BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
CG  : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस जिले में होगी भर्ती, सभी जिलों से अभ्यर्थी होंगे शामिल….

CG : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस जिले में होगी भर्ती, सभी जिलों से अभ्यर्थी होंगे शामिल….

 रायपुर। अग्निवीर भर्ती रैली का इंतेजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह भर्ती जनवरी में ही धमतरी जिले में होगी। छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के पात्र होंगे।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा रैली में सम्मिलित होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www-joinindianarmy-nic-in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भी भेजे गए हैं। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना में उल्लेखित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता एवं प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को दलालों एवं प्रलोभन देने वालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

तैयार रखें अपना CV! 2026 में मिलेंगी करोड़ों नौकरियां, इन 3 सेक्टर्स में होगी बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए खास मौका

तैयार रखें अपना CV! 2026 में मिलेंगी करोड़ों नौकरियां, इन 3 सेक्टर्स में होगी बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए खास मौका

 Jobs In 2026: अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं या करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। स्टाफिंग फर्म 'टीमलीज' (TeamLease) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जॉब मार्केट में इस साल जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। साल 2025 के मुकाबले 2026 में करीब 20% ज्यादा नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

नौकरियों का गणित: 1.2 करोड़ नए अवसर

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कंपनियां इस साल 1 करोड़ से 1.2 करोड़ के बीच नई भर्तियां करेंगी। तुलनात्मक रूप से देखें तो साल 2025 में यह आंकड़ा 80 लाख से 1 करोड़ के बीच था। इन तीन सेक्टर्स में रहेगी सबसे ज्यादा डिमांड: टेलीकॉम, इंजीनियरिंग और हेल्थकेयर मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा (1.5 लाख करोड़ डॉलर) संभालते हैं। इन सेक्टर्स में फिलहाल 4.2 करोड़ लोग काम कर रहे हैं। अनुमान है कि FY26 तक इनमें 1.2 करोड़ अतिरिक्त पद जुड़ेंगे। खास बात यह है कि कुल नई नौकरियों में से 17% स्पेशलाइज्ड स्किल्स (विशेषज्ञ भूमिकाओं) के लिए होंगी।

इंडस्ट्री 4.0: बदल रहा है काम करने का तरीका

टीमलीज डिजिटल के अनुसार टेलीकॉम और हेल्थकेयर सेक्टर अब 'इंडस्ट्री 4.0' की ओर बढ़ रहे हैं। इसका मतलब है कि अब कंपनियों में स्मार्ट प्रोडक्ट्स, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित काम ज्यादा होगा। अब रोल्स पारंपरिक न रहकर 'डिजिटल और टेक-ओरिएंटेड' हो रहे हैं।

ये दिग्गज कंपनियां करेंगी बंपर भर्तियां

देश की बड़ी कंपनियों ने अपने हायरिंग प्लान साझा किए हैं जिनमें विविधता (Diversity) और कैंपस प्लेसमेंट पर मुख्य फोकस है। कंपनी इस वित्त वर्ष (जून 2026 तक) में 14,000 से 15,000 लोगों को नौकरी देगी। इसमें से करीब 2,000 लोग सीधे कॉलेजों (कैंपस) से लिए जाएंगे। यहां हायरिंग का मुख्य फोकस भविष्य की तकनीक पर है जैसे— बैटरी टेक्नोलॉजी, हाइड्रोजन फ्यूल और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स। ये कंपनियां महिलाओं, LGBTIQA+ और दिव्यांगों (Persons with Disabilities) का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। गोदरेज का लक्ष्य इन वर्गों की हिस्सेदारी 33% तक ले जाना है। फाइनेंशियल सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी टेक, डेटा साइंस और AI के क्षेत्र में नए विशेषज्ञों को जोड़ेगी।

क्यों बढ़ रही हैं इतनी नौकरियां?

टीमलीज डिजिटल की सीईओ नीति शर्मा ने इसके पीछे कई बड़े कारण बताए हैं:

  1. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: हर क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

  2. GCC (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स): विदेशी कंपनियां भारत में अपने केंद्र खोल रही हैं।

  3. कंज्यूमर डिमांड: छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) में सामान और सेवाओं की मांग बढ़ने से रोजगार के मौके बढ़े हैं।

  4. हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर: सरकार और प्राइवेट सेक्टर की ओर से भारी निवेश।

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर, जनवरी में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, बड़ी सख्या में पहुंचेंगे अभ्यर्थी

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर, जनवरी में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, बड़ी सख्या में पहुंचेंगे अभ्यर्थी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का सुनहरा अवसर है। दरअसल, रायपुर सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 10 से 24 जनवरी 2026 तक धमतरी के इंडोर स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित होगी।

बता दें कि, इसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन पद शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा, मापतोल, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद चयन होगा।

वहीं अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर पहुंचने होंगे। जैसे:-निवासी,जाति,आधार,पैनकार्ड,10 वी,12वी की मार्क शीट आदि। वहीं एडमिट कार्ड www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें, जो ईमेल पर भी भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 : चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथियां घोषित

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 : चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथियां घोषित

महासमुंद: छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 09 दिसंबर 2025 को प्रकाशित चयन सूची में जिला महासमुंद के लिए चयनित आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड-मोची/डीआर) के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्ष आशुतोष सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो एवं तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म साथ लाना होगा। अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ क्रमांक 5 में दिए गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराकर सत्यापित प्रति भी तीन प्रतियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों के साथ पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना सुनिश्चित करना है।

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तिथि और अभ्यर्थियों का वर्गवार विवरण भी जारी किया गया है। 13 दिसंबर 2025 शनिवार को आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग के क्रमांक 01 से 41 तक के कुल 41 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी तरह 14 दिसंबर 2025 रविवार को आरक्षक (जीडी) के अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रमांक 01 से 12 तक कुल 12 अभ्यर्थियों, अनुसूचित जनजाति वर्ग के क्रमांक 01 से 23 तक के कुल 23 अभ्यर्थियों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के क्रमांक 01 से 10 तक के कुल 10 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना है।

इसके अलावा आरक्षक (चालक) के कुल 03 जिसमें अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के एक-एक अभ्यर्थी एवं आरक्षक (ट्रेड-मोची) अनारक्षित वर्ग के एक अभ्यर्थी तथा आरक्षक (ट्रेड-डीआर) अनारक्षित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक-एक अभ्यर्थी कुल 02 अभ्यर्थी को भी इसी दिन दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया गया है। साथ ही 15 दिसंबर 2025 सोमवार को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखा गया है, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए हों। पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूर्ण करें, ताकि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।

CG Police Result : आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

CG Police Result : आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2023-24 के तहत रायपुर रेंज में हुई भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुलिस विभाग ने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। इसमें जीडी, चालक और ट्रेड टेलर सहित कुल 560 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन सूची/प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in में 9.12.2025 को अपलोड किया गया है।

चार चरणों में हुई भर्ती प्रक्रिया

16 नवंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक दस्तावेज़ परीक्षण, शारीरिक मापतौल और पीईटी का आयोजन।
14 सितंबर 2025 को व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा।
लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद।
अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत बोनस प्रमाण पत्र के आधार पर बोनस अंक जोड़कर अंतिम प्रवीण्यता सूची तैयार की गई।

कुल 560 चयनित पदों का विवरण

आरक्षक (जी.डी.)

विज्ञापित पद: 554

चयनित: 554

जनरल – 361

ओबीसी – 77

अनुसूचित जाति – 94

अनुसूचित जनजाति – 22

आरक्षक (चालक)
विज्ञापित पद: 4

चयनित: 3

ओबीसी – 3

एसटी – 0

नोट: अनुसूचित जनजाति वर्ग से योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण 1 पद रिक्त रहा।

आरक्षक (ट्रेड टेलर)
विज्ञापित पद: 3

चयनित: 3

जनरल – 1

ओबीसी – 1

अनुसूचित जाति – 1

देखें पूरी लिस्ट

 
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म, देखिये पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म, देखिये पूरी डिटेल

  रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (Chhattisgarh State Open School) से जुडी अपडेट सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया (CG Open School Exam Admission Applications) शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक़, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने इक्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है. जो आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है. इस दौरान सामान्य शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरे जायेंगे. इसके पश्चात् विद्यार्थी को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना पडेगा. विद्यार्थी ₹500 विलंब शुल्क के साथ 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

कैसे प्राप्त करें आवेदन फॉर्म

विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों आवेदन फॉर्म पा सकते हैं. ऑफलाइन फॉर्म के लिए छात्र-छात्राएं पास के अध्ययन केंद्र जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है. साथ ही इससे सम्बंधित प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी पा सकते हैं. इसके अलावा विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट ओपन करते ही होम स्क्रीन पर आवेदन फार्म मार्च-अप्रैल 2026 दिखेगा. उसके नीचे परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के लिए प्रथम बार और अवसर टैब दिखेंगे. जिसपर क्लीक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी शुरू, 20 फरवरी से लाखों विद्यार्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी शुरू, 20 फरवरी से लाखों विद्यार्थी होंगे शामिल

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी जोरों पर है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र के संबंध में जरुरी गाइडलाइन जारी किया है। वहीं माशिमं ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक संसाधनों के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी किया है।

बता दें कि, इस बार 10वीं के परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है, जबकि 12वीं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 1 जनवरी से 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक चलेंगी।

 वहीं लगभग 10 साल बाद बोर्ड ने नया ब्लूप्रिंट लागू किया है, जिसके अनुसार प्रश्नपत्रों में बदलाव होगा। विद्यार्थियों को नई पैटर्न की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस बार बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें लाखों विद्यार्थी शामिल होंगे।

BREAKING : CGPSC एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर या DSP बनने के लिए इस डेट से कर सकेंगे आवेदन

BREAKING : CGPSC एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर या DSP बनने के लिए इस डेट से कर सकेंगे आवेदन

 रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 22 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 विभागों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पीएससी करेगा। डिप्टी कलेक्टर के 14 पद और डीएसपी के लिए 28 पद की रिक्तियां जारी की गई है। सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। परीक्षा के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.gov.in पर अभ्यर्थी 1 दिसंबर की दोपहर 12 से 30 दिसंबर 11.59 मिनट तक फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए यह परीक्षा फॉर्म निशुल्क भरे जाएंगे जबकि अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क देना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण करने की अपील की है।

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य 31 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से 2 दिसंबर रात 11:59 तक निशुल्क किया जाएगा। 3 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से 5 दिसंबर रात 11:59 तक के 500 रुपए शुल्क के साथ त्रुटि सुधार किया जा सकता।

महत्वपूर्ण तिथियां
प्रीलिम एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 1 दिसंबर 2025
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 22 फरवरी 206
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयन प्रीलिम, मेंस एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

योग्यता एवं मापदंड

सीजी पीसीएस भर्ती 2025 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष के पेपर दे चुके हैं या देने जा रहे हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं।

शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में विकास में बाधक नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाने से सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में किए जा रहे प्रयासों से नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और बस्तर अपने मूल स्वरूप में भयमुक्त होकर प्रदेश के विकास में बेहतर भागीदारी देगा। श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के माध्यम से बस्तर की संस्कृति और प्रतिभा को दुनिया ने देखा है। बस्तर में शांति, समृद्धि और खुशहाली के नए युग का आरंभ हो चुका है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी दृढ़ता से लागू है। पूर्व में जो अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए, उस पर कड़ा प्रहार किया गया है, जिसका परिणाम भी सभी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने भूखमरी जैसे अभिशाप को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए थे, जिसके तहत गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया गया। साथ ही, जरूरतमंद परिवारों को आज आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लगभग सभी गारंटियों को पूरा कर दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण ‘चरण पादुका योजना’ को भी पुनः प्रारंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने नई उद्योग नीति के आकर्षक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है। अब तक राज्य सरकार को पौने आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे आने वाले वर्षों में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री अलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं के एग्जाम 20 फरवरी से, देखें पूरा शेड्यूल

Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं के एग्जाम 20 फरवरी से, देखें पूरा शेड्यूल

  रायपुर। CGBSE Board Exam Timetable: छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नए साल से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक समय सारणी जारी कर दी है। इस बार विद्यार्थी पहले से अपनी तैयारी की योजना बना सकेंगे, क्योंकि बोर्ड ने परीक्षा तिथियां समय रहते घोषित कर दी हैं।बोर्ड सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी।

वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी।

दोनों परीक्षाओं के दौरान होली के दिन कोई परीक्षा नहीं होगी, ताकि विद्यार्थियों को त्योहार का पूरा समय मिल सके।

 
CGPSC 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट

CGPSC 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट

 

 

टॉप-10 सूची में 8 लड़के और 2 लड़कियां ने जगह बनाई है। यहाँ आप टॉपरों की लिस्ट देख सकते है, जिसमें स्वप्निल वर्मा, यशवंत देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, संस्कृति पांडेय, अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्त, प्रशांत वर्मा, सागर वर्मा का नाम शामिल है।

बता दें कि नवंबर 2024 में पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा फरवरी में आयोजित हुई थी। 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा की आयोजित गई थी। 643 अभियर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया था।

CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में निकली भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा, जारी हुए विशेष निर्देश…..

CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में निकली भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा, जारी हुए विशेष निर्देश…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसम्बर को आयोजित की गई है जिसके लिए 756 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभियर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा इसके लिए ऐसे पोषाक वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में समान्य समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 16 जिलों (अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव) में आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में हो शामिल

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल हो (काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़ा पहनना वर्जित होगा)। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा (स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं है) तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शिता पूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व इन दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों व समुचित पहनावे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा

व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कम से कम 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। ताकि प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग समय पर किया जा सके। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे।

Big News : शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा एग्जाम…

Big News : शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा एग्जाम…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) की डेट जारी कर दी है. एग्जाम 20 केंद्रों में दो पालियों में एक फरवरी को आयोजित होगी. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे. 9 दिसंबर को शाम 6 बजे तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा. एक फरवरी को दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी.

 
 
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमडी/एमएस पाठ्यक्रम प्रवेश नियम में किए बड़े संशोधन, जानिए क्या हुआ बदलाव…

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमडी/एमएस पाठ्यक्रम प्रवेश नियम में किए बड़े संशोधन, जानिए क्या हुआ बदलाव…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा स्नातकोत्तर (MD/MS) पाठ्यक्रम प्रवेश नियम-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन लागू किए हैं, जिनसे राज्य में NEET-PG के तहत होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगी।

इन संशोधनों के अनुरूप अब संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चार चरणों-प्रथम, द्वितीय, तृतीय (Mop-up Round) तथा चतुर्थ (Stray Vacancy Round) में आयोजित की जाएगी।

सीटों के रिक्त रहने की स्थिति में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट प्रवेश की अंतिम तिथि से पूर्व अतिरिक्त चरण भी बढ़ाए जा सकते हैं। सभी चरणों में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार अब राज्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को (Institutional domicile) प्राथमिकता दी जाएगी।

काउंसलिंग के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को द्वितीय एवं तृतीय चरण में सीट अपग्रेडेशन का विकल्प मिलेगा।

सेवारत अभ्यर्थियों के लिए सेवा अवधि की गणना अब NEET PG परीक्षा तिथि तक की जाएगी, जबकि पूर्व में यह सीमा 31 जनवरी थी। इससे समय सीमा बढ़ने से अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।

EWS श्रेणी में अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर शेष सीटें अब अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित की जाएँगी। इससे EWS की रिक्त रह गई सीटों पर उचित अभ्यर्थी मिल पाएंगे

नियमों के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को एक बार किसी कॉलेज या संस्था में किसी विषय की आवंटित हो जाने के बाद उसी कॉलेज में पुनः उसी विषय का आवंटन नहीं दिया जाएगा। जिससे सीटों को अनावश्यक रोका नहीं जा सकेगा।

द्वितीय और आगामी चरणों में सीट आवंटन के उपरांत, यदि अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेते हैं तो उनकी जमा पंजीकरण राशि (सिक्योरिटी डिपॉज़िट) नियमों के अनुसार जप्त की जाएगी। जिससे सीटों को अनावश्यक रोका नहीं जा सकेगा।

शासन द्वारा इन संशोधनों के जरिए राज्य की चिकित्सा स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया को अधिक न्यायसंगत, पारदर्शी और अभ्यर्थियों के हित में बनाया गया है।

 
CG – युवाओं के लिए खुशखबरी : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, जानिए कैसे करे आवेदन

CG – युवाओं के लिए खुशखबरी : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, जानिए कैसे करे आवेदन

 बलौदाबाजार-भाटापारा। युवाओं के लिए खुशखबरी है। ज़िले के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत अब युवा सहभागिता से सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले के इच्छुक युवाओं को सीजी पीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे, पुलिस भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन

जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा चलाये जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत अब जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 22 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन पश्चात अभ्यर्थियों को अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन के साथ साथ निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं टेस्ट सीरीज की व्यवस्था भी की जाएगी।

शैक्षणिक आर्हता एवं शर्ते

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। चयनित अभ्यर्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के समय आवेदकों को कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूचियों की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट साइज के 02 अद्यतन फोटोग्राफ उपलब्ध कराने होंगे।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में 391 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में 391 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

 नई दिल्ली। BSF Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। बीएसएफ की ओर से जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत कुल 391 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुरुषों के लिए 197 और महिलाओं के लिए 194 पद खाली हैं। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और कल यानी 4 नवम्बर 2025 को इसकी आखिरी तारीख है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जा कर आवेदन सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट ने संबंधित स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

सैलरी

इसमें चयनित होने के बाद स्तर -3 के तहत 21,700 – 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नियम के तहत समय-समय पर केंद्र सरकारी कर्मचारी को स्वीकार्य अन्य भत्ते भी देगा।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।

मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म सब्मिट करें।

इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

UPSC एग्‍जाम कैलेंडर 2026 जारी, चेक करें 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स

UPSC एग्‍जाम कैलेंडर 2026 जारी, चेक करें 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स

  UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें, 2026 में होने वाली सभी 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स जारी की गई हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जारी कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

CDS नोटिफिकेशन 10 दिसंबर को, एग्‍जाम 12 अप्रैल को

जारी कैलेडर के अनुसार, NDA/NA I और CDS एग्‍जाम नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। आवेदन 30 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके लिए एग्‍जाम 12 अप्रैल 2026 को होगा। NDA/NA I और CDS II का नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी होगा और एग्‍जाम 13 सितंबर को आयोजित होगा।

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

 CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं. बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर ये डेटशीट जारी की गई है. कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगीं, वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगीं.

ऐसे चेक करें डेटशीट 

सीबीएसई के छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं और यहीं से PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार कक्षा 10वीं के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत ये परीक्षा ली जाएगी. इससे पहले बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी की गई थी. अब छात्रों के लिए फाइनल डेटशीट जारी की गई है.

ये रही पूरी डेटशीट

बोर्ड ने दी ये जानकारी

सीबीएसई की तरफ से बताया गया है कि डेटशीट इस बार 110 दिन पहले जारी कर दी गई है. साथ ही दोनों कक्षाओं में दो विषयों के लिए बीच का अंतराल दिया गया है. डेटशीट इस तरह से तैयार की गई है कि प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षा एक तारीख पर न हो. बोर्ड परीक्षाओं को प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले खत्म करने की कोशिश की गई है, जिससे छात्रों को आसानी होगी.

बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मूल्यांकन के दौरान सभी विषयों के शिक्षक एक साथ और लंबे समय तक अपने विद्यालय से दूर नहीं रहेंगे. डेटशीट तैयार करते समय 40 हजार से ज्यादा विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है.

बोर्ड ने इस बार  को इस तरह तय किया है कि किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (जैसे JEE या NEET) से टकराव न हो.

सरकारी नौकरी : इन 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते है दावा-आपत्ति

सरकारी नौकरी : इन 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते है दावा-आपत्ति

 रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। संचालनालय के सूचना पत्र 18 अक्टूबर 2025 द्वारा स्पेशल एजुकेटर पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के संबंध में 22 एवं 23 अक्टूबर 2025 को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।

लोक शिक्षण संचनालय के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण संचालनालय की दावा-आपत्ति समिति द्वारा कर लिया गया है। इसके उपरांत स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची तैयार की गई है, जिसे संचालनालय की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्रकाशित किया जा रहा है।

पात्र अभ्यर्थियों से उक्त अंतरिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 28.10.2025 को दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-C, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में अपने दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा

अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में अमान्य किए गए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, अतः वर्तमान अंतरिम सूची पर केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि सूची में अभ्यर्थी को पात्र दर्शाया जाना उसके चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।

अभ्यर्थी पात्रता सूची देखने एवं दावा-आपत्ति से संबंधित सभी जानकारी संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।

AIIMS में 70 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

AIIMS में 70 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

 AIIMS Vacancy 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तरफ से सीनियर रेजिडेंट के कुल 73 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और आज यानी 14 अक्टूबर को इसकी आखिरी तारीख है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही
नियुक्ति से पहले एनएमसी, एमसीआई, एमएमसी या डीसीआई से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही एससी, एसटी को 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट और दिव्यांग को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।

सैलरी

लेवल – 11 के अनुसार 67,700 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 500 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे, जबकि एससी/एसटी को 250 रुपए देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं।
आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
फीस जमा करके सब्मिट पर क्लिक करें।
फॉर्म सब्मिट हो जाएगा। इसका प्रिंट निकालकर रखें।