BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जम्मू-कश्मीर सुरंग हादसा, मलबे से 10 मजदूरों के शव बरामद...

जम्मू-कश्मीर सुरंग हादसा, मलबे से 10 मजदूरों के शव बरामद...

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले के खूनी नाला इलाके में ढही सुरंग के मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए शुरू किया गया बचाव अभियान समाप्त हो गया। सभी 10 लापता मजदूरों के शव मलबे से निकाल लिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुरुवार देर रात सुरंग के अंदर घुसने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के रामबन में 19 मई को एक निर्माणाधीन सुरंग के गिरने के बाद लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।


मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के जादव रॉय, गौतम रॉय, सुधीर रॉय, दीपक रॉय परिमल रॉय और असम के शिव चौहान, नेपाली नागरिक नवराज चौधरी, कुशीराम चौधरी, मोहम्मद मुजफ्फर और मोहम्मद इशरत के रूप में हुई है। ये सभी रामबन जिले के रहने वाले थे।
सेना, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सिविल क्यूआरटी, और एनएचएआई के साथ-साथ मशीन ऑपरेटरों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया।


बचाव अभियान के दूसरे दिन नौ शव बरामद किए गए, जबकि शुक्रवार को बचाव दल ने एक शव बरामद किया था।
उपायुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर निर्माण कंपनी द्वारा मृतकों के परिजनों में से प्रत्येक को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उपराज्यपाल ने प्रत्येक मृतक के परिजन को राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।
 

असम में बाढ़ से अब तक 18 लोगों की मौत , 32 जिलों में 8.39 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित...

असम में बाढ़ से अब तक 18 लोगों की मौत , 32 जिलों में 8.39 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित...

गुवाहाटी : असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिसमें और चार लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 18 हो गई। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 34 जिलों में से 32 में 8.39 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के अनुसार, कछार (2), नागांव और होजई जिलों में ताजा मौतें हुई हैं, जबकि कछार जिले में एक व्यक्ति लापता है।


एएसडीएमए की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 32 जिलों के 3,246 गांवों के 1,45,126 बच्चों सहित 8,39,691 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया बलों और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 24,749 फंसे हुए लोगों को निकाला गया है।
सभी प्रभावित क्षेत्रों में 499 राहत शिविर और 519 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं।
राहत शिविरों में 92,124 लोग रह रहे हैं।


1,00,732 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।
सेना, असम राइफल्स, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला प्रशासन के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को बचाने और उन्हें राहत देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
राज्य में सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में अकेले नागांव जिले में 3,39,427 लोग, कछार जिले में 1,77,954 लोग, होजई जिले में 70,233, दरांग जिले में 44,382 लोग, करीमगंज जिले में 16,382 लोग प्रभावित हुए।


तीन नदियों कोपिली, दिसांग और ब्रह्मपुत्र का पानी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने एएसडीएमए सहित सभी हितधारकों के साथ बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और गंभीर रूप से प्रभावित जिलों में अतिरिक्त संसाधनों और सहायता प्रणाली को तैनात करके प्रतिक्रिया और वसूली सेवाओं में तेजी लाई।


इस बीच, यूनिसेफ ने जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए राहत शिविर प्रबंधन एसओपी के अनुसार, बाढ़ राहत शिविरों की निगरानी में कछार, होजई, दरांग, विश्वनाथ, नगांव, मोरीगांव और दीमा हसाओ के डीडीएमए का समर्थन करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों और सलाहकारों की 7 टीमों को तैनात किया है।


राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जोगेन मोहन, स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत, जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका और पर्यावरण एवं वन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य सहित कई मंत्री बचाव और राहत कार्यो की निगरानी के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में डेरा डाले हुए हैं।
दीमा हसाओ जिले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के पहाड़ी खंड में स्थिति शनिवार को गंभीर बनी रही, क्योंकि क्षेत्र में बारिश जारी रही, जिससे लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन रेलवे मार्ग प्रभावित हुआ। इससे त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिणी असम का हिस्सा देश के बाकी हिस्सों से कट गया।


एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सब्यसाची डे के अनुसार, लुमडिंग डिवीजन में 11 जोड़ी ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया है और पांच जोड़ी ट्रेन सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिन किया गया है।
रक्षा प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल अंगोम बोबिन सिंह ने कहा कि सेना और असम राइफल्स के जवानों ने असम के विभिन्न हिस्सों में बचाव अभियान जारी रखा है।
 

तेल कंपनियों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान में डबल कटौती...

तेल कंपनियों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान में डबल कटौती...

नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम 9 रुपये और डीजल के दामों में 7 रुपये की कमी आई है।


आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।


सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना था कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।


वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने प्रदेश में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.48 रुपए और डीजल पर प्रति लीटर 1.16 रुपए वैट में कटौती का ऐलान किया है. केंद्र और राज्य की तरफ से की गई डबल कटौती के बाद राजस्थान में प्रति लीटर पेट्रोल 10.48 रुपए और डीजल 7.16 रुपए सस्ता हो गया है। वैट में कटौती का ऐलान खुद सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर किया है।
 

अंतर्राष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बने अल्बानीस, जानें कौन हैं…

अंतर्राष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बने अल्बानीस, जानें कौन हैं…

नई दिल्ली/सिडनी : लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। अल्बानीस ने उन्हें देश का 31वां प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाताओं का कैंपरडाउन उपनगर में आभार व्यक्त किया और सिडनी में अपनी परवरिश का उल्लेख किया।
अल्बानीस ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘यह हमारे महान देश के बारे में बहुत कुछ कहता है कि एक पेंशनभोगी अकेली मां का बेटा जो कैंपरडाउन में सार्वजनिक आवास में पला-बढ़ा, वह आज रात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपके सामने खड़ा हो सकता है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘हर माता-पिता अगली पीढ़ी के लिए ज्यादा चाहते हैं। मेरी मां ने मेरे लिए एक बेहतर जिंदगी का सपना देखा था और मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा ऑस्ट्रेलियाई लोगों को सितारों की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।’’ हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अल्बानीस की पार्टी बहुमत की सरकार बना सकती है या उसे निर्दलीय अथवा अन्य छोटे दलों के निर्वाचित सांसदों का समर्थन चाहिए होगा।


डाक मतपत्रों की गिनती अभी चल रही है,जिससे कई दिनों तक मतगणना चलने की संभावना है और इसे देखते हुए अल्बानीस संभवतः रविवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं,ताकि वह तोक्यो में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंगलवार के क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग ले सकें।


विश्लेषकों का मानना है कि मॉरिसन और उनकी टीम की जलवायु, कोविड-19 सहित अपने तीन साल के कार्यकाल में महिलाओं के अधिकार, राजनीतिक अखंडता और प्राकृतिक आपदाएं जैसे कई मुद्दों से निपटने में नाकामी चुनाव में हार का कारण बनी।

 

फार्मा कंपनी में आग लगी, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद...

फार्मा कंपनी में आग लगी, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद...

गांधीनगर : गुजरात के गांधीनगर में एक फार्मा कंपनी में भयंकर आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां कोशिश कर रही हैं। यह घटना कलोल के जीआइडीसी के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय कंपनी परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

गांधीनगर दमकल सेवा विभाग के अनुसार आग बुझाने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है कि वहां कोई मौजूद था कि नहीं। हालांकि इस हादसे में माल के बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

तलाशी के दौरान जंगल में मिले हजार से ज्यादा बम, बीडीएस ने किया निष्क्रिय…

तलाशी के दौरान जंगल में मिले हजार से ज्यादा बम, बीडीएस ने किया निष्क्रिय…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगटूई में नरसंहार की घटना के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस राज्यभर में हथियार व बमों की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इसी क्रम में पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना थाना इलाके से पुलिस ने शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाकर एक हजार से ज्यादा ताजा बम बरामद किया। इतनी बड़ी संख्या में बम की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बम निरोधक टीम को इसकी सूचना दी।

इसके बाद टीम ने इसे अपने कब्जे लेकर इसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस ने बताया कि बम यहां के होगला जंगल में 15 ड्राम में भरकर रखे गए थे। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बम क्यों और किसने यहां छिपाकर रखा था यह अभी पता नहीं चल सका है।



जिला पुलिस अधीक्षक अमरनाथ कुमार ने बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि होगला जंगल के बाकचा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में ड्रमों में जिंदा बम पड़े हुए हैं। वहां तुरंत पुलिस और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। यहां से 15 ड्रमों में जिंदा बम भरे हुए बरामद हुए हैं जिनकी संख्या एक हजार से अधिक है। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने इन बमों को निष्क्रिय किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इतने भारी संख्या में बमों को किसने एकत्रित कर रखा था।



उल्लेखनीय है कि बीरभूम नरसंहार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन को पूरे राज्य में गैरकानूनी तरीके से एकत्रित कर रखे गए बमों व हथियारों आदि की बरामदगी का निर्देश दिया था। उसके बाद करीब एक सप्ताह तक पुलिस ने गैरकानूनी हथियारों और बम आदि को बरामद करने में सक्रियता दिखाई थी लेकिन उसके बाद भी लगातार जिस तरह से बड़ी मात्रा में बमों के बरामद होने का सिलसिला जारी है वह राज्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।



बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर जिला राजनीतिक हिंसा के लिए सुर्खियों में रहा है। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में यहां बम मिलने की घटना के बाद राजनीति आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया कि इलाके में आतंक फैलाने के लिए बमों को इकठ्ठा करके रखा गया था। 

कोरोना अपडेट : 24 घंटो में सामने आए 2226 नए मरीज, एक्टिव मामले 15 हजार के नीचे

कोरोना अपडेट : 24 घंटो में सामने आए 2226 नए मरीज, एक्टिव मामले 15 हजार के नीचे

नई दिल्ली : देश में रविवार को कोरोना के मामलों में कई दिनों बाद कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में 2,226 नए कोरोना केस मिले हैं जो कि शनिवार को मिले कुल मामलों से 97 केस कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 65 मौतें दर्ज हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा हालांकि कल के मुकाबले ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना मामले 4,31,36,371 हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब कुल संख्या 14,955 पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 2202 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

दुनिया में कुल केस 52 करोड़ के पार

दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस के कुल केस अब 52 करोड़ 67 लाख के पार हो गए हैं। जबकि मौतों की संख्या भी 62 लाख के पार जा चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फार सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसइ) ने खुलासा किया कि अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा केस

दुनिया के सबसे अधिक 83,255,845 मामले अमेरिका में मिले हैं और मौतों की संख्या 1,002,146 पाई गई है। भारत 43,134,135 मामलों के साथ दूसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। 1 करोड़ से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (30,762,413), फ्रांस (29,564,005), जर्मनी (26,040,460) , यूके (24,366,063), रूस (18,022,001), दक्षिण कोरिया (17,938,399), इटली (17,229,263), तुर्की (15,062,393), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (1 0,707,568) हैं। 

ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो, 8 की मौत, 3 घायल…

ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो, 8 की मौत, 3 घायल…

गोरखपुर : सिद्धार्थनगर जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास शनिवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में बारातियों से भरी बोलेरो घुस गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में सात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के व एक चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का था। सभी बांसी कोतवाली क्षेत्र के महुवआ गांव से गंगा गौड़ के बेटे की बरात से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई।



घटना में महला गांव निवासी 10 वर्षीय सचिन पाल पुत्र कृपानाथ पाल, 35 वर्षीय मुकेश पाल पुत्र विभूती पाल, 26 वर्षीय लाला पासवान, 18 वर्षीय शिवसागर यादव पुत्र प्रभु यादव, 19 वर्षीय रवि पासवान पुत्र राजाराम, 25 वर्षीय पिंटू गुप्त पुत्र शिवपूजन गुप्त, व चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी गौरव मौर्य पुत्र राम सहाय की मौत हो गई।

वहीं महला गांव निवासी 48 वर्षीय राम भरत पासवान उर्फ शिव पुत्र तिलक राम पासवान,40 वर्षीय सुरेश उर्फ चीनक पुत्र पून्नू लाल पासवान, 18 वर्षीय विक्की पासवान पुत्र अमर पासवान, 20 वर्षीय शुभम पुत्र कल्लू गौंड़ घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने राम भरत व सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामभरत की मौत हो गई। वहीं विक्की व शुभम का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज में चल रहा है।

झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

बोलेरो खम्हरिया गांव निवासी गोरख प्रसाद चला रहे थे। इन्हें सुबह गाड़ी गोरखपुर जाने के लिए बुक थी। इस वजह से वह गाड़ी को जल्दी लेकर लौटना चाहते थे। झपकी आने की वजह से सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकरा गए। 

हनी ट्रैप का शिकार हुआ सेना का जवान, खुफिया जानकारी देने का आरोप में गिरफ्तार

हनी ट्रैप का शिकार हुआ सेना का जवान, खुफिया जानकारी देने का आरोप में गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसकर ISI जासूस को सेना के गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जवान का नाम प्रदीप कुमार है जिसे 21 मई को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल के प्रदीप कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला जासूस को सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सौंपे।
जानकारी के मुताबिक जोधपुर में पोस्टिंग के दौरान प्रदीप कुमार की फेसबुक पर पाकिस्तानी महिला जासूस से दोस्ती हुई। महिला ने फेसबुक पर हिंदू लड़की चदम के नाम से आईडी बना रखी थी। जासूस ने प्रदीप से कहा था कि वो मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है और बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी करती है।
आरोप है कि महिला से कई महीनों की दोस्ती के बाद प्रदीप कुमार शादी के बहाने दिल्ली आया और उसने सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सौंपे। जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार नेइंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी महिला को सैन्य और रणनीतिक महत्व से जुड़ी गोपनीय जानकारी और तस्वीरें भेजी। पुलिस के मुताबिक कुमार और पाकिस्तानी जासूस पिछले 6 महीने से व्हाट्सएप पर एक दूसरे के संपर्क में थे।
डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा मुताबिक, कुमार ने व्हाट्सएप के जरिए पाक एजेंट को कई सीक्रेट डॉक्यूमेंट भेजे जिससे यूनिट के बाकी सैनिकयों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। आरोप है कि कुमार की एक और महिला मित्र भी इस अपराध में शामिल थी। कुमार को राजस्थान पुलिस ने 18 मई को जासूसी के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और शनिवार 21 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

कोरोना के बाद अब दुनिया पर मंडराया इस वायरस का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह..

कोरोना के बाद अब दुनिया पर मंडराया इस वायरस का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह..

नई दिल्ली : अभी तक लोग कोरोना वायरस से ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि दुनिया में एक और संक्रमण ने दस्तक देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है। अब विश्व में मंकीपॉक्स नामक वायरस का खतरा मंडराने लगा है। कम से कम नौ यूरोपीय देशों बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम में चिंताओं को जन्म दिया है। इसके साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से भी मामले सामने आए हैं।

वहीं तेजी से मामले सामने आने के बाद WHO ने भी लोगों को आगाह कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, मंकीपॉक्स आकस्मिक मानव संक्रमण के साथ एक सिल्वेटिक ज़ूनोसिस है, जो आम तौर पर मध्य और पश्चिम अफ्रीका के जंगली हिस्सों में होता है। यह मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस परिवार से संबंधित है।

संचरण आमतौर पर “बड़ी बूंदों के माध्यम से छोटी बूंदों के संपर्क में आने और संक्रमित त्वचा के घावों या दूषित सामग्री के संपर्क में आने से होता है। मंकीपॉक्स की ऊष्मायन अवधि आमतौर पर 6 से 13 दिनों तक होती है, लेकिन यह 5 से 21 दिनों तक हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य निकाय का कहना है कि यह रोग अक्सर लक्षणों के साथ आत्म-सीमित होता है, जो आमतौर पर 14 से 21 दिनों के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है।

क्या है मंकीपॉक्स वायरस
स्मॉल पॉक्स और चेचक से तो हर कोई परिचित होगा। कुछ इसी तरह मंकी पॉक्स भी है। मंकी पॉक्स को चेचक का ही एक हिस्सा माना जाता है। इस बीमारी पर एक्सपर्ट्स की राय मानें तो ये बीमारी काफी दुर्लभ है। लेकिन समय रहते अगर इलाज न हुआ तो यह गंभीर भी हो सकती है। बता दें कि फिलहाल इसका खतरा मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में पाया जाता है।

जानिए कैसे फैलता है लोगों में
वहीं, अगर बात करें कि ये फैलता कैसे है, तो बता दें कि अगर कोई व्यक्ति मंकी पॉक्स से संक्रमित है। ऐसे में अगर स्वस्थ व्यक्ति पीड़ित के पास जाता है तो वह भी इस वायरस के चपेट में आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह आपके नाक, आंख और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।

 

भीषण सड़क हादसा : पेट्रोल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर, 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत...

भीषण सड़क हादसा : पेट्रोल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर, 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत...

उत्तरप्रदेश : बहराइच जिले से एक सड़क हादसा घटना की खबर सामने आ रही है शनिवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर और पेट्रोल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर में 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बंजारी मोड़ के पास सुबह छह बजे लखनऊ की तरफ से नेपाल जा रहे एक टेंपो ट्रैवलर की सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार तीन नेपाली नागरिकों, अजय (40), राधा (48) और भरत थापा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

टेंपो ट्रैवलर में कुल 19 लोग सवार थे। पुलिस सभी मृतकों का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर हरियाणा में पंजीकृत है और नेपाल के एक व्यक्ति का है, जबकि पेट्रोल टैंकर बहराइच का है।

हादसे में घायल नेपाली युवक नया बहादुर ने पत्रकारों को बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और रोजगार के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर पहुंचे थे। शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुए इन लोगों को शनिवार को नेपाल पहुंचना था।

पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति भी जानी और अस्पताल प्रबंधन को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

चाची से रहता था भतीजा नाराज, भतीजा ने चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...

चाची से रहता था भतीजा नाराज, भतीजा ने चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...

उत्तरप्रदेश : फिरोजाबाद से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है जहाँ एक । भतीजे ने चाची की हत्या। कर दी भतीजे ने चाची की बदसलूकी का बदला उसकी हत्या करके लिया और फरार हो गया। हत्या के 7 दिन बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शरीफाबाद निवासी शबाना पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी आजम को रामगढ़ थाना पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।

रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम निवासी शरीफाबाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि चाची शबाना उस पर शक करती थी और कई बार बदसलूकी कर चुकी थी। जिसके कारण उसके मन में चाची के प्रति बहुत क्रोध था। वह चाची से बदला लेना चाहता था। आरोपी ने बताया कि 13 मई को जेब में चाकू रखकर शबाना की हत्या करने उसके घर पहुंचा था। चारपाई का बहाना लेकर घर में घुसकर यह देखा कि घर में कौन-कौन है।

इसके बाद वह छत पर भी चढ़कर गया, जहां चचेरी बहन निशा व इल्मा के होने के कारण हत्या करने का मौका नहीं मिला। जैसे ही वह बाहर निकल रहा था तो चाची शबाना भी मेरे पीछे-पीछे गेट तक आ गई और मौका मिलते ही उसने जेब से चाकू निकालकर शबाना पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और पेट में कई बार चाकू से वार किए।

इससे वह मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस बीच मौका पाकर वहां से भाग निकला। कई दिनों तक अपनी रिश्तेदारियों में घूमता रहा। चाची की मौत की जानकारी होने पर शहर से बाहर जाने की फिराक में बस स्टैंड पर आया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोतरी करके जेल भेज दिया गया है।
 

कोल्ड ड्रिंक की ढक्कन गले में फसने से हुई युवक की मौत...

कोल्ड ड्रिंक की ढक्कन गले में फसने से हुई युवक की मौत...

हरियाणा : अंबाला से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है एक 15 वर्षीय युवक की बोतल का ढक्कन गले में फंस जाने के कारण दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया गया की मृतक की पहचान अंबाला कैंट में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले यश के तौर पर की गयी है। वह कक्षा 11वीं का छात्र था।

बताया गया की शुक्रवार रात को यश की बहन कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन खोल रही थी,लेकिन वह उसे खोल नहीं पायी और उसने अपने भाई को बोतल खोलने को दी। बाद में यश ने अपने दांतों से ढक्कन खोलने की कोशिश की जो निकलकर उसकी श्वासनली में फंस गया।

यश ने परिवार ने ढक्कन निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

 

बड़ी खबर :आपकी रेलवे यात्रा इस दिन हो सकती है प्रभावित, जानिये क्यों…

बड़ी खबर :आपकी रेलवे यात्रा इस दिन हो सकती है प्रभावित, जानिये क्यों…

नई दिल्ली : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप 31 मई को कहीं यात्रा करने की सोच रहे है तो, इस खबर को जरूर पढ़ ले। दरअसल अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर 31 मई को देश के सभी 35 हजार रेलवे स्टेशन मास्टर अपनी मांगों को लेकर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।

31 मई को सामूहिक अवकाश के कारण एक दिन के लिए पूरे देश में रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि हमने अपनी मांगों की लिस्ट रेलवे बोर्ड के सीईओ को भेज दी है।

इन मांगों को लेकर हो रही है हड़ताल रेलवे में सभी रिक्तियों को जल्दी से जल्दी भरा जाए। सभी रेल कर्मचारियों को बिना किसी अधिकतम सीमा के रात्रि ड्यूटी भत्ता बहाल किया जाए। स्टेशन मास्टरों के संवर्ग में एमएसीपी का लाभ 16.02.2018 के बजाय 01.01.2016 से प्रदान किया जाए। संशोधित पदनामों के साथ संवर्गों का पुनर्गठन किया जाए।

ट्रेनों के सुरक्षित और समय पर चलने में उनके योगदान के लिए स्टेशन मास्टरों को सुरक्षा और तनाव भत्ता दिया जाए। रेलवे का निजीकरण एवं निगमीकरण रोका जाए। न्यू पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए।

 

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत...

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत...

अयोध्या : जनपद के मवई थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई।प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।भाजपा नेता डा.पवन कुमार सिंह के मुताबिक ग्राम गनेशपुर निवासी रामतीरथ की 19 वर्षीय पुत्री सविता घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित हाता तालाब में नहाने गई थी।नहाने के दौरान ही अचानक गहरे पानी में जाने से वह तालाब में डूब गई।

घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नही था। काफी देर बाद जब वह घर नही पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।तलाश करने के दौरान हाता तालाब के किनारे से किशोरी का चप्पल व कपड़ा बरामद हुआ।इसके बाद शक होने पर गांव के कुछ लोग उसे ढूंढने के लिए तालाब में कूद गए।और कुछ देर बाद ही किशोरी का शव तालाब से बरामद हुआ।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही किशोरी के घर में कोहराम मच गया।किशोरी के पिता की भी एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बाबा बाजार चैकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आयेगी। 

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की दवा व्यापारी की हत्या...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की दवा व्यापारी की हत्या...

गोंडा : में पुलिस ने दवा व्यापारी की हत्या का खुलासा कर दिया। पत्नी और उसके प्रेमी ने दवा व्यापारी की मौत की साजिश रची। इसके बाद प्रेमी ने एक दोस्त के साथ मिलकर दवा व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद डेडबॉडी को बोरे में भरकर उसे भूसे की कोठी छिपा दिया था।


16 मई से लापता हो गया था दवा व्यापारी

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 16 मई को दवा व्यापारी रमवापुर नायक निवासी लालमनि विश्वकर्मा लापता हो गया था। इसके बाद उसके पिता दयाराम विश्वकर्मा के पास 4 लाख रुपए की फिरौती के लिए फोन आया था। वहीं, 19 मई को लालमनि की डेडबॉडी घर से महज 250 मीटर दूर एक भूसे की कोठी में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की थी।


ष्टष्टञ्जङ्क के आधार पर सदिग्धों से की पूछताछ
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। सीओ सदर, सर्विलांस टीम और एसओजी ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।


पड़ोसी जुम्मन से दवा व्यापारी की पत्नी के हो गए थे अवैध संबंध
उन्होंने बताया कि मृतक लालमनि के घर के पास ही जुम्मन का घर है। जुम्मन गांव में ही झाड़-फूंक करता है। इस बहाने लालमनि की पत्नी अर्चना का जुम्मन के घर आना जाना हो गया था। इस दौरान जुम्मन और अर्चना के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे। इसका लालमनि विरोध करता था। मामला बढऩे पर अर्चना और जुम्मन ने लालमनि को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।


छह लोगों ने मिलकर की लालमनि की हत्या

जुम्मन ने लालमनि की हत्या के लिए नाथू विश्वकर्मा ने साथ पूरी स्क्रिष्ट रची। 16 मई को देर शाम नाथू ने फोन करके लालमनि को बुलाया। नहर पुलिया रमवापुर में नाथू और उसके अन्य साथियों ने लालमनि के साथ बैठकर शराब पी। शराब पिलाने के दौरान ने धारदार हथियार ने लालमनि की हत्या कर दी।


डेडबॉडी को बोरे में रखकर भूसे की कोठी में छिपाया
इसके बाद लालमनि की शव को बोरे में भरा। उसे नाथू के ही भूसे की कोठी में छिपा दिया था। उसके ऊपर से भूसा और उपले भी रख दिए थे। एसपी ने बताया कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
 

बड़े भाइयों से पहले शादी की जिद पर अड़े युवक ने खाया जहर...

बड़े भाइयों से पहले शादी की जिद पर अड़े युवक ने खाया जहर...

रुड़की : बड़े भाइयों से पहले शादी कराने की जिद पर अड़े युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लोग एक युवक को लेकर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि युवक ने घर में रखी चूहे मारने की दवा खाई है।

बताया कि 25 वर्षीय युवक के दो बड़े भाई और हैं और उनकी अभी शादी नहीं हुई है। युवक कई दिनों से अपनी शादी कराने की जिद पर अड़ा हुआ था। परिवार वालों ने उसे समझाया कि अगर उसकी शादी पहले करा दी तो बड़े भाइयों की शादी में आगे अड़चन आ सकती है। समाज के लोग पूछेंगे कि बड़े भाइयों की शादी न कराकर छोटे भाई की शादी क्यों कराई।

परिजनों के इनकार करने के बाद आहत युवक ने आत्महत्या के इरादे से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सिविल अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया। 

संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने डीजल छिड़ककर कर ली आत्महत्या...

संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने डीजल छिड़ककर कर ली आत्महत्या...

रुड़की : संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला को आग लग गई। गंभीर अवस्था में उसे रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। हायर सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी युवक का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के गांव जटोल निवासी युवती के साथ हुआ था। छह माह पूर्व महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

युवक के पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। घर में उसकी मां ही रहती है। संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उसे घर से निकालकर रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत हायर सेंटर में हो गई है। जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के पास अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

बहन की हत्या में तीन भाईयों को फांसी की सजा...

बहन की हत्या में तीन भाईयों को फांसी की सजा...

रुड़की : लक्सर की एडीजे कोर्ट ने खानपुर में महिला की हत्या के चार साल पुराने मामले में मृतका के दो सगे और एक ममेरे भाई को फांसी की सजा सुनाई है। बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज होने पर उसकी गंडासे से काटकर हत्या कर दी गई थी। लक्सर एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि खानपुर के शाहपुर गांव निवासी नेपाल सिंह की बेटी प्रीती ने 2014 में पास के धर्मुपुर निवासी ब्रजमोहन से प्रेम विवाह किया था। इससे उसके परिजन नाराज थे।

लिहाजा उसका अपने मायके में आना-जाना नहीं था। 18 मई 2018 को प्रीती खानपुर के ही अब्दीपुर में अपने मामा के घर आई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे प्रीती के सगे भाई कुलदीप, अरुण तथा ममेरे भाई राहुल पुत्र नान्नू ने गंडासों से काटकर प्रीती की निर्मम हत्या कर दी थी। सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकरराज ने हत्या के इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए तीनों को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अधिवक्ता ठकराल ने बताया कि तीनों को जेल भेजा गया है। अभी फांसी की तिथि तय नहीं हुई है। इस दौरान वे चाहें तो निर्णय की अपील कर सकते हैं।

CRIME NEWS : चाची की छुरा मारकर हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार...

CRIME NEWS : चाची की छुरा मारकर हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार...

फिरोजाबाद : थाना रामगढ पुलिस टीम ने छुरा मारकर चाची की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।


थाना रामगढ़ क्षेत्र के शरीफाबाद निवासी नाजिम पुत्र नन्ने खाँ ने थाना रामगढ़ में 13 मई को अभियुक्त आजम पुत्र इकबाल निवासी शरीफाबाद थाना रामगढ पर पत्नी शबाना के चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर 19 मई को इलाज के दौरान शबाना की मृत्यु हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या में तरमीम कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाष षुरू कर दी। थाना रामगढ़ प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर हत्यारोपी आजम को नगर के बस स्टेण्ड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक छुरा उसके घर से बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आजम ने बताया है कि मेरी चाची शबाना मुझ पर शक करती थी और कई बार बदसलूखी कर चुकी है जिसके कारण मेरे मन मे उसके प्रति बहुत क्रोध था। इसी के चलते मेंने घटना को अंजाम दिया है।