BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
डेढ़ साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या, पानी की टंकी में मिला शव....

डेढ़ साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या, पानी की टंकी में मिला शव....

कोटा : डेढ़ साल के मासूम की हत्या करने की खबर सामने आ रही है बच्चे का शव छत पर रखी पानी की टंकी से बरामद हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को दफना दिया था। मामला कोटा में सोमवार रात का है।

रामपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतक अबीर के पिता इमरान नगर निगम में LDC है। इमरान ने बताया कि कर्बला इलाके में उसके 9 भाइयों का परिवार है। दो भाई एक मकान में रहते हैं। 7 भाई सामने वाले मकान में रहते हैं। सोमवार शाम साढ़े 5 बजे इमरान की पत्नी किचन में खाना बना रही थी। बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान उसका बेटा अबीर गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन नहीं मिला। रात साढ़े 7 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर रखी पानी की 500 लीटर की टंकी में अबीर का मिला।

परिजन मासूम को निकाल कर तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता ने सोमवार को पुलिस को कार्रवाई नहीं करने की बात कही। वहीं मंगलवार सुबह मामले की जांच की मांग को लेकर बच्चे के नाना के साथ आईजी को ज्ञापन दिया। नाना ने बच्चे की हत्या की आशंका जाहिर की है।

मृतक के नाना सईद ने बताया टंकी में पानी भरा हुआ था। गर्मी तेज होने कारण पानी गर्म हो रहा था। बच्चा घुटनों के बल चलता है। वो दो मंजिल की सीढ़ियों पर कैसे चढ़ा होगा? कैसे पानी की टंकी में गया होगा? टंकी की ऊंचाई 3 से साढ़े फीट है। ऊपर से ढक्कन भी लगा हुआ था। ये सब हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

उन्होंने IG को ज्ञापन देकर मामले की जांच की मांग की है। CI हंसराज ने बताया की सोमवार शाम को साढ़े 6 बजे के आसपास की घटना बताई गई है। परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाहने के संबंध में लिखित में दिया। परिजनों ने पानी में डूबने से मौत होना बताया था।

आपसी विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी को उतारा मौत के घाट, जानिये पूरा मामला....

आपसी विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी को उतारा मौत के घाट, जानिये पूरा मामला....

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक युवक ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार कुंडम थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और उनके भाभी के साथ खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि तैस में आकर युवक ने भाभी की हत्या कर दी। मृतिका महिला के शरीर में घाव के कई निशान मिले है। बहरहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।  

ई-स्कूटर विस्फोट में  हुई एक व्यक्ति  हुई मौत.....

ई-स्कूटर विस्फोट में हुई एक व्यक्ति हुई मौत.....

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने आई है, जिसमें बूम मोटर्स के एक ई-स्कूटर में चार्ज के दौरान विस्फोट हो गया। घटना में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई इस घटना में मृतक कोटाकोंडा शिव कुमार की पत्नी और दो बेटियां भी गंभीर रूप से झुलस गईं।

पुलिस ने ईवी निर्माता के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज की और कुमार को ई-स्कूटर बेचने वाले बूम मोटर्स डीलर को नोटिस भेजा गया।

डिजाइनर कुमार ने 22 अप्रैल को ई-स्कूटर को करीब 70,000 रुपये में खरीदा था।
रिपोटरें के अनुसार, 23 अप्रैल की शुरूआत में खरीद के एक दिन के भीतर ही बैटरी में विस्फोट हो गया।
बूम मोटर्स ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। विडंबना यह है कि ईवी निर्माता सरकार की ऑटोमोटिव प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत चुने गए लोगों में से थे। देश में अब तक तीन प्योर ईवी, एक ओला, दो ओकिनावा और 20 जितेंद्र ईवी स्कूटर में आग लग चुकी है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

इससे पहले, तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक प्योर ईवी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बैटरी उनके घर में फट जाने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मॉल में पार्टी करने गए युवकों और बार स्टाफ के बीच मारपीट में हुई एक युवक की मौत.....

मॉल में पार्टी करने गए युवकों और बार स्टाफ के बीच मारपीट में हुई एक युवक की मौत.....

नोएडा : नोएडा सेक्टर 39 के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई, जिसने खूनी रूप ले लिया। इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11ः00 बजे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गलैरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में कुछ युवक अपनी कंपनी की तरफ से पार्टी कर रहे थे तभी उनकी वहां काम करने वाले बार के स्टाफ से मारपीट हो गई।

इस मारपीट में एक व्यक्ति बृजेश राय(30) पुत्र श्रीकांत राय निवासी ग्राम हसनपुरा जिला छपरा, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकृत कर एवं मृतक के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने की युवती और उसके माता-पिता की हत्या.....

प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने की युवती और उसके माता-पिता की हत्या.....

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में 25 अप्रैल 2022 की रात तिहरे हत्याकांड की लोमहर्षक घटना घटी। यहां एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक आलोक पासवान ने युवती और उसके माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी। सिरफिरे आशिक ने वारदात उस समय की जब युवती अपने माता पिता के साथ चचेरी बहन की शादी में आयोजित मड़कोटवा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। घटना 25 अप्रैल 2022 सोमवार की रात करीब नौ बजे की है।

यह है पूरा मामला
गोरखपुर जिले के खोराबार के रायगंज निवासी 45 वर्षीय गामा निषाद विदेश में रहते थे। चार महीने पहले वह घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बंगला चौराहे पर मकान बनवाकर वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।

गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल 2022 को होनी है। सोमवार की रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम का आयोजन था। गामा अपने नए मकान से 38 वर्षीय पत्नी संजू और 20 वर्र्षीय बेटी प्रीति के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक पासवान ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया।

प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से दो हिस्सों में बंट गया। यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर भी हमला कर दिया। हमले में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी।

घटना की जानकारी होने पर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटन को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक गामा के भतीते केशव ने आलोक पासवान के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

मिशन शक्ति योजना पर उठे सवाल
गोरखपुर में सिरफिरे आशिक द्वारा की गयी युवती और उसके माता-पिता की हत्या की घटना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति योजना पर सवाल खड़े कर दिये हैं। एक ओर यूपी की सरकार महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सक्रिय कर रखा है। वहीं दूसरी ओर मनचले सरेआम युवतियों का राह चलना दूभर कर दिया है। गोरखपुर की घटना इसका जीवंत उदाहरण है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन सख्त, सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं लगाने पर लगेगा 500 जुर्माना...

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन सख्त, सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं लगाने पर लगेगा 500 जुर्माना...

नई दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बंद जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन के आदेश के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, टैक्सी, सिनेमा हॉल, मॉल, दुकानों, शिक्षण संस्थाओं और सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के अलावा बंद कमरों या हॉल में होने वाले किसी भी तरह के समारोह में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा ना करने वालों को पांच सौ रुपये का चालान भुगतना होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और मिजोरम को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट भेजा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भेजे गए अलर्ट में कहा गया था कि पिछले कुछ दिनों में इन राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।

ऐसे में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराना जरूरी है। क्योंकि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है इसलिए चंडीगढ़ में एहतियातन सख्ती बढ़ा दी गई है ताकि कोरोना के चंडीगढ़ में फैलने से रोका जा सके। दिल्ली में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। 11 से 24 अप्रैल के बीच दिल्ली में होम आइसोलेशन के मामलों में 6 गुना से ज्यादा बढोतरी हुई है। 11 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना के 447 मामले थे जो 24 अप्रैल तक बढ़कर 28,12 हो गई है। इसके अलावा कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 

दो नाबालिग बहनों ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या, जाँच में सामने आई यहाँ बाते...

दो नाबालिग बहनों ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या, जाँच में सामने आई यहाँ बाते...

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर इलाके में दो नाबालिग बहनों ने एक मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि सपना (17) और पूनम (16) के शव सोमवार को दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास मिले।
प्रारंभिक जांच के बाद, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हालांकि, स्थानीय सूत्रों को संदेह है कि गरीबी ने बहनों को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा।
मृतक बच्चियों के पिता अशोक नाथ की तीन साल पहले मौत हो गई थी और उनकी मां पुरानी बीमारी से पीडि़त हैं।
सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियां घर चलाने के लिए मजदूरी का काम करती थीं।

बहनें अपने घर से लापता हो गईं और बाद में उनके परिवार के सदस्यों को सूचना मिली कि उन्होंने कथित तौर पर एक ट्रेन के आगे कूद जान दे दी है।

आसपास के खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने क्षत-विक्षत शवों को देखकर पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक, अभिषेक वर्मा ने कहा कि हम उनकी मौत के सही कारण की पुष्टि करने के लिए हर संभव पहलू पर काम कर रहे हैं।
 
करंट लगने से दो किसानों की हुई मौत...

करंट लगने से दो किसानों की हुई मौत...

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो किसानों की उस समय मौत हो गई जब वे कथित तौर पर एक नहर का गेट खोलने के लिए लोहे की रोड का इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों एक उच्च वोल्टेज वाले बिजली लाइन की चपेट में आ गए। पुलिस ने कहा कि लालोर गुजरांपुर गांव में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी त्यागी के अनुसार, ये घटना उस समय हुई जब 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद और 50 वर्षीय रामेश्वर दयाल सिंचाई के लिए अपने खेत में नहर का पानी लाने के लिए 20 फीट लंबी लोहे की रोड के साथ नहर का इनलेट चैनल खोल रहे थे।

एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बीसलपुर सर्कल के अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी ने कहा कि परिवार के सदस्यों को मुआवजा देने के लिए मामला राज्य बिजली विभाग को भेजा गया है। इसी बीच संबंधित लेखपाल को मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
 
पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन, जानिये इसके पीछे की वजह.....

पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन, जानिये इसके पीछे की वजह.....

नई दिल्ली : देश में प्रोपेगेंडा फैलाने वाले 6 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत से चलने वाले 10 अन्य यूट्यूब चैनलों पर भी यह कार्रवाई की गई है। इन सभी चैनलों की कुल मिलाकर 68 करोड़ के करीब व्यूअरशिप थी। सरकार का मानना है कि इन चैनलों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी इन चैनलों पर सही बात नहीं कही जा रही थी। भारत के विदेश मामलों, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी गलत टिप्पणियां इन चैनलों पर की जा रही थीं।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इन चैनलों में से किसी ने भी आईटी रूल्स, 2021 के तहत केंद्र सरकार को अपने प्रसारण के बारे में जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा, भारत से चलने वााले कुछ यूट्यूब चैनलों में एक समुदाय विशेष को आतंकवादी कहकर संबोधित किया जा रहा था। इससे अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा होने का खतरा था। ऐसी सामग्री समाज में उपद्रव और दुर्भावना की स्थिति पैदा कर सकती थी। इसके अलावा व्यवस्था के भी बिगडऩे का खतरा था। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए ही इन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया गया।

यही नहीं सरकार का कहना था कि भारत से ही चलने वाले कई चैनल ऐसे भी थे, जिनमें बिना किसी वेरिफिकेशन के ही समाचारों का प्रसारण हो रहा था। गलत वीडियोज दिखाए जा रहे थे, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों में भय की स्थिति पैदा हो जाए। बयान में कहा गया, फेक न्यूज के कुछ उदाहरण हैं कि कई बार गलत जानकारी दी गई कि सरकार पूरे भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसके चलते माइग्रेट लेबर्स में डर की स्थिति पैदा हुई। इसके अलावा कुछ धर्मों को लेकर भी गलत जानकारी दी गई और उनके अनुयायियों को खतरा होने की बातें कही गईं। देश की व्यवस्था के भंग होने का खतरा इनके चलते था।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान स्थित चैनलों से भारत के खिलाफ सुनियोजित ढंग से गलत सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा था। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, भारत के विदेश मंत्राल, यूक्रेन की स्थिति जैसे मसलों पर गलत जानकारी का प्रसारण लगातार किया जा रहा था। मिनिस्ट्री ने कहा कि इन चैनलों का कॉन्टेंट पूरी तरह से गलत पाया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की अखंडता के लिहाज से भी यह सही नहीं था।
 
भीषण सड़क हादसा : ट्रक और मिनीवैन की आमने-सामने हुई टक्कर चार की मौत, आठ घायल...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और मिनीवैन की आमने-सामने हुई टक्कर चार की मौत, आठ घायल...

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तड़के एक ट्रक और एक मिनीवैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एक पुलिस की टीम पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

दरअसल, यह घटना तिरुपति की है। अधिकारियों ने बताया कि एक मिनीवैन में सवार 12 लोगों की एक पार्टी तुरपू कानुपुरू गांव में मुथयालम्मा मंदिर में दर्शन के बाद अपने पैतृक गांव लौट रही थी। ठीक इसी दौरान श्रीकालहस्ती में अर्धनारीश्वर तीर्थ के पास पहुंचने के दौरान मिनीवैन को विपरीत दिशा से यात्रा कर रहे एक तेज ट्रक ने टक्कर मार दी।

चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत तिरुपति के एसवीआर सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। चार बच्चों सहित आठ अतिरिक्त यात्रियों को तिरुपति के अस्पताल ले जाने से पहले श्रीकालाहस्ती क्षेत्र अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारण राजमार्ग यातायात बाधा को हटा दिया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। मृतकों की पहचान अर्जुनैया (45), उनकी पत्नी नरसम्मा (40), मारेम्मा (43) और धरणी (10) के रूप में हुई है। चालक श्रीनिवास (30), कविता (28), धनुष (13), गोपी (29), आनंद (30), मोक्षिता (3) और दिल्ली रानी (19) सहित घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
पत्नी और बच्चों को जहर देकर पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस...

पत्नी और बच्चों को जहर देकर पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस...

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन में मंगलवार सुबह बड़ी घटना सामने आयी है, यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, दो की जहर खाने से और एक की फांसी लगाने से मौत हुई है। पति-पत्नी और 1 बेटे समेत 3 की मौत हो गई है जबकि एक बेटे को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी होने के बाद बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के पीछ के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
बड़ी खबर : झुग्गियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखे धुएं के काले गुबार...

बड़ी खबर : झुग्गियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखे धुएं के काले गुबार...

नई दिल्ली : गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर-6 में बड़ा हादसा हो गया है। यहां तीन से पांच किलोमीटर के इलाके में पड़े स्क्रैप में सोमवार शाम से आग लगी है। उधर, देर रात तेज आंधी चलने के बाद आग ने आसपास के दर्जनों झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल, घटनास्थल पर मौजूद दर्जनभर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां देर शाम से ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, मानेसर सेक्टर-6 के ककरौला गांव के गंदे नाले के पास की झुग्गियों में कुछ घरों में शाम को खाना बन रहा था। इसी दौरान तेज आंधी चलने की वजह से चिंगारी से स्क्रैप में आग लग गई।

धीरे-धीरे आग ने भयंकर रूप ले लिया। तेज हवा चलने की वजह से कई झुग्गियों में भी आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग के दर्जनों फायर टेंडर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गईं।

बताया जा रहा है कि जिन झुग्गियों में आग लगी है, वहां समय रहते सामानों को नहीं निकाला जा सका। झुग्गियों के अंदर रखे गए गैस के सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि रात में रह-रहकर झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होते रहे। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है. उनका कहना है कि आग के काबू होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
 
कोरोना अपडेट : चौथे दिन भी मिले 2 हजार से ज्यादा नए मामले...

कोरोना अपडेट : चौथे दिन भी मिले 2 हजार से ज्यादा नए मामले...

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

दरअसल, देश में लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,527 केस, 23 अप्रैल को 2,593 और 24 अप्रैल को 2,541 नए मामले सामने आए थे। आज देश में 2,483 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

कुल मामले: 4,30,62,569 सक्रिय मामले: 15,636 कुल रिकवरी: 4,25,23,311 कुल मौतें: 5,23,622 कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423
राजधानी दिल्ली में मिले इतने केस बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,011 नए COVID-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, 817 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज की गई है। साथ ही राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,168 है।
महाराष्ट्र में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार साथ ही महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 84 नए कोविड मामले और 71 रिकवरी दर्ज़ की गई है। इस दौरान संक्रमित लोगों में से किसी की मृत्यु नहीं हुई। सक्रिय मामले 929 हैं।

मिजोरम में मिले 102 नए केस मिजोरम में COVID-19 के 102 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।

ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 192.74 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 19.93 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
 
अतिक्रमण के नाम पर मंदिर ढहाने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित...

अतिक्रमण के नाम पर मंदिर ढहाने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, तीन निलंबित...

जयपुर : राजस्थान स्थित अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिव मंदिर को ढहाने के बाद भाजपा के निशाने पर आई राजस्थान सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गहलोत सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजगढ़ के उपखंड अधिकारी केशव मीणा को निलंबित कर दिया है। वहीं नगरपालिका ईओ बनवारीलाल मीणा और राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को भी निलंबित किया गया है।

दरअसल, राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मंदिर पर ही बुलडोजर चला दिया गया था, जिसके बाद से भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर अपनी जांच रिपोर्ट भी प्रदेशअध्यक्ष को सौंप चुका है। इसके बाद से राजस्थान प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

अतिक्रमण बताकर तोड़ा गया था मंदिर राजगढ़ में यह कार्रवाई 17 अप्रैल को की गई। दरअसल, मास्टर प्लान में कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के मध्य मार्ग में बाधा बने दुकानों और मकानों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। मंदिर को भी अतिक्रमण बताकर प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और उन्होंने मंदिर के गुंबज को तोड़ दिया।

इसके बाद शिवलिंग को कटर की मदद से काटा गया। इस दौरान हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। यहां तीन मंदिरों को तोड़ा गया है। इससे करीब 300 साल पुराने शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित हुई हैं। मंदिर तोड़े जाने की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

निर्माणधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक...

निर्माणधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक...

नई दिल्ली : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। एनडीआरएफ अधिकारी गोवर्धन बैरवा ने बताया कि मलबे से दो शव को बरामद किया गया है। चार से पांच मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अब भी जारी है। मलबे में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ ने प्रशिक्षित श्वान को लाया है। बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जमा मलबे को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से संबंधित हर जानकारी ले रहा हूं।
 
वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

तिरुपति :  आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तड़के एक ट्रक और एक मिनीवैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एक पुलिस की टीम पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

दरअसल, यह घटना तिरुपति की है। अधिकारियों ने बताया कि एक मिनीवैन में सवार 12 लोगों की एक पार्टी तुरपू कानुपुरू गांव में मुथयालम्मा मंदिर में दर्शन के बाद अपने पैतृक गांव लौट रही थी। ठीक इसी दौरान श्रीकालहस्ती में अर्धनारीश्वर तीर्थ के पास पहुंचने के दौरान मिनीवैन को विपरीत दिशा से यात्रा कर रहे एक तेज ट्रक ने टक्कर मार दी।

चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत तिरुपति के एसवीआर सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। चार बच्चों सहित आठ अतिरिक्त यात्रियों को तिरुपति के अस्पताल ले जाने से पहले श्रीकालाहस्ती क्षेत्र अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारण राजमार्ग यातायात बाधा को हटा दिया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। मृतकों की पहचान अर्जुनैया (45), उनकी पत्नी नरसम्मा (40), मारेम्मा (43) और धरणी (10) के रूप में हुई है। चालक श्रीनिवास (30), कविता (28), धनुष (13), गोपी (29), आनंद (30), मोक्षिता (3) और दिल्ली रानी (19) सहित घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन

पाकिस्तान के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन

नई दिल्ली : देश में प्रोपेगेंडा फैलाने वाले 6 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत से चलने वाले 10 अन्य यूट्यूब चैनलों पर भी यह कार्रवाई की गई है। इन सभी चैनलों की कुल मिलाकर 68 करोड़ के करीब व्यूअरशिप थी। सरकार का मानना है कि इन चैनलों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी इन चैनलों पर सही बात नहीं कही जा रही थी। भारत के विदेश मामलों, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक व्यवस्था को लेकर भी गलत टिप्पणियां इन चैनलों पर की जा रही थीं।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इन चैनलों में से किसी ने भी आईटी रूल्स, 2021 के तहत केंद्र सरकार को अपने प्रसारण के बारे में जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा, भारत से चलने वााले कुछ यूट्यूब चैनलों में एक समुदाय विशेष को आतंकवादी कहकर संबोधित किया जा रहा था। इससे अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा होने का खतरा था। ऐसी सामग्री समाज में उपद्रव और दुर्भावना की स्थिति पैदा कर सकती थी। इसके अलावा व्यवस्था के भी बिगडऩे का खतरा था। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए ही इन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया गया।

यही नहीं सरकार का कहना था कि भारत से ही चलने वाले कई चैनल ऐसे भी थे, जिनमें बिना किसी वेरिफिकेशन के ही समाचारों का प्रसारण हो रहा था। गलत वीडियोज दिखाए जा रहे थे, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों में भय की स्थिति पैदा हो जाए। बयान में कहा गया, फेक न्यूज के कुछ उदाहरण हैं कि कई बार गलत जानकारी दी गई कि सरकार पूरे भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसके चलते माइग्रेट लेबर्स में डर की स्थिति पैदा हुई। इसके अलावा कुछ धर्मों को लेकर भी गलत जानकारी दी गई और उनके अनुयायियों को खतरा होने की बातें कही गईं। देश की व्यवस्था के भंग होने का खतरा इनके चलते था।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान स्थित चैनलों से भारत के खिलाफ सुनियोजित ढंग से गलत सूचनाओं का प्रसारण किया जा रहा था। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर, भारत के विदेश मंत्राल, यूक्रेन की स्थिति जैसे मसलों पर गलत जानकारी का प्रसारण लगातार किया जा रहा था। मिनिस्ट्री ने कहा कि इन चैनलों का कॉन्टेंट पूरी तरह से गलत पाया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की अखंडता के लिहाज से भी यह सही नहीं था।

नौ बेटियों के बाद हुआ था बेटे का जन्म, उसकी भी मौत.....

नौ बेटियों के बाद हुआ था बेटे का जन्म, उसकी भी मौत.....

रहटगांव : खामगांव रोड पर स्थित बटकी जिला बैतूल के रहने वाले वासुदेव यादव के दो साल के बालक की घर पर ही पानी की टंकी में उूबने से मौत हो गई। मजदूरी और हम्माली करने वाले वासुदेव यादव रहटगांव में रह रहे हैं।

विवाह के बाद उनके यहां पहली लड़की हुई और लगातार नौ बच्चियां होने के बाद एक बच्चे कपिल यादव ने जन्म लिया। जिसको उन्होंने बड़े लाड़ प्यार से पाला था। बालक की घर में बनी पानी की टंकी (हौद) में डूबने से मौत हो गई। 

हंसखली सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के मामले में तीन लोगो सीबीआई ने किया गिरफ्तार.....

हंसखली सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के मामले में तीन लोगो सीबीआई ने किया गिरफ्तार.....

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखाली में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान कथित तौर पर आरोपियों की भूमिका का पता चला है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 12 अप्रैल को सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इससे पहले स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद एक नया मामला दर्ज किया और मामले की जांच के लिए कुलीन अधिकारियों की एक टीम का गठन किया।

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली 14 वर्षीय पीडि़ता ने 4 अप्रैल को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने की सूचना दी। 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है। विडंबना यह रही कि बिना पोस्टमार्टम और डेथ सर्टिफिकेट के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

10 अप्रैल को इस संबंध में हंसखाली थाने में पीडि़ता के परिजनों द्वारा राजकीय चाइल्ड लाइन के सहयोग से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी और उसके परिवार की धमकियों के चलते शुरू में परिजन सामने नहीं आ रहे थे। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि वह आरोपी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया था। नशे में धुत होने के बाद आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
 
भाभी के प्यार में पागल शख्स ने अपने ही भाई  के लिए रची साजिश, उठाया यह कदम....

भाभी के प्यार में पागल शख्स ने अपने ही भाई के लिए रची साजिश, उठाया यह कदम....

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक व्यक्ति ने भाई की हत्या कर दी। युवक कथित तौर पर अपनी भाभी से प्यार करता था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक की पहचान मोहित साहू के रूप में हुई है, जो अपने भाई और पत्नी के साथ लखनऊ के चिनहट इलाके में किराए के फ्लैट में रहता था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पूर्व, कासिम आबिदी ने कहा, भूपेंद्र को अपने भाई की पत्नी से प्यार हो गया। मोहित की पत्नी ने अपने पति से भूपेंद्र के बारे में शिकायत की थी। इस पर भाइयों के बीच बहस हुई थी। इस पर भूपेंद्र ने मोहित का गला काट दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहित की पत्नी घर की छत पर सो रही थी जब भूपेंद्र ने मोहित की हत्या कर दी।पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।आरोपी ने दावा किया कि मोहित की पत्नी ने उसके और उसके भाई के बीच दरार पैदा कर दी थी।