BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : आयकर विभाग ने एक और इत्र कारोबारी के निवास पर मारा छापा, नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी

BIG BREAKING : आयकर विभाग ने एक और इत्र कारोबारी के निवास पर मारा छापा, नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी

कन्नौज | पीयूष जैन के घर से करोड़ों के कैश मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम को कन्नौज में ही एक अन्य इत्र कारोबारी के घर से खजाना मिल सकता है | कन्नौज में इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब मलिक के घर पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है और फिलहाल 4 सदस्य के साथ टीम कैश गिनने की मशीन लेकर मलिक मियां के आवास पर पहुंची है | यहां बताना जरूरी है कि मलिक मियां का देहांत तीन साल पहले हो गया है और अब उनका सारा कारोबार बेटा मोहम्मद याकूब मलिक संभालते हैं |

इधर, आयकर विभाग की टीम ने 2 गाड़ियों से मोहम्मद याकूब मलिक के भाई मोहसिन के घर लखनऊ भी पहुंची थी | इत्र व्यापारी मोहमद याकूब मलिक के भाई मोहसिन के घर पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम को देख आस-पास हड़कंप मच गया | इनकम टैक्स की टीमों ने इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब मलिक के छोटे भाई मोहम्मद मोहसिन मलिक के घर पर छापेमारी की | मोहसिन मलिक लखनऊ के हजरतगंज प्राग नारायण रोड पर रहते हैं |

कन्नौज में आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने की मशीन मोहम्मद याकूब के घर पर ले जाते हुए देखा गया है | माना जा रहा है कि याकूब के घर से आयकर विभाग ने पैसों की बरामदगी की है | फिलहाल नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर याकूब के घर से आयकर विभाग को कितना खजाना हाथ लगता है | फिलहाल, याकूब के घर नोट गिनने की अभी एक ही मशीन गई है | एचडीएफसी बैंक से मलिक मियां के आवास पर नोट गिनने की मशीन पहुंचाई गई है | अब देखने वाली बात होगी कि मोहम्मद याकूब के घर से आयकर विभाग को क्या-क्या मिलता है |

बता दें कि याकूब मलिक के छोटे भाई हैं मोहम्मद मोहसिन | मलिक इत्र का मुख्य कारोबार मोहम्मद मलिक के दोनों बेटे देखते हैं | बड़ा बेटा मुंबई में कारोबार देखता है और छोटा बेटा फैजान कन्नौज में इत्र के कारोबार की देखभाल करता है | फैजान के ससुराली भी कानपुर में इत्र के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं |

इधर, समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के कन्नौज स्थित घर से लेकर अलग-अलग ठिकानों पर कल से ही आयकर विभाग की छापेमारी जारी है | इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कसने के बाद अब आयकर विभाग की टीम ने पुष्पराज जैन पर एक्शन लिया है | आईटी विभाग की यह छापेमारी कन्नौज, कानपुर, नोएडा, हाथरस से लेकर मुंबई तक जारी है |

 भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाईयों की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाईयों की हुई मौत

बीकापुर-अयोध्या : हैदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अहिरौली गांव में सड़क हादसे के दौरान नाबालिग दो सगे भाइयों की मौत हो गई। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क पर गिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर, मौका पाकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हैदरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।


अहिरौली गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण हो रहा है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो सगे भाई सचिन कुमार (19) व रवि कुमार (17) पुत्र स्व. रामचंद्र मिश्रा निवासी ग्राम मऊ बिछिया थाना हैदरगंज वहां से गुजर रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

बड़ी खबर : 45 दिनों तक बंधक बनाकर रखे 13 मजदूर सकुशल लौटे घर

बड़ी खबर : 45 दिनों तक बंधक बनाकर रखे 13 मजदूर सकुशल लौटे घर

कवर्धा : महाराष्ट्र के सोलापुर में 45 दिनों तक ठेकेदार ने मजदूरों को बंधक बनाकर रखा था। बंधक बनाए गए 13 मजदूर सकुशल अपने घर लौटे है। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार ने गांव में रहने वाले कुछ लोगो को काम दिलाने के बहाने अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वो भी इसके जाल में फंस गये। लेकिन वहा उनसे भारी लोडिंग का काम कराया जाता था न खाना देते न मेहताना। करीब 13 मजदूरों बंधक बनाकर रखा था।

सभी कुकदूर थाना के पंडरीपानी निवासी हैं। सभी बैगा मजदूर है। मजदूरों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुलिस की एक टीम को तुंरत भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मौके में पहुंचकर सभी को बंधक मजदूरो सकुशल उनके घर पहुंचाया। अब महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करेगी। 

CG NEWS : पत्नी के रहते  हुये पति ने रचाई दूसरी शादी, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : पत्नी के रहते हुये पति ने रचाई दूसरी शादी, जानिये क्या है पूरा मामला...

काशीपुर : विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी रुकइया पुत्री रहमान ने पुलिस को तहरीर दी। कहा बीती 18 अगस्त 2020 को उसका निकाह लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी इमरान पुत्र उस्मान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर उसका पति झगड़ा करने लगा।

इसके चलते वह अपने घर आ गई। आरोप है उसके पति ने 22 दिसंबर 2021 को दूसरा निकाह कर लिया है। जो कानूनी रूप से अपराध है। आरोप लगाया बीती 24 दिसंबर 2021 को उसका पति घर आया और उसको तीन बार तलाक तलाक कहकर चला गया। इस दौरान उसके परिजन भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। 

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, पढ़िये पूरी खबर...

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, पढ़िये पूरी खबर...

उरई : थाना कैलिया ग्राम बेड़ा में बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया है। जैसे ही उक्त घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई और आत्म हत्या के कारणों में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेड़ा निबासी जुगराज पुत्र ग्याप्रसाद कुशबाहा उम्र करीब 27 बर्ष ने दिनांक 30 दिसम्बर 2021 को अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर खड़े नीम के पेड़ में फांसी का फंदा बनाते हुए उसमें झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जब ग्रामबासी वहां से गुजरे और उन्होंने यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए और आनन फानन में मृतक के परिवारीजन एवं पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से मृतक युवक के शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 बाइक बैरियर के एंगल से टकराई युवक की मौके पर हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बाइक बैरियर के एंगल से टकराई युवक की मौके पर हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर लगे बैरियर के एंगल से टकराकर 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की रात 10 बजे हुई जब मृतक बाइक से अपने घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह 36 वर्ष पुत्र शशि प्रकाश सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण की कार्यदाई संस्था में ठेकेदार थे।

वह बृहस्पतिवार की रात निर्माण के लिए बने प्लांट से अपना हिसाब किताब कर बाइक से घर जा रहे थे। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के शहीद चैराहा से मात्र 50 मीटर दक्षिण पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल विभाग द्वारा लोहे का एंगल लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे अजीत की बाइक वहां सड़क में एक बड़े गड्ढा में उछलकर अनियंत्रित हो गई और सीधे लोहे के एंगल से टकरा गई। दुर्घटना में अजीत को सिर में गंभीर चोटे आई।

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहले सीएचसी ले गई लेकिन बाद में उन्हें आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। अजीत प्रताप सिंह का परिवार जनपद मुख्यालय पर रहता है और वह प्रतिदिन ठेके के कार्य से जमुई गॉव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस प्लांट पर आते थे। किसे पता था कि नया साल इस परिवार के लिए मुसीबतों का पहाड़ लेकर आएगा। अजीत प्रताप सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई अखंड प्रताप सिंह भाजपा के के नेता है। क्षेत्र में इस परिवार का काफी रुतबा है। अजीत की मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। मृतक के अभी दो अबोध बच्चे है। परिवार के लोगों का रो कर बुरा हाल है। 

नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा,1 जनवरी से मिलेगी ये नई सुविधा...

नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा,1 जनवरी से मिलेगी ये नई सुविधा...

नई दिल्ली : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों को नए साल पर रेलवे बड़ी राहत देने जा रहा है। रेलवे के नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी से आप बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। रेलवे ने 1 जनवरी 2021 से 20 जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट पर सफर करने की इजाजत देने का फैसला किया है। यानी 1 जनवरी 2022 से आप अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने हाल ही में घोषणा की कि वह अगले महीने से अनारक्षित टिकटों के माध्यम से यात्रियों के लिए सामान्य डिब्बों में यात्रा फिर से शुरू करेगा। भारतीय रेलवे 1 जनवरी, 2022 से 20 ट्रेनों में सामान्य टिकट की सुविधा फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर

इससे पहले रेलवे ने राजस्थान के विभिन्न शहरों से चलने वाली 13 ट्रेनों के लिए सामान्य टिकट की सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। उत्तर रेलवे ने जींद, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, मेरठ सिटी, खुर्जा, अलीगढ़, बरेली, नजीबाबाद, कोटद्वार, मुरादाबाद और संभल हातिम सराय के बीच कई अनारक्षित विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की थी।
 

लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश प्रोफेसर का रेता गला, पढ़िये पूरी खबर...

लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश प्रोफेसर का रेता गला, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : चेन्नई की पुलिस ने शहर की एक 26 वर्षीय पीएचडी छात्रा और उसके प्रेमी को एक प्रोफेसर की छुरा घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की ने आरोप लगाए कि शादी करने के लिए प्रोफेसर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी कपल जे देसाप्रिया और एस अरुण पांडियन (27) ने पीडि़त के सेंथिल (43) का गला काट दिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया। अपराध गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे केलमबक्कम में देसाप्रिया के कॉलेज के पास हुआ। केलमबक्कम पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, चश्मदीदों ने दकपल को पकड़ लिया और हमें तुरंत सूचित किया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच समाप्त हो गई है। हम आज उन्हें रिमांड पर लेने के लिए मजिस्ट्रेट के पास ले जा रहे हैं।


दोनों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मृतक सेंथिल चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू जिले के अंतर्गत आने वाले कट्टनकुलथुर के एक प्रमुख कॉलेज में भौतिकी विभाग के शिक्षक में कार्यरत थे। उसकी शादी भी हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर और देसप्रिया एक-दूसरे को स्नातक के दिनों से जानते थे। सेंथिल अपनी पत्नी को छोडऩे का वादा करके उससे शादी करने के लिए उसका पीछा करता रहा। आरोपी देसप्रिया ओल्ड महाबलीपुरम रोड स्थित कलावक्कम के एक निजी कॉलेज में फिजिक्स की डॉक्टरेट की छात्रा है। अन्य आरोपी पांडियन कट्टनकुलथुर के एक विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर हैं।
 

बड़ी खबर : गन्ने के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से लोंगो में मचा हडकंप

बड़ी खबर : गन्ने के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से लोंगो में मचा हडकंप

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का नग्न शरीर मिला हैं, जिसपर कई चोटों के निशान हैं। पुलिस ने कहा कि शव को एक बोरे में रखा गया था और महिला की हत्या संभवत: कहीं और की गई, फिर उसे मूसापुर गांव में खेत में फेंक दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि उसका यौन शोषण हुआ या नहीं।


अतिरिक्त एसपी, आलोक कुमार जायसवाल ने कहा, शरीर पर कई चोटों के निशान थे। ऐसा लगता है कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है। महिला को एक अलग जगह पर मार दिया गया और फिर आरोपी ने उसके शरीर को यहां फेंक दिया। हमने प्राथमिकी दर्ज की है। हत्या के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, उसकी पहचान स्थापित करने की कोशिश जारी है।
 

नए साल के जश्न में डीजे पर प्रतिबन्ध , 11 बजे के बाद हुआ हुड़दंग तो हवालात में मनेगा नववर्ष

नए साल के जश्न में डीजे पर प्रतिबन्ध , 11 बजे के बाद हुआ हुड़दंग तो हवालात में मनेगा नववर्ष

भोपाल: मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल में नए साल के आगमन को लेकर पुलिस ने साफ कर दिया है कि रात 11 बजे के बाद अगर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में हुड़दंग मचा तो कठोर कार्रवाई कर हवालात में नववर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। थाना स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है।पुलिस ने कहा कि नए साल के जश्न में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने थाना स्तर पर पैदल गश्त शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार नववर्ष के जश्न को लेकर शहर के होस्टल, ढाबा, लॉज और धर्मशाला, रेस्टोरेँट संचालकों के साथ बैठक कर पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं। नए साल की पार्टियों में डीजे पूरी तरह से बंद रहेगा। साढ़े दस बजे तक जश्न मनेगा और उसमें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। रात में 11 बजे के बाद कोई पार्टी नहीं होगी। ऐसा करता कोई पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि पुलिस द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज, धर्मशाला और रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई।

थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया गया है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। शहर के बाहरी नाकों पर संदिग्ध वाहनों व लोगों की सघनता से जांच की जा रही है। थाना स्तर पर लोगों से बात कर धारा 144 लागू होने की जानकारी भी दी गई।
 

सौरव गांगुली कोरोना से ठीक होकर घर लौटे, दो हफ्ते रहेंगे डॉक्टरों की निगरानी में

सौरव गांगुली कोरोना से ठीक होकर घर लौटे, दो हफ्ते रहेंगे डॉक्टरों की निगरानी में

नई दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उन्हें वुडलैंड अस्पताल से छु्ट्टी भी दी जा चुकी है। हालांकि अगले दो हफ्ते तक वो डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। उन्होंने सोमवार के दिन कोरोना टेस्ट कराया था और रात में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चार दिन तक उनका इलाज हुआ।

अस्पताल में उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। वुडलैंड अस्पताल की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि गांगुली ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नहीं हुए थे। वुडलैंड अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, हमनें आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। वो घर में एक पखवाड़े तक डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद आगे के इलाज का फैसला किया जाएगा। 49 वर्षीय गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे थे। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक की वजह से भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
 

पानी-पानी  हुई राजधानी की सड़कें, देर रात जायजा लेने निकले मुख्यमंत्री...

पानी-पानी हुई राजधानी की सड़कें, देर रात जायजा लेने निकले मुख्यमंत्री...

 चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार को बहुत भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें पर पानी भर गया और बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन देर रात में सड़कों पर नजर आए साथ ही उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार रात शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। वहां अधिकारियों ने सीएम स्टालिन को बारिश से जुड़ी समस्याओं और समाधान के बारे में जानकारी दी।

दो महिलाओं और एक लड़के की मौत
बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत की मौत की जानकारी देते हुए राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने कहा कि बारिश के पानी से उतरे बिजली के करंट से तीन लोगों की मौत हो गई। जिनकी मौत हुई उनमें दो महिलाओं और एक लड़के शामिल है।

बारिश के कारण शहर में लगा जाम
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से मोटर वाहनों काफी संघर्ष करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण शहर और उपनगरों में ट्रैफिक लग गया इससे काफी भीड़ हो गई। साथ ही पुलिस ने कहा कि भारी बारिश के कारण तीन सबवे बंद कर दिए गए थे और कम से कम 14 मुख्य शहर के मुख्य मार्गों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए, इसकी वजह से यातायात धीमी गति से चला।

मेट्रोरेल का समय एक घंटा बढ़ा दिया
मेट्रोरेल अधिकारियों ने कहा कि बारिश को देखते हुए सेवाओं को रात 11 बजे से एक घंटे के लिए बढ़ा दिया। ताकि यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिल सके। दोपहर से शुरू होकर, शहर और उपनगरों के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने लगी और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

 तीन हाथ, तीन पैर वाले  बच्चे ने लिया जन्म , उमड़ी लोंगो की भीड़

तीन हाथ, तीन पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म , उमड़ी लोंगो की भीड़

पटना :बिहार में आज एक अजीबोगरीब नवजात ने जन्म लिया है। बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज में तीन हाथ और तीन पैर वाले नवजात बच्चे का जन्म हुआ।

इस बच्चे को जन्म के दौरान तीन हाथ और तीन पैर हैं। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग बच्चे को देखने भीड़ उमड़ पड़ी।

आयकर विभाग के निशाने पर आया एक और इत्र कारोबारी ,  व्यापारी के ठिकानों पर छापा जारी

आयकर विभाग के निशाने पर आया एक और इत्र कारोबारी , व्यापारी के ठिकानों पर छापा जारी

 कन्नौज: यूपी में एक और इत्र कारोबारी आयकर विभाग के निशाने पर आ गया है। कन्नौज में आयकर विभाग ने व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर छापा मारा है। वो समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। छापा अभी जारी है।

पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। उनका घर भी पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। वह लगातार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। पिछली बार भी विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को क्लू की तलाश थी।

अखिलेश यादव आज कन्नौज के दौरे पर जाएंगे। उन्हें यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है। बताया जा रहा है कि यहां पुष्पराज को भी आना था। माना जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश करीबियों के ठिकानों पर पड़ रहे छापों पर भी बयान देंगे।पम्पी जैन के नजदीकियों ने बताया कि जिस दिन कानपुर में पीयूष जैन के यहां छापा पड़ा था। उसके अगले दिन ही पम्पी जैन मुंबई रवाना हो गया था। क्योंकि, उसे पूरी शंका थी कि उसके यहां भी आईटी की टीम पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि मुंबई में पम्पी अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट से मिला है। चर्चा इस बात की भी है कि उसने अपनी जरूरी कागजों और नकदी से व्यवस्थित भी किया है।

सुहागरात पर दुल्हन के पेट में उठा दर्द, सच्चाई सामने आते ही दूल्हे के भी उड़ गए होश

सुहागरात पर दुल्हन के पेट में उठा दर्द, सच्चाई सामने आते ही दूल्हे के भी उड़ गए होश

यूपी के मेरठ जिले से एक चौंका देने वाला सामने आया है। शादी के बाद एक दुल्हन जब अपनी ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर उसके पेट में दर्द होने लगा। दुल्हन के पेट में अचानक उठे दर्द से दूल्हा भी परेशान हो गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पेट दर्द की शिकायत पर जांच-पड़ताल की तो मामला हैरान कर देने वाला निकला। जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों को जो बताया उसे सुनकर मानो पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन पांच माह की गर्भवती है और गर्भ में दो भ्रूण पल रहे हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
खरखौदा के पीपलीखेड़ा निवासी युवक का निकाह लिसाड़ी गेट निवासी युवती के साथ गत 25 दिसंबर को हुआ था। निकाह के बाद अगले दिन दुल्हन को लेकर युवक अपने घर पहुंचा। रात को दुल्हन ने पेट में दर्द की शिकायत की। परिजनों ने स्थानीय मेडिकल कॉलेज में दुल्हन का चेकअप कराया तो खुलासा हुआ कि वह पांच माह की गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड कराया तो गर्भ में दो भ्रूण होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के परिजनों को पूरा मामला बताया गया और इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई।
10 लाख की डिमांड का आरोप
युवक पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन के परिजनों ने पहले धोखाधड़ी करके निकाह कराया और अब 10 लाख रुपये तलाक के लिए मांग रहे हैं। इसके बाद गुरुवार को युवक ने एसएसपी मेरठ कार्यालय में तहरीर दी।
 

युवती ने सालभर में 8 लोगों पर लगाया रेप का झूठा आरोप, अब भेजी गई जेल

युवती ने सालभर में 8 लोगों पर लगाया रेप का झूठा आरोप, अब भेजी गई जेल

गुरुग्राम, बलात्कार या दुष्कर्म महिलाओं के खिलाफ होने वाले सबसे जघन्य और घिनौने अपराधों में से एक है. ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून सख्त है और समाज भी कठोर कार्रवाई का पक्षधर है. लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जब कोई महिला या लड़की किसी व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसा देती है. निश्चित तौर पर ऐसे समय में लगता है कि कानून एक-तरफा कार्रवाई करता है, लेकिन ऐसा है नहीं. झूठ की पोल खुलती है तो झूठा आरोप लगाने वाली महिला या लड़की पर भी कार्रवाई होती है. ऐसा ही मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सामने आया है.
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में कई व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर उनके खिलाफ कथित तौर पर फर्जी दुष्कर्म के मामले दर्ज कराने के आरोप में 22 वर्षीय एक लड़की को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
आरोपी महिला बीए (ऑनर्स) की छात्रा है और उसने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है. लड़की ने स्वीकार किया है कि उसने आठ लोगों पर दुष्कर्म के फर्जी आरोप लगाकर उनके खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं. पुलिस ने उसे बुधवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गुरुग्राम के सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रीत पाल सिंह सांगवान ने बताया कि इस रैकेट में शामिल उसकी मां और नरेंद्र यादव नामक एक अन्य व्यक्ति फरार हैं. उन्होंने कहा, ‘आरोपी लड़की को जेल भेज दिया गया है, हम सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रहे हैं. हमारी टीम लड़की की मां और एक अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं.’
 

कोरोना ने पकड़ी स्पीड, खतरे के बीच केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

कोरोना ने पकड़ी स्पीड, खतरे के बीच केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

देश में कोरोना वायरस और नए वेरिएंट ओमिक्रोन  के मामले में उछाल आया है. इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के आठ राज्यों को चिट्ठी लिख कोरोना और ओमिक्रोन  के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है. जिन राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उनमें हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र है.
इन 8 राज्यों के कोरोना के मामले में आया उछाल, दर्ज हो रहे डबल केस
हरियाणा (गुरुग्राम)
जहां 15 से 21 दिसंबर के बीच कोरोना के 194 मामले थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 738 मामले हो गए.
दिल्ली
16 से 22 दिसंबर के बीच जहां 597 केस थे, वहीं 23 से 29 दिसंबर में 1789 मामले हो गए.
गुजरात
• अहमदाबाद
15 से 21 दिसंबर के बीच 207 मामले थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 635 हो गए.
• राजकोट
15 से 21 दिसंबर के बीच 83 मामले सामने आए, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 175 केस हो गए.
• सूरत
15 से 21 दिसंबर के बीच 97 केस थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 247 केस हो गए.
झारखंड
• रांची
15 से 21 दिसंबर के बीच 76 केस थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 249 केस हो गए.
तमिलनाडु
• चेन्नई
15 से 21 दिसंबर के बीच 1,039 केस थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 1,720 हो गए.
पश्चिम बंगाल
• कोलकाता
15 से 21 दिसंबर के बीच मामले 1,494 थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 2,636 हो गए.
कर्नाटक
• बेंगलुरु
15 से 21 दिसंबर के बीच कोरोना के 1,445 मामले थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 1,902 केस हो गए.
महाराष्ट्र
• ठाणे
15 से 21 दिसंबर के बीच 913 मरीज थे, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 2,033 हो गए.
• पुणे
15 से 21 दिसंबर के बीच 1,554 मामले थे, जो 22-28 दिसंबर के बीच बढ़कर 2076 हो गए.
• मुंबई
15 से 21 दिसंबर तक कोरोना वायरस के मामले 2,044 थे, जो 22 से 28 दिसंबर के बीच बढ़कर 6,787 हो गए.
• मुंबई सबर्बन
15 से 21 दिसंबर के बीच मामले 521 दर्ज हुए, वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच बढ़कर 1,670 हो गए.
• नागपुर
15 से 21 दिसंबर के बीच 58 मामले दर्ज हुए, जो 22 से 28 दिसंबर तक बढ़कर 178 हो गए.

 

शराब समझकर एसिड पी गये , तीन लोंग की हुई मौत

शराब समझकर एसिड पी गये , तीन लोंग की हुई मौत

धलाई : त्रिपुरा के धलाई जिले में एसिड को शराम समझकर पीने वाले 3 लोगों की मौत हो गई। यह मामला त्रिपुरा के धलाई जिले में मानु पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर रत्न साधन जमाटिया के मुताबिक, मरने वाले तीन लोगों की पहचान 22 वर्षीय सचिंद्र रियांग, 40 वर्षीय अधिराम रियांग और 38 वर्षीय भाबीराम रियांग के तौर पर हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि तीनों ने अत्यधिक शराब के नशे में रबड़ की चादरों के लिए रखे तेजाब का सेवन गलती से शराब की जगह कर लिया।


मृतकों में से एक भाबीराम की पत्नी और बच्चे शुक्रवार को अपने मायके गई। इसके बाद भाबीराम को सूचना मिली कि उनके बेटे की तबीयत खराब है और भाबीराम भी अपने बेटे से मिलने ससुराल पहुंच गया।


बीती रात कंचनचर्रा इलाके में एक पार्टी रखी गई, जिसमें 10 लोग शामिल हुए। यहां अत्याधिक शराब पीने के बाद तीन लोगों ने गलती से एसिड भी पी लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों इतना नशे में थे कि उन्हें एसिड और शराब में फर्क समझ नहीं आया।
घटना के तुरंत बाद तीनों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें सुबह जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
 

शर्मनाक घटना : 68 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को कर दिया गर्भवती

शर्मनाक घटना : 68 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को कर दिया गर्भवती

तिरुवनंतपुरम : यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अदालत ने 68 वर्षीय एक व्यक्ति को 2015 में 15 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीडऩ और गर्भवती करने के लिए तीन गुना उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुन्नमकुलम पोक्सो अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी किसी सहानुभूति का पात्र नहीं है और सजा पूरी होने तक उसे पैरोल नहीं दी जाएगी।


अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उसे 20 साल जेल की सजा काटनी होगी। साथ ही 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और वह राशि पीडि़ता को देने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी कहा कि इसके अलावा पीडि़त कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुआवजे के लिए भी पात्र है।


अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी कृष्णन कुट्टी एक मछली विक्रेता था और नाबालिग लड़की मछली खरीदने के लिए उसके पास आती थी। उसने स्थिति का फायदा उठाते हुए उसका यौन उत्पीडऩ किया। बाद में नाबालिग ने 16 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया और डीएनए टेस्ट से भी पुष्टि हुई कि बच्चा कुट्टी का ही है।


इसके अलावा, 25 गवाहों से पूछताछ की गई और अभियोजन पक्ष ने अधिकतम सजा की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील पर सहमति जताई और संबंधित धाराओं के तहत अधिकतम सजा सुनाई। कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि यह दुर्लभ है कि पॉक्सो मामले में दोषी को तिहरी उम्र की सजा मिल रही है और इस तरह की कड़ी सजा ऐसे जघन्य मामलों में एक निवारक के रूप में काम करेगी।


2019 में कोल्लम (दक्षिण केरल) की एक पोक्सो अदालत ने 28 वर्षीय दोषी को तीन आजीवन कारावास और 26 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई, जिसने अपनी सात साल की भतीजी का बलात्कार और हत्या कर दी थी। यह राज्य में पोक्सो मामले में दी गई सर्वोच्च सजा थी।
 

कर्मचारी को मारी गोली मारकर कैश ले उड़े लुटेरे, पढ़िये पूरी खबर...

कर्मचारी को मारी गोली मारकर कैश ले उड़े लुटेरे, पढ़िये पूरी खबर...

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिनदहाड़े बैंक डकैती की वारदात ने कानून व्यवस्था को फिर से चुनौती दे दी है। मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दहिसर ब्रांच में दो नकाबपोश बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया। बदमाश फायरिंग करते हुए ब्रांच में घुसे और एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और ढाई लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हुआ। हालांकि, सीसीटीवी में बदमाशों की ये करतूत कैद हो गई।

लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की, और 12 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवल के अनुसार, एमएचबी पुलिस स्टेशन की हद में दहिसर के एसवी रोड पर स्थित स्टेट बैंक में बुधवार दोपहर 3.25 बजे 2 नकाबपोश फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते हुए बैंक के अंदर दाखिल हुए। वहां मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कुछ कर्मचारी हालात को समझ ही नहीं पाए। नकाबपोश बदमाश सीधे कैश काउंटर पर पहुंच गए और हवा में फायरिंग करते हुए कैश देने की मांग की। कैश काउंटर के पास मौजूद संदेश गोमरे (25) के पास दोनों बदमाशों ने कैश से भरे बैग उठाने की कोशिश की। संदेश ने उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो एक बदमाश ने पिस्टल से संदेश के सीने में गोली दाग दी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। वारदात के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।