BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर के कुलचने से महिला की हुई दर्दनाक मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर के कुलचने से महिला की हुई दर्दनाक मौत...

महोबा : सड़क हादसे में एक और महिला की जान चली गई। पुलिस ने उसके शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के परिजनों में चीख पुकार मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्होरी बेलदाराण निवासी सुरेश अहिरवार 35 वर्षीय आशा बहू विष्णु पत्नी हर चरण अनुरागी को अपनी बाइक में बैठाकर महोबा से अपने गांव बम्हौरी बेलदार आ जा रहा था।

जैसे ही बाइक सूपा तिराहे पर पहुंची तभी सूपा की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला काफी दूर तक घिसटती चली गई और इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान सुरेश घायल हो गया। जिसको इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला को वापस घर भेज दिया गया।

पुलिस ने डंपर चालक एवं अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतका के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। गौरतलब हो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के साथ ही यातायात कार्यक्रमों के साथ ही लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे है और आए दिन होने वाले सड़क हादसों में लोग असमय ही काल के गाल में समां रहे है। वाहन की तेज रफतार होने के कारण ही एक बार फिर यह हादसा हुआ, जिसमें महिला की जान चली गई। 

टायर फैक्ट्री का कर्मचारी हुआ ठगी का शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला....

टायर फैक्ट्री का कर्मचारी हुआ ठगी का शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला....

रुड़की : केशवनगर निवासी अमिताभ सिंह एक स्थानीय टायर फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। बुधवार को किसी ने उन्हें फोन करके एक लाख रुपये का इनाम निकलने की सूचना दी। साथ ही बताया कि इनाम की रकम खाते में आने से पहले उन्हें इसकी प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 8600 रुपये देने होंगे।

अमिताभ उसके झांसे में आ गया और उसके द्वार बताए गए बैंक एकाउंट में 8600 रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने इनाम की रकम अपने खाते में डलवाने के लिए फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 24 घंटे बाद भी मोबाइल बंद रहने पर अमिताभ को ठगी का एहसास हुआ। गुरूवार का उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। 

BIG NEWS : देश में फिर मचा कोरोना संक्रमण का कोहराम....

BIG NEWS : देश में फिर मचा कोरोना संक्रमण का कोहराम....

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण का फिर से कोहराम मचना शुरू हो गया है। यानि पिछले एक दिन में 56 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 90,928 नए मरीज सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं देश में सक्रीय मामलों में आई तेजी के बाद यह संख्या फिर से तीन लाख के नजदीक पहुंच रही है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 19,206 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं, लेकिन इसी दौरान 325 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.43 फीसदी पहुंच गया है। पिछले एक दिन में कोरोना विस्फोट के साथ दैनिक संक्रमण के नए मामलों की संख्या 90,928 दर्ज की गई, जो पिछले एक दिन से 56 फिसदी ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर अब 2,85,401 हो गए हैं। वहीं देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,82.876 हो गई है। हालांकि वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148 करोड़ (1,48,67,80,227) को पार कर गया है। झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,553 नए मामले आए जिनमें से 1,316 संक्रमित राजधानी रांची के हैं। हालांकि, इस दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। जबकि बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,659 नए मामले सामने आए जो पिछले छह महीने में इस संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं।


ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है, जिनमें से 330 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं। राजस्थान में 236 जबकि केरल में 234 ओमीक्रोन के केस मिले हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 121, गुजरात में 204, केरल में 234, तेलंगाना में 94, हरियाणा में 71, कर्नाटक में 226, आंध्र प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 60, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 31, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, गोवा में 5, मेघालय 4 समेत 26 राज्यों में इसका प्रकोप फैल चुका है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार पुलिस ने कार को काटकर तीनों शवों को निकाला बाहर

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार पुलिस ने कार को काटकर तीनों शवों को निकाला बाहर

कानपुर : उत्तरप्रदेश के कानपुर आउटर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड पर गुरुवार को कृष्णा ढाबा के पास बारिश में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर तीनों शवों को बाहर निकाला। एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घाटमपुर कुरियां में सियाराम कुटार रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक (21) गांव निवासी अपने दोस्तों राम सजीवन का बेटा जितेंद्र (25) और अशोक कुमार का बेटा अंकित सिंह (21) गुरुवार को कार से घूमने निकले थे। तीनों ने घर में फतेहपुर जिले के अमौली में मेला देखने की बात कही थी। मगर,अमौली जाने की जगह क्षेत्र में ही घूम रहे थे। वहीं,कुछ लोगों का यह भी कहना था कि कानपुर में गाड़ी सर्विस की बात कहकर यह लोग निकले थे। रास्ते में इनकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। बताया जाता है कि हथेरूवा मोड़ के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और कार चला रहा युवक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। यह देखकर राहगीर भी एक बारगी कांप गए। ग्रामीणों के मुताबिक,बारिश की वजह से सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी,वरना हादसा और भयानक हो सकता था। उधर तेज रफ्तार कार जब पेड़ से टकराई तो तेज आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद तीनों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घाटमपुर पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।


पड़ोसी की कार मांग कर घूमने निकले थे दोस्त

गांव के लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त गांव में रहने वाले पदम सिंह की कार मांग कर घूमने निकले थे। कार अंकित चला रहा था। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बारिश से शीशे में फॉग जमने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने की आशंका है। दूसरी तरफ यह भी चर्चा थी कि नशे में तेज रफ्तार कार चलाने से सड़क हादसा हुआ और तीनों की मौत हो गई।
 

बड़ा हादसा : पंजाब जा रही बस पलटने से 43 यात्री  हुये जख्मी, पढ़िये पूरी खबर....

बड़ा हादसा : पंजाब जा रही बस पलटने से 43 यात्री हुये जख्मी, पढ़िये पूरी खबर....

कानपुर : उत्तरप्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिल्हौर में गुरुवार की सुबह पंजाब जा रही बस पलटने से 43 यात्री जख्मी हो गए। हादसा एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 214 पर हुआ है। बस में सवार मजदूर बिहार से पंजाब जा रहे थे। मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यूपीडा कर्मियों ने बस को क्रेन से उठाकर किनारे कराकर एक्सप्रेस वे पर यातायात सुचारु कराया।


गुरुवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मकनपुर के पास बिहार से पंजाब चंडीगढ़ जा रही निजी बस चालक को झपकी आने से पलट गई। बस में 68 यात्री सवार थे,हादसे में 43 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में सवार यात्री सो रहे थे और तेज झटके साथ बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और पुलिस जवानों ने घायलों को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। इसमें बिहार के मधुबनी,गोट परसाई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (50),हरिनारायण (42),सुपौल,किशनपुर छत्रपति निवासी संतोष कुमार (30),अररिया,रानीगंज कोशिकापुर निवासी गुड्डू कुमार (27), नरपतगंज, शेख टोला डुमरी निवासी इमरत (22) पत्नी मो.मोइन शाह,मधुबनी, झाझ पट्टी निवासी मंजू देवी पत्नी मुकेश कुमार,हथौली निवासी कुलदीप मंडल (45),लोकही,काकर डोम निवासी मिथिलेश कुमार (28 ) को भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। शैलेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बस सवार यात्रियों ने बताया कि अरौल के रेस्ट एरिया में बस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद रात भर के जगे चालक के बाद दूसरे चालक ने बस चलानी शुरू की। करीब दस मिनट बाद उसे अचानक नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल कानपुर के आरौल-ठठिया थाना क्षेत्र के बीच का है। इससे संबंधित थाना से ही कार्रवाई की जाएगी।
 

बिग न्यूज़ : आग और गैस रिसाव से हुआ भयानक हादसा, 7 लोगों की हुई मौत...

बिग न्यूज़ : आग और गैस रिसाव से हुआ भयानक हादसा, 7 लोगों की हुई मौत...

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। देश के पूर्वी पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह जिले के बाहरी इलाके में एक गांव में आग लगने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।


बचावकर्मियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब पीडि़त सो रहे थे, जिससे घर के सभी सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच लड़कियां भी शामिल हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में एक घर में हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। कथित तौर पर, विस्फोट घर में गैस रिसाव के कारण हुआ, जिसके परिणामस्वरूप तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सभी लोग घायल हो गए।
 

मकान में आग लगने से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की हुई मौत

मकान में आग लगने से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की हुई मौत

फिलाडेल्फिया : अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीडि़तों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग से और भी लोगों की जान जाने की आशंका है। इस मकान में कुल 26 लोग रहते थे। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना पर बात करते हुए शहर के मेयर जिम केनी ने संवाददाताओं से कहा कि यह निस्संदेह हमारे शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है, इतने दुखद तरीके से इतने सारे लोगों का नुकसान बहुत ही दर्दनाक है।


दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें इतने लोगों की जान चली गई।
यह घटना फेयरमाउंट इलाके की है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है। पास में ही फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थिति है। अधिकारियों ने घटना स्थल के पास मीडिया को सभी जानकारी भी दी।


राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
 

Corona virus :  एअर इंडिया की फ्लाइट में फूटा कोरोना बम , 125 यात्री  कोरोना वायरस से संक्रमित

Corona virus : एअर इंडिया की फ्लाइट में फूटा कोरोना बम , 125 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित

अमृतसर : देश में कोरोना के लगातार नए मामले सामने आ रहे है। एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। इसी बीच यह खबर निकलकर सामने आ रही है। पंजाब के अमृतसर अंतराष्ट्रीय विमानतल पर इटली से आई एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 यात्री संक्रमित मिले हैं।बताया जा रहा है कि इसमें 182 लोग सवार थे। सभी लोगों को अमृतसर में क्वारंटीन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के 90 हजार 928 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 325 लोगों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले कोरोना केसों में 56.5 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2630 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।

 

भारत में ओमिक्रॉन का एक दिन में 495 नए मामले सामने , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत में ओमिक्रॉन का एक दिन में 495 नए मामले सामने , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली: भारत में आज कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रोजाना जारी होने वाले के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

ओमिक्रॉन स्वरूप के कुल मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है। करीब दो सौ दिन बाद इतने अधिक मामले सामने आए हैं। देश में 325 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,85,401 हो गयी है।

बड़ी खबर :  प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर : प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

सूरत: गुजरात के सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में गैस रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में घटी। बताया जा रहा है कि मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी समय जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा।

यह जानकारी जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर हालत वाले लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।हादसे के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। सूरत नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सचिन औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थिति प्रिटिंग मिल के पास खड़े टैंकर से गैस रिसाव के कारण कई कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। इस घटना में कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब छह लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। दमकल कर्मचारियों ने टैंकर के वाल्व को बंद करके गैस रिसाव पर काबू पाया।
 

BIG BREAKING : लिव इन रिलेशन में रह रहे 58 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 65 वर्षीय प्रेमिका को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, जाने कहाँ की है ये खबर

BIG BREAKING : लिव इन रिलेशन में रह रहे 58 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 65 वर्षीय प्रेमिका को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, जाने कहाँ की है ये खबर

भोपाल | मंदसौर जिले में दो वृद्ध लिव इन रिलेशन में रहते थे। बुधवार को खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमी ने अपने ज्यादा उम्र की प्रेमिका को पीट पीटकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि मन्दसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को 58 वर्षीय एक प्रेमी ने अपनी 65 वर्ष की अपनी प्रेमिका पर लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जब पुलिस को जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है जबकि दोनो लोग 20 वर्षों से लिव-इन-रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे।

दो दिन से हो रहा था खाने पर विवाद
पुलिस के मुताबिक ग्राम बनी में आरोपी बसंतीलाल पिता मोहनलाल मोंगिया उम्र 58 वर्ष और मृतिका कमला बाई पति नरसिंह भील उम्र 65 वर्ष के बीच बीते दो दिनों से खाना बनाने की बात को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था। बीती रात्रि को 11 बजे भी दोनों के बीच खाना बनाने की बात को लेकर ही बहस के साथ विवाद हुआ। इसी बीच आरोपी बसंतीलाल ने अपनी प्रेमिका पर लाठियों से कई वार किए जिससे कमला बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी घटना कारित करने के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
हत्या की सूचना भावगढ़ पुलिस को बुधवार सुबह मिली। जिसके बाद पुलिस ने नीमच एफएसएल की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शाम को मृतक कमलाबाई का धुँधड़का स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लॉक डाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में लॉक डाउन ही एक मात्र विकल्प ? महापौर ने लॉक डाउन को ले कर कही ये बड़ी बात

लॉक डाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में लॉक डाउन ही एक मात्र विकल्प ? महापौर ने लॉक डाउन को ले कर कही ये बड़ी बात

मुंबई | महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज प्रदेश में कुल 26,538 नए मामले सामने आए। वहीं, इस महामारी से 8 लोगों की मौत होगई। हालांकि, 5,331 लोग आज अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। महाराष्ट्र में इस समय सक्रिय मामले बढ़कर 87,505 हो गए हैं।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो अब तक महाराष्ट्र में 797 मामले सामने आए हैं। हालांकि, 330 मरीज रिकवर भी कर गए हैं।

वहीं, बीएसी के मुताबिक, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,166 नए मामले सामने आए हैं। ये अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,33,628 हो गई है। वहीं, तीन मरीजों की मौत के बाद मृतकों संख्या 16,384 तक पहुंच गई है।

तो मुंबई में लग जाएगा लॉकडाउन?
हाल ही में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से अधिक सामने आते हैं तो हमें मुंबई में लॉकडाउन लगाना होगा। आपको बता दें कि अगर इसी रफ्तार से मामले बढ़ते रहे तो मुंबई उस संख्या को जल्दी ही छू लेगा और शहर में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

कार्डेलिया क्रूज पर तैनात और 143 लोग कोरोना संक्रमित
मुंबई पहुंचे कार्डेलिया क्रूज पोत पर सवार 1,827 यात्रियों में 143 कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं, ये मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए 66 यात्रियों के अलावा हैं।

बेटी की हत्या कर लिखा दी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, जानिये क्या है पूरा मामला.....

बेटी की हत्या कर लिखा दी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, जानिये क्या है पूरा मामला.....

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिलें में बेटी की हत्या कर दो साल से फरार चल रहे एक पिता को पुलिस ने उसके घर से गत दिवस गिरफ्तार कर लिया। उसने बेटी की हत्या करने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बेटी के कंकाल की शिनाख्त करने के बाद वह फ रार हो गया था। मामला सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सात अक्टूबर 2019 को आरोपित पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपेार्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरु कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। छह जून 2020 को धोबियाहार नाला डगडीहा में एक कंकाल मिला। कंकाल की शिनाख्त गुमशुदा नाबालिग लड़की के रूप में उसके पिता ने ही की थी। इसके बाद वह आठ जून 2020 को पिता फ रार हो गया। फरार होने से वह संदेह के दायरे में आ गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि बेटी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध था। 

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया , जानिये क्या है पूरा मामला

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया , जानिये क्या है पूरा मामला

लखनऊ : गोसाईगंज थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी ने बताया कि थाने पर एक पीडि़ता ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि विपक्षी राम मनोहर सहित पांच अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर पीडि़ता और उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ की शोर मचाने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस सूचना पर पुलिस ने राम लखन, राम मनोहर, संतराम पुत्र गण स्वर्गीय भोला और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।

इस मामले में पुलिस ने राम मनोहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

बड़ी खबर : पारा में युवक ने किया आत्मदाह...

बड़ी खबर : पारा में युवक ने किया आत्मदाह...

लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्मदाह करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक समसुन पत्नी स्वर्गीय फरजन अली निवासी सलेमपुर भदौरा ने सूचना दी कि उनका भाई मोहम्मद शाहिद (45) पुत्र स्वर्गीय सतऊ जो कि दुल्ला खेड़ा सलेमपुर में रहता है।

उसने सुबह अधिक शराब पीने के कारण अपने आप को आग लगाकर आत्म दाह कर लिया। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मोहम्मद अफजल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक अपने घर में अकेले रहता था उसकी पत्नी पूर्व में छोड़ कर चली गई थी। 

Online Class के दौरान टीचर ने ऐप पर भेज दिया Porn Video का लिंक, जानिए फिर क्या हुआ...

Online Class के दौरान टीचर ने ऐप पर भेज दिया Porn Video का लिंक, जानिए फिर क्या हुआ...

राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर ने गलती से पॉर्न वीडियो का लिंक भेज दिया और उसे कई स्टूडेंट्स ने ओपन भी किया। आनन-फानन में बच्चों ने फोन कर शिक्षक को बताया, लेकिन स्कूल ऐप का सर्वर डाउन होने से घंटों तक लिंक नहीं हटा।
लेकिन यह लिंक सर्वर डाउन होने के कारण स्कूल की ऐप से 2 घंटे तक नहीं हट पाया। शहर भर में इस कारनामें की चर्चा रही। हालांकि स्कूल टीचर और प्रबंधन इसे मानवीय भूल बताकर कुछ भी बोलने से बचता रहा। फिलहाल इस मामले में थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। न ही स्कूल प्रबंधन ने टीचर पर कोई कार्रवाई की है।
पूरा मामला सरदारपुरा स्थित सेंट पॉल स्कूल की ऑनलाइन 10वीं की क्लास चल रही थी। इस दौरान सुबह 8:30 बजे रोजाना की तरह स्कूल ऐप पर टीचर्स लिंक डाल रहे थे। इसी दौरान मैथ्स के टीचर ने भी लिंक डाला। बच्चों ने भी टीचर के डाले लिंक को खोलकर चेक किया तो वो पॉर्न मूवी का यूआरएल था। कई बच्चों ने अपने परिवार को जानकारी दी।
इसके बाद पेरेन्ट्स ने स्कूल प्रबंधन और टीचर को फोन कर बताया। इसके बाद भी 2 घंटे तक लिंक नहीं हटाया जा सका। लगातार पेरेन्ट्स स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को इस करतूत के लिए फटकार लगाते रहे। स्कूल टीचर भी परिजनों से मानवीय भूल बताकर बार-बार सबसे माफी मांगता रहा। टीचर वॉट्सऐप के एक ग्रुप से मैथ्स क्लास का लिंक भेजना चाह रहा था।
 

संदिग्ध हालत में आग से जलकर हुई महिला की  मौत, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप...

संदिग्ध हालत में आग से जलकर हुई महिला की मौत, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप...

कानपुर : मंगलपुर थाना के रानेपुर गांव में संदिग्ध हालात में आग लगने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही।


मंगलपुर थाना के रानेपुर गांव निवासी राम भजन का विवाह 10 वर्ष पूर्व विजय नगर इटावा निवासी शिखा से हुई थी। मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में आग लगने से 29 वर्षीय शिखा झुलस गई। इसके बाद रात में मोहल्ले के सुरेश व वीरेंद्र के साथ स्वजन उन्हें झींझक सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि,अस्पताल आने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। शरीर सौ फीसदी आग से जला था। वहीं विजय नगर इटावा निवासी भाई अनुज,मां उषा देवी व अन्य स्वजन पहुंचे। अनुज ने बताया कि हमको ग्रामीणों से बहन के गैस सिङ्क्षलडर से जलने की जानकारी हुई जब मैं बहन के घर पहुंचा तो वहां मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। आरोप है कि बहन को पति ने दहेज के लिए अपने स्वजन के साथ मिलकर आग से जलाकर हत्या कर दी है।

वह लोग सिलेंडर से आग की बात झूठी कह रहे। वहीं शिखा के बेटे अनमोल व अनन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी मंगलपुर अजय पाल ने बताया कि ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

लापता युवक का कुएं में मिला शव, आस-पास के इलाकों में मचा हड़कंप...

लापता युवक का कुएं में मिला शव, आस-पास के इलाकों में मचा हड़कंप...

जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहां कला निवासी गुमशुदा राजेश 23 वर्षीय गौतम पुत्र जोखन गौतम का शव मंगलवार की रात लगभग 10 बजे थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव स्थित एक कुएं में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त राजेश के रूप में की गई।

ज्ञात हो कि राजेश 29 दिसम्बर को घर से निकला था और जब देर रात वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन शुरू किए,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने 30 दिसम्बर को थाने पर इसकी लिखित सूचना दी।प्रकरण में पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश में जुट गयी,युवक के मोबाइल और लोकेशन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।मंगलवार की रात उक्त गांव में नट बस्ती के पास स्थित कुएं में एक ब्यक्ति के शव होने की सूचना मिली।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे तथा शव विकृत हो चुका था।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक की शादी मई महीने में होने वाली थी। घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। कथित तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।  

सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपी को किया गया गिरफ्तार...

सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपी को किया गया गिरफ्तार...

रांची : गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीडि़त कक्षा 9 वीं की छात्रा है। घटना 2 जनवरी की है। 3 जनवरी को पीडि़ता अपने परिजनों साथ थाने पहुंची। युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर कांड में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ लिया। 

PM मोदी ने अधिकारियो को बोला चन्नी को थैंक्स कहना, कि मैं भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया, जाने क्या है मामला

PM मोदी ने अधिकारियो को बोला चन्नी को थैंक्स कहना, कि मैं भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया, जाने क्या है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक हुई। पीएम मोदी खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग के रास्ते हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लगभग 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक रखा था। 15-20 मिनट के लंबे इंतजार के बाद पीएम का काफिला वापस भटिंडा एयरपोर्ट की तरफ लौट आया।
भटिंडा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि भटिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, "अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।"
क्या है पूरा मामला?
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ''गंभीर चूक'' करार दिया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया।
बयान में यह भी कहा गया कि मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे।
पीएम के कार्यक्रम की थी पंजाब सरकार को जानकारी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी। साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आंदोलन को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी थी, जिसमें स्पष्ट रूप से कमी दिखी।