BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
स्टेशन के पास बड़ा हादसा, कोयले से लदी मालगाड़ी पलटी, 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त

स्टेशन के पास बड़ा हादसा, कोयले से लदी मालगाड़ी पलटी, 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी कोयले से लदी पलट गई। जिसमें 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक इटावा के पीआरओ अनुभव चौधरी ने बताया कि भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मेढी दूधी गांव के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

जिसमें 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें किसी व्यक्ति के हतातह होने की खबर नहीं है। मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। दुर्घटन कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के उच्चाधिरियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को न्यू इकदिल स्टेशन से पहले मेढी दूधी गांव के पास से कोयला लदी मालगाड़ी तेजी से जा रही थी। मालगाड़ी का एक वैगन का पहिया कई किलोमीटर पहले से आवाज कर रहा था। यहां से गुजरने के दौरान वैगन पटरी से उतर गया और मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इंजन के साथ कुछ डिब्बे आगे की तरफ चले गए, जबकि पीछे के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही भरथना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रेलवे के अफसरों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम पहुंच गई। कानपुर और टूंडला से सहायता ट्रेन भी मंगाई गई है।

ज्ञात हो कि इटावा के इस रूट पर यह पहला हादसा नहीं है। बीते साल अगस्त माह भी मालगाड़ी डिरेल हो गई थी। इटावा से 25 किमी दूर जसवंतनगर व बलरई के बीच खुर्जा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के 17 ओपन वैगन पटरी से उतर गए थे और कुछ पलट गए थे। इस हादसे में करीब आधा किमी तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया था और कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए थे।
 

सड़क हादसे में युवक की मौत,11 दिन बाद होनी है बहन की शादी

सड़क हादसे में युवक की मौत,11 दिन बाद होनी है बहन की शादी

फिऱोज़ाबाद : जनपद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर गांव नगला चूरा के पास हुए कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक की बहन की शादी 11 दिन बाद होनी है इसलिए उसका समान खरीद कर वह रात में लौट रहा था.

इसी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी नीरज कुमार (21) रामकिशन की बहन मोहनी की शादी 11 मई को है। वह शादी की तैयारी कर रहा था.बहन की शादी के लिए नीरज गांव के ही संजीव कुमार के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार को फिरोजाबाद बाजार करने को आया था.देर रात दोनों बाइक से कपड़े लेकर घर जा रहे थे. बाइक संजीव कुमार चला रहा था.नगला चूरा के समीप बाइक सवार दोनों युवक कार की चपेट में आ गए.दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया.चिकित्सक ने परीक्षण के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया.
उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया.घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया. शादी वाले घर में मातम छा गया। परिवार की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल हो गया.
थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि कार की चपेट में आने से नीरज की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.


 

ई-स्कूटर में लगी भयानक आग, बाल बाल बचा शख्स

ई-स्कूटर में लगी भयानक आग, बाल बाल बचा शख्स

चेन्नई : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार सुबह एक और ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। कृष्णागिरी जिले के होसुर निवासी सतीश ने पिछले साल ओकिनावा का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था।

शनिवार की सुबह सतीश अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस के लिए निकले। कुछ ही देर में उन्होंने देखा कि सीट के नीचे से धुंआ निकल रहा है। सीट उठाने के तुरंत बाद, उन्होंने आग देखी और देखते ही देखते उनका स्कूटर धूं-धूं कर जल गया। कुछ स्थानीय लोगों की मदद से सतीश ने आग पर काबू पाया, लेकिन स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हाल के दिनों में ई-स्कूटर के जलने की कई घटनाएं सामने आई हैं। घटनाओं को देखते हुए ओकिनावा, ओला जैसे इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ने अपने कई वाहनों को जांच के लिए वापस मंगा लिया है।

 

गोरखनाथ मंदिर हमला : मुर्तजा अब्बासी को लेकर लखनऊ पुलिस ने किये बड़े खुलासे, ADG बताया मुर्तजा का पूरा प्लान

गोरखनाथ मंदिर हमला : मुर्तजा अब्बासी को लेकर लखनऊ पुलिस ने किये बड़े खुलासे, ADG बताया मुर्तजा का पूरा प्लान

नई दिल्ली | बीती तीन अप्रैल की देर रात गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी को लेकर लखनऊ पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मुर्तजा का प्लान भी समझाया। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर बांके से हमला करके उनके हथियार छीनकर मुर्तजा बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे ऐन वक्त पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस की जांच पड़ताल में पता चला है कि मुर्तजा अब्बासी आईएसआईएस के संपर्क में था। मुर्तजा ने एके-47 को चलाने की ट्रेनिंग भी ली थी। जांच पड़ताल में पता चला है कि मुर्तजा 2020 में आईएसआईएस से जुड़ा था। एडीजी ने बताया कि मुर्तजा अब्बासी ने अपने बैंक खातों के माध्यम से यूरोप और अमेरिका के विभिन्न देशों में आईएसआईएस समर्थकों को रुपया भी भेजा था।

मुर्तजा ने आतंकी संगठनों को विदेशों में भेजा था रुपया
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया मुर्तजा ने आतंकी संगठनों के माध्यम से आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए लगभग साढ़े आठ लाख भारतीय रुपये भेजे थे। एडीजी ने बताया कि मुर्तजा ने इंटरनेट के माध्यम से एके-47, कार्बाइन और मिसाइल टेक्नोलॉजी के वीडियो देखकर एयर राइफल से प्रैक्टिस की थी। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस द्वारा की गई जांच में मुर्तजा के पास से कई डिवाइस, विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट जैसे जीमेल, ट्विटर, फेसबुक और ई-वॉलेट का डेटा का एनालिसिस भी किया गया है।

तीन अप्रैल की देर रात गोरखनाथ मंदिर में घुसा था मुर्तजा
तीन अप्रैल की देर रात को गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर हथियार लेकर मुर्तजा अब्बासी हमला करने पहुंचा था। मुर्तजा ने इस दौरान दोनों सुरक्षाकर्मियों पर हमला भी किया था। इस दौरान हमलावार को सुरक्षाकर्मियों पकड़ लिया गया था। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हमला करने के दौरान मुर्तजा को भी चोटें आई थीं। जिसमें मुर्तजा के हाथ के उंगली के हड्डी भी टूट गई थी।

केमिकल इंजीनियरिंग का छात्र रहा है मुर्तुजा
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मालूम हुआ है कि अहमद मुर्तुजा अब्बासी ने मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उसके पिता मुनीर अहमद भी इंजीनियर हैं। पहले मुर्तुजा का पूरा परिवार मुंबई में ही रहता था। अक्तूबर 2020 में ये परिवार गोरखपुर आकर सिविल लाइंस में रहने लगा। अहमद मुर्तुजा अब्बासी ने घटना को क्यों अंजाम दिया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

पहली रात जेल में 19 घंटे सोया था मुर्तजा
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात आराम से सोकर बिताई थी। 24 घंटे में से करीब 19 घंटे वह सोता रहा था। बंदीरक्षकों ने जब उसे उठाया तो उसने खाने में ब्रेड की मांग की और सब्जी के साथ खाया था। रविवार की सुबह जेल में नहा-धोकर नमाज पढ़ी और फिर सो गया था। फिलहाल हाई सिक्योरिटी वाली तन्हाई बैरक में कड़ी सुरक्षा के बीच में उसे रखा गया है। अगले दिन जब सुबह उठा तो मुर्तजा ने ब्रांड विशेष जेलपेस्ट टूथपेस्ट की मांग की थी। इस पर जेल की ओर से ब्रश और टूथपेस्ट दिया गया तो उसने उसे इनकार करते हुए ब्रांड विशेष के ​जेलपेस्ट की डिमांड की। हालांकि, कहने पर किसी तरह ब्रश कर चाय पी और फिर दो ब्रेड खाई थी।

तलाकशुदा महिला से पुलिसकर्मी ने दो साल तक किया रेप, पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दी यह धमकी....

तलाकशुदा महिला से पुलिसकर्मी ने दो साल तक किया रेप, पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दी यह धमकी....

ग्वालियर : ग्वालियर पुलिसकर्मी की शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक तलाकशुदा महिला ने पुलिसकर्मी पर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। वह पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वो धमकाते हुए बोला- मैं पुलिस में हूं, कुछ नहीं होगा, FIR भी दर्ज नहीं कर पाओगी। मामला जून 2020 से 22 अप्रैल 2022 के बीच का है। महिला ने गोला का मंदिर थाने में आरोपी पुलिसवाले पर मामला दर्ज करा दिया है।


28 वर्षीय महिला उपनगर ग्वालियर के किलागेट की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से हुई थी। शादी के बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे। ऐसे में चार साल पहले पति से तलाक ले लिया। इसके बाद पहले पति से हुए दो बच्चों के साथ वह गोला का मंदिर इलाके में किराए पर रहने लगी।

किराए से रूम लेकर करता था रेप
पीड़िता के मुताबिक जून 2020 में उसकी दोस्ती पुलिस जवान कुलदीप तोमर से हुई थी। कुलदीप अभी मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक है और ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ है। कुलदीप ने उसे शादी कर पत्नी बनाने का सपना दिखाया और उसके साथ रिलेशन बनाए। जून 2020 से वह उसका लगातार शोषण करता आ रहा था। इन दो सालों में उसने अलग-अलग जगह किराए से कमरा दिलाकर उसके साथ गलत काम किया। अब जब उसने शादी के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया।

बार बार पुलिस होने की महिला को देता था धमकी
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे पुलिस में होने की बात कहकर धमकाने लगा। उसने कहा कि वह पुलिस जवान है और उससे किसी भी हालत में शादी नहीं करेगा। वह पुलिस में है इसलिए महिला उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इसलिए सब भूल जाए। ASP शहर राजेश डंडौतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 

प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने लगाई खुद को आग....

प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने लगाई खुद को आग....

ग्वालियर : एसएलपी कॉलेज के पास सृष्टि चौहान ने प्रेमी आशीष पाठक के घर के सामने आत्महत्या करने के इरादे से खुद को आग लगा ली। वह अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर प्रेमी के घर पहुंची थी।

बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सृष्टि चौहान सैनिक कालोनी में पिंटो पार्क की निवासी है। युवती को आग की लपटों से घिरा देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। उसका काफी समय पहले से आशीष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 

टायर शोरूम के मालिक की गोली मार कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस....

टायर शोरूम के मालिक की गोली मार कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस....

रांची : धनबाद के झरिया में अपराधियों ने टायर शोरूम के मालिक रंजीत साव की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने शो रूम मालिक रंजीत साव को तीन गोलियां मारी और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से झरिया शहर में दहशत फैल गई। रंजीत साव झरिया के कुल्ही इलाके में एमआरएफ टायर की एजेंसी चलाते थे। वह झरिया थाना क्षेत्र के भागा के रहने वाले थे। वह हमेशा की तरह अपनी दुकान में बैठे थे।

तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग करने लगे। गोली लगने के बाद वह देर तक वहीं पड़े रहे। अपराधियों के भागने के बाद उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अपराधियों ने दुकानदार के यहां साफ-सफाई कर रही दाई के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर तीन खोखे मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। खबर फैलते ही दुकान के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। झरिया के पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने कहा है कि इस मामले में पुलिस हर एंगल पर जांच करेगी। बताते चलें कि बीते 28 मार्च को धनबाद के मटकुरिया में भी टायर शोरूम पर गोलियां दागी गई थीं। इस गोलीबारी में शोरूम संचालक बाल बाल बचे थे। उस कांड के अपराधी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।

 

बड़ी खबर : जहरीली शराब पीने से हुई 6 लोगों की मौत...

बड़ी खबर : जहरीली शराब पीने से हुई 6 लोगों की मौत...

पटना : बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छह लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को यह दावा किया। पुलिस को अभी जवाब देना बाकी है।

मौतें गुरुवार शाम को हुई थीं और मृतकों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी शुक्रवार की सुबह आए और उन्हें अपने बयान बदलकर यह कहने के लिए मजबूर किया कि उनकी मौत कटहल की सब्जी और चावल खाने के कारण हुई।

ग्रामीणों ने दावा किया कि शराब माफिया उन पर इस मुद्दे को लेकर चुप रहने का दबाव भी बना रहे हैं। परिजनों ने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई, उन्होंने बुधवार की शाम व गुरुवार की सुबह शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मृतकों की पहचान नवरतनपुर के दारसी साव और अखिलेश ठाकुर, तरैया के विक्की कुमार सिंह, पोखरेड़ा के संजय पासवान, चैनपुर गांव के नगीना सिंह और मदन मोहन के रूप में हुई है।

 

कोरोना अपडेट : बढ़ने लगे नए मरीज और सक्रिय मामले, राजधानी में 1607 नए केस...

कोरोना अपडेट : बढ़ने लगे नए मरीज और सक्रिय मामले, राजधानी में 1607 नए केस...

नई दिल्ली : देश में कोरोना को खतरा फिर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1607 केस मिलने से चिंता होने लगी है। यहां संक्रमण दर भी पांच फीसदी के स्तर को पार कर चुकी है। देश में भी बीते 24 घंटे में केस और बढ़े हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3688 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 3377 नए संक्रमित मिले थे, यानी कल की तुलना में आज 311 मरीज ज्यादा मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 18,684 हो हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को इनमें 883 की बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 50 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 5,23,803 हो गया है।


बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों, सक्रिय केसों व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, शुक्रवार की 60 मौतों की तुलना में शनिवार को मौत का आंकड़ा 50 रहा है।


राजधानी दिल्ली में संक्रमण दर 5 प्रतिशत के पार राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1607 मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई। इन मामलों के साथ ही दिल्ली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
 

भरभराकर गिरी बालकनी, नीचे खड़े मकान मालिक समेत 4 की मौत...

भरभराकर गिरी बालकनी, नीचे खड़े मकान मालिक समेत 4 की मौत...

यादाद्री : तेलंगाना के यादाद्री जिले के श्रीराम नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक इमारत की पहली मंजिल की बालकनी अचानक भरभराकर गिर गई। उसकी चपेट में आने से नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मकान मालिक भी शामिल है।
यादाद्री के सहायक पुलिस आयुक्त के. नरसिम्हा रेड्डी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई। श्रीराम नगर में एक मकान की पहली मंजिल की बालकनी अचानक ढहकर तल मंजिल पर स्थित दुकानों के बाहर खड़े लोगों पर गिरी। पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।


मृतकों की पहचान कपड़ों की दुकान के मालिक सुंचु श्रीनिवास (40), ज्वेलर टी. श्रीनाथ (45), नौकरीपेशा एस. उपेंदर और भवन का मालिक जी. दशरथ गौड (75) के रूप में हुई। वहीं, मैकेनिक जी. गिरी घायल हुआ है। ये सभी लोग भवन के नीचे बनी दुकानों के बाहर सड़क पर खड़े थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने मलबे में दबे चार शवों को निकाला और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि मकान के नीचे दो दुकानें हैं।


घटना को लेकर पुलिस भांदवि की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने हादसे के प्रति दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
 

एक्शन में आई सरकार : हिंसक झड़प के बाद आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला...

एक्शन में आई सरकार : हिंसक झड़प के बाद आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला...

पटियाला : पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद शनिवार को पंजाब सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शनिवार को पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी बनाया गया है। वहीं दीपक पारिक और वजीर सिंह को पटियाला का क्रमश: नया एसएसपी और एसपी बनाया गया है।


इसके अलावा पटियाला में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को करीब चार घंटे शहर की सड़कों पर तलवारें लहराई गईं। इसके विरोध में आज कुछ हिंदू संगठनों ने पटियाला बंद का आह्वान किया है।
चार घंटे चली थी झड़प खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चला। पुलिस ने दोनों पक्षों को मुश्किल से तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। सवाल है कि पिछले एक हफ्ते से शुक्रवार को शहर में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर दोनों तरफ से लोगों के आमने-सामने होने की आशंका थी तो फिर पुलिस ने किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए।

 


सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले शुक्रवार को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके जवाब में शिवसेना के प्रदेश कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला ने पत्रकार वार्ता कर शुक्रवार को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का एलान किया था।


शिवसेना पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान गिरफ्तार शिवसेना पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला को शुक्रवार शाम को एसपी (सिटी) हरपाल सिंह और डीएसपी मोहित अग्रवाल ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्री काली माता मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हरीश सिंगला के साथ मारपीट हुई। हरीश सिंगला ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन भड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हरीश सिंगला की गाड़ी पर ईंट बरसा दी। गाड़ी के शीशे भी टूट गए।


शुक्रवार को श्री काली माता मंदिर के बाहर शिव सैनिकों और दूसरे गुट के बीच भिड़त के बाद शाम को श्री काली माता मंदिर में हिंदू समाज ने बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद हिंदू समाज के नुमाइंदे उस समय भड़क उठे जब बिना बुलाए हरीश सिंगला व उनका बेटा कोमला सिंगला वहां पहुंच गए।


हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला पर हिंदूओं के नाम पर अपनी सुरक्षा बढ़ाने और समाज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला के सुरक्षा कर्मियों की भी परवाह न की और मारपीट करनी शुरू कर दी। गुस्सा बढ़ता देख हरीश सिंगला मौके से भागे और जाकर गाड़ी में बैठकर वहां से जाने में भी गनीमत समझा लेकिन भड़के लोगों ने सिंगला की गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया।
 

अभी और प्रचंड होने वाली है गर्मी, इन राज्यों में जारी रहेगा हीट वेव का कहर...

अभी और प्रचंड होने वाली है गर्मी, इन राज्यों में जारी रहेगा हीट वेव का कहर...

नई दिल्ली : देशभर में बढ़ती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का बुरा हाल है। यहां कई जिलों में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। कहीं-कहीं तो उमस और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान और भी अधिक रहने वाला है, इसका मतलब है कि गर्मी अभी और प्रचंड होने वाली है।


कहां कैसा रहेगा मौसम भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, हीट वेव से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है। पश्चिमी राजस्थान में इसका कहर जारी रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ में आने वाले पांच दिनों तक लू चलती रहेगी। यही हाल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। यहां दो मई के बाद पारे में बमुश्किल एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र में भी हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी।


क्या रहेगा आपके यहां का तापमान भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा। गुजरात में पारा 45 डिग्री तक जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तराखंड मं् पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। बिहार में पारा 39 डिग्री तो झारंखड में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


कोरोना से ज्यादा लू की चिंता समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी के कारण भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया की एक अरब से ज्यादा आबादी भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है। वैज्ञानिकों ने इस प्रचंड मौसम का कारण जलवायु परिवर्तन बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोरोना की संभावित चौथी लहर से ज्यादा चिंता की बात लू है। लोग गर्मी के कारण ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। उधर, दिल्ली स्थित मौसम विभाग कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


क्याें पड़ रही इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल अप्रैल के महीने में बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई है। अमूमन मार्च-अप्रैल में हल्की बारिश होती थी, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एक मार्च से लेकर अब तक औसत बारिश में 87 फीसदी की कमी देखने को मिली है। यही कारण है कि होली के बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
 

शर्मनाक : पति ने ही रिश्तेदारों से करवाया अपनी पत्नी का सामूहिक बलात्कार, रेप का विडियो Youtube में डाल कर करना चाहता था दहेज़ की भरपाई

शर्मनाक : पति ने ही रिश्तेदारों से करवाया अपनी पत्नी का सामूहिक बलात्कार, रेप का विडियो Youtube में डाल कर करना चाहता था दहेज़ की भरपाई

भरतपुर | राजस्थान के भरतपुर में दहेज न मिलने से नाराज पति ने कुछ ऐसा किया कि जानने वाले भी शर्मसार हो उठेंगे। इस शख्स ने अपनी पत्नी का अपने ही दो रिश्तेदारों से रेप करवा डाला। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो भी बना डाला। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि तेरे घरवालों ने दहेज के पैसे नहीं दिए। अब इस वीडियो को यूट्यूब पर डालकर दहेज की भरपाई वहां से करूंगा।

क्या है मामला
मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे थे। बार-बार डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग की जा रही थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। महिला ने बताया कि इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था। तब वह अपनी मां के घर भी रही थी।

छह महीने बाद फुसलाकर ले गया
महिला ने बताया कि करीब छह महीने बाद एक दिन उसका पति पहुंचा और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाया। दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके पति ने वीडियो बनाया। घटना के बाद महिला के पति ने कहा कि हम तेरे ऐसे वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया चैनल पर डालेंगे और दहेज के पैसों की भरपाई करेंगे। इस तरह आरोपियों ने महिला के साथ कई बार वीडियो बनाई थी।

क्या कहना है पुलिस का
महिला के मुताबिक एक आरोपी पांच दिन पहले पीड़िता को कामां ले आया था। यहां पर सुनसान जगह पर उसका रेप करने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई थी। मामले में कामा थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाला गया है या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

धमाके से दहली राजधानी, सुन्नी मस्जिद में विस्फोट में 10 लोगों की मौत

धमाके से दहली राजधानी, सुन्नी मस्जिद में विस्फोट में 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार को फिर एक बड़े धमाके से दहल उठी। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में एक सुन्नी मस्जिद में एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, काबुल के पीडी6 में आज हुए विस्फोट में करीब 20 लोग मारे गए या घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट एक मस्जिद में हुआ। यह धमाका काबुल के सेराही अलाउद्दीन इलाके में हुआ। रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने एकत्र हुए थे लोग स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका है।

प्रवक्ता ताकोर ने कहा कि तालिबान सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि मस्जिद के आसपास की इमारतें हिल गईं।

विस्फोट के बाद एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया। यह मस्जिद अफगानिस्तान के बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों की है। अफगानिस्तान में हाल में कई विस्फोट हुए हैं और मस्जिदों पर इसी तरह के हमलों में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया है।
 

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ : कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिछले डेढ़ साल से लड़की के साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। कुछ दिन पूर्व आरोपी पीडि़ता को अगवा कर हरिद्वार ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने पीडि़त लड़की हरिद्वार से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र कि सरधना रोड निवासी एक युवक ने कुछ दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया है। पीडि़त में पुलिस को बताया था कि तीन आरोपियों में से दो सगे भाई हैं, वह एक अन्य युवक है।
तीनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करते आ रहे थे। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। कुछ दिन पूर्व आरोपी नाबालिक को जबरन अगवा कर हरिद्वार ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने हरिद्वार से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने पीडि़त लड़की का मेडिकल कराकर नारी निकेतन भेज दिया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई कर रही है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत , जाँच में जुटी पुलिस

बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत , जाँच में जुटी पुलिस

बांदा : अपने घर से बाइक में सवार होकर जानकीकुण्ड जाने के लिए निकले चाचा और भतीजे की बाइक में डिंगवाही और महुआ के बीच पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। दोनो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर भतीजे की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि ताऊ ने कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद छतरपुर के रानीपुर (राजनगर) निवासी भतीजा भरत पटेल (26) पुत्र किशोरी पटेल अपने ताऊ राजाराम को बाइक में बैठाकर जानकीकुण्ड (चित्रकूट) जा रहे थे। बताते हैं कि ताऊ ने कुछ दिन पूर्व आंखें बनवाई थीं, इसलिए उनको चेक कराने और इलाज के लिए जा रहे थे। दूसरी बाइक में भरत का भाई भागचंद्र भी चल रहा था। बाइक सवार शुक्रवार की भोर डिंगवाही और महुआ के बीच ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में सामने से सीधी टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने के कारण ताऊ और भतीजे छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकले। मौके पर मौजूद रहे भरत के भाई भागचंद्र ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने भरत को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ताऊ राजाराम को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल को कानुपर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे में दो मौतें हो जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सुबह होते-होते सभी जिला अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। मृतक भरत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता के नाम 40 बीघा जमीन थी, उसी में खेती-किसानी करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। इसी तरह राजाराम के एक लड़की और एक लड़का है।

 

कोरोना के दौरान जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा के परिवार को केजरीवाल सरकार ने दीया 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि

कोरोना के दौरान जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा के परिवार को केजरीवाल सरकार ने दीया 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर मुस्तैद लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में काम करने वाली सफाई-कर्मचारी कमलेश लोगों की सेवा करते हुए स्वयं संक्रमित हो गई और अपनी जान गँवा दी। कोरोना योद्धा कमलेश के इस बलिदान के लिए केजरीवाल सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि दी। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिवंगत के घर जाकर उनके परिवार को 1 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। सिसोदिया ने कहा कि देश इन वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने शहीद कोरोना योद्धाओं के परिवारों का ख्याल रखने की प्रतिज्ञा ली और सदैव इनके परिवार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी। इस संकट ने सभी के मन में डर भय पैदा कर दिया था लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया7 डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लडऩे का काम किया। और कई कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए शहीद हो गए। सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

दिल्ली सरकार की ये योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को ये आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना योद्धाओं के जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धा के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार कोरोना के दौरान लोगों की सेवा करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले 30 कोरोना योद्धाओं के परिवार को 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि सौंप चुकी है।

 

गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने इन 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट...

गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने इन 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट...

नई दिल्ली : देश में गर्मी रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। चिलचिलाती धूप से लोगों हाल बेहाल है। वे अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी घर से निकलने की लिए कतरा रहे है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि तापमान में यही तेजी बरकरार रही तो आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan), दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और ओडिशा (Odisha) सहित उत्तर पश्चिम भारत के 5 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


आईएमडी (IMD) के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हमने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जेनामणि ने आगे कहा कि मई के पहले हफ्ते के दौरान पश्चिमी विक्षोभ और बारिश की संभावना बढ़ सकती है। एक सुझाव में कहा गया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत के प्रभावित होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 2 से 4 मई के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


वहीं आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में, साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति की जानकारी दी है। फ़िलहाल तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे है।
 

बस स्टैंड पर खड़ी तीन बसों में लगी आग, कंडक्टर की  हुई मौत....

बस स्टैंड पर खड़ी तीन बसों में लगी आग, कंडक्टर की हुई मौत....

चंडीगढ़ : पंजाब के बठिंडा के एक बस स्टैंड पर बीती रात भीषण आग लग गई। यहां तीन बसों के जल जाने से एक बस कंडक्टर की मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद धनौला पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर दर्पण अहलूवालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर तीन बसें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में एक कंडक्टर की मौत हो गई।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसमें किसी बाहरी शख्स का तो हाथ नहीं है। शुरुआती जांच में सामन आया है कि दो बसें जैसे ही स्टैंड पर आकर रूकीं तो तुरंत आग लग गई। इसकी चपेट में एक और बस आ गई। जो कंडक्टर बस में बैठा था, उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

लुधियाना में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
कुछ दिनों पहले पंजाब के लुधियाना में बिहार के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई थी। यह परिवार लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। सुबह के वक्त उनकी झोपड़ी में आग लग गई और इसके चलते सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

लुधियाना ईस्ट के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग प्रवासी मजदूर थे और सुबह जब अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, उसी वक्त आग लग गई। इसके चलते बच निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
 

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा....

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा....

नई दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष शासित राज्यों से पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम करने की अपील को लेकर उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका संघवाद सहकारी नहीं, बल्कि अवरोध पैदा करने वाला है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ईंधन की अत्यधिक कीमतों के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइये ! कोयले की कमी के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइये ! ऑक्सीजन की कमी के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइये ! ईंधन पर लगने वाले कर का 68 प्रतिशत हिस्सा केंद्र लेता है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, मोदी का संघवाद सहकारी नहीं है। यह प्रतिरोधी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने राज्यों की आलोचना की, उसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के बारे में सूचना देकर उन्हें ‘शर्मिंदा’ कर दिया। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने 31, मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए राज्यों को आठ महीने का जीएसटी क्षतिपूर्ति बकाया पहले ही जारी कर दिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने आठ महीने का जीएसटी क्षतिपूर्ति बकाया जारी कर दिया है और उपकर कोष में अपर्याप्त राशि होने के कारण 78,704 करोड़ रुपये लंबित हैं। चिदंबरम ने ट्वीट किया, राज्यों को जीएसटी का और बकाया चाहिए। राज्य जिस बकाया राशि का दावा कर रहे हैं, अगर उसे जोड़ दिया जाए तो कुल राशि कहीं अधिक होती है। ‘कंट्रोलर ऑफ गर्वनमेंट अकाउंट्स’ (सीजीए) इसे प्रमाणित कर सकता है कि सही राशि क्या है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, तेल की कीमतों में खेल करके मोदी सरकार 26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वसूली कर चुकी है। फिर भी राज्यों पर दबाव डाला जा रहा है। ऐसा क्यों?