BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
Previous123456789...5758Next
पीडब्ल्यूडी और सामान्य प्रशासन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती

पीडब्ल्यूडी और सामान्य प्रशासन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती

 00 13 मई से कर सकते है आवेदन
रायपुर।
 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में 46 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, 13 मई को दोपहर 12 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छूक अभ्यर्थी 11 जून, रात 11.59 बजे तक सीजीपीएससी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तारीख 16 अगस्त है। अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार 12 से 14 जून तक कर सकेंगे। सशुल्क त्रुटि सुधार 15 से 17 जून तक किए जा सकेंगे।
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों में भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, यांत्रिकी या विद्युत में बीई / बीटेक उपाधि हो वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 वर्ष तक (1 जनवरी 2026 की स्थिति में) होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, उनके लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु 45 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 150-150 अंकों के दो बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र होंगे। इसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा इंजीनियरिंग का होगा। परीक्षा में ऋणात्मक अंक का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा पास करने वालों को 75 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट देख सकते है।
पदों का विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 42 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिकी): 3 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 1 पद

CG : छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, UPSC IFS परीक्षा में सुष्मिता सिंह ने मारी बाजी

CG : छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, UPSC IFS परीक्षा में सुष्मिता सिंह ने मारी बाजी

 राजनांदगांव । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह ने शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह ने ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और परिवार समेत शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

सुष्मिता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा राजनांदगांव के जेएमजे नवजीवन स्कूल और रॉयल किड्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल सरकंडा, जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर और डीपीएस भिलाई से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने यूपीएस देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

बीटेक के बाद सुष्मिता ने नौकरी भी की, लेकिन सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान लगाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। लगातार संघर्ष, मेहनत और धैर्य के साथ उन्होंने पांचवें प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की। उनकी सफलता की कहानी अब प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

सुष्मिता सिंह का परिवार भी वन सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता भारतीय वन सेवा के अधिकारी रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ में एसडीओ, डीएफओ, वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सेवानिवृत्त होकर भिलाई में निवास कर रहे हैं।

सुष्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की प्रेरणा, पिता के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत, धैर्य और कभी हार न मानने की सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है।

 
 
 
ब्रेकिंग : CGPSC मेंस एग्जाम का बदला शेड्यूल, 16 मई की जगह अब इतने तारीख से शुरू होगी परीक्षा…

ब्रेकिंग : CGPSC मेंस एग्जाम का बदला शेड्यूल, 16 मई की जगह अब इतने तारीख से शुरू होगी परीक्षा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 16, 17, 18 और 19 मई तक होने वाली मेंस परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने नई तारीखों की घोषणा की है। अब यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा प्रदेश के पांच जिले अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारणी के मुताबिक, संभावित तिथि 16, 17, 18 और 19 मई दी गई थी। अब यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून को निर्धारित की गई है।

जारी समय सरणी के मुताबिक…

6 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-I (भाषा)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर-II (निबंध)

7 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)

8 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)

9 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)

CG Board 10th 12th Result 2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link करें चेक..!!

CG Board 10th 12th Result 2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, इस Link करें चेक..!!

 Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026  : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की, जिसके बाद लाखों छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

बोर्ड ने इस बार रिजल्ट देखने के लिए कुल 9 अलग-अलग पोर्टल्स की व्यवस्था की है, ताकि एक साथ बड़ी संख्या में छात्र बिना किसी तकनीकी परेशानी के आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकें। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट्स — cgbse.nic.inresults.cg.nic.in और cg.results.nic.in — पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

1 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
2 होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / results.cg.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
3 अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
4 सबमिट पर क्लिक करें।
5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6 भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

 

CG : घर में आराम फरमा रहा था तेंदुआ, मंजर देख उड़े होश, जान बचाकर भागे ग्रामीण

CG : घर में आराम फरमा रहा था तेंदुआ, मंजर देख उड़े होश, जान बचाकर भागे ग्रामीण

 मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ के जनकपुर वन परिक्षेत्र के खिरकी में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव के एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया. तेंदुआ बड़े शान से बैठे हुआ था, जिसे देखते ही घरवालों में दहशत फैल गई और इधर-उधार जान बचाने के लिए भागने लगे. जैसे ही यह खबर अन्य लोगों को पता चली तो वह  भी घर छोड़कर बाहर निकल आए. 

वन विभाग ने किया रेस्क्यू 

जानकारी के मुताबिक, सूचना पर वन अमला मौके रेस्क्यू की तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा. क्षेत्र को पूरी तरह से घेराबंदी कर दिया गया, जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके. मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया. तब जाकर इलाके में स्थिति नियंत्रित हो पाई. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटे तक मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद घर के अंदर से बाहर निकाल लिया. घटना के बाद पूरे गांव में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

वन्यजीवों पर निगरानी रखने की मांग

वन विभाग से क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों पर निगरानी रखने और पूर्व में जानकारी देने की मांग की गई है. फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू किए गए तेंदुए को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा. साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है.

 JEE Main 2026 रिजल्ट जारी, 26 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

JEE Main 2026 रिजल्ट जारी, 26 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

 Education News नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।

इस बार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे ज्यादा 5-5 टॉपर्स सामने आए हैं। वहीं राजस्थान से 4, दिल्ली से 3, महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 छात्रों ने टॉप स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से 1-1 छात्र ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है।

JEE Main देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, जिसके जरिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मिलता है। अब सफल छात्र JEE Advanced 2026 की तैयारी में जुटेंगे, जो IIT में प्रवेश का अगला चरण है।

शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 11 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें कैसे करें आवेदन

शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 11 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें कैसे करें आवेदन

 Gujarat Teacher vacancy: अगर आप भी शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, गुजरात सरकार ने प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत 11 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल यानी कल से शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही टीईटी-1 (TET-1) परीक्षा पास की होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियम अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को 200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देनी होगी जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवार को 100 रुप देने होंगे।

सैलरी

पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए  26 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं 5 साल के बाद  25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह और अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

Gujarat Teacher vacancy:  ऐसे करें आवेदन

  •  आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, टीईटी-1 स्कोर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखे
बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, 10 वीं-12 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस लिंक के माध्यम से करें चेक

बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, 10 वीं-12 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस लिंक के माध्यम से करें चेक

भोपाल। बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 का 10 वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जा कर दिया गया है। ऐसे में छात्र mpbse.mponline.gov.in या digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि, इस बार 10 वीं बोर्ड में 9 लाख से ज्यादा और 12वीं के लिए 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस  बार कक्षा 10 वीं में 78.14% छात्र पास हुए तो वहीं 12वीं  में 76.22% छात्र सफल रहे। इस साल 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,89,746 छात्र शामिल हुए। इनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। वहीं कक्षा 10 वीं की परीक्षा  13फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें से 378 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह  बनाई।

MP Board 12th Result 2026 Out:   ऐसे चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mponline.mpbse.gov.in पर जाएं।
अब वेबसाइट खुलने पर होमपेज पर ‘Exam Results’ लिंक पर क्लिक करें।
अब यहां पर उपलब्ध लिंक MP Board 10th Result 2026 और Higher Secondary Certificate Examination (HSSC)- 12th Result 2026 पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और Submit पर जाएं।
आपका रिजल्ट सामने दिख जाएगा. इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस और एनडीए परीक्षा 12 अप्रैल को

यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस और एनडीए परीक्षा 12 अप्रैल को

 रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सीडीएस  परीक्षा-2026 और एनडीए परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर और पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी। वहीं एनडीए की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढियारी और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन…..

छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन…..

 रायपुर: छत्तीसगढ़ सहित देश के लिए ऐतिहासिक क्षण तब आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च को सदन में शस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा की। लगभग चार दशकों से इस समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के दृढ़ संकल्प, रणनीति और सतत प्रयासों से यह बड़ी सफलता हासिल की।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

इस अभियान में भारतीय सेना, पुलिस और समस्त सशस्त्र बलों के जवानों के अदम्य साहस, समाज की जागरूक भागीदारी, राजनीतिक नेतृत्व की इच्छाशक्ति, पत्रकार बंधुओं की भूमिका और सबसे बढ़कर बस्तर के नागरिकों के सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के समुचित प्रयासों से ही सशस्त्र नक्सलवाद का अंत संभव हो सका और अब बस्तर में खुशहाली की नई शुरुआत हो रही है।छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन

सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ बनने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र  कवर्धा पहली बार पहुंचे। जहां पर स्थानीय महामाया चौक में कवर्धा के लोगों ने उनके लिए भव्य ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग बाजा-गाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए, पूरे शहर में जश्न का वातावरण नजर आया। सभी को गर्व था कि कभी नक्सल प्रभावित कबीरधाम जिले के साथ अब पूरे छत्तीसगढ़ से भय और आतंक को दूर करने में उनके अपने माटी पुत्र का बड़ा योगदान रहा है।

इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज, यादव समाज, ठाकुर समाज, कुर्मी समाज, साहू समाज, सतनामी समाज, निर्मलकर समाज, गुप्ता समाज, अहिरवार समाज, लोधी समाज, पटेल समाज, गोंड समाज, केसरवानी गुप्ता समाज, सेन समाज, गंधर्व समाज, स्वर्णकार समाज, जैन समाज, वैष्णव समाज सहित सभी समाजों ने भव्य रैली का स्वागत कर इस असंभव से लगने वाले लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। जहां स्थानीय जिला प्रेस क्लब, यूथ क्लब, हरीतिमा परिवार, प्राइवेट स्कूल संघ, नाथ योगी समाज, फाइटर क्लब, जिला क्रिकेट संघ, ज्वाइन हैंड ग्रुप, ट्रक मालिक संघ, पतंजलि योग समिति, सीनियर सिटीजन समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को लड्डुओं से तौलकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गायत्री मंदिर और गुरुद्वारे में जाकर प्रदेश की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की और लोगों के साथ भारतमाता चौक पर नक्सल अभियान में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के प्रेम से अभिभूत हूँ। मुझे नहीं पता था कि आप सब नक्सल समस्या को इतनी गंभीरता से समझते हैं। यह वास्तव में अत्यंत संवेदनशील विषय रहा है, और जो लोग इससे पीड़ित रहे हैं, उनकी पीड़ा को शब्दों में समझा भी नहीं जा सकता। माओवाद एक आयातित विचार है, जिसका उद्देश्य केवल बंदूक की नली से सत्ता स्थापित करना रहा है, जबकि भारत का लोकतंत्र प्राचीन काल से ही सशक्त रहा है, जिसकी झलक आज भी बस्तर के समाज में दिखाई देती है।

उन्होंने नक्सल हिंसा की भयावहता का उल्लेख करते हुए कहा कि भोले-भाले लोगों को बहलाकर उनके हाथों में बंदूक थमा दी गई। स्कूल, सड़क और तालाबों के किनारे बारूद बिछाए गए। शिक्षा दूत, सुरक्षा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, शासकीय कर्मचारी और निर्दोष ग्रामीणों तक की निर्मम हत्या की गई। सैकड़ों लोग इन विस्फोटों में अपंग हो गए, उनके मानवाधिकारों की रक्षा कौन करेगा? जब बस्तर के ऐसे पीड़ितों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, तब उन्होंने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त किया जाएगा और जब गृह मंत्री संकल्प लेते हैं, तो वह तय समय में पूरा होता है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं है, इसमें सेना, पुलिस और सभी सुरक्षा बलों के जवानों का साहस, समाज का सहयोग, राजनीतिक नेतृत्व की इच्छाशक्ति, पत्रकार बंधुओं का योगदान और सबसे बड़ा श्रेय बस्तर के नागरिकों को जाता है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने शस्त्र छोड़ने वालों के लिए लाल कारपेट बिछाकर स्वागत किया और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की। हमने संवाद के लिए वीडियो कॉल तक को माध्यम बनाया। उन्होंने आगे कहा कि आज बस्तर के गांवों में लोग अपने आंगन में खुलकर हंस रहे हैं। अब वहां डर नहीं, विकास की बातें हो रही हैं। गांवों के मेले और बाजारों में रौनक लौट आई है, यह बदलाव ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में दशकों से लंबित कई बड़े निर्णय जैसे राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 निर्धारित समय में पूरे हुए। उसी श्रृंखला में नक्सल समस्या का समाधान भी संभव हुआ है। उन्होंने इस भव्य सम्मान के लिए कवर्धा के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड़ करें एडमिट कार्ड……

ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड़ करें एडमिट कार्ड……

  रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त 25 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। व्यापम ने अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर लिंक पर क्लीक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र आज से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

नीचे पढ़ें दिशा निर्देश

1. कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी ।

2. परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

3. परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।

4. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा। परीक्षा प्रारंभ होने का समय 11:00 बजे है,

तो 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा ।

5. हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा ।

6. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।

7. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

8. परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।

9. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

10. चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें ।

11. निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी ।

12. धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा । उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जाँच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

CG  : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल

CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा।

व्यापम के अनुसार, प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।

आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

ब्रेकिंग : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां क्लिक कर देखें चयन सूची….

ब्रेकिंग : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां क्लिक कर देखें चयन सूची….

  रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक (वाणिज्यिक कर – आबकारी विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 (ABA25) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पहले 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा (अनुपूरक) सूची भी जारी की गई है।

यहाँ देखें चयन सूची

Agniveer Bharti 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका, अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Agniveer Bharti 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका, अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

 नई दिल्ली। India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने डाक विभाग में जीडीएस के पदों के लिए पंजीकरण किया था। अब वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट डीविजन वाइज जारी की गई है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें पहली मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक ने जीडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Click here’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘India Post GDS Merit List 2026’ लिस्ट पर क्लिक करने के बाद डिवीजन पर क्लिक करें।
  • अपने डिवीजन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल है। अब उन सभी उम्मीदवारों को 23 मार्च, 2026 से पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और दस्तावेजों के 2 सेट के साथ डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने के लिए जाना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य उम्मीदवारों के लिए 12,696 पद, ओबीसी के लिए 5,694 पद, एससी के लिए 3,942 पद, एसटी के लिए 2,716 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2,719 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 869 पद आरक्षित किए गए हैं।

gniveer Recruitment 2026 : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकेंगें आवेदन

gniveer Recruitment 2026 : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकेंगें आवेदन

दंतेवाड़ा।  जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा चुकी है, जो कि इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती हेतु 17 से 21 वर्ष के 8वी., 10वी. एवं 12वी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी अग्निवीर के पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है।

अग्निवीर की भर्ती जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सिपाही, ट्रेड्समैन के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इंडियन आर्मी की वेबसाइट   पर आवेदन करने के पश्चात् अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) सीईई देना होगा जो कि 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होना संभावित है, किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नं. 0771-2965212, 0771-2966214 पर संपर्क किया जा सकता है।

 
ब्रेकिंग : CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

ब्रेकिंग : CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया। यह भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल है।

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय रही। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया गया। नियमानुसार पदों की कुल संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाना था। हालांकि, वर्गवार योग्य अभ्यर्थियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कुल 183 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया।

इन 183 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किए गए। आयोग ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य नहीं पाया गया, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हुई।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई। मुख्य सूची में अंजुम आरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शिवांगी तिवारी और तीसरे स्थान पर आयुष चौरसिया रहे। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है, ताकि भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।

न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा परिणाम

आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह चयन परिणाम उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 19668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। इसका अर्थ है कि न्यायालय के अंतिम निर्णय के आधार पर परिणाम में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव होगा।

चयन सूची के सभी 57 उम्मीदवार

अंजुम आरा
शिवांगी तिवारी
आयुष चौरसिया
अगन कुमार डहाके
एकांश अग्रवाल
शुभम नामदेव
आर्यमान सिंह रघुवंशी
कार्तिकी अवंतिका
अपेक्षा सिंघई
शक्ति चतुर्वेदी
सिमरप्रीत सलूजा
दीपांशी जैन
कुसुमांजलि सिन्हा
अंकित नांदे
हिमालय रवि
रौशन कुमार पाठक
तृप्ति अग्रवाल
प्रतीक कांत
अभिनव अग्रवाल
हृषिता अग्रवाल
दुर्गेश नंदिनी मरावी
शुभम राठौर
सृष्टि सोनकला
नागेंद्र सिंह
लीजा पाल
प्रज्ञा वैष्णव
श्रेया औरमलिया
दीपक कुमार चंद्राकर
सौनक वर्मा
यशवंत देवांगन
ऋचा रेनी तिग्गा
समृद्धि जोशी
सौरभ कुमार तरार
राशि कांकरवाल
ज्योति शर्मा
अंजू पथरे
सीमा टांडे
राहुल कुमार निराला
दीक्षा किंडो
प्रिया सोमावार
कोमल कृति उरांव
आकांशा खेस्स पन्ना
मेघा पलेशवर
अश्विन खाखा
शिवानी डहरिया
तेशांक ध्रुव
प्रथमेंद्र हिडको
दीप्पल अजगल्ले
हेमंत प्रसाद
रितु नेताम
यश मौर्य
अपूर्वा मरकाम
करन शाह खुशरो
स्वाति पैंकरा
एडविना एक्का
एंजेल सिंह
चंद्र भूषण पासवान

Teacher Recruitment 2026: आ गया छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानें पूरी डिटेल

Teacher Recruitment 2026: आ गया छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानें पूरी डिटेल

 रायपुर: CG Teacher Bharti 2026 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

CG Teacher Recruitment 2026 छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी । भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

Breaking : व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी, देखें सूची

Breaking : व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी, देखें सूची

रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अंतिम चयन एवं अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित रूप से त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया। वहीं 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे तथा भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के 1-1 पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं। इन पदों में चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25300–80500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, धीरज प्रजापति को बेरला बेमेतरा, गितेश अग्रवाल को जशपुर, निकिता दुबे को किरंदुल दंतेवाड़ा, उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज, प्रह्लाद को छुरा गरियाबंद, अदिति सिंह को रामचंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज अंनिल साहू को गरियाबंद, सोमनाथ यादव को गंडई  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,
लक्ष्मी साहू को चांदनी बिहारपुर सूरजपुर, सुधा यादव को छुरिया राजनांदगांव, प्रतिम सिंह को सनावल बलरामपुर-रामानुजगंज, सहदेव सिंह मरावी को मानपुर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नरेश कुमार को तोकापाल बस्तर, बादल कुजुर को मैनपुर गरियाबंद, मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा, सुरेश कुमार पखांजुर कांकेर, चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद, गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर, रामबती मरकाम को पखांजुर कांकेर, शाश्वत पाण्डेय को मैनपुर गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर,जे. सुधाकर राव को और नारायण लाल तारक को कोंटा सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालय में पदस्थापना की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

 
 
बोर्ड का बड़ा फैसला: 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब 10वीं-12वीं के साथ होंगी, समय पर आएंगे रिजल्ट

बोर्ड का बड़ा फैसला: 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब 10वीं-12वीं के साथ होंगी, समय पर आएंगे रिजल्ट

 रायपुर. परीक्षा परिणामों में देरी रोकने और मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अहम निर्णय लिया है। नए आदेश के तहत अब कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं होंगी, बल्कि 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के दौरान ही दूसरी पाली में कराई जाएंगी। यह निर्देश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू द्वारा जारी किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि इस बदलाव से शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसके तुरंत बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।

प्रदेश में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो चरणों में—16 मार्च और 25 मार्च से—कॉपी जांच का काम शुरू किया जाएगा। मंडल ने 7 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। पहले की योजना के अनुसार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थीं। ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षक परीक्षा और मूल्यांकन कार्य में व्यस्त रहते, जिससे कॉपी जांच में देरी की आशंका थी।

मंडल का मानना है कि यदि परिणाम देर से जारी होते हैं तो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश के दौरान परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसी कारण यह नया शेड्यूल लागू किया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन डेटाबेस के आधार पर शिक्षकों की मूल्यांकन ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि परीक्षा और मूल्यांकन दोनों कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

मंडल को उम्मीद है कि इस नए प्रबंधन से परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकेंगे और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

 
Previous123456789...5758Next