मध्यप्रदेश | शिक्षक का पेशा बहुत ही आदर्शात्मक मूल्यों वाला होता है। लेकिन कई बार कुछ घटनाएं इस पेशे का भी मजाक बना देती हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है जहां एक स्कूल प्रिंसिपल ने लड़कियों की ड्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, इसके बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज की गई। प्रिंसिपल ने यह टिप्पणी तब की है जब पूरा देश शिक्षक दिवस मनाकर शिक्षकों को सम्मान दे रहा है।
दरअसल, यह घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। बताया गया कि माचलपुर थाने में तीन लड़कियों की शिकायत के अनुसार, प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय उनके ऊपर तब भड़क गए जब उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म में नहीं देखा। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कहा कि कल से बिना कपड़ों के ही स्कूल आ जाना, लड़कों को तुम ही बिगाड़ रही हो। यह भी बताया गया कि प्रिंसिपल ने कहा कि यह कपड़े अभी उतार दो।
प्रिंसिपल के इस तरह भड़कने के बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल से लेकर थाने तक रैली निकाली और शिकायत दर्ज करवाई है। माचलपुर पुलिस के एक बयान में बताया गया कि स्कूल के बच्चों के विरोध के बाद शनिवार शाम प्रिंसिपल को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
माचलपुर थाना उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे ने रविवार को न्यूज एजेंसी से बताया कि फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल अभी फरार हैं। यह भी बताया गया कि शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। अजनारे ने बताया कि सोमवार को अदालत में भी तीन लड़कियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। हम प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के लिए घर भी गए थे, लेकिन फरार होने की वजह से प्रिंसिपल को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
उधर राजगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसोरिया ने कहा है कि पूरी घटना की जानकारी ली गई है। प्रिंसिपल के खिलाफ माचलपुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ पुलिस की एक टीम फरार प्रिंसिपल की तलाश भी कर रही है। मामले में यह भी बताया गया है कि संबंधित लोगों से बातचीत भी की जा रही है।
जालौर | राजस्थान के जालौर जिले में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी होने पर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी अपनी महिला रिश्तेदार को दी और इस बातचीत के ऑडियो क्लिप से भाई को घटना की जानकारी मिली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता और महिला रिश्तेदार की करीब 32 मिनट की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उसी दिन पीड़िता के भाई ने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जब घर पहुंची तब तक लड़की का पिता फरार हो चुका था और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि लड़की अपनी महिला रिश्तेदार को बताती है कि पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, क्लिप में सुनाई दे रही बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कथित घटना कब की है।
लड़की क्लिप में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि मां ने पिता से भाई को भी उस दिन साथ ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्लिप में लड़की कथित तौर पर महिला रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है।
लड़की दावा करती है कि पिता न तो उसे अकेले बाहर जाने देता है और न ही परिवार के किसी सदस्य से बात करने देता है। क्लिप में लड़की कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि जब वह अपने पिता के व्यवहार को लेकर उन पर गुस्सा करने लगी तो उसकी मां उसे ही डांटने लगी।
बिहार | बिहार के सुपौल में एक महिला के साथ रेप के साथ-साथ गोमांस खिलाने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। भीमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया। इस दौरान महिला को गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा। जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को किसी तरह महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद परिजन अन्य लोगों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से महिला को बरामद किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी।
इसी क्रम में चापीन वार्ड 13 निवासी मोहम्मद कलीम ने उसे पकड़ लिया। मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा। जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी। उसके बाद कलीम लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है। उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी। इसकी भनक भी कलीम को लग गई। इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया।
उन्होंने कलीम को लाकर पुलिस को सौंप दिया। भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उधर, एक धार्मिक संगठन के जिला मंत्री मुकेश यादव ने कहा है कि महिला की बरामदगी और आरोपी को पकड़ने में उनके संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि विशेष पक्ष द्वारा साजिश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दूसरे पक्ष की लड़की और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
चित्तौड़गढ़ | राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के इन बच्चों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवाड़ा इलाके में हुई। यहां परिवार के छह बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, लेकिन गहरे पानी में फिसल गए। इनकी उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है। एक बच्चा किसी तरह बाहर आने में कामयाब रहा, जबकि अन्य डूब गए।
मंगलवाड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरेंद्र सौदा ने कहा कि ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाई और बच्चों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सभी मृत घोषित कर दिए गए। मृतकों की पहचान भावेश (10), चंद्रशेखर और सुमित (12), प्रिंस और हरीश (8) के रूप में हुई। शवों को परिवार को सौंप दिया गया है।
अफ्रीकी देश नाइजीरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी मंगेतर की लाश से शादी रचानी पड़ी। यह सब तब हुआ जब अचानक उसकी मंगेतर की मौत हो गई। इतना ही नहीं मंगेतर की लाश को कब्र से खोदकर निकाला गया इसके बाद में उसकी शादी करवाई गई। यह मामला सामने आने के बाद आसपास के इलाके में इस चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बाद में फिर मंगेतर की लाश को दफनाया गया। यह शख्स एक पादरी भी है।
दरअसल, यह मामला नाइजीरिया के एक शहर का है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम डॉ एमेका है। यह शख्स एक पादरी भी है। एमेका पांच साल से चिओमा नामक लड़की को डेट कर रहा था। पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। इसी बीच इसी साल फरवरी में पता चला कि उसकी मंगेतर प्रेग्नेंट है। यह खबर सुनते ही पादरी काफी डर गया था और वह सहमा हुआ भी था।
कई दिनों तक पादरी यह सोचता रहा कि क्या यह सही रहेगा। शादी से पहले यह सब होने से वह कई दिनों तक सोच में पड़ा रहा। आखिरकार उसने एक दिन बिना किसी को बताए अपने मंगेतर को गर्भपात की दवा खिला दी। उसने तो दवा इसलिए खिलाई कि उसकी मंगेतर का गर्भपात हो जाएगा लेकिन यह उसको इतना महंगा पड़ गया, उसने वैसा सोचा नहीं होगा। उसकी मंगेतर की तबीयत काफी खराब हो गई।
आश्चर्य की बात ये है कि पहले उसने अपनी मंगेतर को बुलाया और उसे बताया भी नहीं कि यह गर्भपात की दवा है। लेकिन उसकी मंगेतर बेहोश हो गई और फिर अचानक उसकी जान निकल गई। अब उस पादरी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। उसने किसी को भी यह सब नहीं बताया। इसका खुलासा तब हुआ जब मंगेतर का पोस्टमॉर्टम हुआ।
जैसे ही यह पूरा मामला सामने पर दबाव बनना शुरू हो गया। उसकी मंगेतर की दोस्त ने भी इस पूरे मामले को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया और धीरे-धीरे यह मामला उसके दोस्तों तक भी पहुंच गया। आखिरकार मंगेतर के घर वालों ने निर्णय लिया कि जब तक पादरी उसकी लाश से शादी नहीं करेगा तब तक उसे माफ नहीं किया जाएगा।
रीवा | शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ कि अब ये देश भर में चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के अनुसार संजय गांधी अस्पताल में शनिवार को कलेक्टर का दौरा प्रस्तावित था. उनके इस दौरे से पहले अस्पताल के हालात ठीक ठाक करने की कवायद शुरू हुई. इस दौरान हॉस्पिटल की एक साल से खराब पड़ी लिफ्ट का भी नंबर आ गया. इस लिफ्ट को जैसे ही खोला गया सभी लोगों के होश उड़ गए. लिफ्ट में एक कंकाल पड़ा था. हालांकि अब ये कंकाल किसका है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. कंकाल की खबर मिलने के साथ ही जिला प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस सकते में आ गई और तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी गई.
गौरतलब है कि रीवा में स्थित संजय गांधी अस्पताल विंध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है. इसमें 12 लिफ्ट हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि उनमें से केवल दो ही लिफ्ट काम कर रही हैं. बाकि सभी खराब पड़ी हैं. एक और कमाल ये है कि किसी को भी ये सही से नहीं पता है कि लिफ्ट कब से खराब हैं. अब जब एक लिफ्ट को ठीक करने व साफ सफाई के लिए खोला गया तो उसमें कंकाल मिल गया. इसके बाद बताया गया कि ये लिफ्ट एक साल से खराब थी.
कंकाल की पहचान मुश्किल
सफाई कर्मचारियों का कहना है लाश पूरी तरह सूखकर कंकाल में बदल चुकी है. इसलिए ये बता पाना तो दूर की बात है कि ये किसकी है, ये तक नहीं पता चल रहा कि ये किसी पुरुष की है या महिला की. कंकाल मिलने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच हर पहलू से कर रही है. साथ ही मृतक की पहचान करने में भी पुलिस जुट गई है.
एक के बाद एक खड़े हुए सवाल लेकिन…
अस्पताल की लिफ्ट में कंकाल मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर एक के बाद एक सवाल उठ रहे हैं लेकिन इन सवालों का जवाब किसी के पास भी नहीं है. सवाल जो अब अस्पताल प्रबंधन की नींद उड़ा रहे हैं |
पीलीभीत | यूपी के पीलीभीत जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला और गांव की एक युवती में नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों ने अब हमसफर बनने का फैसला ले लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। गांव में पंचायत हुई और दोनों को समझाया, पर दोनों ने एक दूसरे के बिना रहना स्वीकार नहीं किया। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना है।
एक बच्चे की मां और युवती के आपस में शादी करने की जिद का मामला पूरनपुर विकासखंड के एक गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के एक युवक की शादी हुई। इसके दो साल बाद गांव की एक युवती का उसकी पत्नी से मिलना हुआ। दो सौ मीटर दूरी पर दोनों का घर होने पर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।
अब दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाकर हमसफर बनने का फैसला लिया है। एक दिन पहले मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। इसमें दोनों को समझाया पर बात नहीं बनी। एक दूसरे से दोनों शादी करने की जिद पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति खेती करता है। वह अपने पति को छोड़कर युवती के साथ विवाह करना चाहती है। दोनों को समझाने का दौर दूसरे दिन भी चलता रहा। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुंबई| महानगरी मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। मुंबई के बोरीवली स्थित एक इमारत में आग लग गई है। आग इमारत की सातवीं मंजिल में लगी है। इस हादसे में एक दमकल अधिकारी गंभीर रूप से झुलस गया हैं, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण है कि पूरा इलाका धुएं के गुबार से काला पर गया है। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि संकरा रास्ता होने की वजह से दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है। फायर ब्रिगेड विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने आसपास की इमारतों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
उर्दू अदब के एक मशहूर शायर हैं अंजुम सलीमी. उनका एक शेर काफी फेमस है. वो कहते हैं- “उम्र की सारी थकन लाद के घर जाता हूँ, रात बिस्तर पे मैं सोता नहीं मर जाता हूँ.” नींद (Sleep) हर किसी को बहुत प्यारी होती है. दिनभर काम करने के बाद जब इंसान रात में घर जाता है तो चैन की नींद सोना चाहता है. सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी रात को अपने घर लौटकर सोते हैं. चैन की नींद मिलना भी नसीब की बात है. हाल ही में एक महिला (Woman) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. वो इसलिए कि इस महिला को चैन की नींद तो दूर, नींद ही नहीं आती है!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए 722.85 करोड़ रुपये की आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना लाने जा रही है। यह धनराशि अगले पांच वर्ष में किसानों को समूह में खेती कर आय बढ़ाने के लिए खेत से बाजार तक हर स्तर पर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराने पर खर्च होगी। चालू वित्त वर्ष में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है। इस योजना के अंतर्गत 5 वर्ष में 2725 कृषक उत्पादक संगठनों का गठन कर 27.25 लाख शेयर होल्डर किसानों को सीधे लाभान्वित करने की तैयारी है।
मुंबई। महाराष्ट्र के बोईसर में शनिवार सुबह बड़ा धमाका हो गया। यहां की जखारिया फैब्रिक लिमिटेड में तेज धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। पालघर पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं इस घटना में चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस व दमकल विभाग की टीम राहत व बचाव कार्य कर रही है।
Bank Fraud Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गाजियाबाद की बैंकों से 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर विदेश भागे आरोपी को 3 साल बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ साल 2018 में लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था, जिसके आधार पर आरोपी को आज दुबई से वापस जयपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक सीबीआई ने शरद गुप्ता के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे. यह मामले बैंक धोखाधड़ी से संबंधित थे. इनमें 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था. यह मामले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मिड कॉरपोरेट शाखा कौशांबी गाजियाबाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए थे. आरोप था कि आरोपी ने धोखाधड़ी के दौरान इन बैंकों से विभिन्न क्रेडिट सुविधाएं साल 2017 में प्राप्त की थीं. उसने बैंकों से जिस काम के लिए रकम ली थी उस काम में भी रकम नहीं लगाई गई.
सीबीआई के मुताबिक आरोपी ने स्टॉक की बिक्री आय बैंक खाते में जमा नहीं की और पैसों को अन्यत्र भेज दिया. इसके साथ ही आरोपी ने बैंक को पैसे वापस ना लौटाने पड़े इसके लिए अनेक तरह से धोखाधड़ी की. जब इस मामले में जांच शुरू हुई तो आरोपी विदेश भाग गया. सीबीआई ने साल 2018 में उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया था.
सीबीआई के अनुरोध पर आज जयपुर हवाई अड्डे पर मौजूद आप्रवासन अधिकारियों ने शरद गुप्ता को हिरासत में ले लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जहां से सीबीआई ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. सीबीआई के मुताबिक आरोपी शरद गुप्ता को गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया जा रहा है जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.
ग्वालियर: हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने दतिया जिले के तैढौत गांव के पहलवान सिंह को अपनी ही मां और पुत्री के कत्ल के कलंक से न सिर्फ मुक्त कर दिया है, बल्कि इस मामले की विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा है. इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मृतका के पुत्र ने शिकायत की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी कोर्ट ने दिए हैं
17 साल बाद मिला न्याय
महिला और उसकी नातिन के दोहरे कत्ल में फरियादी को ही आरोपी बनाकर पुलिस की मिलीभगत से उसे आजीवन कारावास की सजा करवा दी गई थी. इसे लेकर मृतका के पुत्र पहलवान सिंह ने हाईकोर्ट में अपील की. 17 साल बाद इस अपील का कोर्ट ने निराकरण किया है. निर्दोष ठहराए गए पहलवान सिंह को क्षतिपूर्ति के रूप में दो लाख रुपये एक महीने के भीतर सरकार को देने के निर्देश दिए गए हैं. यह भी कहा गया है कि सरकार चाहे तो इस रकम को दोषपूर्ण विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी एसडी नायर से भी वसूल सकती है
साल 2000 में हुई थी हत्या
दरअसल, दतिया जिले के गोदन थाना क्षेत्र के तैढौत गांव में रहने वाले पहलवान सिंह की मां ब्रज रानी और पहलवान सिंह की बेटी चांदनी की 28 अक्टूबर 2000 को हत्या कर दी गई थी. मकान पर कब्जे के विवाद में पड़ोसियों में संघर्ष हुआ था. इस मामले में पहलवान सिंह के भाई अतर सिंह की शिकायत पर आरोपी बट्टू और शोभाराम के खिलाफ एफआईआर दतिया में लिखाई गई थी, लेकिन आरोपियों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए इस मामले में जांच कमेटी बनवा ली.
2004 में कोर्ट ने सुनाई थी सजा
कमेटी में भोपाल पुलिस मुख्यालय के उप निरीक्षक विशेष कार्य दल एसडी नायर से मिलीभगत करके पहलवान सिंह को ही उसकी मां और बेटी के कत्ल में आरोपी बनवा दिया. दतिया सेशन कोर्ट से 2004 में पहलवान सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. वह पिछले 6 सालों से जेल में था
पहलवान सिंह की अपील पर हाईकोर्ट ने उसे निर्दोष माना है और आरोपी बट्टू और शोभाराम के खिलाफ दोहरे कत्ल की शिकायत पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा गया है. दोषपूर्ण विवेचना करने वाले सब इंस्पेक्टर एसडी नायर के खिलाफ विभागीय जांच की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के भी आदेश दिए गए हैं।
नई दिल्ली: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया है। दोनों देशओं ने एयर-लॉन्च्ड अनमैन्ड एरियल व्हीकल के विकास में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इसके लिए प्रोजेक्ट एग्रीमेंट पर 30 जुलाई को डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड ट्रेड इनिशिएटिव के समग्र ढांचे के तहत हस्ताक्षर किए गए। संधि पर रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच हस्ताक्षर किए गए। रक्षा मंत्रालय ने इसे भारत और अमेरिका के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इसने एक बयान में कहा, रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग ने 30 जुलाई को रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) में संयुक्त कार्य समूह वायु प्रणाली के तहत एएलयूएवी के लिए एक परियोजना समझौते (पीए) पर हस्ताक्षर किए। पीए समझौता दोनों पक्षों के बीच अनुसंधान, विकास, परीक्षण और मूल्यांकन (आरडीटी एंड ई) समझौते के दायरे में आता है जिसपर पहली बार 2006 में हस्ताक्षर किया गया था और जनवरी 2015 में इसका रिनुअल हुआ था।
मंत्रालय ने कहा कि डीटीटीआई का मुख्य उद्देश्य सहयोगी प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करना और भारतीय और अमेरिकी सैन्य बलों के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकियों के उत्पादन और विकास के अवसर पैदा करना है। डीटीटीआई के तहत, संबंधित डोमेन में परस्पर सहमत परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए थलसेना, नौसेना, वायु सेना और विमान वाहक प्रौद्योगिकियों पर संयुक्त कार्य समूहों की स्थापना की गई है।
दोनों पक्षों ने 2018 में संचार संगतता और सुरक्षा समझौता पर भी हस्ताक्षर किए हैं जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और अमेरिका से भारत को उच्च तकनीक की बिक्री की सुविधा प्रदान करता है। पिछले साल अक्टूबर में, भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट समझौते को सील कर दिया था।
नई-दिल्ली: देश में कोरोना के मामले कम हो रहे है तो कुछ राज्य जैसे केरल समेत कई राज्यों संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना कई हजारों मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं केरल में इस महामारी से हालात चिंताजनक हो गई है। केरल में एक दिन में 32 हजार 803 मामले सामने आए है। वहीं 21 हजार 610 लोग इस महामारी से मात दी है और 173 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि केरल के बाद अब पड़ोसी राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu) और कर्नाटक (Karnataka) में केस बढ़ने का खतरा है।
हालात को देखते हुए केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज समीक्षा बैठक की है। केंद्र ने कर्नाटक और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि इन राज्यों में केरल की वजह से केस न बढ़े इसलिए पर्याप्त कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु के वो जिले जो केरल से सटे हैं वहां पर खास कदम उठाने की जरूरत है। इन जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की जरूरत है।
इससे पहले खबर आई कि स्वांस्य्ी मंत्रालय के शीर्ष आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए केरल में रणनीति के तहत लॉकडाउन की जरूरत है। सूत्रों का कहना है कि अगर सख्तू लॉकडाउन और कड़े कंटनेमेंट नियम अपनाए जाएं तो सितंबर के मध्यू तक केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में कमी आ सकती है।
इस तरह का लॉकडाउन पूरे जिला स्तर पर नहीं, बल्कि मोहल्ले व कस्बों के आधार पर लगाया जाए, जहां अधिक लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। केरल में 85 फीसदी कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं। लेकिन इन मरीजों की ठीक से मॉनीटरिंग नहीं हो रही है। इनके चलते मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि वे लोग लगातार घूम रहे हैं और लोगों के बीच संक्रमण फैला रहे हैं।