत्र समेत 9 यात्रियों की मौत...

श्रीनगर : यहां के जोजिला दर्रे पर एक टवेरा गाड़ी 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में टवेरा में सवार 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। यह वाहन कारगिल से सोनमर्ग की तरफ आ रहा था।

जानकारी के अनुसार, एक टवेरा गाड़ी बुधवार की देर रात श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर 400 फीट नीचे जोजिला में गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। वाहन कारगिल से श्रीनगर जा रहा था। हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश के लिए पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

 

टीवी एक्ट्रेस को आतंकियों ने गोली मारी...

टीवी एक्ट्रेस को आतंकियों ने गोली मारी...

बडग़ाम : कश्मीर के बडग़ाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टीवी एक्ट्रेस और उसके भतीजे को आतंकियों ने गोली मार दी। जब हमला हुआ तब एक्ट्रेस अंबरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

अनोखी श्रद्धा : सड़क पर लेट-लेटकर त्यागी महाराज कर रहे बदरीनाथ की यात्रा…

अनोखी श्रद्धा : सड़क पर लेट-लेटकर त्यागी महाराज कर रहे बदरीनाथ की यात्रा…

जोशीमठ : भगवान के लिए जब मन में श्रद्धाभाव हो तो उसके आगे उम्र, थकान या दूरी कोई मायने नहीं रखती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है 75 साल के संत त्यागी महाराज ने। बद्रीनाथ धाम के दर्शन को निकले त्यागी महाराज ने गाड़ी, हवाई जहाज या फिर रेल से अपनी यात्रा नहीं की है। महाराज ने मुरैना से 900 किमी. का अपना ये सफर तपती सड़क पर लेट-लेट कर किया है। फिलहाल वे बद्रीनाथ धाम के दूसरे मुख्य पड़ाव पांडुकेश्वर से आगे निकल गए हैं जिसकी दूरी लगभग 850 किमी. की है। त्यागी महाराज की इस आस्था को जो देख रहा है वो हैरान है और भगवान के दर्शनों के साथ ही उनके भी दर्शन कर रहा है।

इस पूरी यात्रा के दौरान त्यागी महाराज के पूरे शरीर पर जख्म हो गए हैं। सड़क पर अनगिनत बार लेटने के चलते उनके पैरों से लेकर पेट तक सभी जगह घाव हो गए हैं। साथ ही गर्मी के कारण तपती सड़क के चलते उनका शरीर कई जगह से झुलस भी गया है लेकिन वे इस बात की परवाह किए बिना अपनी भक्ती में लीन भगवान के दर्शनों के लिए लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर केवल श्रद्धा के भाव हैं, दर्द का कोई भाव उनके चेहरे पर नहीं दिखता है। 

चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा ,वाहन खाई में गिरा, 6 यात्रियों की मौत...

चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा ,वाहन खाई में गिरा, 6 यात्रियों की मौत...

नई टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना प्रशासन को दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है। मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। नई टिहरी में सड़कों की हालत की खराब टिहरी की आंतरिक सड़कों की बदहाली को लेकर डीएम इवा श्रीवास्तव को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सड़कों के हालात दुरुस्त करने की मांग की गई है। मंगलवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन से अवगत कराया गया है कि नई टिहरी से बौराड़ी तक आंतरिक सड़कों के हालात बदतर हैं।


खासकर नई टिहरी में आईटीआई से पहले एनएच की सड़कों को भारी-भरकम गड्ढे बने हुये हैं। किंडर गार्डटन स्कूल से पहले नगर पालिका के समीप पानी के भराव से तालाब जैसी स्थिति है। जिससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से आगे ढुंगीधार में सड़क के हालात बदत्तर हैं।


छमुण्ड बैंड से जिला अस्पताल की ओर कटने वाली सड़क के हालात भी बदतर हैं। इस तरह नगर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की बदहाली से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ठोस कार्यवाही करे। ज्ञापन सौंपने वाले भाजपाईयों में अनुसूया प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी रावत, दुर्गेश देवी, लीला मखलोगा, दुर्गा गिरी आदि शामिल रहे।
 

7 साल छोटे युवक के साथ भागने की फिराक में थी फौजी की बीवी, डेढ़ साल के बेटे ने फेल की प्लानिंग...

7 साल छोटे युवक के साथ भागने की फिराक में थी फौजी की बीवी, डेढ़ साल के बेटे ने फेल की प्लानिंग...

अलवर : एक फौजी की पत्नी अपने से सात साल छोटे युवक के प्यार में पड़ गई और उसके साथ भागने की फिराक में थी, मगर उसके डेढ़ साल के0 बेटे ने पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। मामला राजस्थान के अलवर जिले की बानसूर तहसील के गांव हाजीपुर का है।
महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि 16 मई की रात कुछ लोग घर में घुसे थे। इसके बाद महिला को बंधक बनाया। बदमाश 40 हजार समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इसकी 17 मई को बानसूर थाने में शिकायत दी गई।
अब पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआई देशराज ने बताया कि महिला उस रात युवक के साथ भागने की फिराक में थी। लेकिन, 16 मई की रात करीब 2 बजे महिला का डेढ़ साल का छोटा बेटा जाग गया। वह रोने लगा तो सास भी जाग गई।


शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर खुद से उम्र में 7 साल छोटे प्रेमी के साथ भागने के चक्कर में थी। महिला का पति फौज में तैनात है। प्रेमी युवक उसके गांव का ही रहने वाला है और वह उसी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाह रही थी, लेकिन पकड़ी गई। महिला घबरा गई और लूट की झूठी कहानी बना डाली। पुलिस जांच में वह गुमराह करती रही। सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। उसने बताया कि घर में लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का 20 साल का प्रेमी और गांव का ही युवक मनोज था।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सालभर पहले से गांव के युवक मनोज (20) उर्फ मोनू पुत्र कालूराम यादव से संबंध थे। ये दोनों यहां से भागकर नई जिंदगी जीना चाहते थे। महिला की प्लानिंग थी कि वह दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाती। उसका एक बेटा 8 साल का है। महिला की नौ साल पहले ही शादी हुई थी। पति जम्मू-कश्मीर में सेना में तैनात है।
 

नदी में डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

नदी में डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

देवरिया : देवरिया जिलें के लार नवीन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी आकाश गौंड़(20) और सागर गुप्ता आज दोपहर बाद रतनपुरा गांव के पास गंडक नदी में स्नान करने गये थे।जहां दोनों युवाकों की गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई। इस दौरान दोनों युवकों को आसपास मौजूद लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया था।लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका दोनों युवको के शव को स्थानीय मछुआरों द्वारा नदी से निकाला गया।दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।