रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. वहीँ छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल के कार्यक्रम कि अध्यक्षता की एवं पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद एवं एम् आई सी सदस्य श्री जितेन्द्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल , महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव और महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डा अमित अग्रवाल और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जुलाई माह से स्कूल कॉलेज खुलने के साथ ही छात्र छात्राओं का आना शुरू हो गया है..प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने आशीर्वचन में छात्रों को जीवन के लक्ष्य और शिक्षा और दीक्षा के बारे में बताया . स्कूल से निकल कर आए नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के प्रवेश पर महाविद्यालय के प्राचार्य और प्राध्यापकों शुभकामनाएं दी और जीवन में हर व्यक्ति का कोई न कोई लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य प्राप्ति के अच्छी शिक्षा और दीक्षा एक अच्छे शिक्षक के अलावा कोई नहीं दे सकता। भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शिक्षक हमेशा है समय समय पर मार्गदर्शन है। छात्रों को अच्छे भविष्य की कामना करते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया साथ कराया और बताया की महाविद्यालय में शिक्षा के साथ अन्य विधाएँ जैसे संगीत और कला की शिक्षा भी दी जाती है।
अग्रवाल समाज सदैव सेवाभाव से शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्य में जुड़ा रहा है ... इस कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने नई शिक्षा और पुरानी शिक्षा के बारे में बताया और कहा कि 1835 को शिक्षा पद्धति में केवल पढ़ाई को केवल नौकरी पाने का नजरिया मान कर किया जाता था किंतु आज की शिक्षा पद्धति के बदलते स्वरूप में न केवल मनुष्य शिक्षा प्राप्त करते है अपितु अपने जीवन में वह अच्छा मनुष्य कैसे बन सकता है और कैसे अपने जीवन के लक्ष्य को शिक्षा के माध्यम से प्राप्त कर सकता है.. शिक्षा के नए सत्र की शुभकामनाएं छात्रों और प्रधापकों को दिया।
पुरानी बस्ती पार्षद महोदय जितेंद्र अग्रवाल ने अपने जीवन के अनुभव को छात्रों के बीच बाटा और बताया की जीवन में पढ़ने और आगे बढ़ने की चाह हर किसी की होती है से अपने हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। दिक्षारम्भ में आगे जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा की छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महाविद्यालय मदद के लिए सदैव अग्रसर रहता है।
कार्यक्रम में शामिल अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर वी के अग्रवाल ने सबसे पहले रोचक पंक्तियों से शुरुवात की और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की सीखने की चाह व्यक्ति को कभी खत्म नहीं करना चाहिए। सिखने की छह मनुष्य को जीवन में ऊँचा उठने और जीवन के लक्ष्यों में मदद करता है। लगातार अभ्यास और प्रयास से ही छात्र अपने जीवन को सवार सकता है| डायरेक्टर ने कहानियों के जरिए छात्रों को जीवन बढ़ने के सूत्र बताये। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम अधिकार है और उसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक रहने की आवश्यकता है। शिक्षा आज मनुष्य की प्रथम आवश्यकता है
दिक्षारम्भ का कार्यक्रम राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित किया गया इस कार्यक्रम सत्र में महाविद्यालय में संचालित नये पाठय्क्रमों के बारे में बताया तकनिकी सत्र का संचालन डॉ. डॉली पांडेय द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने महाविद्यालय की संरचना और गतिविधियों की जानकारी प्रदान की उसके बाद डॉ शोभा अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत इस वर्ष के पाठ्यक्रम से छात्रो को अवगत कराया. तकनिकी सत्र के अंत आभार प्रदर्शन में महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने सभी छात्रों को शुभकामनाये दी राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत महविद्यालय का एम्बेस्डर बी सी ए की छात्र पंकज कुमार और बी कॉम की छात्रा वैशाली को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आकांक्षा दुबे ने किया|
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/ MT Recruitment) 2024 की आवेदन की तिथि घोषित हो गई है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए यह फिक्स नहीं है कि अभ्यर्थी किसी खास स्ट्रीम से ही ग्रेजुएट हो। आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट हो सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष तक तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अभ्यर्थी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि फॉर्म भरने की आखिरी डेट 21 अगस्त 2024 है।
आवेदन पत्र भरने के लिए देनी होगी इतनी फीस
अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए 850 रुपए फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए देने होंगे।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिलिमिनरी एग्जाम को देना होगा। उसका आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को होगा। प्रीलिम एग्जाम को पास करने के बाद कटऑफ से तय होगा कि मेंस एग्जाम कौन दे सकता है। उसके बाद 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा होगी, जिसको पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा। इन सभी चरणों को सफलता के साथ पास करने वाले अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी मिलेगी। आपको भर्ती के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और कसावट लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 15 साल बाद फिर से पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा शुरू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही मंजूरी देने वाली है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 यानी आरटीई के लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। इस अधिनियम में प्रविधान था कि किसी भी परीक्षार्थी को पास या फेल नहीं कर सकते हैं। आठवीं तक बच्चों को किसी भी कक्षा में नहीं रोकना है। अगर बच्चे कमजोर हैं तो उनको रेमेडियल टीचिंग दी जानी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से स्कूली शिक्षा में अनुशासित शिक्षा नहीं होने से इसका विपरीत असर पड़ा है। कुछ निजी और मॉडल स्कूलों में रेमेडियल टीचिंग (कमजोर बच्चों का शिक्षण) होने से शिक्षा व्यवस्था ठीक है मगर ज्यादातर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नुकसान हुआ है।
लिहाजा, परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर लोक शिक्षण संचालनालय ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि परीक्षा लेने के बाद बच्चों को पास या फेल करने को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
पहले इस तरह थी व्यवस्था
पहले पांचवीं-आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा कराते थे। पांचवीं के लिए जिला प्राथमिक बोर्ड परीक्षा और आठवीं के लिए संभागीय पूर्व माध्यमिक बोर्ड परीक्षा होती थी। जब पांचवीं-आठवीं की परीक्षा होती थी तब प्रदेश में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नहीं हुआ करते थे।
अब प्रदेश में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय होने से इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी बड़े अधिकारियों को मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अब बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था करने से अभिभावक और शिक्षक भी सतर्क हो जाएंगे। कापियां एक-दूसरे स्कूल में जांची जाएगी।
एक अप्रैल 2010 से बंद हो गई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बच्चों को फेल और पास करने की व्यवस्था के साथ परीक्षा लेने की व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया गया था। प्रदेश में एक अप्रैल 2010 से आरटीई लागू है और तब से अब तक पहली से आठवीं तक के बच्चों को निरंतर पास ही किया जा रहा है। कितने कमजोर बच्चे हैं और कितनों को रेमेडियल टीचिंग मिल पा रही है।
इसकी मॉनिटरिंग अभी नहीं हो पा रही है। इसलिए नई व्यवस्था में कसावट की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति में बदलाव करके फेल और पास करने का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है। इसके चलते पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए राजपत्र प्रकाशित कर नियमावली पहले ही जारी कर दी है।
लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा, राज्य शासन के निर्देश पर पांचवीं-आठवीं की बाेर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयारी चल रही है।
इस व्यवस्था से आएगा अनुशासन
शिक्षाविद बीकेएस रे ने कहा, नई व्यवस्था से बच्चों में आने वाली परीक्षाओं के लिए जागरुकता बढ़ेगी और इस तरह की नई चुनौती को सामना कर सकेंगे। परीक्षा होने से दूसरा फायदा होगा कि उन्हें परीक्षा की तैयारी की मानसिकता से गुजरना होगा। परीक्षा बच्चों को जवाबदेही बनाएगी। मैं सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूं।
महासमुंद :- जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां ग्राम भीथीडीह में शुक्रवार करीब दोपहर 4 बजे बाप बेटे के बीच झगड़ा हुई जिसमे बाप ने बेटे की धारदार टंगिया से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
बताया जा रहा है कि, खाना पीना नहीं देने को लेकर अक्सर पिता बेटे को झगड़ा और मारपीट करता था। घटना के समय घर में पत्नी और बच्चे नहीं थे। कई बार पिता जान से मारने की धमकी दे चुका था। बेटे को घर में अकेले पाकर पिता ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पिथौरा पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेज दिया है।
मुंगेली। मुंगेली जिले में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को शिवमहापुराण आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। प्रशासन ने आयोजन से जनजीवन को संकट की संभावना बताते हुए कथा की अनुमति आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार के 6 महीने पूरे हो चुके हैं. बीते 7 महीने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की राह पर चलते हुए छत्तीसगढ़ में कई अहम निर्णय व घोषणाएं की गई हैं। 7 महीने के कामकाज पर नजर डाले तो विष्णु देव साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। विष्णु देव साय जी के सुशासन के 7 माह पूर्ण होने के अवसर पर एक वीडियो जारी किया गया है
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज 27 जुलाई 2024 को आरआरबी जेई नोटिफिकेशन जारी कर जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस), रासायनिक और धातुकर्म सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान के जरिये रेलवे में 7951 रिक्तियों पर नियुक्तियां होंगी.
आज 27 जुलाई 2024 को जारी किया है. RRB JE रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 अगस्त 2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त है. एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 30 अगस्त से 8 सितंबर तक विंडो खुली रहेगी. हालांकि अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा (RRB JE Exam Date 2024) की डेट जारी नहीं की है.
वैकेंसी की डिटेल
आरआरबी ने वैकेंसी (RRB JE Vacancy 2024) की पूरी डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की है. इस साल 7934 जूनियर इंजीनियर,डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालुरजिकल असिस्टेंट के अलावा आरआरबी गोरखपुर के लिए 17 केमिकल सुपरवाइजर /रिसर्च एंड मेटालुरजिकल सुपरवाइजर/ रिसर्च पदों पर भर्तियां होंगी.
सेलेक्शन प्रोसेस
तीन चरणों में चयन होगा. पहले और दूसरे चरण में सीबीटी परीक्षा होगी और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. एग्जाम में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक कटेंगे.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा :
उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा / डिग्री या बीएससी की योग्यता होनी चाहिए. जूनियर इंजीनियर आईटी पदों के लिए बीसीए व पीजीडीसीए व डोएक बी लेवल तीन वर्षीय कोर्स वाले भी आवेदन कर सकते हैं. योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. इन पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 साल है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के तहत उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
NEET UG Revised Result 2024 : नीट यूजी 2024 फाइनल रिवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर exams.nta.ac.in पर अपना लेटेस्ट स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
विवाद से घिरे स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संशोधित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है। यह रिवाइजल्ड रिजल्ट भौतिक विज्ञान के प्रश्नों के सही विकल्प पर विचार करने के बाद घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार विवादों में रही नीट को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। NEET UG 2024 संशोधित परिणाम लिंक Exams.nta.ac.in/NEET/ पर देख सकते हैं।
NEET परिणाम 2024 संशोधित स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
इस वर्ष 67 छात्रों ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की की। उनमें से छह को पर्यवेक्षकों द्वारा की गई गलतियों के कारण परीक्षा के दौरान बर्बाद हुए समय के लिए अतिरिक्त अंकों के साथ मुआवजा दिए जाने के कारण सूची में शामिल किया गया था। कम से कम 44 लोगों ने टॉप किया क्योंकि उन्हें भौतिकी के एक प्रश्न का उत्तर गलत मिला और इसके लिए उन्हें ग्रेस अंक प्राप्त हुए।
संशोधित परिणाम की घोषणा के साथ उम्मीदवारों की रैंक बदल गए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि केवल एक ही सटीक उत्तर होगा और इसके अलावा किसी भी अन्य उत्तर देने वाले को इसके लिए अंक नहीं मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि इन 44 उम्मीदवारों के अंक अब संशोधित होकर 720 में से 715 रह गए हैं और बाकी 14 उम्मीदवार जिन्होंने 720 अंक प्राप्त किए हैं और अन्य 70 उम्मीदवार हैं जिन्होंने 720 में से 716 अंक प्राप्त किए हैं। इन 44 को अब उनके बाद ही स्थान दिया गया है।
रायपुर : शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर द्वारा पहली बार अपने विश्वविद्यालय के विभागों में सत्र 2024-25 से बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम., एम.ए., एम.एस.सी. और एम.कॉम. में सीधा प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीधे विश्वविद्यालय जाकर 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकते है। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://smkvbastar.ac.in पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय कैम्पस में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। बस्तर विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए शुल्क 975 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 3 हजार 650 रुपये के शुल्क निर्धारित है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के पढ़ने के लिए 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8712227321, 8712229289 एवं ईमेल smkvbj.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 19 जुलाई से शुरू कर दी गई है. एसबीआई के विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SO) की भर्ती की जाएगी.
सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) : 2 पद
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट): 2 पद
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी): 1 पद
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस): 2 पद
रिलेशनशिप मैनेजर : 273 पद
वीपी हेल्थः 643 पद
रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीडः 32 पद
रीजनल हेडः 6 पद
इंवेस्टमेंट स्पेशलिस्टः 30 पद
इंवेस्टमेंट ऑफिसरः 49 पद
आवेदन शुल्क
एसबीआई एसओ आवेदन 2024 के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि, आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
SBI SO Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 19 जुलाई 2024 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 8 अगस्त 2024 तक
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीखः 8 अगस्त 2024
17 जुलाई 2024 :- सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने आपके लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। दरअसल IIMC ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा।
असिस्टेंट एडिटर: 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर: 1 पद
सेक्शन ऑफिसर: 3 पद
सीनियर रिसर्च असिस्टेंट: 1 पद
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट: 1 पद
टेक्निकल असिस्टेंट (ऑडियो/विजुअल): 1 पद
लाइब्रेरी क्लर्क: 1 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अगस्त 2024
आवेदन की हार्डकॉपी भेजने की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रिया:
ऑनलाइन आवेदन: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IIMC की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाना होगा। वहां से आवेदन फार्म भर सकते हैं और पदों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन: ऑनलाइन आवेदन के बाद, आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान के पते पर भेजनी होगी। आवरण पत्र पर उस पद का नाम लिखना न भूलें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन की योग्यता:
दरअसल इन पदों के लिए आवेदन की योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस चेक करें। दरअसल आप iimc.gov.in पर जाकर नोटिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आप विभिन्न पदों की शैक्षिक योग्यता की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पद हेतु प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में केन्द्र बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाइट पर आवेदक द्वारा सहायक ग्रेड-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए थे। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापम के वेबसाईट पर परीक्षा के लिए पंजीयन व जिला चयन की प्रारंभिक तिथि 2 जुलाई तथा अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम पंजीयन नंबर व परीक्षा केन्द्र जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को 22 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट पर पंजीयन नहीं किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किये गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किये जाने की अनुमति नहीं होगी।
- नई औद्योगिक नीति 2024-29 के संबंध में भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा
- मुख्यमंत्री ने कहा: वैल्यू एडिशन का कार्य छत्तीसगढ़ में हो
- नई उद्योगों की हो स्थापना, युवाओं को मिले रोजगार
- मुख्यमंत्री ने फूड प्रोसेसिंग, स्टील के क्षेत्र में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री, लघु वनोपज में वैल्यू एडिशन और आईटी सेक्टर पर दिया जोर
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग करेगी। नए उद्योगों की स्थापना हो, छत्तीसगढ़ में वैल्यू एडिशन का काम हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, ऐसी सरकार की मंशा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नई औद्योगिक नीति 2024-29 के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा के दौरान कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सीआईआई के छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के चेयरमैन आशीष सराफ, वाइस चेयरमैन संजय जैन, सर्व नरेंद्र गोयल, आनंद सिंघानिया, रमेश अग्रवाल, पंकज सारडा सहित सीआईआई छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों ने सिंगल विंडो सिस्टम और मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों और बहुमूल्य खनिजों के विपुल भंडार मौजूद हैं। प्रदेश में लघु वनोपजों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि चाहे खनिज हो या लघु वनोपज, इनका वैल्यू एडिशन छत्तीसगढ़ में ही हो, ताकि प्रदेश को इसका लाभ मिले। साय ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में सैकड़ो एमओयू हुए हैं, लेकिन इनका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। राज्य सरकार की मंशा है कि यहां नए-नए उद्योग स्थापित हों, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सीआईआई द्वारा नई औद्योगिक नीति के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, प्रदेश के उद्योग मंत्री और नीति तैयार करने वाली समिति को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सुझावों का अध्ययन कर, अच्छे सुझावों को नई औद्योगिक नीति में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना की है और अगले 5 वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इन्हीं लक्ष्यों को पूरा करने हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नई औद्योगिक नीति और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया जाएगा।
भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सिंगल विंडो सिस्टम के लिए एक टाइम फ्रेमवर्क का भी निर्धारण किया जाए। उन्होंने लघु वनोपज का वैल्यू एडिशन, डेयरी उद्योग, स्टील उद्योग में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री की काफी संभावनाएं है। छत्तीसगढ़ पॉवर सरप्लस स्टेट है इसलिए यहां डेटा सेंटर स्थापित किए जा सकते है क्योंकि इनमें बड़ी मात्रा में बिजली का उपयोग होता है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रियल एस्टेट इंडस्ट्री को नई औद्योगिक नीति में शामिल किया जाए। इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्यों ने नई औद्योगिक नीतियों पर आधारित अपने सुझावों का प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन व्यापम की वेबसाईट पर आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथियां घोषित कर दी गई है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 (एचएजी23) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के लिए 28 जुलाई 2024 को सुबह, प्रयोगशाला सहायक (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला तकनीशियन (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।इसी तरह छात्रावास अधीक्षक (टीएचएस24) श्रेणी ‘द‘ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की परीक्षा 15 सितंबर 2024 सुबह, प्रयोगशाला तकनीशियन (एचईएलटी24) उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर 2024 सुबह, मत्स्य निरीक्षक (एफएफआई24) संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर 2024 संध्या, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला सहायक (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।
रायपुर। पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर के लिए साक्षात्कार की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
पुलिस विभाग में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 के अंतर्गत उच्च न्यायालय बिलासपुर के याचिका क्रमांक-डब्ल्यूपीएस-4378/2023 में 20-05-24 को पारित आदेश अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) हेतु पात्र 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों का चयन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा किया गया था। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा प्रदाय की गयी 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की सूची पुलिस मुख्यालय के वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर 11-06-2024 को प्रदर्शित की गयी है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पात्र पाये गये 370 उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 09-07-2024 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे, परशुराम चौक, कोटा-रायपुर में सुबह 7 से निर्धारित किया गया तथा वर्षा ऋतु/अपरिहार्य कारणों को देखते हुए 10-07-24 को रिजर्व दिवस के रूप मे रखा गया। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संपादित करायी गयी।
धमतरी: छत्तीसगढ़ में बीते 23 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. धमतरी जिले के शासकीय कॉलेज भखारा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका मिला था. जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर से शिकायत किया था. और मांग किया था कि उन्हें बोनस अंक दिया जाये या फिर परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराया जाए.
11 जुलाई 2024 :- इंडियन बैंक ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है (यह “अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961” के तहत है). इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए भारतीय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जा सकते हैं.
आयु: उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, SC/ ST/ OBC/ PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में डिग्री या सेंट्रल गवर्मेंट द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहिए और 31.03.2020 के बाद पास सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहिए.
सेलेक्शन प्रोसेस
पहला फेज: ऑनलाइन लिखित परीक्षा – आपको कंप्यूटर पर एक परीक्षा देनी होगी.
दूसरा फेज: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी.
तीसरा फेज: मेडिकल परीक्षा – आपका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.
इन तीनों फेज को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन बैंक में अपरेंटिस के रूप में चुना जाएगा.
इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं या सीधे आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन सेक्शन के नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्टर करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें.
- आवेदन जमा करने से पहले आवेदन फीस का भुगतान करें.
- आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंट ले लें.
CG Govt Job Vacancy 2024 : छत्तीसगढ़ के नगर सेना अग्निशमन एवं आपातलकालीन सेवाएं विभाग ने होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑलाइन आवेदन 10 जुलाई को शुरू होगा. होमगार्ड पद के लिए छत्तीसगढ़ के 10वीं/12वीं पास पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. छत्तसगढ़ के संबंधित जिले के मूल निवासी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
डिटेल में वैकेंसी की बात करें तो इसमें नगर सैनिक स्वयं सेवी पुरुष व महिला (जनरल ड्यूटी) के लिए 500 और महिला नगर सैनिकों के 1715 रिक्त पद हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार महिला नगर सैनिकों की नियुक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी समेकित कार्य योजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में की जाएगी.
शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
नगर सैनिक पदों पर भर्ती होने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. जबकि एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता आठवीं पास है. सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी योग्यता आठवीं पास व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पांचवीं पास है. इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 19 से 40 साल है. सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए उम्र सीमा 45 साल है.
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 10 जुलाई 2024 से
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 10 अगस्त 2024 तक
- त्रुटि सुधार हेतुः 17 अगस्त 2024 तक
शारीरिक मापदंड
ऊंचाई- 168 सेमी या इससे अधिक सामान्य वर्ग, एससी और ओबीसी के लिए. राजस्व जिले दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर, कांकेर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर के उम्मीदवारों के लिए 153 सेमी. शेष राजस्व जिलों के एसटी वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 158 सेमी है.
सीना बिना फुलाए- 81 सेमी (एसटी के लिए 76 सेमी ) और फुलाने के बाद 86 सेमी (एसटी के लिए 81 सेमी) है. महिला अभ्यर्थियों का सीना नहीं मापा जाएगा.
चयन प्रक्रिया
फिजिकल टेस्ट के 100 अंक, लिखित परीक्षा के 100 अंक व बोनस 20 अंक यानी कुल 220 अंक के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी. फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 100 मीटर की दौड़, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद पास करनी होगी. सभी 25-25 अंक के होंगे. महिलाओं को 800 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूद पास करनी होगी. इसमें 800 मीटर दौड़ 50 अंक और शेष 25-25 अंक का होगा.
पात्रता और शर्ते
उम्मीदवार को संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए. इसके लिए उम्मीदवारों को मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है.
जरूरी योग्यता
- सामान्य वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए बारहवीं के तहत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है.
- अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5वीं पास होना आवश्यक है.
उम्र सीमा
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार की आयु भर्ती प्रक्रिया शुरू के दिन 1 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को नगर सैनिक के पद पर नियुक्ति हेतु समस्त वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग के नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
अमीन पारा उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रशांत पाण्डेय अनिल अग्रवाल प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रशांत पाण्डेय ने सभी नव प्रवेशी छात्रों समेत पुराने छात्रों का चंदन, टीका लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर बच्चों को किताबें एवं स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया साथ ही स्कूल द्वारा बच्चों के लिए आयोजित न्योता भोज में प्रिंसिपल स्टॉप टीचर के साथ समिलित भी सम्मिलित हुए
नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ 5 नक्सलियों के मारे जानें की खबर है. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी. मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है.









.jpeg)







.jpeg)





.png)
