BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG NEWS : इस व्यक्ति ने मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

BIG NEWS : इस व्यक्ति ने मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

नई दिल्ली : दुनिया के अरबपतियों में नंबर वन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ही दिन में 9.95 अरब डॉलर कमा कर इस साल कमाई में भी नंबर वन हैं। वहीं, भारत के गौतम अडानी वैसे तो अरबपतियों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं, लेकिन कमाई के मामले में उन्होंने न केवल हमवतन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है बल्कि वॉरेन बफेट, जैक मा, जेफ बेजोस, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों को पछाड़कर नंबर दो पर हैं। साल 2022 का आज 12वां दिन है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति में इन 12 दिनों में कुल 11.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसमें से 9.95 रब डॉलर तो बुधवार का ही है।

अब एलन मस्क की संपत्ति 282 अरब डॉलर हो गई है और वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर हैं। इस अवधि में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 9.07 अरब का इजाफा हुआ है। अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर काबिज अडानी की कुल संपत्ति 85.6 अरब डॉलर है। कमाई के मामले में वॉरेन बफेट तीसरे नंबर पर हैं और इन 12 दिनों में उनकी संपत्ति में 7.34 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अमीरों की लिस्ट में कुल 116 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ वह 8वें स्थान पर हैं। जबकि, एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 6.80 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।


अगर टॉप-10 में शमिल अन्य अरबपतियों की बात करें तो जेफ बेजोस ने इस साल अब तक 1.68 अरब डॉलर गंवाए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 191 अरब डॉलर है। इस 12 दिन की छोटी सी अवधि में सबसे ज्यदा नुकासान बर्नार्ड अर्नाल्ट को हुआ है। उनकी संपत्ति 6.10 अरब डॉलर घट गई है। बिल गेट्स को 3.21 अरब डॉलर का झटका लगा है तो लैरी पेज को 2.69 अरब डॉलर का। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को 1.12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, स्टीव बॉल्मर की संपत्ति में 6.02 अरब डॉलर की सेंध लगी है।
 

योगी सरकार के 15वें विधायक का इस्तीफा, कल दिन भर में 7 विकेट गिरा

योगी सरकार के 15वें विधायक का इस्तीफा, कल दिन भर में 7 विकेट गिरा

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक के बाद एक सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस क्रम में नए इस्तीफा देने वाले विधायकों में अपना दल के चौधरी अमर सिंह का नाम शामिल हुआ है। बता दें कि अपना दल यूपी में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
'और लोग भी देंगे इस्तीफा'
अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि अभी और लोग पार्टी छोड़कर हमारे साथ आएंगे। चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है; आज अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके साथ जुड़ूंगा। यह सरकार झूठी है, कोई विकास नहीं हुआ। जल्द ही और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।" अमर सिंह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
15वें विधायक का इस्तीफा
उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ सी मची है। अब तक कुल 15 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी के 7 विधायकों ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
गुरुवार को इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी को मिलाकर अकेले गुरुवार को ही 7 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।
 

युवक हुआ ऑनलाइन ठगी शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला...

युवक हुआ ऑनलाइन ठगी शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला...

रुड़की : लक्सर में जिम का सामान बेचने वाले युवक का सामान खरीदने का लालच देकर उससे सवा लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। ठगी का अहसास होने के बाद युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर निवासी युवक गुरप्रीत सिंह बॉडी बिल्डिंग प्रोडक्ट बेचने का काम करता है।

उसने ऑनलाइन साइट ओएलएक्स पर भी अपना अकाउंट बना रखा है। इसी चार जनवरी को एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और कुछ सामान खरीदने की इच्छा जताई। गुरप्रीत ने सामान के कुल मूल्य 14,500 रुपये बताकर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इस पर खरीदने वाले ने गुरप्रीत को एक बारकोड स्कैनर भेजा और कहा कि इसे स्कैन करने से पैसे उसके खाते में आ जाएंगे। गुरप्रीत में जैसे ही बारकोड स्कैन किया, वैसे ही उसके खाते से चार पांच बार मे 1,37,000 की रकम निकल गई। इस पर गुरप्रीत ने दूसरे व्यक्ति से बात कर अपनी रकम वापस भेजने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इस पर गुरप्रीत को ठगी का अहसास हुआ तो उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने घर में लगाई आग...

प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने घर में लगाई आग...

रुड़की : प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने घर में आग लगा दी। घर से धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग बुझाकर युवक को भी शांत कराया। मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक का काफी समय से युवती से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है।

बुधवार शाम के वक्त युवक का अपनी प्रेमिका से विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर प्रेमी आपा खो बैठा और अपने घर में आग लगा ली। धुंआ और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और आग पर भी काबू पाया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने प्रेमी से विवाह करने से इंकार कर दिया था। जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि बुधवार शाम के वक्त युवक ने अपने मकान में आग लगा ली थी। युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। 

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने यूएई के बंधक बनाए गए जहाज के चालक दल के सदस्यों से की बात

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने यूएई के बंधक बनाए गए जहाज के चालक दल के सदस्यों से की बात

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले मालवाहक जहाज के चालक दल के सदस्यों से बात की है। इस जहाज को यमन के होदीदा बंदरगाह में हूती विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है और इसमें 7 भारतीय सवार हैं। होदीदा समझौते के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमएचए) ने ट्वीट किया, 'अपनी नियमित साप्ताहिक गश्त के दौरान यूएनएमएचए अस-सलीफ बंदरगाह और पड़ोसी इलाकों में गया।

गश्ती दल ने कुछ दूरी से रवाबी जहाज को देखा और उसके चालक दल के सदस्यों से बात की। उसने बताया, 'यूएनएमएचए गश्ती दल स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए अस सलीफ में एक मछली बाजार और एक स्थानीय स्कूल भी गया। गश्ती वाले इलाकों में सैन्यीकरण का कोई संकेत नहीं मिला। भारत ने इस महीने की शुरुआत में यमन के होदीदा बंदरगाह पर हूती विद्रोहियों द्वारा बंधक बनाए गए जहाज पर सवार 7 भारतीयों की तत्काल रिहाई का अनुरोध किया है। 

इलाज में आठ करोड़ खर्च के बाद भी खेतिहर की कोरोना से हुई मौत

इलाज में आठ करोड़ खर्च के बाद भी खेतिहर की कोरोना से हुई मौत

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा में लंबे इलाज के बाद भी जिले के बड़े खेतिहर की कोरोना से मौत हो गई। स्वजन के अनुसार उनके इलाज में करब आठ करोड़ रुपये खर्च हुए। मऊगंज के बड़े किसान धनंजय सिंह (50) अप्रैल 2021 में कोरोना संक्रमित हुए थे। हालात में सुधार नहीं होने पर 18 मई 2021 को एयर एंबुलेंस से उन्हें चेन्नई ले जाया गया।

वहां अपोलो अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। 239 दिन उनका इलाज चला। उन्हें आठ माह तक एक्मो मशीन पर खा गया। धनंजय अपने क्षेत्र के बड़े जमीदार व काश्तकार के तौर पर जाने जाते थे। उनके परिवार के पास करीब 350 एकड़ जमीन है। धनंजय ने स्ट्राबेरी और गुलाब की खेती को विंध्य क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी 2021 को भोपाल में उन्हें सम्मानित किया था। भतीजे विप्लव सिंह का कहना है कि उनके इलाज में वेटिलेटर कारगर साबित नहीं हुआ। उन्हें एक्मो मशी पर रख गया था। एक्मो मशीन में शरीर का खून बाहर निकलकर ऑक्सीजेशन किया जाता है। फिर वह दोबारा शरीर के अंदर भेजा जाता है। यह कृत्रिम प्रक्रिया है, जिसमें शरीर के ऑक्सीजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
 

 कोरोना वायरस : संसद में कोरोना विस्फोट, 718 कर्मचारी हुए संक्रमित

कोरोना वायरस : संसद में कोरोना विस्फोट, 718 कर्मचारी हुए संक्रमित

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं लेकिन इस बीच संसद भवन के सैकड़ों कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके चलते तय समय पर बजट सत्र को संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

संसद भवन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में संसद भवन के 718 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले दो सप्ताहों के दौरान संक्रमित हुए हैं। 9 जनवरी तक करीब 400 कर्मी कोरोना संक्रमित थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 700 पार कर गया है। पिछले तीन दिनों में ही करीब 43 फीसदी की वृद्धि इन आंकड़ों में हुई है।

संक्रमितों में से करीब 200 कर्मचारी राज्यसभा के हैं। बाकी लोकसभा एवं अन्य विभागों से जुड़े बताए जाते हैं। लोकसभा और राज्यसभा ने अपने एक तिहाई कार्मिकों को घर से काम करने की अनुमति दी है। जबकि 50 फीसदी अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति है। ऐसे में बड़ी संख्या में संक्रमण चिंता का विषय है।
 

 आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव, एक पुलिसकर्मी शहीद

आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव, एक पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बीती देर रात से ही चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। आतंकवादी की पहचान बाबर के तौर पर हुई है, जो पाकिस्तान का रहने वाला है। वह 2018 से ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में एक्टिव था। आतंकी के पास से एक रायफल, एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी रोहित छिब की भी शहादत हो गई है। इसके अलावा सेना के 3 जवान जख्मी हुए हैं। दो नागरिक भी मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी बाबर घाटी में कई घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था।

बुधवार को यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई थी, जब पुलिस और आर्मी की संयुक्त टीम ने कुलगाम के परिवान गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी घर में छिपा हुआ था। उसके मारे जाने के साथ ही ऑपरेशन समाप्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया, मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के बाबर भाई के तौर पर हुई है। वह 2018 से ही शोपियां और कुलगाम में एक्टिव था।

जम्मू-कश्मीर में अब तक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच 9 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 13 आतंकी मारे जा चुके हैं। इन आतंकियों में से 5 विदेश यानी पाकिस्तान के हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय, ह्यूमन इंटेलिजेंस और ओवरग्राउंड वर्कर्स को टारगेट करने की वजह से मुठभेड़ों में इजाफा हुआ है।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकियों को तेजी से निशाना बनाया जा रहा है और इनकी संख्या में गिरावट आई है। बीते साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में कुल 171 आतंकी मारे गए थे। बीते 13 महीनों में अब तक सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में 184 आतंकियों को मार गिराया है।

 

Crime News :  पिता ने अपने ही बच्चे को उतारा मौत के घाट , जानिये क्या है पूरा मामला

Crime News : पिता ने अपने ही बच्चे को उतारा मौत के घाट , जानिये क्या है पूरा मामला

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी में नशे में धुत पिता को जब अपना मोबाइल फोन नहीं मिला तो उसने अपने 9 वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अलावलपुर मडैया गांव की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त के दादा लखन सिंह ने अपने बेटे मुकेश बाथम के खिलाफ मंगलवार की रात पोते मिथुन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस शिकायत के अनुसार बाथम मंगलवार की रात नशे की हालत में घर लौटा था। वह भूल गया कि उसने अपना मोबाइल फोन कहा रखा था और अपने बेटे से इसके बारे में पूछ रहा था। लेकिन मिथुन इसे खोजने में विफल रहा और गुस्से में बाथम ने कथित तौर पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या पीडि़ता की छोटी बहन पलक ने देखी, जिसे देख वह रोने लगी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके दादा-दादी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक मिथुन की मौत हो चुकी थी और बाथम घर से भाग गया था। लखन सिंह ने पुलिस को बताया कि बाथम शराबी है और उसकी आदतों के कारण उसकी पत्नी विजय कुमारी आठ महीने पहले अपने छह बच्चों में से चार बच्चों के साथ घर छोड़कर पंजाब चली गई थी। मिथुन और पलक अपने पिता के साथ रह रहे थे।

किसी के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
 

एनसीबी ने यूपी-नेपाल सीमा से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की, अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों जब्त, छह लोग गिरफ्तार

एनसीबी ने यूपी-नेपाल सीमा से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की, अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों जब्त, छह लोग गिरफ्तार

लखनऊ: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), लखनऊ जोन ने भारत-नेपाल सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनलोगों के पास से भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक दवाओं को जब्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपैडीहा में की गईं। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, एनसीबी के अधिकारियों ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों और अन्य अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को जब्त किया।

एनसीबी ने छह परिसरों से अल्प्राजोलम युक्त कुल 4,237 गोलियां, नाइट्राजेपम युक्त 2,665 गोलियां, ट्रामाडोल और डायजेपाम इंजेक्शन और पेंटाजोसाइन इंजेक्शन की 5530 गोलियां और 30 लाख रुपये मूल्य के कोडीन आधारित कफ सिरप की 471 बोतलें बरामद की गईं।इस ऑपरेशन में 1,75,400 रुपये की बेहिसाब नकद मुद्रा और 59,000 नेपाली रुपये भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार लोगों की पहचान अनिल कुमार मिश्रा, गोविंद कुमार वर्मा, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद गालिब, शिव किशोर विश्वकर्मा और राधे श्याम वर्मा के रूप में हुई है।ये सभी बहराइच जिले के रहने वाले हैं।अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी, लखनऊ अंचल को भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित खुफिया जानकारी विकसित करने और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई और जब्ती करने के लिए अपनी टीमों को मैदान में तैनात किया है।भारत-नेपाल सीमा पर टीमें चुनावी इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

 

यूके रिटर्न डॉक्टर से एक फर्जी पत्रकार ने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ ठगे, एक गिरफ्तारी

यूके रिटर्न डॉक्टर से एक फर्जी पत्रकार ने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ ठगे, एक गिरफ्तारी

इंदौर में इंग्लैंड रिटर्न एक डॉक्टर के साथ जमीन के नाम एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की गई। धोखाधड़ी करने वालों में फर्जी पत्रकार और उसके साथी शामिल हैं जिनमें से फर्जी पत्रकार की गिरफ्तारी हो गई है।
यूके से लौटे डॉ. सुदर्शन भंडारी को जमीन खरीदवाने के लिए धीरज ने कई जमीनें दिखाई थीं। अलग जमीन दिखाकर उसने बड़ी राशि अपने साथियों के खातों में जमा करा लिए मगर कोई भी जमीन के सौदे फाइनल नहीं किए। धीरज और उसके साथी प्रापर्टी ब्रोकर व पत्रकार बनकर डॉ. सुदर्शन भंडारी से मिलते रहे थे। सौदे फाइनल करने के नाम पर डॉक्टर से वे एक करोड़ से ज्यादा की राशि अपने साथियों के खाते में ट्रांसफर करा चुके थे।
जमीन दिलाने का दिया झांसा
डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी धीरज ने पीड़ित डॉक्टर को पहले अलग-अलग जगह पर बिकाऊ जमीन दिखाने की बात सामने आई। जमीन पसंद आने पर बाद जमीन पर विवाद बताकर सौदा आगे बढ़ाने की जगह उसे खत्म कर देता था। हालांकि इसके एवज में आरोपी धीरज पहले ही एडवांस के तौर पर अलग अलग टूकड़ों में सौदे की रकम को अपने और अपने साधियों के खाते में जमा कर चुका है।
कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की आशंका
गिरफ्तार आरोपी के पास से फर्जी अनुबंध का दस्तावेज मिला है। इसके अलावा राज्य अधिमान्यता का फर्जी कार्ड भी मिला है जिसकी जांच के लिए पुलिस ने जनसंपर्क विभाग को पत्र लिखा है। धीरज के पास जो अधिमान्य पत्रकार कार्ड मिला है, वह धीरज यादव के नाम का राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार का है। बताया जाता है कि धीरज और उसका साथ असहर मंसूरी इसी तरह से और भी कई लोगों के साथ जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है।

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, जाँच में जुटीं पुलिस...

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, जाँच में जुटीं पुलिस...

महोबा : एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कबरई के ग्राम बरबई निवासी 43 वर्षीय लाखन विश्वकर्मा ने सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत मे पेड़ से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब गांव का ही किसान खेत की ओर जा रहा था तब उसने लाखन का शव पेड़ से लटकते देखा।

जिससे उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मृतक के परिजनों और कबरई पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मृतक के तीन संताने है जिंसमे 2 पुत्र व एक सबसे छोटी पुत्री है। मृतक की पत्नी को बच्चों की परिवरिश व भरण-पोषण की चिंता सताने लगी और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। 

BIG NEWS : यूपी, दिल्ली समेत यहाँ 8 राज्य बनें चिंता की वजह....

BIG NEWS : यूपी, दिल्ली समेत यहाँ 8 राज्य बनें चिंता की वजह....

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से भारत महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात चिंता के उभरते हुए राज्य हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही है।


उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना मामलों में तेज उछाल देखेने को मिल रही है। 12 जनवरी को सक्रिय मामले 9,55,319 हैं। आपको बता दें कि यूरोप के आठ देशों में पिछले दो सप्ताह में 2 गुना से अधिक मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। लव अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका, यूके, कनाडा, डेनमार्क जैसे देशों में डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के मामले में अस्पतालों में भर्ती होने के जोखिम कम है। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट की वजह से दुनिया में अब तक 115 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक मरीज की जान इससे गई है।लव अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र में 22.39 प्रतिशत की दर से पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में यह 32.18 प्रतिशत, दिल्ली में 23.1 प्रतिशत और यूपी 4.47 प्रतिशत है।


मेडिकल ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखने की सलाह
देश में जारी तीसरी कोरोना लहर के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे मेडिकल ऑक्सीजन का कम से कम 48 घंटे का बफर स्टॉक रखें। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंट्रोल रूम भी पुन: मजबूत करने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि उभरते हालात को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाना चाहिए। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बारे में पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि राज्य अपनी मेडिकल ऑक्सीजन सेवाओं व सुविधाओं का आकलन करें। यह उपलब्ध कराने वाले निजी संस्थानों की क्षमताओं का भी आकलन किया जाना चाहिए। पीक के समय मांग बढऩे पर आपूर्ति बढ़ाने की रणनीति भी तैयार की जाए। भूषण ने कहा कि अस्पतालों में एलएमओ टैंकों को पर्याप्त रूप से भरा जाना चाहिए और उनकी रिफिलिंग के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित की जानी चाहिए। देश भर में पीएसए संयंत्रों के साथ अस्पतालों को मजबूत किया गया है। इन संयंत्रों को पूरी तरह चालू रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी जिलों को अपने यहां स्थित अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरणों, जिनमें वेंटिलेटर, बाइपेप, एसपीओ2 सिस्टम शामिल हैं, उभरती जरूरतों के अनुसार उपलब्ध हों, यह भी सुनिश्चित करना चाहिए।
 

BIG NEWS : भाजपा के मुख्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट, पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : भाजपा के मुख्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने दिल्ली स्थिति सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक दस्तक दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में करीब 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक परीक्षण किया गया था।


सूत्रों ने कहा कि संक्रमित लोगों में कई सफाई कर्मचारी हैं। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि मध्य दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय को बाद में पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। भाजपा ने एक नया प्रोटोकॉल शुरू किया है। किसी भी बड़ी बैठक से पहले दिल्ली में उनके मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का कोरोना के लिए परीक्षण किया जाएगा। एक अनाम भाजपा अधिकारी के हवाले से बताया, केवल कार्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगे लोग ही मुख्यालय में आ रहे हैं। कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी। दूसरे दौर की बैठक आज होगी।


कोरोना संक्रमण की चपेट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं। सभी खुद को अलग कर लें और जांच करवाएं।
 

देश में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना

देश में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना

नई दिल्ली : देश में कोरोना की तीसरी लहर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है और हर दिन तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने क कारण सक्रीय मरीजों में बेताहशा बढ़ोतरी देखी गई है। मसलन म महज एक पखवाड़े में ही साढ़े आठ लाख से ज्यादा मरीजों की वृद्धि देखी गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ो के मुताबिक कोरोना पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नये मामले सामने आए और 442 और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इस प्रकार अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पहली बार ऐक्टिव मामले 9 लाख पार हो गए हैं। यह आंकड़ा अब तक आए कुल कोरोना मामलों का 2.65 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट भी कम होकर 96.01 फीसदी ही रह गया है। जबकि पिछले एक दिन में 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है। वहीं राहत की बात ये भी है कि बीते एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 60 हजार 405 रही और अब तक देश में 3,46,30,536 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त होकर ठीक हो चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 11.05 फीसदी हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 1,53,80,08,200 टीकाकरण किया जा चुका है।


ओमीक्रोन के कुल मामले 4868 पहुंचे
देश में बुधवार को ओमीक्रोन के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत संक्रमण के कुल मामलों का 2.65 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.01 प्रतिशत हो गई है।


देश में ऐस चला कोरोना का ग्राफ
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।


दिल्ली में 25 हजार नए मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कोरोना के ताजा हालात पर जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, दिल्ली में आज 25 हजार नए कोरोना के मामले सामने आ सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, अगर केस 2-3 दिन में कम हुए तो हम पाबंदियां हटाने पर विचार कर सकते हैं। अस्पतालों में बेड की उपलब्ध्ता पर सत्येंद्र जैन ने बताया कि, कल हमारे 12,400 बेड खाली थे और 2200 बेड भरे थे। पिछले 3-4 दिन से अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या बढ़ नहीं रही है, ऐसा लगता है कि जल्दी ही गिरावट आएगी।
 

इंटरनेट धीमा चलने पर केबल में व्यक्ति ने लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंटरनेट धीमा चलने पर केबल में व्यक्ति ने लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजिंग : चीन में एक व्यक्ति धीमे इंटरनेट से इतना परेशान हो गया कि उसने इंटरनेट केबल ही जला दिया. इसकी उसे अब कड़ी सजा मिली है.चीनी अधिकारियों ने कहा है कि एक व्यक्ति को धीमे इंटरनेट कनेक्शन से नाराज होकर इंटरनेट उपकरण में आग लगाने के दोष में सात साल जेल की सजा सुनाई गई है.

लान उपनाम वाला व्यक्ति दक्षिणी गुआंग्शी प्रांत के एक इंटरनेट कैफे में था, जब वह इंटरनेट की खराब स्पीड से परेशान हो गया तो उसने वहां मौजूद उपकरण जला दिए. एक स्थानीय अदालत ने अपने बयान में कहा कि वह खराब इंटरनेट से इस कद्र परेशान हो गया कि उसने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल वाले एक सार्वजनिक बॉक्स को नष्ट कर दिया. कोर्ट ने कहा कि व्यक्ति ने पेपर नैपकिन को जलाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया और फिर दूरसंचार बॉक्स में आग लगा दी 

बड़ी खबर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, इस के नाम से किए ट्वीट....

बड़ी खबर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, इस के नाम से किए ट्वीट....

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ किए जाने की खबर है। ट्विटर खाते से बीते कुछ समय से लगातार 'ग्रेट जॉब के ट्वीट हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अकाउंट का नाम अपने आप बदल गया है। प्लेटफॉर्म पर नया नाम 'एलन मस्क' नजर आ रहा है। हालांकि, मंत्रालय ने जानकारी दी है कि खाते को रिस्टोर कर लिया गया है। बीते साल दिसंबर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खाता हैक होने की खबरें सामने आई थीं।


प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने 'आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।' बाद में, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।


प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल को कुछ समय के लिए हैक किए जाने के बाद एक ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीदें हैं और उन्हें वह अपने नागरिकों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक भी साझा किया गया। इसमें कहा गया, भविष्य आज आपके सामने है।


कई यूजर ने तत्काल कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अकाउंट हैक हो गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी। वी। जैसे कुछ लोगों ने अब हटाए जा चुके ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'सुप्रभात मोदी जी, सब चंगा सी?'


यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री से जुड़े किसी ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई है। सितंबर 2020 में, उनकी निजी वेबसाइट का हैंडल हैक कर लिया गया था और तब भी एक अकाउंट से बिटकॉइन को बढ़ावा देने वाले ट्वीट पोस्ट किए गए थे। मोदी का अकाउंट अकेला नहीं है जिसे हैकर ने क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को बढ़ावा देने के लिए निशाना बनाया है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री बराक ओबामा, बिल गेट्स सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों के अलावा मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के ट्विटर हैंडल को निशाना बनाया जा चुका है।
 

BIG NEWS : कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने पर दुकान होगी सील,पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने पर दुकान होगी सील,पढ़िये पूरी खबर...

भोपाल : राजधानी में कोरोना संबंधी प्रोटोकाल का सख्ती से पालन न करने वाले दुकान संचालकों पर अब प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। अगर दुकानदार खुद बिना मास्क के सामान बेचते हुए पाया जाता है

तो संबंधित व्यक्ति की दुकान सील कर दी जाएगी। हालांकि मंगलवार से इस कार्रवाई की शुरुआत होनी थी लेकिन पहले दिन सिर्फ समझाइश देकर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इधर, अपर कलेक्टर दिलीप यादव के नेतृत्व में सोमवार को बैरागढ़ क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। एसडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि राजस्व व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कोरोना संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

इस दौरान 20 दुकान संचालकों पर 3400 रुपये की चालानी कार्रवाई कर आगे से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी गई है। 

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, बाल-बाल बच भाई

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, बाल-बाल बच भाई

प्रयागराज : धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्धईपुर गांव में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


धूमनगंज के कन्धईपुर निवासी आमिर 8 वर्ष पुत्र मोहम्मद सलमानी दो भाइयों में में छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता बाल काटता है। मंगलवार दोपहर आमिर अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला। घर से लगभग सात सौ मीटर दूर बालू से लोड ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया, जिससे आमिर साइकिल से गिरकर ट्रैक्टर की पहिया से दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई बाल-बाल बच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और आमिर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर खबर मिलते ही आमिर की मां यासमीन समेत परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
 

CG NEWS : खेत में कार्य करते समय ठंड लगने से किसान की हुई मौत

CG NEWS : खेत में कार्य करते समय ठंड लगने से किसान की हुई मौत

चित्रकूट : बारिश के कहर के साथ भीषण ठंड के चलते तहसील कर्वी के एक किसान की खेत में कार्य करते समय ठंड लगने से मृत्यु हो गई। किसान के शव का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।


मंगलवार को मृतक के भाई कृष्णबिहारी ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि सोमवार की रात कर्वी तहसील के भरतकूप थाने के करारी गांव में राजबहादुर श्रीवास्तव पुत्र महावीर खेत में कार्य कर रहे थे। खेत में कार्य करने के दौरान ठंड लगने पर उन्हें परिजन घर ले आये। घर में आग तापने के इंतजाम किये गये। इसके बाद भी भीषण ठंड लगने से राजबहादुर श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के चार पुत्र व पत्नी है।