रायपुर। पॉवर कंपनी में 41 एई की विभागीय भर्ती होगी।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 41 असिस्टेंट इंजीनयिर ट्रेनी (सहायक अभियंता-प्रशिक्षु) के पदों पर सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पॉवर कंपनी के नियमित पद पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) पात्र होंगे। वे अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पारेषण एवं वितरण कंपनी के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता के नियमित पद पर कार्यरत कार्मिकों की सहायक अभियंता - प्रशिक्षु (पारेषण में 08 एवं वितरण में 33) के कुल 41 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा हेतु परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र एवं आवेदन का प्रारूप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड की अधिकारिक विभागीय वेबसाइट ऊर्जानेट (Urjainet) पर उपलब्ध है।परिपत्र की शर्तों के अनुसार आवेदनकर्ता कनिष्ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) को यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई.से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एण्ड इन्स्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में चार वर्षीय बी.ई./बी.टेक./बी.एससी. (इंजीनियरिंग) का योग्यताधारी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 30 अगस्त 2024 की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि को छोड़कर नियमितीकरण के दिनांक से कनिष्ठ अभियंता (पारेषण-वितरण) के पद पर न्यूनतम पॉंच वर्षों की नियमित अर्हकारी सेवा पूर्ण होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के इच्छुक कनिष्ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) परिपत्र की विस्तृत शर्तों का अवलोकन कर निर्धारित दिनांक तक अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
बलौदाबाजार : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 11 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बलौदाबाजार के ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, भरका, टेमरी-2, खैरवारडीह, बफरा, पिपरछेड़ी-2, दौनाझर, डाढ़ाखार, झालपानी, कटवाझर, नवाडीह सहित कुल 59 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए महिलाओं का आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के कार्यालय में 11 सितंबर 2024 शाम 5:30 बजे तक जमा किया जा सकता है।
पात्रता और आवश्यकताएं
– पद के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं का आठवीं पास होना अनिवार्य है।
– आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
– अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2024, शाम 5:30 बजे तक।
आंगनबाड़ी सहायिका पद पर कार्य करने वाली महिलाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। यह भर्ती अवसर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज सेवा का अवसर भी प्रदान करता है।
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।
21 अगस्त 2024 :- राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रबंधक और विभिन्न पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसमें 213 पदों की भर्ती की जा रही है। तो आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। National Highways & Infrastructure Development Corporation Ltd (NHIDCL) में भर्ती के लिए आवेदनों की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
- महाप्रबंधक – 04 पद
- उप महाप्रबंधक – 33 पद
- प्रबंधक – 65 पद
- उप प्रबंधक – 65 पद
- सहायक प्रबंधक – 16 पद
- कनिष्ठ प्रबंधक – 22 पद
- प्रधान निजी सचिव – 01 पद
- निजी सहायक – 07 पद
पदों की संख्या (No. of Posts)
213 पद
सैलरी (Salary)
INR 44900-215900/- प्रति माह।
आयु सीमा (Age Limit)
प्रबंधक और विभिन्न पद के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष।
एनएचआईडीसीएल विभिन्न पद आवेदन करने का तरीका (How To Apply)
अगर उम्मीदवार ने ऊपर दी गई पूरी जानकारी पढ़ ली है तो अब हम देखेंगे कि आवेदन कैसे करें। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए NHIDCL की आधिकारिक वेबसाइट https://nhidcl.com/ के माध्यम से 10.08.2024 से 10.09.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से जानने के लिए आपको आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए जो निचे महत्वपूर्ण लिंक भाग में दी गई है।
एनएचआईडीसीएल विभिन्न पद भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि | 10 अगस्त 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2024 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
यदि आप उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास आगे की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
महाप्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
उप महाप्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
उप प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
सहायक प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।
कनिष्ठ प्रबंधक: उम्मीदवार के पास वाणिज्य/लेखा में की डिग्री होनी चाहिए या आईसीएआई/आईसीडब्ल्यूएआई की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
प्रमुख निजी सचिव: उम्मीदवार को स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
निजी सहायक: उम्मीदवार को स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
चयन प्रणाली (Selection Procedure)
अब आइए इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को देखें। लिखित परीक्षा / वॉक-इन-इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, अंतिम चयन के अनुसार प्रक्रिया जारी रहेगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
अब हम इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देखेंगे: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले अब 16 अगस्त तक होंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार कुलपति की अनुमति से प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं में 16 अगस्त तक प्रदेश दिए जाएंगे। इसके पूर्व दाखिले की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। प्राचार्य स्तर पर 25 जुलाई तथा कुलपति की अनुमति से 31 अगस्त तक प्रवेश देने कहा गया था। यह आदेश 28 जून को जारी किया गया था। इसके पूर्व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शैक्षणिक कलैंडर में 14 अगस्त तक दाखिले की बात कही गई थी। इस तरह से विभाग ने अपने ही आदेश को पलटते हुए पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है।
रेलवे में नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका है. वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस के 3317 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nitplrrc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल के बीच होनी चाहिए. इससे कम या ज्यादा होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं सभी आरक्षित उम्मीदवारों को उम्र सीमा में खास छूट दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से संबंधित फील्ड में आईटीआई पास होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- जेबीपी डिवीजन- 1262 पद
- बीपीएल डिवीजन- 824 पद
- कोटा डिवीजन- 832 पद
- सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल- 175 पद
- डब्ल्यूआरएस कोटा- 196 पद
- मुख्यालय जबलपुर- 28 पद
आवेदन शुल्क कितना है?
- जनरल- 141 रुपये
- ओबीसी- 141 रुपये
- ईडब्ल्यूएस- 141 रुपये
- एससी- 41 रुपये
- एसटी- 41 रुपये
- दिव्यांग- 41 रुपये
रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के लिए कैसे अप्लाई करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nitplrrc.com पर जाएं.
- वहां होम पेज पर मौजूद RRC Railway WCR Jabalpur Apprentice 2024 लिंक पर क्लिक करें.
- वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
- मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके अनुसार रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ के 1376 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 17 अगस्त से शुरू होंगे
आवेदन शुल्क
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, ईबीसी और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इस भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती में आयु सीमा पदों के अनुसार अधिकतम 43 वर्ष तक रखी गई है इसमें पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से देख लेना है उसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक पोस्ट पर 32 पदों पर भर्ती करने वाला है, जी हाँ छत्तीसगढ़ ने डिस्ट्रिक जज ऐंट्री लेवल भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है।जहाँ 32 पदों पर भर्ती होगी। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश व गाइड लाइन के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया पूरी करते हुए जातिवार पद सीट आरक्षित कर दिया है। वही इस पोस्ट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त शाम पांच बजे तक तय की गई है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिखित परीक्षा की तिथि भी तय कर दी है। बता दे की लिखित परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने कई शर्त भी रखे हैं, जिसमे परीक्षा देने वाले का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। साथ कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा जिस वर्ष नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं अर्थात 01/01/2024 को जनवरी के पहले दिन 35 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है और 45 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है।
रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. वहीँ छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल के कार्यक्रम कि अध्यक्षता की एवं पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद एवं एम् आई सी सदस्य श्री जितेन्द्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल , महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव और महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डा अमित अग्रवाल और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जुलाई माह से स्कूल कॉलेज खुलने के साथ ही छात्र छात्राओं का आना शुरू हो गया है..प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने आशीर्वचन में छात्रों को जीवन के लक्ष्य और शिक्षा और दीक्षा के बारे में बताया . स्कूल से निकल कर आए नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के प्रवेश पर महाविद्यालय के प्राचार्य और प्राध्यापकों शुभकामनाएं दी और जीवन में हर व्यक्ति का कोई न कोई लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य प्राप्ति के अच्छी शिक्षा और दीक्षा एक अच्छे शिक्षक के अलावा कोई नहीं दे सकता। भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शिक्षक हमेशा है समय समय पर मार्गदर्शन है। छात्रों को अच्छे भविष्य की कामना करते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया साथ कराया और बताया की महाविद्यालय में शिक्षा के साथ अन्य विधाएँ जैसे संगीत और कला की शिक्षा भी दी जाती है।
अग्रवाल समाज सदैव सेवाभाव से शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्य में जुड़ा रहा है ... इस कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने नई शिक्षा और पुरानी शिक्षा के बारे में बताया और कहा कि 1835 को शिक्षा पद्धति में केवल पढ़ाई को केवल नौकरी पाने का नजरिया मान कर किया जाता था किंतु आज की शिक्षा पद्धति के बदलते स्वरूप में न केवल मनुष्य शिक्षा प्राप्त करते है अपितु अपने जीवन में वह अच्छा मनुष्य कैसे बन सकता है और कैसे अपने जीवन के लक्ष्य को शिक्षा के माध्यम से प्राप्त कर सकता है.. शिक्षा के नए सत्र की शुभकामनाएं छात्रों और प्रधापकों को दिया।
पुरानी बस्ती पार्षद महोदय जितेंद्र अग्रवाल ने अपने जीवन के अनुभव को छात्रों के बीच बाटा और बताया की जीवन में पढ़ने और आगे बढ़ने की चाह हर किसी की होती है से अपने हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। दिक्षारम्भ में आगे जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा की छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महाविद्यालय मदद के लिए सदैव अग्रसर रहता है।
कार्यक्रम में शामिल अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर वी के अग्रवाल ने सबसे पहले रोचक पंक्तियों से शुरुवात की और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की सीखने की चाह व्यक्ति को कभी खत्म नहीं करना चाहिए। सिखने की छह मनुष्य को जीवन में ऊँचा उठने और जीवन के लक्ष्यों में मदद करता है। लगातार अभ्यास और प्रयास से ही छात्र अपने जीवन को सवार सकता है| डायरेक्टर ने कहानियों के जरिए छात्रों को जीवन बढ़ने के सूत्र बताये। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम अधिकार है और उसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक रहने की आवश्यकता है। शिक्षा आज मनुष्य की प्रथम आवश्यकता है
दिक्षारम्भ का कार्यक्रम राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित किया गया इस कार्यक्रम सत्र में महाविद्यालय में संचालित नये पाठय्क्रमों के बारे में बताया तकनिकी सत्र का संचालन डॉ. डॉली पांडेय द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने महाविद्यालय की संरचना और गतिविधियों की जानकारी प्रदान की उसके बाद डॉ शोभा अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत इस वर्ष के पाठ्यक्रम से छात्रो को अवगत कराया. तकनिकी सत्र के अंत आभार प्रदर्शन में महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने सभी छात्रों को शुभकामनाये दी राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत महविद्यालय का एम्बेस्डर बी सी ए की छात्र पंकज कुमार और बी कॉम की छात्रा वैशाली को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आकांक्षा दुबे ने किया|
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/ MT Recruitment) 2024 की आवेदन की तिथि घोषित हो गई है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए यह फिक्स नहीं है कि अभ्यर्थी किसी खास स्ट्रीम से ही ग्रेजुएट हो। आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हो सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष तक तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अभ्यर्थी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि फॉर्म भरने की आखिरी डेट 21 अगस्त 2024 है।
आवेदन पत्र भरने के लिए देनी होगी इतनी फीस
अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए 850 रुपए फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए देने होंगे।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिलिमिनरी एग्जाम को देना होगा। उसका आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को होगा। प्रीलिम एग्जाम को पास करने के बाद कटऑफ से तय होगा कि मेंस एग्जाम कौन दे सकता है। उसके बाद 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा होगी, जिसको पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा। इन सभी चरणों को सफलता के साथ पास करने वाले अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी मिलेगी। आपको भर्ती के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और कसावट लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 15 साल बाद फिर से पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा शुरू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही मंजूरी देने वाली है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 यानी आरटीई के लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। इस अधिनियम में प्रविधान था कि किसी भी परीक्षार्थी को पास या फेल नहीं कर सकते हैं। आठवीं तक बच्चों को किसी भी कक्षा में नहीं रोकना है। अगर बच्चे कमजोर हैं तो उनको रेमेडियल टीचिंग दी जानी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से स्कूली शिक्षा में अनुशासित शिक्षा नहीं होने से इसका विपरीत असर पड़ा है। कुछ निजी और मॉडल स्कूलों में रेमेडियल टीचिंग (कमजोर बच्चों का शिक्षण) होने से शिक्षा व्यवस्था ठीक है मगर ज्यादातर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नुकसान हुआ है।
लिहाजा, परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर लोक शिक्षण संचालनालय ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि परीक्षा लेने के बाद बच्चों को पास या फेल करने को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
पहले इस तरह थी व्यवस्था
पहले पांचवीं-आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा कराते थे। पांचवीं के लिए जिला प्राथमिक बोर्ड परीक्षा और आठवीं के लिए संभागीय पूर्व माध्यमिक बोर्ड परीक्षा होती थी। जब पांचवीं-आठवीं की परीक्षा होती थी तब प्रदेश में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नहीं हुआ करते थे।
अब प्रदेश में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय होने से इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी बड़े अधिकारियों को मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अब बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था करने से अभिभावक और शिक्षक भी सतर्क हो जाएंगे। कापियां एक-दूसरे स्कूल में जांची जाएगी।
एक अप्रैल 2010 से बंद हो गई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बच्चों को फेल और पास करने की व्यवस्था के साथ परीक्षा लेने की व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया गया था। प्रदेश में एक अप्रैल 2010 से आरटीई लागू है और तब से अब तक पहली से आठवीं तक के बच्चों को निरंतर पास ही किया जा रहा है। कितने कमजोर बच्चे हैं और कितनों को रेमेडियल टीचिंग मिल पा रही है।
इसकी मॉनिटरिंग अभी नहीं हो पा रही है। इसलिए नई व्यवस्था में कसावट की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति में बदलाव करके फेल और पास करने का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है। इसके चलते पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए राजपत्र प्रकाशित कर नियमावली पहले ही जारी कर दी है।
लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा, राज्य शासन के निर्देश पर पांचवीं-आठवीं की बाेर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयारी चल रही है।
इस व्यवस्था से आएगा अनुशासन
शिक्षाविद बीकेएस रे ने कहा, नई व्यवस्था से बच्चों में आने वाली परीक्षाओं के लिए जागरुकता बढ़ेगी और इस तरह की नई चुनौती को सामना कर सकेंगे। परीक्षा होने से दूसरा फायदा होगा कि उन्हें परीक्षा की तैयारी की मानसिकता से गुजरना होगा। परीक्षा बच्चों को जवाबदेही बनाएगी। मैं सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूं।
महासमुंद :- जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां ग्राम भीथीडीह में शुक्रवार करीब दोपहर 4 बजे बाप बेटे के बीच झगड़ा हुई जिसमे बाप ने बेटे की धारदार टंगिया से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
बताया जा रहा है कि, खाना पीना नहीं देने को लेकर अक्सर पिता बेटे को झगड़ा और मारपीट करता था। घटना के समय घर में पत्नी और बच्चे नहीं थे। कई बार पिता जान से मारने की धमकी दे चुका था। बेटे को घर में अकेले पाकर पिता ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पिथौरा पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेज दिया है।
मुंगेली। मुंगेली जिले में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को शिवमहापुराण आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। प्रशासन ने आयोजन से जनजीवन को संकट की संभावना बताते हुए कथा की अनुमति आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार के 6 महीने पूरे हो चुके हैं. बीते 7 महीने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की राह पर चलते हुए छत्तीसगढ़ में कई अहम निर्णय व घोषणाएं की गई हैं। 7 महीने के कामकाज पर नजर डाले तो विष्णु देव साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। विष्णु देव साय जी के सुशासन के 7 माह पूर्ण होने के अवसर पर एक वीडियो जारी किया गया है
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज 27 जुलाई 2024 को आरआरबी जेई नोटिफिकेशन जारी कर जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस), रासायनिक और धातुकर्म सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान के जरिये रेलवे में 7951 रिक्तियों पर नियुक्तियां होंगी.
आज 27 जुलाई 2024 को जारी किया है. RRB JE रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 अगस्त 2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त है. एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 30 अगस्त से 8 सितंबर तक विंडो खुली रहेगी. हालांकि अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा (RRB JE Exam Date 2024) की डेट जारी नहीं की है.
वैकेंसी की डिटेल
आरआरबी ने वैकेंसी (RRB JE Vacancy 2024) की पूरी डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की है. इस साल 7934 जूनियर इंजीनियर,डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालुरजिकल असिस्टेंट के अलावा आरआरबी गोरखपुर के लिए 17 केमिकल सुपरवाइजर /रिसर्च एंड मेटालुरजिकल सुपरवाइजर/ रिसर्च पदों पर भर्तियां होंगी.
सेलेक्शन प्रोसेस
तीन चरणों में चयन होगा. पहले और दूसरे चरण में सीबीटी परीक्षा होगी और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. एग्जाम में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक कटेंगे.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा :
उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा / डिग्री या बीएससी की योग्यता होनी चाहिए. जूनियर इंजीनियर आईटी पदों के लिए बीसीए व पीजीडीसीए व डोएक बी लेवल तीन वर्षीय कोर्स वाले भी आवेदन कर सकते हैं. योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. इन पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 साल है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के तहत उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
NEET UG Revised Result 2024 : नीट यूजी 2024 फाइनल रिवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर exams.nta.ac.in पर अपना लेटेस्ट स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
विवाद से घिरे स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संशोधित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है। यह रिवाइजल्ड रिजल्ट भौतिक विज्ञान के प्रश्नों के सही विकल्प पर विचार करने के बाद घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार विवादों में रही नीट को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। NEET UG 2024 संशोधित परिणाम लिंक Exams.nta.ac.in/NEET/ पर देख सकते हैं।
NEET परिणाम 2024 संशोधित स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
इस वर्ष 67 छात्रों ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की की। उनमें से छह को पर्यवेक्षकों द्वारा की गई गलतियों के कारण परीक्षा के दौरान बर्बाद हुए समय के लिए अतिरिक्त अंकों के साथ मुआवजा दिए जाने के कारण सूची में शामिल किया गया था। कम से कम 44 लोगों ने टॉप किया क्योंकि उन्हें भौतिकी के एक प्रश्न का उत्तर गलत मिला और इसके लिए उन्हें ग्रेस अंक प्राप्त हुए।
संशोधित परिणाम की घोषणा के साथ उम्मीदवारों की रैंक बदल गए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि केवल एक ही सटीक उत्तर होगा और इसके अलावा किसी भी अन्य उत्तर देने वाले को इसके लिए अंक नहीं मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि इन 44 उम्मीदवारों के अंक अब संशोधित होकर 720 में से 715 रह गए हैं और बाकी 14 उम्मीदवार जिन्होंने 720 अंक प्राप्त किए हैं और अन्य 70 उम्मीदवार हैं जिन्होंने 720 में से 716 अंक प्राप्त किए हैं। इन 44 को अब उनके बाद ही स्थान दिया गया है।
रायपुर : शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर द्वारा पहली बार अपने विश्वविद्यालय के विभागों में सत्र 2024-25 से बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम., एम.ए., एम.एस.सी. और एम.कॉम. में सीधा प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीधे विश्वविद्यालय जाकर 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकते है। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://smkvbastar.ac.in पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय कैम्पस में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। बस्तर विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए शुल्क 975 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 3 हजार 650 रुपये के शुल्क निर्धारित है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के पढ़ने के लिए 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8712227321, 8712229289 एवं ईमेल smkvbj.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 19 जुलाई से शुरू कर दी गई है. एसबीआई के विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SO) की भर्ती की जाएगी.
सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) : 2 पद
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट): 2 पद
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी): 1 पद
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस): 2 पद
रिलेशनशिप मैनेजर : 273 पद
वीपी हेल्थः 643 पद
रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीडः 32 पद
रीजनल हेडः 6 पद
इंवेस्टमेंट स्पेशलिस्टः 30 पद
इंवेस्टमेंट ऑफिसरः 49 पद
आवेदन शुल्क
एसबीआई एसओ आवेदन 2024 के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि, आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
SBI SO Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 19 जुलाई 2024 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 8 अगस्त 2024 तक
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीखः 8 अगस्त 2024
17 जुलाई 2024 :- सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने आपके लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। दरअसल IIMC ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा।
असिस्टेंट एडिटर: 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर: 1 पद
सेक्शन ऑफिसर: 3 पद
सीनियर रिसर्च असिस्टेंट: 1 पद
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट: 1 पद
टेक्निकल असिस्टेंट (ऑडियो/विजुअल): 1 पद
लाइब्रेरी क्लर्क: 1 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अगस्त 2024
आवेदन की हार्डकॉपी भेजने की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रिया:
ऑनलाइन आवेदन: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IIMC की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाना होगा। वहां से आवेदन फार्म भर सकते हैं और पदों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन: ऑनलाइन आवेदन के बाद, आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान के पते पर भेजनी होगी। आवरण पत्र पर उस पद का नाम लिखना न भूलें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन की योग्यता:
दरअसल इन पदों के लिए आवेदन की योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस चेक करें। दरअसल आप iimc.gov.in पर जाकर नोटिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आप विभिन्न पदों की शैक्षिक योग्यता की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पद हेतु प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में केन्द्र बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाइट पर आवेदक द्वारा सहायक ग्रेड-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए थे। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापम के वेबसाईट पर परीक्षा के लिए पंजीयन व जिला चयन की प्रारंभिक तिथि 2 जुलाई तथा अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम पंजीयन नंबर व परीक्षा केन्द्र जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को 22 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट पर पंजीयन नहीं किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किये गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किये जाने की अनुमति नहीं होगी।
- नई औद्योगिक नीति 2024-29 के संबंध में भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा
- मुख्यमंत्री ने कहा: वैल्यू एडिशन का कार्य छत्तीसगढ़ में हो
- नई उद्योगों की हो स्थापना, युवाओं को मिले रोजगार
- मुख्यमंत्री ने फूड प्रोसेसिंग, स्टील के क्षेत्र में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री, लघु वनोपज में वैल्यू एडिशन और आईटी सेक्टर पर दिया जोर
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग करेगी। नए उद्योगों की स्थापना हो, छत्तीसगढ़ में वैल्यू एडिशन का काम हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, ऐसी सरकार की मंशा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नई औद्योगिक नीति 2024-29 के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा के दौरान कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सीआईआई के छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के चेयरमैन आशीष सराफ, वाइस चेयरमैन संजय जैन, सर्व नरेंद्र गोयल, आनंद सिंघानिया, रमेश अग्रवाल, पंकज सारडा सहित सीआईआई छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों ने सिंगल विंडो सिस्टम और मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों और बहुमूल्य खनिजों के विपुल भंडार मौजूद हैं। प्रदेश में लघु वनोपजों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि चाहे खनिज हो या लघु वनोपज, इनका वैल्यू एडिशन छत्तीसगढ़ में ही हो, ताकि प्रदेश को इसका लाभ मिले। साय ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में सैकड़ो एमओयू हुए हैं, लेकिन इनका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। राज्य सरकार की मंशा है कि यहां नए-नए उद्योग स्थापित हों, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सीआईआई द्वारा नई औद्योगिक नीति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, प्रदेश के उद्योग मंत्री और नीति तैयार करने वाली समिति को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सुझावों का अध्ययन कर, अच्छे सुझावों को नई औद्योगिक नीति में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना की है और अगले 5 वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इन्हीं लक्ष्यों को पूरा करने हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नई औद्योगिक नीति और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया जाएगा।
भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सिंगल विंडो सिस्टम के लिए एक टाइम फ्रेमवर्क का भी निर्धारण किया जाए। उन्होंने लघु वनोपज का वैल्यू एडिशन, डेयरी उद्योग, स्टील उद्योग में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री की काफी संभावनाएं है। छत्तीसगढ़ पॉवर सरप्लस स्टेट है इसलिए यहां डेटा सेंटर स्थापित किए जा सकते है क्योंकि इनमें बड़ी मात्रा में बिजली का उपयोग होता है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रियल एस्टेट इंडस्ट्री को नई औद्योगिक नीति में शामिल किया जाए। इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों ने नई औद्योगिक नीतियों पर आधारित अपने सुझावों का प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।
















.jpeg)







