BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
घर में घुसकर बुजुर्गो के साथ की मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला...

घर में घुसकर बुजुर्गो के साथ की मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला...

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी महिला ने घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने की तहरीर चार लोगों के खिलाफ थाने में दी है। वही महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के पतारा गांव निवासी पारुल मिश्रा पत्नी जयकुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया की बीती रात 11 बजे मैं अपने घर मे बृद्ध दादा दादी के साथ सो रही थी।

तथा मेरे पति काम से कानपुर गए हुए थे तभी गांव निवासी लवलेश सिंह, अखिलेश सिंह, अजयराज उर्फ नाती राजा, पंकज सिंह डंडे लेकर मेरा दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए तथा बृद्ध बाबा ब्रम्हदीन मिश्रा व दादी देवकुमारी को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने लगे शोर सुनकर जब मैं उनको बचाने गयी तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। वही पीडि़त महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। 

दर्दनाक सड़क हादसा : पौड़ी में चुनाव कर्मियों की कार खाई में गिरी, हुई एक की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : पौड़ी में चुनाव कर्मियों की कार खाई में गिरी, हुई एक की मौत

पौड़ी : पौड़ी से चुनाव ड्यूटी कर अपने निजी वाहन से घर देहरादून लौट रहे कर्मचारियों की कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि एक घायल कर्मचारी का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

पौड़ी के डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा में चुनाव ड्यूटी में लगे चार कर्मचारी अपना काम निपटाकर मंगलवार की सुबह अपने घर देहरादून जा रहे थे। खोलाचौंरी के समीप भटकोट में इन कर्मचारियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कर्मचारी रणवीर नेगी (50) निवासी भानियावाला देहरादून की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि जय सिंह (54) निवासी सुमन बिहार बापूग्राम ऋषिकेश, सुरेंद्र रावत (54) निवासी हाथीबड़कला देहरादून और नरेंद्र गुसाईं (45) निवासी विकासनगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया गया। जिसमें से 2 कर्मचारियों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि 1 कर्मचारी का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। बताया कि मृत कर्मचारी का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना। कहा कि घायल कर्मचारियों की हरसंभव मदद की जाएगी। 

बड़ी खबर : पुलिस ने दबिश देकर नशीली कप सीरप पकड़ा...

बड़ी खबर : पुलिस ने दबिश देकर नशीली कप सीरप पकड़ा...

रीवा : मनगवां पुलिस ने दबिश देकर इलाहाबाद मोड में एक सरकारी क्वार्टर में नशीली कफ सिरप रखकर बेच रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा अवैध नशीली बेचे जाने की खबर मनगवां एसडीओपी कृपा शंकर द्विवेदी को लगी इसके बाद स्वयं एसडीओपी मनगवां थाना प्रभारी आरके वर्मा के साथ मौके में पहुंचकर दबिश दिए जिसमें केवल 8 बोतल नशीली कप सीरप पकड़ा गया आरोपी गोविंद दुबे को पुलिस हिरासत में ले लिया है

बताया जाता है कि उक्त आरोपी काफी समय से नशीली का सिरप की बिक्री कर रहा है इसके पहले भी तीन बार पकड़ा जा चुका है बावजूद नशीली कसेरा बेचने का कारोबार नहीं छोड़ रहा है मनगवां पुलिस ने बताया है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया 

क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में बेट से फोड युवक का सिर, हुई मौत...

क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में बेट से फोड युवक का सिर, हुई मौत...

मथुरा : क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगडे में एक युवक की मौत हो गई। मारपीट के दौरान युवक गंभीररूप से घायल हो गया था। इजाल के दौरान घायल युवक ने दम तोड दिया। मृतक के भाई ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना आठ फरवरी को फरह कस्ब में घटी। यहां अंजली बिहार में युवक मैच खेल रहे थे। मृतक मानवेन्द्र की टीम बॉलिंग कर रही थी और मुख्य हत्यारोपी जितेन्द्र की टीम बेटिंग कर ही थी। मानवेन्द्र की बॉल पर जितेन्द्र ने शाट खेला और शाट दूर तक गया।

जितेन्द्र और उसकी टीम इसे छक्का बात रही थी जबकि मानवेन्द्र की टीम ने छक्का नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। यहां जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र जगन्नाथ निवासी सलेमपुर फरह चला गया। मानवेन्द्र भी अपने साथी के साथ लौट रहा था। इसी बीच जितेन्द्र अपने परिजनों के साथ लौट गर आया। इन लोगों ने मानवेन्द्र के साथ इसके बाद जमकर मारपीट की जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतक युवक मानवेन्द्र के भाई रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सलैमपुर थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरा भाई मानवेन्द्र क्रिकेट का मैच खेलने गया था। मैच के दौरान किसी बात पर मेरे भाई से कुछ युवकों का झगडा हो गया। जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र जगन्नाथ ने मेरे भाई मानवेन्द्र को बल्ला मार दिया जिससे मानवेन्द्र का सिर फट गया। इसके बाद तीनों भाई जगन्नाथ, कैलाश और जयवीर ने गर्दन दबा कर उसे मारने की कोशिश की। इसके बाद पांच छह लोगों ने मेरे भाई के साथ जमकर मारपीट की। मानवेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में भर्ती करा दिया हालत नाजुक होने के वजह से न्यूरो स्पेस्लिस्ट सेंटर मथुरा में भर्ती करा दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। थाना फरह मे प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

Weather alert :  मौसम विभाग ने दी चेतावनी , अगले पांच दिन के भीतर छत्तीसगढ़ सहित देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather alert : मौसम विभाग ने दी चेतावनी , अगले पांच दिन के भीतर छत्तीसगढ़ सहित देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना

नई दिल्ली : देश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। देश के कई इलाको में  शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मौसम विभाग ने फिर से देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन के भीतर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। 

आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक  अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल में अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं लेह-लद्धाख में भी बर्फ पड़ने के आसार हैं।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, में घना कोहरा छाएगा और असम, मेघालय और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। तो वहीं उत्तर भारत के अधिकतर राज्योंमें अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होते नजर आएगी लेकिन पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह और शाम आपको धुंधदेखने को मिलेगी।

 

गुजरात पुलिस की गाड़ी जयपुर में हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

गुजरात पुलिस की गाड़ी जयपुर में हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

जयपुर  : दिल्ली से गुजरात एक अभियुक्त लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी जयपुर में देर रात दुर्घटना की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा जयपुर के भाबरू इलाके में हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 4 पुलिसकर्मी समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई हैं। इस बात की जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के माध्यम से साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वाहन दिल्ली से गुजरात की तरफ जा रहा था। नेशनल हाइवे-8 के नीझर रोड के पास अचानक से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। वाहन में चार पुलिस वालों के साथ-साथ उस कैदी की भी मौत हो गई जिसे दिल्ली से गुजरात ले जाया जा रहा था। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद इन्हें गुजरात सरकार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा कर्मियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इनकी हुई मौत
मनसुख भाई, हैड कॉन्स्टेबल, थाना भरतनगर, जिला भाव नगर (गुजरात)
इरफान भाई पठान, कॉन्स्टेबल
भीखा भाई मुखेरा, कॉन्स्टेबल
शक्तिसिंह गोहेल, कॉन्स्टेबल
सईम उर्फ मुन्ना, सलीमपुर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस उसे दिल्ली से गुजरात ले जा रही थी।  

स्कूलों में बिना हिजाब मिली छात्राओं को एंट्री, कल फिर से खुलेंगे कॉलेज

स्कूलों में बिना हिजाब मिली छात्राओं को एंट्री, कल फिर से खुलेंगे कॉलेज

नई दिल्ली : लगभग एक सप्ताह के विरोध और हिंसा के बाद उडुपी और बेंगलुरु में निषेधाज्ञा के बीच कर्नाटक में हाई स्कूल सोमवार को फिर से खुल गए। शिक्षण संस्थानों में धार्मिक परिधानों पर प्रतिबंध लगाने के हाईकोर्ट के प्रस्ताव के बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। कल स्कूलों में छात्राओं को क्लास के बाहर ही हिजाब हटाने के लिए कहा गया।

इस बीच, हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कॉलेज इस तरह के प्रतिबंध पर फैसला नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास कोई कानूनी आधार नहीं है। हाईकोर्ट इस मामले में आज यानी मंगलवार को आगे की सुनवाई करेगा।

हाई स्कूल फिर से खुले, उडुपी में शांतिपूर्ण पहला दिन
हिजाब समर्थक और हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के केंद्र उडुपी जिले में फिर से खुलने वाले सभी हाई स्कूलों में सामान्य उपस्थिति देखी गई। स्कूल परिसरों में हिजाब पहनकर पहुंची मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश करने से पहले उन्हें हटाने के लिए कहा गया। उडुपी के तहसीलदार प्रदीप कुरुदेकर ने कहा कि भगवा शॉल में हिंदू छात्रों के आने की कोई खबर नहीं है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उडुपी शहर और स्कूलों के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस बीच उडुपी के सरकारी हाई स्कूल में दूसरे प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) के छात्रों ने स्कूल को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ऑफलाइन कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू की जाएं। हालांकि, प्री-यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों को फिर से खोलने के संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा। 

जेपी सीमेंट प्लांट बायलर का सिलेंडर फटा, तीन झुलसे

जेपी सीमेंट प्लांट बायलर का सिलेंडर फटा, तीन झुलसे

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र में नैबस्ता स्थित जेपी सीमेंट प्लांट में गत दिवस बायलर का सिलेंडर फटने से तीन मजदूर झुलस गए। तीनों को कंपनी प्रबंधन ने ही संजय गांधी स्मृति अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया है। दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई गई है।

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना नहीं मिली है। जेपी सीमेंट के अंदर पावर प्लांट का स्ट्रक्चर बन रहा है। इसी दौरान वेल्डिंग करते समय बायलर के सिलेंडर की पाइप लाइन फट गई। झुलसे मजदूरों के नाम मोहम्मद लतीफ, मलकेंद्र सिंह और रामानुज कोरी हैं।  

पाखंडी तांत्रिक ने समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर युवती से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

पाखंडी तांत्रिक ने समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर युवती से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तंत्र-मंत्र और काले जादू के जरिए समस्याओं का निवारण करने वाले पाखंडी तांत्रिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम यामिन अहमद है. ये पाखंडी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में तंत्र-मंत्र के जरिये लोगो की समस्याएं दूर करने का पाखंड कर रहा था. आरोप है कि इस पाखंडी तांत्रिक ने अपनी समस्या लेकर आई एक 20 साल की युवती को पहले कुछ नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ हैवानियत की.
बहन के साथ तांत्रिक के पास पहुंची थी पीड़िता
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता 29 जनवरी को अपनी बहन के साथ इस पाखंडी तांत्रिक के पास अपनी समस्या के निवारण के लिए पहुचीं थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक इस तांत्रिक ने उसकी बहन को बाहर बिठा दिया. फिर कर्मकांड के नाम पर युवती को कुछ पिला दिया, जिससे युवती बेहोश हो गयी. उसके बाद इस पाखंडी तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने ये बात तब किसी को नहीं बताई, लेकिन बाद में युवती को उसके परिवार ने परेशान देखा तो उसने सब बता दिया. अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी युवती ने परिजनों को दी. जिसके बाद परिवार ने 12 फरवरी को पुलिस में इस वारदात की शिकायत दर्ज कराई.
फरार तांत्रिक को दिल्ली में ही पुलिस ने धर दबोचा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भनक लगते ही पाखंडी तांत्रिक अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गया. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई, जिसके बाद सोमवार को इस पाखंडी तांत्रिक की गिरफ्तारी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से हुई. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
 

वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पत्नी ने पुलिस को दी सूचना...

वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पत्नी ने पुलिस को दी सूचना...

मल्लावां/हरदोई : कमरे में सो रहे वृद्ध की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। रात में पत्नी ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी जिसपर एसपी ने मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन कर कोतवाल को जल्द हत्या के खुलासे के निर्देश दिए।


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव गंजजलालाबाद निवासी शफीक उर्फ चंदा उम्र 65 पुत्र मो रफीक पत्नी परवीन के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। पत्नी परवीन के अनुसार, रविवार की रात करीब 9 बजे शफीक खां भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। जबकि वह पड़ोस के दूसरे कमरे में सो गई। रात करीब 2 बजे वह लघुशंका के लिए गई तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। जिस पर घर के अन्य कमरे देखे। इसके बाद वह पति के कमरे में गई जंहा पर पति चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। मौके की हालात देखकर उनके होश उड़ गए। जिसपर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी मौके पर पहुँच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने मृतक के बेटों को भी सूचना दी।

सूचना पर आनन फानन में कोतवाल सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।मृतक के बेटे भी लखनऊ से मौके पर पहुँच गए है तो। सोमवार की सुबह एसपी राजेश द्विवेदी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर गहनता से जांच कर कोतवाल से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। फोरेसिंक टीम के सदस्यों ने कमरे के अलावा घर की अन्य जगहों के नमूने लिए। मृतक के बेटे मोहसिन के मुताबिक, परिवार की किसी से कोई रंजिश नही है। आखिरकार पिता की हत्या क्यों की गई है। इसका उसे अंदाजा नही है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की हुई मौत...

प्रयागराज : करछना थाना क्षेत्र में कुसगढ़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार प्रतियोगी छात्र की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


करछना के कौवा गांव निवासी चन्दन पटेल (22) दो भाई और एक बहन में छोटा था। उसकी मां श्यामकली एवं पिता खेती करके उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खर्च दे रहे थे। शनिवार रात चन्दन पटेल मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस घर लौटते समय रास्ते में कुसगढ़ गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
 

महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, हुई मौत...

महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, हुई मौत...

बांदा : महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पति ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जिंदा होने की उम्मीद पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी मीनू (28) पत्नी जय किशोर ने रविवार को शाम कमरे के अंदर सीलिंग हुक पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पति ने कमरे के दरवाजे बंद देखे। उसने कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। खिड़की तोड़कर पति कमरे के अंदर पहुंचा तो उसने पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जिंदा होने की उम्मीद पर उसे जिला अस्पताल लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह 10 दिनों से पत्नी से बोलता नहीं था। रात में वह जल्दी सो जाता था। इसी बात को लेकर मीनू गुस्सा रहती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी मृतका के भाई देवीचरण ने बताया कि मीनू की शादी पांच साल पहले हुई थी। मृतका अपने पीछे पुत्र छोड़ गई है।
 

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो महिलायें हुई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  कराया गया भर्ती...

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो महिलायें हुई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती...

जौनपुर : षाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दौपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला घायल हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।

उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से उर्मिला (32)पत्नी दिनेश व प्रियंका (24) पत्नी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । 

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, पुलिस ने पहले दर्ज किया था चोरी का केस, पढ़िये पूरी खबर...

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप, पुलिस ने पहले दर्ज किया था चोरी का केस, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स द्वारा घर में घुसकर 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीडि़त महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिस्तर पर पड़ी 87 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसका यौन उत्पीडऩ किया और फिर उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है, जब महिला की 65 वर्षीय बेटी अपने एक दोस्त से मिलने बाहर गई थी। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यौन उत्पीडऩ और चोरी से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।


पुलिस का कहना है कि 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर एफआईआर की गई थी, आज पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली एफआईआर में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी हैं।
वहीं, बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की और उनकी शिकायत नहीं ली। हालांकि, अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।


दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए परिवार के एक करीबी ने ट्वीट किया, मेरे दोस्त की 87 वर्षीय दादी के साथ कल दिल्ली के तिलक नगर में बलात्कार किया गया था। उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है।
पुलिस ने कहा कि बीती रात को केवल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी और इसके आधार पर तिलक नगर पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका यौन उत्पीडऩ भी किया गया और इससे संबंधित आईपीसी की धाराओं को एफआईआर में जोड़ा गया है।


दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, रविवार को तिलक नगर के एक घर से एक वरिष्ठ नागरिक की बेटी से मोबाइल फोन चोरी की लिखित शिकायत मिली, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आज, शिकायतकर्ता द्वारा यौन उत्पीडऩ का और आरोप लगाया गया है। एफआईआर में कानून की प्रासंगिक धाराएं जोड़ी गई हैं और जांच की गई है। पीडि़त को परामर्श और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, अज्ञात शख्स घर में घुस गया और जब बुजुर्ग महिला ने उसे देखा और पूछताछ की तो उसने कहा कि वह एक गैस एजेंसी के लिए काम करता है और उसे काम के लिए घर पर बुलाया गया था। जब महिला को उस पर संदेह हुआ तो उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, उसका यौन उत्पीडऩ किया और उसका मोबाइल फोन चुराकर भाग गया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब उसकी बेटी घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को घायल पाया और पुलिस से संपर्क किया।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने सोमवार को कहा कि पीडि़ता की पहली शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर तिलक नगर पुलिस स्टेशन में चोरी से संबंधित आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। अब, पीडि़ता द्वारा यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाए गए हैं, हम एफआईआर में प्रासंगिक धाराएं जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा और कहा कि आरोपियों को पकडऩे के लिए टीमों का गठन किया गया है।
 

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत...

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत...

मेरठ : कंकरखेड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान यशवीर पुत्र तेजपाल निवासी बहादुरपुर थाना सरधना के रूप में हुई है। 

बताया गया है कि वह एक पब्लिक स्कूल में गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद यशवीर के परिजनों को घटना की सूचना दी। 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

जालौन/उरई : ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। ससुरालीजन युवक को अस्पताल लाये जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके ओर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा। वहीं, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी जीतू कुशवाहा (24) पुत्र कमलेश कुशवाहा की 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पिता कमलेश ने बताया कि रविवार की शाम करीब 3 बजे जीतू के ससुराल पक्ष के बाबा नाथूराम निवासी ग्राम खर्रा थाना जालौन जीतू के पास पाए और नातिन के खर्चे के लिए कुछ रुपये लेकर साथ चलने के लिए कहा। जिस पर जीतू 5 हजार रुपये लेकर उनके साथ चला गया। सुबह करीब 6 बजे फोन आया कि जल्दी से अस्पताल चले आओ। जब वह नगर में स्तिथ सीएचसी पहुंचे तो वहां उनके बेटे का शव मिला। बताया कि जीतू और उसकी पत्नी डोली के बीच विवाद भी चल रहा था। लगभग डेढ वर्ष पहले डोली अपने मायके चली गई थी। जिसका मामला न्यायलय में विचाराधीन है। कुछ लोगों के समझाने के बाद वह पुत्र के साथ अलग रहने लगी।

इसके बाद फिर से झगड़ा कर मायके चली गई। बता दें, मृतक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री मुन्नी भी है। पिता ने विवाद को लेकर ससुरालीजनों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उक्त संदर्भ में कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

पीएम ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की...

पीएम ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की...

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में आज ही के दिन हुये पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवाओं को स्मरण किया।


एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है: मैं वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में शहीद होने वाले सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवा को स्मरण करता हूं। उनका शौर्य और उनका सर्वोच्च बलिदान देश को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने के लिये हर भारतीय को प्रेरणा देता है।
 

 दर्दनाक हादसा : मतदानकर्मी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक हादसा : मतदानकर्मी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में महिला मतदान कर्मी को पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस ने कुचल दिया, वहीं हाफिजगंज मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि बीती देर शाम जिले के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज से पोलिंग पार्टियों के साथ जा रही आंगनबाड़ी महिला मतदान कर्मी बैजंती माला (35) को पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला कर्मी को मीरगंज सीएचसी भेजा गया जहां से महिला को बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गया। जिला अस्पताल में महिला कर्मी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के गांव भीटा में रहने वाली थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर में पोलिंग पार्टियों को कॉलेज के पीछे वाले गेट से निकाला जा रहा था। बैजती बस में बैठने के लिए जा रही थी। गेट के पास दलदल होने से चालक ने तेज गति से बस को निकाला , इस बीच बस की चपेट में बैजंती माला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

एक अन्य घटना में बीती देर शाम को क़स्बा सेंथल निवासी नदीम हुसैन (50) अपनी पत्नी सबीहा जैदी (48) के साथ बाइक से सेंथल जा रहे थे कि जादोपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन, जाने क्या है आदेश में

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन, जाने क्या है आदेश में

जयपुर | राजस्थान के गृह विभाग ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है. प्रदेश में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है. शादी समारोह और अन्य आयोजनों में केवल 250 लोगों के शामिल होने की लिमिट भी खत्म कर दी गई है. 16 फरवरी से नई गाइडलाइन लागू होगी. कोरोना के संबंध में पूर्व में जारी सभी आदेश और निर्देश निरस्त कर दिए गए हैं. कार्यालयों-संस्थानों, प्रतिष्ठानों के बाहर वैक्सीनेशन संबंधी सूचना चस्पा करनी होगी. विदेश से अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर राजस्थान आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी होगी.

घरेलू हवाई यात्रा और ट्रेन से यात्रा कर राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी. रिपोर्ट निगेटिव आने तक 7 दिन क्वारंटाइन रहना पड़ेगा. सभी शैक्षणिक गतिविधियां बुधवार से शुरू होंगी. पांचवी तक की कक्षाएं खोलने को भी अनुमति मिली है. माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा. ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था जारी रहेगी

BIG BREAKING : पंजाब दौरे के दौरान सीएम का हेलिकॉप्टर हुआ खबर, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

BIG BREAKING : पंजाब दौरे के दौरान सीएम का हेलिकॉप्टर हुआ खबर, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

अंबाला | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। एसी में तकनीकी खराबी के कारण चालक ने अंबाला सिटी में हेलिकॉप्टर लैंड करवाया। जिसके बाद तकनीकी खामी ठीक होने के बाद सीएम उसी हेलीकाप्टर से गुरुग्राम रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर पुराना हो गया है। जिसके चलते सरकार नया खरीदने की तैयारी कर रही है, लेकिन नया हेलिकॉप्टर आने तक सरकार को इसी से काम चलाना होगा।

दरअसल मुख्यममंत्री मनोहर लाल को आज पंजाब दौरे पर जाना था। चूंकि पंजाब में चुनाव है लिहाजा वहां सरकारी हेलीकाप्टर से नहीं जा सकते। इसलिए पार्टी ने किराए का हेलीकाप्टर करने की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर खाली न होने के कारण मुख्यमंत्री पंजाब नहीं जा सके। जिस हेलिकॉप्टर से सीएम को जाना था अचानक उससे किसी केंद्रीय नेता को जाना पड़ गया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 फरवरी को पंजाब में चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।

100 घंटे ही उड़ान भर सकता है यह हेलिकॉप्टर
नया हेलिकॉप्टर करीब 70 से 80 करोड़ की लागत से आएगा। वर्तमान हेलिकॉप्टर अब सिर्फ 90 या 100 घंटे की उड़ान ही भर सकता है। इंजन बदला जाएगा तब भी लंबा चौड़ा खर्च आएगा। लिहाजा अधिकारियों ने सलाह दी है कि डबल इंजन नया हेलीकाप्टर ही लिया जाए। वर्तमान में जो हेलिकॉप्टर चल रहा है। उसे 2005 में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में खरीदा गया था। अभी सरकार के पास इस हेलिकॉप्टर के अलावा एक स्टेट प्लेन और है।

प्रशासन के फूले हाथ-पांव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार शाम करीब 4.25 बजे सिटी पुलिस लाइन मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीच में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में लैंड करवाया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह, एसडीएम हितेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस लाइन मैदान के आसपास भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब आधा घंटा यानी 5.08 मिनट तक क्षेत्र को पूरी तरह से सील रखा गया। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में रुके होने तक प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।

वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी
उधर, पूरा क्षेत्र सील होने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। पुलिस ने इन वाहन चालकों को वापस भेजने को मजबूर कर दिया। जिस वजह से वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबे रूट का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई एकाएक इस सख्ती से लोगों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।